Get App

LIC Share Price: सरकारी कंपनी का शेयर इंट्राडे में 4% तक फिसला, एक्स-डिविडेंड ट्रेड और CFO के इस्तीफे का दिखा असर

LIC Share Price: डिविडेंड अमाउंट उन्हीं को मिलेगा, जिन्होंने 24 जून को ट्रेडिंग खत्म होने तक शेयर खरीद लिए होंगे और जिनके नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में होंगे

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Jun 25, 2026 पर 4:12 PM
LIC Share Price: सरकारी कंपनी का शेयर इंट्राडे में 4% तक फिसला, एक्स-डिविडेंड ट्रेड और CFO के इस्तीफे का दिखा असर
याद रहे कि आज, 25 जून को LIC शेयर खरीदने वाले फाइनल डिविडेंड के पात्र नहीं होंगे।

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के शेयर में 25 जून को दिन में पिछले क्लोजिंग प्राइस से 4 प्रतिशत तक की गिरावट दिखी। NSE पर शेयर 420.40 रुपये के लो तक गया। बाद में 423 रुपये के आसपास बंद हुआ। यह गिरावट मुख्य रूप से डिविडेंड पेमेंट के हिसाब से स्टॉक में हुए एडजस्टमेंट के कारण रही। LIC वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 10 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देने वाली है और शेयर ने गुरुवार को एक्स-डिविडेंड ट्रेड किया। याद रहे कि आज, 25 जून को शेयर खरीदने वाले फाइनल डिविडेंड के पात्र नहीं होंगे।

यह अमाउंट उन्हीं को मिलेगा, जिन्होंने 24 जून को ट्रेडिंग खत्म होने तक शेयर खरीद लिए होंगे और जिनके नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में होंगे।

फाइनल डिविडेंड पर 27 जुलाई को कंपनी की सालाना आम बैठक में शेयरहोल्डर्स की मंजूरी ली जाएगी। वित्त वर्ष 2025 के लिए LIC ने 12 रुपये का फाइनल डिविडेंड दिया था। कंपनी में सरकार के पास 96.50 प्रतिशत हिस्सा है।

LIC के CFO ने दिया इस्तीफा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें