Get App

IT, केमिकल शेयरों में निवेश करने पर होगी मोटी कमाई, LGT वेल्थ के राजेश चेरुवु ने बताई यह वजह

एलजीटी वेल्थ इंडिया के एमडी और चीफ इनवेस्टमेंट अफसर (सीआईओ) राजेश चेरुवु को फाइनेंशियल मार्केट का दो दशक का अनुभव है। उनका मानना है कि अभी कई वजहों से बाजार में तेजी जारी है। लेकिन, मार्केट के लिए कई चुनौतियां दिख रही हैं। इससे आगे मार्केट में करेक्शन आ सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 12, 2024 पर 12:04 PM
IT, केमिकल शेयरों में निवेश करने पर होगी मोटी कमाई, LGT वेल्थ के राजेश चेरुवु ने बताई यह वजह
राजेश चेरुवु ने कहा कि आईटी कंपनियों के लिए बुरा दौर खत्म हो चुका है। अमेरिकी में इंटरेस्ट रेट घटने पर कंपनियों पर वित्तीय बोझ घटेगा, जिससे वे आईटी पर खर्च बढ़ा सकेंगी।

क्या हाई वैल्यूएशन के बीच आपको मोटा रिटर्न देने वाले शेयरों की तलाश करने में दिक्कत आ रही है? आप आईटी और केमिकल शेयरों पर दांव लगा सकते हैं। एलजीटी वेल्थ इंडिया के एमडी और चीफ इनवेस्टमेंट अफसर (सीआईओ) राजेश चेरुवु ने आईटी और केमिकल कंपनियों के शेयरों के बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई है। मनीकंट्रोल से बातचीत में उन्होंने इस बारे में विस्तार से बताया। चेरुवु को फाइनेंशियल सर्विसेज इंडस्ट्री का दो दशक से ज्यादा अनुभव है। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि आईटी कंपनियों के खराब वक्त बीत चुका है। केमिकल सेक्टर मेंभी हालात बदलने के संकेत मिल रहे हैं।

निवेशकों को उतारचढ़ाव के लिए तैयार रहना चाहिए

क्या मार्केट में आगे गिरावट आ सकती है? इसके जवाब में चेरुवु ने कहा कि पिछले कुछ समय से मार्केट चढ़ रहा है। लेकिन, कई चुनौतियां दिख रही हैं। जियोपॉलिटिकल टेंशन को लेकर चिंता बनी हुई है। वैल्यूएशन हाई लेवल पर है। पहली तिमाही में कॉर्पोरेट अर्निंग्स में सुस्ती दिखी है। इसके अलावा इंटरेस्ट रेट में ज्यादा कटौती की उम्मीद नहीं दिख रही। उधर, अमेरिका में राष्ट्रपति चुनावों का असर ग्लोबल मार्केट पर पड़ना तय है। ऐसे में मार्केट की आगे की दिशा में पक्के तौर पर कुछ बताना मुश्किल है। निवेशकों को खुद को मार्केट में उतारचढ़ाव के लिए तैयार रखना चाहिए। मार्केट में कुछ करेक्शन आ सकता है। लेकिन, बड़ी गिरावट की उम्मीद नहीं दिख रही। करेक्शन आने पर बाजार में बना कुछ बुलबुला खत्म हो जाएगा।

यह डेट फंडों में निवेश का सही समय

सब समाचार

+ और भी पढ़ें