Sensex-Nifty closes flat: अमेरिका और ईरान के बीच फिर तनाव बढ़ने, कच्चे तेल में उबाल, मुनाफावसूली और कमजोर वैश्विक संकेतों ने आज घरेलू स्टॉक मार्केट में अधिकतर रौनक खत्म कर दी। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स और निफ्टी 50 आधे-आधे फीसदी से अधिक की बढ़त गंवाते हुए लगभग फ्लैट बंद हुए। वहीं ब्रोडर लेवल पर शुरुआती कारोबार में ही दबाव दिखा जोकि कारोबार आगे बढ़ने पर और बढ़ता दिया। निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 आज करीब डेढ़ फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए।
सेक्टरवाइज बात करें तो एफएमसीजी और प्राइवेट बैंक सेक्टर ने मार्केट को संभालने की काफी कोशिश की। निफ्टी एफएमसीजी 1% से अधिक तो निफ्टी प्राइवेट बैंक आधे फीसदी से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुआ। हालांकि निफ्टी पीएसयू बैंक की करीब डेढ़ फीसदी, मेटल और रियल्टी सेक्टर के निफ्टी इंडेक्स की डेढ़ फीसदी से अधिक की कमजोरी और निफ्टी आईटी में 1% की गिरावट ने मार्केट को तोड़ दिया। निफ्टी फार्मा भी आधा फीसदी कमजोर हुआ।
इस रस्साकसी में ओवरऑल आज BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज ₹3 लाख करोड़ से अधिक घट गया यानी निवेशकों की दौलत ₹3 लाख करोड़ से अधिक कम हो गई। आज सेंसेक्स (Sensex) 64.42 प्वाइंट्स यानी 0.09% की मामूली बढ़त के साथ 73,983.18 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 27.15 प्वाइंट्स यानी 0.12% की गिरावट के साथ 23,214.95 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 694.25 प्वाइंट्स चढ़कर 74,613.01 तक पहुंचा था जिससे यह 715.44 प्वाइंट्स फिसलकर 73,897.57 तो दूसरी तरफ निफ्टी भी 183.25 प्वाइंट्स चढ़कर 23,425.35 तक पहुंच गया था जिससे इंट्रा-डे में यह 240.75 प्वाइंट्स गिरकर 23,184.60 तक आ गया था।
निवेशकों की दौलत को ₹3.47 लाख करोड़ का झटका
एक कारोबारी दिन पहले यानी 09 जून 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,59,04,922.602 करोड़ था। आज यानी 10 जून 2026 को यह घटकर ₹4,55,57,841.78 करोड़ रह गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी में आज ₹3,47,080.822 करोड़ की गिरावट आई है।
Sensex के 12 शेयर ग्रीन जोन में
सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें आज 12 आज ग्रीन जोन में बंद हुए हैं। सेंसेक्स पर आज सबसे अधिक तेजी एचयूएल, एक्सिस बैंक और कोटक बैंक में रही। वहीं दूसरी तरफ आज सबसे अधिक गिरावट जोमैटो की एटर्नल, टाटा स्टील और बजाज फिनसर्व में रही। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-
155 शेयर एक साल के हाई पर
बीएसई पर आज 4369 शेयरों की ट्रेडिंग हुई। इसमें 1472 शेयर मजबूत हुए तो 2748 में गिरावट रही जबकि 149 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसके अलावा 155 शेयर एक साल के हाई और 77 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 7 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 10 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।