Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News APRIL 24, 2025 / 3:39 PM IST

Stock Market Highlight: सेंसेक्स 315 अंक टूटा, निफ्टी 24250 के नीचे हुआ बंद, फार्मा, मेटल में दिखी बढ़त

Stock Market Highlight: HUL, Bharti Airtel, Eicher Motors, ONGC, Shriram Finance निफ्टी का टॉप लूजर हैं। वहीं IndusInd Bank, UltraTech Cement, Grasim Industries, Tata Motors, Tata Consumer निफ्टी का टॉप गेनर रहा।

Stock Market Highlight: अप्रैल सीरीज एक्सपायरी के दिन बाजार दायरे में कामकाज करता नजर आया। 7 दिनों की तेजी के बाद सेंसेक्स, निफ्टी गिरावट पर बंद हुए। मिडकैप, स्मॉलकैप इंडेक्स की फ्लैट क्लोजिंग हुई। रियल्टी, FMCG शेयरों पर दबाव देखने को मिला। IT, बैंकिंग इंडेक्स गिरावट पर बंद हुआ। फार्मा, मेटल इंडेक्स बढ़त पर बंद हुआ। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 315.06 अंक यानी 0.39 फीसदी की गिरावट

 Stock Market Highlight:अप्रैल सीरीज एक्सपायरी के दिन बाजार दायरे में कामकाज करता नजर आया। 7 दिनों की तेजी के बाद सेंसेक्स, निफ्टी गिरावट पर बंद हुए।
Stock Market Highlight:अप्रैल सीरीज एक्सपायरी के दिन बाजार दायरे में कामकाज करता नजर आया। 7 दिनों की तेजी के बाद सेंसेक्स, निफ्टी गिरावट पर बंद हुए।
APRIL 24, 2025 / 3:36 PM IST

Stock Market Highlight: 7 दिनों की तेजी के बाद सेंसेक्स, निफ्टी गिरावट पर बंद हुए

अप्रैल सीरीज एक्सपायरी के दिन बाजार दायरे में कामकाज करता नजर आया। 7 दिनों की तेजी के बाद सेंसेक्स, निफ्टी गिरावट पर बंद हुए। मिडकैप, स्मॉलकैप इंडेक्स की फ्लैट क्लोजिंग हुई। रियल्टी, FMCG शेयरों पर दबाव देखने को मिला। IT, बैंकिंग इंडेक्स गिरावट पर बंद हुआ। फार्मा, मेटल इंडेक्स बढ़त पर बंद हुआ।

HUL, Bharti Airtel, Eicher Motors, ONGC, Shriram Finance निफ्टी का टॉप लूजर हैं। वहीं IndusInd Bank, UltraTech Cement, Grasim Industries, Tata Motors, Tata Consumer निफ्टी का टॉप गेनर हैं।

एफएमसीजी , रियल्टी इंडेक्स 1 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुए।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 315.06 अंक यानी 0.39 फीसदी की गिरावट के साथ 79,801.43 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी 82.25 अंक यानी 0.34 फीसदी की गिरावट के साथ 24,246.70 के स्तर पर बंद हुआ।

    APRIL 24, 2025 / 3:24 PM IST

    Stock Market LIVE Updates: डिवीज लैब पर सिटी

    सिटी ने डिवीज लैब्स पर खरीदारी की राय दी है और इसके लिए टारगेट प्राइस 6850 रुपये से बढ़ाकर 7050 रुपये प्रति शेयर किया है। सिटी ने कहा कि क्षमता बढ़ने से अहम सप्लायर बनने की क्षमता है। Eli Lilly’s की दमदार दवा oral GLP-1 Orforglipron कंपनी की पाइपलाइन में है। 2030 तक GLP-1 आय अनुमान $80 Cr+ संभव है।

      APRIL 24, 2025 / 3:01 PM IST

      Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

      आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 24300, 24400 और 24500 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 24200, 24100 और 24000 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 55500, 55800 और 56000 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 55200, 55000 और 54800 के स्तर पर एक्टिव नजर आये।

        APRIL 24, 2025 / 2:49 PM IST

        ACC Q4: Q4 के मुनाफे में 135 करोड़ रुपये की एकमुश्त आय

        Q4 के मुनाफे में 135 करोड़ रुपये की एकमुश्त आय हुआ। आय 5,306 करोड़ रुपये से बढ़कर 5,948.5 करोड़ रुपये पर रही। जबकि मुनाफा 748.5 करोड़ रुपये से घटकर 735.4 करोड़ रुपये पर रहा। EBITDA `745 करोड़ रुपये से घटकर `740.4 करोड़ रुपये पर रहा। 7.50/Sh डिविडेंड का ऐलान किया है।

          APRIL 24, 2025 / 2:45 PM IST

          Stock Market LIVE Updates: SME कंपनियों पर NSE की सख्ती

          NSE ने SME प्लेटफॉर्म से मेनबोर्ड पर आने के नियम सख्त किए है। लिस्टिंग के तीन साल बाद ही मेन बोर्ड में कंपनी आ सकती है। साथ ही प्रोमोटर कम से कम 20% हिस्सेदारी जरूरी है।

            APRIL 24, 2025 / 2:15 PM IST

            KIRLOSKAR PNEUMATIC Q4 (STAND):मुनाफा 60 करोड़ रुपये से बढ़कर 81 करोड़ रुपये पर रहा

            मुनाफा 60 करोड़ रुपये से बढ़कर 81 करोड़ रुपये पर रहा जबकि आय `490करोड़ रुपये से बढ़कर 583 करोड़ रुपये पर रही। EBITDA `92 करोड़ रुपये से बढ़कर `110 करोड़ रुपये पर रहा। EBITDA मार्जिन 18.7% से बढ़कर 18.9% पर आया।

              APRIL 24, 2025 / 2:12 PM IST

              Stock Market Live Update: डालमिया भारत के अच्छे नतीजों सीमेंट भागे

              डालमिया भारत के अच्छे नतीजों ने सीमेंट सेक्टर में जोश भरा है। डालमिया भारत का शेयर करीब 5 परसेंट भागा है। ऊधर ग्रासिम और अल्ट्राटेक सीमेंट भी 2-2 परसेंट चढ़कर निफ्टी के टॉप-5 में शामिल हुआ।

                APRIL 24, 2025 / 1:43 PM IST

                Stock Market Live Update: BAJAJ HOUSING FINANCE पर एचएसबीसी की राय

                एचएसबीसी ने बजाज हाउजिंग फाइनेंस पर रिड्यूस रेटिंग दी है। इसका टारगेट 100 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि 4QFY24 में AUM ग्रोथ ठीक-ठाक रही। उन्होंने कहा कि कंपिटीशन के चलते कॉस्ट रेशियो बढ़ा और यील्ड पर दबाव नजर आया। AUM ग्रोथ पर दबाव के चलते EPS में सुस्ती की आशंका है। NIM घटने, क्रेडिट कॉस्ट सामान्य होने से EPS पर असर संभव है। इन्होंने FY26-27 के लिए EPS अनुमान 2.8-3.1% घटाया है।

                  APRIL 24, 2025 / 1:20 PM IST

                  Stock Market Live Update: CAN FIN HOMES पर मॉर्गन स्टैनली की राय

                  मॉर्गन स्टैनली ने कैन फिन होम्स पर अपनी रिपोर्ट में कहा कि Q4 में मुनाफा ग्रोथ अनुमान से 8% ज्यादा रहा है। सालाना PPOP ग्रोथ +8% रही जो कि अनुमान से +1% ज्यादा है। टैक्स रेट कम होने के चलते मुनाफा बेहतर रहा। तिमाही आधार पर लोन ग्रोथ 3% और सालाना लोन ग्रोथ 9% रही। सालाना आधार पर गाइडेंस के मुताबिक डिस्बर्समेंट ग्रोथ 31% रही। FY26 के लिए लोन ग्रोथ आउटलुक पर नजर रहेगी। इस स्टॉक पर ब्रोकर ने ओवरवेट रेटिंग दी है। इसका टारगेट 800 रुपये दिया है।

                    APRIL 24, 2025 / 1:02 PM IST

                    Stock Market Live Update:एक्सपायरी के दिन दबाव में बाजार

                    लगातार 7 दिनों की तेजी के बाद मंथली एक्सपायरी के दिन बाजार में दबाव देखने को मिल रहा। निफ्टी 70 प्वाइंट से ज्यादा की गिरावट के साथ 24250 के करीब पहुंचा है। बैंक निफ्टी में निचले स्तरों से अच्छी रिकवरी आई। मिडकैप और स्मॉलकैप में कंसोलिडेशन देखने को मिल रहा है।

                      APRIL 24, 2025 / 12:43 PM IST

                      Stock Market Live Update: Vi के बाद अब भारती एयरटेल ने सरकार से मांग की: सूत्र

                      वोडाफोन आइडिया के बाद भारती एयरटेल ने स्पेक्ट्रम बकाए को इक्विटी में बदलने की मांग रखी है। सूत्रों के मुताबिक भारती एयरटेल ने सरकार से कंपनियों के साथ एक जैसा व्यवहार करने को कहा है।

                        APRIL 24, 2025 / 12:28 PM IST

                        Stock Market Live Update: DEVYANI INTL ने Sky Gate Hospitality में 80.72% हिस्से का अधिग्रहण करेगी

                        Sky Gate Hospitality में 80.72% हिस्से का अधिग्रहण करेगी। कंपनी 420 करोड़ रुपये में Sky Gate Hospitality के 80.72% हिस्से का अधिग्रहण करेगी। Sky Gate Hospitality का चर्चित ब्रांड Biryani By Kilo, Goila Butter Chicken है।

                          APRIL 24, 2025 / 12:22 PM IST

                          Stock Market Live Update: DALMIA BHARAT पर मॉर्गन स्टैनली की राय

                          मॉर्गन स्टैनली ने डालमिया भारत पर अंडरवेट रेटिंग दी है। इस पर 1650 रुपये का लक्ष्य दिया है। 4QFY25 के नतीजे अनुमान से कमजोर रहे हैं। नेट रेवेन्यू 4090 करोड़ रुपये रही जो कि अनुमान से 6% कम रही। सालाना आधार पर 3% के साथ कमजोर वॉल्यूम ग्रोथ रही। उम्मीद से कमजोर रियलाइजेशन रहा। EBITDA/टन 926 रुपये/टन रहा जो कि अनुमान से कम रहा।

                            APRIL 24, 2025 / 12:08 PM IST

                            NESTLE INDIA Q4: मुनाफा 934 करोड़ रुपये से घटकर 885 करोड़ रुपये पर रहा

                            मुनाफा सालाना आधार पर 934 करोड़ रुपये से घटकर 885 करोड़ रुपये पर रहा जबकि आय 5,268 करोड़ रुपये से बढ़कर 5,503 करोड़ रुपये पर रही। एबिटडा 1,350 करोड़ रुपये से बढ़कर 1389 करोड़ रुपये पर रहा। EBITDA मार्जिन 25.5% से घटकर 25.2% पर रहा। `10 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान किया। घरेलू वॉल्यूम ग्रोथ 2% पर रहा। कॉफी के लिए कमोडिटी कीमतों में मजबूती कायम रहा। COCOA कीमतों में नरमी पर अब भी ऊपरी स्तर पर रहा।

                              APRIL 24, 2025 / 11:41 AM IST

                              Stock Market Live Update:FY26 के आखिर तक आइसक्रीम कारोबार का डीमर्जर पूरा करेंगे- HUL

                              HUL ने अपने आधिकारिक बयान में कहा है कि Lifebuoy और Glow & Lovely को री-लॉन्च किया। FY26 के आखिर तक आइसक्रीम कारोबार का डीमर्जर पूरा करेंगे। FY25 H2 के मुकाबले FY26 H1 बेहतर रहने की उम्मीद है। ग्रोथ में धीरे-धीरे सुधार आने की उम्मीद है। LOW SINGLE-DIGIT प्राइस ग्रोथ रहने की उम्मीद है। इकोनॉमिक हालात बेहतर होने के साथ ही शहरी मांग में सुधार होने की उम्मीद है।

                                APRIL 24, 2025 / 11:17 AM IST

                                Stock Market Live Update: Tata Consumer पर सीएलएसए की राय

                                सीएलएसए ने टाटा कंज्यूमर पर होल्ड करने की राय दी है। इसका टारगेट घटाकर 1044 रुपये तय किया है। ब्रोकरेज का कहना है कि Q4 में सालाना आधार पर 17% नेट सेल्स ग्रोथ अनुमान के मुताबिक रही। ग्रॉस प्रॉफिट उम्मीद के मुताबिक रही। चौथी तिमाही में मार्जिन अनुमान से कम रहा। FY26-27CL EBITDA 0-1% से घटाया है

                                  APRIL 24, 2025 / 10:59 AM IST

                                  Stock Market Live Update: HUL का शेयर 2% चढ़ा

                                  अनुमान के मुताबिक HUL के नतीजे रहे। चौथी तिमाही में मुनाफा साढ़े 3 परसेंट तो आय ढाई परसेंट बढ़ी है। लेकिन मार्जिन पर हल्का दबाव दिखा। वहीं घरेलू वॉल्यूम ग्रोथ अनुमान से बेहतर 2 परसेंट रही। HUL का शेयर 2 परसेंट ऊपर कामकाज कर रहा है।

                                    APRIL 24, 2025 / 10:41 AM IST

                                    HUL Q4: मुनाफा सालाना आधार पर 2,406 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,493 करोड़ रुपये पर रहा

                                    मुनाफा सालाना आधार पर 2,406 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,493 करोड़ रुपये पर रहा जबकि आय 14,857 करोड़ रुपये से बढ़कर 15,213 करोड़ रुपये पर रही। `24/Sh अंतिम डिविडेंड का ऐलान किया जबकि `10/Sh स्पेशल डिविडेंड का ऐलान किया। होमकेयर BIZ आय `5,715 करोड़ रुपये से बढ़कर 5,818 करोड़ रुपये पर रहा। फूड सेगमेंट आय `3,911 करोड़ रुपये से घटकर 3,896 करोड़ रुपये पर रहा Q4 वॉल्यूम ग्रोथ 2% पर आया है।

                                      APRIL 24, 2025 / 10:38 AM IST

                                      Stock Market Live Update: बजाज हाउसिंग पर ब्रोकरेज फर्म HSBC की राय

                                      बजाज हाउसिंग पर ब्रोकरेज फर्म HSBC ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा कि कंपनी ने मार्च तिमाही के दौरान एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (AUM) में अच्छी ग्रोथ दिखाई है, लेकिन कॉस्ट रेशियो में बढ़ोतरी और कॉम्पिटीशन के चलते नेट यील्ड में गिरावट कंपनी के लिए नेगिटिव साबित हुई। HSBC ने बताया कि बजाज हाउसिंग फाइनेंस के अर्निंग प्रति शेयर (EPS) ग्रोथ में उसे कम से कम तीन कारणों के चलते आने वाले समय में गिरावट आने का अनुमान है। इसमें AUM ग्रोथ पर दबाव, नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIMs) में गिरावट और क्रेडिट लागत का सामान्य होना शामिल है।

                                        APRIL 24, 2025 / 10:23 AM IST

                                        Stock Market Live Update: नतीजों के बाद सिंजीन 10% टूटा

                                        कमजोर गाइडेंस से सिंजीन करीब 10 परसेंट टूटकर वायदा का टॉप लूजर बना। वहीं नतीजों के बाद टाटा कंज्यूमर भी करीब 2 परसेंट लुढ़का है। साथ ही सुस्त रिजल्ट से रैलिस 5 परसेंट फिसला है। लेकिन Q4 के बाद डालमिया भारत और बजाज हाउसिंग मजबूत रहा।

                                          APRIL 24, 2025 / 10:16 AM IST

                                          Stock Market Live Update: Tata Consumer पर जेफरीज की राय

                                          जेफरीज ने टाटा कंज्यूर पर जारी अपनी रिपोर्ट में कहा कि चौथी तिमाही में कंपनी की रेवन्यू ग्रोथ मजबूत रही। लेकिन इस दौरान मार्जिन पर चाय की महंगाई का असर दिखाई दिया। ये स्टॉक इस साल अब तक 24 परसेंट तक बढ़ चुका है। इस पर ब्रोकरेज ने रेटिंग को डाउनग्रेड करके होल्ड रेटिंग दी है। इसका टारगेट 1100 रुपये तय किया है।

                                            APRIL 24, 2025 / 10:07 AM IST

                                            Stock Market Live Update: फार्मा शेयरों में अच्छी खरीदारी

                                            फार्मा शेयरों में आज अच्छी खरीदारी देखने को मिली। फार्मा इंडेक्स करीब 1 परसेंट चढ़ा है। डिवीज 4% से ज्यादा उछाल के साथ वायदा का टॉप गेनर बना। साथ ही ल्यूपिन, सिप्ला और ग्लेनमार्क में भी रौनक देखने को मिल रही है। वहीं रियल्टी और NBFCs में आज मुनाफावसूली हावी है।

                                              APRIL 24, 2025 / 9:55 AM IST

                                              Stock Market Live Update: Tata Consumer पर सिटी की राय

                                              सिटी ने टाटा कंज्यूमर पर राय देते हुए कहा कि Q4 के नतीजे अनुमान के मुताबिक रहे। 2HFY26 से मार्जिन में रिकवरी की उम्मीद है। Q4 में Starbucks रेवेन्यू में 6% का उछाल देखने को मिला। कंपनी ने Starbucks के 6 नए स्टोर खोले हैं। इससे अब कुल स्टोर संख्या बढ़कर 479 स्टोर हो गई है। सिटी ने स्टॉक पर खरीदारी की राय दी है। इसका टारगेट 1325 रुपये तय किया है।

                                                APRIL 24, 2025 / 9:41 AM IST

                                                Stock Market Live Update: Tata Consumer पर सीएलएसए की राय

                                                सीएलएसए ने टाटा कंज्यूमर पर होल्ड करने की राय दी है। इसका टारगेट घटाकर 1044 रुपये तय किया है। ब्रोकरेज का कहना है कि Q4 में सालाना आधार पर 17% नेट सेल्स ग्रोथ अनुमान के मुताबिक रही। ग्रॉस प्रॉफिट उम्मीद के मुताबिक रही। चौथी तिमाही में मार्जिन अनुमान से कम रहा। FY26-27CL EBITDA 0-1% से घटाया है

                                                  APRIL 24, 2025 / 9:30 AM IST

                                                  Stock Market LIVE Updates: Ather Energy का आईपीओ 28-30 अप्रैल के बीच खुलेगा

                                                  इलेक्ट्रिक स्कूटर्स कंपनी एथर एनर्जी आईपीओ जल्द ही सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। अभी तक की डिटेल्स के मुताबिक यह अप्रैल महीने का आखिरी आईपीओ साबित होने वाला है। इसके ₹2,980.76 करोड़ के आईपीओ में ऑफर फॉर सेल विंडो भी है और इसके जरिए फाउंडर्स और शुरुआती निवेशक अपने शेयर बेचेंगे जिससे उन्हें तगड़ा मुनाफा मिलने वाला है। यह इश्यू सब्सक्रिप्शन के लिए 28-30 अप्रैल के बीच खुलेगा

                                                    APRIL 24, 2025 / 9:18 AM IST

                                                    Stock Market LIVE Updates:सेंसेक्स 200 अंक टूटा, निफ्टी 24300 के नीचे खुला

                                                    मिलेजुले ग्लोबल संकेतों के बीच भारतीय बाजार की शुरुआत आज गिरावट के साथ हुई। सेंसेक्स 190.07 अंक यानी 0.24 फीसदी की गिरावट के साथ 79,927.99 के स्तर पर कारोबार कर रहा जबकि निफ्टी 49.20 अंक यानी 0.20 फीसदी की बढ़त के साथ 24,279.75 के स्तर पर कारोबार कर रहा

                                                      APRIL 24, 2025 / 9:06 AM IST

                                                      Market At Pre-Open: सेंसेक्स-निफ्टी में दबाव

                                                      प्री-ओपनिंग में बाजार में गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 259.58 अंक यानी 0.32 फीसदी की बढ़त के साथ 80,376.07 के स्तर पर कारोबार कर रहा जबकि निफ्टी 31.90 अंक यानी 0.13 फीसदी की बढ़त के साथ 24,297.05 के स्तर पर कारोबार कर रहा

                                                        APRIL 24, 2025 / 9:03 AM IST

                                                        Stock Market Live Update:निफ्टी पर रणनीति

                                                        निफ्टी 50-60 अंकों के गैपडाउन के साथ खुले तो खरीदें। 24,100-24,150 तक हर गिरावट में पोजीशन जोड़ें। आज जो भी करें, कॉल ऑप्शन के जरिए करें। सभी लॉन्ग पोजीशन में 24,050 का सख्त SL रखें। आज एक्सपायरी है, बाजार में दोनों तरफ बड़े मूव आ सकते हैं।

                                                        मजबूत बाजार तेजी के बहाने खोजता रहता है।

                                                          APRIL 24, 2025 / 8:51 AM IST

                                                          Stock Market Live Update: निफ्टी बैंक पर रणनीति

                                                          अनुज सिंघल ने कहा कि 54,800-55,000 तक हर गिरावट में खरीदें। लॉन्ग पोजीशन में 54,500 का सख्त SL रखें। 56,000 के ऊपर बंद हुए तो मजबूती और बढ़ेगी। 56,000 के ऊपर बंद हुए तो 58,000 के रास्ते खुलेंगे।

                                                            APRIL 24, 2025 / 8:22 AM IST

                                                            Stock Market Live Update: एशियाई बाजारों की चाल

                                                            आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 72.50 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 1.07 फीसदी की बढ़त के साथ 35,244.41 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.17 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.16 फीसदी चढ़कर 17,684.59 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.28 फीसदी की गिरावट के साथ 22,008.49 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.56 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.47 फीसदी की बढ़त के दिख रहा है।

                                                              APRIL 24, 2025 / 8:18 AM IST

                                                              Stock Market Live Update: कच्चे तेल और सोने की कीमतों में गिरावट

                                                              OPEC+ के उत्पादन बढ़ाने की खबरों से कच्चे तेल में 2 परसेंट की गिरावट आई। ब्रेंट 66 डॉलर के करीब पहुंचा है। उधर, सोना भी रिकॉर्ड हाई से फिसला है। फेड चेयरमैन पर ट्रंप के यू-टर्न और टैरिफ फ्रंट पर चीन से तल्खी घटने के संकेत से गोल्ड कीमतों में 3 परसेंट की गिरावट देखने को मिली।

                                                                APRIL 24, 2025 / 8:10 AM IST

                                                                Stock Market Live Update: अनुमान के करीब रहे टाटा कंज्यूमर के नतीजे

                                                                चौथी तिमाही में टाटा कंज्यूमर के नतीजे अनुमान के आसपास रहे। मुनाफा करीब 60% उछला है। रेवेन्यू भी 17% बढ़ा है। हालांकि मार्जिन पर दबाव दिखा। लेकिन अनुमान से कम गिरा है।

                                                                  APRIL 24, 2025 / 8:05 AM IST

                                                                  Stock Market Live Update: उम्मीद से कमजोर LTIM के नतीजे

                                                                  चौथी तिमाही में LTIM के नतीजे अनुमान से कमजोर रहे। CC Revenue में 0.6% की गिरावट दिखी। मार्जिन भी फ्लैट रहे। वहीं परसिस्टेंट के बेहतर रिजल्ट रहा। डॉलर रेवेन्यू में 4% से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली। EBIT Margin में भी 70 Bps का सुधार दिखा। मैनेजमेंट की कमेंट्री भी पॉजिटिव है।

                                                                    APRIL 24, 2025 / 7:53 AM IST

                                                                    Stock Market Live Update: निफ्टी की 5 कंपनियों के नतीजे आज

                                                                    नतीजों के लिहाज से आज का बड़ा दिन है। टेक महिंद्रा, एक्सिस बैंक, HUL समेत निफ्टी की 5 कंपनियों के आएंगे। AXIS BANK की ब्याज से कमाई में 6% की बढ़त संभव है। मार्जिन 4% पर स्थिर रह सकते हैं। वहीं एम्फैसिस, परसिस्टेंट, SBI कार्ड समेत वायदा की 10 कंपनियों के भी नतीजे आएंगे।

                                                                      APRIL 24, 2025 / 7:53 AM IST

                                                                      Stock Market Live Update: 23 अप्रैल को कैसी रही थी बाजार की चाल

                                                                      23 अप्रैल को निफ्टी 24,300 से ऊपर टिके रहने में कामयाब रहा और भारतीय इक्विटी इंडेक्स मजबूत नोट पर बंद हुए। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 520.90 अंक या 0.65 फीसदी बढ़कर 80,116.49 पर और निफ्टी 161.70 अंक या 0.67 फीसदी बढ़कर 24,328.95 पर बंद हुआ।

                                                                        APRIL 24, 2025 / 7:53 AM IST

                                                                        मार्केट लाइव ब्लॉग

                                                                        सुप्रभात दोस्तों, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।