Get App

LIC ने शेयर बाजार में बढ़ाया अपना निवेश, हीरो मोटोकॉर्प, HUL और कैप्री ग्लोबल के खरीदे शेयर

LIC ने पिछले कुछ महीनों में हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL), हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) और कैपरी ग्लोबल कैपिटल (Capri Global Capital) के शेयरों को खरीदकर उनमें अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 14, 2022 पर 9:59 PM
LIC ने शेयर बाजार में बढ़ाया अपना निवेश, हीरो मोटोकॉर्प, HUL और कैप्री ग्लोबल के खरीदे शेयर
BSE पर मंगलवार को LIC के शेयर 0.9% चढ़कर 674.20 रुपये पर बंद हुए

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने मंगलवार को बताया कि उसने पिछले कुछ महीनों में हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL), हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) और गैर-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी कैपरी ग्लोबल कैपिटल (Capri Global Capital) के शेयरों को खरीदकर उनमें अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है।

LIC ने बताया कि हीरो मोटोकॉर्प में उसकी हिस्सेदारी अब 1,83,10,233 से बढ़कर 2,24,91,571 इक्विटी शेयरों या 9.163 फीसदी से बढ़कर 11.256 फीसदी की हो गई है। कंपनी ने एक नियामकीय फाइलिंग्स में बताया कि उसने हीरो मोटोकॉर्प के शेयरों में यह खरीदारी 4 जनवरी 2021 से 13 जून 2022 के बीच में की है और इस दौरान एक शेयर की औसत कीमत 3,050.14 रुपये पड़ी है।

बता दें कि हीरो मोटोकॉर्प देश की सबसे बड़ी दोपहिया कंपनी है। LIC ने शेयर बाजारों को भेजी एक दूसरी सूचना में बताया कि उसने एफएमसीजी सेक्टर की कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) में अपनी हिस्सेदारी 11,73,80,500 शेयरों से बढ़ाकर 11,76,90,500 इक्विटी शेयर कर दी है, जो कंपनी की कुल पेड-अप कैपिटल का 5.08 फीसदी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें