Get App

Lenskart Share Price : 1% से ज्यादा चढ़ा शेयर, CLSA ने 'आउटपरफ़ॉर्म' रेटिंग के साथ शुरू की कवरेज, जानिए क्या है टारगेट प्राइस

Lenskart Share Price : CLSA का कहना है कि Lenskart ने अर्बन और मास मार्केट दोनों ही सेगमेंट में अपनी मजबूत मौजूदगी के साथ खुद को भारत के एक लीडिंग आईवियर ब्रांड के तौर पर स्थापित कर लिया है। ब्रोकरेज का मानना ​​है कि कंपनी की मौजूदा स्टोर विस्तार रणनीति से मुनाफे में बढ़ोतरी होगी

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Jun 02, 2026 पर 10:55 AM
Lenskart Share Price : 1% से ज्यादा चढ़ा शेयर, CLSA ने 'आउटपरफ़ॉर्म' रेटिंग के साथ शुरू की कवरेज, जानिए क्या है टारगेट प्राइस
Lenskart Share Price : ब्रोकरेज की यह बुलिश रिपोर्ट Lenskart के चौथी तिमाही के लिए मिले-जुले नतीजों के जारी होने की बाद आई है

Lenskart Share Price : आईवियर रिटेलर लेंसकार्ट सॉल्यूशंस (Lenskart Solutions) के शेयरों में मंगलवार को अच्छी बढ़त देखने को मिल रही है। ब्रोकरेज फर्म CLSA ने इस स्टॉक पर 'आउटपरफॉर्म' रेटिंग और 604 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस देते हुए अपनी कवरेज शुरू की है। इसका मतलब है कि ब्रोकरेज को सोमवार की क्लोजिंग प्राइस से इसमें करीब 17 प्रतिशत की बढ़त की संभावना दिख रही है। इसके चलते आज इस शेयर में तेजी देखने को मिल रही है। फिलहाल Lenskart का स्टॉक 525.35 रुपये पर ट्रेड कर रहा है जो 1.23 प्रतिशत की बढ़त दिखाता है। सुबह-सुबह तो यह शेयर 528.1 रुपये तक पहुंच गया था।

CLSA का कहना है कि Lenskart ने अर्बन और मास मार्केट दोनों ही सेगमेंट में अपनी मजबूत मौजूदगी के साथ खुद को भारत के एक लीडिंग आईवियर ब्रांड के तौर पर स्थापित कर लिया है। ब्रोकरेज का मानना ​​है कि कंपनी की मौजूदा स्टोर विस्तार रणनीति से मुनाफे में बढ़ोतरी होगी। ब्रोकरेज को यह भी उम्मीद है कि समय के साथ कंपनी के अंतरराष्ट्रीय कारोबार के मुनाफे में भी सुधार होगा।

ब्रोकरेज ने आगे कहा कि Lenskart का बड़ा रिटेल नेटवर्क और ब्रांड की मजबूती,इसके विकास के मुख्य कारण हैं। हालांकि, इसके लिए कुछ जोखिम भी हैं। इन जोखिमों में कीमतों से जुड़ी चिंता, टेक्नोलॉजी की वजह से होने वाले संभावित बदलाव और उम्मीद से धीमी गति से नए स्टोरों का खुलना शामिल हैं।

ब्रोकरेज की यह बुलिश रिपोर्ट Lenskart के चौथी तिमाही के लिए मिले-जुले नतीजों के जारी होने की बाद आई है। मांग में लगातार बनी मजबूती और अलग-अलग चैनलों में विस्तार के चलते कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 45.6 प्रतिशत बढ़कर 2,515.7 करोड़ रुपये पर है। EBITDA 84 फीसदी बढ़कर 538.4 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। जबकि EBITDA मार्जिन एक साल पहले के 16.9 प्रतिशत से बढ़कर 21.4 प्रतिशत हो गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें