Get App

लाइव ब्लॉग

Curated By: Sujata Yadav AUGUST 04, 2023 / 3:41 PM IST

Closing Bell: सेंसेक्स 481 अंक चढ़ा, निफ्टी 19500 के पार हुआ बंद, आईटी, फार्मा शेयर चढ़े, ऑटो शेयर गिरे

Closing Bell: कारोबार के अंत में सेंसेक्स 480.57 अंक यानी 0.74 फीसदी की बढ़त के साथ 65,721.25 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 135.30 अंक यानी 0.70 फीसदी की बढ़त के साथ 19,517 के स्तर पर बंद हुआ। आज के कारोबार में Cipla, IndusInd Bank, Tech Mahindra, Wipro और Bharti Airtel निफ्टी का टॉप गेनर रहा। वहीं SBI, Bajaj Auto, BPCL, NTPC और Maruti Suzuki निफ्टी का टॉप लूजर रहा

Closing Bell: 3 दिनों की गिरावट के बाद बाजार में बाउंस बैक देखने को मिला। अच्छे ग्लोबल संकेतों से बाजार मे रौनक देखने को मिली। जबकि मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी रही। वहीं IT, बैंकिंग, फार्मा शेयरों में अच्छी तेजी रही जबकि इंफ्रा, मेटल शेयरों में खरीदारी रही। PSE, रियल्टी शेयरों पर दबाव देखने को मिल रहा है। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 480.57 अंक यानी 0.74 फीसदी की बढ़त के सा

 Stock Market LIVE Updates:
Stock Market LIVE Updates:
AUGUST 04, 2023 / 3:39 PM IST
Closing Bell: 3 दिनों की गिरावट के बाद बाजार बढ़त पर हुआ बंद
3 दिनों की गिरावट के बाद बाजार में बाउंस बैक देखने को मिला। अच्छे ग्लोबल संकेतों से बाजार मे रौनक देखने को मिली। जबकि मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी रही। वहीं IT, बैंकिंग, फार्मा शेयरों में अच्छी तेजी रही जबकि इंफ्रा, मेटल शेयरों में खरीदारी रही। PSE, रियल्टी शेयरों पर दबाव देखने को मिल रहा है।
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 480.57 अंक यानी 0.74 फीसदी की बढ़त के साथ 65,721.25 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 135.30 अंक यानी 0.70 फीसदी की बढ़त के साथ 19,517 के स्तर पर बंद हुआ।
आज के कारोबार में Cipla, IndusInd Bank, Tech Mahindra, Wipro और Bharti Airtel निफ्टी का टॉप गेनर रहा। वहीं SBI, Bajaj Auto, BPCL, NTPC और Maruti Suzuki निफ्टी का टॉप लूजर रहा।
सेक्टोरल फ्रंट पर देखें तो फार्मा और आईटी इंडेक्स करीब 1 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। वहीं बैंक, कैपिटल गुड्स और मेटल इंडेक्स 0.5 फीसदी की तेजी लेकर बंद हुआ। हालांकि ऑटो और पावर इंडेक्स में बिकवाली देखने को मिली। वहीं बीएसई और स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.6 फीसदी की बढ़त देखने को मिली।
    AUGUST 04, 2023 / 3:30 PM IST

    Stock Market LIVE Updates:EICHER MOTORS पर यूबीएस की राय

    यूबीएस ने आयशर मोटर्स पर न्यूट्रल रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 3500 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी का Q1FY24 उम्मीद के मुताबिक रहा है। क्या बाजार सचमुच फैल रहा है? रॉयल एनफील्ड के प्रॉफिट पूल के बाद इसमें प्रतिस्पर्धा आ रही है। Q1FY24 वीक मिक्स के बावजूद ग्रॉस मार्जिन बेहतर नजर आई है।

      AUGUST 04, 2023 / 3:14 PM IST

      Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

      आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 19500, 19600 और 19700 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 19500, 19400 और 19300 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 45000, 45200 और 45500 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 44800, 44600 और 44500 के स्तर पर नजर आये।

        AUGUST 04, 2023 / 3:12 PM IST
        AB FASHION & RETAIL Q1: Q1 में मुनाफे से घाटे में आई कंपनी
        पहली तिमाही में कंपनी को 7.5 करोड़ रुपये मुनाफे के मुकाबले 141.4 करोड़ रुपये घाटा हुआ है। जबकि कंसो आय 2,874.8 करोड़ रुपये से बढ़कर 3,196 करोड़ रुपये पर रही है। EBITDA 468.5 करोड़ रुपये से घटकर 292.3 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि EBITDA मार्जिन 16.3% से घटकर 9.1% पर रहा है।
          AUGUST 04, 2023 / 2:57 PM IST
          WELSPUN CORP Q1: मुनाफा 4 करोड़ रुपये से बढ़कर 165 करोड़ रुपये पर रहा
          कंसो मुनाफा सालाना आधार पर 4 करोड़ रुपये से बढ़कर 165 करोड़ रुपये पर रहाहै जबकि कंसो आय 1322 करोड़ रुपये से बढ़कर 4069 करोड़ रुपये पर रही है। EBITDA 29 करोड़ रुपये से बढ़कर 368 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि EBITDA मार्जिन 2.2% से बढ़कर 9% पर रहा है।
            AUGUST 04, 2023 / 2:49 PM IST

            BHARAT DYNAMICS: मुनाफा बढ़ने के बावजूद शेयर में आई गिरावट

            कारोबारी साल 2022-23 की अप्रैल-जून तिमाही के मुकाबले कारोबारी साल 2023-24 की अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का मुनाफा 40 करोड़ रुपये से बढ़कर 42 करोड़ रुपये हो गया है। कारोबारी साल 2022-23 की अप्रैल-जून तिमाही के मुकाबले कारोबारी साल 2023-24 की अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी की आमदनी 695 करोड़ रुपये से गिरकर 298 करोड़ रुपये पर आ गई है। EBITDA यानी कामकाजी स्तर पर कंपनी को घाटा हुआ है। 42 करोड़ रुपये के मुनाफे के मुकाबले EBITDA के मुकाबले 32.8 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। तिमाही नतीजों के बाद कंपनी के शेयर में तेज गिरावट आई है। फिलहाल शेयर एनएसई पर 31.45 रुपये यानी 2.77 फीसदी की गिरावट के साथ 1157.15 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

              AUGUST 04, 2023 / 2:34 PM IST

              Alembic pharma Q1: घाटे से मुनाफे में आई कंपनी

              कंपनी को जून में खत्म हुई तिमाही में 121 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। पिछले साल कंपनी 65.8 करोड़ रुपये के घाटे में थी। वहीं कंपनी की कंसोलिडेटेड आय पिछले साल के मुकाबले 1262 करोड़ रुपये से बढ़कर 1486 करोड़ रुपये रही है । यानि आय 17.74 फीसदी बढ़ी है। खर्चे तिमाही के दौरान नियंत्रण में रहे और ये सिर्फ 3 फीसदी ही बढ़ें है। तिमाही के दौरान अन्य खर्चे 579 करोड़ रुपये से घटकर 526 करोड़ रुपये रहे हैं।

                AUGUST 04, 2023 / 2:14 PM IST
                NESCO Q1: मुनाफा 53.7 करोड़ रुपये से बढ़कर `76.1 करोड़ रुपये पर र
                मुनाफा सालाना आधार पर 53.7 करोड़ रुपये से बढ़कर `76.1 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि आय `103 करोड़ रुपये से बढ़कर `136.6 करोड़ रुपये पर रही है। वहीं EBITDA 66.4 करोड़ रुपये से बढ़कर `86 करोड़ रुपये पर रहा है। जबकि EBITDA मार्जिन 64.5% से घटकर 63% पर रहा है।
                  AUGUST 04, 2023 / 2:03 PM IST

                  SBI Q1 Results: मुनाफा 6068 करोड़ रुपये से बढ़कर 16,884 करोड़ रुपये हुआ

                  बैंक का मुनाफा 6068 करोड़ रुपये से बढ़कर 16,884 करोड़ रुपये हुआ है। बैंक का मुनाफा अनुमान से बेहतर रहा है। मुनाफे को लेकर अनुमान 15,838 करोड़ रुपये का था। ग्रॉस NPA की बात करें तो उसमें गिरावट दर्ज की गई है। तिमाही दर तिमाही के मुताबिक ग्रॉस NPA 2.78% से घटकर 2.76% हो गया है। नेट NPA की बात की जाए तो उसमें इजाफा हुआ है। नेट NPA 0.67% से बढ़कर 0.71% हो गया है। बैंक का NII 38,904 करोड़ रुपये हो गया है। NII 31,196 करोड़ से बढ़कर 38,904 करोड़ रुपये हो गया है।

                    AUGUST 04, 2023 / 1:47 PM IST

                    SML Isuzu Q1: मुनाफा बढ़कर 14 गुना हुआ, स्टॉक 10% उछला

                    कंपनी का मुनाफा पिछले साल के मुकाबले 2.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 32 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है यानि इसमें 1291 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। वहीं आय 500 करोड़ रुपये से बढ़कर 632 करोड़ रुपये रही है, जो 26 फीसदी की ग्रोथ है। खर्चे 498 करोड़ रुपये से बढ़कर 601 करोड़ रुपये पर पहुंचे हैं। यानि इसमें 20.68 फीसदी की बढ़त रही है. यानि खर्चों के मुकाबले आय में बढ़त तेज रही है। एबिटडा पिछले साल के मुकाबले 161 फीसदी की बढ़त के साथ 47 करोड़ रुपये के स्तर पर है। वहीं एबिटडा मार्जिन 3.6 फीसदी से बढ़कर 7.4 फीसदी पर पहुंच गया है। नतीजों के साथ स्टॉक में तेज उछाल देखने को मिला है और कारोबार में शेयर 10 फीसदी से ज्यादा बढ़ गया।

                      AUGUST 04, 2023 / 1:38 PM IST

                      Mahindra & Mahindra Q1 Results: मुनाफा और आमदनी दोनों बढ़ी

                      कारोबारी साल 2022-23 की अप्रैल-जून तिमाही के मुकाबले कारोबारी साल 2023-24 की अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी की आमदनी 19,813 करोड़ रुपये से बढ़कर 24,868 करोड़ रुपये हो गया है। बाजार को इसके बढ़कर 23,952 करोड़ रुपये होने का अनुमान था। ऑटो सेगमेंट EBITDA यानी कामकाजी मुनाफा 672 करोड़ से बढ़कर 1,252 करोड़ रुपये हो गया है। ऑटो सेगमेंट मार्जिन 5.3% से बढ़कर 7.5% हो गए है।

                        AUGUST 04, 2023 / 1:33 PM IST

                        Stock Market LIVE Updates:Torrent Power ने Shapoorji Pallonji के साथ पावर ट्रांसफर करार किया, शेयर में गिरावट

                        132 MW सोलर प्लांट के लिए Shapoorji Pallonji के साथ पावर ट्रांसफर करार किया है। इस प्रोजेक्ट में कंपनी 700 करोड़ रुपए का निवेश करेगी।फिलहाल Torrent Power का शेयर एनएसई पर 2.35 रुपये यानी 0.35 फीसदी की गिरावट के साथ 665.90 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                          AUGUST 04, 2023 / 1:16 PM IST
                          JK TYRE Q1: मुनाफा `37 करोड़ रुपये से बढ़कर `154 करोड़ रुपये पर रहा
                          कंसो मुनाफा सालाना आधार पर `37 करोड़ रुपये से बढ़कर `154 करोड़ रुपये पर रहाहै जबकि कंसो आय `3643 करोड़ रुपये से बढ़कर `3718 करोड़ रुपये पर रही है। EBITDA 285 करोड़ रुपये से बढ़कर `457 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि EBITDA मार्जिन 7.8% से बढ़कर 12.3% पर रहा है।
                            AUGUST 04, 2023 / 1:15 PM IST
                            DEVYANI INTL Q1: मुनाफा 74 करोड़ रुपये से घटकर 12 करोड़ रुपये पर पहुंचा
                            पहली तिमाही में कंपनी का कंसो मुनाफा 74 करोड़ रुपये से घटकर 12 करोड़ रुपये पर आ गया है जबकि कंसो आय 705करोड़ रुपये से बढ़कर 847 करोड़ रुपये पर रही है। वहीं EBITDA 165 करोड़ रुपये से बढ़कर 173 करोड़ रुपये पर रही है । EBITDA मार्जिन 23.4% से घटकर 20.5% पर आ गई है। 47.3 करोड़ रुपये का एकमुश्त घाटा हुआ है।
                              AUGUST 04, 2023 / 12:49 PM IST
                              RANE HOLDINGS Q1: मुनाफा 20 करोड़ रुपये से घटकर 13 करोड़ रुपये पर आ गया
                              पहली तिमाही में कंपनी का कंसो मुनाफा 20 करोड़ रुपये से घटकर 13 करोड़ रुपये पर आ गया है जबकि कंसो आय `817 करोड़ रुपये से बढ़कर `894 करोड़ रुपये पर रही है। वहीं EBITDA 54 करोड़ रुपये से बढ़कर `78 करोड़ रुपये पर रही है । EBITDA मार्जिन 6.6% से बढ़कर 8.7% पर आ गई है।
                                AUGUST 04, 2023 / 12:36 PM IST

                                Stock Market LIVE Updates:Q1 में Deepak Nitrite का मुनाफा 41% घटा, शेयर में दिखी मामूली बढ़त

                                जून तिमाही में सालाना आधार पर आय में 14% की गिरावट देखने को मिली है। जबकि, कामकाजी मुनाफा 41% तक घटा है। फिनोलिक्स डिविजन में कमजोरी की वजब से आय सालाना आधार पर 133 करोड़ रुपए से घटकर 115 करोड़ रुपए पर रही। कंपनी का मुनाफा भी 36% तक घटा है।फिलहाल Deepak Nitrite का शेयर एनएसई पर 11.70 रुपये यानी 0.58 फीसदी की बढ़त के साथ 2038.75 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                  AUGUST 04, 2023 / 12:22 PM IST

                                  Stock Market LIVE Updates: ZOMATO पर UBS की राय

                                  UBS ने 'खरीदारी' की राय के साथ 90 रुपए प्रति शेयर का टारगेट दिया है। पहली तिमाही के नतीजे डिमांड में रिकवरी और ऑपरेटिंग लेवरेज की वजह से मजबूत रहे हैं। कोर फूड डिलीवरी कारोबार से आय को सपोर्ट मिला है। इस कारोबार में 11.4% ग्रोथ तिमाही आधार पर देखने को मिला है। कंपनी ने गाइडेंस से पहले ही पॉजिटिव एडजस्टेड एबिटडा और मुनाफा हासिल किया है। सालाना आधार पर कम से कम 40% ग्रोथ की कंपनी का अनुमान है। अगले कुछ साल में ये ग्रोथ देखने को मिल सकती है।

                                    AUGUST 04, 2023 / 11:59 AM IST

                                    Stock Market LIVE Updates:EICHER MOTORS पर जेफरीज की राय

                                    जेफरीज ने आयशर मोटर्स पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 4,000 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि Q1 EBITDA सालाना आधार पर 23% बढ़कर अनुमान से 6% अधिक रहा। पहली तिमाही में ये सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। RE वॉल्यूम में साल-दर-साल 22% की वृद्धि हुई। जबकि EBITDA मार्जिन तिमाही आधार पर 130 bps तक बढ़ा। ब्रोकरेज के इसमें इंडस्ट्री प्रीमयमाइजेशन और निर्यात बढ़ने की संभावना दिख रही है। हालांकि RE को प्रतिस्पर्धा की एक नई लहर का सामना करना पड़ रहा है।

                                      AUGUST 04, 2023 / 11:35 AM IST

                                      Stock Market LIVE Updates:Q1 में Bharti Airtel का लंबी अवधि में ARPU 300 रुपए का टारगेट, शेयर में बढ़त

                                      भारतीय कारोबार का औसत आय प्रति यूजर 2000 रुपए पर है। कंपनी के लिए छोटी अवधि में ये टारगेट पूरा हो चुका है। लंबी अवधि में ARPU 300 रुपए का टारगेट है। पहली तिमाही में कंपनी की कंसोलिडेटेड आय 4% तक बढ़ी है। जबकि, इस दौरान कंपनी ने 31.5 लाख नए सब्सक्राइबर्स जोड़े हैं। फिलहाल Bharti Airtel का शेयर एनएसई पर 6.75 रुपये यानी 0.77 फीसदी की बढ़त के साथ 877.75 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                        AUGUST 04, 2023 / 11:18 AM IST

                                        Stock Market LIVE Updates:Blackstone सिप्ला के लिए नॉन-बाइडिंग बोली लगा सकती है, शेयर 4% भागा

                                        Blackstone सिप्ला के लिए नॉन-बाइडिंग बोली लगा सकती है। 26% के लिए ओपन ऑफर भी ला सकती है। मौजूदा भाव के हिसाब से डील साइज `$6 Bn संभव है। प्रोमोटर की कंपनी में 33.4% हिस्सेदारी है। फिलहाल CIPLA का शेयर एनएसई पर 47.15 रुपये यानी 4.08 फीसदी की बढ़त के साथ 1213.75 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                          AUGUST 04, 2023 / 11:03 AM IST

                                          Stock Market LIVE Updates:Q1 में Paytm का शेयर 3% चढ़ा

                                          मर्चेंट पेमेंट वॉल्यूम 1.47 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया है। जुलाई महीने में इसमें साल-दर-साल आधार पर 39% की बढ़त देखने को मिली है। जबकि, इस दौरान 148% बढ़त के साथ डिस्बर्समेंट 5,194 करोड़ रुपए पर रहा। कंपनी ने 43 लाख लोन जुलाई महीने में जारी किए थे। फिलहाल Paytm का शेयर एनएसई पर 20.55 रुपये यानी 2.53 फीसदी की बढ़त के साथ 787.95 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                            AUGUST 04, 2023 / 10:53 AM IST

                                            Stock Market LIVE Updates:Q1 में Piramal Pharma का शेयर कमजोर, शेयर 2% से ज्यादा टूटा

                                            नतीजे कमजोर रहे हैं लेकिन सालाना आधार पर मार्जिन में रिकवरी दिखी है। हालांकि, मार्च तिमाही में 50 करोड़ रुपए के मुनाफे के मुकाबले जून तिमाही में कंपनी को 100 करोड़ रुपए का घाटा हुआ है। फिलहाल Piramal Pharma का शेयर एनएसई पर 2.50 रुपये यानी 2.36 फीसदी की गिरावट के साथ 103.25 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                              AUGUST 04, 2023 / 10:52 AM IST

                                              Stock Market LIVE Updates:ZOMATO पर जेपी मॉर्गन की राय

                                              जेपी मॉर्गन ने जोमैटो पर ओवरवेट रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 100 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी ने FY24 की समयसीमा से पहले EBITDA और PAT ब्रेकईवन हासिल किया। इससे कंपनी के निष्पादन कौशल में निवेशकों के विश्वास को मजबूती मिलेगी। मैनेजमेंट को अब दूसरी तिमाही में ब्लिंकिट के लिए 20% से अधिक तिमाही वृद्धि की उम्मीद है। इन्होंने इसका रेवन्यू अनुमान 5-8% और मार्जिन 120-400 bps बढ़ाया है

                                                AUGUST 04, 2023 / 10:35 AM IST

                                                Stock Market LIVE Updates:Lupin का AbbVie से 205.3 करोड़ रुपए की आय से नतीजे शानदार रहे, शेयर 1% टूटा

                                                AbbVie से 205.3 करोड़ रुपए की आय से नतीजे शानदार रहे हैं। EBITDA मार्जिन 5 तिमाहियों के ऊपरी स्तर पर है। अमेरिकी बिक्री 181 मिलियन डॉलर पर रही। जबकि इसे 182 मिलियन डॉलर पर रहने का अनुमान था। भारतीय कारोबार में लगातार दूसरी तिमाही भी 9% की ग्रोथ देखने को मिली है। भारत कारोबार आय 10% बढ़कर 1638 करोड़ रुपये रही। लैटिन अमेरिका, एशिया पैसेफिक में 4% का दबाव रहा। यूरोप, मिडिल ईस्ट में करीब 20% की ग्रोथ रही।

                                                फिलहाल ल्यूपिन का शेयर एनएसई पर 10.25 रुपये यानी 1.03 फीसदी की गिरावट के साथ 1024.80 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                                  AUGUST 04, 2023 / 10:31 AM IST

                                                  Stock Market LIVE Updates:ZOMATO पर जेपी मॉर्गन की राय

                                                  जेपी मॉर्गन ने जोमैटो पर ओवरवेट रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 100 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी ने FY24 की समयसीमा से पहले EBITDA और PAT ब्रेकईवन हासिल किया। इससे कंपनी के निष्पादन कौशल में निवेशकों के विश्वास को मजबूती मिलेगी। मैनेजमेंट को अब दूसरी तिमाही में ब्लिंकिट के लिए 20% से अधिक तिमाही वृद्धि की उम्मीद है। इन्होंने इसका रेवन्यू अनुमान 5-8% और मार्जिन 120-400 bps बढ़ाया है

                                                    AUGUST 04, 2023 / 10:05 AM IST

                                                    Stock Market LIVE Updates:ZOMATO पर जेफरीज की राय

                                                    जेफरीज ने जोमैटो पर खरीदारी की रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 100 रुपये से बढ़ाकर 130 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि Q1 के नतीजों ने कंपनी की 'सम्मानजनक' मुनाफा कमाने की क्षमता से जुड़ी सभी चिंताओं को दूर कर दिया है। ये नतीजे मैनेजमेंट और इसकी एक्जीक्यूशन क्षमता को और अधिक विश्वसनीय बना रहे हैं। अगले 2 वर्षों में 40% टॉपलाइन CAGR के लिए एमजीएमटी गाइड किया है।

                                                      AUGUST 04, 2023 / 9:47 AM IST

                                                      Stock Market LIVE Updates:आज आएंगे एसबीआई के नतीजे, जानिए क्या है अनुमान

                                                      सीएनबीसी टीवी 18 के द्वारा किए गए पोल में अनुमान है कि बैंक का मुनाफा 15838 करोड़ रुपये रह सकता है। पिछले साल की इसी तिमाही में बैंक का मुनाफा 6068 करोड़ रुपये था। यानि मुनाफे में पिछले साल के मुकाबले 161 फीसदी की बढ़त हो सकती है। वहीं एनआईआई 40737 करोड़ रुपये पर पहुंच सकता है जो कि पिछले साल की इसी तिमाही में 31196 करोड़ रुपये के स्तर पर था यानि एक साल में इसमें 30 फीसदी से ज्यादा बढ़त संभव है।

                                                        AUGUST 04, 2023 / 9:36 AM IST

                                                        Crude Oil:कच्चे तेल में तेजी

                                                        कच्चे तेल में जोरदार तेजी आई है। एक दिन में कच्चा तेल करीब 3 फीसदी चढ़ा है। ब्रेंट का भाव फिर 85 डॉलर के पार निकल गया है। कल ब्रेंट का भाव 82.36 डॉलर तक गिरा था। वहीं, WTI क्रूड का भाव 82 डॉलर के पार निकल गया है। रूस और सऊदी के ऐलान के बाद इसमें तेजी आई है।रूस और सऊदी उत्पादन में ज्यादा कटौती करेंगे। सऊदी सितंबर तक 10 लाख BPD उत्पादन घटाएगा।

                                                          AUGUST 04, 2023 / 9:19 AM IST

                                                          Market opens:बढ़त पर खुला बाजार


                                                          04 अगस्त को बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई है। सेंसेक्स 257.05 अंक यानी 0.39 फीसदी की बढ़त के साथ 65,497.73 के स्तर पर कारोबार कर रहा था । वहीं निफ्टी 81.10 अंक यानी 0.42 फीसदी की बढ़त के साथ 19,462.80. के स्तर पर कारोबार कर रहा था ।

                                                            AUGUST 04, 2023 / 9:05 AM IST

                                                            Market at pre-open:प्री-ओपनिंग में बाजार में दिखी बढ़त

                                                            बेंचमार्क इंडेक्स की शुरुआत आज प्री-ओपनिंग में फ्लैट हुई है। सेंसेक्स 122.67 अंक यानी 0.19 फीसदी की बढ़त के साथ 65,363.35 के स्तर पर कारोबार कर रहा था । वहीं निफ्टी 3.80 अंक यानी 0.02 फीसदी की गिरावट के साथ 19,377.90 के स्तर पर कारोबार कर रहा था ।

                                                              AUGUST 04, 2023 / 8:52 AM IST

                                                              Stock Market LIVE Updates:शेयरखान के जतिन गेडिया की बाजार पर राय

                                                              शेयरखान के जतिन गेडिया का कहना है कि निफ्टी ने आज गिरावट के साथ शुरुआत की और पूरे दिन दबाव में रहा। कारोबार के अंत में 145 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ। दैनिक चार्ट पर देखने को पता चलता है कि निफ्टी पर बिक्री का दबाव है। निफ्टी लगातार दूसरे सत्र में गिरावट के साथ बंद हुआ। नीचे की तरफ ये 19285 पर स्थित 40-डीएमए की तरफ फिसक गया है। ये लेवल अब निफ्टी के लिए इमीडिएट सपोर्ट का काम कर सकता है। ऊपर की तरफ इसके लिए 19560 –19590 में तत्काल रजिस्टेंस दिख रहा है।पिछले कुछ कारोबारी सत्रों में आई तेज गिरावट को देखते हुए अब अगले कुछ कारोबारी सत्रों में पुलबैक/कंसोलीडेशन की उम्मीद दिख रही है। कुल मिलाकर, बाजार का ट्रेंड अभी भी निगेटिव है। शॉर्ट टर्म में निफ्टी हमें 19100 के स्तर की तरफ जाता दिख सकता है।

                                                              बैंक निफ्टी में भी गिरावट का सिलसिला कायम है। यह अपने 40-डे मूविंग एवरेज (44861) से नीचे बंद हुआ है जो कमजोरी कायम रहने का संकेत है। अब तक निफ्टी में काफी गिरावट आ चुकी है। ऐसे में इसमें पुलबैक की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। निफ्टी आगे 45000 - 45200 तक उछल सकता है। हालांकि कुल मिलाकर इसका रुझान अभी भी निगेटिव है। उम्मीद है कि शॉर्ट टर्म में निफ्टी घटकर 44000 तक आता दिखेगा।

                                                                AUGUST 04, 2023 / 8:38 AM IST

                                                                Stock Market LIVE Updates:FII और DII आंकड़े

                                                                3 अगस्त को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 317.46 करोड़ रुपए की बिकवाली की। इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 1729.19 करोड़ रुपए की खरीदारी की।

                                                                  AUGUST 04, 2023 / 8:33 AM IST
                                                                  Stock Market LIVE Updates:GRANULES INDIA की VIRGINIA इकाई को US FDA से जीरो ऑब्जर्वेशन मिला
                                                                  VIRGINIA इकाई को US FDA से जीरो ऑब्जर्वेशन मिला है। 31 जुलाई से 3 अगस्त को इकाई की जांच हुई थी। मार्च के बाद US FDA की चौथी ऑडिट है जिसमें कपंनी को जीरो ऑब्जेर्वेशन मिला है।
                                                                    AUGUST 04, 2023 / 8:31 AM IST

                                                                    Global Market Cues:एशियाई बाजारों की चाल

                                                                    इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। GIFT NIFTY 36.00 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.09 फीसदी की गिरावट के साथ 32,130.94 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.20 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.34 फीसदी गिरकर 16,836.85 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.65 फीसदी की बढ़त के साथ 19,546.82 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में फ्लैट कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.18 फीसदी की बढ़त के साथ 3,286.24 के स्तर पर दिख रहा है।

                                                                      AUGUST 04, 2023 / 8:24 AM IST

                                                                      Stock Market LIVE Updates: 03 अगस्त को कैसी रही थी बाजार की चाल

                                                                      3 अगस्त को भारतीय बाजार में लगातार तीसरे दिन बढ़त देखने को मिली है।कारोबार के अंत में, सेंसेक्स 542.10 अंक या 0.82 फीसदी टूट कर 65,240.68 पर और निफ्टी 144.80 अंक या 0.74 फीसदी गिरकर 19381.70 पर बंद हुआ। खराब ग्लोबल संकेतों के बीच बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी। कारोबारी सत्र के दूसरे आधे हिस्से में आई मुनाफावसूली के चलते सेंसेक्स और निफ्टी 65000 और 19300 के अहम स्तर से नीचे फिसल गए। लेकिन कारोबारी सत्र के आखिरी घंटे में आई खरीदारी से उन्हें दिन के निचले स्तर से उबरने में मदद मिली।

                                                                        AUGUST 04, 2023 / 8:17 AM IST

                                                                        Stock Market LIVE Updates:NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर

                                                                        4 अगस्त को NSE पर 3 स्टॉक गुजरात नर्मदा वैली फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स (जीएनएफसी), हिंदुस्तान कॉपर और पीरामल एंटरप्राइजेज F&O बैन में है। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।

                                                                          AUGUST 04, 2023 / 8:13 AM IST

                                                                          Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

                                                                          निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 19313 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 19256 और 19164 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 19497 फिर 19554 और 19647 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

                                                                          Nifty Bank

                                                                          निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 44320 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 44141 और 43851 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 44900 फिर 45079 और 45369 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

                                                                            AUGUST 04, 2023 / 8:06 AM IST

                                                                            US में बॉन्ड यील्ड बढ़ने से चिंता बढ़ी


                                                                            US में बॉन्ड यील्ड बढ़ने से ग्लोबल बाजार चिंतित नजर आ रहा है। एशिया MIX नजर आ रहा है। गिफ्ट निफ्टी फ्लैट नजर आ रहा है। कल अमेरिकी बाजार भी कमजोर होकर बंद हुआ। हालांकि आज DOW FUTURES करीब चौथाई परसेंट ऊपर कारोबार कर रहा है।

                                                                              AUGUST 04, 2023 / 8:04 AM IST

                                                                              Stock Market LIVE Updates:सुप्रभात दोस्तो, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।