LIC Housing Finance Shares: देश की दूसरी सबसे बड़ी हाउसिंग फाइनेंस कंपनी, एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस (LIC Housing Finance) के शेयरों में आज बुधवार 2 नवंबर को 10 फीसदी की गिरावट आई और इसने लोअर सर्किट को छु लिया। पिछले 2 सालों में इसके शेयरों में आई यह सबसे बड़ी गिरावट है। बाजार जानकारों को कहना है कि कंपनी का नेट प्रॉफिट सिंतबर तिमाही में 23 फीसदी बढ़कर 305 करोड़ रुपये रहा है, जो उम्मीदों से कम है। इसके चलते LIC हाउसिंग के शेयरों में आज लगातार चौथे दिन भारी वॉल्यूम के साथ गिरावट आई है। LIC हाउसिंग फाइनेंस, देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी LIC की सब्सिडियरी कंपनी है।
