Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News AUGUST 14, 2025 / 3:42 PM IST

Stock Market Highlight: सेंसेक्स की फ्लैट क्लोजिंग, निफ्टी 24600 के ऊपर, मेटल, ऑयल एंड गैस शेयरों में रहा दबाव

Stock Market Highlight:कारोबार के अंत में सेंसेक्स 57.75 अंक यानी 0.07 फीसदी की बढ़त के साथ 80,597.66 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी 11.95अंक यानी 0.05 फीसदी की बढ़त के साथ 24,631.30 के स्तर पर बंद हुआ।

Stock Market Highlight: निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स- निफ्टी की फ्लैट क्लोजिंग रही। निफ्टी बैंक बढ़त के साथ बंद हुआ। मिडकैप इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुआ। निफ्टी 12 प्वाइंट चढ़कर 24,631 पर बंद हुआ कारोबार के अंत में सेंसेक्स 57.75 अंक यानी 0.07 फीसदी की बढ़त के साथ 80,597.66 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी 11.95अंक यानी 0.05 फीसदी की बढ़त के साथ 24,631.30 के स्तर पर बंद हु

Stock Market Highlight: निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स- निफ्टी की फ्लैट क्लोजिंग रही।
Stock Market Highlight: निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स- निफ्टी की फ्लैट क्लोजिंग रही।
AUGUST 14, 2025 / 3:42 PM IST

Stock Market Live Update:रेल विकास निगम को 90 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला

रेल विकास निगम लिमिटेड को दक्षिण रेलवे से 441 डी और ई श्रेणी के स्टेशनों पर वीडियो निगरानी प्रणाली (वीएसएस) लगाने और दक्षिण रेलवे के 43 स्टेशनों (श्रेणी ए1, ए, बी और सी) पर विस्तारीकरण के लिए एलओए प्राप्त हुआ है। अनुबंध का मूल्य 90,64,80,195.36 रुपये है।

    AUGUST 14, 2025 / 3:36 PM IST

    Stock Market Highlight: सेंसेक्स- निफ्टी की फ्लैट रही क्लोजिंग

    निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स- निफ्टी की फ्लैट क्लोजिंग रही। निफ्टी बैंक बढ़त के साथ बंद हुआ। मिडकैप इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुआ। निफ्टी 12 प्वाइंट चढ़कर 24,631 पर बंद हुआ।

    Wipro, Eternal, HDFC Life, Infosys, Asian Paints निफ्टी का टॉप गेनर रहा। वहीं Tata Steel, Adani Ports, Tech Mahindra, Hero MotoCorp, Bharat Electronics निफ्टी का टॉप लूजर रहा।

    कारोबार के अंत में सेंसेक्स 57.75 अंक यानी 0.07 फीसदी की बढ़त के साथ 80,597.66 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी 11.95अंक यानी 0.05 फीसदी की बढ़त के साथ 24,631.30 के स्तर पर बंद हुआ।

      AUGUST 14, 2025 / 3:17 PM IST

      JULY TRADE DATA (YoY): जुलाई एक्सपोर्ट 7% बढ़ा

      जुलाई एक्सपोर्ट 6,531 करोड़ रुपये से बढ़कर 6,827 करोड़ पर रहा जबकि जुलाई एक्सपोर्ट 7% बढ़कर $3,724 करोड़ पर रही। जुलाई इंपोर्ट 8.6% बढ़कर $6,459 करोड़ रहा। जुलाई व्यापार घाटा $2477 Cr से बढ़कर $2735 Cr पर आया।

        AUGUST 14, 2025 / 3:13 PM IST

        Indian Oil Corporation Q1 Results: मुनाफे में 93% का उछाल

        इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन का अप्रैल-जून 2025 तिमाही में कंसोलिडेटेड बेसिस पर शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 93 प्रतिशत बढ़ गया। यह 6813.71 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले मुनाफा 3528.49 करोड़ रुपये था। ऑपरेशंस से ​कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 221849.02 करोड़ रुपये रहा। यह जून 2024 तिमाही के रेवेन्यू 219864.34 करोड़ रुपये से लगभग 1 प्रतिशत ज्यादा है।

        कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया कि जून 2025 तिमाही में उसके खर्च 214830.24 करोड़ रुपये के रहे, जो एक साल पहले 216125.54 करोड़ रुपये के थे।

          AUGUST 14, 2025 / 3:11 PM IST

          S&P ON INDIA: आर्थिक गतिविधियों में मजबूती से भारत की रेटिंग बढ़ाई

          S&P ने आर्थिक गतिविधियों में मजबूती से भारत की रेटिंग बढ़ाई है। S&P के मुताबिक स्थिर वित्तीय कंसोलिडेशन के कारण रेटिंग बढ़ाई है। मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर, स्थिर पॉलिसी से ग्रोथ आया। भारत में इकोनॉमिक विस्तार से ग्रोथ को सहारा मिला। सरकारी CAPEX में सुधार से ग्रोथ को सहारा मिलेगा। भारत दुनिया की सबसे अच्छी इकोनॉमी में से एक है। सॉवरेन क्रेडिट रेटिंग BBB- से बढ़ाकर BBB किया।पॉलिसी स्टेबिलिटी, इंफ्रा में निवेश से ग्रोथ दिखा। 5-6 सालों में सरकारी खर्च क्वालिटी में सुधार आया। भारत में कंज्यूमर डिमांड काफी मजबूत है।

            AUGUST 14, 2025 / 3:06 PM IST

            Stock Market Live Update:मेटल शेयरों में 3 दिन बाद लौटी गिरावट

            मेटल कंपनियों के शेयरों में आज 14 अगस्त को तेज मुनाफावसूली देखने को मिली। निफ्टी मेटल इंडेक्स कारोबार के दौरान 1.5% तक टूट गया। यह आज का सबसे अधिक गिरने वाला सेक्टोरल इंडेक्स भी रहा। इसके साथ ही मेटल शेयरों में पिछले 3 दिनों से जारी तेजी पर भी ब्रेक लग गया। इससे पहले मजबूत तिमाही नतीजों, अमेरिकी डॉलर में कमजोरी और फेडरल रिजर्व से ब्याज दर में कटौती की उम्मीद के चलते मेटल कंपनियों के शेयरों में तीन दिनों से लगातार तेजी देखी जा रही थी।

              AUGUST 14, 2025 / 2:52 PM IST

              AMARA RAJA Q1: मुनाफा 249 करोड़ रुपये से घटकर 165 करोड़ रुपये पर रहा

              कंसो मुनाफा 249 करोड़ रुपये से घटकर 165 करोड़ रुपये पर रहा जबकि कंसो आय 3,263 करोड़ रुपये से बढ़कर 3,401 करोड़ रुपये पर रही EBITDA 437 करोड़ रुपये से घटकर 363 करोड़ रुपये पर रहा ।

                AUGUST 14, 2025 / 2:22 PM IST

                Stock Market Live Update: जुबिलेंट फूड पर MORGAN STANLEY की राय

                जुबिलेंट फूड पर MORGAN STANLEY ने Overweight Call देते हुए 781 रुपए प्रति शेयर का टारगेट दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि भारत में मजबूत ग्रोथ कायम है। रेवेन्यू में 18 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। आय में बढ़ोतरी से मार्जिन को सपोर्ट मिलना संभव है। डॉमिनोज इंडिया की LFL ग्रोथ 11.6 फीसदी रही है जो दूसरे QSR से बेहतर है।

                  AUGUST 14, 2025 / 2:01 PM IST

                  Stock Market Live Update:अशोक लेलैंड ने पेश किए अच्छे नतीजे

                  अशोक लेलैंड ने अच्छे नतीजे पेश किए। पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा 13 परसेंट बढ़ी है। मार्जिन में भी 40 बेसिस प्वाइंट का उछाल दिखा। कंपनी ने कहा, मध्यम अवधि में MID TEEN MARGIN हासिल करने का लक्ष्य है। शेयर ढ़ाई परसेंट ऊपर कारोबार कर रहा।

                    AUGUST 14, 2025 / 2:00 PM IST

                    Stock Market Live Update:लंबे वीकेंड से पहले बाजार में कंसोलिडेशन

                    लंबे वीकेंड और निफ्टी की वीकली एक्सपायरी से पहले बाजार में कंसोलिडेशन का मूड है। निफ्टी हल्की बढ़त के साथ 24650 के करीब पहुंचा। बैंकिंग शेयर आज कमाल कर रहे हैं। बैंक निफ्टी करीब 200 प्वाइंट ऊपर कारोबार कर रहा। हालांकि मिडकैप और स्मॉलकैप में हल्का दबाव दिखा।

                      AUGUST 14, 2025 / 1:55 PM IST

                      Alkyl Amines Chemicals Ltd : मुनाफा और आय दोनों बढ़ी

                      कंपनी का मुनाफा महज 0.8 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 49.4 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है, जो एक साल पहले इस तिमाही में 49 करोड़ रुपये पर था। जून तिमाही में कंपनी की आय में 1.4 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है, जो बढ़कर 405.5 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। एक साल पहले इस तिमाही में कंपनी की आय 400 करोड़ो रुपये पर थी। वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही में कंपनी का EBITDA 3.8 फीसदी की गिरावट के साथ 76.7 करोड़ रुपये पर रहा जो एक साल पहले इस तिमाही में 79.7 करोड़ रुपये पर था।

                        AUGUST 14, 2025 / 1:38 PM IST

                        NAVA Q1 Result: कंपनी का मुनाफा घटा, आय में गिरावट

                        कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा साल-दर-साल (YoY) आधार पर घटकर ₹308 करोड़ रहा, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह ₹356 करोड़ था।कंपनी की कंसोलिडेटेड कमाई भी घटकर ₹1,193 करोड़ रह गई, जो पिछले साल की पहली तिमाही में ₹1,222 करोड़ थी। EBITDA इस तिमाही में मामूली गिरावट के साथ ₹590 करोड़ से घटकर ₹588 करोड़ रहा है। हालांकि, EBITDA मार्जिन 48.3% से बढ़कर 49.3% पर पहुंच गया, जो ऑपरेशनल कैपेसिटी में सुधार की ओर इशारा करता है।

                          AUGUST 14, 2025 / 1:23 PM IST

                          Stock Market Live Update: Vishal Mega Mart पर जेफरीज की राय

                          वैश्विक ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने विशाल मेगा मार्ट की खरीदारी की रेटिंग को बरकरार रखा है लेकिन टारगेट प्राइस ₹142 से बढ़ाकर ₹175 कर दिया है। यह विशाल मेगा मार्ट के शेयरों के लिए हाइएस्ट टारगेट प्राइस है। ब्रोकरेज फर्म के इस बुलिश रुझान की मुख्य वजह ये है कि जून तिमाही में कंपनी की सेम-स्टोर-सेल्स ग्रोथ लगातार पांचवी तिमाही दोहरे अंकों में रही। इसके अलावा क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने भी अच्छी स्पीड पकड़ी। इसके अलावा आउटलुक भी मजबूत है।

                            AUGUST 14, 2025 / 1:17 PM IST

                            JULY WPI DATA: जुलाई में थोक महंगाई दर -0.58% पर आई

                            जुलाई में थोक महंगाई -0.13% से घटकर -0.58% पर आया। फ्यूल & पावर महंगाई -2.65% से बढ़कर -2.43% पर रहा। Mfg प्रोडक्ट्स WPI 1.97% से बढ़कर 2.05% पर रहा। प्राइमरी आर्टिकल WPI -3.38% से घटकर -4.95%पर आया। सब्जियों की WPI -22.65% से घटकर -28.96% पर आया आलू की WPI -32.67% से घटकर -41.26% पर रहा। दूध की WPI 2.26% से घटकर 2.20% और कोर WPI 1% से बढ़कर 1.1% पर रहा।

                              AUGUST 14, 2025 / 1:15 PM IST

                              Stock Market Live Update: Ola Electric का शेय 4% चढ़ा

                              Ola Electric Mobility के शेयर गुरुवार के कारोबार में 4.40 प्रतिशत की तेजी के साथ 42.28 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहे थे।जून 2025 को समाप्त तिमाही के लिए रेवेन्यू 828 करोड़ रुपये रहा, जबकि मार्च 2025 को समाप्त तिमाही के लिए 611 करोड़ रुपये, दिसंबर 2024 को समाप्त तिमाही के लिए 1,045 करोड़ रुपये, सितंबर 2024 को समाप्त तिमाही के लिए 1,214 करोड़ रुपये और जून 2024 को समाप्त तिमाही के लिए 1,644 करोड़ रुपये था।

                                AUGUST 14, 2025 / 1:14 PM IST

                                ASHOK LEYLAND Q1 (YoY): स्टैंडअलोन मुनाफा 526 करोड़ रुपये से बढ़कर 594 करोड़ रुपये पर रहा

                                स्टैंडअलोन मुनाफा 526 करोड़ रुपये से बढ़कर 594 करोड़ रुपये पर रहा जबकि स्टैंडअलोन EBITDA `912 करोड़ रुपये से बढ़कर 970 करोड़ रुपये पर रही । स्टैंडअलोन EBITDA मार्जिन 10.6% बढ़कर 11% पर रहा। मार्जिन Mid-Teens में हासिल करने का लक्ष्य रहा। मीडियम टर्म मार्जिन Mid-Teens का लक्ष्य र रहा। मीडियम टर्म मार्जिन Mid-Teens का लक्ष्य आया। मीडियम टर्म मार्जिन Mid-Teens का लक्ष्य पर रहा।

                                  AUGUST 14, 2025 / 1:12 PM IST

                                  ALKYL AMINES Q1: मुनाफा 49 करोड़ रुपये से बढ़कर 49.4 करोड़ रुपये पर रहा

                                  मुनाफा 49 करोड़ रुपये से बढ़कर 49.4 करोड़ रुपये पर रहा जबकि आय 400 करोड़ रुपये से बढ़कर 406 करोड़ रुपये पर रही। EBITDA 80 करोड़ रुपये से घटकर 77 करोड़ रुपये पर रहा।

                                    AUGUST 14, 2025 / 1:05 PM IST

                                    Stock Market Live Update: नतीजों से पहले 3% टूटा Vodafone Idea का शेयर

                                    वोडाफोन आइडिया के शेयर आज 14 अगस्त को 3 फीसदी से अधिक की गिरावट आई और शेयर का भाव अपने पिछले एक साल के नए निचले स्तर 6.12 रुपये पर पहुंच गया। यह गिरावट ऐसे समय में आई है, जब कंपनी आज अपनी जून तिमाही के वित्तीय नतीजे जारी करने वाली है। नतीजों से पहले पिछले सात में से छह कारोबारी दिन इस टेलीकॉम शेयर में गिरावट देखने को मिली है।

                                      AUGUST 14, 2025 / 12:42 PM IST

                                      JULY SIAM DATA: जुलाई कुल PV बिक्री 3.4 Lk यूनिट पर रहा

                                      जुलाई कुल PV बिक्री 3.4 Lk यूनिट पर रहा। 2-व्हीलर बिक्री 8.7% बढ़कर 15.67 Lk यूनिट पर रहा। PV बिक्री 0.2% घटकर 3.4 Lk यूनिट पर रहा। स्कूटर बिक्री 16.2% बढ़कर 6.43 Lk यूनिट पर रहा। 3-व्हीलर बिक्री 17.5% बढ़कर 69,403 यूनिट पर रही।

                                        AUGUST 14, 2025 / 12:38 PM IST

                                        Stock Market Live Update: EIL और NPCIL ने करार किया

                                        EIL और NPCIL ने करार किया है। BSMR के डेवलपमेंट के लिए इंजीनियरिंग सर्विसेज मुहैया कराएगी।

                                          AUGUST 14, 2025 / 12:14 PM IST

                                          Stock Market Live Update:मोतालाल ओसवाल पर मुथूट फाइनेंस की राय

                                          मोतालाल ओसवाल ₹2,790 के टारगेट प्राइस के साथ मुथूट फाइनेंस को लेकर न्यूट्रल बना हुआ है। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि गोल्ड लोन को लेकर आउटलुक बेहतर है जिसे असुरक्षित लोन की सीमित उपलब्धता से सपोर्ट मिलेगा और कंपनी अपने हेल्दी ग्रोथ मोमेंटम को बनाए रख सकती है। हालांकि इसके बावजूद ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि चूंकि इसका शेयर वित्त वर्ष 2027 की अनुमानित बुक वैल्यू के हिसाब से 2.4 गुना भाव पर है तो सभी पॉजिटिव इसमें शामिल हो चुके हैं।

                                            AUGUST 14, 2025 / 11:56 AM IST

                                            Stock Market Live Update: जुबिलेंट फूड पर CLSA की राय

                                            जुबिलेंट फूड पर CLSA ने Underperform कॉल देते हुए 519 रुपए प्रति शेयर का टारगेट सेट किया है। ब्रोकरेज का कहना है कि Q1 स्टैंडअलोन सेल्स में सालाना आधार पर 18 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी का EBITDA अनुमान से कम है। ग्रॉस मार्जिन में सालाना आधार पर 199 बेसिस प्वाइंट की कमी आई है। 30 तिमाहियों में सबसे कम ग्रॉस मार्जिन देखने को मिली है। हाई कॉस्ट के चलते FY26–28 अनुमान 5–11 फीसदी घटाया गया है।

                                              AUGUST 14, 2025 / 11:46 AM IST

                                              Stock Market Live Update: ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों में 2.20% की तेजी

                                              Ola Electric Mobility के शेयर गुरुवार के कारोबार में 2.20 प्रतिशत बढ़कर 41.39 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं। सुबह 10:09 बजे तक शेयर निफ्टी मिडकैप 150 इंडेक्स पर कारोबार कर रहा है। साल 2025 में, कंपनी ने 4,514 करोड़ रुपये का रेवेन्यू दर्ज किया, जो 2024 में 5,009.83 करोड़ रुपये से कम है। 2025 के लिए नेट लॉस 2,276 करोड़ रुपये था, जो 2024 में 1,584.40 करोड़ रुपये के नुकसान से ज्यादा है। EPS भी 2024 में -4.35 रुपये से घटकर 2025 में -5.48 रुपये हो गया।

                                                AUGUST 14, 2025 / 11:27 AM IST

                                                Stock Market Live Update: जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के वीके विजयकुमार की राय

                                                जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के वीके विजयकुमार का कहना है कि बाजार ट्रंप-पुतिन शिखर सम्मेलन और प्रधानमंत्री मोदी के स्वतंत्रता दिवस संदेश से मिलने वाले संकेतों का इंतजार कर रहा है। तकनीकी नजरिए से देखें तो बाजार ओवरसोल्ड है और शॉर्ट-पोज़िशन अधिक हैं। कोई भी सकारात्मक खबर शॉर्ट कवरिंग को बढ़ा सकती है जिससे बाजार में तेजी आ सकती है। हमें इस समय वेट एंड वॉच मोड में रहना चाहिए।

                                                  AUGUST 14, 2025 / 11:21 AM IST

                                                  Stock Market Live Update:Q1 के बाद मुनाफावसूली जारी रहने से एनएसडीएल के शेयरों में दो सत्रों में लगभग 10% की गिरावट

                                                  हाल ही में सूचीबद्ध नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (एनएसडीएल) के शेयरों में गुरुवार, 14 अगस्त को 4% तक की गिरावट आई, जिससे कंपनी के जून तिमाही के परिणामों के बाद निरंतर मुनाफावसूली के बीच दो दिनों की गिरावट बढ़कर लगभग 10% हो गई। शुरुआती कारोबार में शेयर कुछ देर के लिए ऊपर चढ़ा, लेकिन फिर बढ़त के साथ 2.74% गिरकर ₹1,173 पर आ गया। गिरावट के बावजूद, यह अपने आईपीओ मूल्य ₹800 से 50% से ज़्यादा ऊपर बना हुआ है।

                                                    AUGUST 14, 2025 / 11:08 AM IST

                                                    Stock Market Live Update: जुबिलैंट फूडवर्क्स का शेयर 3% की बढ़ोतरी

                                                    जुबिलैंट फूडवर्क्स लिमिटेड के शेयरों में गुरुवार, 14 अगस्त को लगभग 3% की वृद्धि हुई, जबकि जून तिमाही के परिणामों के बाद कंपनी की संभावनाओं पर विश्लेषकों के बीच मतभेद बने हुए हैं। शेयर पर तेजी का रुख रखने वाले विश्लेषकों को शेयर में 23% तक की संभावित बढ़त की उम्मीद है। वहीं दूसरी ओर, मंदी का रुख रखने वाले विश्लेषकों का अनुमान है कि शेयर में 19% तक की गिरावट आ सकती है।

                                                      AUGUST 14, 2025 / 10:57 AM IST

                                                      Stock Market Live Update: Sterling and Wilson Renewable Energy को मिला 245 मेगावाट AC EPC प्रोजेक्ट

                                                      Sterling and Wilson Renewable Energy Limited (SWREL) ने घोषणा की है कि वह गुजरात, भारत में 245 मेगावाट AC ग्रिड से जुड़े सोलर पीवी प्रोजेक्ट को विकसित करने के लिए एक टर्न-की इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (EPC) पैकेज के लिए L1 बोलीकर्ता के रूप में उभरी है। यह प्रोजेक्ट एक प्रतिष्ठित PSU डेवलपर का है।कंपनी ने घोषणा की कि इस साल ग्रॉस ऑर्डर इनफ्लो (L1 सहित) ₹2,000 करोड़ से अधिक हो गया है।

                                                        AUGUST 14, 2025 / 10:51 AM IST

                                                        Stock Market Live Update: Zomato की पैरेंट कंपनी Eternal पर टूटे निवेशक

                                                        गुरुवार को NSE पर Eternal के शेयर ₹315.35 के सबसे ज्यादा भाव पर पहुंच गए। सुबह 10:20 बजे, शेयर ₹314 पर कारोबार कर रहा था, जो इसके पिछले शेयर मार्केट में कारोबार बंद भाव से 0.53 प्रतिशत ज्यादा था। यह शेयर बेंचमार्क NIFTY 50 इंडेक्स में शामिल है। जून 2024 से जून 2025 तक रेवेन्यू में लगातार बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, इसी दौरान नेट प्रॉफिट और EPS में कमी आई है।

                                                          AUGUST 14, 2025 / 10:51 AM IST

                                                          Stock Market Live Update: मेहता इक्विटीज़ के प्रशांत तापसे की राय

                                                          मेहता इक्विटीज़ के प्रशांत तापसे का कहना है कि इस हफ़्ते भारतीय बाज़ारों में तेज़ी रही है। लेकिन ट्रंप द्वारा भारत पर टैरिफ़ बढ़ाने की चिंताओं के चलते तेज़ी सीमित रही है। उन्होंने आगे कहा कि भले ही कल स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बाज़ार बंद रहेंगे, लेकिन निवेशकों की नज़र अलास्का में होने वाली ट्रंप-पुतिन शिखर वार्ता पर रहेगी।

                                                            AUGUST 14, 2025 / 10:48 AM IST

                                                            Stock Market Live Update: सैमको सिक्योरिटीज के ओम मेहरा की राय

                                                            सैमको सिक्योरिटीज के तकनीकी अनुसंधान विश्लेषक ओम मेहरा का कहना है कि निफ्टी के लिए तत्काल सपोर्ट 24,520 के आसपास है। उसके बाद 24,450 पर बड़ा सपोर्ट है। निफ्टी की दिशा साफ नहीं है। ऐसे में अगले सत्रों में बड़े दायरे में उतार-चढ़ाव की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। हालांकि, अगर इंडेक्स रेजिस्टेंस जोन से ऊपर बना रहता है, तो गिरावट पर खरीदारी की रणनीति अच्छी तरह से काम कर सकती है। सैमको सिक्योरिटीज के तकनीकी अनुसंधान विश्लेषक ओम मेहरा ने बताया।

                                                              AUGUST 14, 2025 / 10:27 AM IST

                                                              Stock Market Live Update: JSW Cement के निवेशकों को मिला 4% का लिस्टिंग गेन

                                                              जेएसडब्ल्यू ग्रुप की सीमेंट कंपनी जेएसडब्ल्यू सीमेंट के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में ग्रीन एंट्री हुई। इसके आईपीओ को ओवरऑल 8 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत ₹147 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE पर इसकी ₹153.00 और NSE पर ₹153.50 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 4% से अधिक लिस्टिंग गेन (JSW Cement Listing Gain) मिला।

                                                                AUGUST 14, 2025 / 10:26 AM IST

                                                                Stock Market Live Update: 14% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ All Time Plastics का शेयर

                                                                आल टाइम प्लास्टिक्स के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में धांसू एंट्री हुई। इसके आईपीओ को ओवरऑल 8 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत ₹275 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE पर इसकी ₹314.30 और NSE पर ₹311.30 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को करीब 14% का लिस्टिंग गेन (All Time Plastics Listing Gain) मिला।

                                                                  AUGUST 14, 2025 / 10:23 AM IST

                                                                  Stock Market Live Update: 10.17% के प्रीमियम पर लिस्ट हुआ Connplex Cinemas का शेयर

                                                                  कॉम्प्लेक्स सिनेमाज के शेयरों की आज एनएसई एसएमई पर धांसू एंट्री हुई। इसके आईपीओ को ओवरऑल 35 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत ₹177 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज NSE SME पर इसकी ₹195.00 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 10.17% का लिस्टिंग गेन (Connplex Cinemas Listing Gain) मिला।

                                                                    AUGUST 14, 2025 / 10:05 AM IST

                                                                    Stock Market Live Update: एमआईआरसी इलेक्ट्रॉनिक्स ने प्रेफरेंशियल इश्यू के जरिए फंड जुटाने की घोषणा की

                                                                    एमआईआरसी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के शेयर गुरुवार, 14 अगस्त को 5% तक की बढ़त के साथ खुले, क्योंकि कंपनी ने फंड जुटाने के एक नए दौर की तैयारी की है, तथा इसके बोर्ड ने ₹149.5 करोड़ मूल्य के प्रेफिशियल शेयर जारी करने को मंजूरी दी है। योजना के तहत कंपनी चार निवेशकों को 16.81 रुपये प्रति शेयर की दर से 8.89 करोड़ शेयर आवंटित करेगी।

                                                                      AUGUST 14, 2025 / 10:01 AM IST

                                                                      Stock Market Live Update: मुथूट फाइनेंस पर मॉर्गन स्टैनली की राय

                                                                      मॉर्गन स्टैनले ने मुथूट फाइनेंस पर और बुलिश रुझान की तीन वजहें बताई हैं। एक तो कंपनी के ईपीएस (प्रति शेयर आय) की ग्रोथ और ग्रुप-लीडिंग RoE (इक्विटी पर रिटर्न) , दूसरा लिस्टेड प्रतिस्पर्धियों के बीच जारी कटौती के विपरीत अपग्रेड को लेकर सभी के समर्थन, तीसरा बैड लोन बढ़ने की संभावना के बावजूद नहीं के बराबर एसेट क्वालिटी का रिस्क।

                                                                        AUGUST 14, 2025 / 10:00 AM IST

                                                                        Stock Market Live Update: ट्रंप के नए आदेश से फार्मा में तेजी

                                                                        फार्मा पर ट्रंप के नए ऑर्डर से फार्मा शेयरों का जोश हाई पर है। फार्मा इंडेक्स करीब एक परसेंट उछला । AUROBINDO, GRANULES, DIVIS LAB जैसे शेयर 2 से 3 परसेंट तक उछले है। ट्रंप ने Critical drugs API का 6 महीने का स्टॉक रखने का आदेश दिया है।

                                                                          AUGUST 14, 2025 / 9:59 AM IST

                                                                          Stock Market Live Update:मेटल और डिफेंस में दबाव

                                                                          मेटल और डिफेंस शेयरों में आज दबाव दिख रहा है। दोनों सेक्टर इंडेक्स करीब एक परसेंट फिसले है । वेदांता, टाटा स्टील और NMDC मेटल में 2 से 3 परसेंट फिसले है। वहीं IT और NBFCs शेयरों में आज अच्छी खरीदारी रही।

                                                                            AUGUST 14, 2025 / 9:54 AM IST

                                                                            Stock Market Live Update: TVS Motor नई ऊंचाई पर, शेयर ने बनाया एक साल का नया हाई

                                                                            TVS Motor Company के शेयर गुरुवार के कारोबार में BSE पर 3,049.70 रुपये के 52-सप्ताह के सबसे ज्यादा भाव पर पहुंच गए और फिलहाल 0.35 प्रतिशत की तेजी के साथ 3029.90 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं, सुबह 9:16 बजे तक। यह स्टॉक NSE निफ्टी नेक्स्ट 50 इंडेक्स का हिस्सा है।

                                                                              AUGUST 14, 2025 / 9:31 AM IST

                                                                              Stock Market Live Update: ज़ाइडस लाइफसाइंसेज को बद्दी इकाई के लिए चार observations प्राप्त हुए

                                                                              अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (यूएसएफडीए) ने 11 से 13 अगस्त तक अहमदाबाद के एसईजेड-II स्थित समूह के फ़ॉर्मूलेशन निर्माण संयंत्र का निरीक्षण किया। यह निरीक्षण तीन उत्पादों के लिए पूर्व-अनुमोदन निरीक्षण (पीएआई) था, जो सामान्य सीजीएमपी पर केंद्रित था और बिना किसी अवलोकन के समाप्त हुआ।

                                                                              इसके अतिरिक्त, यूएसएफडीए ने 4 से 13 अगस्त तक हिमाचल प्रदेश के बद्दी स्थित फ़ॉर्मूलेशन निर्माण संयंत्र का एक निगरानी निरीक्षण किया, जो चार अवलोकनों के साथ समाप्त हुआ। डेटा अखंडता से संबंधित कोई अवलोकन नहीं था।

                                                                              इसके अलावा, यूएसएफडीए ने 4 अगस्त से 13 अगस्त, 2025 के बीच हिमाचल प्रदेश के बद्दी स्थित समूह के फ़ॉर्मूलेशन निर्माण संयंत्र का एक निगरानी निरीक्षण किया।

                                                                              निरीक्षण 4 अवलोकनों के साथ समाप्त हुआ और डेटा अखंडता से संबंधित कोई अवलोकन नहीं था।

                                                                                AUGUST 14, 2025 / 9:30 AM IST

                                                                                Stock Market Live Update:इन्फोसिस वर्सेंट ग्रुप में 75% हिस्सेदारी हासिल करेगी

                                                                                इन्फोसिस, ऑस्ट्रेलिया के अग्रणी डिजिटल परिवर्तन समाधान प्रदाता और टेल्स्ट्रा ग्रुप की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी वर्सेंट ग्रुप में 233.25 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर में 75% हिस्सेदारी हासिल करेगी। टेल्स्ट्रा, वर्सेंट ग्रुप में 25% अल्पसंख्यक हिस्सेदारी बरकरार रखेगी।

                                                                                  AUGUST 14, 2025 / 9:20 AM IST

                                                                                  Stock Market LIVE Updates:सेंसेक्स 100 अंक चढ़ा, निफ्टी 24600 के पार

                                                                                  बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हुई। सेंसेक्स 91.37 अंक यानी0.11 फीसदी की बढ़त के साथ 80,631.28 के स्तर पर कारोबार कर रहा जबकि निफ्टी 20.80 अंक की बढ़त के साथ 24,630.60 के स्तर पर नजर आया।

                                                                                    AUGUST 14, 2025 / 9:06 AM IST

                                                                                    Stock Market Live Update:प्री-ओपनिंग में सेंसेक्स- निफ्टी की फ्लैट चाल

                                                                                    प्री-ओपनिंग में बाजार की शुरुआत मिलीजुली रही है। सेंसेक्स 197.89 अंक यावनी 0.25 फीसदी की बढ़त के साथ 80,737.80 के स्तर पर कारोबार कर रहा जबकि निफ्टी 29.05 अंक की गिरावट के साथ 24,590.30 के स्तर पर नजर आया।

                                                                                      AUGUST 14, 2025 / 9:00 AM IST

                                                                                      Stock Market Live Update: LKP Securities के रुपक डे की राय

                                                                                      निफ्टी का मल्टी-डे हाई पर बंद होना पॉजिटिव संकेत है। RSI पॉजिटिव हुआ, जिससे 24,700 के ऊपर ब्रेकआउट की संभावना बढ़ी। यह 25,200 तक जा सकता है, सपोर्ट 24,337 पर है।

                                                                                        AUGUST 14, 2025 / 8:51 AM IST

                                                                                        Stock Market Live Update: जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के विनोद नायर की राय

                                                                                        जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के विनोद नायर का कहना है कि रिटेल महंगाई के आठ साल के निचले स्तर पर पहुंचने से भारतीय शेयर बाज़ार में उम्मीद की किरण नजर आई। इससे ऑटो और मेटल सेक्टर में डिस्क्रिशनरी खर्च में रिकवरी की उम्मीदें बढ़ीं हैं। मिडकैप शेयरों ने बेहतर प्रदर्शन किया जो निवेशकों से सेंटीमेंट में सुधार का संकेत है।

                                                                                        चीन के लिए टैरिफ की समयसीमा बढ़ाए जाने और तेल की कीमतों में नरमी से ग्लोबल सेंटीमेंट में सुधार हुआ है। ट्रंप के रुख और ग्लोबल अनिश्चितताओं के बावजूद, वित्त वर्ष 2026 के लिए भारत में ग्रोथ और महंगाई की स्थिति अनुकूल बनी हुई है। टैरिफ से जुड़ी खबरों के चलते मामूली गिरावट का जोखिम है। भारत 15 अगस्त को होने वाली ट्रंप-पुतिन बैठक का बेसब्री से इंतजार कर रहा है।

                                                                                        अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच शुक्रवार को अलास्का में होने वाली बैठक से पहले निवेशकों के सेंटीमेंट में सुधार हुआ है। जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रेटेजिस्ट वीके विजयकुमार ने कहा कि ट्रंप-पुतिन वार्ता एक सकारात्मक संकेत दे सकती है, लेकिन इसकी कोई गारंटी भी नहीं है।

                                                                                          AUGUST 14, 2025 / 8:50 AM IST

                                                                                          Stock Market Live Update: जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के आनंद जेम्स की राय

                                                                                          तकनीकी नजरिए से देखें तो जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के चीफ मार्केट स्ट्रेटेजिस्ट आनंद जेम्स ने कहा कल के निचले स्तर के बावजूद, हम कल के अपने उस राय पर कायम रहेंगे कि 24,049 पर स्थित 200-डे एसएमए की ओर की कोई गिरावट तब तक नहीं आएगी जब तक निफ्टी 24,450 का स्तर नीचे नहीं आ जाता। अब हमें तेजी की उम्मीद है, लेकिन 25,000 के स्तर पर वापस पहुंचने के लिए हमें पहले 24,560 से ऊपर जाने की जरूरत होगी।

                                                                                            AUGUST 14, 2025 / 8:37 AM IST

                                                                                            Stock Market Live Update: Yatra Online की सहायक कंपनी Globe के ऑडिटर का इस्तीफा

                                                                                            Yatra Online Limited ने 13 अगस्त, 2025 से प्रभावी, अपनी मटेरियल सब्सिडियरी, Globe All India Services Limited (“Globe”) के वैधानिक ऑडिटर, M/s J K VS & CO के इस्तीफे की घोषणा की। यह इस्तीफा Yatra द्वारा Globe के अधिग्रहण के परिणामस्वरूप हुआ है, जिसमें मैनेजमेंट ग्रुप लेवल पर तालमेल बढ़ाने और ऑडिट प्रोसेस में कंसिस्टेंसी इंश्योर करने के लिए Globe के वैधानिक ऑडिटर्स को Yatra के ऑडिटर्स के साथ एलाइन करने की कोशिश कर रहा है।

                                                                                              AUGUST 14, 2025 / 8:30 AM IST

                                                                                              Stock Market Live Update: वायदा की 6 कंपनियों के नतीजे आज आएंगे

                                                                                              पहली तिमाही के नतीजों के सीजन का आखिरी दिन है। अशोक लेलैंड, IOC और ग्लेनमार्क समेत वायदा की 6 कंपनियों के नतीजे आज आएंगे। ASHOK LEYLAND के मुनाफे में 10 परसेंट तो ग्लेनमार्क के प्रॉफिट में 11 परसेंट का उछाल संभव है।

                                                                                                AUGUST 14, 2025 / 8:27 AM IST

                                                                                                Stock Market Live Update: BPCL का Q1 मुनाफा 22.8% बढ़ा, GRM पर दबाव

                                                                                                BPCL का मुनाफा पहली तिमाही में अनुमान से ज्यादा 23 परसेंट बढ़ा। आय और मार्जिन में भी तिमाही आधार पर एक से डेढ़ परसेंट की बढ़ोतरी हुई, लेकिन GRM पर दबाव दिखा। करीब सवा 9 डॉलर से घटकर 5 डॉलर प्रति बैरल के नीचे फिसला है। उधर IRCTC के नतीजे अच्छे है। प्रॉफिट ग्रोथ 7 परसेंट से ज्यादा रही ।

                                                                                                  AUGUST 14, 2025 / 8:25 AM IST

                                                                                                  Stock Market Live Update: GAIL India पर ₹21.84 लाख का जुर्माना

                                                                                                  कस्टम नियमों का उल्लंघन करने के लिए जॉइंट कमिश्नर ऑफ़ कस्टम्स, न्हावा शेवा, मुंबई ने GAIL (India) पर ₹21.84 लाख का जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना एक कंसाइनमेंट के इम्पोर्ट से संबंधित है। जुर्माने में ₹12.34 लाख का जुर्माना और ₹9.50 लाख का फ़ाइन शामिल है। यह ऑर्डर 13 अगस्त, 2025 को मिला था। यह इम्पोर्ट किए गए कंसाइनमेंट पर रियायती ड्यूटी दरों से इनकार करने से संबंधित है। इस जुर्माने से कंपनी के फाइनेंशियल ऑपरेशंस पर असर पड़ेगा।

                                                                                                    AUGUST 14, 2025 / 8:24 AM IST

                                                                                                    Stock Market Live Update:जुबिलेंट फूड के नतीजे उम्मीद के मुताबिक

                                                                                                    जुबिलेंट फूड के Q1 नतीजे उम्मीद के मुताबिक रहे। प्रॉफिट में 30 परसेंट तो रेवेन्यू में 18 परसेंट का उछाल आया। मार्जिन फ्लैट रहे, लेकिन यूनाइटेड स्पिरिट्स के नतीजे कमजोर रहा। मुनाफा 14 परसेंट गिरा है। मार्जिन में भी 3 परसेंट की कमी आई। हालांकि आय में 8 परसेंट की बढ़ोतरी दर्ज हुई।

                                                                                                      AUGUST 14, 2025 / 8:23 AM IST

                                                                                                      Stock Market Live Update: मिनिमम बैलेंस पर ICICI बैंक का यू-टर्न

                                                                                                      नए खातों में 5 गुना मिनिमम बैंलेंस पर ICICI बैंक का यू-टर्न पर है। शहरों में 50000 के बजाए 15 हजार मिनिमम बैलेंस रखना होगा। गांवों के लिए 2500 सीमा तय की है।

                                                                                                        AUGUST 14, 2025 / 8:22 AM IST

                                                                                                        मार्केट लाइव ब्लॉग

                                                                                                        सुप्रभात दोस्तों, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।