LIC को दिसंबर तिमाही में बंपर मुनाफा, IPO से पहले कंपनी का प्रॉफिट बढ़कर 235 करोड़ रुपए हुआ

31 दिसंबर 2021 को खत्म पिछले 9 महीनों में कंपनी का प्रॉफिट 1642.78 करोड़ रुपए रहा जो पिछले साल की इसी तिमाही में सिर्फ 7.08 करोड़ रुपए थी

अपडेटेड Mar 11, 2022 पर 2:00 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
LIC IPO से पहले कंपनी के प्रॉफिट में जबरदस्त इजाफा

LIC IPO: पब्लिक इश्यू लाने की तैयारी कर रही LIC ने फिस्कल ईयर 2022 की दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी LIC का प्रॉफिट दिसंबर तिमाही में बढ़कर 234.91 करोड़ रुपए पहुंच गया है। बीमा कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक, एक साल पहले दिसंबर तिमाही में LIC का प्रॉफिट 90 लाख रुपए था।

31 दिसंबर 2021 को खत्म पिछले 9 महीनों में कंपनी का प्रॉफिट 1642.78 करोड़ रुपए रहा जो पिछले साल की इसी तिमाही में सिर्फ 7.08 करोड़ रुपए थी। IPO लाने की तैयारी कर रही इस बीमा कंपनी को मौजूदा फिस्कल ईयर के पहले 6 महीनों में इनवेस्टमेंट बेचकर 29,102 करोड़ रुपए का प्रॉफिट हुआ था।

पहले साल के प्रीमियम के आधार पर भी LIC का बिजनेस बढ़ा है। दिसंबर 2021 तिमाही में LIC का पहले साल का प्रीमियम 8748.55 करोड़ रुपए रहा जो एक साल पहले इसी तिमाही में 7957.37 करोड़ रुपए था। वहीं रिन्युअल प्रीमियम दिसंबर 2021 तिमाही में 56,822.49 करोड़ रुपए रहा जो एक साल पहले की इसी तिमाही में यह 54,986.72 करोड़ रुपए था।


राधाकिशन दमानी के पोर्टफोलियो में शामिल हैं ये 5 स्टॉक, जानिए क्या आपको भी करना चाहिए निवेश

कंपनी को जो मुनाफा हुआ है उसमें सबसे बड़ा योगदान इक्विटी एसेट्स, इनवेस्टमेंट बेचने का होता है। 31 मार्च 2021 को खत्म साल में बीमा कंपनी को 46,187 करोड़ रुपए का फायदा हुआ था।

इनवेस्टमेंट बेचने से तगड़ा मुनाफा

कंपनी को जो मुनाफा हुआ है उसमें सबसे बड़ा योगदान इक्विटी एसेट्स, इनवेस्टमेंट बेचने का होता है। 31 मार्च 2021 को खत्म साल में बीमा कंपनी को 46,187 करोड़ रुपए का फायदा हुआ था।

इससे पहले LIC ने 25 जनवरी को बताया था कि कंपनी को फिस्कल ईयर 2021-22 की पहली छमाही में 1437 करोड़ रुपए का कर बाद मुनाफा (PAT) हुआ। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी को 6.14 करोड़ रुपए का PAT था।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।