Multibagger Stocks: 3 साल में 950% चढ़ा इस कंपनी का शेयर, अब निवेशकों को बोनस शेयर देने की तैयारी

Multibagger Shares: वर्धमान स्पेशल स्टील्स (Vardhman Special Steels), 1,732 करोड़ रुपये मार्केट वैल्यू एक कंपनी है, जो ऑयरन और स्टील प्रोडक्ट्स बनाने के कारोबार में है। मंगलवार को दिन के कारोबार के दौरान बीएसई पर इसके शेयर 3 फीसदी से अधिक की उछाल के साथ 428.1 रुपये पर पहुंच गए, जो इसका पिछले एक सालों का नया उच्चतम स्तर है

अपडेटेड Apr 11, 2023 पर 7:13 PM
Story continues below Advertisement
Vardhman Special Steel के शेयर आज बीएसई पर 2.04% बढ़कर 422.05 रुपये पर बंद हुए

Multibagger Shares: वर्धमान स्पेशल स्टील्स (Vardhman Special Steels), 1,732 करोड़ रुपये मार्केट वैल्यू एक कंपनी है, जो ऑयरन और स्टील प्रोडक्ट्स बनाने के कारोबार में है। मंगलवार को दिन के कारोबार के दौरान बीएसई पर इसके शेयर 3 फीसदी से अधिक की उछाल के साथ 428.1 रुपये पर पहुंच गए, जो इसका पिछले एक सालों का नया उच्चतम स्तर है। कंपनी के शेयरों में यह तेजी ऐसे समय में आई है, जब उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की एक दिन बाद यानी बुधवार 12 अप्रैल को बैठक होने वाली है। कंपनी ने कुछ दिनों पहले शेयर बाजारों को भेजी सूचना में बताया था कि उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स इस बैठक में बोनस शेयर (Bonus Share) जारी करने के योजना पर विचार करेंगे और फैसला लेंगे।

इसके बाद से ही वर्धमान स्पेशल स्टील्स के शेयर फोकस में है। कंपनी के शेयरों में फोकस में रहने की एक वजह यह भी है इसने पिछले 3 सालों में अपने निवेशकों को करीब 947% का बंपर मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। करीब 3 साल पहले वर्धमान स्पेशल स्टील्स के 40.9 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे, जो अब बढ़कर 428 रुपये तक पहुंच गया है।

कारोबार के अंत में, वर्धमान स्पेशल स्टील्स के शेयर बीएसई पर 2.04% की तेजी के साथ 422.05 रुपये के भाव पर बंद हुए। साल 2023 की शुरुआत से अबतक कंपनी के शेयरों में करीब 37.16% की तेजी आ चुकी है। वहीं पिछले एक साल में इसने अपने निवेशकों को 62.58% का दमदार रिटर्न दिया है।


यह भी पढ़ें- ITC shares: तिमाही नतीजों से पहले रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा आईटीसी का शेयर, क्या आपको इसे खरीदना चाहिए?

बोनस शेयर क्या होता है?

सामान्य तौर पर कोई कंपनी अपने शेयर धारकों को इंसेंटिव के तौर पर बोनस शेयर जारी करती है। इसको अतिरिक्त शेयर भी कहा जा सकता है। इस बोनस शेयर के रेशियो का निर्धारण कंपनी का बोर्ड करता है। बोनस शेयर के तहत 3 तिथियां महत्तवपूर्ण होती हैं। ये हैं रिकॉर्ड डेट, एक्स डेट और इश्यू डेट। रिकॉर्ड डेट वह डेट होती है जिसके आधार पर किसको बोनस शेयर जारी किया जाएगा इसका निर्धारण किया जाता है।

इसका मतलब यह है कि जिनके पास रिकॉर्ड डेट को कंपनी के शेयर होते हैं उनको ही बोनस शेयर जारी किया जाता हैवहीं एक्स बोनस डेट उस तिथि को कहते है जो आम तौर पर रिकॉर्ड डेट के एक दिन पहले होती है। बोनस शेयर पाने की पात्रता हासिल करने के लिए किसी निवेशक के पास एक्स -डेट के कम से कम एक या दो दिन पहले कंपनी के स्टॉक की होल्डिंग होनी चाहिए।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।