Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News APRIL 21, 2025 / 3:40 PM IST

Stock Market Highlight : सेंसेक्स 855 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,100 के ऊपर हुआ बंद, नए शिखर पर पहुंचा निफ्टी बैंक

StocK Market Highlight:कारोबार के अंत में सेंसेक्स 855.30 अंक यानी 1.09 फीसदी की बढ़त के साथ 79,408.50 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 273.90 अंक यानी 1.15 फीसदी की बढ़त के साथ 24,125.55 के स्तर पर बंद हुआ।

StocK Market Highlight : सेंसेक्स- निफ्टी लगातार 5वें दिन बढ़त पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक पहली बार 55,000 के पार बंद हुआ। मिडकैप, स्मॉलकैप इंडेक्स में 2% से ज्यादा तेज रही। बैंकिंग, IT शेयरों में अच्छी खरीदारी रही। FMCG को छोड़ सभी सेक्टर इंडेक्स में तेजी देखने को मिली। एनर्जी, तेल-गैस, रियल्टी शेयरों में खरीदारी देखने को मिला। कारोबार के अंत में

 StocK Market Highlight:सेंसेक्स- निफ्टी लगातार 5वें दिन बढ़त पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ।
StocK Market Highlight:सेंसेक्स- निफ्टी लगातार 5वें दिन बढ़त पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ।
APRIL 21, 2025 / 3:37 PM IST

StocK Market Highlight: सेंसेक्स-निफ्टी 1% की बढ़त के साथ हुए बंद

सेंसेक्स- निफ्टी लगातार 5वें दिन बढ़त पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक पहली बार 55,000 के पार बंद हुआ। मिडकैप, स्मॉलकैप इंडेक्स में 2% से ज्यादा तेज रही। बैंकिंग, IT शेयरों में अच्छी खरीदारी रही। FMCG को छोड़ सभी सेक्टर इंडेक्स में तेजी देखने को मिली। एनर्जी, तेल-गैस, रियल्टी शेयरों में खरीदारी देखने को मिला।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 855.30 अंक यानी 1.09 फीसदी की बढ़त के साथ 79,408.50 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 273.90 अंक यानी 1.15 फीसदी की बढ़त के साथ 24,125.55 के स्तर पर बंद हुआ।

    APRIL 21, 2025 / 3:27 PM IST

    Stock Market Live Updates:तिमाही नतीजे आते ही इस शेयर पर टूटे निवेशक

    इंटरनेशनल जेमोलॉजिकल इंस्टिट्यूट (IGI) के शेयरों में मार्च तिमाही के शानदार नतीजों के बाद आज 21 अप्रैल को तगड़ी तेजी देखने को मिली। कारोबार शुरू होने के कुछ ही देर में शेयर ने अपनी 5% की अपर सर्किट सीमा को छू लिया। ब्लैकस्टोन के निवेश वाली इस कंपनी ने बताया कि मार्च तिमाही में उसके 141 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ, जो एक साल पहले की इसी तिमाही के मुकाबले 12 फीसदी अधिक है।

      APRIL 21, 2025 / 3:05 PM IST

      Stock Market Live Updates: Infosys पर जेपी मॉर्गन की राय

      जेपी मॉर्गन ने इंफोसिस पर राय देते हुए कहा कि कंपनी का रेवेन्यू अनुमान से कम रहा। हालांकि चौथी तिमाही में कंपनी की मार्जिन/EPS उम्मीद से बेहतर नजर आया। कंपनी के मुनाफे का अनुमान 2-3% घटाया गया। ब्रोकरेज ने इस पर ओवरवेट रेटिंग दी है। इसका टारगेट 1800 रुपये प्रति शेयर तय किया है।

        APRIL 21, 2025 / 2:48 PM IST

        Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

        आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 24200, 24300 और 24400 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 24100, 24000 और 23800 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 55500, 55600 और 55800 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 55000, 54800 और 54500 के स्तर पर एक्टिव नजर आये।

          APRIL 21, 2025 / 2:38 PM IST

          Stock Market Live Updates: फ्यूजन फाइनेंस में आज जोरदार तेजी

          फ्यूजन फाइनेंस में आज जोरदार तेजी दिख रही है। दरअसल इसका राइट्स इश्यू खुला है। इसका राइट्स इनटाइटलमेंट शेयर तो 40% उछल गया है। इनटाइटलमेंट शेयर में सिर्फ खरीदार, 15 लाख का वॉल्यूम है। 15 अप्रैल को खुला फ्यूजन फाइनेंस का राइट्स इश्यू 25 अप्रैल को बंद होगा। फ्यूजन फाइनेंस के राइट्स का इश्यू प्राइस 131 है। शेयर के भाव और राइट्स में करीब 30 रुपये का फर्क है। कंपनी की राइट्स इश्यू के जरिये करीब `800 Cr जुटाने की योजना है।

            APRIL 21, 2025 / 2:21 PM IST

            Stock Market Live Updates:नए शिखर पार करने के बाद बैंक निफ्टी में तेजी की रफ्तार बढ़ी

            बाजार में बुल्स का तूफान जारी है। नए शिखर पार करने के बाद बैंक निफ्टी में तेजी की रफ्तार बढ़ी है। 1000 प्वाइंट से ज्यादा तेजी के साथ 55300 के पार हुआ। बैंकिंग के साथ-साथ NBFCs में भी रौनक है। इधर निफ्टी भी लगातार पांचवे सत्र में तेजी के साथ 24200 के पास पहुंचा है। मिडकैप शेयर आज कर OUTPERFORM रहे हैं । स्मॉलकैप में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली।

              APRIL 21, 2025 / 2:10 PM IST

              Stock Market Live Updates:एनर्जी, पावर और ऑयल एंड गैस शेयरों में अच्छी तेजी

              एनर्जी, पावर और ऑयल एंड गैस शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है। CLSA की बुलिश रिपोर्ट से GAIL करीब 5 परसेंट भागा है। HOEC, IOC के साथ साथ अदाणी पावर,टाटा पावर शेयर भी 4-5 परसेंट तक ऊपर आया है।

                APRIL 21, 2025 / 1:51 PM IST

                Stock Market Live Updates: Adani Ports पर मोतीलाल ओसवाल की राय

                ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal) ने Adani Ports के शेयरों पर अपनी 'Buy' रेटिंग बरकरार रखी है और शेयर का टारगेट प्राइस ₹1,560 बताया है। ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी का फोकस कॉन्ट्रैक्टेड कैपेसिटी बढ़ाने और ऑपरेशनल सिनर्जी लाने पर है, जिससे EBITDA में मजबूती आने की उम्मीद है।

                  APRIL 21, 2025 / 1:46 PM IST

                  Stock Market Live Updates: HCL टेक के मार्जिन पर दबाव संभव

                  कल IT दिग्गज HCL टेक के चौथी तिमाही नतीजे आएंगे। CC Revenue में हल्का दबाव दिख सकता है। मार्जिन में भी 100 से 150 बेसिस प्वाइंट की कमी संभव है। साथ ही हैवेल्स, M&M फाइनेंस समेत वायदा की चार कंपनियों के नतीजों पर बाजार की नजर रहेगी।

                    APRIL 21, 2025 / 1:24 PM IST

                    Stock Market Live Updates: गेल पर CLSA की राय

                    सीएलएसए ने गेल के शेयर का लक्ष्य 175 से बढ़ाकर 210 किया है और रेटिंग HOLD से बढ़ाकर Outperform की है। सीएलएसए का कहना है कि PNGRB ने टैरिफ पर कंसल्टेशन पेपर जारी किया है। जून में 20-25% टैरिफ बढ़ोतरी की उम्मीद है। FY26/27 के EPS में 9-19% इजाफा संभव है।

                      APRIL 21, 2025 / 1:07 PM IST

                      Stock Market Live Updates:MUTHOOT FINANCE ने FY25 के लिए 26/Sh अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया

                      FY25 के लिए 26/Sh अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है। बोर्ड का BORROWING लिमिट बढ़ाकर `2 Lk Cr करने का प्रस्ताव है।

                        APRIL 21, 2025 / 1:06 PM IST

                        Stock Market Live Updates:सरकार ने अमोनियम नाइट्रेट मैन्युफैक्चरिंग नियमों में संशोधन किया

                        सरकार ने अमोनियम नाइट्रेट मैन्युफैक्चरिंग नियमों में संशोधन किया। नए नियम के तहत अमोनियम नाइट्रेट मैन्युफैक्चरिंग लाइसेंस 10 साल के लिए दिया जा सकता है। बता दें कि पुराने नियम में अमोनियम नाइट्रेट मैन्युफैक्चरिंग लाइसेंस 5 साल के लिए दिया जाता था।

                          APRIL 21, 2025 / 12:30 PM IST

                          Stock Market Live Updates: मोतीलाल ओसवाल की HDFC AMC पर राय

                          ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने HDFC AMC के शेयर के लिए 5,000 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस दिया है। यह शेयर के पिछले बंद भाव से 18 प्रतिशत की बढ़त दर्शाता है। ब्रोकरेज ने कहा, "कमजोर मार्केट सेंटिमेंट के बावजूद, इंडस्ट्री लेवल ग्रॉस SIP फ्लो मार्च 2025 में तिमाही-दर-तिमाही आधार पर केवल 2% घटा, वहीं सालाना आधार पर 25% बढ़ा। मैनेजमेंट, फ्लो ट्रेंड्स में तेजी को लेकर आशावादी बना हुआ है। कंपनी के SIP फ्लो में गिरावट इंडस्ट्री एवरेज औसत से कम रही।"

                            APRIL 21, 2025 / 12:17 PM IST

                            Stock Market Live Updates:MOBIKWIK ने POONAWALLA FINCORP के साथ करार किया

                            POONAWALLA FINCORP के साथ करार किया है। POONAWALLA FINCORP इंसटेंट पर्सनल लोन मुहैया कराएगी।

                              APRIL 21, 2025 / 11:58 AM IST

                              Stock Market Live Updates: BHARTI AIRTEL ने कॉल SPAM अलर्ट का नया फीचर लॉन्च किया

                              कॉल SPAM अलर्ट का नया फीचर लॉन्च किया है। SPAM अलर्ट का नया फीचर इंटरनेशनल कॉल में भी मौजूद है।

                                APRIL 21, 2025 / 11:46 AM IST

                                Stock Market Live Updates: नए शिखर पर बैंक निफ्टी, पहली बार निकला 55,400 के पार

                                बैंक निफ्टी नए शिखर पर पहुंचा है। निफ्टी बैंक पहली बार 55,400 पार निकला है। वहीं निफ्टी 24,100 के पार निकला है। निफ्टी 1% ऊपर, करीब 250 प्वाइंट की तेजी आई। 3 जनवरी के बाद निफ्टी पहली बार 24,100 के पार निकला है।

                                  APRIL 21, 2025 / 11:39 AM IST

                                  Stock Market Live Updates: Infosys पर सिटी की राय

                                  सिटी ने इस दिग्गज आईटी कंपनी पर अपनी रिपोर्ट में कहा है कि कंपनी का 4Q रेवेन्यू अनुमान से कम रहा। हालांकि इसका EBIT अनुमान के करीब रहा। मैनेजमेंट ने अपनी कमेंट्री में अनिश्चितता भरे माहौल की बात कही है। FY26/27 के लिए इसका EPS अनुमान 2/3% घटाया है। ब्रोकरेज फर्म ने इंफोसिस पर न्यूट्रल रुख अपनाया है। ब्रोकरेज ने इसका लक्ष्य 1525 रुपये प्रति शेयर तय किया है।

                                    APRIL 21, 2025 / 11:24 AM IST

                                    Stock Market Live Updates: एचडीएफसी बैंक पर यूबीएस की राय

                                    यूबीएस ने एचडीएफसी बैंक पर खरीदारी की राय दी है। इसका टारगेट बढ़ाकर 2250 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि मुनाफा और PPOP का आंकड़ा अनुमान से थोड़ा बेहतर रहा। बैंक की NIM में पॉजिटिव विस्तार दिखाई दिया इसकी डिपॉजिट में अच्छी ग्रोथ नजर आई। सिस्टम लिक्विडिटी में सुधार ग्रोथ आउटलुक को लेकर पॉजिटिव रहा। FY26/27 के लिए EPS अनुमान में बढ़ोतरी की गई है। FY26-27 के दौरान 14% ROE की उम्मीद है

                                      APRIL 21, 2025 / 11:02 AM IST

                                      Stock Market Live Updates: गोल्ड फाइनेंस वाले शेयर चमके

                                      सोने में रिकॉर्ड रैली से गोल्ड फाइनेंस वाले शेयर चमके है। चोला और मुथुट फाइनेंस में 3-4 परसेंट की मजबूती रहा। उधर MCX का शेयर भी 2 परसेंट मजबूत रहा।

                                        APRIL 21, 2025 / 11:01 AM IST

                                        Stock Market Live Updates: NBFCs, एनर्जी और मेटल शेयरों में खरीदारी

                                        बैंकिंग के साथ-साथ NBFCs में भी रौनक देखने को मिल रही है। NBFCs इंडेक्स सवा परसेंट चढ़ा है। वहीं तेल-गैस और मेटल में भी खरीदारी देखने को मिल रही है। निफ्टी एनर्जी इंडेक्स डेढ़ परसेंट ऊपर है। CLSA की बुलिश रिपोर्ट से GAIL करीब 5 परसेंट भागा है। फार्मा, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और रियल्टी में भी तेजी देखने को मिली।

                                          APRIL 21, 2025 / 10:43 AM IST

                                          Stock Market Live Updates: Tata Elxsi के शेयर पर 'अंडरवेट' रेटिंग बरकरार

                                          मॉर्गन स्टेनली ने टाटा एलेक्सी के शेयर पर 'अंडरवेट' रेटिंग बरकरार रखी है। ब्रोकरेज ने कहा कि ऑटोमोटिव सौदों में कुछ तेजी संभव है, मीडिया सेगमेंट नरम बना हुआ है, मैक्रो चुनौतियां बनी हुई हैं, और स्टॉक की हाई वैल्यूएशन इसे और गिरावट को लेकर असुरक्षित बनाता है। मॉर्गन स्टेनली ने यह भी कहा कि अर्निंग्स में गिरावट जारी रह सकती है। कुछ सौदे हासिल करने के बावजूद, सहायक मैक्रो टेलविंड की कमी और प्रमुख सेगमेंट्स में निरंतर नरमी स्टॉक पर भारी पड़ सकती है।

                                            APRIL 21, 2025 / 10:39 AM IST

                                            Stock Market Live Updates: IT में जोरदार तेजी, टाटा एलेक्सी भागा

                                            ृIT में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। निफ्टी IT इंडेक्स करीब 1.45 फीसदी की बढ़त के साथ मजबूत हुआ। नतीजों के बाद TATA ELXSI करीब 5 परसेंट चढ़कर वायदा का TOP GAINER बना है। ऊधर TECH MAHINDRA 4 परसेंट की मजबूती के साथ निफ्टी का TOPPER है। इंफोसिस भी रिजल्ट के बाद 2 परसेंट ऊपर कामकाज कर रहा है।

                                              APRIL 21, 2025 / 10:25 AM IST

                                              Stock Market Live Updates: कोटक सिक्योरिटीज के अमोल अठावले की बाजार पर राय

                                              कोटक सिक्योरिटीज के अमोल अठावले का मानना ​​है कि शॉर्ट टर्म में बाजार में तेजी देखने को मिल सकती है। हालांकि,अस्थायी ओवरबॉट स्थितियों के कारण निकट भविष्य में सीमित दायरे में कारोबार होता दिख सकता है।ट्रेडरों के लिए 23,500 और 23,350 के स्तर अहम सपोर्ट जोन के रूप में कार्य करेंगे,जबकि तेजड़ियों के लिए 24,000 और 24,200 के बीच रेजिस्टेंस देखने को मिल सकता है।

                                                APRIL 21, 2025 / 10:15 AM IST

                                                Stock Market Live Updates: HDFC Bank पर जेफरीज की राय

                                                जेफरीज ने एचडीएफसी बैंक पर कहा कि Q4 के नतीजे अनुमान से बेहतर रहे हैं। इसकी लोन ग्रोथ में तेजी देखने को मिली है। मार्जिन में भी सुधार दिखाई दिया है। ब्रोकरेज ने FY26 में क्रेडिट ग्रोथ सुधरने की उम्मीद जताई है। FY27 से क्रेडिट ग्रोथ ट्रैक पर आ सकता है। RBI के रेट कट के चलते FY26-27 EPS 3-4% घटाया है। जेफरीज ने इस पर खरीदारी की राय दी है। इसका टारगेट बढ़ाकर 2340 रुपये तय किया है। ये टारगेट इसके वर्तमान भाव से 22 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।

                                                  APRIL 21, 2025 / 9:47 AM IST

                                                  Stock Market Live Updates: बैंक निफ्टी पहली बार 55,200 के पार

                                                  बाजार में तेजी बढ़ी है। बैंक निफ्टी पहली बार 55,200 के पार निकला है। बैंक निफ्टी ने 55,212 का नया रिकॉर्ड बनाया है। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 600 अंकों की तेजी दिखा रहा है। निफ्टी 24,000 के पार निकला है।

                                                    APRIL 21, 2025 / 9:39 AM IST

                                                    Stock Market Live Updates: Infosys पर एचएसबीसी की राय

                                                    एचएसबीसी ने इंफोसिस पर खरीदारी की राय दी है। ब्रोकरेज ने इसका टारगेट प्राइस 1700 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी का 4Q में रेवेन्यू अनुमान से काफी कम देखने को मिला। हालांकि मौजूदा माहौल के बीच कंपनी का FY26 ग्रोथ गाइडेंस अच्छा रहा है। छोटी अवधि में मार्जिन को लेकर खास दिक्कत नहीं दिख रही है।

                                                      APRIL 21, 2025 / 9:18 AM IST

                                                      Stock Market Live Updates: सेंसेक्स 540 अंक चढ़ा, निफ्टी 23.980 के ऊपर

                                                      बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। सेंसेक्स 536.63 अंक यानी 0.68 फीसदी की बढ़त के साथ 79,102.93 के स्तर पर कारोबार कर रहा जबकि निफ्टी 129.80 अंक यानी 0.54 फीसदी की बढ़त के साथ 23,981.45 के स्तर पर कारोबार कर रहा

                                                        APRIL 21, 2025 / 9:09 AM IST

                                                        Stock Market Live Updates: प्री-ओपनिंग में बाजार में दिखी बढ़त

                                                        प्री-ओपनिंग में बाजार में बढ़त देखने को मिली। सेंसेक्स 355.40 अंक यानी 0.45 फीसदी की बढ़त के साथ 78,908.60 के स्तर पर कारोबार कर रहा जबकि निफ्टी 97.50 अंक यानी 0.41 फीसदी की बढ़त के साथ 23,949.15के स्तर पर कारोबार कर रहा

                                                          APRIL 21, 2025 / 9:01 AM IST

                                                          Stock Market Live Updates: निफ्टी पर रणनीति

                                                          निफ्टी का पहला सपोर्ट 23,750-23,800 पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 23,500-23,600 पर है। 23,700 तक की किसी गिरावट तक खरीदारी करें, स्टॉप लॉस 23,600 पर लगाए। खुलने के बाद इंफोसिस के रिएक्शन पर नजर रखनी होगी। पहला रजिस्टेंस 23,850-23,900 पर है। बड़ा रजिस्टेंस 23,950-24,000 पर है।

                                                            APRIL 21, 2025 / 9:00 AM IST

                                                            Stock Market Live Updates: बैंक निफ्टी पर रणनीति

                                                            अनुज सिंघल ने कहा कि बैंक निफ्टी में आज नया हाई लगाएगा। लेकिन अब इस रैली के पीछे नहीं दौड़ सकते है। अब आपको अगली गिरावट का इंतजार करना होगा। अब आपको 50,000 पर एंट्री नहीं मिलेगी। लेकिन अगर 54,000 के आसपास मिल जाए तो ले लीजिए। वरना आज रुक जाइए, देखिए आज का निचला स्तर क्या बनता है। बैंक निफ्टी पोजीशनली 56,000 की तैयारी कर रहा है।

                                                              APRIL 21, 2025 / 8:43 AM IST

                                                              Stock Market Live Updates: मोतीलाल ओसवाल के रुचित जैन की बाजार पर राय

                                                              मोतीलाल ओसवाल के रुचित जैन का कहना है कि यह तेजी महज शॉर्ट टर्म पुलबाक से कहीं ज्यादा प्रतीत होती है, क्योंकि इसमें काफी व्यापक भागीदारी देखने को मिल रही है। इस रैली में दिग्गज लार्ज के साथ ही बैंकिंग और फाइनेंशियल शेयरों से अच्छा सपोर्ट मिल रहा है। बैंक निफ्टी इंडेक्स अब अपने ऑलटाइम हाई के करीब कारोबार कर रहा है,ये मजबूत सेक्टोरल सपोर्ट का संकेत है। रुचित ने आगे कहा कि विदेशी संस्थागत निवेशक जो पहले बड़े पैमाने पर नेट सेलर थे, अब फिर से भारतीय बाजारों की तरफ वापसी कर रहे हैं। हालांकि इंडेक्स फ्यूचर्स में उनकी पोजीशन अभी भी शॉर्ट की ओर ज्यादा है। लॉन्ग-शॉर्ट रेशियो वर्तमान में लगभग 28 फीसदी है। उम्मीद है कि एफआईआई अपनी शॉर्ट पोजीशन को कवर करना शुरू कर सकते हैं। इससे बाजार में आगे और तेजी आ सकती है।

                                                              तकनीकी रूप से देखें को निफ्टी का 23,800-23,850 के पिछले रेजिस्टेंस जोन को पार करना मजबूती का संकेत है। रुचित जैन का मानना ​​है कि यह रैली 24,200 तक बढ़ सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि बाजार ने हायर हाईज और हायर लोज फॉर्मेशन शुरू कर दिया है। यह एक टिकाऊ तेजी का इंडीकेटर है। इस समय यह खासतौर से महत्वपूर्ण है क्योंकि पिछले साल अक्टूबर के बाद से पहली बार ऐसा फॉर्मेशन देखने को नहीं मिला है।

                                                                APRIL 21, 2025 / 8:38 AM IST

                                                                Stock Market Live Updates:वेल्थमिल्स सिक्योरिटीज की क्रांति बाथिनी की बाजार पर राय

                                                                वेल्थमिल्स सिक्योरिटीज की क्रांति बाथिनी ने कहा कि खपत आधारित अर्थव्यवस्था होने के कारण भारत मौजूदा टैरिफ फसाद से सबसे कम प्रभावित होने वाला देश है। अमेरिका, भारत को ब्रिटेन, जापान और दक्षिण कोरिया के साथ-साथ अपने प्रमुख सहयोगियों में से एक मानता है और इन देशों के साथ व्यापार समझौतों को प्राथमिकता मिलने की उम्मीद है। अगर ऐसा कोई समझौता होता है तो भारत को अमेरिका और चीन के बीच छिड़े ट्रेड वॉर से फायदा हो सकता है।

                                                                  APRIL 21, 2025 / 8:20 AM IST

                                                                  Stock Market Live Updates: HDFC बैंक, ICICI बैंक के अच्छे नतीजे

                                                                  बैंक निफ्टी आज न्यू हाई लगा सकता है। HDFC बैंक ने चौथी तिमाही में शानदार नतीजे पेश किए। मुनाफा 7% तो ब्याज से कमाई 10% बढ़ी है। तिमाही आधार पर नेट इंटरेस्ट मार्जिन भी 3.43% से बढ़कर  3.54% हुआ है। वहीं ICICI बैंक का प्रॉफिट 18% तो ब्याज से कमाई 11% बढ़ी है। बैंक का नेट इंटरेस्ट मार्जिन भी 4.25% से बढ़कर 4.41% हुआ है। दोनों बैंकों की असेट क्वॉलिटी भी बेहतर हुआ।

                                                                    APRIL 21, 2025 / 8:15 AM IST

                                                                    Stock Market Live Updates: इन्फोसिस के कमजोर नतीजे

                                                                    चौथी तिमाही में इन्फोसिस के कमजोर नतीजे CC Revenue Growth अनुमान से भी ज्यादा साढ़े तीन परसेंट घटा है। चौथी तिमाही में मार्जिन में 30 बेसिस प्वाइंट का दबाव दिखा। अगले वित्त वर्ष के लिए रेवेन्यू गाइडेंस में भी की कटौती की है। कंपनी के ADR में 3% की गिरावट आई है।

                                                                      APRIL 21, 2025 / 8:06 AM IST

                                                                      Stock Market Live Updates: मिले-जुले रहे HDFC लाइफ के नतीजे

                                                                      HDFC LIFE के नतीजे चौथी तिमाही में मिले-जुले रहे। VNB मार्जिन उम्मीद से कहीं बेहतर 26.5% रहा, लेकिन कुल APE का आंकड़ा रहा अनुमान से कम है। वहीं Q4 में करीब 2% जियो फाइनेंशियल का मुनाफा बढ़ा। रेवेन्यू 18% बढ़ा। कंपनी का AUM पहली बार 10 हजार करोड़ रुपये के पार निकला है।

                                                                        APRIL 21, 2025 / 8:05 AM IST

                                                                        Stock Market Live Updates: 17 अप्रैल को कैसी रही थी बाजार की चाल

                                                                        17 अप्रैल को सभी सेक्टरों में आई खरीदारी के बीच भारतीय इक्विटी इंडेक्स मजबूत रुख के साथ बंद हुए और निफ्टी 23,850 के पार पहुंच गया। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 1,508.91 अंक या 1.96 प्रतिशत बढ़कर 78,553.20 पर और निफ्टी 414.45 अंक या 1.77 प्रतिशत बढ़कर 23,851.65 पर बंद हुआ।

                                                                          APRIL 21, 2025 / 8:02 AM IST

                                                                          Stock Market Live Updates: क्रूड में तेजी, रिकॉर्ड हाई पर गोल्ड

                                                                          कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। ब्रेंट 67 डॉलर के ऊपर निकला है। ईरान पर अमेरिकी पाबंदी से सप्लाई घटने की आशंका है। उधर, सोने में रिकॉर्ड तेजी देखने को मिल रही है। COMEX GOLD का भाव 3390 के करीब पहुंचा है।

                                                                            APRIL 21, 2025 / 8:02 AM IST

                                                                            मार्केट लाइव ब्लॉग

                                                                            सुप्रभात दोस्तों, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।