Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News AUGUST 09, 2024 / 3:47 PM IST

Closing Bell - शानदार ग्लोबल संकेतों से बाजार में जोश, सेंसेक्स, निफ्टी 1% से ज्यादा की बढ़त पर बंद

Closing Bell - शानदार ग्लोबल संकेतों से बाजार में जोश देखने को मिला। सेंसेक्स, निफ्टी 1% से ज्यादी की बढ़त पर बंद हुए। सेंसेक्स 820 प्वाइंट चढ़कर 79,706 पर बंद हुआ। निफ्टी 248 प्वाइंट चढ़कर 24,368 पर बंद हुआ। बैंक निफ्टी 328 प्वाइंट चढ़कर 50,485 पर बंद हुआ। मिडकैप 493 प्वाइंट चढ़कर 57,174 पर बंद हुआ। सेक्टोरल इंडेक्सेस हरे निशान में बंद हुए

Closing Bell - आज शुक्रवार 9 अगस्त को भारतीय बेंचमार्क सूचकांक मजबूत हुए और निफ्टी 24,350 से ऊपर रहा। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 819.69 अंक या 1.04 प्रतिशत ऊपर 79,705.91 पर बंद हुआ। निफ्टी 250.50 अंक या 1.04 प्रतिशत ऊपर 24,367.50 पर बंद हुआ। आज लगभग 2049 शेयर बढ़े जबकि 1305 शेयर गिरे और 88 शेयर अपरिवर्तित रहे। निफ्टी पर आयशर मोटर्स, ओएनजीसी, टेक महिंद्रा, टाटा मोटर्स और

शेयर बाजार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। सेंसेक्स और निफ्टी में अच्छी तेजी नजर आई
शेयर बाजार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। सेंसेक्स और निफ्टी में अच्छी तेजी नजर आई
AUGUST 09, 2024 / 3:44 PM IST

RUPEE AT CLOSE - रुपया बिना बदलाव के 83.96/$ पर बंद

भारतीय रुपया आज सपाट बंद हुआ। रुपया बिना बदलाव के 83.96/$ पर बंद हुआ

    AUGUST 09, 2024 / 3:36 PM IST

    Closing Bell - सेंसेक्स, निफ्टी 1% चढ़ कर बंद

    ग्लोबल बाजारों से अच्छे संकेत के चलते बाजार में जोश दिखा। सेंसेक्स, निफ्टी 1% से ज्यादी की बढ़त पर बंद होने में कामयाब रहे। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में तेजी नजर आई। निफ्टी बैंक इंडेक्स बढ़त पर बंद हुआ। BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए। निफ्टी में 240 अंको से ज्यादा तेजी नजर आई। सेंसेक्स में करीब 812 प्वाइंट का उछाल नजर आया।

      AUGUST 09, 2024 / 3:28 PM IST

      Stock Market Live Updates- MATRIMONY.COM Q1 मुनाफा बिना बदलाव 14 करोड़

      MATRIMONY.COM का Q1 मुनाफा बिना बदलाव 14 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर आय 123 करोड़ रुपये से घटकर 120.6 करोड़ रुपये रही। EBITDA 20.3 करोड़ रुपये से घटकर 19.6 करोड़ रुपये रहा। EBITDA मार्जिन 16.5% से घटकर 16.3% रही

        AUGUST 09, 2024 / 3:26 PM IST

        Stock Market Live Updates- WOCKHARDT का Q1 में घाटा हुआ कम

        WOCKHARDT का Q1 में घाटा कम हो गया। सालाना आधार पर कंसोलिडेटेड घाटा 134 करोड़ रुपये से घटकर 14 करोड़ रुपये हो गया। सालाना आधार पर कंसोलिडेटेड आय 644 करोड़ रुपये से बढ़कर 739 करोड़ रुपये रही

          AUGUST 09, 2024 / 3:25 PM IST

          Stock Market Live Updates- EIL Q1 का मुनाफा घटा

          EIL Q1 का सालाना आधार पर स्टैंडअलोन मुनाफा 114 करोड़ रुपये से घटकर 55 करोड़ रुपये रहा। स्टैंडअलोन आय 808 करोड़ रुपये से घटकर 611 करोड़ रुपये रही। स्टैंडअलोन EBITDA 68 करोड़ रुपये से घटकर 46 करोड़ रुपये रहा

            AUGUST 09, 2024 / 3:20 PM IST

            Stock Market Live Updates- Bharat Forge पर सिटी बेयरिश

            सिटी ने भारत फोर्ज के स्टॉक को 'Sell (बेचें)' रेटिंग दी है और टारगेट को 900 रुपये प्रति शेयर तक बढ़ाया है। ब्रोकरेज ने कहा कि जून तिमाही में कंपनी ऑपरेटिंग मोर्चे पर प्रदर्शन थोड़ा बेहतर रहा, खासकर घरेलू सेगमेंट में। हालांकि, एक्सपोर्ट्स में खासकर PV सेगमेंट में कमजोरी देखने को मिली है।

              AUGUST 09, 2024 / 3:17 PM IST

              Stock Market Live Updates- EIL Q1 का मुनाफा घटा

              EIL Q1 का सालाना आधार पर स्टैंडअलोन मुनाफा 114 करोड़ रुपये से घटकर 55 करोड़ रुपये रहा। स्टैंडअलोन आय 808 करोड़ रुपये से घटकर 611 करोड़ रुपये रही। स्टैंडअलोन EBITDA 68 करोड़ रुपये से घटकर 46 करोड़ रुपये रहा

                AUGUST 09, 2024 / 3:14 PM IST

                Stock Market Live Updates- BERGER PAINTS का Q1 मुनाफा घटा लेकिन आय बढ़ी

                बर्जर पेंट्स (BERGER PAINTS) का Q1 में मुनाफा घट गया। कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 354 करोड़ रुपये से घटकर 353.6 करोड़ रुपये रहा। कंसोलिडेटेड आय 3,029.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 3,091 करोड़ रुपये रही। EBITDA 556.7 करोड़ रुपये से घटकर 522.4 करोड़ रुपये रहा

                  AUGUST 09, 2024 / 3:10 PM IST

                  Stock Market Live Updates- IRB INFRA का Q1 मुनाफा बढ़ा

                  RB INFRA का Q1 मुनाफा 134 करोड़ रुपये से बढ़कर 140 करोड़ रुपये रहा। आय 1,634.2 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,852.9 करोड़ रुपये रही

                    AUGUST 09, 2024 / 3:04 PM IST

                    Stock Market Live Updates- GRASIM Q1 में मुनाफे से घाटे में आई

                    सालाना आधार पर कंपनी को पहली तिमाही में 350 करोड़ रुपये मुनाफे के मुकाबले 52 करोड़ रुपये घाटा हुआ। कंपनी की आय `6238 करोड़ रुपये से बढ़कर 6894 करोड़ रुपये रही।

                      AUGUST 09, 2024 / 2:53 PM IST

                      Stock Market Live Updates- अच्छे नतीजों के बाद टॉप गेयर में आयशर मोटर्स

                      अच्छे नतीजों के बाद आयशर मोटर्स टॉप गेयर में नजर आया। ये स्टॉक 6 परसेंट की तेजी के साथ वायदा का टॉप गेनर बना। इधर दूसरे ऑटो शेयरों में भी रफ्तार देखने को मिली। टाटा मोटर्स, M&M, अशोक लीलैंड भी 2-3 परसेंट तक ऊपर नजर आये

                        AUGUST 09, 2024 / 2:40 PM IST

                        Multibagger stocks: मॉर्गन स्टैनली ONGC पर बुलिश, टारगेट 302 रुपए से बढ़ाकर 430 रुपए किया

                        मॉर्गन स्टैनली ONGC पर बुलिश है। ब्रोकरेज ने इस स्टॉक पर ओवरवेट कॉल देते हुए टारगेट 302 रुपए से बढ़ाकर 430 रुपए कर दिया है। ONGC डिविडेंड और ग्रोथ दोनों देने वाली ग्लोबल कंपनी है। शेयर तेजी के नए दौर के लिए तैयार है। कंपनी के रिटर्न ऑन कैपिटल में लगातार सुधार देखने को मिला है। अंतरराष्ट्रीय असेट से आने वाले कैश फ्लो में सुधार हुआ है। स्टॉक 12 अरब डॉलर के वैल्यू क्रिएएशन के अगले दौर के लिए तैयार है। क्रूड में 70 डॉलर तक की नरमी अहम रिस्क है। सरकार की हिस्सेदारी में संभावित कमी भी रिस्क है।

                          AUGUST 09, 2024 / 2:18 PM IST

                          Sensex today:कॉनकोर पर बाजार का फोकस

                          आज कॉनकोर में भी एक्शन दिख रहा है। स्टॉक एनएसई पर 2.15 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है। हालांकि कंपनी के पहली तिमाही के नतीजे अच्छे रहे है। पहली तिमाही में कॉनकोर की आय 9.4 फीसदी बढ़कर 2103 करोड़ रुपए रही है। EBITDA 11.6 फीसदी बढ़कर 442 करोड़ रुपए रहा है। मार्जिन 20.6 फीसदी से बढ़कर 21 फीसदी पर आ गया है। मुनाफा 5.8 फीसदी बढ़कर 259 करोड़ रुपए पर रहा है। घरेलू वॉल्यूम 15.03 फीसदी बढ़ा है। EXIM वॉल्यूम 3.3 फीसदी बढ़ा है। कुल वॉल्यूम ग्रोथ 6 फीसदी की रही है।

                            AUGUST 09, 2024 / 2:05 PM IST

                            Sensex today: ल्यूपिन पर जेपी मॉर्गन की ओवरवेट रेटिंग, 2400 रुपए का दिया लक्ष्य

                            ल्यूपिन आज बाजार के राडार पर है । जेपी मॉर्गन की स्टॉक पर ओवरवेट रेटिंग के साथ 2400 रुपए के लक्ष्य के लिए सिफारिश है। ल्यूपिन में अभी और तेजी बाकी है। US बिजनेस में नए लॉन्च से कंपनी को फायदा होगा। जेनरिक बिजनेस प्राइसिंग में स्थिरता भी पॉजिटिव है। इंडिया बिजनेस भी डबल डिजिट ग्रोथ की तरफ जाता दिख रहा है। कोर बिजनेस मार्जिन में भी सुधार देखने को मिला है। कोर बिजनेस मार्जिन में 4 फीसदी सुधार संभव है।

                              AUGUST 09, 2024 / 1:49 PM IST

                              Market outlook : अगले 6 महीने दायरे में रहेगा बाजार : 360 One की अनु जैन

                              360 One की प्रेसिडेंट अनु जैन ने कहा है कि पिछले करीब 2 महीनों से हम सभी ये मान कर चल रहे थे कि बाजार ओवर वैल्यूड है और अब इसमें में किसी भी कारण से 4-5 फीसदी का करेक्श आ सकता है। बाजार में ऐसा ही हुआ है। हालांकि इसकी वजह ग्लोबल रही। ध्यान रखें की जैसे भूकंप में पहला झटका सबसे भारी होता है। उसके बाद भी छोटे-बड़े झटके आते हैं। वही स्थिति बाजार में देखने को मिल सकती है। बाजार में अभी आगे हमें छोटे-बड़े और झटके झेलने पड़ सकते हैं। अनु ने आगे कहा कि यहां से अगले 3-6 महीनों में कई बड़े ग्लोबल इवेंट्स हैं। अमेरिका में चुनाव होने वाले है। मिडिल-ईस्ट में स्थिति खराब है। भारत में भी राज्यों के चुनाव है। जिस तरह से वर्तमान सरकार उम्मीद के मुताबिक बहुमत नहीं जुटा पाई है उसको देखते हुए भारत में होने वाले अगले चुनाव अब काफी अहम हो गए हैं। ऐसे में लगता है कि बाजार अब ब्लू स्काई जोन से वोलेटाइल जोन में आ गया है। अनु ने कहा कि फिर भी वे बाजार को लेकर निगेटिव नहीं हैं। बाजार में किसी बड़े करेक्शन का भी डर नहीं है। लेकिन बाजार यहां से 1000-2000 अंकों (हमारे मार्केट के मुताबिक 7-8 फीसदी) के दायरे में ही घूमता रहेगा।

                                AUGUST 09, 2024 / 1:36 PM IST

                                Stock Market Live Updates- भारत फोर्ज पर जेफरीज ने बढ़ाया टारगेट प्राइस

                                जेफरीज ने भारत फोर्ज पर 'अंडरपरफॉर्म' रेटिंग को बनाए रखते हुए टारगेट को 1,200 रुपये प्रति शेयर तक बढ़ाया है। ब्रोकरेज ने कहा कि कंपनी का डिफेंस बिजनेस अच्छा कर रहा है और सब्सिडियरीज में सुधार के संकेत मिले हैं। हालांकि, महंगे वैल्यूएशन और एक्सपोर्ट्स में संभावित चुनौती के कारण कुछ चिंताएं बनी हुई हैं।

                                  AUGUST 09, 2024 / 1:27 PM IST

                                  Stock Market Live Updates- जुलाई में भी रिकॉर्ड SIP के आंकड़े आये सामने

                                  जुलाई में भी रिकॉर्ड SIP का सिलसिला जारी रहा। जून के मुकाबले जुलाई में SIP करीब 10% बढ़कर हुई 23,300 करोड़ रुपये के पार हो गई। जुलाई में लार्जकैप, मिडकैप स्मॉलकैप, थेमेटिक और ETF में निवेश घटने से नेट इनफ्लो थोड़ा घट गया। निवेशकों ने हाइब्रिड फंड पर भरोसा जताया

                                    AUGUST 09, 2024 / 1:14 PM IST

                                    Sensex Today - दोपहर 1 बजे के आस-पास बाजार का हाल

                                    आज दोपहर 1 बजे के आस-पास सेंसेक्स 762.64 अंक या 0.97 प्रतिशत ऊपर 79,648.86 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी 227.00 अंक या 0.94 प्रतिशत ऊपर 24,344 पर नजर आया। इस दौरान लगभग 2093 शेयर बढ़े। जबकि 1223 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। वहीं 85 शेयर ऐसे रहे जिनमें कोई बदलाव देखने को नहीं मिला।

                                      AUGUST 09, 2024 / 1:00 PM IST

                                      Stock Market Live Updates- गुजरात गैस पर सीएलएसए की अंडरपरफॉर्म रेटिंग

                                      CLSA ने गुजरात गैस के शेयर को 'अंडरपरफॉर्म' रेटिंग देते हुए इसका टारगेट प्राइस 420 रुपये प्रति शेयर रखा है। ब्रोकरेज ने कहा कि कंपनी का जून तिमाही में स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट उसके अनुमानों से 6% कम था। बढ़िया वॉल्यूम के बावजूद जून तिमाही में कंपनी का मार्जिन कम हुआ, जिसका असर मुनाफे पर दिए। कंपनी ने दूसरी तिमाही के दौरान मोरबी से वॉल्यूम में 40% तक गिरावट का संकेत दिया है।

                                        AUGUST 09, 2024 / 12:50 PM IST

                                        Stock Market Live Updates- INDIA CEMENTS Q1 में घाटे से मुनाफे में आई

                                        इंडिया सीमेंट्स (INDIA CEMENTS) Q1 में घाटे से मुनाफे में आ गई। पहली तिमाही में कंपनी को 87.4 करोड़ रुपये घाटे के मुकाबले 58.5 करोड़ रुपये कंसोलिडेटेड मुनाफा हुआ। कंपनी की कंसोलिडेटेड आय सालाना आधार पर 1,436.7 करोड़ रुपये से घटकर 1,026.8 करोड़ रुपये रही।

                                          AUGUST 09, 2024 / 12:40 PM IST

                                          Stock Market Live Updates- जायडस को अमेरिका से दवा के लिए मिली फाइनल मंजूरी

                                          जायडस (Zydus) के अपनी दवा के लिए अमेरिका से फाइनल मंजूरी मिल गई है। जायडल को उसके Valbenazine Capsules के लिए USFDA से फाइनल मंजूरी मिल गई

                                            AUGUST 09, 2024 / 12:24 PM IST

                                            Stock Market Live Updates- ल्यूपिन पर जेपी मॉर्गन ने दी ओवरवेट रेटिंग

                                            जेपीमॉर्गन ने ल्यूपिन (Lupin) के शेयरों की रेटिंग बढ़ाकर 'ओवरवेट' कर दी है और टारगेट बढ़ाकर 2,400 रुपये प्रति शेयर कर दिया है। कंपनी के अमेरिकी बिजनेस में बढ़ते मोमेंटम और नए प्रोडक्ट लॉन्च से इसका प्रदर्शन उम्मीद से बेहतर रहा है। इसके अलावा, कंपनी का भारत में बिजनेस भी डबल डिजिट ग्रोथ की ओर वापस बढ़ रहा है। वित्त वर्ष 2024 से 27 के दौरान इसके कोर बिजनेस मार्जिन के करीब 4% बेहतर होने की उम्मीद है।

                                              AUGUST 09, 2024 / 12:03 PM IST

                                              Stock Market Live Updates- बीएसई बैंक इंडेक्स में बढ़त

                                              बीएसई बैंक इंडेक्स (BSE Bank index) में बढ़त देखने को मिल रही है। बीएसई बैंक इंडेक्स करीब 1% चढ़ गया है। इसमें शामिल Federal Bank, Axis Bank, Canara Bank में सबसे ज्यादा एक्शन देखने को मिला

                                                AUGUST 09, 2024 / 11:53 AM IST

                                                Stock Market Live Updates- अमेरिका में मंदी का डर कम होने से बुल्स जोश में

                                                अमेरिका में मंदी का डर कम होने से बुल जोश में नजर आये। IT शेयरों की जोरदार खरीदारी से निफ्टी 24300 के पार निकला। दिग्गज रिलायंस का भी बाजार को सपोर्ट मिल रहा है। इधर बैंक निफ्टी भी 450 प्वाइंट से ज्यादा दौड़ गया। स्मॉलकैप और मिडकैप में भी रौनक नजर आई।

                                                  AUGUST 09, 2024 / 11:43 AM IST

                                                  Stock Market Live Updates- NBCC को मिला 15 हजार करोड़ का ऑर्डर

                                                  NBCC को 15 हजार करोड़ रुपये का बड़ा ऑर्डर मिला है। जम्मू-कश्मीर से कंपनी को 15,000 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। श्रीनगर डेवलपमेंट अथॉरिटी से ऑर्डर मिला है

                                                    AUGUST 09, 2024 / 11:33 AM IST

                                                    Stock Market Live Updates- PB Fintech पर बुल्स और बेयर्स का नजरिया

                                                    पीबी फिनेटक के शेयर 8 अगस्त को 2.1 फीसदी की कमजोरी के साथ 1,481 रुपये पर बंद हुए। कंपनी के पहली तिमाही के नतीजें अच्छे रहे हैं। बुल्स का कहना है कि ऑनलाइन इंश्योरेंस में कंपनी की हिस्सेदारी 90 फीसदी है, जो काफी ज्यादा है। PB Fintech कस्टमर इंगेजमेंट और क्लेम सर्विसिंग पर निवेश बढ़ा रही है। डिजिटल इंश्योरेंस में अच्छी ग्रोथ की संभावना दिख रही है। मार्जिन भी बढ़ने के आसार है। उधर, बेयर्स की दलील है कि इंश्योरेंस की सेल्स घट सकती है। बाजार में प्रतियोगिता बढ़ रही है। रेगुलेशन में बदलाव हो सकता है। इसका असर कंपनी की बाजार हिस्सेदारी और बारगेनिंग पावर पर पड़ेगा।

                                                      AUGUST 09, 2024 / 11:19 AM IST

                                                      Stock Market Live Updates- PFC को 25.5 बिलियन येन का कर्ज मिला

                                                      पीएफसी को बड़ी मात्रा में कर्ज मिला है। कंपनी को विंड एनर्जी प्रोडेक्ट के लिए JBIC से कर्ज मिला। JBIC से पीएफसी को 25.5 बिलियन येन का कर्ज मिला

                                                        AUGUST 09, 2024 / 11:07 AM IST

                                                        Sensex Today - सुबह 11 बजे के आस-पास बाजार का हाल

                                                        आज सुबह 11 बजे के आस-पास सेंसेक्स 784.40 अंक या 0.99 प्रतिशत ऊपर 79,670.62 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी 231.20 अंक या 0.96 प्रतिशत ऊपर 24,348.20 पर नजर आया। इस दौरान लगभग 2154 शेयर बढ़े। जबकि 1044 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। वहीं 105 शेयर ऐसे रहे जिनमें कोई बदलाव देखने को नहीं मिला।

                                                          AUGUST 09, 2024 / 10:56 AM IST

                                                          Stock Market Live Updates- ग्रासिम, सीमेंस, ट्रेंट, बर्जर पेंट, जुबिलेंट फूड्स के नतीजे आज

                                                          निफ्टी में शामिल ग्रासिम के आज नतीजे आएंगे। कंपनी का मुनाफा 72% घट सकता है। इसके साथ ही सीमेंस, ट्रेंट, बर्जर पेंट, जुबिलेंट फूड्स समेत वायदा की 11 कंपनियां आज अपने रिजल्ट्स पेश करेंगी

                                                            AUGUST 09, 2024 / 10:38 AM IST

                                                            Stock Market Live Updates- एफकॉम होल्डिंग्स की 90 परसेंट प्रीमियम पर लिस्टिंग

                                                            एयर कार्गो कंपनी एफकॉम होल्डिंग्स (Afcom Holdings) के शेयरों की आज BSE के SME प्लेटफॉर्म पर धांसू एंट्री हुई। इसके आईपीओ को ओवरऑल 303 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत 108 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE SME पर इसकी 205.20 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 90 फीसदी का लिस्टिंग गेन (Afcom Holdings Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद शेयर और ऊपर चढ़े। उछलकर यह 215.45 रुपये (Afcom Holdings Share Price) के अपर सर्किट पर पहुंच गया यानी कि आईपीओ निवेशक अब 99.49 फीसदी मुनाफे में हैं।

                                                              AUGUST 09, 2024 / 10:29 AM IST

                                                              Stock Market Live Updates- SJVN ने ओंकारेश्वल में शुरू किया प्रोजेक्ट

                                                              कंपनी ने 90 मेगावाट ओंकारेश्वर फ्लोटिंग सोलर प्रोजेक्ट शुरू किया है। कंपनी की कुल इंस्टॉल्ड क्षमता बढ़कर 2,466.50 मेगावाट हो गई है

                                                                AUGUST 09, 2024 / 10:23 AM IST

                                                                Stock Market Live Updates- OLA Electric की बाजार में सपाट लिस्टिंग

                                                                लंबे समय से जिस ईवी कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग का इंतजार हो रहा था, वह इंतजार खत्म हो गया। ओला इलेक्ट्रिक (OLA Electric) के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में एंट्री हो गई। इसके आईपीओ को ओवरऑल 4 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत 76 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE पर इसकी 75.99 रुपये और NSE पर 76 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को कोई लिस्टिंग गेन (OLA Electric Listing Gain) मिला। यह आशंका पहले से जताई जा रही थी और ग्रे मार्केट से भी इसके संकेत मिलने लगे थे जब इसकी GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) निगेटिव में पहुंच गई। आईपीओ खुलने से पहले इसकी जीएमपी 16.50 रुपये थी और जब बंद हुआ तो यह गिरकर (-) 3 रुपये पर आ गया।

                                                                  AUGUST 09, 2024 / 10:05 AM IST

                                                                  Sensex Today - सुबह 10 बजे के आस-पास बाजार का हाल

                                                                  आज सुबह 10 बजे के आस-पास सेंसेक्स 870.43 अंक या 1.10 प्रतिशत ऊपर 79,756.65 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी 257.20 अंक या 1.07 प्रतिशत ऊपर 24,374.20 पर नजर आया। इस दौरान लगभग 2308 शेयर बढ़े। जबकि 755 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। वहीं 98 शेयर ऐसे रहे जिनमें कोई बदलाव देखने को नहीं मिला।

                                                                    AUGUST 09, 2024 / 9:51 AM IST

                                                                    Stock Market Live Updates- CEIGALL INDIA को मिला करोड़ों का ऑर्डर

                                                                    CEIGALL INDIA कंपनी ने करोड़ो रुपये के नए ऑर्डर पाये हैं। कानपुर सेंट्रल बस टर्मिनल और भुवनेश्वर मेट्रो परियोजना के विकास के लिए 1,042 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है

                                                                      AUGUST 09, 2024 / 9:38 AM IST

                                                                      Stock Market Live Updates-TANLA PLATFORMS ने एक्सिस बैंक के साथ किया करार

                                                                      तानला प्लेटफॉर्म्स कंपनी ने एक्सिस बैंक के साथ करार किया है। कंपनी ATP प्लेटफॉर्म पर साइबर सिक्योरिटी मुहैया कराएगी। कंपनी एक्सिस बैंक के ग्राहकों को साइबर सिक्योरिटी मुहैया कराएगी

                                                                        AUGUST 09, 2024 / 9:21 AM IST

                                                                        Stock Market Live Updates- बढ़त के साथ खुले सेंसेक्स और निफ्टी

                                                                        कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन बाजार की शानदार शुरुआत हुई है। सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ खुले। बाजार की शुरुआत में निफ्टी में करीब 220 अंकों की तेजी देखने को मिली। जबकि सेंसेक्स में 760 अंकों की बढ़त नजर आई। सारे सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में कारोबार करते हुए दिखाई दिये

                                                                          AUGUST 09, 2024 / 9:14 AM IST

                                                                          Stock Market Live Updates- F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक

                                                                          एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल स्टॉक के नाम पंजाब नेशनल बैंक है। एफएंडओ प्रतिबंध में पहले से शामिल स्टॉक के नाम आदित्य बिड़ला कैपिटल, आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल, बिड़लासॉफ्ट, जीएनएफसी, हिंदुस्तान कॉपर, इंडिया सीमेंट्स, इंडियामार्ट इंटरमेश, एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस, मणप्पुरम फाइनेंस, आरबीएल बैंक हैं। जबकि एफएंडओ प्रतिबंध से हटाए गए स्टॉक की संख्या शून्य है

                                                                          F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं, जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।

                                                                            AUGUST 09, 2024 / 9:12 AM IST

                                                                            Stock Market Live Updates- आज के Trade setup पर क्या कहते हैं बाजार के जानकार

                                                                            बेंचमार्क इंडेक्स 8 अगस्त को एक सीमित दायरे में रहे। सेंसेक्स-निफ्टी उतार-चढ़ाव भरे सत्र में निचले स्तर पर बंद हुए। कमजोर ग्लोबल संकेतों और RBI द्वारा नीतिगत दरों पर यथास्थिति कायम रखने के कारण पिछले दिन के बढ़त का आधा से ज्यादा हिस्सा साफ हो गया। निफ्टी 50 इंडेक्स 181 अंक गिरकर 24,117 पर बंद हुआ। जानकारों का कहना है कि वर्तमान सप्ताह के उच्चतम स्तर के करीब स्थित 24400 का स्तर निफ्टी 50 इंडेक्स के लिए काफी अहम है। निफ्टी को 24,700 की ओर आगे बढ़ने के लिए इस बाधा को पार करना जरूरी है। बाजार जानकारों का ये भी कहना है आगे किसी भी गिरावट की स्थिति में अगर 24,000-23,900 का स्तर टूट जाता है तो गिरावट और बढ़ सकती है।

                                                                              AUGUST 09, 2024 / 9:10 AM IST

                                                                              Stock Market Live Updates- इंडिया VIX का हाल

                                                                              पिछले कुछ सत्रों में आए अच्छे करेक्शन के बाद वोलैटिलिटी थोड़ी बढ़ गई और ये16 अंक से ऊपर बनी रही। ये तेजड़ियों के लिए प्रतिकूल स्थिति है। वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया VIX 16.17 के स्तर से 2.67 फीसदी बढ़कर 16.6 पर पहुंच गया।

                                                                                AUGUST 09, 2024 / 9:09 AM IST

                                                                                Stock Market Live Updates- बाजार में गिरावट का फायदा उठाकर क्वालिटी शेयरों में निवेश करना चाहिए- एक्सपर्ट्स

                                                                                बाजार जानकारों का कहना है कि अगले छह महीनों में बाजार में अस्थिरता जारी रहने की उम्मीद है। दुनियाभर में कुछ बड़े इवेंट होने वाले हैं, जैसे अमेरिकी चुनाव, फेड द्वारा ब्याज दरों में कटौती और इजरायल-ईरान संघर्ष। हमें वोलैटिलिटी को साथ जीना सीख लेना चाहिए। बाजार में गिरावट का फायदा उठाकर क्वालिटी शेयरों में निवेश करना चाहिए।

                                                                                एक्सपर्ट्स की राय है कि खासकर भारत के लिए एक अच्छी बात यह है कि कमोडिटी में अच्छा सुधार हुआ है और अच्छी बारिश हो रही। इससे आने वाले महीनों में महंगाई पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी और आरबीआई को वित्त वर्ष 2025 की दूसरी छमाही में ब्याज दरों में कटौती करने की गुंजाइश मिलेगी।

                                                                                  AUGUST 09, 2024 / 9:08 AM IST

                                                                                  Stock Market Live Updates- निफ्टी में 23,900 से नीचे की ब्रेकआउट से और गिरावट आ सकती है- रेलिगेयर ब्रोकिंग

                                                                                  रेलिगेयर ब्रोकिंग के अजीत मिश्रा का कहना है कि कल ग्लोबल अनिश्चितता के कारण बाजार में सतर्कता देखने को मिल रही है। शॉर्ट टर्म राहत की संभावना कम ही नजर आ रही है। निफ्टी 24,350 अंक के आसपास रेजिस्टेंस का सामना कर रहा है। 23,900 से नीचे की ब्रेकआउट से और गिरावट आ सकती है। ट्रेडर्स को सलाह है कि वे मौजूदा वोलैटिलिटा से निपटने के लिए हेज्ड रणनीति के साथ अपनी पोजीशन को एडजस्ट करें।

                                                                                    AUGUST 09, 2024 / 9:07 AM IST

                                                                                    Stock Market Live Updates- आज 9 अगस्त को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

                                                                                    प्रोग्रेसिव शेयर्स के निदेशक आदित्य गग्गर का कहना है कि भारी उठापटक बीच निफ्टी 50 वीकली क्लोजिंग के दिन 180.50 अंकों की गिरावट के साथ 24,117 पर बंद हुआ। सेक्टोरल इंडेक्सों में फार्मा सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला रहा, जबकि आईटी और मेटल में सबसे ज़्यादा गिरावट आई। कल 0.30 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ मिड और स्मॉलकैप ने फ्रंटलाइन इंडेक्स से बेहतर प्रदर्शन किया। इंडेक्स एक बड़े रेंज में उतार-चढ़ाव कर रहा है। जहां नीचे की ओर 23,965 (50DMA के नज़दीक) पर सपोर्ट दिख रहा है। जबकि ऊपर की ओर 24,330 (बियरिश गैप जोन) पर रेजिस्टेंस है। बाजार की स्पष्ट तस्वीर के लिए दोनों में किसी भी तरफ ब्रेकआउट जरूरी है।

                                                                                      AUGUST 09, 2024 / 9:06 AM IST

                                                                                      Stock Market Live Updates- बैंक निफ्टी के लिए की सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल

                                                                                      पिवट पॉइंट्स पर आधारित रेजिस्टेंस बैंक निफ्टी के लिए 50,376, 50,520, और 50,754 पर दिख रहा है। जबकि पिवट पॉइंट्स पर आधारित सपोर्ट 49,909, 49,765, और 49,531 पर नजर आ रहा है। फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित रेजिस्टेंस बैंक निफ्टी के लिए 50,525, 51,073 पर दिख रहा है। जबकि फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित रेजिस्टेंस 49,720, 48,863 पर नजर आ रहा है।

                                                                                        AUGUST 09, 2024 / 9:04 AM IST

                                                                                        Stock Market Live Updates- Nifty के लिए की सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल

                                                                                        पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट निफ्टी के लिए 24,079, 24,018 और 23,918 पर नजर आ रहा है। पिवट प्वांइट पर आधारित रेजिस्टेंस 24279-24340 और 24440 पर दिख रहा है।

                                                                                          AUGUST 09, 2024 / 9:03 AM IST

                                                                                          RUPEE OPENS- 2 पैसे मजबूत खुला रुपया

                                                                                          भारतीय रुपये की आज मजबूत शुरुआत हुई है। रुपया 2 पैसे मजबूत खुला है। रुपया 83.96/$ के मुकाबले 83.94/$ पर खुला है

                                                                                            AUGUST 09, 2024 / 8:58 AM IST

                                                                                            Stock Market Live Updates- पुट ऑप्शन डेटा का सेट अप

                                                                                            निफ्टी 24,100 की स्ट्राइक पर 1.7 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा।

                                                                                              AUGUST 09, 2024 / 8:58 AM IST

                                                                                              Stock Market Live Updates- कॉल ऑप्शन डेटा का सेट अप

                                                                                              वीकली बेसिस पर 24,400 की स्ट्राइक पर 1.04 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।

                                                                                                AUGUST 09, 2024 / 8:57 AM IST

                                                                                                Stock Market Live Updates- 20 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग

                                                                                                ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 20 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली।

                                                                                                  AUGUST 09, 2024 / 8:57 AM IST

                                                                                                  Stock Market Live Updates- 15 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप

                                                                                                  ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 15 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला

                                                                                                    AUGUST 09, 2024 / 8:55 AM IST

                                                                                                    Stock Market Live Updates- कल 8 अगस्त को कैसा रहा बाजार का हाल

                                                                                                    कल 8 अगस्त को भारी उतार-चढ़ाव भरे कारोबारी सत्र में भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए हैं। निफ्टी कल 24,100 से नीचे चला गया। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 581.79 अंक या 0.73 फीसदी की गिरावट के साथ 78,886.22 पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 180.50 अंक या 0.74 फीसदी की गिरावट के साथ 24,117.00 पर बंद हुआ है। कल लगभग 1702 शेयरों में तेजी आई, 1679 शेयरों में गिरावट आई और 84 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

                                                                                                    निफ्टी पर एलटीआईमाइंडट्री, ग्रासिम इंडस्ट्रीज, एशियन पेंट्स, पावर ग्रिड कॉर्प और इंफोसिस सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयरों में शामिल रहे। जबकि एचडीएफसी लाइफ, टाटा मोटर्स, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, एचडीएफसी बैंक और सिप्ला निफ्टी के टॉप गेनर रहे

                                                                                                    सेक्टोरल इंडेक्सों पर नजर डालें तो फार्मा, हेल्थकेयर और मीडिया को छोड़कर दूसरे सभी इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए हैं। मेटल, रियल्टी, तेल और गैस और आईटी इंडेक्स में 1-2 फीसदी की गिरावट आई है। बीएसई मिडकैप इंडेक्स में 0.4 फीसदी की गिरावट आई है और स्मॉलकैप इंडेक्स की सपाट क्लोजिंग हुई है।

                                                                                                      AUGUST 09, 2024 / 8:51 AM IST

                                                                                                      Stock Market Live Updates- DREAM FOLKS की आय बढ़ी

                                                                                                      Q1 में कंपनी की आय 266 करोड़ रुपये से बढ़कर 321 करोड़ रुपये रही। Q1 में कंपनी का मुनाफा 13 करोड़ रुपये से बढ़कर 17 करोड़ रुपये रहा

                                                                                                        AUGUST 09, 2024 / 8:41 AM IST

                                                                                                        Stock Market Live Updates-BIRLA CORP का मुनाफा घटा

                                                                                                        सालाना आधार पर Q1 में कंपनी का मुनाफा 59.7 करोड़ रुपये से घटकर 32.6 करोड़ रुपये रहा। Q1 में आय 2,407 करोड़ रुपये से घटकर 2,190.4 करोड़ रुपये रही। Q1 में EBITDA 297.8 करोड़ रुपये से घटकर 258.3 करोड़ रुपये रहा। Q1 में EBITDA मार्जिन 12.4% से घटकर 11.8% रही

                                                                                                          AUGUST 09, 2024 / 8:35 AM IST

                                                                                                          Stock Market Live Updates-TEGA INDUSTRIES की आय में इजाफा

                                                                                                          सालाना आधार पर Q1 में कंपनी का मुनाफा 21 करोड़ रुपये से बढ़कर 36.7 करोड़ रुपये रहा। Q1 में आय 268 करोड़ रुपये से बढ़कर 340 करोड़ रुपये रही। Q1 में EBITDA 39.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 64.3 करोड़ रुपये रहा। Q1 में EBITDA मार्जिन 14.7% से बढ़कर 18.9% रही

                                                                                                            AUGUST 09, 2024 / 8:31 AM IST

                                                                                                            Stock Market Live Updates- BIOCON की अन्य आय बढ़कर 1,134.5 करोड़

                                                                                                            सालाना आधार पर Q1 में कंपनी का मुनाफा 101.4 करोड़ रुपये से बढ़कर 659.7 करोड़ रुपये रहा। Q1 में आय 3,422.6 करोड़ रुपये से बढ़कर 3,432.9 करोड़ रुपये रही। Q1 में EBITDA 714.4 करोड़ रुपये से घटकर 620.4 करोड़ रुपये रहा। Q1 में EBITDA मार्जिन 20.9% से घटकर 18.1% रही। Q1 में अन्य आय 93.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,134.5 करोड़ रुपये रही।

                                                                                                              AUGUST 09, 2024 / 8:19 AM IST

                                                                                                              Stock Market Live Updates-EICHER MOTORS का मुनाफा बढ़ा

                                                                                                              सालाना आधार पर Q1 में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 918 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,101.5 करोड़ रुपये रहा। Q1 में कंसोलिडेटेड आय 3,086.4 करोड़ रुपये से बढ़कर 4,393.1 करोड़ रुपये रही। Q1 में EBITDA 1,020.9 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,165.5 करोड़ रुपये रहा। Q1 में EBITDA मार्जिन 25.6% से बढ़कर 26.5% रही

                                                                                                                AUGUST 09, 2024 / 8:12 AM IST

                                                                                                                Stock Market Live Updates- OLA ELECTRIC MOBILITY की आज होगी लिस्टिंग

                                                                                                                इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाने वाली कंपनी ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी (OLA ELECTRIC MOBILITY) की आज लिस्टिंग होगी। इसका इश्यू प्राइस 76 रुपए है। इसका IPO 4 गुना से ज्यादा भरा था

                                                                                                                  AUGUST 09, 2024 / 8:03 AM IST

                                                                                                                  Stock Market Live Updates- 9 अगस्त का मार्केट लाइव ब्लॉग

                                                                                                                  गुड मॉर्निंग, मनीकंट्रोल हिंदी के मार्केट लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। देश और दुनिया के बाजारों की खबरें इस ब्लॉग के जरिये हम प्रस्तुत करेंगे। बाजार के बारे में खबरों को जानने के लिए इस ब्लॉग के जरिये हमारे साथ बने रहें।