Get App

लाइव ब्लॉग

Closing Bell - बाजार में चौतरफा बिकवाली, निफ्टी 251 अंक गिरकर हुआ बंद

Closing Bell- बाजार में जोरदार बिकवाली के बाद सेंसेक्स 845 प्वाइंट गिरकर 73,400 पर बंद हुआ। निफ्टी 247 प्वाइंट गिरकर 22,273 पर बंद हुआ। बैंक निफ्टी 791 प्वाइंट गिरकर 47,773 पर बंद हुआ। मिडकैप 787 प्वाइंट गिरकर 49,281 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 में से 27 शेयरों में बिकवाली नजर आई। निफ्टी के 50 में से 44 शेयरों में बिकवाली रही

MoneyControl News APRIL 15, 2024 / 3:44 PM IST

Closing Bell- भारतीय बेंचमार्क सूचकांक 15 अप्रैल को लगातार दूसरे सत्र में गिरावट के साथ बंद हुए। एनएसई का निफ्टी 22,300 से नीचे रहा। बाजार में चौरतरफा बिकवाली के चलते बाजार लाल निशान में बंद हुआ। निफ्टी पर सबसे ज्यादा गिरावट वाले शेयरों में श्रीराम फाइनेंस, विप्रो, एलएंडटी, आईसीआईसीआई बैंक और बजाज फिनसर्व शामिल रहे। जबकि निफ्टी में बढ़ने वाले शेयरों में ओएनजीसी, हिंडाल्को इंडस्ट्र

stock market
stock market
APRIL 15, 2024 / 3:44 PM IST

Closing Bell - खराब ग्लोबल संकेतों ने बिगाड़ा बाजार का मूड, सेंसेक्स, निफ्टी 1% से ज्यादा की गिरावट पर बंद

आज बाजार में चौतरफा बिकवाली देखने को मिली। खराब ग्लोबल संकेतों ने बाजार का मूड बिगाड़ा। सेंसेक्स, निफ्टी 1% से ज्यादा की गिरावट पर बंद हुए। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। बैंकिंग, IT शेयरों में बिकवाली नजर आई। रियल्टी, FMCG इंडेक्स गिरावट पर बंद हुए। फार्मा, ऑटो शेयरों में दबाव नजर आया। सेंसेक्स के 30 में से 27 शेयरों में बिकवाली नजर आई। निफ्टी के 50 में से 44 शेयरों में बिकवाली रही। सेंसेक्स 845 प्वाइंट गिरकर 73,400 पर बंद हुआ। निफ्टी 247 प्वाइंट गिरकर 22,273 पर बंद हुआ। बैंक निफ्टी 791 प्वाइंट गिरकर 47,773 पर बंद हुआ। मिडकैप 787 प्वाइंट गिरकर 49,281 पर बंद हुआ।

    APRIL 15, 2024 / 2:50 PM IST

    Stock Market Live Updates- IMD ने कहा - जून से सितंबर तक 106% LPA बारिश का अनुमान

    मौसम विभाग ने मॉनसून के लिए पहला अनुमान जारी किया है। IMD ने कहा कि जून से सितंबर तक 106% LPA (लॉन्ग पीरियड एवरेज) बारिश का अनुमान है। इंडियन ओशियन डायपोल पॉजिटिव रहेगा। किसानों के लिए बड़ी राहत रह सकती है। हालांकि मॉनसून के दूसरे हिस्से में अल-नीनो की स्थिति दिख सकती है।

      APRIL 15, 2024 / 2:41 PM IST

      INDIA TRADE DATA (YoY): FY24 एक्सपोर्ट 45,107 करोड़ डॉलर से घटकर 43,706 करोड़ डॉलर पर रहा

      FY24 एक्सपोर्ट 45,107 करोड़ डॉलर से घटकर 43,706 करोड़ डॉलर और FY24 इंपोर्ट 71,597 करोड़ डॉलर से घटकर 67,724 करोड़ डॉलर पर रही है। मार्च एक्सपोर्ट 4,196 करोड़ डॉलर से घटकर 4,168 करोड़ डॉलर और मार्च इंपोर्ट 6,092 करोड़ डॉलर से घटकर 5,728 करोड़ डॉलर पर रहा है। FY24 व्यापार घाटा 26490 करोड़ डॉलर से घटकर 24017 करोड़ डॉलर और मार्च व्यापार घाटा 1896 करोड़ डॉलर से घटकर 1560 करोड़ डॉलर रहा है।

        APRIL 15, 2024 / 2:37 PM IST

        Stock Market Live Updates - थोड़ी देर में मौसम विभाग की प्रेस कॉन्फ्रेंस


        थोड़ी देर में मौसम विभाग की प्रेस कॉन्फ्रेंस होने वाली है। जिसमें IMD दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के लंबी अवधि के अनुमान जारी करेगा। मॉनसून सामान्य से बेहतर रहने का अनुमान है।

          APRIL 15, 2024 / 2:35 PM IST

          Stock Market Live Updates- CONCOR का Q4 EXIM वॉल्यूम 9.73% बढ़कर 9.34 Lk TEUs

          CONCOR का Q4 कुल कार्गो फजिकल वॉल्यूम सालाना 11.24% बढ़कर 12.44 Lk TEUs रहा। Q4 EXIM वॉल्यूम 9.73% बढ़कर 9.34 Lk TEUs रहा। Q4 DOM वॉल्यूम 16.05% बढ़कर 3.10 Lk TEUs रहा।

            APRIL 15, 2024 / 2:22 PM IST
            Stock Market Live Updates - M&M की सब्सिडियरी MAHINDRA SUSTEN ने हाईब्रिड रिन्यूएबल एनर्जी में रखा कदम
            M&M की सब्सिडियरी MAHINDRA SUSTEN ने हाईब्रिड रिन्यूएबल एनर्जी में कदम रखा है। 150 मेगावाट हाईब्रिड क्षमता लगाने के लिए MAHINDRA SUSTEN 1200 करोड़ रुपए का निवेश करेगी।
              APRIL 15, 2024 / 2:09 PM IST

              Buzzing Stocks : जेफरीज ने ONGC को दिया 'buy' कॉल, जताई 47% तेजी की उम्मीद

              ओएनजीसी (ONGC) पर जेफरीज के विश्लेषकों ने आकर्षक वैल्यूएशन का हवाला देते हुए "buy" कॉल के साथ अपनी कवरेज शुरू की है। ब्रोकरेज हाउस ने इस स्टॉक के लिए 390 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस दिया है जो मौजूदा स्तर से 47 फीसदी ज्यादा है। जेफरीज के मुताबिक ओएनजीसी का स्टॉक अपने लॉन्ग टर्म एवरेज की तुलना में बेंचमार्क निफ्टी पर भारी डिस्काउंट पर कारोबार कर रहा है

                APRIL 15, 2024 / 1:53 PM IST

                Brokerage call : कोटक ने कमजोर प्रॉफिट मार्जिन का हवाला देते हुए सेल कॉल के साथ शुरू की साइएंट डीएलएम की कवरेज

                15 अप्रैल को Cyient DLM के शेयरों पर बाजार का फोकस देखने को मिल रहा। कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने इस स्टॉक पर "सेल" कॉल और 570 रुपये के लक्ष्य मूल्य के साथ अपनी कवरेज शुरू की है। पिछले कारोबारी सत्र यानी 12 अप्रैल को ये स्टॉक 705 रुपए पर बंद हुआ था। वहीं, आज 15 अप्रैल को 11.20 बजे के आसपास 14.75 रुपए यानी 2.09 फीसदी की कमजोरी के साथ 690 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा था। स्टॉक का दिन का लो 676.00 रुपए और दिन का हाई 698.40 रुपए है। स्टॉक का वॉल्यूम 70,610 शेयर के आसपास है। वहीं, मार्केट कैप 5,480 करोड़ रुपए है

                  APRIL 15, 2024 / 1:38 PM IST

                  Stock Market Live Updates- Goldman Sachs ने TCS पर दी खरीदारी की राय


                  गोल्डमैन सैक्स ने टीसीएस पर बुलिश राय दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 4,350 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि वित्त वर्ष 2025 में डबल डिजिट में अर्निंग ग्रोथ होने की संभावना बढ़ रही है। वित्त वर्ष 2025 में टीसीएस के लिए 8 प्रतिशत रेवन्यू ग्रोथ का अनुमान है। कंपनी का मानना ​​है कि एक तिमाही पहले की तुलना में अब बेहतर विजिबिलिटी है। कंपनी को निकट भविष्य में वित्त वर्ष 2024 की तुलना में वित्त वर्ष 2025 में बेहतर ग्रोथ की उम्मीद है।

                    APRIL 15, 2024 / 1:30 PM IST

                    Stock Market Live Updates- एमी ऑर्गेनिक्स क्यूआईपी के जरिए जुटायेगा 500 करोड़ रुपये

                    एमी ऑर्गेनिक्स (Ami Organics) को क्यूआईपी के जरिए 500 करोड़ रुपये तक फंड जुटाने के लिए बोर्ड की मंजूरी मिल गई है। एमी ऑर्गेनिक्स को क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) के माध्यम से इक्विटी शेयर या अन्य पात्र सिक्योरिटीज जारी करके 500 करोड़ रुपये तक की धनराशि जुटाने के लिए निदेशक मंडल से मंजूरी मिल गई है।

                      APRIL 15, 2024 / 1:18 PM IST

                      Stock Market Live Updates- निफ्टी मेटल इंडेक्स 0.3% चढ़ा

                      निफ्टी मेटल इंडेक्स में बढ़त देखने को मिल रही है। निफ्टी मेटल इंडेक्स में 0.3 प्रतिशत का इजाफा नजर आया। इसमें शामिल नालको (Nalco), हिंडाल्को (Hindalco), एनएमडीसी (NMDC) के शेयर में तेजी की वजह से बढ़त नजर आई।

                        APRIL 15, 2024 / 1:04 PM IST

                        Stock Market Live Updates- आज दोपहर 1 बजे के आस-पास बाजार का हाल

                        आज दोपहर 1 बजे के आस-पास सेंसेक्स 560.44 अंक या 0.75 प्रतिशत नीचे 73,684.46 पर कारोबार करता नजर आया। जबकि निफ्टी 166.50 अंक या 0.74 प्रतिशत नीचे 22,352.90 पर कारोबार कर रहा था। इस दौरान 756 शेयरों में तेजी देखने को मिली। जबकि 2584 शेयरों में गिरावट नजर आई। वहीं 105 शेयर ऐसे रहे जिनमें कोई बदलाव नहीं देखने को मिला।

                          APRIL 15, 2024 / 12:51 PM IST

                          Stock Market Live Updates- VODAFONE IDEA के CEO ने कहा - हम अब तक का बड़ा FPO लॉन्च कर रहे हैं


                          आर्थिक दिक्कतों का सामना कर रही वोडाफोन आइडिया के सीईओ ने कहा कि हम अब तक का बड़ा FPO लॉन्च कर रहे हैं। FPO की रकम से 5G रोलआउट करेंगे। हमारे पास पर्याप्त स्पेक्ट्रम पोर्टफोलियो मौजूद है। कंपनी के पास 17 सर्किल में 5G स्पेक्ट्रम हैं। कंपनी में सरकार की शेयरहोल्डिंग 32% है।

                            APRIL 15, 2024 / 12:40 PM IST

                            Stock Market Live Updates- अंबुजा सीमेंट ने MY HOME INDUSTRIES के साथ किया करार

                            अंबुजा सीमेंट (AMBUJA CEMENT) ने MY HOME INDUSTRIES के साथ किया करार है। ये करार 1.5 MTPA सीमेंट ग्राइंडिंग यूनिट अधिग्रहण के लिए किया गया है। कंपनी तुतिकोरीन में 1.5 MTPA क्षमता की सीमेंट ग्राइंडिंग यूनिट का अधिग्रहण करेगी। इस करार की कुल वैल्यू 414 करोड़ रुपये है।

                              APRIL 15, 2024 / 12:27 PM IST

                              Stock Market Live Updates- मार्च WPI 0.20% से बढ़कर रही 0.53%

                              मार्च WPI में इजाफा देखने को मिला। ये मासिक आधार पर 0.20% से बढ़कर रही 0.53% रही। हालांकि इसके 0.51% रहने का अनुमान लगाया गया था।

                                APRIL 15, 2024 / 12:21 PM IST

                                Stock Market Live Updates- हैप्पिएस्ट माइंड्स ने MINDSCLUPT ANALYTICS के साथ किया करार

                                हैप्पिएस्ट माइंड्स (HAPPIEST MINDS) ने MINDSCLUPT ANALYTICS कंपनी के के साथ एक करार किया है। कंपनी ने एडवांस्ड AI मेडिकल प्रिवेंटिव एंड डायग्नॉस्टिक सॉल्यूशंस उपलब्ध कराने के लिए MINDSCLUPT ANALYTICS के साथ करार किया है।

                                  APRIL 15, 2024 / 12:11 PM IST

                                  Stock Market Live Updates- BSE कैपिटल गुड्स इंडेक्स 0.7 परसेंट फिसला

                                  BSE Capital Goods index (बीएसई कैपटिल गुड्स इंडेक्स) में 0.7 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली। इसमें शामिल GMR Airports, Suzlon Energy, Rail Vikas Nigam के शेयरों में कमजोरी के चलते इंडेक्स में गिरावट नजर आ रही है।

                                    APRIL 15, 2024 / 12:02 PM IST

                                    Stock Market Live Updates- आज दोपहर 12 बजे के आस-पास बाजार का हाल

                                    आज दोपहर 12 बजे के आस-पास सेंसेक्स 470.94 अंक या 0.63 प्रतिशत नीचे 73,773.96 पर कारोबार करता नजर आया। जबकि निफ्टी 137.60 अंक या 0.61 प्रतिशत नीचे 22,381.80 पर कारोबार कर रहा था। इस दौरान 705 शेयरों में तेजी देखने को मिली। जबकि 2608 शेयरों में गिरावट नजर आई। वहीं 112 शेयर ऐसे रहे जिनमें कोई बदलाव नहीं देखने को मिला।

                                      APRIL 15, 2024 / 11:53 AM IST

                                      Stock Market Live Updates- UBS ने बढ़ाया ZOMATO का टारगेट


                                      यूबीएस ने जोमैटो पर खरीदारी की राय दी है। इसके शेयर का लक्ष्य बढ़ाकर 250 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी की त्वरित कमर्शियल ग्रोथ और मार्जिन क्षमता को कम करके आंका गया है।

                                        APRIL 15, 2024 / 11:42 AM IST

                                        Stock Market Live Updates- ओएनजीसी स्टॉक रैली से बीएसई ऑयल एंड गैस इंडेक्स 1,000 अंक रिकवर हुआ

                                        बीएसई ऑयल एंड गैस इंडेक्स 2024 में टॉप परफॉर्मेंस दिखाने वाले इंडेक्सेस में से एक रहा है। इसमें सालाना आधार पर 22 प्रतिशत से अधिक की बढ़त देखने को मिली है। नवंबर 2023 के बाद से छह महीने की अवधि में बीएसई ऑयल एंड गैस इंडेक्स ने बीएसई सेंसेक्स पर सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है। आज ओएनजीसी में दिखी रैली की वजह से ये अपने निचले स्तरों से 1000 अंक रिकवर हुआ है।

                                          APRIL 15, 2024 / 11:33 AM IST

                                          Stock Market Live Updates- BSE Smallcap इंडेक्स 1 परसेंट फिसला

                                          बाजार में कमजोरी के बीच BSE Smallcap index एक प्रतिशत नीचे गिर गया। इंडेक्स में शामिल Welspun Specialty Solutions, Sun Pharma Advanced Research Company, HLV जैसे शेयरों में गिरावट आने की वजह से इंडेक्स नीचे फिसल गया।

                                            APRIL 15, 2024 / 11:25 AM IST

                                            Stock Market Live Updates- HSBC की SUN PHARMA पर बुलिश राय


                                            एचएसबीसी ने सन फार्मा पर खरीदारी की राय दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 1790 रुपये प्रति शेयर तय किया है। ब्रोकरेज को उम्मीद है कि इसकी अमेरिकी जेनेरिक बिक्री एक्स-ग्रेवलिमिड एफडीए इश्यू पर सीमित दायरे में रहेगी। स्पेशियालिटी सेल्स अर्निंग ग्रोथ के लिए महत्वपूर्ण बनी हुई है।

                                              APRIL 15, 2024 / 11:10 AM IST

                                              Stock Market Live Updates- MORGAN STANLEY ने EXIDE पर दी ओवरवेट रेटिंग


                                              मॉर्गन स्टैनली ने एक्साइड पर ओवरवेट नजरिया अपनाया है। इन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 373 रुपये/शेयर से बढ़ाकर 485 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी के शेयर की कीमत अगले दस वर्षों में उल्लेखनीय रूप से बढ़ सकती है। कंपनी बैटरी सेल लोकलाइजेशन में अग्रणी कंपनी बन सकती है। मेड इन इंडिया ईवी के लिए सरकारी समर्थन की नीति कंपनी के लिए लाभकारी हो सकती है। Hyundai/Kia के साथ कॉन्ट्र्रैक्ट कंपनी की क्षमताओं को साबित करती है और ये कॉन्ट्रैक्ट बहु-वर्षीय अनुबंध हो सकते हैं।

                                                APRIL 15, 2024 / 11:01 AM IST

                                                Stock Market Live Updates- आज सुबह 11 बजे के आस-पास बाजार का हाल

                                                आज सुबह 11 बजे के आस-पास सेंसेक्स 389.13 अंक या 0.52 प्रतिशत नीचे 73,855.77 पर कारोबार करता नजर आया। जबकि निफ्टी 106.90 अंक या 0.47 प्रतिशत नीचे 22,412.50 पर कारोबार कर रहा था। इस दौरान 696 शेयरों में तेजी देखने को मिली। जबकि 2560 शेयरों में गिरावट नजर आई। वहीं 118 शेयर ऐसे रहे जिनमें कोई बदलाव नहीं देखने को मिला।

                                                  APRIL 15, 2024 / 10:54 AM IST

                                                  Stock Market Live Updates- JEFFERIES ने ONGC पर दी बुलिश राय, बढ़ाया टारगेट


                                                  जेफरीज ने ओएनजीसी पर खरीदारी की राय दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 390 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि कच्चे तेल और गैस मूल्य निर्धारण में सुधार से कंपनी की लाभप्रदता पिछले दशक के औसत से बेहतर हो गई है। वित्तीय वर्ष 24-26 में लाभदायक उत्पादन वृद्धि के चलते मजबूत एफसीएफ जनरेशन दिख सकता है। इसके साथ ही कंसोलिडेटेड शुद्ध ऋण में कमी भी नजर आ सकती है। हालांकि इसमें कच्चे तेल की कीमत में तेज वृद्धि या गिरावट इसमें प्रमुख जोखिम भी रह सकते हैं।

                                                    APRIL 15, 2024 / 10:44 AM IST

                                                    Stock Market Live Updates- ईरान के हमले के बाद तेल की कीमतों में गिरावट

                                                    सोमवार को ट्रेड के दौरान तेल की कीमतों में गिरावट आई। शनिवार देर रात इजरायल पर ईरान के हमले के बाद बाजार पार्टिसिपेंट्स ने जोखिम प्रीमियम वापस ले लिया, इससे बाजार में गिरावट आई। इजरायल सरकार ने कहा कि ईरान हमले से उसे सीमित क्षति हुई।

                                                    जून डिलीवरी के लिए ब्रेंट वायदा 23 सेंट या 0.2% गिरकर 90.22 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। जबकि मई डिलीवरी के लिए वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) वायदा 29 सेंट या 0.3% गिरकर 85.37 डॉलर प्रति बैरल पर नजर आया।

                                                      APRIL 15, 2024 / 10:35 AM IST

                                                      Stock Market Live Updates- बैंक निफ्टी के सभी 12 शेयरों में गिरावट

                                                      बाजार में गिरावट बढ़ती हुई देखने को मिल रही है। बेंचमार्क इंडेक्सेस में शामिल स्टॉक्स की बात करें तो निफ्टी के 50 में से 46 शेयरों में गिरावट नजर आ रही है। जबकि बैंक निफ्टी के सभी 12 शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं सेंसेक्स के 30 में से 28 शेयरों में बिकवाली नजर आ रही है।

                                                        APRIL 15, 2024 / 10:22 AM IST

                                                        Stock Market Live Updates- भारती हेक्साकॉम के संजीव कुमार, सुरजीत मंडल ने बोर्ड से इस्तीफा दिया

                                                        भारती हेक्साकॉम से दो टॉप अधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया है। कंपनी के आईपीओ की समाप्ति पर शेयरधारक समझौते की समाप्ति के तहत 12 अप्रैल से संजीव कुमार और सुरजीत मंडल ने भारती हेक्साकॉम के बोर्ड से इस्तीफा दे दिया है। अब ये दोनों कंपनी के निदेशक नहीं रहे।

                                                          APRIL 15, 2024 / 10:12 AM IST

                                                          Stock Market Live Updates- आज सुबह 10 बजे के आस-पास बाजार का हाल

                                                          आज सुबह 10 बजे के आस-पास सेंसेक्स 606.71 अंक या 0.82 प्रतिशत नीचे 73,638.19 पर कारोबार करता नजर आया। जबकि निफ्टी 177.60 अंक या 0.79 प्रतिशत नीचे 22,341.80 पर कारोबार कर रहा था।

                                                            APRIL 15, 2024 / 10:08 AM IST

                                                            Stock Market Live Updates- स्टर DM हेल्थकेयर ने स्पेशल डिविडेंड का किया ऐलान

                                                            एस्टर DM हेल्थकेयर में एक्शन देखने को मिल सकता है। कंपनी के बोर्ड ने 118 रुपये/शेयर पर स्पेशल डिविडेंड का ऐलान किया है। FY24 के लिए कोई अंतरिम डिविडेंड ऐलान नहीं किया है। बता दें कि बोर्ड Q4 नतीजों के साथ अंतिम डिविडेंड का ऐलान करेगा।

                                                              APRIL 15, 2024 / 9:57 AM IST

                                                              Stock Market Live Updates- फोकस में लेमन ट्री होटल्स

                                                              लेमन ट्री होटल्स (Lemon Tree Hotels) ने नेपाल के चितवन में नया होटल शुरू किया। कंपनी ने Tigerland Safari नाम से होटल शुरू किया। काठमांडू में लेमन ट्री प्रीमियर के बाद दूसरी प्रॉपर्टी है।

                                                                APRIL 15, 2024 / 9:45 AM IST

                                                                Stock Market Live Updates- सन टीवी में दिख सकता है एक्शन

                                                                आज बाजार में सन टीवी का स्टॉक फोकस में रहेगा। आज SUN NEO नाम से चैनल लॉन्च करेगी। SUN NEO हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट चैनल होगा

                                                                  APRIL 15, 2024 / 9:37 AM IST

                                                                  Stock Market Live Updates- निफ्टी के 50 में से 45 शेयरों में गिरावट

                                                                  बाजार में ज्यादातर स्टॉक्स में गिरावट देखने को मिल रही है। बेंचमार्क इंडेक्सेस में शामिल स्टॉक्स की बात करें तो निफ्टी के 50 में से 45 शेयरों में गिरावट नजर आ रही है। जबकि बैंक निफ्टी के सभी 12 शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं सेंसेक्स के 30 में से 26 शेयरों में बिकवाली नजर आ रही है।

                                                                    APRIL 15, 2024 / 9:29 AM IST

                                                                    Stock Market Live Updates- ईरान-इजरायल टेंशन से बाजार लहूलुहान

                                                                    बाजार पर ईरान-इजरायल टेंशन का असर देखने को मिला। बेंचमार्क इंडेक्सेस सेंसेक्स, निफ्टी और बैंक निफ्टी गिरावट पर खुले। इसके साथ निफ्टी के सेक्टोरल इंडेक्स निफ्टी फार्मा, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी ऑटो, निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी आईटी, निफ्टी बैंक इंडेक्स में जोरदार बिकवाली देखने को मिली।

                                                                      APRIL 15, 2024 / 9:14 AM IST

                                                                      Stock Market Live Updates- कोफोर्ज को QIP जारी करने की मंजूरी

                                                                      बाजार में आज कोफोर्ज (Coforge) का स्टॉक फोकस में रहेगा। कंपनी को QIP जारी करने की मंजूरी मिली है। शेयरहोल्डर्स से QIP के जरिए रकम जुटाने को मंजूरी मिली है।

                                                                        APRIL 15, 2024 / 9:10 AM IST

                                                                        Stock Market Live Updates- ग्रैन्यूल्स इंडिया पर US FDA का ऑडिट पूरा


                                                                        US FDA ने ग्रैन्यूल्स इंडिया की विशाखापट्टनम यूनिट-V का ऑडिट पूरा किया। यूनिट-V को फॉर्म 483 के साथ कोई आपत्ति नहीं मिली। प्लांट की जांच 8 से 12 अप्रैल के बीच हुई थी। कैंसर के लिए API और फॉर्मूलेशन का उत्पादन होता है।

                                                                          APRIL 15, 2024 / 9:04 AM IST

                                                                          Stock Market Live Updates- 3 पैसे कमजोर खुला रुपया


                                                                          आज भारतीय रुपये में कमजोरी देखने को मिली। भारतीय रुपये 3 पैसे कमजोर खुला। रुपया 83.41/$ के मुकाबले 83.44/$ पर खुला।

                                                                            APRIL 15, 2024 / 8:59 AM IST

                                                                            Stock Market Live Updates- हिंडाल्को/वेदांता/NALCO के स्टॉक्स पर रहेगा फोकस


                                                                            ग्लोबल मार्केट में एल्युमिनियम की कीमतें 5% बढ़ी हैं। 2024 में अब तक एल्युमिनियम के दाम 12% बढ़े हैं। US, UK ने रूस से मेटल आयात पर रोक लगाई है। रूस के एल्युमिनियम, कॉपर, निकेल के इंपोर्ट पर रोक लगाई गई है। लिहाजा आज हिंडाल्को, वेदांता और नालको के स्टॉक्स में एक्शन देखने को मिल सकता है।

                                                                              APRIL 15, 2024 / 8:52 AM IST

                                                                              Stock Market Live Updates- क्रूड के भाव में नरमी

                                                                              ईरान- इजरायल दोनों देशों के बीच टेंशन चल रहा है। इस टेंशन के बावजूद भी क्रूड के भाव में नरमी देखने को मिली है। क्रूड का भाव 90 डॉलर के करीब दिखा। हालांकि इस टेंशन से सोने की चमक बढ़ी है। सोने का भाव 2,400 डॉलर की करीब पहुंचा

                                                                                APRIL 15, 2024 / 8:44 AM IST

                                                                                Stock Market Live Updates- BJP ने जारी किया घोषणापत्र


                                                                                देश में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए BJP ने घोषणापत्र जारी किया। इसे बीजेपी ने संकल्प पत्र नाम दिया है। एक राष्ट्र एक चुनाव, UCC, जीरो बिजली बिल और तीन करोड़ नए घर देने का पार्टी ने लक्ष्य रखा है। PM मोदी बोले- अगले 5 साल तक मुफ्त राशन की योजना जारी रहेगी

                                                                                  APRIL 15, 2024 / 8:37 AM IST

                                                                                  Stock Market Live Updates- IMD की प्रेस कॉन्फ्रेंस आज दोपहर ढाई बजे

                                                                                  मौसम विभाग आज दोपहर ढाई बजे प्रेस कॉनफ्रेंस करेगा। IMD की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर भी बाजार की निगाहें रहेंगी। मौसम विभाग इस साल मॉनसून के लिए लंबी अवधि का अनुमान जारी करेगा।

                                                                                    APRIL 15, 2024 / 8:30 AM IST

                                                                                    Stock Market Live Updates- रिटेल महंगाई 10 महीने में सबसे कम

                                                                                    इकोनॉमी के मोर्चे पर अच्छी खबर आई है। रिटेल महंगाई 10 महीने में सबसे कम दर्ज की गई। मार्च में CPI महंगाई 4.85 परसेंट रही। उधर फरवरी महीने में इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन में उछाल नजर आया। इसमें 5.7 परसेंट के साथ 4 महीने में सबसे तेज रफ्तार देखने को मिली।

                                                                                      APRIL 15, 2024 / 8:25 AM IST

                                                                                      Stock Market Live Updates- TCS के नतीजे अनुमान से बेहतर, बाजार का रहेगा फोकस

                                                                                      चौथी तिमाही में TCS के नतीजे अनुमान से बेहतर रहे हैं। मार्जिन तीन साल की ऊंचाई पर पहुंची। कंपनी ने 13.2 बिलियन डॉलर की रिकॉर्ड डील साइन की। तिमाही आधार पर इसमें 63 परसेंट का उछाल देखने को मिला। हालांकि डॉलर रेवेन्यू ग्रोथ फ्लैट रही। मैनेजमेंट ने कहा-आगे ग्रोथ बढ़ने के संकेत दिख रहे हैं।

                                                                                        APRIL 15, 2024 / 8:17 AM IST

                                                                                        Stock Market Live Updates- 15 अप्रैल का मार्केट लाइव ब्लॉग

                                                                                        गुड मॉर्निंग, मनीकंट्रोल हिंदी के मार्केट लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। देश और दुनिया भर के बाजारों के बारे में खबरें जानने के लिए आप इस ब्लॉग के जरिये आज दिन भर हमारे साथ बने रहें।