Get App

लाइव ब्लॉग

Stock Market Highlights: सेंसेक्स 502 अंक टूटा, निफ्टी 24200 के नीचे हुआ बंद, फार्मा, IT को छोड़ सभी सेक्टर इंडेक्स में रहा दबाव

Stock Market Highlights:सेक्टोरल फ्रंट पर देखें तो फार्मा को छोड़कर सभी सेक्टर इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। ऑटो, एनर्जी, पीएसयू बैंक, मीडिया , बैंक, रियल्टी इंडेक्स 0.5-2 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुए

MoneyControl News DECEMBER 18, 2024 / 3:40 PM IST

Stock Market Highlights:बाजार में लगातार तीसरे दिन बिकवाली का दबाव दिखा जिसके चलते  सेंसेक्स, निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली रही। निफ्टी बैंक करीब 1.5% फिसलकर बंद हुआ। फार्मा, IT को छोड़ सभी सेक्टर इंडेक्स में दबाव रहा। PSE, मेटल, एनर्जी इंडेक्स 1% से ज्यादा गिरकर बंद हुआ। ऑटो, रियल्टी, FMCG शेयरों पर दबाव रहा जबकि रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर बं

 Stock Market Highlights:बाजार में लगातार तीसरे दिन बिकवाली का दबाव दिखा जिसके चलते  सेंसेक्स, निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए।
Stock Market Highlights:बाजार में लगातार तीसरे दिन बिकवाली का दबाव दिखा जिसके चलते सेंसेक्स, निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए।
DECEMBER 18, 2024 / 3:36 PM IST

Stock Market Highlights: सेंसेक्स-निफ्टी लगातार तीसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुए

बाजार में लगातार तीसरे दिन बिकवाली का दबाव दिखा जिसके चलते सेंसेक्स, निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली रही। निफ्टी बैंक करीब 1.5% फिसलकर बंद हुआ। फार्मा, IT को छोड़ सभी सेक्टर इंडेक्स में दबाव रहा। PSE, मेटल, एनर्जी इंडेक्स 1% से ज्यादा गिरकर बंद हुआ। ऑटो, रियल्टी, FMCG शेयरों पर दबाव रहा जबकि रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुआ।

सेक्टोरल फ्रंट पर देखें तो फार्मा को छोड़कर सभी सेक्टर इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। ऑटो, एनर्जी, पीएसयू बैंक, मीडिया , बैंक, रियल्टी इंडेक्स 0.5-2 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुए।

Trent, Dr Reddy's Labs, Cipla, Wipro and Reliance Industries निफ्टी का टॉप गेनर रहा। वहीं Tata Motors, Bharat Electronics, Power Grid Corp, JSW Steel और NTPC निफ्टी का टॉप लूजर रहा।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 502.25 अंक यानी 0.62 फीसदी की गिरावट के साथ 80,182.20 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 137.00 अंक यानी 0.56 फीसदी की गिरावट के साथ 24,199.00 के स्तर पर बंद हुआ।

    DECEMBER 18, 2024 / 3:22 PM IST

    Stock Market Live Updates:प्राइवेट चीनी कंपनियों को लग सकता है दोहरा झटका

    एथेनॉल खरीदने में OMCs अब कोऑपरिटिव चीनी मिलों को प्राथमिकता देंगी। एथनॉल खरीदने के लिए जारी टेंडर डॉक्यूमेंट में ये शर्त लगाई गई है। पहले उन चीनी मिलों को प्राथमिकता मिलती थी जो लॉन्ग टर्म एग्रीमेंट करती थीं। लेकिन नई शर्तों के मुताबिक अब कोऑपरिटिव चीनी मिलों को प्राथमिकता मिलेगी। दूसरा झटका ये है कि चीनी मिलों की मांग के मुताबिक एथनॉल की कीमतें कम बढ़ने की संभावना हैं। चीनी मिलों ने 2 से 2.5 रुपए प्रति लीटर एथनॉल की कीमतें बढ़ाने की मांग की थी। लेकिन अब 1 से 1.5 रु प्रति लीटर ही एथनॉल की कीमतें बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है।

      DECEMBER 18, 2024 / 3:08 PM IST

      Stock Market LIVE Updates: HCLTECH ने जर्मनी में SAP बिजनेस AI के लिए इनोवेशन लैब लॉन्च किया

      जर्मनी में SAP बिजनेस AI के लिए इनोवेशन लैब लॉन्च किया है। इनोवेशन लैब से क्लाइंट्स को डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन में मदद मिलेगी।

        DECEMBER 18, 2024 / 2:58 PM IST

        Stock Market Live Updates:TVS HOLDINGS की सब्सिडियरी ने Radial Phase II और Phase III IT पार्क अधिग्रहण के लिए SPA किया

        सब्सिडियरी ने Radial Phase II और Phase III IT पार्क अधिग्रहण के लिए SPA किया है। सब्सिडियरी ने Radial Phase II और Phase III IT पार्क के लिए `576.3 Cr में SPA किया है।

          DECEMBER 18, 2024 / 2:40 PM IST

          LE TRAVENUES TECH: IXIGO ने ट्रेवल गारंटी ऑफर लॉन्च किया

          IXIGO ने ट्रेवल गारंटी ऑफर लॉन्च किया है। वेटिंग लिस्ट ट्रेन टिकट कंफर्म न होने पर 3 गुना रिर्टन का ऑफर मिला है।

            DECEMBER 18, 2024 / 2:39 PM IST

            Stock Market Live Updates:ABB INDIA ने इंटिग्रेटेड गैस एनालाइजर सिस्टम तैयार किया

            इंटिग्रेटेड गैस एनालाइजर सिस्टम तैयार किया है। मेड इन इंडिया इंटिग्रेटेड गैस एनालाइजर सिस्टम तैयार किया है।

              DECEMBER 18, 2024 / 2:29 PM IST

              Stock Market Live Updates:पेंट कंपनियों पर Nuvama की राय

              ब्रोकरेज ने इस सेक्टर में बर्जर पेंट्स और इंडिगो पेंट्स को पसंदीदा विकल्प बताते हुए ‘खरीदारी’ की सलाह दी। नुवामा ने कहा कि एशियन पेंट्स की ग्रोथ H2FY25 में बर्जर पेंट्स और इंडिगो पेंट्स की तुलना में धीमी रहने की संभावना। बड़े शहरों में प्रतिस्पर्धा के चलते एशियन पेंट्स को ज्यादा असर होगा।

                DECEMBER 18, 2024 / 2:16 PM IST

                Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

                आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 24300, 24400 और 24500 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 24100, 24000 और 23900 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 52500, 52600 और 52700 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 52200, 52000 और 51800 के स्तर पर एक्टिव नजर आये।

                  DECEMBER 18, 2024 / 1:50 PM IST

                  Stock Market LIVE Updates: NMDC के शेयर 7% लुढ़के

                  NMDC का शेयर आज 7 फीसदी टूटा है। करीब 7 फीसदी टूट गए। यह बिकवाली एक रिपोर्ट्स के चलते आई जिसमें दावा किया गया है कि कर्नाटक की राज्य सरकार लौह अयस्क के खनन पर ड्यूटी बढ़ाने पर विचार कर रही है। सीएनबीसी-टीवी18 को सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक कर्नाटक सरकार लोहे के अयस्कों की माइनिंग पर ड्यूटी बढ़ाने पर विचार कर रही है जिसका मसौदा कुछ ही दिन पहले जारी हो चुका है और अब जल्द ही इस पर फैसला लिया जा सकता है। राज्य सरकार की योजना इस साल लोहे के अयस्कों पर 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक की ड्यूटी वसूलने की है।

                    DECEMBER 18, 2024 / 1:49 PM IST

                    Stock Market LIVE Updates:KFIN TECH ने Aladdin Provider Network के साथ करार किया

                    BlackRock की Aladdin Provider Network के साथ करार किया है। करार से ऑपरेटिंग मॉडल को बेहतर करने में मदद मिलेगा।

                      DECEMBER 18, 2024 / 1:30 PM IST

                      Stock Market LIVE Updates:M&M Financial पर सिटी की राय

                      ब्रोकरेज फर्म Citi ने इस शेयर को न्यूट्रल की रेटिंग दी है और इसके लिए 300 रुपये प्रति शेयर का टारगेट दिया है। ब्रोकरेज ने कहा कि मॉर्गेज के सूक्ष्म पैमाने पर आगे बढ़ने, SME लेंडिंग/लैप को बढ़ाने की उम्मीद। कंपनी ने वित्त वर्ष 25 के लिए 5-7% डिस्बर्समेंट और 15-20% के बीच AUM ग्रोथ रहने का अनुमान जताया है।

                        DECEMBER 18, 2024 / 1:23 PM IST

                        Stock Market Live Update:ऑटो सेक्टर पर UBS की राय

                        UBS ने ऑटोमोबाइल सेक्टर में दिसंबर महीने के रिटेल सेल्स में गिरावट की संभावना जताई है। रिपोर्ट के अनुसार हीरो मोटोकॉर्प और बजाज ऑटो की रिटेल सेल्स में 15% की गिरावट का अनुमान है। TVS मोटर और आयशर मोटर्स की सेल्स में वृद्धि देखने को मिल सकती है। EV (इलेक्ट्रिक व्हीकल्स) सेगमेंट लगातार पकड़ बना रहा है, लेकिन मार्केट लीडर्स को इसमें भारी दबाव का सामना करना पड़ रहा है।

                          DECEMBER 18, 2024 / 1:19 PM IST

                          Stock Market LIVE Updates:एंजेल वन के देवांग शाह की बाजार पर राय

                          देवांग शाह ने बाजार पर अपनी राय देते हुए कहा कि हमने कहा था कि वोलैटाइल सेशन देखने को मिलेगा। ऊपर की तरफ रेजिस्टेंस नजर आयेगा। आज यहां पर 24200 पर एक सपोर्ट है। अगर निफ्टी ये लेवल ब्रेक करता है तो यहां पर और बिकवाली देखने को मिल सकती है। इसलिए मैं निफ्टी में यहां पर 24250 का लेवल ब्रेक होने का इंतजार करूंगा।

                            DECEMBER 18, 2024 / 12:53 PM IST

                            Stock Market LIVE Updates: DLF पर सिटी की राय

                            ब्रोकरेज फर्म Citi ने इस शेयर को आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है और इसका टारगेट प्राइस बढ़ाकर 975 रुपये प्रति शेयर कर दिया है। ब्रोकरेज ने कहा कि DLF के ‘द डहलियास’ प्रोजेक्ट में अब तक 130-150 यूनिट्स बिक चुकी हैं, जिनकी कुल बिक्री 10,000-11,000 करोड़ के बीच रहने का अनुमान है। यह प्रीमियम लग्जरी सेगमेंट में आश्चर्यजनक मांग को दर्शाता है। अब तक की बिक्री वित्त वर्ष 25 के अनुमान से अधिक होने की संभावना है।

                              DECEMBER 18, 2024 / 12:38 PM IST

                              Stock Market LIVE Updates: LIC Housing Finance पर सिटी की राय

                              ब्रोकरेज फर्म Citi ने इस शेयर में खरीदारी की सलाह दी है और इसके लिए 851 रुपये प्रति शेयर का टारगेट दिया है। ब्रोकरेज ने कहा कि हैदराबाद और बेंगलुरु में अस्थायी समस्याओं के चलते Q3 के डिस्बर्समेंट्स में गिरावट आई है। Q4 में बेहतर सुधार की उम्मीद जताई गई है। NIM (नेट इंटरेस्ट मार्जिन) 2.7% के निचले स्तर पर बने रहने की संभावना है।

                                DECEMBER 18, 2024 / 12:17 PM IST

                                Stock Market Live Updates: मंत्री फिनमार्ट के अरुण कुमार मंत्री की बाजार पर राय

                                मंत्री फिनमार्ट के अरुण कुमार मंत्री ने कहा कि मेरी अप्रोच मार्केट पर कल बॉय ऑन डिप्स की थी लेकिन कल मार्केट ने बड़ा ब्रेकडाउन दिया। निफ्टी में अब मेजर सपोर्ट 24180 के पास नजर आ रहा है। अगर निफ्टी 24180 का लेवल होल्ड करता है तो यहां से एक बाउंसबैक देखने को मिल सकता है। मिडकैप और स्मॉलकैप आज थोड़ा बेटर लग रहे हैं। हालांकि एडवांस और डिक्लाइन रेशियो 1:1 और 1:15 के आस-पास है। फिर भी मिडकैप में थोड़ा एक्शन दिख रहा है। इसलिए अगर कोई निफ्टी और बैंक निफ्टी में ट्रेड नहीं करना चाहता है तो उन्हें मिडकैप में मौके तलाशने चाहिए।

                                  DECEMBER 18, 2024 / 12:02 PM IST

                                  Stock Market Live Updates: लिथियम, निकेल जैसे मिनिरल पर इंसेंटिव संभव- सूत्र

                                  सीएनबीसी-आवाज को सूत्रों के हवाले से मिली खबर के मुताबिक लिथियम, निकेल जैसे मिनिरल पर इंसेंटिव संभव है। सरकार क्रिटिकल मिनरल पर इंसेंटिव दे सकती है। सूत्रों के मुताबिक नेशनल क्रिटिकल मिनरल मिशन जल्द लॉन्च होगा। नेशनल क्रिटिकल मिनरल मिशन का ड्राफ्ट तैयार किया गया है। ड्राफ्ट जल्द कैबिनेट में पेश हो सकता है। 6 साल के लिए नेशनल क्रिटिकल मिनरल मिशन होगा। बैटरी रीसाइक्लिंग को भी इंसेंटिव संभव है।

                                    DECEMBER 18, 2024 / 11:56 AM IST

                                    Stock Market Live Updates:पिरामल एंटरप्राइजेज पर जेफरीज की राय

                                    ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने इस शेयर को अंडरपरफॉर्म की रेटिंग दी है और इसके लिए 820 रुपये प्रति शेयर का टारगेट दिया है। ब्रोकरेज ने कहा कि रिटेल AUM ग्रोथ FY25 में 25-30% के आसपास रह सकती है। निकट भविष्य में NIM (नेट इंटरेस्ट मार्जिन) दबाव में रहेगा और क्रेडिट कॉस्ट बढ़ सकती है। RoA (रिटर्न ऑन एसेट्स) में सुधार धीमा रहेगा और FY25-27 में 1.5% से नीचे रह सकता है।

                                      DECEMBER 18, 2024 / 11:50 AM IST

                                      Stock Market Live Updates:सिटी गैस पर Nuvama की राय

                                      Nuvama ने सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों (IGL, MGL, और गुजरात गैस) को लेकर नकारात्मक दृष्टिकोण रखा है। ब्रोकरेज ने कहा कि तीसरी तिमाही में इन कंपनियों की EBITDA मार्जिन में 17-44% की गिरावट की आशंका है। प्राकृतिक गैस पर GST रोलआउट की उम्मीदें बहुत कम दिख रही हैं। ब्रोकरेज ने IGL और MGL के शेयर पर ‘रिड्यूस’ की रेटिंग दी है। वहीं गुजरात गैस पर ‘होल्ड’ की सिफारिश की है।

                                        DECEMBER 18, 2024 / 11:49 AM IST

                                        Stock Market Live Updates:मेहता इक्विटीज के प्रशांत तापसे की बाजार पर राय

                                        मेहता इक्विटीज के प्रशांत तापसे का कहना है कि कमजोर एशियाई संकेतों ने बाजार के सेंटीमेंट को कमजोर किया। नवंबर में रिकॉर्ड हाई व्यापार घाटे ने रुपये को एक नए निचले स्तर पर धकेल दिया, जिससे घरेलू इक्विटी मार्केट में घबराहट में बिकवाली शुरू हो गई। उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों तक बाजार में कमजोर रुझान के साथ सतर्कता का रुख देखने को मिलेगा क्योंकि निवेशकों की नजर यूएस FOMC बैठक के नतीजों पर लगी हुई है।

                                          DECEMBER 18, 2024 / 11:03 AM IST

                                          Stock Market LIVE Updates:फार्मा शेयरों ने दिखाया दम

                                          कमजोर बाजार में फार्मा शेयर मजबूत नजर आ रहा है। निफ्टी फार्मा इंडेक्स करीब सवा परसेंट उछला है। फार्मा शेयर वायदा के 5 से 4 टॉप गेनर्स में है। डॉक्टर रेड्डीज और ऑरो फार्मा 2% उछले है।

                                            DECEMBER 18, 2024 / 10:51 AM IST

                                            Stock Market Live Updates: Vishal Mega ₹78 का शेयर ₹110 पर लिस्ट हुआ

                                            Vishal Mega Mart के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में 41% प्रीमियम पर एंट्री हुई लेकिन फिर मुनाफावसूली का दबाव दिखा। इसके आईपीओ को ओवरऑल 28 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत 78 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE पर इसकी 110.00 रुपये और NSE पर 104.00 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 34 फीसदी का लिस्टिंग गेन (Vishal Mega Mart Listing Gain) मिला। हालांकि आईपीओ निवेशकों की खुशी थोड़ी ही देर में फीकी हो गई जब शेयर टूट गए।

                                              DECEMBER 18, 2024 / 10:28 AM IST

                                              Stock Market Live Updates: Sai Life Sciences का शेयर 20% प्रीमियम पर एंट्री

                                              साई लाइफ साइंसेज के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में धांसू एंट्री हुई। लिस्टिंग के बाद यह और ऊपर चढ़ा। इसके आईपीओ को ओवरऑल 10 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत 549 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE पर इसकी 660.00 रुपये और NSE पर 650.00 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को करीब 20 फीसदी लिस्टिंग गेन (Sai Life Sciences Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद शेयर और ऊपर चढ़े। उछलकर BSE पर यह 697.90 रुपये (Sai Life Sciences Share Price) पर पहुंच गया यानी कि आईपीओ निवेशक अब 27.12 फीसदी मुनाफे में हैं।

                                                DECEMBER 18, 2024 / 10:20 AM IST

                                                Stock Market Live Updates: Mobikwik का शेयर ₹440 पर लिस्ट हुआ

                                                मोबिक्विक के शेयरों ने बुधवार 18 दिसंबर को शेयर बाजार में शानदार एंट्री की। कंपनी के शेयर 440 रुपये पर लिस्ट हुए, जो इसके आईपीओ प्राइस से करीब 57.71 फीसदी अधिक है। मोबीक्विक का आईपीओ 279 रुपये के भाव पर आया था। इस तरह आईपीओ निवेशकों को पहले ही दिन करीब 58 फीसदी का मुनाफा मिला है। लिस्टिंग के बाद भी शेयरों में तेजी जारी रही और ये करीब 14.5 फीसदी उछलकर 506रुपये के अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गए।

                                                  DECEMBER 18, 2024 / 10:14 AM IST

                                                  Stock Market Live Updates:PSUs, कैपिटल गुड्स में सबसे ज्यादा दबाव

                                                  सरकारी कंपनियों और बैंकों में सबसे ज्यादा दबाव देखने को मिल रहा है। दोनों सेक्टर इंडेक्स एक परसेंट फिसले है।REC, GAIL, HAL और पावरग्रिड 2% से ज्यादा फिसले है। साथ ही कैपिटल गुड्स और NBFCs में भी गिरावट देखने को मिली है।

                                                    DECEMBER 18, 2024 / 10:12 AM IST

                                                    Stock Market Live Updates: सैमको सिक्योरिटीज में डेरिवेटिव रिसर्च एनालिस्ट धुपेश धमेजा की निफ्टी पर राय

                                                    सैमको सिक्योरिटीज में डेरिवेटिव रिसर्च एनालिस्ट धुपेश धमेजा का कहना है कि निफ्टी इंडेक्स में मंदी का रुख जारी है। यह ऊपरी स्तरों पर गति बनाए रखने में विफल रहा है। हर ऊपर जाने की कोशिश बिकवाली के दबाव में खत्म हो जा रही है। इंडेक्स 24,500 अंक के अहम सपोर्ट स्तर से नीचे गिर गया है। निफ्टी कल अपने 20-डे एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (डीईएमए) से भी नीचे बंद हुआ है, जिससे बाजार प्रतिभागियों के बीच सतर्कता बढ़ गई है। निफ्टी के लिए 24,500, 24,800, 25,000 पर रजिस्टेंस और 24,350, 24,000, 23,900 पर सपोर्ट है। ट्रेडर्स 19 दिसंबर की एक्सपायरी के लिए 24,400 स्ट्राइक कॉल को 92.10 रुपये पर खरीदकर और 24,100 स्ट्राइक कॉल को 280.85 रुपये पर बेचकर निफ्टी में बियर कॉल स्प्रेड रणनीति पर विचार कर सकते हैं। स्टॉप-लॉस के लिए, एमटीएम पर 2,781 रुपये के अधिकतम नुकसान के साथ एक्सपायरी तक रणनीति को होल्ड करें। जबकि टारगेट के लिए, 4,719 रुपये के अधिकतम लाभ के साथ एक्सपायरी तक रणनीति को होल्ड करें, या एमटीएम के 3,000 रुपये पार करने पर बुक करें।

                                                      DECEMBER 18, 2024 / 9:56 AM IST

                                                      Stock Market LIVE Updates:ट्रेड डेल्टा की प्रीति के छाबड़ा की बाजार पर राय

                                                      ट्रेड डेल्टा की प्रीति के छाबड़ा का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए 53,738, 53,888 पर रजिस्टेंस और 52,700, 52,300 पर सपोर्ट है। 53,500 के आसपास बैंक निफ्टी बेचें, 53,738 के स्टॉप-लॉस के साथ, 52,700 और 52,300 का लक्ष्य रखें।ट्रेड डेल्टा की प्रीति के छाबड़ा का कहना है कि निफ्टी के लिए 24,530, 24,850 पर रजिस्टेंस और 24,330 पर सपोर्ट है। निफ्टी फ्यूचर्स को 24,330 से नीचे बेचें, 24,370 के स्टॉप लॉस के साथ, 24,050 का लक्ष्य रखें।

                                                        DECEMBER 18, 2024 / 9:42 AM IST

                                                        Stock Market Live Updates: सेंट्रल बैंकों पर फोकस

                                                        बैंक ऑफ इंग्लैंड 19 दिसंबर को दरों पर फैसला लेगा। आज ब्रिटेन के महंगाई के आंकड़े आएंगे। चिली के सेंट्रल बैंक ने तीसरी बार दर 0.25 फीसदी घटाई है। डॉलर के मुकाबले ब्राजील की करेंसी रिकॉर्ड लो पर पहुंच गई है। डॉलर के मुकाबले येन में भी लगातार छठे दिन गिरावट देखने को मिली है।

                                                          DECEMBER 18, 2024 / 9:23 AM IST

                                                          Market Open:सेंसेक्स 100 अंक टूटा, निफ्टी 24300 के नीचे

                                                          भारतीय बाजार की शुरुआत दबाव के साथ हुई है। सेंसेक्स 61.18 अंक यानी 0.08 फीसदी की गिरावट के साथ 80,623.27, के स्तर पर कारोबार कर रहा जबकि 26.30 अंक यानी 0.11 फीसदी की गिरावट के साथ 24,309.70 के स्तर पर कारोबार कर रहा

                                                            DECEMBER 18, 2024 / 9:08 AM IST

                                                            Market At pre-Open: प्री-ओपनिंग में बाजार में दिखा दबाव

                                                            प्री-ओपनिंग में बाजार में दबाव देखने को मिला। सेंसेक्स 280.09 अंक यानी 0.35 फीसदी की बढ़त के साथ 80,404.36 के स्तर पर कारोबार कर रहा जबकि 37.95 अंक यानी 0.16 फीसदी की गिरावट के साथ 24,298.05 के स्तर पर कारोबार कर रहा

                                                              DECEMBER 18, 2024 / 9:03 AM IST

                                                              Stock Market Live Updates: JSW एनर्जी और LG एनर्जी का ज्वाइंट वेंचर

                                                              JSW Energy और दक्षिण कोरिया की LG Energy Solution (एलजीईएस) ने ज्वाइंट वेंचर करार किया है। इस करार के तहत इलेक्ट्रिक व्हीकल के लिए बैटरी और रिन्यूबल एनर्जी स्टोरेज का प्रोडक्शन होगा। इस पर 150 करोड़ डॉलर से ज्यादा का इनवेस्टमेंट होगा। समान भागीदारी के लिए प्रारंभिक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इस करार के तहत एलजीईएस बैटरी उत्पादन के लिए प्रौद्योगिकी और उपकरण प्रदान करना। वहीं, जेएसडब्ल्यू एनर्जी वित्तीय निवेश में योगदान देगी।

                                                                DECEMBER 18, 2024 / 8:55 AM IST

                                                                Stock Market Live Updates:निफ्टी पर रणनीति

                                                                अनुज सिंघल ने कहा कि पहला सपोर्ट 24,180-24,220 (शुक्रवार का निचला स्तर, ऑप्शन जोन) पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 24,000-24,100 पर है जबकि पहला रजिस्टेंस 24,450 (20 DEMA) पर है। बड़ा रजिस्टेंस 24,568 (कॉल राइटर्स जोन) पर है। सिर्फ आज के लिए 24,180-24,250 पर खरीदारी काम कर सकती है। लॉन्ग सौदे में 24,000 का SL रखें। ये ट्रेड उन ट्रेडर्स के लिए है जिनको ट्रेड लेना ही है। नहीं तो इंडेक्स को छोड़ना ही बेहतर है।

                                                                  DECEMBER 18, 2024 / 8:55 AM IST

                                                                  Stock Market Live Updates:निफ्टी बैंक पर रणनीति

                                                                  अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी बैंक अब भी 20 DEMA के ऊपर है। पहला सपोर्ट 52,700-52,750 (20 DEMA) पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 52,100-52,200 (50 DEMA) पर है। वहीं पहला रजिस्टेंस 53,000-53,100 (10 DEMA) पर है। बड़ा रजिस्टेंस 53,400-53,500 (ऑप्शन जोन) पर है। स्क्रीन देखकर ट्रेड लें। आज दूसरे हाफ में तेज रिकवरी संभव है।

                                                                    DECEMBER 18, 2024 / 8:41 AM IST

                                                                    Stock Market Live Updates:अमेरिका में घटेगी ब्याज दर?

                                                                    आज जेरोम पॉवेल ब्याज दरों पर फैसला लेंगे। महंगाई दर अब भी 2 फीसदी के लक्ष्य से दूर है। अक्टूबर में PCE 2.5 फीसदी पर रही थी। PCE फेड का पसंदीदा महंगाई का गेज है। लेबर मार्केट अब भी टाइट बना हुआ है। 20 जनवरी को डॉनल्ड ट्रंप राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे। ट्रंप टैरिफ और टैक्स में कटौती पर फैसला लेंगे। BoFA के मुताबिक 0.25 फीसदी की 3 कटौती की उम्मीद है। वहीं, मॉर्गन स्टेनली का कहना है कि रिटेल बिक्री से जनवरी में कटौती रुकने की उम्मीद है।

                                                                      DECEMBER 18, 2024 / 8:34 AM IST

                                                                      Stock Market Live Updates:प्रोग्रेसिव शेयर्स के निदेशक आदित्य गग्गर की बाजार पर राय

                                                                      प्रोग्रेसिव शेयर्स के निदेशक आदित्य गग्गर का कहना है कि आज के कारोबारी सत्र में मंदड़ियों का बोलबाला रहा। शुरुआती दौर से ही इंडेक्स में गिरावट देखने को मिली। कारोबारी सत्र के अंत में निफ्टी 332.25 अंकों की गिरावट के साथ 24,336 पर बंद हुआ। मीडिया को छोड़कर, बाकी सभी सेक्टर लाल निशान में बंद हुए। आज पीएसयू बैंक और मेटल में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली। कारोबार के आखिरी हिस्से में मिड और स्मॉलकैप ने भी अपनी बढ़त खो दी, लेकिन फ्रंटलाइन इंडेक्स से बेहतर प्रदर्शन करने में सफल रहे।एक मजबूत बियरिश कैंडल के साथ, इंडेक्स ने नीचे की ओर 24,500-24,800 की रेंज को पार कर लिया है। हालांकि, 24,270-24,300 का जोन एक मजबूत सपोर्ट बेस है। अगर कोई बड़ा ब्रेकडाउन होता है तो अगला सपोर्ट 24,100 पर स्थित है। जबकि ऊपर की और 24,600 पर रजिस्टेंस नजर आ रहा है।

                                                                        DECEMBER 18, 2024 / 8:32 AM IST

                                                                        Stock Market Live Updates:FPIs के ODIs जारी करने पर SEBI सख्त

                                                                        मार्केट रेगुलेटर SEBI ने FPIs के वायदा से जुड़े ऑफशोर डेरिवेटिव इंस्ट्रूमेंट यानी ODIs जारी करने पर रोक लगा दी है। सेबी ने कहा है कि भारतीय शेयर बाजार में डेरिवेटिव पोजिशन से हेजिंग भी नहीं हो सकेगी। इसका मकसद F&O के जरिये सट्टेबाजी पर लगाम लगाना है।

                                                                          DECEMBER 18, 2024 / 8:24 AM IST

                                                                          Stock Market Live Updates:आज एक साथ तीन IPOs की लिस्टिंग

                                                                          आज एक साथ तीन IPOs विशाल मेगा मार्ट, SAI LIFE SCIENCES और MOBIKWIK SYSTEMS की लिस्टिंग होगी। इन तीनों पब्लिक ऑफर को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था । MOBIKWIK SYSTEMS 120 गुना तो विशाल मेगा मार्ट का IPO 27 गुना भरा था।

                                                                            DECEMBER 18, 2024 / 8:16 AM IST

                                                                            Global Market Cues:अमेरिकी बाजारों का हाल

                                                                            कल अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। डाओ जोन्स लगातार 9वें दिन गिरकर बंद हुआ। डाओ जोन्स 9 सत्रों ने 1600 अंक गिरा है। 1978 के बाद पहली बार डाओ 9 दिन गिरकर बंद हुआ है। टेक शेयरों में दबाव से नैस्डक भी गिरकर बंद हुआ। दो दिनों में 38 फीसदी चढ़ने के बाद ब्रॉडकॉम में मुनाफावसूली देखने को मिली। NVIDIA का शेयर एक महीने में 7 फीसदी गिरा है। फेड के फैसले से पहले 10 सालों की बॉन्ड यील्ड और डॉलर इंडेक्स फ्लैट नजर आ रहे हैं।

                                                                              DECEMBER 18, 2024 / 8:14 AM IST

                                                                              Stock Market Live Updates:स्टील पर 25% तक इंपोर्ट ड्यूटी संभव

                                                                              सूत्रों के हवाले से खबर के मुताबिक सरकार स्टील इंपोर्ट पर 25 परसेंट तक सेफगार्ड ड्यूटी लगा सकती है। चीन से डंपिंग रोकने के लिए कदम उठाए जाएंगे।

                                                                                DECEMBER 18, 2024 / 8:13 AM IST

                                                                                Stock Market Live Updates:17 दिसंबर को कैसी रही थी बाजार की चाल

                                                                                17 दिसंबर को हफ्ते के दूसरे दिन भी भारतीय इक्विटी इंडेक्स में गिरावट देखने को मिली और निफ्टी 24,350 से नीचे रहा। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 1,064.12 अंक या 1.30 फीसदी की गिरावट के साथ 80,684.45 पर और निफ्टी 332.25 अंक या 1.35 फीसदी की गिरावट के साथ 24,336 पर बंद हुआ।

                                                                                  DECEMBER 18, 2024 / 8:12 AM IST

                                                                                  मार्केट लाइव ब्लॉग

                                                                                  सुप्रभात दोस्तों, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।