सरकार ने कंपनियों के लिए लिस्टिंग के नियम आसान बना दिए हैं। नियमों में किए नए संशोधन के बाद लिस्टिंग के समय जिन कंपनियों का मार्केट कैप 1 लाख करोड़ रुपए में ज्यादा रहेगा उन्हें सिर्फ 5 फीसदी शेयर बेचकर भी लिस्ट होने की इजाजत होगी। इस फैसले से LIC की लिस्टिंग आसान होगी।
