Get App

Lenskart Q2 Profit: सितंबर तिमाही में लेंसकार्ट का प्रॉफिट दोगुना हुआ, रेवेन्यू भी 36% बढ़ा

लेंसकार्ट ने सितंबर तिमाही में 232.5 करोड़ रुपये का प्रॉफिट कमाया। एक साल पहले की समान अवधि में प्रॉफिट 103.5 करोड़ रुपये था। यह साल दर साल आधार पर प्रॉफिट में 125 फीसदी का उछाल है

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Nov 04, 2026 पर 5:30 PM
Lenskart Q2 Profit: सितंबर तिमाही में लेंसकार्ट का प्रॉफिट दोगुना हुआ, रेवेन्यू भी 36% बढ़ा
बीते एक साल में लेंसकार्ट का शेयर 58 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है।

लेंसकार्ट ने सितंबर तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। इस दौरान कंपनी ने साल दर साल आधार पर दोगुना प्रॉफिट कमाया है। कंपनी ने सितंबर तिमाही में 232.5 करोड़ रुपये का प्रॉफिट कमाया। एक साल पहले की समान अवधि में प्रॉफिट 103.5 करोड़ रुपये था। यह साल दर साल आधार पर प्रॉफिट में 125 फीसदी का उछाल है। सितंबर तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू भी 36 फीसदी बढ़ा। EBITDA मार्जिन में भी सुधार हुआ।

सितंबर तिमाही में रेवेन्यू 36 फीसदी बढ़ा

इस वित्त वर्ष की जून तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट 228.4 करोड़ रुपये था। सितंबर तिमाही में साल दर साल आधार पर कंपनी का रेवेन्यू 36 फीसदी बढ़कर 2,845 करोड़ रुपये रहा। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 2,096 करोड़ रुपये था। तिमाही दर तिमाही आधार पर भी कंपनी के रेवेन्यू में बढ़ोतरी दर्ज की गई। जून तिमाही में कंपनी ने ₹2,714.2 करोड़ का रेवेन्यू दर्ज किया था।

एबिड्टा बढ़कर 392 करोड़ रुपये 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें