Lenskart Share Price: मैक्वेरी ने लेंसकार्ट का बढ़ाया टारगेट, 19 में से 15 एनालिस्ट ने दी खरीदने की सलाह

Lenskart Share Price: लेंसकार्ट के शेयर को लेकर ब्रोकरेज फर्मों का भरोसा बढ़ता दिख रहा है। मैक्वेरी ने टारगेट बढ़ाकर 600 रुपये कर दिया है, जबकि 19 में से 15 एनालिस्ट खरीदारी की सलाह दे रहे हैं। क्या शेयर में अभी और तेजी बाकी है?

अपडेटेड Jun 10, 2026 पर 4:55 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
बुधवार को लेंसकार्ट का शेयर करीब 0.58% की गिरावट के साथ 500.50 रुपये पर बंद हुआ।

Lenskart Share Price: ब्रोकरेज फर्म मैक्वेरी ने 10 जून को लेंसकार्ट सॉल्यूशंस पर अपनी 'Outperform' रेटिंग बरकरार रखी है। साथ ही शेयर का टारगेट प्राइस बढ़ाकर 600 रुपये कर दिया है। ब्रोकरेज का मानना है कि कंपनी की ग्रोथ मजबूत बनी हुई है और मुनाफे में भी लगातार सुधार देखने को मिल रहा है।

मैक्वेरी का नया टारगेट बुधवार के बंद भाव 500.5 रुपये के मुकाबले करीब 20% की संभावित तेजी का संकेत देता है।

मैक्वेरी क्यों है बुलिश?


ब्रोकरेज का कहना है कि पिछले दो तिमाहियों में कंपनी को जो ग्रोथ सपोर्ट मिला है, वह आगे भी जारी रह सकता है। इसी वजह से आने वाले वर्षों में कंपनी की कमाई में मजबूत बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

मैक्वेरी का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026 से 2029 के बीच कंपनी का EBITDA CAGR 35% से ज्यादा रह सकता है। इसके पीछे मजबूत रेवेन्यू ग्रोथ और ऑपरेटिंग लीवरेज को मुख्य वजह बताया गया है।

इंटरनेशनल बिजनेस बना ताकत

मैक्वेरी के मुताबिक, लेंसकार्ट का अंतरराष्ट्रीय कारोबार तेजी से बढ़ रहा है और मार्जिन के लिहाज से भी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है।

ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी का विदेशी कारोबार फिलहाल उसी स्तर के भारतीय कारोबार की तुलना में बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। इसी सकारात्मक रुझान को देखते हुए मैक्वेरी ने अपने EPS अनुमान और टारगेट प्राइस दोनों में 5% की बढ़ोतरी की है।

दूसरे ब्रोकरेज क्या कह रहे हैं?

फिलहाल 19 एनालिस्ट लेंसकार्ट को कवर करते हैं। इनमें से 15 ने शेयर पर 'Buy' रेटिंग दी है। 3 ने 'Hold' और सिर्फ 1 ने 'Sell' की सलाह दी है। सभी ब्रोकरेज का औसत टारगेट प्राइस 586.2 रुपये है। यह बुधवार के बंद भाव से करीब 16% की संभावित तेजी दिखाता है।

मैक्वेरी और सिटी दोनों ने शेयर पर 600 रुपये का टारगेट दिया है। वहीं मॉर्गन स्टेनली का टारगेट 576 रुपये है। दूसरी ओर CLSA अकेली ऐसी ब्रोकरेज है, जिसने 'Sell' रेटिंग देते हुए 437 रुपये का टारगेट रखा है।

शेयर का प्रदर्शन कैसा रहा?

बुधवार को लेंसकार्ट का शेयर करीब 0.58% की गिरावट के साथ 500.50 रुपये पर बंद हुआ। इस साल अब तक शेयर करीब 15% चढ़ चुका है। साथ ही यह अपने IPO प्राइस 402 रुपये से भी ऊपर बना हुआ है। कंपनी का मार्केट कैप 87.02 हजार करोड़ रुपये है।

PSU Banks ने खींच लिया Sensex को नीचे, Nifty लाल बंद, ₹3 लाख करोड़ स्वाहा

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।