Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News APRIL 01, 2025 / 3:43 PM IST

Stock Market Highlight:ट्रंप टैरिफ से घबराया बाजार, सेंसेक्स 1390 अंक टूटा, निफ्टी 23200 के नीचे हुआ बंद

Stock Market Highlight: मीडिया , ऑयल एंड गैस, टेलीकॉम को छोड़कर सभी सेक्टर इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। आईटी, रियल्टी, कंज्यूमर ड्यूरेबल इंडेक्स 2 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुए।

Stock Market Highlight:नए वित्तवर्ष FY26 के पहले दिन बाजार में भारी गिरावट रही। सेंसेक्स-निफ्टी दोनों ही करीब 1.5 फीसदी से ज्यादा की गिरावट लेकर बंद हुए । वहीं मिडकैप इंडेक्स में करीब 1% की गिरावट रही जबकि बैंक निफ्टी में भी करीब 1.5% की गिरावट देखने को मिला। निफ्टी फाइनेंशियल, निफ्टी फार्मा में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1390.41 अंक यानी 1.80 फी

 Stock Market Highlight:नए वित्तवर्ष FY26 के पहले दिन बाजार में भारी गिरावट रही। सेंसेक्स-निफ्टी दोनों ही करीब 1.5 फीसदी से ज्यादा की गिरावट लेकर बंद हुए ।
Stock Market Highlight:नए वित्तवर्ष FY26 के पहले दिन बाजार में भारी गिरावट रही। सेंसेक्स-निफ्टी दोनों ही करीब 1.5 फीसदी से ज्यादा की गिरावट लेकर बंद हुए ।
APRIL 01, 2025 / 3:35 PM IST

Stock Market Highlight:सेंसेक्स-निफ्टी 1.5 फीसदी से ज्यादा गिरकर हुआ बंद

नए वित्तवर्ष FY26 के पहले दिन बाजार में भारी गिरावट रही। सेंसेक्स-निफ्टी दोनों ही करीब 1.5 फीसदी से ज्यादा की गिरावट लेकर बंद हुए । वहीं मिडकैप इंडेक्स में करीब 1% की गिरावट रही जबकि बैंक निफ्टी में भी करीब 1.5% की गिरावट देखने को मिला। निफ्टी फाइनेंशियल, निफ्टी फार्मा में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1390.41 अंक यानी 1.80 फीसदी की गिरावट के साथ 76,024.51 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 353.65 अंक यानी 1.50 फीसदी की गिरावट के साथ 23,165.70 के स्तर पर बंद हुआ।

HCL Technologies, Bajaj Finserv, HDFC Bank, Infosys, Hindalco Industriesनिफ्टी का टॉप लूजर रहा। वहीं IndusInd Bank, Trent, Bajaj Auto, Jio Financial, HDFC Life निफ्टी का टॉप गेनर रहा।

बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.9 फीसदी गिरकर और स्म़ॉलकैप इंडेक्स 0.2 फीसदी चढ़कर बंद हुआ।

मीडिया , ऑयल एंड गैस, टेलीकॉम को छोड़कर सभी सेक्टर इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। आईटी, रियल्टी, कंज्यूमर ड्यूरेबल इंडेक्स 2 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुए।

    APRIL 01, 2025 / 3:14 PM IST

    Stock Market Live Updates:फार्मा शेयरों में भारी गिरावट

    ट्रंप के टैरिफ ऐलान से पहले फार्मा शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं मैक्वायरी ने फार्मा और हॉस्पिटल कंपनियों पर रिपोर्ट निकाली है। मैक्वायरी ने अपने रिसर्च रिपोर्ट में कहा है कि अच्छे नतीजों और गाइडेंस के बावजूद फार्मा शेयरों में करेक्शन देखने को मिली। CDMO कंपनियों में मौके मिल रहे है। देशी CDMO कंपनियों का ग्लोबल मार्केट शेयर बढ़ रहा है। ग्लोबल सप्लाई चेन में बदलावों से CDMO कंपनियों को फायदा मिलेगा।

      APRIL 01, 2025 / 2:47 PM IST

      Stock Market LIVE Updates:रियल्टी सेक्टर में सबसे तगड़ी बिकवाली

      रियल्टी सेक्टर में सबसे तगड़ी बिकवाली देखने को मिली है। निफ्टी रियल्टी इंडेक्स करीब 3 परसेंट फिसला है। OBEROI REALTY, MACROPTECH और गोदरेज प्रॉपर्टीज 3-4 फीसदी गिरे है।

        APRIL 01, 2025 / 2:40 PM IST

        Stock Market LIVE Updates: GMR AIRPORTS पर जेफरीज की राय

        जेफरीज ने जीएमआर एयरपोर्ट्स पर खरीदारी की राय दी है। इसका टारगेट 92 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि FY26 में सालाना आधार पर EBITDA ग्रोथ 40% संभव है। उनका कहना है कि कंपनी कई साल के बाद मुनाफे आएगी। कंपनी कंसल्टेशन पेपर में दिए गए सलाह के मुताबिक एयरो टैरिफ फाइनल है।

          APRIL 01, 2025 / 2:19 PM IST

          Stock Market LIVE Updates: आईटीसी पर जेपी मॉर्गन की राय

          विदेशी ब्रोकरेज फर्म जेपी मॉर्गन ने आईटीसी पर राय देते हुए कहा कि इस कंपनी ने FY25-27 के लिए EPS अनुमान 4-6% घटाया है। उनका कहना है कि सिगरेट कारोबार कमजोर रहने, FMCG, पेपर के व्यवसाय में भी कमजोरी के चलते इसका EPS अनुमान घटाया है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर ओवरवेट रेटिंग दी है। इसका टारगेट भी घटा दिया है। ब्रोकरेज फर्म ने स्टॉक का टारगेट प्राइस घटाकर 475 रुपये प्रति शेयर तय किया है।

            APRIL 01, 2025 / 2:18 PM IST

            MARUTI SUZUKI MARCH AUTO SALES: कुल बिक्री सालाना आधार पर 3% बढ़ी

            मार्च में कुल बिक्री सालाना आधार पर 3% बढ़कर 1.93 Lk यूनिट पर रही। वहीं कुल बिक्री 1.87 लाख से बढ़कर 1.93 लाख यूनिट पर रहा। मार्च में एक्सपोर्ट 27% बढ़कर 32,968 यूनिट पर रहा। घरेलू बिक्री 0.8% घटकर 1.60 लाख यूनिट पर रहा। घरेलू PV बिक्री 1.3% घटकर 1.51 लाख यूनिट पर रहा। मिनी कार बिक्री 1.5% घटकर 11,655 यूनिट पर रहा। कॉम्पैक्ट कार बिक्री 4.2% घटकर 66,906 यूनिट पर रहा। CIAZ बिक्री 14.6% बढ़कर 676 यूनिट पर रहा।

              APRIL 01, 2025 / 1:38 PM IST

              Stock Market Live Updates:बाजार में गिरावट बढ़ी

              बाजार में गिरावट बढ़ी है और ये दिन के निचले स्तर पर कामकाज कर रहा है। सेंसेक्स में करीब 1,400 प्वाइंट से ज्यादा की गिरावट के साथ 76,000 के नीचे फिसला है जबकि निफ्टी 380 अंकों की गिरावट के साथ 23200 के नीचे कारोबार कर रहा हैं

                APRIL 01, 2025 / 1:35 PM IST

                EICHER MOTOR MARCH AUTO SALES: कुल CV बिक्री सालाना आधार पर 7.6% बढ़ी

                मार्च में कंपनी की कुल CV बिक्री सालाना आधार पर 7.6% बढ़कर 12,094 यूनिट पर रही। मार्च एक्सपोर्ट 44.3% बढ़कर 665 यूनिट पर रही। FY25 कुल CV बिक्री 5.4% बढ़कर 90,161 यूनिट पर रहा।

                  APRIL 01, 2025 / 1:32 PM IST

                  Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

                  आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 23200, 23300 और 23400 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 23200, 23100 और 23000 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 50800, 51000 और 51500 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 50700, 50600 और 50500 के स्तर पर एक्टिव नजर आये।

                    APRIL 01, 2025 / 1:21 PM IST

                    KARUR VYSYA BANK BIZ UPDATE: Q4 एडवांसेज 13.52% बढ़ा

                    सालाना आधार पर Q4 एडवांसेज 13.52% बढ़कर 84,486 करोड़ रुपये पर रहा जबकि Q4 डिपॉजिट 14.55% बढ़कर `1.02 लाख करोड़ पर रहा। Q4 कुल बिजनेस 14.1% बढ़कर 1.86 लाख करोड़ पर रहा। Q4 CASA 2.8% बढ़कर `27,832 करोड़ पर रहा।

                      APRIL 01, 2025 / 1:02 PM IST

                      Stock Market LIVE Updates: एंजेल वन के ओशो कृष्ण की बाजार पर राय

                      एंजेल वन के ओशो कृष्ण का कहना है कि निफ्टी के लिए 23,700, 23,800, 24,000, 24,100 पर रेजिस्टेंस और 23,400, 23,200, 23,150 पर सपोर्ट है। निफ्टी फ्यूचर्स 23,400-23,350 के आसपास खरीदें और 23,800 के आसपास मुनाफावसूली करें, स्टॉपलॉस 23,200 पर रखें। एंजेल वन के ओशो कृष्ण का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए 51,900, 52,000 पर रेजिस्टेंस और 50,800, 50,650 पर सपोर्ट है। 52,000 के संभावित लक्ष्य के लिए 51,000 के आसपास बैंक निफ्टी फ्यूचर्स खरीदें, स्टॉप-लॉस 50,650 पर रखें।

                        APRIL 01, 2025 / 12:41 PM IST

                        Stock Market LIVE Updates: वोडाफोन आइडिया पर ब्रोकरेज की राय

                        मैक्वेयरी (Macquarie) ने वोडाफोन आइडिया के शेयर को "न्यूट्रल" रेटिंग दी है और शेयर का टारगेट प्राइस 7 रुपये तय किया है। ब्रोकरेज का मानना है कि कंपनी का फ्री कैश फ्लो अभी भी अपने दायित्वों को समय पर चुकाने के लिए पर्याप्त नहीं है, जिससे छोटे निवेशकों के लिए अतिरिक्त इक्विटी डाइल्यूशन का जोखिम बढ़ सकता है। CLSA ने वोडाफोन आइडिया की रेटिंग "आउटपरफॉर्म" कर दी है और शेयर का टारगेट प्राइस बढ़ाकर 10 रुपये कर दिया है।

                          APRIL 01, 2025 / 12:32 PM IST

                          Stock Market LIVE Updates:KEC INTL को 1,236 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर मिला

                          कंपनी को 1,236 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर मिले है। कंपनी को 1,236 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर मिले। भारत और मिडिल ईस्ट में 1,236 Cr के नए ऑर्डर मिला

                            APRIL 01, 2025 / 12:19 PM IST

                            Stock Market LIVE Updates:10% के अपर सर्किट पर वोडाफोन आइडिया

                            सरकार के इक्विटी कंवर्जन से वोडाफोन आइडिया में जोरदार तेजी आई।वोडाफोन आइडिया 10 परसेंट का अपर सर्किट लगा है। INDUS TOWER भी 7 परसेंट ऊपर कामकाज कर रहा है।

                              APRIL 01, 2025 / 12:01 PM IST

                              Stock Market LIVE Updates:अमेय रानाडिवे की बाजार पर राय

                              स्टॉक्सबॉक्स में चार्टर्ड मार्केट टेक्नीशियन और वरिष्ठ तकनीकी विश्लेषक अमेय रानाडिवे का कहना है कि निफ्टी के लिए 23,750, 24,000 पर रेजिस्टेंस और 23,200, 23,000 पर सपोर्ट है। जब तक निफ्टी 23,350 से ऊपर बना रहता है, तब तक गिरावट पर खरीदारी की रणनीति सबसे बेहतर रहेगी। 23,800 से आगे निकलने पर शॉर्ट-कवरिंग शुरू हो सकती है, जिससे 24,000 के लिए रास्ता साफ हो सकता है। अमेय रानाडिवे का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए 51,850, 52,000 पर रेजिस्टेंस और 51,150, 51,000 पर सपोर्ट है। जब तक बैंक निफ्टी 50,700 से ऊपर बना रहता है, तब तक गिरावट पर खरीदारी का नजरिया सही रहेगा। 51,800 से ऊपर का ब्रेकआउट शॉर्ट-कवरिंग को बढ़ावा दे सकता है, जिससे इंडेक्स 52,100 की ओर बढ़ सकता है।

                                APRIL 01, 2025 / 11:35 AM IST

                                Stock Market LIVE Updates: BHARTI AIRTEL पर एचएसबीसी की राय

                                एचएसबीसी ने टेलीकॉम सेक्टर के इस दिग्गज स्टॉक पर बुलिश नजरिये के साथ कवरेज शुरु किया है। ब्रोकरेज ने कहा कि इसका ग्रोथ के ट्रिगर कायम है। इसके ARPU में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। ब्रॉडबैंड के विस्तार से ग्रोथ में मदद मिल रही है। ऊंचे फ्री कैश फ्लो और डिविडेंड से भी ग्रोथ में मदद मिल सकती है। उनका कहना है कि कंपनी का FY25 में कैपेक्स घट सकता है। बेहतर कैपिटल रिटर्न के लिए इंडस्ट्री में टैरिफ हाइक की जरूरत है। ब्रोकरेज ने इस स्टॉक पर खरीदारी की राय देकर इसका टारगेट 1985 रुपये तय किया है।

                                  APRIL 01, 2025 / 11:27 AM IST

                                  Stock Market LIVE Updates: HAL पर यूबीएस की राय

                                  यूबीएस ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स के स्टॉक पर खरीदारी की राय दी है। इसका टारगेट भी बढ़ा दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी को 156 प्रंचड हेलिकॉप्टर के लिए बड़ा ऑर्डर मिला है। ये बड़ा ऑर्डर कंपनी के लिए पॉजिटिव साबित होगा। घरेलू मैन्युफैक्चरिंग से कंपनी को सबसे ज्यादा फायदा होगा। ब्रोकरेज ने इसका टारगेट प्राइस बढ़ाकर 5440 रुपये तय किया है।

                                    APRIL 01, 2025 / 11:08 AM IST

                                    Stock Market LIVE Updates:निफ्टी बैंक में करीब 700 प्वाइंट की गिरावट

                                    बाजार दिन के निचले स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स में करीब 1100 प्वाइंट की गिरावट देखने को मिल रही है जबकि निफ्टी बैंक में करीब 700 प्वाइंट की गिरावट रही। निफ्टी IT इंडेक्स में करीब 2.5% की गिरावट दिखा रहा है।

                                      APRIL 01, 2025 / 11:07 AM IST

                                      Stock Market LIVE Updates:एक्सिस सिक्योरिटीज के राजेश पलवीय की बाजार पर राय

                                      एक्सिस सिक्योरिटीज के राजेश पलवीय का कहना है कि निफ्टी के लिए 23,650, 23,800 पर रेजिस्टेंस और 223,400, 23,250 पर सपोर्ट है। 23,400 के आसपास निफ्टी फ्यूचर्स खरीदें, 23,250 के स्टॉप-लॉस के साथ, 23,650-23,800 का लक्ष्य रखें। राजेश पलवीय का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए 51,800, 52,300 पर रेजिस्टेंस और 51,300, 51,000 पर सपोर्ट है। 51,250 के निकट बैंक निफ्टी फ्यूचर्स खरीदें, 51,000 के स्टॉप-लॉस के साथ, 51,850-52,200 का लक्ष्य रखें।

                                        APRIL 01, 2025 / 10:49 AM IST

                                        M&M MARCH AUTO SALES: कुल बिक्री 23% बढ़ी

                                        सालाना आधार पर मार्च में कुल बिक्री 23% बढ़ी है। कुल बिक्री 23% बढ़कर 83,894 यूनिट पर रही जबकि घरेलू UV बिक्री 18% बढ़कर 48,048 यूनिट पर रहा। वहीं CV बिक्री 14.4% बढ़कर 23,951 यूनिट रहा। घरेलू 3-व्हीलर बिक्री 47% बढ़कर 7,752 यूनिट पर रहा। मार्च में एक्सपोर्ट 163% बढ़कर 4,143 यूनिट पर रहा जबकि कुल ट्रैक्टर बिक्री 34% बढ़कर 34,934 यूनिट पर रहा। घरेलू ट्रैक्टर बिक्री 34% बढ़कर 32,582 यूनिट पर रही। FY25 ट्रैक्टर बिक्री 12% बढ़कर 4.24 Lk यूनिट पर रहा।

                                          APRIL 01, 2025 / 10:26 AM IST

                                          Stock Market LIVE Updates: Desco Infratech का शेयर लिस्ट होते ही अपर सर्किट लगा

                                          डेस्को इंफ्राटेक के शेयरों की आज BSE SME पर 6 फीसदी से अधिक प्रीमियम पर एंट्री हुई। इसके आईपीओ को ओवरऑल 83 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत 150 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE SME पर इसकी 160.00 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 6.67 फीसदी का लिस्टिंग गेन (Desco Infratech Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद शेयर और ऊपर चढ़े।

                                            APRIL 01, 2025 / 10:17 AM IST

                                            Stock Market LIVE Updates:MCX पर सोने का भाव रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा

                                            MCX पर सोने का भाव रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा है। गोल्ड ने 91,065 रुपये प्रति 10 ग्राम का रिकॉर्ड स्तर छुआ है। जून वायदा रिकॉर्ड 91,400/रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंचा जबकि अप्रैल वायदा रिकॉर्ड 91,065/10gm तक पहुंचा है

                                              APRIL 01, 2025 / 10:04 AM IST

                                              ESCORTS KUBOTA MARCH SALES: मार्च में ट्रैक्टर वॉल्यूम 15% बढ़ा

                                              मार्च में सालाना आधार पर ट्रैक्टर वॉल्यूम 15% बढ़ा है जबकि मार्च में कुल बिक्री 15% बढ़कर 11,374 यूनिट पर रहा।

                                                APRIL 01, 2025 / 9:53 AM IST

                                                Stock Market Live Updates:HAL के शेयरों में तेजी

                                                कंपनी हिंदुस्तान ऐरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के शेयर में आज खरीदारी का जोरदार रुझान दिखा। डिफेंस मिनिस्ट्री ने इसके साथ दो कॉन्ट्रैक्ट किए हैं जिसने शेयरों की चमक बढ़ाई है। ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज तो पहले ही इस स्टॉक पर फिदा है। अब डिफेंस मिनिस्ट्री से 62700 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिलने पर शेयरों को और सपोर्ट मिल गया। फिलहाल बीएसई पर यह 5.43 फीसदी की बढ़त के साथ 4402.75 रुपये के भाव पर है।

                                                  APRIL 01, 2025 / 9:48 AM IST

                                                  Stock Market Live Updates: कच्चे तेल में लगी आग?

                                                  ब्रेंट का भाव 75ड़ॉलर के करीब पहुंचा है। WTI में भी $71 के करीब कारोबार कर रहा । ट्रंप की नीतियों के कारण कीमतों में तेजी आई। ट्रंप ने कहा कि रूस पर 25-50% का टैरिफ संभव है। पुतिन ने युद्धविराम से इनकार किया तो टैरिफ लगेगा। न्यूक्लियर डील पर ईरान नहीं माना तो हमला होगा।

                                                    APRIL 01, 2025 / 9:30 AM IST

                                                    Stock Market Live Updates: FII और DII फंड फ्लो

                                                    पिछले छह कारोबारी सत्रों में खरीदारी करने के बाद, विदेशी संस्थागत निवेशक 28 मार्च को नेट सेलर रहे और उन्होंने भारतीय बाजार में 4352 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयर बेचे। दूसरी ओर, घरेलू संस्थागत निवेशकों ने दूसरे दिन भी अपनी खरीदारी जारी रखी और उसी दिन उन्होंने 7646 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयर खरीदे।

                                                      APRIL 01, 2025 / 9:19 AM IST

                                                      Global market Cues: यूएस बॉन्ड यील्ड

                                                      मंगलवार के शुरुआती कारोबार में यूएस 10-ईयर ट्रेजरी और 2-ईयर ट्रेजरी यील्ड में मामूली गिरावट देखने को मिली। 10-ईयर ट्रेजरी यील्ड 4.2 फीसदी पर और 2-ईयर ट्रेजरी यील्ड 3.88 फीसदी पर नजर आ रहा है।

                                                        APRIL 01, 2025 / 9:19 AM IST

                                                        Global market Cues:अमेरिकी बाजार

                                                        एसएंडपी 500 और नैस्डैक कंपोजिट ने सोमवार को 2022 के बाद से अपना सबसे खराब तिमाही प्रदर्शन दर्ज किया। ट्रम्प प्रशासन के आर्थिक एजेंडे को लेकर बनी अनिश्चितता ने 2025 की पहली तिमाही में अमेरिकी इक्विटी बाजारों को हिलाकर रख दिया है। सोमवार को एसएंडपी 500 इंडेक्स 30.91 अंक या 0.55 फीसदी बढ़कर 5,611.85 अंक पर बंद हुआ। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 417.86 अंक या 1 फीसदी बढ़कर 42,001.76 पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट 23.70 अंक या 0.14 फीसदी गिरकर 17,299.29 पर बंद हुआ।

                                                          APRIL 01, 2025 / 9:18 AM IST

                                                          Market Open: सेंसेक्स 460 अंक टूटा, निफ्टी 23,400 के नीचे खुला

                                                          बाजार की शुरुआत 1 अप्रैल को गिरावट के साथ हुई है। सेंसेक्स 460 अंक यानी 0.59 फीसदी की गिरावट के साथ 76,955.37 के स्तर पर कारोबार कर रहा है जबकि निफ्टी 151.25 अंक यानी 0.64 फीसदी की गिरावट के साथ 23,368.10 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

                                                            APRIL 01, 2025 / 9:08 AM IST

                                                            Stock Market Live Updates:प्री-ओपनिंग में बाजार में दिखा दबाव

                                                            प्री-ओपनिंग में बाजार में दबाव देखने को मिल रहा है। सेंसेक्स 760.09 अंक यानी 0.98 फीसदी की गिरावट के साथ 76,654.83 के स्तर पर कारोबार कर रहा है जबकि निफ्टी 237.65अंक यानी 1.01फीसदी की गिरावट के साथ 23,281.70 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

                                                              APRIL 01, 2025 / 8:57 AM IST

                                                              Stock Market Live Updates: निफ्टी पर रणनीति

                                                              अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी का पहला सपोर्ट 23,400-23,500 (ऑप्शंस जोन) पर है जबकि निफ्टी आज पहले सपोर्ट के काफी नीचे शुरुआत कर सकता है। सबसे अहम सपोर्ट 23,250-23,300 (10 DEMA) पर है। अगर निफ्टी 10 DEMA के नीचे बंद होता है तो बड़ा निगेटिव होगा। उसके बाद अगला सपोर्ट 23,100 (20 DEMA)पर है। पहले घंटे इंतजार करें और बाजार की चाल देखें। पहला रजिस्टेंस: 23,500-23,550 (फ्लैट जोन) पर है। बड़ा रजिस्टेंस 23,600-23,700 (ऑप्शंस जोन, पिछले हफ्ते का ऊपरी स्तर) पर है। आज स्क्रीन के एक्शन के हिसाब से सभी स्ट्रैटेजी होगी । पहले से तय कोई स्ट्रैटेजी काम नहीं करेगी।

                                                                APRIL 01, 2025 / 8:54 AM IST

                                                                Stock Market Live Updates: अजीत मिश्रा की बाजार पर राय

                                                                रेलिगेयर ब्रोकिंग के अजीत मिश्रा का कहना है कि निवेशक बाजार के अगले निर्णायक कदम के लिए नए ट्रिगर्स का इंतजार कर रहे हैं। टैरिफ वार्ता को लेकर बनी अनिश्चितता बाजार की बढ़त को सीमित कर रही है। ऐसे में स्टॉक-स्पेसिफक ट्रेडिंग रणनीति सबसे बेहतर नजर आ रही है। इस समय बैंकिंग और फाइनेंशियल शेयर काफी अच्छे रहे है। जबकि दूसरे सेक्टरों में चुनिंदा क्वालिटी शेयरों पर ही फोकस करने की रणनीति अपनाएं।

                                                                  APRIL 01, 2025 / 8:53 AM IST

                                                                  Stock Market Live Updates:एलकेपी सिक्योरिटीज के रूपक डे की बाजार पर राय

                                                                  एलकेपी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ तकनीकी विश्लेषक रूपक डे का कहना है कि अप्रैल सीरीज के पहले दिन निफ्टी में उतार-चढ़ाव रहा और फिर यह कमजोरी के साथ बंद हुआ। जबसे निफ्टी ने 23,800 के पिछले स्विंग के आसपास का हाई बनाया है,तब से इंडेक्स मजबूत हो रहा है। आगे चलकर,23,400 निफ्टी के लिए तत्काल सपोर्ट के रूप में काम कर सकता है। 23,400 से नीचे की गिरावट निफ्टी को 23,200 की ओर ले जा सकती है, जहां अगला बड़ा सपोर्ट है।

                                                                    APRIL 01, 2025 / 8:22 AM IST

                                                                    Stock Market Live Updates:HAL को मिला 62,000 करोड़ का ऑर्डर

                                                                    HAL को अब तक का सबसे बड़ा ऑर्डर मिला। 156 Light Combat Helicopters की खरीद के लिए कैबिनेट कमेटी से मंजूरी मिली है। डील की साइज कुल 62,000 करोड़ रुपए है।

                                                                      APRIL 01, 2025 / 8:19 AM IST

                                                                      Stock Market Live Updates:घरेलू नेचुरल गैस की कीमत 4% बढ़ाई

                                                                      सरकार ने 2 साल में पहली बार घरेलू नेचुरल गैस की कीमत करीब 4 परसेंट बढ़ाई है। नई कीमतें आज से लागू होगी। सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स और फर्टिलाइजर्स कंपनियों की लागत पर असर पड़ेगा। CNG भी महंगी हो सकती है ।

                                                                        APRIL 01, 2025 / 8:18 AM IST

                                                                        Stock Market Live Updates: MCX पर सोना रिकॉर्ड 91000 के करीब पहुंचा

                                                                        MCX पर सोना रिकॉर्ड 91000 के करीब पहुंचा, तो COMEX पर भाव 3160 डॉलर के पार निकले है। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ने से कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। ट्रंप बोले अगर ईरान ने न्यूक्लियर डील पर नहीं मानी बात तो बमबारी होगी।

                                                                          APRIL 01, 2025 / 8:04 AM IST

                                                                          Stock Market Live Updates:AB रियल एस्टेट-ITC में बड़ी डील

                                                                          आदित्य बिड़ला ग्रुप और ITC के बीच बड़ी डील हुई। AB Real Estate का Pulp & Paper बिजनेस ITC 3,500 करोड़ में खरीदेगी। कंपनी का बयान डील से पेपर बोर्ड और स्पेशलिटी पेपर्स कारोबार को नई ताकत मिलेगी।

                                                                            APRIL 01, 2025 / 8:04 AM IST

                                                                            मार्केट लाइव ब्लॉग

                                                                            सुप्रभात दोस्तों, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।