Get App

Adani-LIC: LIC का अदाणी ग्रुप पर भरोसा बरकरार, हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बावजूद 4 कंपनियों में बढ़ाया निवेश

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने मार्च तिमाही के दौरान अदाणी ग्रुप (Adani Group) की 4 कंपनियों में अपना निवेश बढ़ाया है। विभिन्न मीडिया रिपोर्टों में यह जानकारी दी गई है। LIC ने यह निवेश ऐसे समय में बढ़ाया है, जब एक अमेरिकी शॉर्ट सेलर फर्म, हिंडनबर्ग रिसर्च (Hindenburg Research) की रिपोर्ट के बाद से अदाणी ग्रुप विवादों का सामना कर रहा है

Moneycontrol Newsअपडेटेड Apr 12, 2023 पर 2:24 PM
Adani-LIC: LIC का अदाणी ग्रुप पर भरोसा बरकरार, हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बावजूद 4 कंपनियों में बढ़ाया निवेश
LIC ने मार्च तिमाही में अदाणी ग्रुप की 2 कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी घटाई भी है

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने मार्च तिमाही के दौरान अदाणी ग्रुप (Adani Group) की 4 कंपनियों में अपना निवेश बढ़ाया है। विभिन्न मीडिया रिपोर्टों में यह जानकारी दी गई है। LIC ने यह निवेश ऐसे समय में बढ़ाया है, जब एक अमेरिकी शॉर्ट सेलर फर्म, हिंडनबर्ग रिसर्च (Hindenburg Research) की रिपोर्ट के बाद से अदाणी ग्रुप विवादों का सामना कर रहा है। बीते 24 जनवरी को जारी इस रिपोर्ट के बाद से अदाणी ग्रुप के कई शेयरों में 50 से 80 फीसदी तक की तगड़ी गिरावट देखी गई थी। इसके चलते अडानी ग्रुप में निवेश करने वाले कई घरेलू संस्थाओं को अपने निवेश को लेकर बयान जारी कर जानकारी देनी पड़ी थी। विपक्षी पार्टियों ने LIC सहित कुछ घरेलू संस्थाओं के अदाणी ग्रुप में निवेश का विरोध भी किया था।

जानकारी के मुताबिक, LIC ने मार्च तिमाही के अदाणी ग्रुप की जिन 4 कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है, उसमें अदाणी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy), अदाणी टोटल गैस (Adani Total Gas), अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) और अदाणी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) शामिल है। इसके अलावा LIC ने अदाणी ग्रुप की 2 कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी घटाई भी है। इसमें अंबुजा सीमेंट्स (Ambuja Cements) और अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports) शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- Multibagger Stocks: 3 साल में 950% चढ़ा इस कंपनी का शेयर, अब निवेशकों को बोनस शेयर देने की तैयारी

मार्च तिमाही के अंत में LIC के पास अदाणी ग्रीन एनर्जी के 2,14,70,716 शेयर या 1.36 फीसदी हिस्सेदारी थी। यह दिसंबर तिमाही के मुकाबले 0.08 फीसदी अधिक है। दिसंबर तिमाही के अंत में LIC के पास अदाणी ग्रीन एनर्जी के 2,03,09,080 शेयर या 1.28 फीसदी हिस्सेदारी थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें