Get App

लाइव ब्लॉग

Curated By: Sujata Yadav AUGUST 21, 2023 / 3:37 PM IST

Closing Bell: सेंसेक्स 267 अंक चढ़ा, निफ्टी 19350 के पार हुआ बंद, हरे निशान में रहे सभी सेक्टर

Closing Bell: Bajaj Finance, Adani Ports, Power Grid Corp, Adani Enterprises और Hindalco Industries निफ्टी के टॉप गेनर रहा जबकि Reliance Industries, M&M, Britannia Industries, SBI Life Insurance और Bajaj Auto निफ्टी का टॉप लूजर हैं।कारोबार के अंत में सेंसेक्स 267.43 अंक यानी 0.41 फीसदी की बढ़त के साथ 65,216.09 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 83.45 अंक यानी 0.43 फीसदी की बढ़त के साथ 19393.60 के स्तर पर बंद हुआ

Closing Bell:2 दिनों की गिरावट के बाद बाजार में तेजी देखने को मिली। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी देखने को मिली जबकि मिडकैप, इंडेक्स की रिकॉर्ड क्लोजिंग हुई। मेटल, IT, PSE शेयरों में बढ़त देखने को मिला। वहीं रियल्टी, फार्मा, एनर्जी इंडेक्स बढ़त पर बंद हुआ। PSU बैंकिंग से जुड़े शेयरों में दबाव देखने को मिली। Bajaj Finance, Adani Ports, Power Grid Corp, Adani Enterprises और Hi

 Stock Market LIVE Updates:
Stock Market LIVE Updates:
AUGUST 21, 2023 / 3:34 PM IST
Closing Bell:2 दिनों की गिरावट के बाद सेंसेक्स-निफ्टी बढ़त पर हुआ बंद
2 दिनों की गिरावट के बाद बाजार में तेजी देखने को मिली। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी देखने को मिली जबकि मिडकैप, इंडेक्स की रिकॉर्ड क्लोजिंग हुई। मेटल, IT, PSE शेयरों में बढ़त देखने को मिला। वहीं रियल्टी, फार्मा, एनर्जी इंडेक्स बढ़त पर बंद हुआ। PSU बैंकिंग से जुड़े शेयरों में दबाव देखने को मिली।
Bajaj Finance, Adani Ports, Power Grid Corp, Adani Enterprises और Hindalco Industries निफ्टी के टॉप गेनर रहा जबकि Reliance Industries, M&M, Britannia Industries, SBI Life Insurance और Bajaj Auto निफ्टी का टॉप लूजर हैं।
सभी सेक्टर आज हरे निशान में बंद हुआ। रियल्टी, मेटल, पावर और कैपिटल गुड्स इंडेक्स 1-2 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। बीएसई का मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुआ।
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 267.43 अंक यानी 0.41 फीसदी की बढ़त के साथ 65,216.09 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 83.45 अंक यानी 0.43 फीसदी की बढ़त के साथ 19393.60 के स्तर पर बंद हुआ।
    AUGUST 21, 2023 / 3:25 PM IST

    Stock Market LIVE Updates:Titan पर CLSA की राय

    सीएलएसए ने टाइटन पर आउटपरफॉर्म रेटिंग की राय दी है और स्टॉक के लिए 3270 रुपये का लक्ष्य दिया है। CaratLane में कंपनी ने 27.18% हिस्सा को 4,620 करोड़ रुपए किया था। कंपनी इस ग्रुप को अपने ज्वेलरी कारोबार में इंटीग्रेट करने की तैयारी में है। इस अधिग्रहण की वजह से कंपनी के नतीजों पर बड़ा असर नहीं देखने को मिलेगा। मौजूदा डील में CaratLane की वैल्युएशन 17,000 करोड़ रुपए है। जून 2023 तक कंपनी के पास 93 शहरों में 233 स्टोर्स हैं।

      AUGUST 21, 2023 / 3:03 PM IST

      Stock Market LIVE Updates:POWER MECH 25 अगस्त को फंड जुटाने पर विचार करेगी

      कंपनी 25 अगस्त को फंड जुटाने पर विचार करेगी। फिलहाल POWER MECH का शेयर एनएसई पर 18.85 रुपये यानी 0.48 फीसदी की गिरावट के साथ 3900 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

        AUGUST 21, 2023 / 2:48 PM IST

        Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

        आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 19300, 19400 और 19500 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 19300, 19200 और 19000 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 44000, 44100 और 44200 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 44000, 43900 और 43800 के स्तर पर नजर आये।

          AUGUST 21, 2023 / 2:36 PM IST

          Stock Market LIVE Updates:ZYDUS WELLNESS में प्रमोटर्स ने 18 अगस्त को शेयर खरीदे , शेयर चढ़े

          ZYDUS WELLNESS में प्रमोटर्स ने 18 अगस्त को शेयर खरीदे हैं। प्रमोटर्स की हिस्सेदारी मार्च तिमाही के मुकाबले जून तिमाही में 66.45 फीसदी से बढ़कर 67.1 फीसदी हो गई है। फिलहाल ZYDUS WELLNESS का शेयर एनएसई पर 9.00 रुपये यानी 0.58 फीसदी की बढ़त के साथ 1559 रुपये के आसपसा कारोबार कर रहा था।

            AUGUST 21, 2023 / 2:15 PM IST

            Stock Market LIVE Updates: Knowledge Marine and Engineering Works को मिला ऑर्डर, शेयर 5% से ज्यादा भागा

            Knowledge Marine and Engineering Works को बड़ा ऑर्डर मिला है। नॉलेज मरीन एंड इंजीनियरिंग वर्क्स यूनिट को बहरीन में चार रेत खरीदारों से ₹342.06 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। इस कंपनी में जाने-माने निवेशक आशीष कचोलिया की 2.78 फीसदी हिस्सेदारी है। विजयना सुंदर अय्यर की 2.34 फीसदी हिस्सेदारी है। फिलहाल Knowledge Marine and Engineering Works का शेयर एनएसई पर 76.50 रुपये यानी 5.47 फीसदी की बढ़त के साथ 1475 रुपये के आसपसा कारोबार कर रहा था।

              AUGUST 21, 2023 / 1:56 PM IST

              Stock Market LIVE Updates:TITAN पर एचएसबीसी की राय

              एचएसबीसी ने टाइटन पर खरीदारी की रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 3,580 रुपये/शेयर तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी ने कैरेटलेन में संस्थापकों की शेष 27.2% हिस्सेदारी 4,620 करोड़ में हासिल की है। कैरेटलेन एक ओमनी-चैनल आभूषण खुदरा विक्रेता है, जो वित्त वर्ष 2011 में प्रॉफिटेबल हो गया है। टाइटन के स्वामित्व में कैरेटलेन का वैल्यूएशन बढ़ गया

                AUGUST 21, 2023 / 1:40 PM IST

                Stock Market LIVE Updates: SJS Enterprises में आशीष कचोलिया ने हिस्सेदारी बेची, शेयर 3% टूटा

                SJS Enterprises में दिग्गज निवेशक ने इस स्टॉक में NSE पर करीब 11.6 करोड़ रुपए के शेयर बेचे हैं। 18 अगस्त यानी शुक्रवार को आशीष कचोलिया ने SJS Enterprises के 1.8 लाख शेयर यानी 0.6% हिस्सा 640 रुपए प्रति शेयर के भाव पर बल्क डील के जरिए बेचे। इस दिन SJS Enterprises के कुल 3 लाख शेयरों ने हाथ बदले जो कि महीने के ट्रेडेड औसत का ये करीब 50% हिस्सा है। फिलहाल SJS Enterprises का शेयर एनएसई पर 18.55 रुपये यानी 2.90 फीसदी की गिरावट के साथ 623.50 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                  AUGUST 21, 2023 / 1:22 PM IST
                  Stock Market LIVE Updates:L&T को 1000-2500 करोड़ रुपये की रेंज में मिला ऑर्डर, शेयर की चाल सपाट
                  ऑस्ट्रेलिया में केमिकल यूरिया प्लांट के लिए ऑर्डर मिला है। कंपनी को 1000-2500 करोड़ रुपये की रेंज में ऑर्डर मिला है। फिलहाल L&T का शेयर एनएसई पर 0.25रुपये यानी 0.01 फीसदी की बढ़त के साथ 2641.80 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।
                    AUGUST 21, 2023 / 1:12 PM IST

                    Stock Market LIVE Updates:NTPC पर Golman Sachs की राय

                    गोल्डमैन सैक्स ने एनटीपीसी पर खरीदारी की राय दी है और स्टॉक पर 275 रुपये का लक्ष्य दिया है। भारत में अब तक सबसे ज्यादा पीक पावर डिमांड है। भारत में सालाना तौर पर 18 GW की सालाना ग्रोथ दिखा है। 229 GW के अनुमान के मुकाबले पीक डिमांड में सुधार देखने को मिला। थर्मल कैपेक्स में रिवाइवल की उम्मीद है।

                      AUGUST 21, 2023 / 1:01 PM IST

                      Stock Market LIVE Updates:Sona Comstar पर Citi की राय

                      सिटी पर Sona Comstar पर खरीदारी की राय दी है और स्टॉक पर 680 रुपये का लक्ष्य दिया है। ग्लोबल ऑटो इंडस्ट्री के डिमांड ट्रेंड्स में नरमी, खासतौर पर यूरोप में है। नए प्रोडक्ट्स और मार्केट शेयर बढ़ने से आय और मुनाफा तेजी से बढ़ा है। नए प्रोडक्ट्स लॉन्च में संभावित तौर पर देर ही सकती है। मैनेजमेंट का फोकस रिटर्न्स, ग्रोथ और मार्जिन पर है।

                        AUGUST 21, 2023 / 12:48 PM IST
                        Stock Market LIVE Updates:ABB INDIA को RELIANCE LIFE के प्लांट को ऑटोमेट करने के लिए ऑर्डर मिला
                        नासिक में RELIANCE LIFE के प्लांट को ऑटोमेट करने के लिए ऑर्डर मिला है। फिलहाल ABB INDIA का शेयर एनएसई पर 17.35 रुपये यानी 0.41 फीसदी की गिरावट के साथ 4301.20 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।
                          AUGUST 21, 2023 / 12:40 PM IST

                          Stock Market LIVE Updates:BHARAT FORGE को मिला 850 करोड़ रुपये का ऑर्डर, शेयर 1% से ज्यादा भागा

                          कंपनी को 850 करोड़ रुपये का एक्सपोर्ट ऑर्डर मिला है। फिलहाल BHARAT FORGE का शेयर एनएसई पर 16.60 रुपये यानी 1.72 फीसदी की बढ़त के साथ 987.20 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                            AUGUST 21, 2023 / 12:21 PM IST

                            Stock Market LIVE Updates:KEC International को मिला 1,007 करोड़ रुपए का ऑर्डर, शेयर 4% से ज्यादा भागा

                            कंपनी को कई कारोबार के लिए 1,007 करोड़ रुपए के ऑर्डर मिले हैं। फिलहाल KEC International का शेयर एनएसई पर 29.75 रुपये यानी 4.76 फीसदी की बढ़त के साथ 654 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                              AUGUST 21, 2023 / 12:12 PM IST

                              Stock Market LIVE Updates: GMR Airports में पैसेंजर ट्रैफिक में 30% की ग्रोथ देखने को मिली , शेयर 2% चढ़ा

                              जुलाई महीने में साल-दर-साल आधार पर पैसेंजर ट्रैफिक में 30% की ग्रोथ देखने को मिली है। हालांकि, माह-दर-माह आधार पर ये आंकड़ा सपाट रहा है। फिलहाल GMR Airports का शेयर एनएसई पर 1.15 रुपये यानी 2.06 फीसदी की बढ़त के साथ 54.45 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                AUGUST 21, 2023 / 12:03 PM IST

                                Stock Market LIVE Updates: TITAN पर जेपी मॉर्गन की राय

                                जेपी मॉर्गन ने टाइटन पर ओवरवेट रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 3,260 रुपये/शेयर तय किया है। उनका कहना है कि कैरेटलेन में हिस्सेदारी बढ़ाकर 98% की है। शॉर्ट में लेन-देन EPS को कमजोर कर देगा। यह टाइटन के मध्यम अवधि के वैल्यू के लिए अनुकूल है। कैरेटलेन एक हाई ग्रोथ वाला व्यवसाय है जिसमें अच्छे रेवन्यू और मार्जिन को सुनिश्चित करने का अवसर है।

                                  AUGUST 21, 2023 / 11:45 AM IST

                                  Stock Market LIVE Updates: TITAN पर मैक्वायरी की राय

                                  मैक्वायरी ने टाइटन पर आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 3,400 रुपये/शेयर तय किया है। उनका कहना है कि हिस्सेदारी बढ़ाने और प्रमुख प्रबंधन टीम के अधिकांश लोगों को कंटीन्यू करने पर वैल्यूएशन आकर्षक हो गया है। उच्च ब्याज खर्च को ध्यान में रखते हुए FY24/25/26 स्टैंडअलोन EPS में 2%/4%/3% की कटौती की है। हिस्सेदारी बढ़ने के बाद कैरेटलेन के वैल्यू में हायर फ्लो से EPS कटौती का असर कम हो गया है।

                                    AUGUST 21, 2023 / 11:33 AM IST

                                    Stock Market LIVE Updates:Tanla Platforms नवंबर 2021 में एक्सपायर होने के बाद Vodafone Idea के साथ करार को रिन्यू नहीं करेगी, शेयर 4% से ज्यादा टूटा

                                    नवंबर 2021 में एक्सपायर होने के बाद Vodafone Idea के साथ करार को रिन्यू नहीं करेगी। दोनों कंपनियों की ये पार्टनरशिप इंटरनेशनल A2P सर्विसेज के प्लैटफॉर्म और फायरवॉल सर्विसेज के लिए था। इससे तिमाही आधार पर कंपनी की आय पर 17 करोड़ रुपए और मुनाफे पर 9 करोड़ रुपए का असर पड़ेगा। फिलहाल Tanla Platforms का शेयर एनएसई पर 51.05 रुपये यानी 4.63 फीसदी की गिरावट के साथ 1046.95 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                      AUGUST 21, 2023 / 11:22 AM IST

                                      Stock Market LIVE Updates:GSFC ने 10 रुपये प्रति शेयर के भाव पर किया डिविडेंड देने का ऐलान

                                      GSFC ने सोमवार को एक्सचेंजों को बताया कि बोर्ड ने डिविडेंड देने का फैसला किया है। कंपनी अपने शेयरहोल्डर्स को 10 रुपए प्रति शेयर के भाव पर डिविडेंड देगी। कंपनी ने कहा कि 28 सितंबर 2023 तक जिन शेयरहोल्डर्स के नाम उसके रिकॉर्ड बुक में होंगे, उन्हें ये 10 रुपए प्रति शेयर का डिविडेंड मिलेगा। GSFC ने यह भी कहा कि 22 सितंबर 2021, शुक्रवार को कंपनी की आम सालाना बैठक यानी AGM होगा।

                                        AUGUST 21, 2023 / 11:07 AM IST

                                        Stock Market LIVE Updates:Titan ने Caratlane में अतिरिक्त 27.18% हिस्सा 4,621 करोड़ रुपए में अधिग्रहण करेगी, शेयर में मामूली बढ़त

                                        Caratlane में अतिरिक्त 27.18% हिस्सा 4,621 करोड़ रुपए में अधिग्रहण करेगी। ये डील Caratlane के 17,000 करोड़ रुपए की वैल्यू पर हुई है। इस ट्रांजैक्शन के बाद Caratlane में टाइटन की कुल हिस्सेदारी बढ़कर 98.28% हो जाएगी। इसके पहले 2016 में टाइटन ने कंपनी में 62% हिस्सा खरीदा था। फिलहाल Titan का शेयर एनएसई पर 7.05 रुपये यानी 0.23 फीसदी की बढ़त के साथ 3054.80 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                          AUGUST 21, 2023 / 10:56 AM IST

                                          Stock Market LIVE Updates:NTPC पर Golman Sachs की राय

                                          Golman Sachs ने एनटीपीसी पर खरीदारी की राय दी है और स्टॉक के लिए 275 रुपये का लक्ष्य दिया है। भारत में अब तक सबसे ज्यादा पीक पावर डिमांड है। भारत में सालाना तौर पर 18 GW की सालाना ग्रोथ देखने को मिल रही है। 229 GW के अनुमान के मुकाबले पीक डिमांड में सुधार दिखा है। थर्मल कैपेक्स में रिवाइवल की उम्मीद है।

                                            AUGUST 21, 2023 / 10:45 AM IST

                                            Stock Market LIVE Updates:Mahindra & Mahindra ने चुनिंदा XUVs की जांच और सोधन का एलान किया, शेयर में गिरावट

                                            कंपनी ने चुनिंदा XUVs की जांच और सोधन का एलान किया है। 8 जून 2021 से 28 जून 2023 तक के बीच तैयार की गई 1.08 लाख XUV700 में इंजन बे में वायरिंग की जांच कर दुरुस्त करेगी। इसके अलावा 16 फरवरी से 5 जून 2023 के बीच तैयार की गई 3,560 XUV400 की भी वायरिंग चेक कर दुरुस्त करेगी। फिलहाल Mahindra & Mahindra का शेयर एनएसई पर 10.90 रुपये यानी 0.74 फीसदी की गिरावट के साथ 1542.15 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                              AUGUST 21, 2023 / 10:33 AM IST

                                              Stock Market LIVE Updates: PNB Housing Finance का शेयर 5% से ज्यादा भागा

                                              ARC बिक्री के जरिए 784 करोड़ रुपए के कॉरोपोरेट नॉन-परफॉर्मिंग अकाउंट की रिकवरी की है। 30 जून 2023 तक कंपनी की ग्रॉस एनपीए 2,270 करोड़ रुपए रही। इस दौरान कुल लोन एसेट 60,395 करोड़ रुपए का था। फिलहाल PNB Housing Finance का शेयर एनएसई पर 36.65 रुपये यानी 5.65 फीसदी की बढ़त के साथ 670.95 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                                AUGUST 21, 2023 / 10:24 AM IST

                                                Stock Market LIVE Updates:Ashok Leyland दो सब्सिडियरी के लेंडर फैसिलिटी को कवर करने के लिए 870 करोड़ रुपए की कॉरपोरेट गारंटी देगी, शेयर में तेजी

                                                दो सब्सिडियरी के लेंडर फैसिलिटी को कवर करने के लिए 870 करोड़ रुपए की कॉरपोरेट गारंटी देगी। ये सब्सिडियरी UK में Optare plc और Switch Mobility हैं। फिलहाल Ashok Leyland का शेयर एनएसई पर 1.40 रुपये यानी 0.72 फीसदी की बढ़त के साथ 187.70 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                                  AUGUST 21, 2023 / 10:15 AM IST

                                                  Jio Financial Listing : NSE - BSE पर लिस्ट हुआ जियो फाइनेंशियल का शेयर

                                                  Jio Financial Services की आज दोनों प्रमुख एक्सचेंजों - NSE और BSE पर लिस्टिंग हो चुकी है। BSE पर आज ये स्टॉक 265 रुपए प्रति शेयर के भाव पर लिस्ट हुआ। जबकि NSE पर आज जियो फाइनेंशियल की लिस्टिंग 262 रुपए प्रति शेयर के भाव पर हुई।

                                                  पूरी खबर यहां पढ़ें- Jio Financial Listing: जियो फाइनेंशियल की मार्केट में धांसू एंट्री, बीएसई पर ₹265 के भाव हुई शुरुआत

                                                    AUGUST 21, 2023 / 10:07 AM IST

                                                    Gold Price: सोने- चांदी में कमजोरी

                                                    डॉलर की मजबूती सोने चांदी की चमक को फीकी कर रही है। COMEX पर सोने का भाव लगातार चौथे हफ्ते गिरावट देखने को मिली है। सोना अब भी $1900 के नीचे बना हुआ है। वहीं चांदी भी 2 महीनों के निचले स्तरों पर कामकाज कर रही है।बाजार की नजर अगले हफ्ते जैक्सन होल में जेरोम पॉवेल के भाषण पर है। बाजार ये मान रहा है कि जैक्सन होल से फेड के अगले महीने के कदम के संकेत मिलेंगे। हलांकि फेड के रुख में सख्ती जारी रहने की भी उम्मीद है।

                                                      AUGUST 21, 2023 / 9:53 AM IST

                                                      Stock Market LIVE Updates:Titan पर CLSA की राय

                                                      सीएलएसए ने टाइटन पर आउटपरफॉर्म रेटिंग की राय दी है और स्टॉक के लिए 3270 रुपये का लक्ष्य दिया है। CaratLane में कंपनी ने 27.18% हिस्सा को 4,620 करोड़ रुपए किया था। कंपनी इस ग्रुप को अपने ज्वेलरी कारोबार में इंटीग्रेट करने की तैयारी में है। इस अधिग्रहण की वजह से कंपनी के नतीजों पर बड़ा असर नहीं देखने को मिलेगा। मौजूदा डील में CaratLane की वैल्युएशन 17,000 करोड़ रुपए है। जून 2023 तक कंपनी के पास 93 शहरों में 233 स्टोर्स हैं।

                                                        AUGUST 21, 2023 / 9:39 AM IST

                                                        बल्क डील

                                                        कॉनकॉर्ड बायोटेक (Concord Biotech): गवर्नमेंट पेंशन फंड ग्लोबल की तरफ से नॉर्गेस बैंक ने खुले बाजार लेनदेन के जरिए बायोटेक फार्मा कंपनी कॉनकॉर्ड बायोटेक में 8.99 लाख इक्विटी शेयर या 0.86 फीसदी हिस्सेदारी 900.05 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर खरीदी है। ये हिस्सेदारी खरीदने पर कुल 80.92 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।

                                                          AUGUST 21, 2023 / 9:20 AM IST

                                                          Stock Market LIVE Updates:NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर

                                                          21 अगस्त को एनएसई के एफ एंड ओ बैन लिस्ट में मणप्पुरम फाइनेंस,चंबल फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स, डेल्टा कॉर्प, गुजरात नर्मदा वैली फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स (जीएनएफसी),ग्रैन्यूल्स इंडिया, हिंदुस्तान कॉपर, इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस, इंडिया सीमेंट्स, पंजाब नेशनल बैंक, सेल और ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज शामिल हैं। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।

                                                            AUGUST 21, 2023 / 9:17 AM IST

                                                            Market Opens:सेंसेक्स-निफ्टी की शुरुआत हुई सपाट

                                                            21 अगस्त को भारतीय बाजार की सपाट शुरुआत हुई है। सेंसेक्स 62.84 अंक यानी 0.10 फीसदी की बढ़त के साथ 65,011.50 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 27.00 अंक यानी 27.00 फीसदी की बढ़त के साथ 19337.15 के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                                              AUGUST 21, 2023 / 9:03 AM IST

                                                              Market At Pre-Open: प्री-ओपनिंग में बाजार में दिखी गिरावट

                                                              प्री- ओपनिंग में बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई है। सेंसेक्स 68.68 अंक यानी 0.11 फीसदी की गिरावट के साथ 63,926.53 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 43.55 अंक यानी 0.23 फीसदी की बढ़त के साथ 19353.70 के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                                                AUGUST 21, 2023 / 8:56 AM IST

                                                                Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

                                                                निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 19267 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 19238 और 19192 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 19358 फिर 19387 और 19433 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

                                                                Nifty Bank

                                                                निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 43718 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 43651और 43542 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 43936 फिर 44003 और 44112 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

                                                                  AUGUST 21, 2023 / 8:40 AM IST

                                                                  Stock Market LIVE Updates:FIIs-DIIs के आंकड़े

                                                                  विदेशी निवेशकों की ओर से बिकवाली लगातार जारी है. शुक्रवार को घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने 339.18 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे हैं। अगस्त महीने में विदेशी निवेशकों में सुस्ती देखने को मिली है। शुक्रवार को FIIs ने कैश मार्केट में 266.98 करोड़ रुपए के शेयर बेचे हैं। अगस्त महीने में अब तक FIIs की ओर से कुल 10,925.84 करोड़ रुपए की बिकवाली देखने को मिली है। जबकि, DIIs की ओर से कुल 9,245.86 करोड़ रुपए की खरीदारी देखने को मिली है।

                                                                    AUGUST 21, 2023 / 8:30 AM IST

                                                                    Stock Market LIVE Updates:बॉन्ड यील्ड में बढ़त जारी

                                                                    पिछले गुरुवार को 10-साल का अमेरिकी बॉन्ड यील्ड साल 2007 के बाद सबसे ऊपरी स्तर पर पहुंच गया था। हालांकि, शुक्रवार को ये लगभग 5 बेसिस प्वॉइंट घटकर 4.25% पर रहा। एक्सपर्ट्स का कहना है महंगाई में बढ़ोतरी के साथ बॉन्ड यील्ड में आगे भी बढ़त देखने को मिल सकती है। अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी से भारत में विदेशी निवेशकों पर असर पड़ेगा।

                                                                      AUGUST 21, 2023 / 8:24 AM IST

                                                                      Stock Market LIVE Updates:जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के विनोद नायर की बाजार पर राय

                                                                      जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के विनोद नायर का कहना है कि महंगाई से जुड़ी चिंताओं और ज्यादा सुरक्षित निवेश विकल्पों की तरफ निवेशकों के बढ़ते रुझान के घरेलू इक्विटी मार्केट में कमजोरी आई है। ग्लोबल इक्विटी में गिरावट के साथ-साथ फेड की दर में बढ़ोतरी की आशंकाओं ने आईटी शेयरों पर अतिरिक्त दबाव डाला है। अमेरिकी बढ़ती बांड यील्ड और चीन में डिफ़ॉल्ट के जोखिम ने उभरते बाजारों के लिए दिक्कतें पैदा कर दी है।

                                                                        AUGUST 21, 2023 / 8:10 AM IST

                                                                        Crude Oil: क्रूड ऑयल की कीमतों में कमजोरी

                                                                        पिछले हफ्ते 7-हफ्तों के बाद क्रूड कीमतों में कमजोरी देखने को मिली है। ओपेक+ देशों की ओर से उत्पादन में कटौती के एलान से सप्लाई चिंता की वजह से 7 हफ्तों तक क्रूड ऑयल के दाम में तेजी देखने को मिली। इस दौरान 11 अगस्त तक ब्रेंट क्रूड करीब 18% और WTI क्रूड करीब 20% महंगा हुआ। लेकिन, चीन में आर्थिक सुस्ती और प्रापर्टी बाजार में सकंट की वजह से पिछले हफ्ते कच्चे तेल के दाम में 2% की गिरावट देखने को मिली है। हालांकि, पिछले शुक्रवार को कच्चे तेल के दाम में करीब 1% की तेजी देखने को मिली है।

                                                                          AUGUST 21, 2023 / 8:06 AM IST

                                                                          Stock Market LIVE Updates:रेलीगेयर ब्रोकिंग के अजीत मिश्रा की बाजार पर राय

                                                                          रेलीगेयर ब्रोकिंग के अजीत मिश्रा का कहना है कि शुक्रवार का दिन बाजार के लिए भारी उतार-चढ़ाव भरा रहा। निफ्टी आज रेंज के दोनों तरफ ऊपर-नीचे झूलते हुए लाल निशान में बंद हुआ । आज आधिकांश सेक्टरों में गिरावट रही। आईटी,रियल्टी और फार्मा सबसे ज्यादा टूटे हैं। अमेरिकी बाजारों में आई ताजा कमजोरी का असर भारतीय बाजार पर भी देखने को मिला है। हालांकि हमारे बाजारों में गिरावट की गति अभी भी सीमित है। वैसे हमें इस कमजोरी में भी कुछ सेक्टर्स में मजबूती देखने को मिल रही है। इस समय कुछ मुनाफा जेब में रखने और कुछ शॉर्ट्स पोजीशन बनाने में ही समझदारी है।अहम लेवल्स की बात करें तो 19500 के आसपास स्थित 20 ईएमए पर निफ्टी के लिए पहली बाधा दिख रही है। वहीं, नीचे की तरफ इसके लिए 19100 के स्तर पर सपोर्ट दिख रहा है।

                                                                            AUGUST 21, 2023 / 7:59 AM IST

                                                                            Stock Market LIVE Updates:एलकेपी सिक्योरिटीज के एस रंगनाथन की बाजार पर राय

                                                                            एलकेपी सिक्योरिटीज के एस रंगनाथन का कहना है कि आज आईटी शेयरों के साथ-साथ पीएसयू शेयरों में भी मुनाफावसूली आई जिसके के कारण बेंचमार्क इंडेक्स आज लाल निशान में बंद हुए है। मॉनसून में 6 फीसदी की कमी की खबर ने बाजार के सेंटीमेंट पर आज सबसे खराब असर डाला। कई राज्यों के कई जिलों में सूखे जैसी स्थिति है। हालांकि,चीन में एवरग्रांडे के दीवालिया होने की खबर बाजार ने नजरअंदाज कर दिया। क्योंकि भारत में रियल एस्टेट लोन निगरानी व्यवस्था काफी अच्छी है। ऐसे में यहां एवरग्रांडे जैसी घटना होने की संभावना काफी कम है।

                                                                              AUGUST 21, 2023 / 7:52 AM IST

                                                                              Stock Market LIVE Updates:18 अगस्त को कैसी रही थी बाजार की चाल

                                                                              18 अगस्त को सेंसेक्स-निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए हैं। अब तक मजबूती दिखाते आ रहे छोट-मझोले शेयर भी आज दबाव में आ गए। जिसके चलते मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी आज लाल निशान में बंद हुए हैं।। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 202.36 अंक या 0.31 फीसदी गिरकर 64948.66 पर और निफ्टी 55.10 अंक या 0.28 फीसदी गिरकर 19310.20 पर बंद हुआ। आज लगभग 1523 शेयरों में बढ़त देखने को मिली है। जबकि 1978 शेयर गिरे हैं। वहीं, 133 शेयरों में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है।

                                                                                AUGUST 21, 2023 / 7:50 AM IST

                                                                                ग्लोबल बाजारों से मिले जुले संकेत

                                                                                ग्लोबल बाजारों से मिले जुले संकेत मिल रहे है। एशिया में हल्की बढ़त देखने को मिल रही है। गिफ्ट निफ्टी 9 अंक उपर और डाओ फ्यूचर्स सपाट कारोबार कर रहा है। शुक्रवार को अमेरिका के बाजार हल्की बढत के साथ बंद हुए थे।

                                                                                  AUGUST 21, 2023 / 7:50 AM IST

                                                                                  Stock Market LIVE Updates:सुप्रभात दोस्तो, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।