LIC ने Tech Mahindra में बढ़ाई हिस्सेदारी, खरीदे 2.01 फीसदी शेयर

LIC ने पिछले छह महीने से अधिक की अवधि में ओपन मार्केट ट्रांजेक्शन के माध्यम से हिस्सेदारी में इजाफा किया है। एलआईसी ने कहा कि 21 नवंबर 2022 से 6 जून 2023 की अवधि के दौरान होल्डिंग में 2.015 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इन शेयरों का औसत खरीद मूल्य 1050.77 रुपये प्रति शेयर रहा

अपडेटेड Jun 07, 2023 पर 8:34 PM
भारतीय जीवन बीमा निगम यानी LIC ने आईटी कंपनी टेक महिंद्रा में अपनी इक्विटी हिस्सेदारी बढ़ा दी है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम यानी LIC ने आईटी कंपनी टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) में अपनी इक्विटी हिस्सेदारी बढ़ा दी है। एलआईसी ने पिछले छह महीने से अधिक की अवधि में ओपन मार्केट ट्रांजेक्शन के माध्याम से हिस्सेदारी में इजाफा किया है। एलआईसी ने कहा कि 21 नवंबर 2022 से 6 जून 2023 की अवधि के दौरान होल्डिंग में 2.015 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इन शेयरों का औसत खरीद मूल्य 1050.77 रुपये प्रति शेयर रहा। इसके साथ ही टेक महिंद्रा में एलआईसी की हिस्सेदारी अब बढ़कर 8.88 फीसदी हो गई है।

    8.884 फीसदी हुई हिस्सेदारी

    एलआईसी ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा, "टेक महिंद्रा में एलआईसी की हिस्सेदारी 6.69 करोड़ इक्विटी शेयर से बढ़कर 8.65 करोड़ इक्विटी शेयर हो गई है। इससे एलआईसी की शेयरहोल्डिंग 6.869 फीसदी से बढ़कर 8.884 फीसदी हो गई है।" मार्च 2023 तक एलआईसी के पास टेक महिंद्रा में 8.07 फीसदी हिस्सेदारी या 7.86 करोड़ इक्विटी शेयर थे।


    कैसा रहा है शेयरों का प्रदर्शन

    टेक महिंद्रा के शेयरों में आज 7 जून को 0.85 फीसदी की तेजी देखी गई और यह स्टॉक 1,095.50 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में 5 फीसदी की तेजी आई है। हालांकि, पिछले 6 महीने में इसने महज 2 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस साल अब तक शेयर 8 फीसदी चढ़े हैं। पिछले तीन सालों में इस शेयर ने 97 फीसदी का रिटर्न दिया है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।