Laurus Labs Share Price: दवा बनाने वाली कंपनी लॉरस लैब्स (Laurus Labs) का शेयर में 27 जुलाई को तेजी देखने को मिली। स्टॉक पर ज्यादातर ब्रोकरेज बुलिश नजर आए। शेयर आज इंट्राडे में 8 फीसदी की उछाल के साथ 1,730.9 रुपये के नए हाई पर पहुंच गए। कंपनी के शेयर में आज आई यह तेजी इसके जून तिमाही नतीजों के ऐलान के बाद आई है। बता दें कि अब तक स्टॉक पर 19 एनालिस्ट को कवरेज दे रहे है, जिनमें से 11 ने स्टॉक को "Buy" रेटिंग दी है, जबकि 4-4 ने "Hold" और "Sell" रेटिंग दी है। शेयर आज एनएसई पर 1713.40 रुपये पर बंद हुआ।
