Closing Bell: सेंसेक्स 160 अंक टूटा, निफ्टी 17600 के करीब हुआ बंद
वीकली एक्सपायरी से पहले दायरे में कारोबार कर रहा था। बाजार लगातार तीसरे दिन गिरावट पर बंद हुआ। IT, पावर शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली देखने को मिली जबकि निफ्टी IT इंडेक्स 1.5% से ज्यादा गिरकर बंद हुआ।
HCL Technologies, Infosys, IndusInd Bank, SBI Life Insurance और Wipro निफ्टी के टॉप लूजर रहा। वहीं BPCL, Divis Laboratories, Bajaj Auto, Axis Bank और M&M निफ्टी के टॉप गेनर है।
सेक्टोरल फ्रंट पर देखें तो आईटी इंडेक्स 1 फीसदी टूटा है। वहीं पावर इंडेक्स में भी 1 फीसदी की गिरावट आई है। हालांकि मेटल, ऑयल एंड गैस और फार्मा शेयरों में बढ़त देखने को मिली। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.2 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ। वहीं स्मॉलकैप इंडेक्स सपाट बंद हुआ।
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 159.21 अंक यानी 0.27 फीसदी की गिरावट के साथ 59,567.80 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 41.40 अंक यानी 0.23 फीसदी की गिरावट के साथ 17,618.80 के स्तर पर बंद हुआ।