Get App

LEAP India Share Price: लिस्टिंग के बाद मिली पहली एनालिस्ट कवरेज से खुश हुआ स्टॉक, 5% उछला, UBS ने दिया 25% अपसाइड के टारगेट

LEAP India Share Price: UBS ने LEAP India पर "buy" रेटिंग दी है और इसके लिए टारगेट प्राइस ₹175 प्रति शेयर तय किया है। इस प्राइस टारगेट का मतलब है कि मौजूदा लेवल से इसमें 25% की बढ़त देखने को मिल सकती

Edited By: Sujata Yadavअपडेटेड Sep 21, 2026 पर 3:17 PM
LEAP India Share Price: लिस्टिंग के बाद मिली पहली एनालिस्ट कवरेज से खुश हुआ स्टॉक, 5% उछला, UBS ने दिया 25% अपसाइड के टारगेट
पिछले महीने लिस्टिंग के बाद LEAP India को मिली यह पहली एनालिस्ट रिकमेंडेशन भी है।

LEAP India Share Price: हाल ही शेयर बाजार में लिस्ट हुई लॉजिस्टिक्स कंपनी LEAP India के शेयर सोमवार, 21 सितंबर को 5 फीसदी तक चढ़ें। शेयर में यह तेजी ब्रोकरेज फर्म UBS के स्टॉक पर कवरेज शुरु करने के बाद आई। UBS ने LEAP India पर "buy" रेटिंग के साथ कवरेज शुरू किया और इसे भारत की सप्लाई चेन के आधुनिकीकरण से जुड़ा एक अहम मौका बताया।

UBS ने LEAP India पर "buy" रेटिंग दी है और इसके लिए  टारगेट प्राइस ₹175 प्रति शेयर तय किया है। इस प्राइस टारगेट का मतलब है कि मौजूदा लेवल से इसमें 25% की बढ़त देखने को मिल सकती है। पिछले महीने लिस्टिंग के बाद LEAP India को मिली यह पहली एनालिस्ट रिकमेंडेशन भी है।

UBS के अनुसार, LEAP भारत का सबसे बड़ा पूल्ड लॉजिस्टिक्स-एसेट नेटवर्क चलाती है, जो सप्लाई चेन में किराए के मॉडल पर पैलेट, कंटेनर और मटीरियल-हैंडलिंग इक्विपमेंट उपलब्ध कराती है।

ब्रोकरेज LEAP को भारतीय लॉजिस्टिक्स के आधुनिकीकरण से जुड़े एक मौके के तौर पर देखती है, जिसे कम पैलेटाइजेशन और पूलिंग पेनेट्रेशन, वेयरहाउस के बढ़ते फॉर्मलाइजेशन और सप्लाई-चेन की दक्षता की बढ़ती मांग का समर्थन मिल रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें