देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी LIC के शेयरों में आज 16 जुलाई को 5 फीसदी से अधिक की तेजी देखी गई। यह स्टॉक BSE पर 4.64 फीसदी की बढ़त के साथ 1109.15 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। ब्रोकरेज फर्म इस शेयर पर बुलिश नजर आ रहे हैं। नुवामा टेक्निकल डेस्क ने आज एक नोट में कहा कि चार्ट के मुताबिक LIC के शेयरों में 25% से 40% के बीच उछाल आने की संभावना है। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 7.01 लाख करोड़ रुपये हो गया है। स्टॉक का 52-वीक हाई 1,175 रुपये और 52-वीक लो 597.65 रुपये है।
