Get App

लाइव ब्लॉग

Curated By: Sujata Yadav AUGUST 10, 2023 / 3:38 PM IST

Closing Bell: सेंसेक्स 308 अंक टूटा, निफ्टी 19,550 के नीचे हुआ बंद, FMCG,बैंक शेयर सबसे ज्यादा गिरे

Closing Bell: Asian Paints, ITC, Kotak Mahindra Bank, Britannia Industries और Apollo Hospitals निफ्टी का टॉप लूजर रहा है। वहीं Adani Enterprises, IndusInd Bank, Adani Ports, JSW Steel और ONGC निफ्टी का टॉप गेनर रहा। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 307.63 अंक यानी 0.47 फीसदी की गिरावट के साथ 65,688.18 के स्तर परबंद हुआ। वहीं निफ्टी 89.45 अंक यानी 0.46 फीसदी की गिरावट के साथ 19543.10 के स्तर परबंद हुआ।

Closing Bell:वीकली एक्सपायरी पर बाजार में मुनाफावसूली हावी हुई है। हालांकि सेंसेक्स- निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए। शुरुआती तेजी के बाद मिडकैप में बिकवाली देखने को मिला । जबकि FMCG, फार्मा, बैंकिंग शेयरों में बिकवाली देखने को मिला। मेटल, एनर्जी शेयरों में खरीदारी रहा जबकि रियल्टी, IT शेयरों पर दबाव हुआ। Asian Paints, ITC, Kotak Mahindra Bank, Britannia Industries और Apollo Hospital

 Stock Market LIVE Updates:
Stock Market LIVE Updates:
AUGUST 10, 2023 / 3:35 PM IST

Closing Bell: सेंसेक्स- निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए

वीकली एक्सपायरी पर बाजार में मुनाफावसूली हावी हुई है। हालांकि सेंसेक्स- निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए। शुरुआती तेजी के बाद मिडकैप में बिकवाली देखने को मिला । जबकि FMCG, फार्मा, बैंकिंग शेयरों में बिकवाली देखने को मिला। मेटल, एनर्जी शेयरों में खरीदारी रहा जबकि रियल्टी, IT शेयरों पर दबाव हुआ।

Asian Paints, ITC, Kotak Mahindra Bank, Britannia Industries और Apollo Hospitals निफ्टी का टॉप लूजर रहा है। वहीं Adani Enterprises, IndusInd Bank, Adani Ports, JSW Steel और ONGC निफ्टी का टॉप गेनर रहा।

मेटल और पावर सेक्टर को छोड़कर सभी सेक्टर इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। एफएमसीजी और पीएसयू बैंक इंडेक्स 1 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुआ। जबकि कैपिटल, हेल्थकेयर और आईटी इंडेक्स में 0.5 फीसदी की गिरावट रही।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 307.63 अंक यानी 0.47 फीसदी की गिरावट के साथ 65,688.18 के स्तर परबंद हुआ। वहीं निफ्टी 89.45 अंक यानी 0.46 फीसदी की गिरावट के साथ 19543.10 के स्तर परबंद हुआ।

    AUGUST 10, 2023 / 3:24 PM IST

    Grasim Industries Q1 Results : मुनाफा 56% गिरा

    जून तिमाही में कंपनी का मुनाफा 355 करोड़ रुपए रहा है। जबकि, पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी को 809 करोड़ रुपए पर था. जबकि, इसे 149 करोड़ रुपए रहने का अनुमान था। सालाना आधार पर इसमें 56% की गिरावट देखने को मिली है। जून तिमाही में कंपनी की आय 6,238 करोड़ रुपए रही। जबकि, पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी की आय 7,253 करोड़ रुपए पर था। जबकि, इसे 6,292 करोड़ रुपए रहने का अनुमान साल-दर-साल आधार पर इसमें 13.64% की ग्रोथ देखने को मिली है।

      AUGUST 10, 2023 / 3:15 PM IST

      SAMVARDHANA MOTHERSON Q1: मुनाफा 141.2 करोड़ रुपये से बढ़कर 601 करोड़ रुपये पर रहा

      पहली तिमाही में कंपनी का कंसो मुनाफा 141.2 करोड़ रुपये से बढ़कर 601 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि कंसो आय 17,655 करोड़ रुपये से बढ़कर 22,462.2 करोड़ रुपये पर रही है। वहीं EBITDA 1,117.2 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,924.7 करोड़ रुपये पर रहा जबकि EBITDA मार्जिन 6.3% से बढ़कर 8.6% पर रहा है।
        AUGUST 10, 2023 / 3:12 PM IST
        MANAPPURAM FIN Q1:मुनाफा 282 करोड़ रुपये से बढ़कर 498 करोड़ रुपये पर रहा
        पहली तिमाही में कंपनी का कंसो मुनाफा 282 करोड़ रुपये से बढ़कर 498 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि कंसो ब्याज आय 956 करोड़ रुपये से बढ़कर 1288 करोड़ रुपये पर रही है।
          AUGUST 10, 2023 / 2:55 PM IST

          Avanti Feeds Q1: मुनाफा 60 फीसदी बढ़कर 106 करोड़ रुपये पर पहुंचा

          कंपनी की नेट प्रॉफिट 60.5 फीसदी बढ़कर 106.4 करोड़ रुपये रहा है। हालांकि कारोबार से आय 1569 करोड़ रुपये से घटकर 1553 करोड़ रुपये पर आ गई है। आय में गिरावट के बाद भी मुनाफे में बढ़त अन्य आय में सुधार और खर्चों पर नियंत्रण के कारण देखने को मिली है। तिमाही के दौरान कंपनी की अन्य आय पिछले साल के मुकाबले 12.32 करोड़ रुपये से बढ़कर 32.58 करोड़ रुपये पर पहुंच गए हैं। जून तिमाही में कंपनी का एबिटडा 103.7 करोड़ रुपये से बढ़कर 137.6 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। इसमें पिछले साल के मुकाबले 32.7 फीसदी की बढ़त रही है। वहीं मार्जिन 8.9 फीसदी पर रहे हैं जो कि साल भर पहले 6.6 फीसदी पर थे।

            AUGUST 10, 2023 / 2:50 PM IST
            ALKEM LAB Q1:मुनाफा 128 करोड़ रुपये से बढ़कर 287 करोड़ रुपये पर रहा
            पहली तिमाही में कंपनी का कंसो मुनाफा 128 करोड़ रुपये से बढ़कर 287 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि कंसो आय 2,576.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,967.7 करोड़ रुपये पर रही है। वहीं EBITDA 203.1 करोड़ रुपये से बढ़कर 389.1 करोड़ रुपये पर रहा जबकि EBITDA मार्जिन 7.8% से बढ़कर 13.1% पर रहा है।
              AUGUST 10, 2023 / 2:47 PM IST
              PAGE INDUSTRIES Q1: मुनाफा 207 करोड़ रुपये से घटकर 158.3 करोड़ रुपये पर रहा
              पहली तिमाही में कंपनी का कंसो मुनाफा 207 करोड़ रुपये से घटकर 158.3 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि कंसो आय 1,341.3 करोड़ रुपये से घटकर 1,240 करोड़ रुपये पर रही है। वहीं EBITDA 298 करोड़ रुपये से घटकर 241.7 करोड़ रुपये पर रहा जबकि EBITDA मार्जिन 22.2% से घटकर 19.5% पर रहा है।
                AUGUST 10, 2023 / 2:30 PM IST

                Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

                आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 19500, 19550 और 19600 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 19600, 19550 और 19500 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 44600, 44800 और 45000 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 44600, 44500 और 44400 के स्तर पर नजर आये।

                  AUGUST 10, 2023 / 2:27 PM IST
                  FACT Q1: मुनाफा 137 करोड़ रुपये से घटकर 72 करोड़ रुपये पर रहा
                  पहली तिमाही में कंपनी का कंसो मुनाफा 137 करोड़ रुपये से घटकर 72 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि कंसो आय 1292 करोड़ रुपये से घटकर 1233 करोड़ रुपये पर रही है। वहीं EBITDA 183 करोड़ रुपये से घटकर 147 करोड़ रुपये पर रहा जबकि EBITDA मार्जिन 14.1% से घटकर 11.9% पर रहा है। पहली तिमाही में कंपनी को 52 करोड़ रुपये का एकमुश्त घाटा हुआ।
                    AUGUST 10, 2023 / 2:23 PM IST
                    PIDILITE Q1:मुनाफा 353 करोड़ रुपये से बढ़कर 468 करोड़ रुपये पर रहा
                    पहली तिमाही में कंपनी का कंसो मुनाफा 353 करोड़ रुपये से बढ़कर 468 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि कंसो आय 3101 करोड़ रुपये से बढ़कर 3275 करोड़ रुपये पर रही है। वहीं EBITDA 529 करोड़ रुपये से बढ़कर 707 करोड़ रुपये पर रहा जबकि EBITDA मार्जिन 21.59% पर रहा है।
                      AUGUST 10, 2023 / 2:22 PM IST
                      3M INDIA Q1: मुनाफा 84 करोड़ रुपये से बढ़कर `129 करोड़ रुपये पर रहा
                      पहली तिमाही में कंपनी का कंसो मुनाफा 84 करोड़ रुपये से बढ़कर `129 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि कंसो आय 944 करोड़ रुपये से बढ़कर 1050 करोड़ रुपये पर रही है। वहीं EBITDA 116 करोड़ रुपये से बढ़कर 173 करोड़ रुपये पर रहा जबकि EBITDA मार्जिन 12.3% से बढ़कर 16.5% पर रहा है।
                        AUGUST 10, 2023 / 2:16 PM IST
                        IPCA LABS Q1: मुनाफा 143 करोड़ रुपये से बढ़कर `163 करोड़ रुपये पर रहा
                        पहली तिमाही में कंपनी का कंसो मुनाफा 143 करोड़ रुपये से बढ़कर `163 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि कंसो आय 1586 करोड़ रुपये से बढ़कर `1588 करोड़ रुपये पर रही है। वहीं EBITDA `270 करोड़ रुपये से बढ़कर `307करोड़ रुपये पर रहा जबकि EBITDA मार्जिन 17% से बढ़कर 19.3% पर रहा है।
                          AUGUST 10, 2023 / 1:52 PM IST
                          NIIT LEARNING Q1:मुनाफा 55.2 करोड़ रुपये से घटकर 55.1करोड़ रुपये पर रहा
                          पहली तिमाही में कंपनी का कंसो मुनाफा 55.2 करोड़ रुपये से घटकर 55.1करोड़ रुपये पर रहा है जबकि कंसो आय 312 करोड़ रुपये से बढ़कर 382 करोड़ रुपये पर रही है। वहीं EBITDA 71.7 करोड़ रुपये से बढ़कर 85.4 करोड़ रुपये पर रहा जबकि EBITDA मार्जिन 22.9% से घटकर 22.3% पर रहा है।
                            AUGUST 10, 2023 / 1:43 PM IST
                            TVS SRICHAKRA Q1: घाटे से मुनाफे में आई कंपनी
                            कंपनी घाटे से मुनाफे में आई है। कंपनी को सालाना आधार पर 2 करोड़ रुपये घाटे के मुकाबले 21 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। कंपनी की EBITDA 31 करोड़ रुपये से बढ़कर 61 करोड़ रुपये पर रहा है। जबकि EBITDA मार्जिन 4.2% से बढ़कर 8.7% पर रहा है।
                              AUGUST 10, 2023 / 1:30 PM IST

                              Stock Market LIVE Updates:DRL ने अमेरिका में नई दवा लॉन्च की, शेयर टूटा

                              अमेरिका में नई दवा लॉन्च की है। KOMBIGLYZE® XR की जेनरिक लॉन्च की है। अमेरिका में डायबिटीज की दवा लॉन्च की है। फिलहाल डॉ रेड्डीज का शेयर एनएसई पर 14.70 रुपये यानी 0.15 फीसदी की गिरावट के साथ 5863 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                AUGUST 10, 2023 / 1:25 PM IST
                                Stock Market LIVE Updates:HINDALCO ने TEXMACO RAIL के साथ स्ट्रैटेजिक करार किया
                                हिंडाल्को ने TEXMACO RAIL के साथ स्ट्रैटेजिक करार किया है। एल्यूमिनियम रेल वैगन और कोच के लिए स्ट्रैटेजिक करार किया है। फिलहाल HINDALCO का शेयर एनएसई पर 1.40 रुपये यानी 0.27 फीसदी की बढ़त के साथ 470 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।
                                  AUGUST 10, 2023 / 1:10 PM IST
                                  TVS SRICHAKRA Q1: घाटे से मुनाफे में आई कंपनी
                                  कंपनी घाटे से मुनाफे में आई है। कंपनी को सालाना आधार पर 2 करोड़ रुपये घाटे के मुकाबले 21 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। कंपनी की EBITDA 31 करोड़ रुपये से बढ़कर 61 करोड़ रुपये पर रहा है। जबकि EBITDA मार्जिन 4.2% से बढ़कर 8.7% पर रहा है।
                                    AUGUST 10, 2023 / 1:01 PM IST

                                    Stock Market LIVE Updates:BHARAT FORGE पर मॉर्गन स्टैनली की राय

                                    मॉर्गन स्टैनली ने भारत फोर्ज पर ओवरवेट रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 1028 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि इसकी पहली तिमाही अच्छी रही। इसमें आय का 12% हिस्सा रक्षा और एयरोस्पेस से आया है। ब्रोकरेज का कहना है कि मुख्य व्यवसाय मजबूत रहने, बड़े रक्षा अवसर मिलने और आर्म टर्नअराउंड से ग्रोथ को गति मिलनी चाहिए।

                                      AUGUST 10, 2023 / 12:50 PM IST

                                      Stock Market LIVE Updates: Tata Power का मुनाफा 22.4% बढ़ा, शेयर 1% से ज्यादा उछला

                                      पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 22.4% बढ़कर 972.5 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। इस दौरान कंपनी की आय 5% बढ़कर 15,213.3 करोड़ रुपये रही। EBITDA में सालाना आधार पर 74.9% की ग्रोथ दिखी और ये आंकड़ा 2,943.6 करोड़ रुपये पर रहा। जबकि EBITDA मार्जिन भी 11.6% के मुकाबले 19.4% पर रहा। फिलहाल IRCTC का शेयर एनएसई पर 3.70 रुपये यानी 1.58 फीसदी की बढ़त के साथ 238.55 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                        AUGUST 10, 2023 / 12:28 PM IST

                                        Stock Market LIVE Updates:TVS Supply Chain IPO में क्या है ब्रोकरेज की राय

                                        घरेलू ब्रोकरेज फर्म जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के मुताबिक इश्यू के प्राइस बैंड का अपर प्राइस 197 रुपये वित्त वर्ष 2023 के ईपीएस के हिसाब से 209 गुना पर है जो पियर्स के मुकाबले एग्रेसिव है। हालांकि फ्रेगमेंटेड इंडियन लॉजिस्टिक्स मार्केट, दिग्गज कंपनियों के ग्रोथ की बेशुमार संभावनाएं और आउटसोर्सिंग ट्रेंड्स के चलते इसके पक्ष में परिस्थितियां हैं। इसके अलावा ब्रोकरेज इसके एसेट-लाइट अप्रोच और अलग-अलग प्रकार की ग्लोबल सर्विसेज, लॉन्ग टर्म कांट्रैक्ट्स के चलते भी इसमें निवेश को लेकर पॉजिटिव है। ऐसे में जियोजीत फाइनेंशियल ने इसे शॉर्ट से लेकर मीडियम टर्म के लिए पैसे लगाने की सलाह दी है और सब्सक्राइब रेटिंग दी है।

                                          AUGUST 10, 2023 / 12:09 PM IST

                                          Stock Market LIVE Updates:Bharat Forge पर सीएलएएसए की राय

                                          सीएलएसए ने भारत फोर्ज पर अंडरपरफॉर्म रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 987 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी का एक्जीक्यूशन मजबूत रहा लेकिन वैल्यूएशन महंगा है। स्टैंडअलोन कमाई अनुमान से काफी ऊपर रही। रक्षा और एयरोस्पेस ऑर्डर में मजबूत वृद्धि के कारण रेवन्यू अनुमान से ज्यादा रहा। कंपनी ने अपनी यूरोपीय सहायक कंपनियों के कारोबार में सुधार देखा। पीवी एक्सपोर्ट्स और घरेलू गैर-ऑटो कारोबार ने शानदार वृद्धि दर्ज की। इन्होंने 2-3 वर्षों में ऑटो, रक्षा और औद्योगिक कंपोनेंट कारोबार के लिए मजबूत ऑर्डरबुक का संकेत दिया।

                                            AUGUST 10, 2023 / 11:50 AM IST

                                            Stock Market LIVE Updates:Q1 में IRCTC का मुनाफा बढ़ा, शेयर में आई 1% की गिरावट

                                            अप्रैल-जून तिमाही में इस कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 7% गिरा है। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी को 248.5 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था, जो कि अब घटकर 231 करोड़ रुपये पर आ गया है। आय सालाना आधार पर 852.6 करोड़ रुपए से 17.5% बढ़कर 1,001.8 करोड़ रुपये रही है। जबकि EBITDA भी 6.9% बढ़कर 343 करोड़ रुपये पर रहा। जबकि मार्जिन 37.6% से घटकर 34.2% पर रहा। फिलहाल IRCTC का शेयर एनएसई पर 6.70 रुपये यानी 1.03 फीसदी की गिरावट के साथ 642 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                              AUGUST 10, 2023 / 11:34 AM IST

                                              Stock Market LIVE Updates:Eicher ने इलेक्ट्रिक ट्रक के लिए अमेजन से करार किया, शेयर में गिरावट

                                              इलेक्ट्रिक ट्रक के लिए अमेजन से करार किया है । अमेजन, आयशर मोटर से 1000 EV ट्रक खरीदेगी । पहले चरण में 50 EV ट्रक खरीदेगी। दिल्ली, मानेसर और गुरुग्राम में इस्तेमाल होगा। फिलहाल Eicher का शेयर एनएसई पर 12.50 रुपये यानी 0.37 फीसदी की गिरावट के साथ 3400.10 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                                AUGUST 10, 2023 / 11:26 AM IST

                                                Stock Market LIVE Updates:PI Industries का मुनाफा बढ़ा, शेयर में गिरावट

                                                पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 46.2% बढ़कर 382.9 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। जबकि, आय 23.8% बढ़कर 1,910.4 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। EBITDA भी 35.4% बढ़कर 467.8 करोड़ रुपए रहा। EBITDA मार्जिन की बात करें तो ये आंकड़ा 24.65% पर रहा। फिलहाल PI Industries का शेयर एनएसई पर 20.25 रुपये यानी 0.52 फीसदी की गिरावट के साथ 3860 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                                  AUGUST 10, 2023 / 11:09 AM IST

                                                  Stock Market LIVE Updates:Q1 में Max Financial का मुनाफा 55.5% बढ़ा, शेयर 10% भागा

                                                  पहली तिमाही में सालाना आधार पर इस कंपनी का मुनाफा 55.5% बढ़कर 87.7 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है. ब्याज से आय भी बढ़कर 9,158.8 करोड़ रुपये रहा। VNB 16% बढ़ा है, जबकि VNB मार्जिन 22.2% पर रहा। जून तिमाही में Gross Written Premium 18.7% बढ़कर 4,871 करोड़ रुपये रहे। कुल APE 1,009 करोड़ रुपए से बढ़कर 1,113 करोड़ रुपये रहा। सॉल्वेंसी 196% से घटकर 188% पर रही है। कंपनी ने कहा कि सालाना आधार पर उसने 4% से ज्यादा पॉलिसी बेची है।

                                                    AUGUST 10, 2023 / 10:57 AM IST

                                                    Stock Market LIVE Updates:BSE को 407 करोड़ के Exceptional Item से मुनाफे में उछाल आया, शेयर 1% से ज्यादा टूटा

                                                    407 करोड़ के Exceptional Item से मुनाफे में उछाल आया है। CDSL में 5% हिस्सा बिक्री से 407 करोड़ मिले है। फिलहाल BSE का शेयर एनएसई पर 17.40 रुपये यानी 1.83 फीसदी की गिरावट के साथ 906.55 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                                      AUGUST 10, 2023 / 10:47 AM IST

                                                      Stock Market LIVE Updates:Axis Bank, मैक्स लाइफ में बैंक 1,612 करोड़ रुपये का निवेश करेगा, शेयर टूटा

                                                      मैक्स लाइफ में बैंक 1,612 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। प्रेफरेंशियल अलॉटमेंट के जरिए इस निवेशकों को मंजूरी मिल चुकी है। इस डील के बाद मैक्स लाइफ में बैंक का हिस्सा बढ़कर 19.02% पर पहुंच जाएगा। फिलहाल एक्सिस बैंक का शेयर एनएसई पर 5.00 रुपये यानी 0.54 फीसदी की गिरावट के साथ 944.65 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                                        AUGUST 10, 2023 / 10:30 AM IST

                                                        RBI POLICY OUTCOME: GDP ग्रोथ को लेकर क्या है अनुमान

                                                        कारोबारी साल 2024 में GDP ग्रोथ 6.5% रहने का अनुमान है। जबकि, कारोबारी साल 2025 की अप्रैल-जून तिमाही में जीडीपी ग्रोथ का अनुमान 6.6% पर है। FY24 की पहली तिमाही में रियल GDP ग्रोथ 8% रहने का अनुमान है। FY24 रिटेल महंगाई अनुमान 5.1% से बढ़ाकर 5.4% पर रहा है। FY24 Q2 रिटेल महंगाई दर अनुमान 6.2% पर रखा है। Q3FY24 CPI महंगाई अनुमान 5.4% से बढ़ाकर 5.7% पर कर दिया है। Q1FY25 CPI महंगाई 5.2% रहने का अनुमान है।

                                                          AUGUST 10, 2023 / 10:26 AM IST

                                                          बल्क डील

                                                          एमएएस फाइनेंशियल सर्विसेज (MAS Financial Services): बसंत माहेश्वरी वेल्थ एडवाइजर्स एलएलपी ने खुले बाजार लेनदेन के जरिए 816.38 रुपये प्रति शेयर के औसत कीमत पर एमएएस फाइनेंशियल सर्विसेज में 2.93 लाख इक्विटी शेयर या 50 फीसदी से ज्यादा हिस्सेदारी खरीदी है।

                                                            AUGUST 10, 2023 / 10:12 AM IST
                                                            RBI POLICY OUTCOME:सब्जियों की दाम बढ़ने से महंगाई में उछाल संभव
                                                            आरबीई ने MSF, बैंक रेट 6.75% पर बरकरार रखा है। वहीं SDF रेट 6.25% पर बरकरार रखा है। आरबीआई ने जुलाई-अगस्त में महंगाई बढ़ने का अनुमान दिया है। आरबीआई का कहना है कि सब्जियों की दाम बढ़ने से महंगाई में उछाल संभवहै। आरबीआई गर्वनर शक्तिकांता दास का महंगाई दर 4% पर लाने को लेकर प्रतिबद्ध है। बता दें कि RBI ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। आरबीआई ने पॉलिसी रेपो रेट 6.50% पर बरकरार रखा है। आरबीआई ने WITHDRAWAL ACCOMMODATION रुख बरकरार रखा है।
                                                              AUGUST 10, 2023 / 10:05 AM IST

                                                              RBI POLICY OUTCOME: RBI ने नहीं किया ब्याज दरों में कोई बदलाव

                                                              RBI ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। आरबीआई ने पॉलिसी रेपो रेट 6.50% पर बरकरार रखा है। आरबीआई ने WITHDRAWAL ACCOMMODATION रुख बरकरार रखा है। आरबीआई गर्वनर शक्तिकांता दास का कहना है कि हमारी इकोनॉमी में ग्रोथ बरकरार है। दुनिया की हम 5वीं बड़ी इकोनॉमी हैं। हमारे इकोनॉमिक फंडामेंटर काफी बेहतर है। भारत दुनिया की नई ग्रोथ इंजन बन सकता है।

                                                                AUGUST 10, 2023 / 9:47 AM IST

                                                                Stock Market LIVE Updates:NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर

                                                                10 अगस्त को को NSE पर 5 स्टॉक्स बलरामपुर चीनी मिल्स, चंबल फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स, डेल्टा कॉर्प, हिंदुस्तान कॉपर, और इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस F&O बैन में हैं। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।

                                                                  AUGUST 10, 2023 / 9:21 AM IST

                                                                  Stock Market LIVE Updates:सैमको सिक्योरिटीज अश्विन रमानी की बाजार पर राय

                                                                  सैमको सिक्योरिटीज के डेरिवेटिव और तकनीकी विश्लेषक अश्विन रमानी का कहना है कि निफ्टी ने दैनिक चार्ट पर एक हैमर कैंडल बनाया है, जो खरीदारों की ताकत को दर्शाता है। निफ्टी फ्यूचर्स के ओपन इंटरेस्ट ने बुधवार को नए लॉन्ग पोजीशन बनने के संकेत दिये हैं। 19500 की स्ट्राइक पर मजबूत पुट राइटिंग हुई। पुट साइड में इस लेवल पर सबसे ज्यादा ओपन इंटरेस्ट है। ऐसे में निफ्टी के लिए 19500 का स्तर एक मजबूत सपोर्ट के रूप में काम करेगा। इस स्ट्राइक पर पर ऑप्शन कारोबार में होने वाली गतिविधि आज के इंट्राडे कारोबार में निफ्टी की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएगी।

                                                                    AUGUST 10, 2023 / 9:18 AM IST

                                                                    Market Opens: RBI पॉलिसी से पहले बाजार गिरावट पर खुला

                                                                    भारतीय बाजार की शुरुआत आज आरबीआई पॉलिसी के पहले गिरावट के साथ हुई है। सेंसेक्स 81.07 अंक यानी 0.12 फीसदी की गिरावट के साथ 65,914.74 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 28.25 अंक यानी 0.14 फीसदी की गिरावट के साथ 19604.25 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

                                                                      AUGUST 10, 2023 / 9:13 AM IST

                                                                      Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

                                                                      निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 19514 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 19472 और 19404 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 19650 फिर 19692 और 19760 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

                                                                      Nifty Bank

                                                                      निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 44628 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 44524 और 44355 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 44965 फिर 45069 और 45238 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

                                                                        AUGUST 10, 2023 / 9:09 AM IST

                                                                        Stock Market LIVE Updates:एंजेल वन के ओशो कृष्ण की बाजार पर राय


                                                                        एंजेल वन के ओशो कृष्ण का मानना है कि 19,678-19705 का बियरिश गैप निफ्टी के लिए तत्काल बाधा बना हुआ है। अगर निफ्टी इस बाधा को पार कर लेता है तो फिर इसमें और तेजी आती दिखेगी। फिर इसके लिए अगली बाधा 19800-19850 के आसपास होगी। वहीं, नीचे की तरफ इसके लिए पहला सपोर्ट 19500 पर और अगले बड़े सपोर्ट 19440-19380 पर दिख रहे हैं।

                                                                          AUGUST 10, 2023 / 9:07 AM IST

                                                                          Market at pre-open: प्री-ओपनिंग में बाजार में दिखी कमजोरी

                                                                          प्री-ओपनिंग में बाजार में कमजोरी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 64.43 अंक यानी 0.10 फीसदी की गिरावट के साथ 65,931.38 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 49.30 अंक यानी 0.25 फीसदी की गिरावट के साथ 19,583.20 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

                                                                            AUGUST 10, 2023 / 9:00 AM IST

                                                                            Stock Market LIVE Updates:शेयरखान के जतिन गेडिया की बाजार पर राय

                                                                            शेयरखान के जतिन गेडिया का कहना है कि आज बाजार लगभग सपाट खुला था। पूरे दिन इसमें काफी वोलैटिलिटी रही। लेकिन आखिरी घंटे में आई खरीदारी के चलते निफ्टी 60 अंकों की बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब रहा। निफ्टी के लिए इस समय 19648 और 19729 के आसपास रजिस्टेंस नजर आ रहा है। यहां से इसमें फिर से दबाव बन सकता है। निफ्टी की आज की तेजी एक काउंटर ट्रेंड पुल बैक है। जिसके जल्द ही ठंडे पड़ने की संभावना है। शॉर्ट टर्म में निफ्टी में अभी हमें कंसोलिडेशन देखने को मिल सकता है। यह हमें नीचे की तरफ 19100 की तरफ जाता नजर आ सकता है।

                                                                            शेयरखान के जतिन गेडिया ने आज बैंक निफ्टी में काफी वोलैटिलिटी देखने को मिली। इसके लिए 45000-45100 पर रजिस्टेंस रहा। हालांकि पुलबैक के बावजूद बैंक निफ्टी लाल निशान में बंद हुआ। इसका डेली मोमेंटम इंडीकेटर नेगेटिव क्रॉसओवर दे रहा है। ऐसे में ट्रेडर्स को सलाह होगी कि वो इस पुलबैक का इस्तेमाल बिकवाली के लिए करें। शॉर्ट टर्म में निफ्टी हमें 44000 की तरफ जाता दिख सकता है।

                                                                              AUGUST 10, 2023 / 8:53 AM IST

                                                                              Stock Market LIVE Updates:FIIs-DIIs के आंकड़े

                                                                              अगस्त 2023 में कल पहली बार विदेशी संस्थागत निवेशकों की ओर से घरेलू शेयर बाजार में खरीदारी दिखी। हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों ने कल बिकवाली की है। बुधवार को FIIs ने कैश मार्केट में 644.11 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे हैं। जबकि, DIIs ने कल कैश मार्केट में 597.88 करोड़ रुपए के शेयर बेचे हैं।

                                                                                AUGUST 10, 2023 / 8:49 AM IST

                                                                                Stock Market LIVE Updates:कोटक सिक्योरिटीज के श्रीकांत चौहान की बाजार पर राय

                                                                                कोटक सिक्योरिटीज के श्रीकांत चौहान का कहना है कि दो दिनों की लगातार गिरावट के बाद आज कारोबारी सत्र के आखिरी घंटे में बाजार में अच्छी रिकवरी आई। मेटल, तेल गैस, ऑटो स्टॉक और यूरोपियन बाजारों में आई तेजी ने कारोबारी सत्र से आखिरी घंटे में बाजार का मूड सुधर गया। तकनीकी तौर पर देखें तो सुबह की शुरुआती बिकवाली के साथ निफ्टी ने 19470 के करीब सपोर्ट लिया। यहां से इसमें अच्छी रिकवरी आई। इंट्रा डे चार्ट पर एक अच्छे रिवर्सल फॉर्मेशन और हायर बॉटम फॉर्मेशन से बाजार में वर्तमान लेवल से और तेजी आने के संकेत मिल रहे हैं। ट्रेडर्स के लिए 19,550 का स्तर ट्रेंड डिसाइड करने वाला लेवल होगा। अगर निफ्टी इसके ऊपर टिके रहने में कामयाब रहता है तो फिर इसमें 19735 का स्तर देखने को मिल सकता है। वहीं दूसरी तरफ 19550 के नीचे फिसलने पर और कमजोरी आ सकती है। फिर निफ्टी 19470-19440 की तरफ जाता दिख सकता है।

                                                                                  AUGUST 10, 2023 / 8:32 AM IST

                                                                                  Stock Market LIVE Updates:आज किन कंपनियों के तिमाही नतीजे

                                                                                  आज जून तिमाही के नतीजों की बात करें निफ्टी की 2 कंपनियों और वायदा बाजार की 9 कंपनियों के साथ-साथ कैश मार्केट की कई कंपनियों के नतीजे जारी होने वाले हैं। निफ्टी में आज Hero MotoCorp और Grasim के नतीजे जारी होंगे। वायदा बाजार में आज Alkem Lab, Biocon, CONCOR, IPCA Labs, Manappuram, Samvardhan Motherson, Page Industries, Pidilite और SAIL के नतीजे जारी होंगे. कैश मार्केट में Arvind Fashions, Ashoka Buildcon, Avanti Feeds, Campus Activewear, Graphite India, GR Infra, Indiabulls Real Estate समेत कई अन्य कंपनियों के नतीजे जारी होंगे।

                                                                                    AUGUST 10, 2023 / 8:30 AM IST

                                                                                    Stock Market LIVE Updates: आज सुबह 10 बजे आएगी क्रेडिट पॉलिसी

                                                                                    आज सुबह 10 बजे RBI क्रेडिट पॉलिसी का एलान होगा । सब्जियों की महंगाई की चुनौतियों के बीच ब्याज दरों में बदलाव की उम्मीद नहीं है। खास फोकस में बैंकिंग, ऑटो और रियल्टी शेयर रहेंगे ।

                                                                                      AUGUST 10, 2023 / 8:28 AM IST

                                                                                      Stock Market LIVE Updates: 09 अगस्त को कैसी रही थी बाजार की चाल

                                                                                      कल शुरुआती घंटो में बाजार में गिरावट रही मगर क्लोजिंग के साथ ही बाजार में रिकवरी देखी गई। इस रिकवरी के चलते सेंसेक्स-निफ्टी दिन के ऊपरी स्तर पर बंद हुए। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 149 अंक चढ़कर 65996 पर बंद हुआ वहीं निफ्टी 62 अंक चढ़कर 19633 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी बैंक 84 अंक गिरकर 44881 पर बंद हुआ है। मिडकैप 125 अंक चढ़कर 38037 पर बंद हुआ है।

                                                                                        AUGUST 10, 2023 / 8:25 AM IST

                                                                                        Crude Oil:कच्चे तेल की कीमतों में तेजी

                                                                                        सप्लाई घटने की चिंता के बीच कच्चे तेल के दाम में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। ब्रेंट क्रूड का भाव 87 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच चुका है। OPEC+ देशों की ओर से प्रोडक्शन में कटौती को देखते हुए कमोडिटी कीमतों में भी तेजी नजर आ रही है। गोल्डमैन सैक्स ने कहा है कि रिकॉर्ड डिमांड और सऊदी अरब की ओर से सप्लाई में कटौती की वजह से कच्चे तेल में इतनी तेजी दिख रही है। इसके अलावा यूरोपीय नैचुरल गैस कीमतों मे 28% की बढ़ोतरी ने भी कच्चे तेल की कीमतों पर दबाव बढ़ाया है।

                                                                                          AUGUST 10, 2023 / 8:22 AM IST

                                                                                          ग्लोबल बाजारों से सुस्त संकेत

                                                                                          ग्लोबल बाजारों से संकेत कमजोर मिल रहे है। एशिया सुस्त नजर आ रहा है। वहीं गिफ्ट निफ्टी में भी नरमी देखने को मिल रही है। रिटेल महंगाई के आंकड़ों से पहले कल अमेरिका में 1% तक की गिरावट रही।

                                                                                            AUGUST 10, 2023 / 8:20 AM IST

                                                                                            Stock Market LIVE Updates:सुप्रभात दोस्तो, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।