देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम यानी LIC ने आईटी कंपनी टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) में अपनी इक्विटी हिस्सेदारी बढ़ा दी है। एलआईसी ने पिछले छह महीने से अधिक की अवधि में ओपन मार्केट ट्रांजेक्शन के माध्याम से हिस्सेदारी में इजाफा किया है। एलआईसी ने कहा कि 21 नवंबर 2022 से 6 जून 2023 की अवधि के दौरान होल्डिंग में 2.015 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इन शेयरों का औसत खरीद मूल्य 1050.77 रुपये प्रति शेयर रहा। इसके साथ ही टेक महिंद्रा में एलआईसी की हिस्सेदारी अब बढ़कर 8.88 फीसदी हो गई है।
