Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News APRIL 15, 2025 / 3:41 PM IST

Stock Market Highlight: टैरिफ राहत से सेंसेक्स 1578 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के ऊपर हुआ बंद, हरे निशान में रहे सभी सेक्टर

Stock Market Highlight:कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1577.63 अंक यानी 2.10 फीसदी की बढ़त के साथ 76,734.89 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 500.00 अंक यानी 2.19 फीसदी की बढ़त के साथ 23,328.55 के स्तर पर बंद हुआ

Stock Market Highlight: शानदार ग्लोबल संकेतों से बाजार में जोश देखने को मिला। सेंसेक्स, निफ्टी शानदार बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं निफ्टी बैंक साल के ऊपरी स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक 18 दिसंबर 2024 के ऊंचाई पर बंद हुआ। बीएसई का मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स 3 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। वहीं सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। रियल्टी इंडेक्स 5 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। मेटल,

 Stock Market Highlight:IndusInd Bank, Shriram Finance, L&T, Tata Motors, Axis Bank निफ्टी का टॉप गेनर रहा। वहीं    HUL और  ITC टॉप लूजर रहा।
Stock Market Highlight:IndusInd Bank, Shriram Finance, L&T, Tata Motors, Axis Bank निफ्टी का टॉप गेनर रहा। वहीं HUL और ITC टॉप लूजर रहा।
APRIL 15, 2025 / 3:38 PM IST

Stock Market Highlight:सेंसेक्स- निफ्टी 2% से ज्यादा की बढ़त लेकर हुए बंद

शानदार ग्लोबल संकेतों से बाजार में जोश देखने को मिला। सेंसेक्स, निफ्टी शानदार बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं निफ्टी बैंक साल के ऊपरी स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक 18 दिसंबर 2024 के ऊंचाई पर बंद हुआ।

बीएसई का मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स 3 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। वहीं सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। रियल्टी इंडेक्स 5 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। मेटल, ऑटो इंडेक्स 3% से ज्यादा चढ़कर बंद हुए। एनर्जी, IT, तेल-गैस शेयरों में खरीदारी रही।

IndusInd Bank, Shriram Finance, L&T, Tata Motors, Axis Bank निफ्टी का टॉप गेनर रहा। वहीं HUL और ITC टॉप लूजर रहा।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1577.63 अंक यानी 2.10 फीसदी की बढ़त के साथ 76,734.89 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 500.00 अंक यानी 2.19 फीसदी की बढ़त के साथ 23,328.55 के स्तर पर बंद हुआ।

    APRIL 15, 2025 / 3:25 PM IST

    Stock Market Live Updates: दिन के ऊपरी स्तर पर बैंक निफ्टी

    बैंक निफ्टी दिन के ऊपरी स्तर पर कारोबार कर रहा है। ऑटो, रियल्टी शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है। मिडकैप इंडेक्स 3% से ज्यादा चढ़ा है।

      APRIL 15, 2025 / 3:17 PM IST

      Stock Market Live Updates: IMD ने जारी किया मॉनसून का पूर्वानुमान, लॉन्ग टर्म एवरेज रेनफॉल 105% रहेगा

      मॉनसून अनुमान पर IMD ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है कि इस बार मानसून सामान्य से ज्यादा रहेगा। लॉन्ग टर्म एवरेज रेनफॉल 105% रहेगा। IMD के मुताबिक एल नीनो प्रभाव घटने से अच्छी बारिश होगी। एलनीना का प्रभाव घटने से अच्छे बारिश के संकेत है। बता दें कि SKYMET ने भी 103% बारिश का अनुमान जताया था।

        APRIL 15, 2025 / 3:06 PM IST

        MARCH TRADE DATA: मार्च में व्यापार घाटा 3.63% बढ़ा

        सालाना आधार पर मार्च एक्सपोर्ट $4,169 Cr से बढ़कर $4,197 Cr पर पहुंचा जबकि मार्च इंपोर्ट $5,703 Cr से बढ़कर $6,351 Cr पर रहा। वहीं मार्च व्यापार घाटा $1543 Cr से बढ़कर $2154 Cr पर रहा। मार्च में व्यापार घाटा 3.63% बढ़ा है।

          APRIL 15, 2025 / 2:38 PM IST

          Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

          आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 23300, 23400 और 23500 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 23200, 23100 और 23000 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 52400, 52500 और 52800 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 52000, 51800 और 51500 के स्तर पर एक्टिव नजर आये।

            APRIL 15, 2025 / 2:19 PM IST

            Stock Market Live Updates: कल आएंगे विप्रो के नतीजे

            कल IT दिग्गज विप्रो के चौथी तिमाही के नतीजे आएंगे। constant currency Revenue में आधा परसेंट का दबाव दिख सकता है । मार्जिन भी फ्लैट रह सकते हैं। गाइडेंस पर मैनेंजमेंट की कमेंट्री पर बाजार की नजर रहेगी।

              APRIL 15, 2025 / 1:57 PM IST

              Stock Market Live Updates: मझगांव डॉक के शेयरों में 9% का उछाल

              मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स के शेयरों में आज 15 अप्रैल को तूफानी तेजी देखने को मिली। कंपनी के शेयर शुरुआती कारोबार में 9.5% तक उछल गए। यह तेजी कंपनी के अंतरिम डिविडेंड के रिकॉर्ड डेट से ठीक एक दिन पहले आई है। निवेशक डिविडेंड के चलते इस शेयर में भारी खरीदारी कर रहे हैं। पिछले हफ्ते कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 3 रुपये प्रति शेयर के दूसरा अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया था। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 16 अप्रैल तय की गई थी।

                APRIL 15, 2025 / 1:47 PM IST

                Stock Market Live Updates: आज मॉनसून अनुमान जारी करेगा IMD

                आज मौसम विभाग मॉनसून का पूर्वानुमान जारी करेगा। 3 बजे IMD की प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। स्काईमेट ने इस साल सामान्य मॉनसून की उम्मीद जताई है।

                  APRIL 15, 2025 / 1:35 PM IST

                  Stock Market Live Updates: बैंकिंग और फाइनेंस शेयरों में जोरदार तेजी

                  डिपॉजिट दरों में कटौती से बैंकिंग शेयरों में जोरदार रफ्तार देखने को मिल रही है। इंडसइंड बैंक 6% से उछाल के साथ वायदा का टॉप गेनर बना है। वहीं NBFCs में श्रीराम फाइनेंस और चोला फाइनेंस

                  4% से ज्यादा चढ़े है।

                    APRIL 15, 2025 / 1:16 PM IST

                    GM Breweries Q4 Result: मुनाफा 87 करोड़ रुपये से घटकर 60 करोड़ रुपये पर आया

                    मुनाफा सालाना आधार पर 87 करोड़ रुपये से घटकर 60 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि आय 160 करोड़ रुपये से घटकर 169 करोड़ रुपये पर आ गई है। इस बीच EBITDA 25 करोड़ रुपये से बढ़कर 29 करोड़ रुपये रहा। EBITDA मार्जिन 15.5% से बढ़कर 17.2% पर रहा।

                      APRIL 15, 2025 / 1:06 PM IST

                      Stock Market Live Updates: बैंक निफ्टी में 1300 प्वाइंट का उछाल

                      बैंकिंग शेयरों, रिलायंस और L&T के दम पर भारतीय बाजारों में लगातार दूसरे सत्र में तूफानी तेजी देखने को मिल रही है। निफ्टी करीब 500 प्वाइंट से ज्यादा चढ़कर 23350 के करीब पहुंचा है। बैंक निफ्टी में 1300 प्वाइंट का उछाल आया। मिडकैप और स्मॉलकैप भी 2% दौड़े है। डर का इंडेक्स INDIA VIX 16% टूटा है ।

                        APRIL 15, 2025 / 12:50 PM IST

                        Stock Market Live Updates: BHARTI AIRTEL ने Blinkit के साथ करार किया

                        भारती एयरटेल ने Blinkit के साथ करार किया। कंपनी ने 10 मिनट में सिम कार्ड डिलीवरी के लिए करार किया है। करार के जरिए कंपनी 10 मिनट में ग्राहकों को घर तक सिम कार्ड मुहैया कराएगी।

                          APRIL 15, 2025 / 12:34 PM IST

                          Stock Market Live Updates:M&M FINANCIAL की 22 अप्रैल को बोर्ड बैठक होगी

                          22 अप्रैल को बोर्ड बैठक होगा। 22 अप्रैल को बैठक में बोरोइंग लिमिट बढ़ाने पर बोर्ड विचार करेगा।

                            APRIL 15, 2025 / 12:25 PM IST

                            MARCH WPI: मार्च में थोक महंगाई दर 2.05% पर आई

                            मार्च में थोक महंगाई दर 2.05% पर रही। महीने दर महीने आधार पर मार्च थोक महंगाई दर 2.38% से घटकर 2.05% पर आई। फ्यूल एंड पावर WPI -0.71% से बढ़कर 0.20% पर आई जबकि प्राइमरी आर्टिकल WPI 2.81% से घटकर 0.76% पर रहा जनवरी WPI 2.31% से संशोधित होकर 2.51% पर रहा। मैन्युफैक्चर्ड Pdts WPI 2.86% से बढ़कर 3.07% पर आई।

                              APRIL 15, 2025 / 12:18 PM IST

                              Stock Market Live Updates:वोडा आइडिया पर सिटी की राय

                              वैश्विक ब्रोकरेज फर्म सिटी ने वोडा आइडिया को हाई रिस्क के साथ खरीदारी की रेटिंग दी है। सिटी ने वोडा आइडिया के लिए 12 रुपये का टारगेट प्राइस फिक्स किया है। सिटी ने अपने हालिया नोट में कहा कि 3700 करोड़ रुपये के स्पेक्ट्रम बकाए के इक्विटी में बदलने से सरकार की हिस्सेदारी कंपनी में बढ़कर 49 फीसदी हो गई है। इसके अलावा क्रेडिट रेटिंग एजेंसी इक्रा ने भी इसे अपग्रेड कर इंवेस्टमेंट ग्रेड (बीबीबी-) की रेटिंग दी है जिससे इसकी बैंक से कर्ज जुटाने की कोशिशों को सपोर्ट मिला है।

                                APRIL 15, 2025 / 11:56 AM IST

                                Stock Market LIVE Updates: HDFC BANK पर गोल्डमैन सैक्स की राय

                                गोल्डमैन सैक्स ने एचडीएफसी पर खरीदारी की राय दी है। इसका टारगेट 2087 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि बैंक ने बचत खातों पर ब्याज दर 0.25% घटाकर 2.75% किया। बैंक ने 50 लाख से कम डिपॉजिट पर ब्याज दर घटाकर 2.75% किया। बैंक ने जून 2020 के बाद पहली बार सेविंग पर ब्याज घटाया है। RBI के रेपो रेट में 0.25% कटौती के बाद बैंक ने दर घटाया है। ब्याज दर में कटौती से मार्जिन पर दबाव कम हो सकता है।

                                  APRIL 15, 2025 / 11:31 AM IST

                                  Stock Market Live Updates:एंजेल वन के ओशो कृष्ण की बाजार पर राय

                                  एंजेल वन के ओशो कृष्ण का कहना है कि निफ्टी के लिए 23,000, 23,200 पर रेजिस्टेंस और 22,600, 22,500 पर सपोर्ट है। 22,500 के आसपास निफ्टी फ्यूचर्स खरीदें, 22,000 पर स्टॉप-लॉस रखें और 23,300 के आसपास मुनाफावसूली करें।ओशो कृष्ण का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए 51,800, 52,000 पर रेजिस्टेंस और 50,500, 50,000, 49,900 पर सपोर्ट है। बैंक निफ्टी फ्यूचर्स को 50,500 के आसपास खरीदें, 51,500-51,800 का लक्ष्य रखें, 50,000 पर स्टॉप-लॉस रखें।

                                    APRIL 15, 2025 / 11:18 AM IST

                                    Stock Market LIVE Updates: INTERGLOBE AVIATION पर मोतीलाल ओसवाल की राय

                                    मोतीलाल ओसवाल ने इंडिगो की मूल कंपनी इंटरग्लोब एविएशन पर राय देते हुए कहा कि क्रूड में नरमी और घरेलू डिमांड से तेजी से फायदा संभव है। FY25-27 में EBITDA/मुनाफे में सालाना 28%/38% ग्रोथ संभव है। घरेलू एविएशन सेक्टर की ग्रोथ का फायदा मिल सकता है। कंपनी की रणनीतिक फैसलों से मुनाफे में बढ़त मुमकिन है। इस पर ब्रोकरेज ने खरीदारी की राय दी है। इसका टारगेट 6550 रुपये तय किया है।

                                      APRIL 15, 2025 / 11:09 AM IST

                                      SIAM MARCH DATA: मार्च में कुल 2 व्हीलर बिक्री 16.56 लाख यूनिट रहा

                                      मार्च में कुल 2 व्हीलर बिक्री 16.56 लाख यूनिट रहा जबकि मार्च में कुल 3 व्हीलर बिक्री 62,813 यूनिट रहा। मार्च में कुल स्कूटर बिक्री 5.86 Lk यूनिट रहा। कुल 2-Wh बिक्री 11.4% बढ़कर 16.56 Lk यूनिट रहा। स्कूटर बिक्री 25.7% बढ़कर 5.86 लाख यूनिट रहा।

                                        APRIL 15, 2025 / 10:56 AM IST

                                        Stock Market Live Updates: DR LAL PATHLABS ने Amyloidosis के लिए एडवांस्ड टेस्ट लॉन्च किया

                                        Amyloidosis के लिए एडवांस्ड टेस्ट लॉन्च किया है। Amyloidosis के लिए एडवांस्ड टेस्ट लॉन्च करने वाला साउथ एशिया का पहला डायग्नोस्टिक चेन बना है।

                                          APRIL 15, 2025 / 10:52 AM IST

                                          Stock Market Live Updates: AJANTA PHARMA पर जेफरीज की राय

                                          जेफरीज ने अजंता फार्मा पर खरीदारी के नजरिये से कवरेज शुरू किया है। इस पर 2850 रुपये का लक्ष्य दिया है। उनका कहना है कि ब्रान्डेड जेनेरिक का रेवेन्यू में 70% योगदान दिया है। भारत, एशिया और अफ्रीका के ब्रान्डेड जेनेरिक मार्केट में कंपनी की मौजूदगी है। FY25-27 के दौरान मुनाफे में सालाना 19% की ग्रोथ संभव है। जियोग्राफिकल मिक्स मजबूत, रणनीति/एग्जीक्यूशन पर फोकस दिख सकता है। लगातार डबल डिजिट ग्रोथ बरकरार, फ्री कैश फ्लो मजबूत है

                                            APRIL 15, 2025 / 10:36 AM IST

                                            Stock Market Live Updates:कैपिटल मार्केट से जुड़े शेयरों में तेजी

                                            बाजार में तेजी से कैपिटल मार्केट से जुड़े शेयरों को पंख लगे। BSE और CDSL के शेयर 4-4 परसेंट भागे है। CAMS, एंजेल वन और MCX में भी 2-3 परसेंट तक की मजबूती देखने को मिली।

                                              APRIL 15, 2025 / 10:21 AM IST

                                              Stock Market Live Updates: EMS में तेजी, अंबर एंटरप्राइजेज भागा

                                              आज EMS शेयरों की HOT थीम है। अंबर एंटरप्राइजेज करीब 5 परसेंट दौड़ा है। PG ELECTROPLAST, डिक्सन टेक और SYRMA SGS भी 3-4 परसेंट मजबूत हुआ।

                                                APRIL 15, 2025 / 10:07 AM IST

                                                Stock Market Live Updates: ऑटो और ऑटो एंसिलरी में टॉप गियर

                                                ट्रंप टैरिफ में राहत से ऑटो और ऑटो एंसिलरी में टॉप गियर है। निफ्टी ऑटो इंडेक्स करीब 3 परसेंट मजबूत हुआ। टाटा मोटर्स 5 परसेंट चढ़कर निफ्टी का टॉप गेनर बना। रियल्टी, IT और मेटल शेयरों में जोरदार तेजी आई। साथ ही फार्मा, फाइनेंशियल और कैपिटल गुड्स में भी रौनक देखने को मिला।

                                                  APRIL 15, 2025 / 9:54 AM IST

                                                  Stock Market Live Updates: बजाज हाउसिंग फाइनेंस के शेयरों में 3.5% की तेजी

                                                  बजाज ग्रुप की कंपनी बजाज हाउसिंग फाइनेंस के शेयर आज 15 अप्रैल को शुरुआती कारोबार में 3.5 प्रतिशत तक उछल गए। यह तेजी कंपनी के शेयरधारकों के लिए एक साल की लॉक-इन पीरियड के समाप्त होने के बाद आई है, जिसके चलते अब कंपनी के पहले से अधिक शेयर, बाजार में ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध हो गए हैं।

                                                    APRIL 15, 2025 / 9:27 AM IST

                                                    Stock Market Live Updates: L&T पर एचएसबीसी की राय

                                                    एचएसबीसी ने एलएंडटी पर राय देते हुए कहा कि कंपनी द्वारा Q4 में मजबूत प्रदर्शन की उम्मीद है। FY26 में ऑर्डर इनफ्लो में 7–10% की ग्रोथ का ग्राइडेंस दिया है। FY26 में रेवेन्यू में 15% की ग्रोथ का ग्राइडेंस दिया है। FY26 में P&M के मार्जिन में 30–40bps बढ़ोतरी का ग्राइडेंस दिया है। FY27 के P/E के 19 के मल्टीपल पर शेयर में ट्रेडिंग हो रही है। ब्रोकरेज ने इस पर होल्ड रेटिंग दी है। इसका लक्ष्य 3600 रुपये प्रति शेयर तय किया है।

                                                      APRIL 15, 2025 / 9:19 AM IST

                                                      Market Open: सेंसेक्स-निफ्टी बढ़त पर खुला

                                                      बाजार की शुरुआत आज बढ़त के साथ हुई। सेंसेक्स 1,491.79 अंक यानी 1.98 फीसदी की बढ़त के साथ 76,649.05 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया। जबकि निफ्टी 444.00 अंक यानी 1.94 फीसदी की बढ़त के साथ23,272.55 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया।

                                                      Tata Motors, HDFC Bank, Bharti Airtel, L&T, M&M निफ्टी के टॉप गेनर हैं।

                                                        APRIL 15, 2025 / 9:15 AM IST

                                                        Stock Market Live Updates: PNB स्कैम मामले में मेहुल चोकसी की हुई गिरफ्तारी

                                                        PNB का शेयर आज फोकस में रहेगा। 13,500 करोड़ रुपये के PNB SCAM में आरोपी हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी बेल्जियम से गिरफ्तार हुए। भारत लाने की तैयारी में ED और CBI की टीम जुटी है।

                                                          APRIL 15, 2025 / 9:06 AM IST

                                                          Stock Market Live Updates:प्री-ओपनिंग में सेंसेक्स-निफ्टी 2% उछला

                                                          प्री-ओपनिंग में बाजार में शानदार तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 1649.67 अंक यानी 2.17 फीसदी की बढ़त के साथ 76,776.18 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया। जबकि निफ्टी

                                                          774.50 अंक यानी 2.81 फीसदी की बढ़त के साथ 23,471.10 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया।

                                                            APRIL 15, 2025 / 9:00 AM IST

                                                            Stock Market Live Updates: निफ्टी पर रणनीति

                                                            अनुज सिंघल ने कहा कि हमारी स्ट्रैटेजी थी पुट का हेज लेकर लॉन्ग रहें। बड़े गैपअप पर इस स्ट्रैटेजी में पैसा बनेगा। पहला रजिस्टेंस 23,050-23,180 (ऑप्शन डाटा) पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 23,350-23,400 (100 DMA) पर है। गैपअप के बाद पहला सपोर्ट 22,900-23,000 (20 DEMA) पर है। सबसे अहम सपोर्ट 22,850-22,900 पर है। सेंसेक्स एक्सपायरी के चलते कुछ volatility संभव है। पहले घंटे इंतजार करें और फिर ट्रेड लें। अगर निफ्टी ने पहले घंटे का हाई निकाला तो ट्रेंड डे भी हो सकता है

                                                              APRIL 15, 2025 / 8:47 AM IST

                                                              Stock Market Live Updates: बैंक निफ्टी पर रणनीति

                                                              बैंक निफ्टी बेहद मजबूत इंडेक्स है। बैंक निफ्टी सभी अहम मूविंग एवरेज के ऊपर टिकने में कामयाब है। वीकली चार्ट पर भी बैंक निफ्टी बेहद मजबूत नजर आ रहा है। बैंक निफ्टी नया शिखर छूने के भी संकेत दे रहा है। शुक्रवार को बैंक निफ्टी 200 DMA पर बंद हुआ। अब सभी लॉन्ग सौदों के लिए 51,000 ट्रेलिंग स्टॉप लॉस होगा। अब सबसे बड़ा रजिस्टेंस 52,000-52,100 पर रहेगा। गिरावट में खरीदारी करें और 51,000 का स्टॉप लॉस रखें।

                                                                APRIL 15, 2025 / 8:35 AM IST

                                                                Stock Market Live Updates: PL कैपिटल के सबसे ज्यादा भरोसे वाले स्टॉक पिक्स

                                                                PL कैपिटल ने निकट भविष्य की ग्रोथ चुनौतियों और ग्लोबल टैरिफ तनाव,कच्चे तेल की कीमतों में जारी भारी उठापटक और री-रेटिंग की सीमित संभावना को देखते हुए अपनी भरोसेमंद कंपनियों की सूची से इंफोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, लार्सन एंड टुब्रो, पॉलीकैब इंडिया और डोम्स इंडस्ट्रीज को हटा लिया है। इनकी जगह उसने अपनी इस सूचि में आईटीसी, आईआरसीटीसी, केईआई इंडस्ट्रीज, त्रिवेणी टर्बाइन और एरिस लाइफसाइंसेज जैसी कंपनियों को जोड़ा है।

                                                                  APRIL 15, 2025 / 8:16 AM IST

                                                                  Global Market Cues: एशियाई बाजार

                                                                  आज एशियाई बाजारों में बढ़त के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 280 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.87 फीसदी की बढ़त के साथ 34,279.58 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 1.35 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 1.27 फीसदी चढ़कर 19,761.52 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.03 फीसदी की बढ़त के साथ 21,424.52 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.82 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.34 फीसदी की गिरावट के साथ 3,251.82 के स्तर पर दिख रहा है।

                                                                    APRIL 15, 2025 / 8:08 AM IST

                                                                    Stock Market Live Updates: क्रूड के भाव में फिर से तेजी

                                                                    ब्रेंट क्रूड का भाव फिर से $65 प्रति बैरल के करीब कारोबार कर रहा है। गोल्डमैन सैक्स ने कहा कि 2026 तक ऑयल सरप्लस बना रह सकता है। इस बीच सोना ने छुआ $3260 का नया रिकॉर्ड स्तर पहुंचा है। कॉमेक्स पर सोना अब भी $3200 प्रति औंस के ऊपर बरकरार है।

                                                                      APRIL 15, 2025 / 7:53 AM IST

                                                                      Stock Market Live Updates:फरवरी IIP ग्रोथ 6 महीने के निचले स्तर पर

                                                                      फरवरी में इकोनॉमी की रफ्तार धीमी पड़ी। IIP ग्रोथ 5.2% से घटकर 2.9% पर रहा। 6 महीने के निचले स्तर पर मैन्युफैक्चरिंग, माइनिंग, प्राइमरी और कैपिटल गुड्स ग्रोथ में गिरावट आई। आज मार्च CPI और WPI के आंकड़े आएंगे।

                                                                        APRIL 15, 2025 / 7:44 AM IST

                                                                        Stock Market Live Updates: ICICI प्रू, ICICI GI के नतीजे आज

                                                                        आज ICICI प्रूडेंशियल और ICICI लोंबार्ड के चौथी तिमाही के नतीजे आएंगे। Q4 में annual premium equivalent यानी APE में 3% का दबाव संभव है। साथ ही VNB मार्जिन में भी हल्की नरमी संभव है। IREDA के नतीजों का भी इंतजार रहेगा।

                                                                          APRIL 15, 2025 / 7:33 AM IST

                                                                          Stock Market Live Updates:बैंकों ने कर्ज, डिपॉजिट पर ब्याज घटाया

                                                                          RBI के रेपो रेट में चौथाई परसेंट की कटौती का असर दिखने लगा है। SBI, बैंक ऑफ इंडिया समेत कई बैंकों ने होम लोन पर ब्याज में 0.25% तक घटाया है। साथ ही HDFC बैंक, केनरा बैंक, कोटक महिंद्रा जैसे बैंकों ने डिपॉजिट में भी चौथाई परसेंट तक की कटौती की है।

                                                                            APRIL 15, 2025 / 7:31 AM IST

                                                                            Stock Market Live Updates: दुनिया भर के बाजारों में रौनक

                                                                            टैरिफ वॉर की चिंता थोड़ी कम होने से दुनिया भर के बाजारों में रौनक लौटी। गिफ्ट निफ्टी में करीब 400 प्वाइंट का उछाल आया है। एशियाई बाजारों में भी मजबूती देखने को मिल रही है। पिछले दो सत्रों के दौरान डाओ जोंस में 1000 प्वाइंट का उछाल आया।

                                                                              APRIL 15, 2025 / 7:30 AM IST

                                                                              मार्केट लाइव ब्लॉग

                                                                              सुप्रभात दोस्तों, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।