Get App

लाइव ब्लॉग

Closing Bell - खराब ग्लोबल रुझानों बिगाड़ा बाजार का मूड, सेंसेक्स और निफ्टी 1 परसेंट गिर कर बंद

Closing Bell - कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन फार्मा और स्वास्थ्य सेवा को छोड़कर, अन्य सभी इंडेक्सेस ऑटो, ऊर्जा, पीएसयू बैंक, आईटी, मेटल और रियल्टी में 1-3 प्रतिशत की गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। बीएसई मिडकैप इंडेक्स 1 प्रतिशत और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.5 प्रतिशत गिरे। सेंसेक्स 886 प्वाइंट गिरकर 80,982 पर बंद हुआ। निफ्टी 311 प्वाइंट गिरकर 24,670 पर बंद हुआ

MoneyControl News AUGUST 02, 2024 / 3:53 PM IST

Closing Bell - भारतीय बेंचमार्क सूचकांकों ने पांच दिन की बढ़त का सिलसिला तोड़ दिया। 2 अगस्त को निफ्टी 24750 से नीचे गिरकर बंद हुआ। ऑटो, आईटी, रियल्टी टॉप लूजर सेक्टर रहे। बाजार के अंत में सेंसेक्स 885.60 अंक या 1.08 प्रतिशत नीचे 80,981.95 पर बंद हुआ। निफ्टी 293.20 अंक या 1.17 प्रतिशत नीचे 24,717.70 पर बंद हुआ। आज लगभग 1426 शेयरों में तेजी आई जबकि 1960 शेयरों में गिरावट आई

खराब ग्लोबल संकेतों के कारण आज कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट पर कारोबार हो रहा है
खराब ग्लोबल संकेतों के कारण आज कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट पर कारोबार हो रहा है
AUGUST 02, 2024 / 3:44 PM IST

RUPEE AT CLOSE - रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद

भारतीय रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुआ। रुपया 3 पैसे कमजोर होकर 83.75/$ पर बंद हुआ।

    AUGUST 02, 2024 / 3:36 PM IST

    Closing Bell - सेंसेक्स, निफ्टी 1% से ज्यादा फिसलकर बंद

    कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन खराब ग्लोबल संकेतों ने बाजार का मूड बिगाड़ दिया। बाजार की गैपडाउन शुरुआत हुई है। इसके बाद कई बार इंडेक्सेस ने रिकवरी की कोशिश की लेकिन बाजार के अंत में सेंसेक्स, निफ्टी 1% से ज्यादा फिसलकर बंद हुए। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली रही। रियल्टी, मेटल, IT, ऑटो शेयरों पर दबाव देखने को मिला

      AUGUST 02, 2024 / 3:28 PM IST

      Stock Market Live Updates- सभी सेक्टर्स में डबल डिजिट ग्रोथ की उम्मीद- EMAMI

      EMAMI के मैनेजमेंट ने सीएनबीसी-आवाज़ से बातचीत में कहा कि हमें सभी सेक्टर्स में डबल डिजिट ग्रोथ की उम्मीद है। ग्रामीण मांग में सुधार दिख सकता है। ग्रामीण बाजारों में काफी दिनों बाद ग्रोथ दिखी है। ग्रामीण क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। इसके आगे EBITDA मार्जिन बेहतर रहने की उम्मीद है।

        AUGUST 02, 2024 / 3:26 PM IST

        Stock Market Live Updates- NIIT का Q1 में मुनाफा तीन गुना से ज्यादा बढ़ा

        NIIT का Q1 में मुनाफा तिगुना से ज्यादा बढ़ा। सालाना आधार पर कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 2.1 करोड़ रुपये से बढ़कर 7.7 करोड़ रुपये रहा। कंपनी की कंसोलिडेटेड आय 62.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 82.4 करोड़ रुपये रही। EBITDA घाटा 7.9 करोड़ रुपये से घटकर 1.1 करोड़ रुपये रहा

          AUGUST 02, 2024 / 3:23 PM IST

          Stock Market Live Updates- SML ISUZU का Q1 मुनाफा बढ़ा

          SML ISUZU का पहली तिमाही में सालाना आधार पर मुनाफा 32 करोड़ रुपये से बढ़कर 46.4 करोड़ रुपये रहा। कंपनी की आय 631.6 करोड़ रुपये से बढ़कर 746 करोड़ रुपये रही। EBITDA 46.4 करोड़ रुपये से बढ़कर 80.8 करोड़ रुपये रहा

            AUGUST 02, 2024 / 3:20 PM IST

            Stock Market Live Updates- EICHER MOTORS का GST डिमांड सरकार ने घटाया

            आयशर मोटर्स को मिली जीएसटी डिमांड नोटिस की रकम को घटा दिया गया है। कंपनी ने बताया कि तमिलनाडु GST विभाग ने डिमांड ऑर्डर में संशोधन किया है। FY18 के लिए GST डिमांड 130 करोड़ रुपये से घटाकर 27 करोड़ रुपये कर दिया है

              AUGUST 02, 2024 / 3:15 PM IST

              Stock Market Live Updates- CAMS का Q1 मुनाफा डेढ़ गुना हुआ, 11 रुपये डिविडेंड का ऐलान

              सालाना आधार पर कंपनी का मुनाफा 76 करोड़ रुपये से बढ़कर 108.2 करोड़ रुपये रहा। कंपनी की आय 261.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 331.4 करोड़ रुपये रही। EBITDA 109.8 करोड़ रुपये से बढ़कर 149.8 करोड़ रुपये रहा। EBITDA मार्जिन 42% से बढ़कर 45.2% हुई

                AUGUST 02, 2024 / 3:10 PM IST

                Stock Market Live Updates- Zydus Wellness का Q1 में मुनाफा और आय बढ़ी

                जायडस वेलनेस (Zydus Wellness) का Q1 में कंसोलिडेटेड मुनाफा 110 करोड़ रुपये से बढ़कर 148 करोड़ रुपये रहा। कंपनी की कंसोलिडेटेड आय 702 करोड़ रुपये से बढ़कर 841 करोड़ रुपये रही। EBITDA 117 करोड़ रुपये से बढ़कर 155 करोड़ रुपये रहा। कंपनी की EBITDA मार्जिन 16.6% से बढ़कर 18.5% रही

                  AUGUST 02, 2024 / 3:06 PM IST

                  Stock Market Live Updates- PSP PROJECTS का मुनाफा घटकर 35 करोड़

                  पीएसपी प्रोजेक्ट्स (PSP PROJECTS) का मुनाफा सालाना आधार पर 38 करोड़ रुपये से घटकर 35 करोड़ रुपये रहा। कंपनी की आय 513.6 करोड़ रुपये से बढ़कर 623 करोड़ रुपये रही। EBITDA 66.1 करोड़ रुपये से बढ़कर 74.2 करोड़ रुपये रहा। EBITDA मार्जिन 13% से घटकर 12% रही

                    AUGUST 02, 2024 / 2:58 PM IST

                    Stock Market Live Updates- SAREGAMA का Q1 मुनाफा घटा

                    सारेगामा (SAREGAMA) का Q1 में कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 43 करोड़ रुपये से घटकर 37 करोड़ रुपये रहा। कंपनी की कंसोलिडेटेड आय 163 करोड़ रुपये से बढ़कर 205 करोड़ रुपये रही। EBITDA 50 करोड़ रुपये से बढ़कर 51 करोड़ रुपये रहा। कंपनी की EBITDA मार्जिन 30.7% से घटकर 25.1% रही

                      AUGUST 02, 2024 / 2:50 PM IST

                      इंश्योरेंस प्रीमियम पर GST हटाने का दबाव बढ़ा, नितिन गडकरी के बाद अब TMC ने भी बनाया दबाव

                      लाइफ इंश्योरेंस और हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी के प्रीमियम पर GST हटाने के लिए सरकार पर दबाव बढ़ता जा रहा है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के बाद अब तृणमूल कांग्रेस ने लाइफ इंश्योरेंस और हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी प्रीमियम पर GST हटाने की मांग की है। इस बारे में बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के लक्ष्मण राय ने बताया कि सरकार पर इंश्योरेंस प्रीमियम पर GST हटाने का दबाव बढ़ रहा है। नितिन गडकरी के बाद अब TMC ने भी इसके लिए दबाव बनाया है। TMC ने हेल्थ, लाइफ इंश्योरेंस प्रीमियम पर GST हटाने की मांग की है। TMC सांसद ने लोकसभा में इस पर स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया है। कल ममता बनर्जी ने भी बयान जारी कर हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी प्रीमियम पर GST हटाने की मांग की थी।

                        AUGUST 02, 2024 / 2:49 PM IST

                        Market news: कमिंस पर पैरेंट कंपनी ने क्या कहा

                        पैरेंट कंपनी की ओर से कमजोर आउटलुक के कारण आज इस शेयर में गिरावट आई है। कंपनी के पावर और इंजन कारोबार में नरमी के संकेत हैं। पावर कंपोनेंट कारोबार का रेवेन्यू 9-14 फीसदी घटने का संकेत है। वहीं, इंजन कारोबार का रेवेन्यू -3 फीसदी से +2 फीसदी रहने का अनुमान है। भारतीय कारोबार का रेवेन्यू 10 फीसदी घटा है। भारतीय कारोबार के रेवेन्यू में 12 फीसदी ग्रोथ का अनुमान था। पावर जेनरेशन रेवेन्यू 17 फीसदी घटा है। इसके फ्लैट आंकड़ों की उम्मीद थी। पैरेंट कंपनी ने भारतीय कारोबार का ग्रोथ गाइडेंस घटाकर 1 फीसदी किया है।

                          AUGUST 02, 2024 / 2:30 PM IST

                          Share market today : टाटा मोटर्स में गिरावट, जेफरीज ने स्टॉक पर दी BUY कॉल

                          कंपनी के मैनेजमेंट ने कहा है कि FAME इन्सेंटिव नहीं होने से पैसेंजर EV वॉल्यूम में कमी आई है। ग्लोबल डिमांड कमजोर रहने की आशंका है। त्योहारी सीजन के बाद डिमांड में सुधार की उम्मीद है। ओवरऑल डिमांड को लेकर सतर्क हैं। हालांकि, स्टॉक पर ब्रोकरेज बुलिश बने हुए हैं। जेफरीज ने स्टॉक पर बॉय कॉल देते हुए 1330 रुपए का लक्ष्य दिया है। वहीं, नोमुरा ने भी स्टॉक पर बॉय कॉल देते हुए 1303 रुपए का लक्ष्य दिया है।

                            AUGUST 02, 2024 / 2:24 PM IST

                            Buzzing stocks: जोमैटो पर बुलिश जेफरीज, 275 रुपए के लक्ष्य के साथ खरीदारी की सलाह

                            अच्छे नतीजों और दमदार मैनेजमेंट कमेंट्री के बाद जोमैटो में 20 फीसदी ऊपर कारोबार हो रहा है। ब्रोकरेज भी इस स्टॉक पर बुलिश हो गए हैं। जेफरीज की इस स्टॉक में 275 रुपए के लक्ष्य के साथ खरीदारी की सलाह है। जेफरीज का कहना है कि पहली तिमाही में फूड डिलिवरी ग्रॉस ऑर्डर वैल्यू में अच्छी ग्रोथ देखने को मिली है। ब्लिंकिट का प्रदर्शन जोरदार रहा। आगे का ग्रोथ आउटलुक मजबूत है। फूड डिलिवरी कारोबार का मार्जिन बढ़ रहा है। ब्लिंकिट की दिसंबर 2026 तक 2000 स्टोर खोलने की योजना है। ये सब स्टॉक के लिए बूस्टर का काम करेंगे।

                              AUGUST 02, 2024 / 2:15 PM IST

                              Market news: नोमुरा ने दी जोमैटो में खरीदारी की सलाह

                              नोमुरा ने भी जोमैटो पर खरीदारी की सलाह देते हुए इसका टारगेट बढ़ाकर 280 रुपए कर दिया है। पहली तिमाही के प्रदर्शन से पता चलता है कि कंपनी का फूड डिलिवरी कारोबार मजबूता के साथ विकास पथ पर आगे बढ़ रहा है। क्विक कॉमर्स व्यवसाय निकट भविष्य में न्यूट्रल EBITDA के साथ ग्रोथ को प्राथमिकता देगा। कंपनी के हाई ग्रोथ और मुनाफे में सुधार के लिए FD और क्विक कम्युनिकेशन कारोबार दोनों में आगे बढ़ने की गुंजाइश है।

                                AUGUST 02, 2024 / 2:14 PM IST

                                Market today : रेप्को होम पर दिख रहा दबाव, करीब 5 फीसदी टूटा शेयर

                                रेप्को होम (Repco Home):कमजोर नतीजों के कारण आज रेप्को होम दबाव में दिख रहा है। फिसहाल एनएसई पर ये शेयर 24.50 रुपए यानी 4.52 फीसदी की कमजोरी के साथ 518 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है। पहली तिमाही में कंपनी की ब्याज से होने वाली आय सालाना आधार पर 24.5 फीसदी गिरकर 174.8 करोड़ रुपए पर रही है। पिछले साल की समान अवधि में यह 231.4 करोड़ रुपए पर रही थी। पहली तिमाही में कंपनी की लोन मंजूरी की दर में तिमाही आधार पर 25.6 फीसदी की और लोन वितरण में 23.9 फीसदी की गिरावट हुई थी।

                                  AUGUST 02, 2024 / 2:02 PM IST

                                  Sensex today : ऑटो में एंसिलियरी कंपनियां ज्यादा बेहतर ट्र्स्ट म्युचुअल फंड के मिहिर वोरा

                                  ट्र्स्ट म्युचुअल फंड मिहिर की राय है कि रियल्टी शेयरों संभावना कायम है। बजट में टैक्स को लेकर जो प्रावधान किए गए हैं उनका पुरानी प्रॉपर्टी पर असर संभव है। नई प्रॉपर्टी पर बजट एलान से खास असर नहीं होगा। उन्होंने आगे कहा कि आगे टू-व्हीलर सेगमेंट आउटपरफॉर्म कर सकता है। ऑटो में एंसिलियरी कंपनियां ज्यादा बेहतर दिख रही हैं। एक्सपोर्ट वाली ऑटो एंसिलियरी कंपनियां पसंद हैं। 3-4 साल के नजरिए से इनमें निवेश किया जा सकता है।

                                    AUGUST 02, 2024 / 1:51 PM IST

                                    Sensex today : केमिकल्स सेक्टर पर मिहिर वोरा नजरिया पॉजिटिव

                                    ट्र्स्ट म्युचुअल फंड के मिहिर वोरा ने बताया कि केमिकल्स में उनकी पोजीशन बहुत बड़ी नहीं है। हालांकि इस सेक्टर पर उनका नजरिया पॉजिटिव है क्योंकि ये सेक्टर चाइन प्लस वन वाली थीम में अच्छी तरह से फिट होता है। अच्छी बात ये है कि इस सेक्टर की बहुत सी कंपनियों ने पिछले 4-5 साल में खूब पैसा बनाया है। इसके चलते उनके पास पूंजी खर्च करने और क्षमता बढ़ाने के लिए काफी स्कोप है। अब ये सेक्टर फिर से वापसी करता दिख रहा। इस सेक्टर में वो कंपनियां ज्यादा अच्छी लग रही हैं जहां वॉल्यूम ग्रोथ की संभावना ज्यादा है।

                                      AUGUST 02, 2024 / 1:43 PM IST

                                      Stock Market Live Updates- HESTER BIOSCIENCES का मुनाफा बढ़ा

                                      हेस्टर बायोसाइंसेज (HESTER BIOSCIENCES) का पहली तिमाही में मुनाफा बढ़ गया। कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 6.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 7.8 करोड़ रुपये हो गया। कंसोलिडेटेड आय 88 करोड़ रुपये से घटकर 82 करोड़ रुपये हो गई। EBITDA 14.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 17.5 करोड़ रुपये हो गया। EBITDA मार्जिन 16.3% से बढ़कर 21.3% रही।

                                        AUGUST 02, 2024 / 1:35 PM IST

                                        Stock Market Live Updates- ALEMBIC PHARMA की दवा को अमेरिका में मिली मंजूरी

                                        एलेंबिक फार्मा (ALEMBIC PHARMA) की दवा को अमेरिका में मंजूरी मिली है। कंपनी की Nelarabine Injection के लिए US FDA की अंतिम मंजूरी मिल गई है।

                                          AUGUST 02, 2024 / 1:18 PM IST

                                          Stock Market Live Updates- टाटा मोटर्स 3 परसेंट टूटा

                                          टाटा ग्रुप के ऑटो स्टॉक टाटा मोटर्स (Tata Motors) में आज गिरावट देखने को मिल रही है। दमदार नतीजों के बावजूद टाटा मोटर्स 3 परसेंट टूट गया। आगे की कमेंट्री से बाजार डरा हुआ लगा। मैनेजमेंट ने कहा कि ग्लोबल डिमांड आउटलुक कमजोर नजर आ रहा है।

                                            AUGUST 02, 2024 / 1:06 PM IST

                                            Stock Market Live Updates- पैरेट कंपनी की ओर से कमजोर गाइडेंस से कमिंस में तेज गिरावट

                                            कमिंस (Cummins) में तेज गिरावट देखने को मिली है। पैरेंट कंपनी की ओर से कमजोर गाइडेंस से कमिंस में तेज गिरावट नजर आई। शेयर 8% से ज्यादा फिसलकर वायदा का टॉप लूजर बना। भारतीय कारोबार में पावर और इंजन कारोबार में नरमी के संकेत मिले हैं। दूसरे कैपिटल गुड्स शेयर भी फिसल गये

                                              AUGUST 02, 2024 / 12:51 PM IST

                                              Stock Market Live Updates- OLA Electric IPO का 12 बजे तक रिटेल हिस्सा 93 परसेंट भरा

                                              इलेक्ट्रिक टूव्हीलर बनाने वाली ओला इलेक्ट्रिक का पब्लिक इश्यू आज यानी 2 अगस्त से खुल गया है। OLA Electric IPO का 12 बजे तक रिटेल हिस्सा 93 परसेंट भर गया है। जबकि 12 बजे तक आईपीओ का कर्मचारी हिस्सा 3.2 परसेंट तक भरा। इसमें 6 अगस्त तक पैसे लगाए जा सकेंगे। कंपनी 6,145.56 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। IPO से पहले यह एंकर इनवेस्टर्स से 2,763.03 करोड़ रुपये हासिल कर चुकी है। यह देश में किसी इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी का पहला IPO है। इश्यू ओपन होने से पहले से ही ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर ट्रेड करने लगे।

                                              investorgain.com के मुताबिक, OLA Electric के शेयर ग्रे मार्केट में IPO के अपर प्राइस बैंड 76 रुपये से 13 रुपये या 17.11 प्रतिशत के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं। इस ​आधार पर शेयरों की लिस्टिंग 89 रुपये के भाव पर हो सकती है।

                                                AUGUST 02, 2024 / 12:39 PM IST

                                                Stock Market Live Updates- Intel में होगी 15000 कर्मचारियों की छंटनी

                                                चिप बनाने वाली अमेरिकी कंपनी इंटेल छंटनी करने जा रही है। लागत कम करने के उद्देश्य से कंपनी अपने कर्मचारियों की संख्या में 15% से अधिक की कटौती करेगी। इसके तहत 15000 कर्मचारियों की नौकरी जा सकती है। इंटेल के सीईओ पैट जेल्सिंगर ने 2024 की दूसरी तिमाही यानि कि अप्रैल-जून की आय जारी होने के बाद कर्मचारियों को लिखे एक नोट में कहा, 'हम 2025 में लागत में 10 अरब डॉलर की बचत करने की योजना बना रहे हैं, और इसमें हमारे कर्मचारियों की संख्या में 15% या लगभग 15000 कर्मचारियों की कमी करना शामिल है। अधिकांश जॉब कट एक्शंस इस साल के अंत तक पूरे हो जाएंगे।"

                                                  AUGUST 02, 2024 / 12:15 PM IST

                                                  Stock Market Live Updates- SA Tech Software India की एससएमई प्लेटफॉर्म पर 90 परसेंट प्रीमियम पर लिस्टिंग

                                                  अमेरिकी कंपनी एस टेक की आईटी कंसल्टिंग सब्सिडियरी एसए टेक सॉफ्टवेयर इंडिया (SA Tech Software India) के शेयरों की आज NSE के SME प्लेटफॉर्म पर धांसू एंट्री हुई। इसके आईपीओ को ओवरऑल 621 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत 59 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज NSE SME पर इसकी 795.00 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 90 फीसदी का लिस्टिंग गेन (SA Tech Software India Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद शेयर और ऊपर चढ़े। उछलकर यह 117.70 रुपये (SA Tech Software India Share Price) के अपर सर्किट पर पहुंच गया यानी कि आईपीओ निवेशक अब 99.49 फीसदी मुनाफे में हैं।

                                                    AUGUST 02, 2024 / 12:01 PM IST

                                                    Stock Market Live Updates- अच्छे नतीजों और दमदार मैनेजमेंट कमेंट्री के बाद जोमैटो 14 परसेंट ऊपर

                                                    जोमैटो (Zomato) का शेयर अच्छे नतीजों और दमदार मैनेजमेंट कमेंट्री के बाद 14 परसेंट ऊपर कारोबार करता हुआ दिखाई दिया। ब्लिंकिट की दिसंबर 26 तक 2000 डिलिवरी सेंटर खोलने की कंपनी की योजना है। जेफरीज की स्टॉक पर 275 रुपए के लक्ष्य के साथ खरीदारी की सलाह है।

                                                      AUGUST 02, 2024 / 11:49 AM IST

                                                      Stock Market Live Updates- TTK PRESTIGE करेगी 200 करोड़ रुपये का शेयर बायबैक

                                                      टीटीके प्रेस्टीज (TTK PRESTIGE) ने शेयर बायबैक का ऐलान किया है। कंपनी ने 1,200 रुपये/शेयर पर बायबैक का ऐलान किया है। कंपनी टेंडर रूट के जरिए शेयर बायबैक करेगी। कंपनी 16.66 लाख शेयर (1.2% इक्विटी) का बायबैक करेगी। शेयर बायबैक पर कंपनी 200 करोड़ रुपये खर्च करेगी

                                                        AUGUST 02, 2024 / 11:32 AM IST

                                                        Stock Market Live Updates- IPO अर्जियों की समय सीमा घटाने पर काम जारी- सेबी चेयरपरसन

                                                        सेबी चेयरपरसन का बयान आया है। इसमें उन्होंने कहाकि IPOs की संख्या में भारत दुनिया में सबसे आगे हैं। इस समय फंड जुटाने में US, चीन की तरह भारत भी गतिशील है। लिहाजा हमारा मानना है कि IPO की मंजूरी में न्यूनतम समय लगना चाहिए। IPO अर्जियों की समय सीमा घटाने पर काम जारी है।

                                                          AUGUST 02, 2024 / 11:18 AM IST

                                                          Stock Market Live Updates- Esprit Stones के शेयरों की आज SME प्लेटफॉर्म पर जोरदार लिस्टिंग

                                                          ईस्प्रिट स्टोन्स (Esprit Stones) के शेयरों की आज NSE के SME प्लेटफॉर्म पर धांसू एंट्री हुई। इसके आईपीओ को ओवरऑल 185 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत 87 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज NSE SME पर इसकी 93.15 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 7.07 फीसदी का लिस्टिंग गेन (Esprit Stones Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद शेयर और ऊपर चढ़े। उछलकर यह 97.80 रुपये (Esprit Stones Share Price) के अपर सर्किट पर पहुंच गया यानी कि आईपीओ निवेशक अब 12.41 फीसदी मुनाफे में हैं।

                                                            AUGUST 02, 2024 / 10:57 AM IST

                                                            Stock Market Live Updates- मेटल, रियल्टी और सरकारी कंपनियों में सबसे तगड़ी बिकवाली

                                                            आज बाजार में कमजोरी के बीच मेटल, रियल्टी और सरकारी कंपनियों में सबसे तगड़ी बिकवाली देखने को मिली। तीनों सेक्टर इंडेक्स 2% से ज्यादा फिसल गया। मेटल में नाल्को, jsw steel और टाटा स्टील 3% तक फिसल गये।

                                                              AUGUST 02, 2024 / 10:45 AM IST

                                                              Stock Market Live Updates- कमजोर ग्लोबल संकेतों से भारतीय बाजारों में भी तेज गिरावट

                                                              कमजोर ग्लोबल संकेतों से भारतीय बाजारों में भी तेज गिरावट देखने को मिली। निफ्टी करीब एक परसेंट फिसला। ICICI बैंक, L&T, RIL और टाटा मोटर्स ने सबसे ज्यादा दबाव बनाया। मिडकैप और स्मॉलकैप में गिरावट ज्यादा दिखी। डर का इंडेक्स INDIA VIX 5% चढ़ा।

                                                                AUGUST 02, 2024 / 10:32 AM IST

                                                                Stock Market Live Updates- निफ्टी आईटी इंडेक्स में गिरावट

                                                                निफ्टी आईटी इंडेक्स (Nifty IT index) में गिरावट देखने को मिली। निफ्टी आईटी इंडेक्स आज 1.5% फिसल गया। इसमें शामिल Coforge, HCL Tech, Tech Mahindra प्रमुख लूजर्स स्टॉक्स रहे।

                                                                  AUGUST 02, 2024 / 10:17 AM IST

                                                                  Stock Market Live Updates- आयशर मोटर्स की जुलाई में बिक्री बढ़ी, शेयर में गिरावट

                                                                  आयशर मोटर्स (Eicher Motors) की जुलाई में VECV बिक्री 12.7 परसेंट बढ़ गई। कंपनी जुलाई में 6622 गाड़ियां बेंची जबकि पिछले साल की जुलाई में कंपनी ने 5877 गाड़ियां बेंची थी। हालांकि इसके बाद शेयर में करीब ढाई परसेंट की गिरावट नजर आई

                                                                    AUGUST 02, 2024 / 10:04 AM IST

                                                                    Stock Market Live Updates- बाजार में गिरावट बढ़ी

                                                                    बाजार के कमजोर खुलने के बाद अब बाजार में गिरावट और बढ़ती हुई देखने को मिल रही है। निफ्टी में करीब 250 प्वाइंट की गिरावट दिख रही है। जबकि सेंसेक्स में 850 अंकों की कमजोरी नजर आ रही है।

                                                                      AUGUST 02, 2024 / 9:50 AM IST

                                                                      Stock Market Live Updates- निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स में गिरावट

                                                                      निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स (Nifty PSU Bank index) में गिरावट दिख रही है। निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स 1% लुढ़क गया। इसमें शामिल Bank of Baroda, IOB, PNB प्रमुख लूजर्स स्टॉक्स रहे

                                                                        AUGUST 02, 2024 / 9:34 AM IST

                                                                        Stock Market Live Updates- F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक

                                                                        आज एफएंडओ प्रतिबंध में आने वाले स्टॉक के नाम इंडिया सीमेंट्स, इंडियामार्ट, बिरलासॉफ्ट, जीएनएफसी, ग्रैन्यूल्स और आरबीएल बैंक हैं।

                                                                        गौरतलब है कि F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं, जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।

                                                                          AUGUST 02, 2024 / 9:20 AM IST

                                                                          Stock Market Live Updates-सेंसेक्स और निफ्टी की कमजोर शुरुआत

                                                                          कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन बाजार की गैपडाउन शुरुआत हुई है। सेंसेक्स और निफ्टी गिर कर खुले हैं। प्री-ओपन में ही निफ्टी और सेंसेक्स के कमजोर खुलने के संकेत मिले थे। बाजार खुलने के समय निफ्टी में 200 अंकों से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली। जबकि सेंसेक्स में 670 अंकों के करीब गिरावट नजर आई। ज्यादातर सेक्टोरल इंडेक्सेस भी लाल निशान में कारोबार करते हुए दिखाई दिये

                                                                            AUGUST 02, 2024 / 9:14 AM IST

                                                                            Stock Market Live Updates- बैंक निफ्टी के लिए की सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल

                                                                            पिवट पॉइंट्स के आधार पर सपोर्ट बैक निफ्टी के लिए 51371.7, 51190, और 50862.6 पर दिख रहा है। जबकि पिवट पॉइंट्स के आधार पर रेजिस्टेंस 51699.1, 51844.8, और 52172.2 पर नजर आ रहा है।

                                                                            खास फॉर्मेशन : बैंक निफ्टी सूचकांक पर दबाव में बना हुआ है। यह 52,000 अंक से नीचे कंसोलीडेट हो रहा है, जहां कॉल राइटिंग ओपन इंटरेस्ट सबसे अधिक है। यह अपने 20-डे मूविंग एवरेज से नीचे बना हुआहै, जिससे ऊपरी स्तरों पर रजिस्टेंस बनता है। पिछले चार कारोबारी सत्रों में रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स (RSI) भी 50 अंक से नीचे रहा है, जो सुस्ती का संकेत है।

                                                                              AUGUST 02, 2024 / 9:12 AM IST

                                                                              Stock Market Live Updates-Nifty के लिए की सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल

                                                                              पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट निफ्टी के लिए 24876.9, 24802.65 और 24674.55 पर नजर आ रहा है। जबकि पिवट प्वांइट पर आधारित रेजिस्टेंस 25005, 25058.85 और 25186.95 पर दिखाई दे रहा है।

                                                                              खास फॉर्मेशन : निफ्टी ने अपने शिखर पर डेली चार्ट पर एक डोजी कैंडलस्टिक बनाया है। ऑवरली चार्ट पर, यह 10-20 ईएमए से ऊपर बना हुआ है, जो निरंतर तेजी बने रहने का संकेत है।

                                                                                AUGUST 02, 2024 / 9:10 AM IST

                                                                                Stock Market Live Updates- बैंक निफ्टी पर रणनीति

                                                                                सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी बैंक अब भी कंसोलिडेशन फेज में है। HDFC बैंक अच्छा कर रहा है। लेकिन अब 51500 से 51800-52000 जोन तक कॉल राइटर्स का जमावड़ा दिख रहा है। नीचे 51000 जोन में पुट राइटर्स हावी दिख रहे हैं। इसमें 51033 पर 50 DEMA है। लिहाजा इंडेक्स को avoid करें या फिर पहले बेस के पास खरीदें।

                                                                                वीरेंद्र ने आगे कहा कि पहले बेस के पास लिए ट्रेड को 51500 और फिर पहला रेजिस्टेंस पर चेक करें। ये 51881-52010 के ऊपर बंद हुआ तो रेंज टूटेगी। इंडेक्स 51033/50931 के नीचे जाने पर 50788-50641 तक फिसल सकते है।

                                                                                  AUGUST 02, 2024 / 9:08 AM IST

                                                                                  Stock Market Live Updates- आज के लिए कैसा है बाजार का Trade setup

                                                                                  कल 1 अगस्त के कारोबारी सत्र में निफ्टी इंडेक्स 25,000 के स्तर से ऊपर खुला का। धीरे-धीरे गति खोने के बावजूद निफ्टी ने कारोबारी सत्र का समापन बढ़त के साथ किया था। निफ्टी कल पहली बार 25,000 अंक से ऊपर रहने में कामयाब रहा था। हालांकि, कल मार्केट ब्रेड्थ सीमित रही थी। कल बुल्स से सीमित सपोर्ट मिला जो बाजार में भय का संकेत देता है। तकनीकी नजरिए से देखें तो निफ्टी के लिए 24,800 महत्वपूर्ण सपोर्ट जोन बना हुआ है। यहां से खरीदारी आने की उम्मीद है। इसके बाद 24,600-24,500 के जोन में अगला बड़ा सपोर्ट है। बाजार जानकारों का कहना है कि ऊपर की तरफ निफ्टी के लिए 25,080-25,100 पर रजिस्टेंस दिख रहा। अगर ये बाधा पार हो जाती है तो अगला रजिस्टेंस 25,340 पर होगा।

                                                                                    AUGUST 02, 2024 / 9:05 AM IST

                                                                                    Stock Market Live Updates- निफ्टी पर रणनीति

                                                                                    सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी में 25000 कॉल-पुट में एक जैसी पोजीशन जुड़ी है। इसमें कंसोलिडेशन के संकेत मिले हैं। इसके साथ ही 24900-24800 जोन पर पुट राइटर्स का कब्जा नजर आया। इसका 10 DEMA 24747 पर है जो कि पोजीशनल सौदों के लिए स्टॉपलॉस का काम करेगा।

                                                                                    वीरेंद्र ने आगे कहा कि गैप डाउन के बाद डे ट्रेडर्स बेस लेवल पर फोकस करें। अगर ये टिका तो इसमें खरीदारी करें। इंडेक्स में 25033-25078 मुनाफावसूली का जोन है। इसमें नई तेजी 25078 के ऊपर आयेगी। इसमें 25078 के ऊपर 25128-25171 तक के लक्ष्य संभव हैं।

                                                                                      AUGUST 02, 2024 / 9:03 AM IST

                                                                                      RUPEE OPENS- 1 पैसा कमजोर खुला रुपया

                                                                                      भारतीय रुपये की आज कमजोर शुरुआत हुई है। रुपया आज 1 पैसे कमजोर खुला है

                                                                                        AUGUST 02, 2024 / 8:59 AM IST

                                                                                        Stock Market Live Updates- बैंक निफ्टी में रेंजबाउंड कारोबार रहने की उम्मीद - जतिन गेडिया

                                                                                        बैंक निफ्टी पर राय देते हुए शेयरखान के जतिन गेडिया ने कहा कि बैंक निफ्टी में कल रेंजबाउंड प्राइस एक्शन देखने को मिला। कंसोलीडेशन ने एक सिमिट्रिकल ट्राइएंगल पैटर्न का रूप ले लिया है। अब एक रेंज ब्रेकआउट आगे के रुझान को तय करेगा। बैंक निफ्टी के आगे रेंजबाउंड रहने की उम्मीद है। इसके के लिए कंसोलीडेशन की रेंज 51,300 - 52,000 रहने की संभावना है।

                                                                                          AUGUST 02, 2024 / 8:57 AM IST

                                                                                          Stock Market Live Updates- शॉर्ट टर्म में ये रैली 25,330 - 25,530 की ओर जारी रहेगी - शेयरखान

                                                                                          शेयरखान के जतिन गेडिया का कहना है कि निफ्टी ने कल बढ़त के साथ खुला और दिन भर कंसोलीडेट होते हुए 60 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ। डेली चार्ट निफ्टी ऊपर की ओर एक साइडवेज कंसोलीडेशन से बाहर निकल गया है। यह ब्रेकआउट एक हल्के विराम के बाद फिर से ऊपर की ओर बढ़ने का संकेत दे रहा है। हमें उम्मीद है कि शॉर्ट टर्म में ये रैली 25,330 - 25,530 की ओर जारी रहेगी। निफ्टी के लिए अब 24,850 - 24,800 पर सपोर्ट दिख रहा है। डेली और ऑवरली इंडीकेटर के बीच डाइवर्जेंस एक कंसोलीडेशन की ओर ले जा सकता है, हालांकि प्राइस एक्शन एक ब्रेकआउट का दे रहा है। ऐसे में हम प्राइस एक्शन को ज्यादा महत्व देंगे और निफ्टी पर अपना पॉजिटिव नजरिया कायम रखेंगे।

                                                                                            AUGUST 02, 2024 / 8:55 AM IST

                                                                                            Stock Market Live Updates- आज 2 अगस्त को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

                                                                                            प्रोग्रेसिव शेयर्स के निदेशक आदित्य गग्गर का कहना है कि भारतीय शेयर बाजारों ने अगस्त महीने की शुरुआत 25,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर से ऊपर जाकर मजबूती के साथ की। लेकिन, आरएसआई में निगेटिव डाइवर्जेंस के कारण इंडेक्स पर ऊपर से दबाव आया और ये 59.75 अंकों की बढ़त के साथ 25,010.90 के स्तर पर बंद हुआ। एनर्जी इंडेक्स में आज सबसे ज्यादा तेजी रही जबकि मीडिया और रियल्टी में सबसे अधिक गिरावट आई। ब्रॉडर मार्केट ने फ्रंटलाइन इंडेक्स से कमजोर प्रदर्शन किया। मिड और स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.85 फीसदी और 0.98 फीसदी की गिरावट आई।

                                                                                            आदित्य गग्गर ने आगे कहा कि निफ्टी ने एक स्पिनिंग टॉप कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया है जो अनिर्णय की स्थिति को दर्शाता है। निफ्टी के लिए नीचे की तरफ 24,930 पर सपोर्ट दिख रहा है। जबकि ऊपर की तरफ इसके लिए 25,100 पर तत्काल रेजिस्टेंस दिख रहा है।

                                                                                              AUGUST 02, 2024 / 8:53 AM IST

                                                                                              Stock Market Live Updates- 23 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग

                                                                                              ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 23 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली।

                                                                                                AUGUST 02, 2024 / 8:53 AM IST

                                                                                                Stock Market Live Updates- 58 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग

                                                                                                ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 58 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिली।

                                                                                                  AUGUST 02, 2024 / 8:52 AM IST

                                                                                                  Stock Market Live Updates-पुट ऑप्शन डेटा का सेट अप

                                                                                                  निफ्टी में 25,000 की स्ट्राइक पर 2.2 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा।

                                                                                                    AUGUST 02, 2024 / 8:51 AM IST

                                                                                                    Stock Market Live Updates-कॉल ऑप्शन डेटा का सेट अप

                                                                                                    वीकली बेसिस पर 25,050 की स्ट्राइक पर 2 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।

                                                                                                      AUGUST 02, 2024 / 8:51 AM IST

                                                                                                      Stock Market Live Updates- 75 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप

                                                                                                      ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 75 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला।

                                                                                                        AUGUST 02, 2024 / 8:50 AM IST

                                                                                                        Stock Market Live Updates- 28 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप

                                                                                                        ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 28 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला

                                                                                                          AUGUST 02, 2024 / 8:48 AM IST

                                                                                                          Stock Market Live Updates- कल 1 अगस्त को कैसा रहा बाजार का हाल

                                                                                                          भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स 1 अगस्त को लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ बंद हुए। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 126.21 अंक या 0.15 फीसदी बढ़कर 81,867.55 पर और निफ्टी 59.70 अंक या 0.24 फीसदी बढ़कर 25,010.90 पर बंद हुआ। कल लगभग 1237 शेयरों में तेजी आई, 2181 शेयरों में गिरावट आई और 78 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। कोल इंडिया, पावर ग्रिड कॉर्प, श्रीराम फाइनेंस, डॉ रेड्डीज लैब्स और ओएनजीसी निफ्टी टॉप गेनर शेयरों में शामिल रहे। जबकि एमएंडएम, हीरो मोटोकॉर्प, टाटा स्टील, बजाज फिनसर्व और एसबीआई में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई।

                                                                                                          सेक्टोरल इंडेक्सों की बात करें तो ऑटो, कैपिटल गुड्स, आईटी, मीडिया, टेलीकॉम, पीएसयू बैंक और रियल्टी में 0.5-2 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई, जबकि मेटल, ऑयल एंड गैस, पावर और एनर्जी में खरीदारी देखने को मिली। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी लगभग 1 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

                                                                                                            AUGUST 02, 2024 / 8:40 AM IST

                                                                                                            Stock Market Live Updates- GODREJ AGROVET का मुनाफा बढ़ा

                                                                                                            गोदरजे एग्रोवेट का सालाना आधार पर Q1 में मुनाफा 107 करोड़ रुपये से बढ़कर 131.6 करोड़ रुपये रहा। Q1 में आय 2,510.2 करोड़ रुपये से घटकर 2,350.8 करोड़ रुपये रही। Q1 में EBITDA 193 करोड़ रुपये से बढ़कर 226.2 करोड़ रुपये रहा। Q1 में EBITDA मार्जिन 7.7% से बढ़कर 9.6% रही

                                                                                                              AUGUST 02, 2024 / 8:36 AM IST

                                                                                                              Stock Market Live Updates- SURAJ ESTATE का मुनाफा हुआ दोगुना

                                                                                                              सूरज इस्टेट की Q1 में आय 102 करोड़ रुपये से बढ़कर 134 करोड़ रुपये रही। Q1 में मुनाफा 15 करोड़ रुपये से बढ़कर 30 करोड़ रुपये रहा। Q1 में EBITDA मार्जिन 45.63% से बढ़कर 47.35% रही

                                                                                                                AUGUST 02, 2024 / 8:34 AM IST

                                                                                                                Stock Market Live Updates- SOMANY CERAMICS का मुनाफा और आय घटी

                                                                                                                सालाना आधार पर सोमनी सेरामिक्स का Q1 में मुनाफा 15 करोड़ रुपये से घटकर 12 करोड़ रुपये रहा। Q1 में आय 586.5 करोड़ रुपये से घटकर 578.6 करोड़ रुपये रही। Q1 में EBITDA 50.6 करोड़ रुपये से घटकर 49 करोड़ रुपये रहा। Q1 में EBITDA 8.6% से घटकर 8.5% रहा

                                                                                                                  AUGUST 02, 2024 / 8:30 AM IST

                                                                                                                  Stock Market Live Updates- GHCL TEXTILES का मुनाफा तीन गुना बढ़ा

                                                                                                                  Q1 में जीएचसीएल टेक्सटाइल्स की आय 263 करोड़ रुपये से बढ़कर 288 करोड़ रुपये रही। Q1 में मुनाफा 4 करोड़ रुपये से बढ़कर 12 करोड़ रुपये रहा

                                                                                                                    AUGUST 02, 2024 / 8:29 AM IST

                                                                                                                    Stock Market Live Updates- TRIVENI ENGINEERING का मुनाफा 50 परसेंट घटा

                                                                                                                    सालाना आधार पर Q1 में त्रिवेणी इंजीनियरिंग का मुनाफा 67.6 करोड़ रुपये से घटकर 31 करोड़ रुपये रहा। Q1 में आय 1,432.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,534 करोड़ रुपये रही। Q1 में EBITDA 125 करोड़ रुपये से घटकर 86.2 करोड़ रुपये रहा। Q1 में EBITDA मार्जिन 8.7% से घटकर 5.6% रही

                                                                                                                      AUGUST 02, 2024 / 8:26 AM IST

                                                                                                                      Stock Market Live Updates- SJS ENTERPRISES की आय और मुनाफे में इजाफा

                                                                                                                      Q1 में एसजेएस एंटरप्राइजेज की आय 111 करोड़ रुपये से बढ़कर 189 करोड़ रुपये रही। Q1 में मुनाफा 18 करोड़ रुपये से बढ़कर 28 करोड़ रुपये रहा। Q1 में EBITDA 31 करोड़ रुपये से बढ़कर 51 करोड़ रुपये रहा

                                                                                                                        AUGUST 02, 2024 / 8:25 AM IST

                                                                                                                        Stock Market Live Updates-REPCO HOME FINANCE का मुनाफा 17.9% बढ़ा

                                                                                                                        सालाना आधार पर मुनाफा 17.9% बढ़कर 112.5 करोड़ रुपये रहा जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में मुनाफा 95 करोड़ रुपये रहा था। वहीं कंपनी की NII 24.5% घटकर 174.8 करोड़ रुपये रही जबकि पिछले साल की समान तिमाही में ये 231.4 करोड़ रुपये रही थी

                                                                                                                          AUGUST 02, 2024 / 8:22 AM IST

                                                                                                                          Stock Market Live Updates- SURYODAY SF BANK का मुनाफा और ब्याज आय बढ़ी

                                                                                                                          सालाना आधार पर Q1 में सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक का मुनाफा 48 करोड़ रुपये से बढ़कर 70.1 करोड़ रुपये हो गया। बैंक की Q1 में NII 224.7 करोड़ रुपये से बढ़कर 293.2 करोड़ रुपये रही। तिमाही आधार पर Q1 में नेट NPA 0.86% से घटकर 0.47% रहा। Q1 में प्रोविजनिंग 48.16 करोड़ रुपये से बढ़कर 51.56 करोड़ रुपये रही। Q1 में प्रोविजनिंग 53.65 करोड़ रुपये से घटकर 51.56 करोड़ रुपये रही। Q1 में NIM 10.1% से घटकर 10% रही

                                                                                                                            AUGUST 02, 2024 / 8:19 AM IST

                                                                                                                            Stock Market Live Updates- PRATAAP SNACKS का मुनाफा घटा

                                                                                                                            सालाना आधार पर Q1 में प्रताप स्नैक्स का मुनाफा 13 करोड़ रुपये से घटकर 9.4 करोड़ रुपये रहा। Q1 में आय 387.8 करोड़ रुपये से बढ़कर 421.4 करोड़ रुपये रही। Q1 में EBITDA 32.8 करोड़ रुपये से घटकर 30.1 करोड़ रुपये रहा। Q1 में मार्जिन 8.5% से घटकर 7.1% रही

                                                                                                                              AUGUST 02, 2024 / 8:16 AM IST

                                                                                                                              Stock Market Live Updates- INDEGENE का मुनाफा बढ़कर 87.7 करोड़

                                                                                                                              सालाना आधार पर Q1 में इंडेजीन का मुनाफा 68 करोड़ रुपये से बढ़कर 87.7 करोड़ रुपये रहा। Q1 में आय 607.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 676.5 करोड़ रुपये रही। Q1 में EBITDA 96.8 करोड़ रुपये से बढ़कर 128.9 करोड़ रुपये रहा। Q1 में EBITDA मार्जिन 15.9% से बढ़कर 19% रही

                                                                                                                                AUGUST 02, 2024 / 8:03 AM IST

                                                                                                                                Stock Market Live Updates- ITC का मुनाफा सपाट रहा

                                                                                                                                ITC की महज 2% वॉल्यूम ग्रोथ से निराशा नजर आई। कंपनी का मार्जिन भी उम्मीद से कम रहा। इसका मुनाफा भी फ्लैट रहा। हलांकि रेवेन्यू 7% बढ़ा। होटल और एग्री कारोबार में सबसे अच्छी ग्रोथ रही

                                                                                                                                  AUGUST 02, 2024 / 7:55 AM IST

                                                                                                                                  Stock Market Live Updates- 2 अगस्त का मार्केट लाइव ब्लॉग

                                                                                                                                  गुड मॉर्निंग, मनीकंट्रोल हिंदी के मार्केट लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। देश और दुनिया के बाजारों की खबरें इस ब्लॉग के जरिये हम प्रस्तुत करेंगे। बाजार के बारे में खबरों को जानने के लिए इस ब्लॉग के जरिये हमारे साथ बने रहें।