Laurus Labs Share Price : बाजार के फोकस में आज लॉरस लैब के शेयर हैं। नतीजों के बाद इस शेयर में तेज गिरावट आई है। शेयर में आज आई गिरावट की वजह पर नजर डालें तो अमेरिका ने WHO से अलग होने की घोषणा कर दी है। WHO का बजट करीब 5 अरब ड़ॉलर है, जिसमें से 1 अरब डॉलर US से आता है। US सरकार का ग्लोबल फंड में सबसे बड़ा योगदान है। ये फंड HIV, मलेरिया और TB कार्यक्रम चलाता है। US सरकार का antiretroviral (ARV) फंडिंग में 75 फीसदी योगदान। लॉरस लैब का antiretroviral आय में 40 फीसदी हिस्सा है। यानी लॉरस लैब की आय का करीब 40 फीसदी ARV से आता है। लॉरस लैब की EBITDA का करीब 30-35 फीसदी ARV से आता है। यूएस की फंडिंग बंद होने का असर कंपनी के टेंडरिंग और प्राइसिंग पर पड़ेगा।
