Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News AUGUST 22, 2024 / 3:36 PM IST

Closing Bell: सेंसेक्स 148 अंक चढ़ा, निफ्टी 24800 के ऊपर हुआ बंद, बैंक, मेटल शेयर चमके

Closing Bell:सेंसेक्स 147.89 अंक यानी 0.18 फीसदी की बढ़त के साथ 81,053.19 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 41.30 अंक यानी 0.17 फीसदी की बढ़त के साथ 24,811.50 के स्तर पर बंद हुआ

Closing Bell:वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में कंसोलिडेशन देखने को मिली । हालांकि सेंसेक्स, निफ्टी दोनों बढ़त के साथ बंद हुए। इधर मिडकैप इंडेक्स लगातार 5वें दिन बढ़त पर बंद हुए। मेटल, निफ्टी बैंक, FMCG इंडेक्स बढ़त पर बंद होने में कामयाब रहे। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 147.89 अंक यानी  0.18 फीसदी की बढ़त के साथ 81,053.19 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 41.30 अंक यानी  0.17 फीसदी क

 Stock Market LIVE Updates:वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में कंसोलिडेशन देखने को मिली । हालांकि सेंसेक्स, निफ्टी दोनों बढ़त के साथ बंद हुए।
Stock Market LIVE Updates:वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में कंसोलिडेशन देखने को मिली । हालांकि सेंसेक्स, निफ्टी दोनों बढ़त के साथ बंद हुए।
AUGUST 22, 2024 / 3:32 PM IST

Closing Bell: सेंसेक्स, निफ्टी दोनों बढ़त के साथ बंद हुए

वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में कंसोलिडेशन देखने को मिली । हालांकि सेंसेक्स, निफ्टी दोनों बढ़त के साथ बंद हुए। इधर मिडकैप इंडेक्स लगातार 5वें दिन बढ़त पर बंद हुए। मेटल, निफ्टी बैंक, FMCG इंडेक्स बढ़त पर बंद होने में कामयाब रहे।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 147.89 अंक यानी 0.18 फीसदी की बढ़त के साथ 81,053.19 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 41.30 अंक यानी 0.17 फीसदी की बढ़त के साथ 24,811.50 के स्तर पर बंद हुआ।

Grasim Industries, Tata Consumer Products, Tata Steel, Bharti Airtel और ICICI Bank निफ्टी का गेनर रहा। वहीं Tata Motors, Dr Reddy's Labs, NTPC, Wipro और M&M टॉप लूजर रहें।

पावर इंडेक्स आज 1 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं फार्मा, ऑयल एंड गैस, ऑटो, आईटी इंडेक्स में हल्की गिरावट रही। वहीं दूसरी तरफ बैंक, एफएमसीजी, मेटल, रियल्टी, टेलीकॉम इंडेक्स 0.5-1.4 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए ।

    AUGUST 22, 2024 / 3:25 PM IST

    Stock Market LIVE Updates: BEL को 695 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला

    कंपनी को 695 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। कॉम्बैट मैनेजमेंट सिस्टम संचार उपकरण के लिए ऑर्डर मिला है।

      AUGUST 22, 2024 / 3:24 PM IST

      Stock Market LIVE Updates:Mphasis पर नुवामा की राय

      ब्रोकरेज फर्म नुवामा ने 22 अगस्त को एक नोट में कहा कि Mphasis के शेयर उतार-चढ़ाव के दौर से गुजर रहे हैं। उन्होंने शेयर की रेटिंग को अपग्रेड करके 'Buy' कर दिया है। ब्रोकरेज फर्म का मानना ​​है कि फेड द्वारा ब्याज दरों में कटौती के कारण शेयर में उछाल आने वाला है। नुवामा नोट में कहा गया है, "हम Mphasis को एक ऐसे मोड़ पर देख रहे हैं, जहां पिछले दो सालों में इसके खराब प्रदर्शन के लिए जिम्मेदार फैक्टर के अब रिवर्स होने की संभावना है, जिससे बेहतर प्रदर्शन होगा।"

        AUGUST 22, 2024 / 3:10 PM IST

        Stock Market LIVE Updates:अस्थिर मॉनसून के बाद भी आर्थिक गतिविधियां तेज हुई- वित्त मंत्री

        वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने कहा कि अस्थिर मॉनसून के बाद भी आर्थिक गतिविधियां तेज हुई। मौजूदा आर्थिक स्थिति में नरमी दिखी। प्रोडक्शन,ऑर्डरबुक,रोजगार,एक्सपोर्ट में नरमी आई है। ग्लोबल डिमांड रिकवरी से एक्सपोर्ट को सपोर्ट मिला। प्रोडक्शन, ऑर्डरबुक में धीमापन दिखा है। रोजगार, एक्सपोर्ट के माहौल में नरमी दिखी।

          AUGUST 22, 2024 / 2:58 PM IST

          Stock Market LIVE Updates:AETHER IND ने फ्रांस की कंपनी SEQENS ग्रुप के साथ करार किया

          फ्रांस की कंपनी SEQENS ग्रुप के साथ करार किया है। SEQENS ग्रुप के साथ मैन्युफैक्चरिंग करार किया है। करार के तहत SEQENS ग्रुप को नेचुरल बायो बेस्ड प्रोडक्ट मुहैया करायगी।

            AUGUST 22, 2024 / 2:56 PM IST

            Stock Market LIVE Updates: Sharekhan के जतिन गेडिया की निफ्टी पर राय

            जतिन गेडिया ने कहा कि निफ्टी में 24200 के ऊपर से हमें लगातार एक अपमूव देखने को मिला है। इसके बावजूद इसमें कोई मीनिंगफुल करेक्शन नजर नहीं आया है। कहीं ना कहीं ये अपमूव डेली चार्ट और आवरली चार्ट पर स्ट्रेच्ड लग रहा है। निफ्टी 24700 या 24750 के करीब इंट्राडे में एक पुलबैक देखने को मिल सकता है। लिहाजा निफ्टी में करेंट लेवल पर लॉन्ग की सलाह नहीं होगी। एग्रेसिव ट्रेडर्स शॉर्ट कर सकते हैं लेकिन जिनकों लॉन्ग करना हो वे थोड़ा डिप का इंतजार करें। ये 24675 तक गिरे तो इसमें लॉन्ग पोजीशन बना सकते हैं उस ट्रेड में 25000 के लक्ष्य दिख सकते हैं।

              AUGUST 22, 2024 / 2:36 PM IST

              Stock Market LIVE Updates:Zomato पर Bernstein की राय

              Bernstein ने जोमैटो पर Outperform की राय दी है और स्टॉक पर 275 रुपये का टारगेट दिया है। पेटीएम के टिकटिंग कारोबर अधिग्रहण से TAM का इवेंट टिकटिंग कारोबार में भी विस्तार होगा। District का कंपनी आने वाले कुछ हफ्तों में लॉन्च कर सकती है। कंपनी के पास कंज्यूमर टेक कारोबार के सफल अधिग्रहण का इतिहास रहा है। अधिग्रहण किया गया नया कारोबार नए ऐप District का हिस्सा होगा

                AUGUST 22, 2024 / 2:22 PM IST

                Stock Market LIVE Updates:अदाणी पावर और अंबुजा में हिस्सा बिक्री संभव- सूत्र

                सीएनबीसी-आवाज को सूत्रों के हवाले से मिली खबर के मुताबिक अदाणी प्रोमोटर ग्रुप की कर्ज कम करने की योजना बना रही है। अदाणी की हिस्सा बिक्री से कर्ज घटाने की योजना है। अदाणी पावर और अंबुजा में हिस्सा बिक्री संभव है। अदाणी पावर में 5% तक हिस्सा बिक्री संभव है। जबकि अंबुजा सीमेंट में 5% तक हिस्सा बिक्री संभव है। सूत्रों के मुताबिक OFS, ब्लॉक डील के जरिए हिस्सा बिक्री संभव है। `15,000-`20,000 करोड़ रुपये की हिस्सा बिक्री संभव है। हालांकि इस खबर पर खबर पर अदाणी ग्रुप की प्रतिक्रिया का इंतजार है।

                  AUGUST 22, 2024 / 2:19 PM IST

                  Stock Market LIVE Updates:जर्मनी की अगस्त मैन्युफैक्चरिंग PMI 42.1 पर आई

                  जर्मनी की अगस्त मैन्युफैक्चरिंग PMI 42.1 पर आई जबकि इसके 43.3 पर आने का अनुमान लगाया गया था। जर्मनी की अगस्त सर्विसेज PMI 51.4 पर आई है जबकि इसके 52.3 पर आने का अनुमान लगाया गया था। यूरो जोन मैन्युफैक्चरिंग PMI 45.6 पर आया है। यूरो जोन सर्विसेज PMI 53.3 पर आया जबकि इसके 51.7 पर आने का अनुमान किया गया था।

                    AUGUST 22, 2024 / 2:14 PM IST

                    Stock Market LIVE Updates:ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी पर क्या है एक्सपर्ट की राय

                    ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के शेयरों में आज 22 अगस्त को तगड़ी मुनाफावसूली देखने को मिली। कंपनी के शेयर शुरुआती कारोबार में 8 प्रतिशत तक गिरकर 126 रुपये के भाव पर आ गए। जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के सीनियर रिसर्च एनालिस्ट, साजी जॉन (Saji John) के मुताबिक, इलेक्ट्रिव व्हीकल मार्केट में मौजूद अपार संभावनाओं को देखते हुए ओला इलेक्ट्रिक का स्टॉक लॉन्ग टर्म के लिए आकर्षक हो सकता है। लेकिन इसका मौजूदा वैल्यूएशन काफी अटकलबाजी वाला लगता है।

                      AUGUST 22, 2024 / 1:53 PM IST

                      Nifty 50 Update: निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

                      आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 24800, 24900 और 25000 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 24700, 24600 और 24500 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं निफ्टी में आज एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस के शेयर में बढ़त देखने को मिली।

                        AUGUST 22, 2024 / 1:38 PM IST

                        Stock Market LIVE Updates: Indigo पर जेफरीज की राय

                        जेफरीज ने इसकी रेटिंग को डबल अपग्रेड कर होल्ड से बाय कर दी है। जेफरीज ने इसके टारगेट प्राइस को भी 4400 रुपये से बढ़ाकर 5225 रुपये कर दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि इंडिगो लगातार आगे बढ़ रही है और यह नई शुरुआत कर रही है। ब्रोकरेज के मुताबिक एक से डेढ़ साल में लगातार चौंकाने वाले नतीजे दिए हैं और ऑपरेशनल फ्रंट पर इसका परफॉरमेंस शानदार रहा हैं और आगे भी इसके ग्रोथ की तगड़ी गुंजाइश है।

                          AUGUST 22, 2024 / 1:29 PM IST

                          Stock Market LIVE Updates:Aarti Drugs का शेयर 12% भागा

                          आरती ड्रग्स लिमिटेड के शेयर में 22 अगस्त को जबरदस्त खरीद देखने को मिली और इंट्राडे में शेयर की कीमत 12 प्रतिशत तक चढ़ी। एक दिन पहले कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया था कि उसके बोर्ड की अगली मीटिंग 26 अगस्त को है।

                            AUGUST 22, 2024 / 1:05 PM IST

                            Stock Market LIVE Updates:Wonder Electricals के शेयर विभाजन को मिली मंजूरी

                            Wonder Electricals Ltd के शेयर विभाजन को मंजूरी मिल गई है। 22 अगस्त 2024 को हुई बोर्ड बैठक में इस पर फैसला हुआ।

                              AUGUST 22, 2024 / 1:02 PM IST

                              Stock Market LIVE Updates: GAIL ने Petron Scientech के साथ MoU किया

                              Petron Scientech के साथ MoU किया है। भारत में बायो-एथिलीन प्लांट के लिए MoU किया है। फिलहाल GAIL का शेयर एनएसई 0.92 रुपये यानी 0.92 फीसदी की गिरावट के साथ 235 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा।

                                AUGUST 22, 2024 / 12:40 PM IST

                                Stock Market LIVE Updates:Awfis Space Solutions के शेयरों में तेजी

                                Awfis Space Solutions के शेयर में 20 फीसदी का छलांग लगाया। दरअसल, एक दिन पहले कंपनी ने जानकारी दी थी कि उसने बेंगलुरु में विस्तार किया है। Awfis ने शहर में 39000 वर्ग फीट और 27,846 वर्ग फीट बिल्ट अप एरिया के दो नए सेंटर लॉन्च किए हैं।

                                  AUGUST 22, 2024 / 12:28 PM IST

                                  Stock Market LIVE Updates:TVS MOTOR ने नई Jupiter 110cc लॉन्च की

                                  कंपनी ने नई Jupiter 110cc लॉन्च की है। शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत `73,700 रुपये है। फिलहाल TVS MOTOR का शेयर एनएसई 57.70 रुपये यानी 2.19 फीसदी की बढ़त के साथ 2688 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा।

                                    AUGUST 22, 2024 / 12:17 PM IST

                                    Stock Market LIVE Updates:HAL के लिए रक्षा मंत्री का US दौरा काफी अहम

                                    सीएनबीसी -आवाज को मिली खबर के मुताबिक कल से रक्षा मंत्री 4 दिन के US दौरे पर जाएंगे। HAL के लिए रक्षा मंत्री का US दौरा काफी अहम है। GE-F404 जेट इंजन की डिलिवरी जल्द कराने पर जोर दिया जाएगा। GE और HAL के बीच जेट इंजन को लेकर करार संभव है। जेट इंजन मैन्युफैक्चरिंग करार पर बातचीत संभव है। भारत में जेट इंजन बनाने के करार पर चर्चा संभव है।

                                      AUGUST 22, 2024 / 12:14 PM IST

                                      Stock Market LIVE Updates:DABUR ने तमिलनाडु सरकार के साथ MoU किया

                                      कंपनी ने तमिलनाडु सरकार के साथ MoU किया है। मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी लगाने के लिए MoU किया है। तमिलनाडु यूनिट के फेज-1 में `135 करोड़ रुपये निवेश करेगी । प्लांट पर 5 साल में `400 करोड़ रुपये निवेश करेगी।

                                        AUGUST 22, 2024 / 12:03 PM IST

                                        Stock Market LIVE Updates: Maruti Suzuki पर BofA की राय

                                        BofA ने मारुति सुजुकी पर न्यूट्रल रेटिंग की राय दी है और स्टॉक के लिए 14200 रुपये का लक्ष्य दिया है। पिछले कुछ महीनों से भारत में डिमांड ट्रेंड्स में नरमी देखने को मिली है। भारत में PV इंडस्ट्री ग्रोथ गाइडेंस FY25 के लिए अभी भी बहुत कम है। हालांकि, अब फेस्टिव ट्रेंड्स पर नजर होगी। बेहतर मिक्स और कच्चे माल में नरमी से मार्जिन डिलीवरी के मोर्चे पर भरोसा बढ़ा है।

                                          AUGUST 22, 2024 / 11:42 AM IST

                                          INDIA PMI DATA: अगस्त मैन्युफैक्चरिंग PMI 58.1 से घटकर 57.9 पर आया

                                          महीने दर महीने आधार पर अगस्त मैन्युफैक्चरिंग PMI 58.1 से घटकर 57.9 पर आया है। हालांकि, एचएसबीसी फ्लैश इंडिया कंपोजिट आउटपुट इंडेक्स (HSBC Flash India Composite Output Index) 60 मार्क से ऊपर रहा। जो मजबूत वृद्धि का संकेत देता है। इंडेक्स में लगातार 37 महीनों से विस्तार देखने को मिला है।

                                            AUGUST 22, 2024 / 11:25 AM IST

                                            Stock Market LIVE Updates:IndiGo पर HSBC की राय

                                            IndiGo पर HSBC ने खरीदारी की राय दी है और स्टॉक के लिए 5165 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है । कंपनी ने बिजनेस क्लास लॉन्च किया, Vistara/Air India की मोनोपॉली खत्म हुई। छोटी अवधि में बिजनेस क्लास लॉन्च मार्जिन के लिहाज से आकर्षक नहीं होगा। बदलाव से कॉरपोरेट ट्रैफिक में लीकेज संभव, पोजीशनिंग मजबूत होगी।लॉयल्टी प्रोग्राम, मजबूत नेटवर्क और कॉरपोरेट मार्केट शेयर से प्रीमिमय प्रोडक्ट को सपोर्ट मिलेगा।

                                              AUGUST 22, 2024 / 11:10 AM IST

                                              Stock Market LIVE Updates:एसएमसी ग्लोबल सिक्योरिटीज के क्षितिज गांधी की बैंक निफ्टी पर राय

                                              एसएमसी ग्लोबल सिक्योरिटीज के क्षितिज गांधी का कहना है कि बैंक निफ्टी में कल 50,400 से 50,200 के अहम सपोर्ट ज़ोन की ओर गिरावट देखने को मिली। लेकिन इन स्तरों पर फिर से खरीदारी लौटती दिखी। जब तक यह सपोर्ट ज़ोन बना रहता है, हम आने वाले सत्रों में बैंक निफ्टी में एक रैली की उम्मीद कर सकते हैं। ऊपरी स्तर पर, बैंक निफ्टी के लिए 51,200-51,400 के ज़ोन में एक बड़ी बाधा है।

                                                AUGUST 22, 2024 / 11:01 AM IST

                                                Stock Market LIVE Updates:SHYAM METALICS ने 20.43 MW रिन्यूएबल एनर्जी इंप्लांटेशन पूरा किया

                                                मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी और ऑफिस में 20.43 MW रिन्यूएबल एनर्जी इंप्लांटेशन पूरा किया है। 100 MW के पहले चरण का रिन्यूएबल एनर्जी इंप्लांटेशन पूरा किया है।

                                                  AUGUST 22, 2024 / 10:56 AM IST

                                                  Stock Market LIVE Updates:शेयरखान के जतिन गेडिया की बाजार पर राय

                                                  शेयरखान के जतिन गेडिया का कहना है कि सेक्टर रोटेशन निफ्टी को ऊंचे स्तरों पर बने रहने में मदद कर रहा है। निफ्टी कल सपाट नोट पर खुला और दिन के अधिकांश भाग के दौरान कंसोलीडेट होता रहा। बाद में आए उछाल ने निफ्टी को लगभग 71 अंकों की बढ़त के साथ बंद होने में मदद की। डेली चार्ट पर निफ्टी 24830 - 24900 के जोन की ओर बढ़ रहा है। सेक्टर रोटेशन निफ्टी को ऊंचे स्तरों पर बने रहने में मदद कर रहा है। मोमेंटम इंडीकेटर पर एक निगेटिव डाइवर्जेंस दिख रहा है। ऐसे में तेजी की गति धीमी होने की आशंका है। कल निफ्टी को इंट्राडे पुलबैक का सामना करना पड़ सकता है। लेवल्स की बात करें तो निफ्टी के लिए 24550 - 24500 पर अहम सपोर्ट दिख रहा है। वहीं, ऊपर की ओर 24900 - 24960 पर शॉर्ट टर्म नजरिए से तत्काल रजिस्टेंस नजर आ रहा है।

                                                    AUGUST 22, 2024 / 10:44 AM IST

                                                    Stock Market LIVE Updates:केमिकल शेयरों में खरीदारी

                                                    केमिकल शेयरों में आज अच्छी खरीदारी देखने को मिली। आइसोप्रोपिल अल्कोहल पर एंटी डंपिंग ड्यूटी की सिफारिश से दीपक नाइट्राइट 3% चढ़ा है। साथ ही UPL, PI, टाटा केमिकल और GNFC में 2 से 3% की तेजी आई है।

                                                      AUGUST 22, 2024 / 10:23 AM IST

                                                      Stock Market LIVE Updates:TRANSFORMERS AND RECTIFIERS को $16.80 मिलियन का एक्सपोर्ट ऑर्डर मिला, शेयर 5% उछला

                                                      कंपनी को $16.80 मिलियन का एक्सपोर्ट ऑर्डर मिला है। Linxon Global Sweden से $14 मिलियन का ऑर्डर मिला है।Arcelor Mittal Mexico से $2.80 मिलियन का ऑर्डर मिला है।

                                                        AUGUST 22, 2024 / 10:14 AM IST

                                                        Stock Market LIVE Updates शेयर बाजार खुलते ही Alkem Labs में ₹487 करोड़ की ब्लॉक डील

                                                        Alkem Labs में बड़ी ब्लॉक डील देखने को मिली।इस ब्लॉक डील में कंपनी के 487 करोड़ रुपये के शेयर बेचे गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन शेयरों को कंपनी के ही एक प्रमोटर ने बेचा है। प्रमोटर ने फार्मा कंपनी के कुल 8.5 लाख शेयरों को बेचा, जो कंपनी की करीब 0.7 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर है। ये डील 5,732 रुपये प्रति शेयर के औसत भाव पर हुई। ब्लॉक डील के बाद एल्केम लैबोरेटरीज के शेयरों में लगभग सपाट कारोबार देखने को मिला।

                                                          AUGUST 22, 2024 / 10:07 AM IST

                                                          Stock Market LIVE Updates:Kalyan Jewellers में ब्लॉक डील के जरिए बिकी ₹3184 करोड़ की हिस्सेदारी

                                                          कल्याण ज्वैलर्स में एक ब्लॉक डील के जरिए 3,184.50 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री हुई है। लगभग 5.90 करोड़ शेयरों को 539 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर बेचा गया है। कहा जा रहा है कि सेलर, Highdell Investment है। कल्याण ज्वैलर्स का शेयर सुबह बीएसई पर बढ़त के साथ 572 रुपये पर खुला। कुछ ही देर बाद यह पिछले बंद भाव से 6 प्रतिशत चढ़ा और 583.25 रुपये के हाई तक गया।

                                                            AUGUST 22, 2024 / 9:52 AM IST

                                                            Stock Market Live Updates:इंटरग्लोब एविएशन पर जेफरीज की राय

                                                            जैफरीज की इंटरग्लोब एविएशन पर बुलिश नजरिया बना हुआ है। ब्रोकरेज फर्म ने इस स्टॉक की रेटिंग अपग्रेड करके Buy की है और इसके लिए टार्गेट 4400 रुपये से बढ़ाकर 5225 रुपये कर दिए है। 12-18 महीने में IndiGo के ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस ने चौंकाया है। कंपनी के हर तरह की चुनौतियों का सामना किया। लगातार बढ़ते यात्रियों से यील्ड/स्प्रेड अच्छा बना रहा। ग्रोथ के नए मौकों के लिहाज से IndiGo ड्राइवर सीट पर है। FY26/27 के लिए EPS में 6-7% बढ़ोतरी का अनुमान है।

                                                              AUGUST 22, 2024 / 9:35 AM IST

                                                              Stock Market LIVE Updates:PNB HSG FIN में 81.96 Lk शेयरों में सौदा

                                                              PNB HSG FIN में 81.96 लाख शेयरों में सौदा हुआ। लार्ज ट्रेड की वैल्यू `715 Cr है। फिलहाल PNB HSG FIN का शेयर एनएसई पर 20.05 रुपये यानी 2.25 फीसदी की बढ़त के साथ 872.70 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा हैं।

                                                                AUGUST 22, 2024 / 9:30 AM IST

                                                                Stock Market LIVE Updates:ZOMATO में 85.13 लाख शेयरों में सौदा

                                                                ZOMATO में 85.13 लाख शेयरों में सौदा हुआ। ZOMATO की लार्ज ट्रेड की वैल्यू 226 करोड़ रुपये है। फिलहाल जोमैटो का शेयर एनएसई पर 1.61 रुपये यानी 0.66 फीसदी की बढ़त के साथ 261.70 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा हैं।

                                                                  AUGUST 22, 2024 / 9:18 AM IST

                                                                  Market Open: सेंसेक्स 200 अंक ऊपर, निफ्टी 24800 के पार खुला

                                                                  अच्छे ग्लोबल संकेतों के बीच भारतीय बाजार की शुरुआत भी आज बढ़त के साथ हुई। सेंसेक्स 200 अंक यानी 0.37 फीसदी की बढ़त के साथ 81,094.75 के स्तर पर कारोबार कर रहा । वहीं निफ्टी 62.70 अंक यानी 0.25 फीसदी की बढ़त के साथ 24,832.90 के स्तर पर कारोबार कर रहा ।

                                                                    AUGUST 22, 2024 / 9:12 AM IST

                                                                    Stock Market LIVE Updates:बैंक निफ्टी के लिए सपोर्ट और रजिस्टेंस

                                                                    पिवट पॉइंट्स पर आधारित रजिस्टेंस 50,765, 50,868, और 51,036 पर है जबकि पिवट पॉइंट्स पर आधारित सपोर्ट 50,429, 50,326, और 50,158 पर है। वहीं फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित रजिस्टेंस 51,080, 51,517 पर है। वहीं फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित सपोर्ट 50,594, 49,736 पर है।

                                                                      AUGUST 22, 2024 / 9:11 AM IST

                                                                      Stock Market LIVE Updates:Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

                                                                      निफ्टी के लिए पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट 24,687, 24,655 और 24,604 पर है जबकि पिवट प्वांइट पर आधारित रजिस्टेंस 24,788, 24,820 और 24,871 पर है।

                                                                        AUGUST 22, 2024 / 9:06 AM IST

                                                                        Rupee Open: 1 पैसा कमजोर खुला रुपया

                                                                        डॉलर के मुकाबले रुपया आज 1 पैसे कमजोर के साथ खुला। डॉलर के मुकाबले रुपया कल 83.92 पर बंद हुआ था जबकि आज रुपया 83.93 के स्तर पर खुला है।

                                                                          AUGUST 22, 2024 / 9:03 AM IST

                                                                          Market At Pre-Open: प्री-ओपनिंग में बाजार में दिखी बढ़त

                                                                          प्री-ओपनिंग में बाजार में बढ़त देखने को मिल रहा है। सेंसेक्स 274.15 अंक यानी 0.30 फीसदी की बढ़त के साथ 81,121.93 के स्तर पर कारोबार कर रहा । वहीं निफ्टी 47.40 अंक यानी 0.19 फीसदी की बढ़त के साथ 24,817.60 के स्तर पर कारोबार कर रहा ।

                                                                            AUGUST 22, 2024 / 8:51 AM IST

                                                                            Stock Market Live Updates:वेदांता पर सीएलएसए की राय

                                                                            CLSA की वेदांता पर बुलिश राय दिया है और स्टॉक पर 520 रुपये का लक्ष्य दिया है। सीएलएसए का कहना है कि मजबूत कमोडिटी साइकिल और मार्जिन में सुधार की उम्मीद है। मौजूदा भाव में अल्युमीनियम का भाव स्पॉट से कम $170/140/टन रहा। मौजूदा भाव में अल्युमीनियम में मार्जिन सुधार शामिल नहीं। HZL में हिस्सा बिक्री और HZL के डिविडेंड से फायदा मिलेगा। मेटल की ऊंची कीमतें, ऊंचे डिविडेंड यील्ड से रिस्क रिवॉर्ड आकर्षक लग रहा है।

                                                                              AUGUST 22, 2024 / 8:38 AM IST

                                                                              Stock Market Live Updates:प्रोग्रेसिव शेयर्स के निदेशक आदित्य गग्गर की बाजार पर राय

                                                                              प्रोग्रेसिव शेयर्स के निदेशक आदित्य गग्गर का कहना है कि शुरुआती कारोबार में अचानक हुई गिरावट के बाद इंडेक्स ने धीरे-धीरे तेजी पकड़ी। कारोबारी सत्र के अंत में निफ्टी 71.35 अंकों की बढ़त के साथ 24,770.20 के स्तर पर बंद हुआ। डिफेंसिव एफएमसीजी सेक्टर 1.30% से ज्यादा की बढ़त के साथ सबसे अधिक तेजी में रहा। इसके बाद मीडिया (+1.20 फीसदी) और फार्मा (+0.91 फीसदी) तेजी के साथ बंद हुआ। दूसरी तरफ, रियल्टी 1.31 फीसदी की गिरावट के साथ सबसे अधिक नुकसान में रहा। इंडेक्स के लिए नजरिए में कोई बदलाव नहीं हुआ है। निफ्टी अब 24,870 (रेंज ब्रेकआउट टारगेट) की ओर बढ़ रहा है। जबकि इसके लिए नीचे की तरफ 24,640 पर सपोर्ट है।

                                                                                AUGUST 22, 2024 / 8:24 AM IST

                                                                                Stock Market Live Updates: निफ्टी बैंक पर अनुज सिंघल की रणनीति

                                                                                बैंक निफ्टी पर राय देते हुए उन्होंने कहा कि निफ्टी बैंक ने मंदडियों को फंसाने का classical pattern बनाया। 50,333 का कल का निचला स्तर मंगलवार के 50,398 के निचले स्तर के थोड़ा नीचे है। संभव है कि निफ्टी बैंक मंगलवार के 51,025 के हाई को पार करे। अगर 50,800 पार हुआ तो निफ्टी बैंक 51,200 तक तेजी से दौड़ सकता है। 51,200 के ऊपर ही असली तेजी बनेगी। ज्यादा जोखिम वाले ट्रेडर्स 50,333 के SL के साथ contra longs लें। कम जोखिम वाले ट्रेडर्स निफ्टी बैंक से दूर रहें, निफ्टी पर फोकस करें।

                                                                                  AUGUST 22, 2024 / 8:21 AM IST

                                                                                  Stock Market Live Updates:निफ्टी पर अनुज सिंघल की राय

                                                                                  अनुज सिंघल ने निफ्टी पर आज की रणनीति पर बात करते हुए कहा कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 24,845-24,900 (ऑप्शन जोन) पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 25,000-25,100 (All time high)पर है। पोजीशनल लॉन्ग सौदों में अब 24,600 का SL रखें। BTST लॉन्ग वाले 24,845-24,900 पर मुनाफावसूली करें। जो नए लॉन्ग सौदे ले रहे हैं वो 24,600 का SL रखें। खरीदारी का नया जोन 24,700-24,750 के स्तर पर है। ये बाजार उनके लिए नहीं हो जो गैपअप को पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं। ये बाजार उनको रिवॉर्ड कर रहा है जो होल्ड कर रहे हैं।

                                                                                    AUGUST 22, 2024 / 8:12 AM IST

                                                                                    Stock Market Live Updates:FIIs - DIIs के आंकड़े

                                                                                    विदेशी संस्थागत निवेशक ने कल भी कैश मार्केट में बिकवाली की है। घरेलू संस्थागत निवेशकों की ओर से खरीदारी जारी है। FIIs ने कल कैश मार्केट में 780 करोड़ रुपये की नेट बिकवाली की है। जबकि, DIIs ने इस दिन कैश मार्केट में नेट 3097 करोड़ रुपये की खरीदारी की है।

                                                                                      AUGUST 22, 2024 / 8:06 AM IST

                                                                                      Stock Market Live Updates: शेयरखान के जतिन गेडिया की राय

                                                                                      शेयरखान के जतिन गेडिया का कहना है कि सेक्टर रोटेशन निफ्टी को ऊंचे स्तरों पर बने रहने में मदद कर रहा है। निफ्टी आज सपाट नोट पर खुला और दिन के अधिकांश भाग के दौरान कंसोलीडेट होता रहा। बाद में आए उछाल ने निफ्टी को लगभग 71 अंकों की बढ़त के साथ बंद होने में मदद की। डेली चार्ट पर निफ्टी 24830 - 24900 के जोन की ओर बढ़ रहा है। सेक्टर रोटेशन निफ्टी को ऊंचे स्तरों पर बने रहने में मदद कर रहा है। मोमेंटम इंडीकेटर पर एक निगेटिव डाइवर्जेंस दिख रहा है। ऐसे में तेजी की गति धीमी होने की आशंका है। कल निफ्टी को इंट्राडे पुलबैक का सामना करना पड़ सकता है। लेवल्स की बात करें तो निफ्टी के लिए 24550 - 24500 पर अहम सपोर्ट दिख रहा है। वहीं, ऊपर की ओर 24900 - 24960 पर शॉर्ट टर्म नजरिए से तत्काल रजिस्टेंस नजर आ रहा है।

                                                                                        AUGUST 22, 2024 / 7:55 AM IST

                                                                                        Stock Market Live Updates: एचडीएफसी सिक्योरिटीज के नागराज शेट्टी की बाजार पर राय

                                                                                        एचडीएफसी सिक्योरिटीज के नागराज शेट्टी का कहना है कि बुधवार को बाजार में रेंज बाउंड एक्शन के साथ अपसाइड मोमेंटम जारी रहा और निफ्टी 71 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ। आज डेली चार्ट पर एक पॉजिटिव कैंडल बना है। निफ्टी का शॉर्ट टर्म रुझान रेंज बाउंड एक्शन के साथ पॉजिटव बना हुआ है। अगले एक सप्ताह में निफ्टी 24960 और 25100 के स्तर की ओर बढ़ता दिख सकता है। इसके लिए तत्काल सपोर्ट 24650 के स्तर पर दिख रहा है।

                                                                                          AUGUST 22, 2024 / 7:43 AM IST

                                                                                          Stock Market Live Updates:दबाव में डॉलर

                                                                                          डॉलर इंडेक्स 101 के स्तर के नीचे फिसला है। दिसंबर 2023 के बाद डॉलर सबसे निचलें पर भाव पहुंचा है। डॉलर इंडेक्स में लगातार दूसरे महीने दबाव कायम है। अगस्त में डॉलर का भाव करीब 3% तक गिरा जबकि जुलाई में भी करीब 2% की गिरावट देखने को मिली थी।

                                                                                            AUGUST 22, 2024 / 7:37 AM IST

                                                                                            Stock Market Live Updates: बढ़ा क्रूड पर दबाव

                                                                                            अमेरिका में रोजगार के नए आंकड़ों के बाद कच्चा तेल 7 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया है। कच्चे तेल का भाव करीब डेढ़ परसेंट फिसलकर 76 डॉलर के नीचे आया है। 5 अगस्त को भी ब्रेंट $75.05 तक लुढ़का था। WTI में भी $72 के नीचे कारोबार हो रहा है।

                                                                                              AUGUST 22, 2024 / 7:25 AM IST

                                                                                              Stock Market Live Updates:अल्केम लैब में आज ब्लॉक डील संभव

                                                                                              सूत्रों के हवाले से खबर CNBC-आवाज़ एक्सक्लूसिव खबर के मुताबिक Alkem Lab में ब्लॉक डील के जरिए प्रोमोटर साढ़े 8 लाख शेयर बेच सकते हैं। 3 परसेंट डिस्काउंट पर फ्लोर प्राइस करीब 5,600 रुपए है।

                                                                                                AUGUST 22, 2024 / 7:23 AM IST

                                                                                                Stock Market Live Updates:Zen Tech का 800 करोड़ का QIP हुआ लॉन्च

                                                                                                सूत्रों के हवाले से खबर CNBC-आवाज़ एक्सक्लूसिव के मुताबिक Zen Technologies का 800 करोड़ रुपए QIP लॉन्च हुआ। QIP का साइज बढ़ाकर 1,000 करोड़ रुपए करने का भी विकल्प है। मौजूदा भाव से करीब 10 परसेंट डिस्काउंट पर 1,601 रुपए प्रति शेयर Indicative Price है।

                                                                                                  AUGUST 22, 2024 / 7:22 AM IST

                                                                                                  Stock Market Live Updates:जोमैटो और Paytm में बड़ी डील

                                                                                                  जोमैटो और वन97 कम्युनिकेशंस में बड़ी डील हुई। पेटीएम का एंटरटेनमेंट टिकटिंग बिजनेस जोमैटो खरीदेगी। 2048 करोड़ रुपए में सौदा होगा । दोनों कंपनियों की बोर्ड ने डील को दी मंजूरी दी थी।

                                                                                                    AUGUST 22, 2024 / 7:19 AM IST

                                                                                                    Stock Market Live Updates:ग्लोबल बाजारों से अच्छे संकेत

                                                                                                    फेडरल रिजर्व की ओर से सितंबर में ब्याज दरें घटने के साफ संकेतों से ग्लोबल बाजारों में रौनक देखने को मिल रही है। अमेरिका में आधे परसेंट तक की बढ़त नजर आई। सुबह एशिया में मजबूती के साथ कामकाज होता दिखा। वहीं गिफ्ट निफ्टी भी करीब 100 प्वाइंट ऊपर कारोबार कर रहा है। इस

                                                                                                      AUGUST 22, 2024 / 7:17 AM IST

                                                                                                      Stock Market Live Updates- 22 अगस्त का मार्केट लाइव ब्लॉग

                                                                                                      सुप्रभात दोस्तों, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।