भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने HDFC एसेट मैनेजमेंट कंपनी में अपनी हिस्सेदारी 2.093% कम कर दी है। LIC (Life Insurance Corporation of India) ने खुले बाजार लेनदेन के माध्यम से ऐसा किया है। इस बारे में LIC ने शेयर बाजारों को सूचना दी है। कहा गया है कि LIC ने HDFC एसेट मैनेजमेंट कंपनी (AMC) में अपनी हिस्सेदारी 14 दिसंबर 2022 से 7 दिसंबर 2023 के दौरान 1,93,11,744 इक्विटी शेयर से घटाकर 1,48,44,466 इक्विटी शेयर कर दी है। इस तरह अब HDFC AMC में LIC की हिस्सेदारी 9.046 प्रतिशत से घटकर 6.953 प्रतिशत हो गई है।
