Get App

अगले दो साल बाजार में लार्ज कैप का रहेगा बोलबाला, IT, बैंक और न्यू-एज टेक शेयर कराएंगे जोरदार कमाई

अपने फंड ने अच्छे प्रदर्शन पर बात करते हुए अल्केमी कैपिटल के हिरेन वेद ने कहा कि वे आम तौर पर बहुत ज्यादा सोच-विचार नहीं करते हैं। लेकिन पिछले दो सालों में, दो चीजों ने उनके पक्ष में काम किया। पहला है कैपिटल गुड्स, ऑटो, इंफ्रा, इंजीनियरिंग की ओर पोर्टफोलियो में किया गया बदलाव। ये वो सेक्टर हैं जो पिछले कई सालों से अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहे थे, लेकिन अब ये वापसी कर रहे रहे हैं। ये आगे भी बेहतर प्रदर्शन करते नजर आ सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 13, 2023 पर 11:16 AM
अगले दो साल बाजार में लार्ज कैप का रहेगा बोलबाला, IT, बैंक और न्यू-एज टेक शेयर कराएंगे जोरदार कमाई
कोविड-19 से पहले निफ्टी 12200 पर था। अब, हम 20,000 पर हैं। लगभग 42 महीने बीत चुके हैं और निफ्टी 64 फीसदी ऊपर जा चुका है

लगभग 5,000 करोड़ रुपये की संपत्ति का प्रबंधन करने वाले अल्केमी कैपिटल के डायरेक्टर और मुख्य निवेश अधिकारी हिरेन वेद का कहना है कि वे भारतीय शेयर बाजार में पिछले कुछ सालों के दौरान अंडरपरफॉर्मर रहे लार्ज-कैप शयरों को लेकर बुलिश हैं। इनमें भी उनको बैंकों और लार्ज-कैप आईटी ज्यादा अच्छे लग रहे हैं। मनीकंट्रोल के साथ एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि ऑर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का आगमन बड़े आईटी शेयरों के लिए गेम-चेंजर साबित होगा और नए जमाने के तकनीकी स्टॉक अगले साल से तेजी पकड़ते दिखेंगे क्योंकि उनमें से कई अब मुनाफे की जानकारी देना शुरू कर देंगे। यहां हम आपके लिए इस इंटरव्यू का संक्षिप्त अंश दे रहे हैं।

अपने फंड ने अच्छे प्रदर्शन पर बात करते हुए उन्होंने कहा "हम आम तौर पर बहुत ज्यादा सोच-विचार नहीं करते हैं। लेकिन पिछले दो सालों में, दो चीजों ने हमारे पक्ष में काम किया। पहला है कैपिटल गुड्स, ऑटो, इंफ्रा, इंजीनियरिंग की ओर पोर्टफोलियो में हमारा बदलाव। ये वो सेक्टर हैं जो पिछले कई सालों से अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहे थे, लेकिन अब ये वापसी कर रहे रहे हैं। ये आगे भी बेहतर प्रदर्शन करते नजर आ सकते हैं। इसके अलावा, टेक पैक के भीतर इंजीनियरिंग आर एंड डी कंपनियों पर हमारा दांव अच्छा साबित हुआ। कुछ थीम्स और सेक्टरों में हमारे स्टॉक चयन ने अच्छा प्रदर्शन किया है"।

इस बातचीत में उन्होंने कहा कि बाजार ने अब तक बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। लोग भूल जाते हैं कि कोविड-19 से पहले निफ्टी 12200 पर था। अब, हम 20,000 पर हैं। लगभग 42 महीने बीत चुके हैं और निफ्टी 64 फीसदी ऊपर जा चुका है। "अब पीछे मुड़कर देखें तो पता चलता कि मार्च 2020 में भारत की टॉप 500 कंपनियों का कुल मुनाफा कितना था? अगर मैं गलत नहीं हूं, तो ये कुल लाभ लगभग 4 लाख करोड़ रुपये था। सितंबर 2023 के अंत तक यह लगभग 11-12 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। यानी मुनाफा 2.75 गुना बढ़ गया है लेकिन बाजार फरवरी 2020 के बाद से सिर्फ 60 फीसदी ही बढ़ा है।

अब लार्ज कैप में आएगी तेजी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें