Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News APRIL 03, 2024 / 3:45 PM IST

Closing Bell - सेंसेक्स 27 प्वाइंट गिरकर 73,877 पर बंदऔर निफ्टी 19 प्वाइंट गिरकर 22,435 पर बंद

Closing Bell - आज के वोलैटाइल सेशन में सेंसेक्स 27 प्वाइंट गिरकर 73,877 पर बंद हुआ। निफ्टी 19 प्वाइंट गिरकर 22,435 पर बंद हुआ। बैंक निफ्टी 79 प्वाइंट चढ़कर 47,624 पर बंद हुआ। मिडकैप 257 प्वाइंट चढ़कर 49,737 पर बंद हुआ। आज सेंसेक्स के 30 में से 16 शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। जबकि निफ्टी के 50 में से 31 शेयरों में बिकवाली नजर आई

Closing Bell  - बाजार में आज अत्यधिक उतार-चढ़ाव भरा सत्र देखने को मिला। भारतीय इक्विटी सूचकांक 3 अप्रैल को सपाट नोट पर समाप्त हुए। निफ्टी पर प्रमुख ग्रेनर्स में श्रीराम फाइनेंस, भारती एयरटेल, टीसीएस, एक्सिस बैंक और डिविस लैब्स के शेयर शामिल रहे। जबकि प्रमुख लूजर्स में नेस्ले इंडिया, बजाज ऑटो, कोटक महिंद्रा बैंक, एचडीएफसी लाइफ और डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज के शेयर शामिल थे। सेक्टोरल मो

Stock Market
Stock Market
APRIL 03, 2024 / 3:34 PM IST

Stock Market Live Updates- निफ्टी सपाट बंद, मिडकैप इंडेक्स रिकॉर्ड स्तर पर बंद



निफ्टी बैंक एक्सपायरी के दिन बाजार नीचे से सुधरकर बंद हुआ। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। मिडकैप इंडेक्स रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। PSU बैंक, PSE, IT शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। रियल्टी, FMCG, ऑटो इंडेक्स गिरावट पर बंद हुए। आज फार्मा, इंफ्रा शेयरों पर दबाव देखने को मिला। आज डॉलर के मुकाबले रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुआ। भारतीय रुपया 5 पैसे कमजोर होकर 83.44/$ बंद हुआ।

    APRIL 03, 2024 / 3:29 PM IST

    Stock Market Live Updates- कच्चे तेल में तेजी के कारण विंडफॉल टैक्स बढ़ने के आसार

    आज विंडफॉल टैक्स का नोटिफिकेशन आ सकता है। सरकार विंडफॉल के संदर्भ में आज नोटिफिकेशन जारी कर सकती है। कच्चे तेल के भाव बढ़ने के कारण विंडफॉल टैक्स बढ़ने के आसार हैं। कच्चे तेल में तेजी पर विंडफॉल टैक्स में बढ़त संभव है। वित्त मंत्रालय में आज इस मुद्दे पर बैठक हुई है।

      APRIL 03, 2024 / 3:25 PM IST

      Stock Market Live Updates- HSBC ने Asian Paints पर दी खरीदारी की राय


      एशियन पेंट्स पर एचएसबीसी ने खरीदारी की राय दी है। उन्होंने इसका टारगेट प्राइस 4,020 रुपये प्रति शेयर से घटाकर 3,750 रुपये प्रति शेयर तय किया है। पेंट्स सेक्टर में प्राइसिंग की दिक्कतें नजर आ सकती हैं। मार्जिन घटने की संभावनाएं स्टॉक की कीमत पर असर डाल सकती हैं।

        APRIL 03, 2024 / 3:21 PM IST
        Stock Market Live Updates- CITY UNION BANK को FY25 में गोल्ड लोन पोर्टफोलियो से अतिरिक्त ग्रोथ की उम्मीद
        सिटी यूनियन बैंक (CITY UNION BANK) ने कहा है कि उनके पर्सनल लोन ग्रोथ में कमी नजर आ सकती है। हालांकि FY25 में गोल्ड लोन पोर्टफोलियो से अतिरिक्त ग्रोथ देखने को मिल सकती है। बैंक की बैलेंस शीट मजबूत है। आगे MSMEs में ग्रोथ का अनुमान है।
          APRIL 03, 2024 / 3:12 PM IST

          Stock Market Live Updates- VODA-IDEA की FPO के जरिए रकम जुटाने की योजना- सूत्र

          आर्थिक परेशानियो से जूझ रही टेलीकॉम कंपनी VODA-IDEA ने FPO के जरिए रकम जुटाने की योजना बनाई है। सूत्रो के मुताबिक कंपनी की FPO से 15,000-20,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। FPO को लेकर इन्वेस्टर्स,बैंकर्स के साथ बातचीत चल रही है। सूत्रों के मुताबिक 1-2 हफ्ते में FPO लॉन्च करने की तैयारी हो सकती है। कंपनी राइट, प्रेफ्रेंशियल इश्यू रूट पर भी विचार कर रही है। हालांकि खबर पर VODA-IDEA की प्रतिक्रिया का इंतजार है।

            APRIL 03, 2024 / 3:06 PM IST

            Stock Market Live Updates- Aditya Birla Fashion में 19.2 लाख शेयरों में हुई ट्रेडिंग


            आदित्य बिड़ला फैशन (Aditya Birla Fashion) के काउंटर में आज बड़े वॉल्यूम में कारोबार होता हुआ दिखा। कंपनी के शेयर में एक बंच में 19.2 लाख शेयरों में ट्रेडिंग हुई। ब्लूमबर्ग के हवाले से से जानकारी मिली है।

              APRIL 03, 2024 / 3:01 PM IST

              Stock Market Live Updates- आज दोपहर 3 बजे के आस-पास कैसा रहा बाजार

              आज दोपहर 3 बजे के दौरान सेंसेक्स 33.28 अंक या 0.05 प्रतिशत ऊपर 73,937.19 पर कारोबार करता हुआ दिखा। निफ्टी 1.60 अंक या 0.01 प्रतिशत चढ़कर 22,451.70 पर कारोबार करता नजर आया। इस दौरान लगभग 2554 शेयर बढ़े। जबकि 871 शेयरों में गिरावट रही। वहीं 72 शेयर ऐसे रहे जिनमें कोई बदलाव नहीं हुआ।

                APRIL 03, 2024 / 2:52 PM IST

                Stock Market Live Updates- पीएनसी इंफ्राटेक की सहायक कंपनी को 117.15 करोड़ रुपये मिलेंगे

                पीएनसी इंफ्राटेक ने भारत सरकार की विवाद से विश्वास II (संविदात्मक विवाद) योजना के तहत समझौता किया है। कंपनी ने 117.15 करोड़ रुपये में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और सहायक कंपनी पीएनसी रायबरेली हाईवे के साथ सेटलमेंट किया है।

                  APRIL 03, 2024 / 2:43 PM IST

                  Stock Market Live Updates- Kotak AMC के नीलेश शाह ने कहा -MFs में लालच के कारण निवेश से बचें


                  Kotak AMC के एमडी और सीईओ नीलेश शाह ने सीएनबीसी-आवाज़ से बातचीत में कहा कि इस वक्त बाजार में सावधानी बरतनी चाहिए। अनिश्चितता का माहौल बने रहने की संभावना है। बाजार में बड़े करेक्शन की संभावना नहीं है लेकिन बाजार में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। MFs में लालच के कारण निवेश से बचना चाहिए। लेकिन MFs में लंबी अवधि के नजरिए से निवेश करना चाहिए।

                    APRIL 03, 2024 / 2:27 PM IST

                    Stock Market Live Updates- Mercury Trade Links ने चपराजभाई विक्रमभाई अलगोतार को बनाया CFO

                    मर्करी ट्रेड लिंक्स के निदेशक मंडल ने 1 अप्रैल, 2024 को हुई अपनी बैठक में श्री चपराजभाई विक्रमभाई अलगोतर (Chaprajbhai Vikrambhai Algotar) को कंपनी के मुख्य वित्तीय अधिकारी (Chief Financial Officer (CFO)-KMP के रूप में 3 अप्रैल, 2024 से प्रभावी रूप से नियुक्त किया। बोर्ड ने कार्यकारी निदेशक सह मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) के पद से दिव्या बैरवा का इस्तीफा स्वीकार कर लिया।

                      APRIL 03, 2024 / 2:18 PM IST

                      Stock Market LIVE Updates : गर्मियों में बढ़ती बिजली मांग को लेकर एक्शन में सरका

                      गर्मियों में बढ़ती बिजली मांग को लेकर सरकार एक्शन में आ गई है। सरकार ने गैस बेस्ड पावर प्लांट को बिजली उत्पादन बढ़ाने के निर्देश दिए है। क्या है पूरी खबर ये बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के लक्ष्मण रॉय ने कहा बिजली की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए सरकार एक बार फिर से गैस बेस्ड पावर प्लांट पर भरोसा कर रही है। इससे गैस की सप्लाई करने वाली कंपनियों को ज्यादा ऑर्डर भी मिलेगा। बिजली कंपनियों को ऊर्जा मंत्रालय के निर्देश आए हैं। इसमें गैस बेस्ड पावर प्लांट को बिजली उत्पादन बढ़ाने के लिए कहा गया है। बिजली कंपनियों के साथ हुए बैठक में ये फैसला लिया गया है।

                        APRIL 03, 2024 / 2:06 PM IST

                        Stock Market LIVE Updates : मोल्ड-टेक पैकेजिंग ने अंतरिम लाभांश की घोषणा की


                        मोल्ड-टेक पैकेजिंग के बोर्ड ने 3 अप्रैल, 2024 को हुई अपनी बैठक में वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 40% यानी 5 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के अंकित मूल्य पर 2 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के अंतरिम लाभांश की घोषणा की है।

                          APRIL 03, 2024 / 1:52 PM IST

                          Stock Market LIVE Updates : महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज पर मॉर्गन स्टेनली की राय


                          महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज पर मॉर्गन स्टेनली ने इक्वलवेट रेटिंग देते हुए 310 रुपए प्रति शेयर का लक्ष्य दिया है।

                            APRIL 03, 2024 / 1:29 PM IST

                            Stock Market LIVE Updates : अनुपम रसायन ने जापानी बहुराष्ट्रीय कंपनी के साथ किया करार


                            अनुपम रसायन इंडिया ने जापानी बहुराष्ट्रीय कंपनी के साथ फ्लोरिनेशन केमिस्ट्री का इस्तेमाल करके दो एडवांस इंटरमीडिएट की सप्लाई करने के लिए एक करार किया है।

                              APRIL 03, 2024 / 1:24 PM IST

                              Stock Market Live Updates- Ashiana Housing ने गुरुग्राम में 440 करोड़ रुपये में प्रोजेक्ट बेचा

                              आशियान हाउसिंग का शेयर पर बाजार का फोकस है। इसकी वजह ये है कि आशियाना हाउसिंग ने एक प्रोजेक्ट बेच दिया है। गुरुग्राम में कंपनी ने Ashiana Amarah फेज-3 प्रोजेक्ट 440 करोड़ रुपये में बेचा। Ashiana Amarah फेज-3 3.77 लाख sqft एरिया में फैला हुआ है।

                                APRIL 03, 2024 / 1:13 PM IST

                                Stock Market Live Updates- गवर्नमेंट पेंशन फंड ग्लोबल ने गोकलदास एक्सपोर्ट्स में 0.55% हिस्सेदारी बेची


                                गवर्नमेंट पेंशन फंड ग्लोबल (Government Pension Fund Global) ने खुले बाजार लेनदेन के जरिये गोकलदास एक्सपोर्ट्स (Gokaldas Exports) के 3,47,198 इक्विटी शेयर (पेड-अप इक्विटी के 0.55% के बराबर) बेचे। ये शेयर 777.05 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर बेचे गये। इसकी कुल कीमत 26.98 करोड़ रुपये रही।

                                  APRIL 03, 2024 / 1:01 PM IST

                                  Stock Market Live Updates- आज दोपहर 1 बजे के आस-पास कैसा रहा बाजार

                                  आज दोपहर 1 बजे के दौरान सेंसेक्स 192.42 अंक या 0.26 प्रतिशत ऊपर 74,096.33 पर कारोबार करता हुआ दिखा। निफ्टी 50.20 अंक या 0.22 प्रतिशत चढ़कर 22,503.50 पर कारोबार करता नजर आया। इस दौरान लगभग 2549 शेयर बढ़े। जबकि 817 शेयरों में गिरावट रही। वहीं 69 शेयर ऐसे रहे जिनमें कोई बदलाव नहीं हुआ।

                                    APRIL 03, 2024 / 12:54 PM IST

                                    Stock Market Live Updates- HCL Tech ने Google क्लाउड के साथ की साझेदारी

                                    एचसीएलटेक ने अपने मल्टीमॉडल लार्ज लैंग्वेज एआई मॉडल (AI model) जेमिनी के साथ इंडस्ट्री सॉल्यूशंस और बिजनेस वैल्यू बढ़ाने के लिए Google क्लाउड के साथ एक विस्तारित साझेदारी करने का ऐलान किया

                                      APRIL 03, 2024 / 12:46 PM IST

                                      Stock Market Live Updates- Aurobindo Pharma पर एक्सपर्ट ने सस्ता ऑप्शन सुझाया


                                      प्रशांत सावंत ने Aurobindo Pharma के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें अप्रैल की एक्सपायरी वाली 1120 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 37 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 55 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 30 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

                                        APRIL 03, 2024 / 12:35 PM IST

                                        Stock Market Live Updates- एयरोस्पेस में अगले 10-15 वर्षों में बड़े ग्रोथ का अनुमान- वॉरेन हैरिस

                                        टाटा टेक के CEO & MD, वॉरेन हैरिस ने सीएनबीसी-आवाज़ से बातचीत में कहा कि एयरोस्पेस सेक्टर में भारत तेजी से आगे बढ़ेगा। एयरोस्पेस में अगले 10-15 वर्षों में बड़े ग्रोथ का अनुमान है। इस लिहाज से टाटा ग्रुप बड़ी योजनाओं के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भारत में सेमी कंडक्टर को लेकर भी बड़े मौके हैं। इसमें अगले 12-18 महीनों में JLR का योगदान तेजी से बढ़ेगा।

                                          APRIL 03, 2024 / 12:25 PM IST

                                          Stock Market Live Updates- आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस पर UBS की न्यूट्रल रेटिंग

                                          UBS की ने आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस ( ICICI Lombard General Insurance) पर न्यूट्रल रेटिंग दी है। उन्होंने इसकी रेटिंग को डाउनग्रेड करके न्यूट्रल कर दिया। हालांकि इसका लक्ष्य बढ़ाकर 1,785 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी के मोटर सेगमेंट ने हाल ही में रीरेटिंग दी है।

                                            APRIL 03, 2024 / 12:12 PM IST

                                            Stock Market Live Updates- स्टार हेल्थ ने PhonePe के साथ करार किया

                                            स्टार हेल्थ (STAR HEALTH) ने अपने इंश्योरेंस कारोबार को बढ़ाने के लिए नया करार किया है। कंपनी ने कहा कि अपनी रणनीति के तहत उन्होंने PhonePe के साथ करार किया है। कंपनी ने कहा कि ‘Star Comprehensive Insurance Policy’ ऑफर करने के लिए करार किया है।

                                              APRIL 03, 2024 / 12:01 PM IST

                                              Stock Market Live Updates- आज दोपहर 12 बजे के आस-पास कैसा रहा बाजार

                                              आज दोपहर 12 बजे के दौरान सेंसेक्स 42.07 अंक या 0.06 प्रतिशत ऊपर 73,945.98 पर कारोबार करता हुआ दिखा। निफ्टी 1.60 अंक या 0.01 प्रतिशत चढ़कर 22,454.90 पर कारोबार करता नजर आया। इस दौरान लगभग 2453 शेयर बढ़े। जबकि 858 शेयरों में गिरावट रही। वहीं 79 शेयर ऐसे रहे जिनमें कोई बदलाव नहीं हुआ।

                                                APRIL 03, 2024 / 11:53 AM IST

                                                Stock Market Live Updates- भारत फोर्ज/RK फोर्जिंग्स पर फोकस

                                                नॉर्थ अमेरिका में मार्च क्लास-8 ट्रक बिक्री घटी। लगातार चौथे महीने में क्लास-8 ट्रक की बिक्री में कमी आई है। मासिक आधार पर क्लास-8 ट्रक बिक्री 33% घटी। बिक्री 25,700 यूनिट से घटकर 17,300 यूनिट रही। अगस्त 2023 के बाद पहली बार बिक्री 20,000 के नीचे आई है।

                                                  APRIL 03, 2024 / 11:42 AM IST

                                                  Stock Market Live Updates- Ramco cement ने ओडिशा में उत्पादन शुरु किया



                                                  रैमको सीमेंट के स्टॉक के एक्शन पर बाजार की नजरें रहेंगी। कंपनी ने ओडिशा ग्राइंडिंग यूनिट लाइन 2 में उत्पादन शुरू किया है। 31 मार्च से उत्पादन शुरू हुआ है। कंपनी के प्लांट की क्षमता बढ़कर 1.8 MTPA हुई

                                                    APRIL 03, 2024 / 11:31 AM IST

                                                    Stock Market Live Updates- VEDANTA को टैक्स डिमांड नोटिस मिला

                                                    वेदांता के स्टॉक पर बाजार की नजरें रहेंगी। वेदांता कंपनी को 186 करोड़ रुपये का टैक्स डिमांड नोटिस मिला है। FY17-18 से FY21-22 तक के लिए कंपनी को नोटिस मिला है।

                                                      APRIL 03, 2024 / 11:23 AM IST

                                                      Stock Market Live Updates- SRM CONTRACTORS 7% प्रीमियम पर लिस्ट

                                                      एसआरएम कॉन्ट्रैक्टर्स (SRM CONTRACTORS) का शेयर चढ़कर लिस्ट हुआ है। BSE पर ये शेयर करीब 7% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ है। BSE पर इसकी करीब 7% प्रीमियम पर लिस्टिंग हुई है। NSE पर 215/शेयर पर लिस्ट हुआ।

                                                        APRIL 03, 2024 / 11:13 AM IST

                                                        Stock Market Live Updates- SHRIRAM PROPERTIES को 447 करोड़ का टैक्स नोटिस मिला

                                                        श्रीराम प्रॉपर्टीज (SHRIRAM PROPERTIES) के शेयर पर बाजार की नजरें रहेंगी। कंपनी की सब्सिडियरी को करीब 447 करोड़ रुपये का टैक्स नोटिस मिला है। असेसमेंट ईयर 2018-19 के लिए टैक्स नोटिस मिला।

                                                          APRIL 03, 2024 / 11:01 AM IST

                                                          Stock Market Live Updates- आज सुबह 11 बजे के आस-पास कैसा रहा बाजार

                                                          आज सुबह 11 बजे के दौरान सेंसेक्स 8.44 अंक या 0.01 प्रतिशत ऊपर 73,912.35 पर कारोबार करता हुआ दिखा। निफ्टी 7.60 अंक या 0.03 प्रतिशत नीचे 22,445.70 पर कारोबार करता नजर आया। इस दौरान लगभग 2348 शेयर बढ़े। जबकि 888 शेयरों में गिरावट रही। वहीं 101 शेयर ऐसे रहे जिनमें कोई बदलाव नहीं हुआ।

                                                            APRIL 03, 2024 / 10:52 AM IST

                                                            Stock Market Live Updates- JSW एनर्जी पर फोकस

                                                            बाजार में आज JSW energy पर फोकस है। कंपनी ने 5000 करोड़ रुपये का QIP लॉन्च किया है। QIP का इश्यू प्राइस 510 रुपये/शेयर तय किया गया है।

                                                              APRIL 03, 2024 / 10:39 AM IST

                                                              Stock Market Live Updates- YES BANK Q4 अपडेट जारी किया

                                                              यस बैंक ने चौथी तिमाही के लिए अपडेट जारी किया है। तिमाही आधार पर CASA 14.7% बढ़कर 82,315 करोड़ रुपये रहा। एडवांसेज 5% बढ़कर 2.28 लाख करोड़ रुपये रहा। तिमाही आधार पर बैंक का डिपॉजिट 10.1% बढ़कर 2.66 लाख करोड़ रुपये रहा।

                                                                APRIL 03, 2024 / 10:30 AM IST

                                                                Stock Market Live Updates- DHANLAXMI BANK का लोन 5.6% बढ़ा

                                                                धनलक्ष्मी बैंक ने Q4 अपडेट जारी किये हैं। इसके मुताबिक बैंक का लोन 5.6% बढ़कर 10,409 करोड़ रहा। डिपॉजिट 6.8% बढ़कर 14,259 करोड़ रुपये रहा। टोटल बिजनेस 6.3% बढ़कर 24,668 करोड़ रुपये रहा। CASA 2.8% बढ़कर 4,381 करोड़ रुपये रहा। गोल्ड लोन 24.9% बढ़कर 2,839 करोड़ रुपये रहा

                                                                  APRIL 03, 2024 / 10:21 AM IST

                                                                  Stock Market Live Updates- Hind ZINC का रिफाइंड मेटल प्रोडक्शन 6% बढ़ा

                                                                  हिंदुस्तान जिंक ने Q4 अपडेट जारी किया है। कंपनी का तिमाही आधार पर रिफाइंड मेटल प्रोडक्शन 6% बढ़कर 273 KT रहा है। माइंड मेटल प्रोडक्शन 11% बढ़कर 299 KT रहा है। सालाना आधार पर सेलेबल सिल्वर प्रोडक्शन 4% बढ़कर 6.1MOZ रहा। FY24 में माइंड मेटल प्रोडक्शन 2% बढ़कर 1079 KT रहा। सालाना आधार पर FY24 में रिफाइंड मेटल प्रोडक्शन 3% बढ़कर 216 KT रहा। FY24 में सिल्वर वॉल्यूम रिकॉर्ड स्तर पर रहा।

                                                                    APRIL 03, 2024 / 10:10 AM IST

                                                                    Stock Market Live Updates- निफ्टी पर कैसे दिख रहे हैं संकेत

                                                                    5paisa.com के रुचित जैन का कहना है कि बाजार में अभी तक कोई नकारात्मक संकेत नहीं हैं क्योंकि शॉर्ट-टर्म अपट्रेंड बरकरार है। सोमवार का रिकॉर्ड हाई 22,525 के पिछले हाई के आसपास है और 22,500 कॉल ऑप्शन में ओपन इंटरेस्ट बढ़ता दिखा है। ऐसे में इंडेक्स में कंसोलीडेशन। निफ्टी अभी अगले 1-2 दिन एक दायरे में कंसोलीडेट होता नजर आ सकता है। उनका मानना है कि किसी गिरावट में 22,300 पर निफ्टी के लिए तत्काल सपोर्ट होगा। वहीं, 22,530 के ऊपर जाने पर निफ्टी में 22,700-22,750 का स्तर देखने को मिल सकता है। ऐसे में ट्रेडर्स को रुचित जैन की सलाह है कि वे पॉजिटिव नजरिए के साथ ट्रेड करें और स्टॉक-विशेष खरीदारी के अवसरों की तलाश करें।

                                                                      APRIL 03, 2024 / 10:01 AM IST

                                                                      Stock Market Live Updates- आज सुबह 10 बजे के आस-पास कैसा रहा बाजार

                                                                      आज सुबह 10 बजे के दौरान सेंसेक्स 213.44 अंक या 0.29 प्रतिशत नीचे 73,690.47 पर कारोबार करता हुआ दिखा। निफ्टी 62.00 अंक या 0.28 प्रतिशत नीचे 22,391.30 पर कारोबार करता नजर आया। इस दौरान लगभग 2180 शेयर बढ़े। जबकि 871 शेयरों में गिरावट रही। वहीं 127 शेयर ऐसे रहे जिनमें कोई बदलाव नहीं हुआ।

                                                                        APRIL 03, 2024 / 9:50 AM IST

                                                                        Stock Market Live Updates- आज के कॉल ऑप्शन और पुट ऑप्शन डेटा का सेट अप

                                                                        वीकली बेसिस पर 23,000 की स्ट्राइक पर 97.52 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। 23,000 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 26.71 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 23,500 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली।

                                                                        पुट ऑप्शन डेटा

                                                                        22,000 की स्ट्राइक पर 67.44 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। 21,900 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 18.34 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 21,500 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली।

                                                                          APRIL 03, 2024 / 9:45 AM IST

                                                                          Stock Market Live Updates- Nifty और बैंक निफ्टी के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

                                                                          निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 22,488 और उसके बाद दूसरे बड़े रेजिस्टेंस 22,514 और 22,556 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स नीचे की तरफ रुख करता है तो 22,405 फिर 22,379 और 22,337 पर इसको सपोर्ट मिल सकता है।

                                                                          बैंक निफ्टी

                                                                          निफ्टी बैंक के लिए पहला रेजिस्टेंस 47,668 और उसके बाद दूसरे बड़े रेजिस्टेंस 47,738 और 47,853 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स नीचे की तरफ रुख करता है तो 47,440 फिर 47,369 और 47,255 पर इसको सपोर्ट मिल सकता है।

                                                                            APRIL 03, 2024 / 9:31 AM IST

                                                                            Stock Market Live Updates- आज के लिए बाजार का Trade setup

                                                                            लगातार तीन दिन की बढ़त के बाद बाजार में कल 2 अप्रैल को कंसोलीडेशन देखने को मिला। बाजार मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ। आने वाले दिनों में भी कंसोलीडेशन जारी रहने की संभावना है। खासकर आरबीआई नीति बैठक से पहले बाजार दायरे में ही घूमता दिख सकता है। निफ्टी 50 इंडेक्स को आने वाले समय में 22,300-22,200 पर सपोर्ट मिलने की संभावना है। बाजार जानकारों का कहना कि ऊपर की तरफ निफ्टी के लिए 22,500 पर तगड़ा रजिस्टेंस दिख रहा है। इस बाधा को पार करने पर निफ्टी में 22,700-23,000 का स्तर देखने को मिल सकता है।

                                                                            2 अप्रैल को, बीएसई सेंसेक्स 111 अंक नीचे 73,904 पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 9 अंक गिरकर 22,453 पर बंद हुआ। निफ्टी ने अपर और लोअर शैडो के साथ एक स्मॉल बियरिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया जो डेली चार्ट पर डोजी टाइप के कैंडलस्टिक पैटर्न जैसा दिखता है। इस संकेत मिलता है बाजार की आगे की दिशा साफ नहीं है और तेजड़ियों और मंदड़ियों के बीच अनिर्णय की स्थिति है।

                                                                              APRIL 03, 2024 / 9:20 AM IST

                                                                              Stock Market Live Updates- गिरावट के साथ खुले शेयर बाजार

                                                                              आज 3 अप्रैल को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुले। सेंसेक्स और निफ्टी में कमजोरी देखने को मिली। सेंसेक्स में 200 अंकों से ज्यादा की गिरावट रही। जबकि निफ्टी करीब 80 नीचे खुलता हुआ दिखाई दिया।

                                                                                APRIL 03, 2024 / 9:13 AM IST

                                                                                Stock Market Live Updates- आज 3 अप्रैल को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

                                                                                प्रोग्रेसिव शेयर्स के निदेशक आदित्य गग्गर का कहना है कि सुस्त शुरुआत के बाद मेटल और ऑटो शेयरों की लीडर शिप में बाजार में तेजी आती दिखी जिससे इंडेक्स को अपने अधिकांश नुकसान की भरपाई करने में मदद मिली। कारोबारी सत्र के अंत में निफ्टी 8.70 अंकों की गिरावट के साथ 22,453.30 पर बंद हुआ। मीडिया और रियल्टी शेयरों ने अपने बेहतर प्रदर्शन के क्रम को आगे बढ़ाया जबकि आईटी सेक्टर में दबाव बना रहा। ब्रॉडर मार्केट में मजबूत प्रदर्शन जारी रहा। मिड और स्मॉलकैप दोनों ने 1 फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ कारोबारी सत्र का समापन किया।

                                                                                उन्होंने कहा कि निफ्टी ने डेली चार्ट पर एक और DOJI कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया। अगर इंडेक्स 22,500 से ऊपर मजबूती दिखाता तो फिर इसमें 22,640 की तरफ जाने लिए रास्ता खुल जाएगा। जबकि नीचे की ओर इसके लिए 22340 के स्तर पर मजबूत सपोर्ट दिख रहा है।

                                                                                  APRIL 03, 2024 / 9:01 AM IST

                                                                                  Stock Market Live Updates- कल 2 अप्रैल को कैसा रहा बाजार का हाल

                                                                                  मंगलवार को उतार-चढ़ाव भरे कारोबारी सत्र में भारतीय शेयर बाजार आज मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 110.64 अंक या 0.15 फीसदी गिरकर 73,903.91 पर बंद हुआ। निफ्टी 8.70 अंक या 0.04 फीसदी गिरकर 22,453.30 पर बंद हुआ। बैंक निफ्टी 33 अंक गिरकर 47,545 पर बंद हुआ। वहीं, मिडकैप 567 अंक चढ़कर 49,479 पर बंद हुआ। आज लगभग 2686 शेयर बढ़े, 1015 शेयर गिरे और 111 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। सेंसेक्स के 30 में से 15 शेयरों में बिकवाली रही। वहीं, निफ्टी 50 में से 28 शेयरों में खरीदारी दिखी। बैंक निफ्टी के 12 में से 9 शेयरों में खरीदारी रही।

                                                                                  हीरो मोटोकॉर्प, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस आज निफ्टी के टॉप लूजर रहे। जबकि टाटा कंज्यूमर्स प्रोडक्ट्स, एमएंडएम, बीपीसीएल, बजाज ऑटो और अदाणी पोर्ट्स निफ्टी के टॉप गेनर रहे। सेक्टोरल इंडेक्सों पर नजर डालें तो रियल्टी, मेटल, तेल और गैस, मीडिया, पावर और ऑटो 1-2 फीसदी ऊपर बंद हुए। जबकि आईटी और टेलीकॉम इंडेक्स 0.5 फीसदी नीचे बंद हुए। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्सों में 1 फीसदी की तेजी आई।

                                                                                    APRIL 03, 2024 / 8:52 AM IST

                                                                                    Stock Market Live Updates- Zee Entertainment के MD & CEO ने घटाया अपना पारिश्रमिक

                                                                                    जी एंटरटेनमेंट का स्टॉक आज फोकस में रहेगा। कंपनी के MD & CEO पुनीत गोयनका अब 20% पारिश्रमिक कम लेंगे। स्ट्रैटेजिक और Frugal पहल के तहत पारिश्रमिक कम लेंगे। पिछले साल पुनीत गोयनका ने 35 करोड़ रुपये का पारिश्रमिक लिया था

                                                                                      APRIL 03, 2024 / 8:44 AM IST

                                                                                      Stock Market Live Updates- MOIL का FY24 कारोबार अपडेट (YoY)

                                                                                      FY24 में आयरन ओर का रिकॉर्ड उत्पादन किया गया। FY24 में उत्पादन सालाना आधार पर 35% बढ़कर 17.56 लाख टन रहा। बिक्री सालाना आधार पर 30% बढ़कर 15.36 लाख टन रही

                                                                                        APRIL 03, 2024 / 8:33 AM IST

                                                                                        Stock Market Live Updates- NALCO का FY24 कारोबार अपडेट

                                                                                        नालको ने बिजनेस अपडेट जारी किया है। FY24 में कास्ट मेटल उत्पादन 4.63 लाख मीट्रिक टन रहा। FY24 में मेटल बिक्री 4.70 लाख मीट्रिक टन रही। बॉक्साइट का उत्खनन 76 लाख मीट्रिक टन रहा।

                                                                                          APRIL 03, 2024 / 8:23 AM IST

                                                                                          Stock Market Live Updates- Ultratech पर रहेंगी बाजार की नजरें



                                                                                          आज अल्ट्राटेक सीमेंट फोकस में रहेगा। कंपनी छत्तीसगढ़ और तमिलनाडु में नई यूनिट शुरू करेगी। कंपनी 5.4 mtpa क्षमता के 2 नए सीमेंट प्लांट शुरू करेगी। जून में कंपनी ने 22.6MTPS क्षमता विस्तार का ऐलान किया था। अगले 3 साल में कंपनी की 32,400 करोड़ के निवेश की योजना है।

                                                                                            APRIL 03, 2024 / 8:13 AM IST

                                                                                            Stock Market Live Updates- फोकस में अनुपम रसायन

                                                                                            Anupam Rasayan ने जापान की कंपनी के साथ 2 प्रोडक्ट सप्लाई का करार किया। फ्लोरिनेशन रसायन में होने वाले प्रोडक्ट का करार किया है। मौजूदा फ्लोरिनेशन प्लांट में मॉलेक्यूल्स का उत्पादन होगा। करार से कंपनी को 7 साल में 743 करोड़ रुपये आय की उम्मीद है।

                                                                                              APRIL 03, 2024 / 8:04 AM IST

                                                                                              Stock Market Live Updates- 3 अप्रैल का मार्केट लाइव ब्लॉग

                                                                                              गुड मॉर्निंग, मनीकंट्रोल हिंदी में आपका स्वागत है। बाजार से जुड़ी सारी खबरे आपको इस लाइव ब्लॉग पर मिलती रहेंगी। शेयर बाजार के हर अपडेट के लिए आप आज दिन भर हमारे साथ लाइव ब्लॉग पर बने रहें।