Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News DECEMBER 23, 2024 / 3:39 PM IST

Stock Market Highlights:सेंसेक्स 499 अंक चढ़ा. निफ्टी 23750 के ऊपर हुआ बंद, मेटल, रियल्टी शेयरों में रही तेजी

Stock Market Highlights:सेंसेक्स 498.58 अंक यानी 0.64 फीसदी की बढ़त के साथ 78,540.17 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 165.95 अंक यानी 0.7 फीसदी की बढ़त के साथ 23,753.45 के स्तर पर बंद हुआ।

Stock Market Highlights: 5 दिनों की गिरावट के बाद बाजार में तेजी देखने को मिली और सेंसेक्स, निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए। बैंकिंग शेयरों में खरीदारी रही जबकि रियल्टी, FMCG, मेटल इंडेक्स बढ़त पर बंद हुआ। एनर्जी, PSE, तेल-गैस शेयरों में खरीदारी रही । हालांकि ऑटो, फार्मा शेयरों पर दबाव रहा। इस बीच रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुआ। रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर 85.12/$ पर बंद हुआ। कारो

Stock Market Live Updates:आगे की ग्रोथ पर मैनेजमेंट की कमजोर कमेंट्री से सीमेंस में लगातार दूसरे दिन गिरावट रही।  शेयर करीब 3% फिसलकर बना वायदा का टॉप लूजर बना है।
Stock Market Live Updates:आगे की ग्रोथ पर मैनेजमेंट की कमजोर कमेंट्री से सीमेंस में लगातार दूसरे दिन गिरावट रही। शेयर करीब 3% फिसलकर बना वायदा का टॉप लूजर बना है।
DECEMBER 23, 2024 / 3:37 PM IST

Stock Market Highlights: सेंसेक्स- निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए

5 दिनों की गिरावट के बाद बाजार में तेजी देखने को मिली और सेंसेक्स, निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए। बैंकिंग शेयरों में खरीदारी रही जबकि रियल्टी, FMCG, मेटल इंडेक्स बढ़त पर बंद हुआ। एनर्जी, PSE, तेल-गैस शेयरों में खरीदारी रही । हालांकि ऑटो, फार्मा शेयरों पर दबाव रहा। इस बीच रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुआ। रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर 85.12/$ पर बंद हुआ।

JSW Steel, ITC, Hindalco Industries, IndusInd Bank और Trent निफ्टी के टॉप गेनर रहें। वहीं Hero MotoCorp, Maruti Suzuki, Nestle India, HCL Technologies, Bajaj Finserv निफ्टी के टॉप लूजर रहा।

बैंक, एफएमसीजी, मेटल, ऑयल एंड गैस, एनर्जी, रियल्टी इंडेक्स 0.5-1 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। वहीं बीएसई का मिडकैप इंडेक्स हल्की बढ़त लेकर बंद हुआ जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.5 फीसदी की गिरावट रही।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 498.58 अंक यानी 0.64 फीसदी की बढ़त के साथ 78,540.17 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 165.95 अंक यानी 0.7 फीसदी की बढ़त के साथ 23,753.45 के स्तर पर बंद हुआ।

    DECEMBER 23, 2024 / 3:26 PM IST

    Stock Market LIVE Updates: Coastal Corporation ने किया शेयर विभाजन का ऐलान, स्टॉक 2% चढ़ा

    कोस्टल कॉरपोरेशन लिमिटेड स्टॉक स्प्लिट करने जा रही है। कंपनी ने 23 दिसंबर को शेयर बाजारों को बताया कि वह 10 रुपये फेस वैल्यू वाले एक शेयर को 2 रुपये फेस वैल्यू वाले 5 शेयरों में बांटेगी। कंपनी पहली बार स्टॉक स्प्लिट कर रही है। इसके लिए रिकॉर्ड डेट की घोषणा अभी नहीं की गई है। स्टॉक स्प्लिट का उद्देश्य आम तौर पर शेयरों को अधिक किफायती बनाना और बाजार में लिक्विडिटी बढ़ाना होता है।

      DECEMBER 23, 2024 / 3:23 PM IST

      Stock Market LIVE Updates: निफ्टी का टेक्निकल सेटअप

      मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि टेक्निकल फैक्टर्स ने भी आज निफ्टी की रिकवरी में अहम भूमिका निभाई। जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के तीफ मार्केट स्ट्रैटजिस्ट, आनंद जेम्स ने कहा कि निफ्टी अपने 200-दिनों के सिंपल मूविंग एवरेज (SMA) से ऊपर जाने के लिए तैयार है, जो फिलहाल 23,837 पर है। उन्होंने कहा, "अगर यह तेजी ररफ्तार पकड़ती है, तो इंडेक्स फिर 24,165 के स्तर को छू सकता है। हालांकि, अगर यह 23,700 से ऊपर टिके रहने में नाकाम रहा तो यह कमजोरी का संकेत हो सकता है। हालांकि नीचे की ओर से 23.265 पर मजबूत सपोर्ट है, जो 21 नवंबर का इसका निचला स्तर है।

        DECEMBER 23, 2024 / 2:58 PM IST

        Stock Market LIVE Updates:बजट के दिन बाजार खुला रहेगा- NSE

        एनएसई ने अपने आधिकारिक बयान में कहा है कि बजट के दिन बाजार खुला रहेगा। शनिवार 1 फरवरी को बाजार खुला रहेगा। बाजार शनिवार को अपने तय समय पर खुला रहेगा । शनिवार को 9:15 AM से 3:30 PM बाजार खुला रहेगा।

          DECEMBER 23, 2024 / 2:52 PM IST

          Stock Market LIVE Updates:Solar91 Cleantech IPO पर BSE ने बिठाई जांच

          सोलर91 क्लीनटेक के 106 करोड़ रुपये के पब्लिक इश्यू को अगली सूचना तक स्थगित कर दिया है। यह इश्यू एंकर निवेशकों के लिए 23 दिसंबर को और बाकी इनवेस्टर्स के लिए 24 दिसंबर को खुलने वाला था। क्लोजिंग 27 दिसंबर को होती और शेयरों की लिस्टिंग BSE SME पर 1 जनवरी 2025 को करने का प्लान था।BSE ने 23 दिसंबर को कहा, "मीडिया में शिकायतकर्ताओं की ओर से उठाए गए कुछ सवालों के मद्देनजर, इस पर आगे की जांच की जरूरत है। आगे की जांच पेंडिंग रहने पर एंकर निवेशकों के लिए आज (23 दिसंबर) और जनता के लिए कल (24 दिसंबर) को खुले रहे IPO को अगली सूचना तक स्थगित कर दिया गया है।"

            DECEMBER 23, 2024 / 2:25 PM IST

            Stock Market Live Updates:दिसंबर महीने में इन सेक्टर में एफआईआई ने की बिकवाली

            FIIs ने FMCG, ऑटो और ऑयल एंड गैस सेक्टर से दूरी बनाए रखी है। FMCG सेक्टर में FIIs की तरफ से अक्टूबर में 11582 करोड़ रुपए की बिकवाली नजर आई है। वहीं, नवंबर में FIIs ने FMCG सेक्टर में 5773 करोड़ रुपए की बिकवाली की है। वहीं, 15 दिसंबर तक FIIs ने FMCG सेक्टर में 1655 करोड़ रुपए की बिकवाली की है। ऑटो सेक्टर में भी FIIs की भारी बिकवाली देखने को मिली है। ऑटो सेक्टर में FIIs की तरफ से अक्टूबर में 10440 करोड़ रुपए की बिकवाली नजर आई है। वहीं, नवंबर में FIIs ने ऑटो सेक्टर सेक्टर में 7464 करोड़ रुपए की बिकवाली की है। वहीं, 15 दिसंबर तक FIIs ने ऑटो सेक्टर सेक्टर में 1823 करोड़ रुपए की बिकवाली की है।

            इसी तरह ऑयल एंड गैस में FIIs की तरफ से अक्टूबर में 21444 करोड़ रुपए की बिकवाली नजर आई है। वहीं, नवंबर में FIIs ने ऑयल एंड गैस सेक्टर में 13346 करोड़ रुपए की बिकवाली की है। वहीं, 15 दिसंबर तक FIIs ने ऑयल एंड गैस सेक्टर में 5337 करोड़ रुपए की बिकवाली की है।

              DECEMBER 23, 2024 / 2:08 PM IST

              Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

              आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 23800, 23900 और 24000 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 23800, 23700 और 23600 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 51500, 51700 और 51800 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 51200, 51100 और 51000 के स्तर पर एक्टिव नजर आये।

                DECEMBER 23, 2024 / 1:55 PM IST

                Stock Market Live Updates:ऊपरी स्तरों पर दबाव के बावजूद निफ्टी में बढ़त कायम

                ऊपरी स्तरों पर दबाव के बावजूद निफ्टी में बढ़त कायम है। निफ्टी 23650 के करीब कारोबार कर रहा है। बैंक निफ्टी में तेजी ज्यादा है। करीब 500 प्वाइंट उछलकर 51200 के ऊपर कारोबार कर रहा है। मिडकैप में भी रौनक देखने को मिल रही है। डर का इंडेक्स INDIA VIX करीब 9% फिसला है।

                  DECEMBER 23, 2024 / 1:47 PM IST

                  Stock Market Live Updates:दिसंबर महीने में FIIs कहां बुलिश

                  दिसंबर महीने में FIIs ने फाइनेंशियल, IT और रियल एस्टेट में खरीदारी की है। हालांकि पिछले 3 महीने से FIIs की लगातार चल रही बिकवाली में,FMCG, ऑटो,ऑयल एंड गैस और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स की सबसे ज्यादा पिटाई हुई है। वहीं, पिछले दो महीनों से FIIs फाइनेंशियल शेयरों पर ज्यादा मेहरबान हैं। अक्तूबर महीने में फाइनेंशियल शेयरों में 26,139 करोड़ रुपए की बिकवाली हुई थी। लेकिन नवंबर में इन शेयरों में 2505 करोड़ रुपए की खरीदारी हुई। वहीं, दिसंबर में अब तक फाइनेंशियल शेयरों में 7424 करोड़ रुपए की खरीदारी हो चुकी है।

                    DECEMBER 23, 2024 / 1:18 PM IST

                    Mamata Machinery: अबतक 77 गुना भरा IPO

                    आज 5 IPO बंद हो रहे हैं । निवेशकों का सबसे ज्यादा फोकस Mamata Machinery पर है। अबतक Mamata Machinery का IPO 77 गुना भरा है। DAM CAPITAL को भी बंपर रिस्पांस मिला है। इश्यू 18 गुना भरा है।

                      DECEMBER 23, 2024 / 1:14 PM IST

                      Stock Market Live Updates:स्टील कंपनियों को राहत की तैयारी, मेटल शेयर चमके

                      मेटल शेयरों में रौनक देखने को मिल रही है। SAIL, JSPL करीब 3 परसेंट ऊपर कामकाज कर रहा है। घरेलू स्टील कंपनियों को राहत की तैयारी है। DGTR ने स्टील इंपोर्ट पर सेफगार्ड ड्यूली लगाने के लिए जांच शुरू की है। Indian Steel Association ने की थी सेफगार्ड ड्यूटी लगाने की मांग है।

                        DECEMBER 23, 2024 / 12:53 PM IST

                        Stock Market Live Updates:Siemens पर ELARA की राय

                        ब्रोकरेज फर्म ELARA ने स्टॉक को "ACCUMULATE" रेटिंग देते हुए स्टॉक के लिए 7670 रुपये प्रति शेयर का टारगेट दिया। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि सरकारी कैपेक्स में तेजी देखने को मिलेगी लेकिन प्राइवेट कैपेक्स में सुस्ती संभव है। CY25 तक एनर्जी बिजनेस का डीमर्जर और लिस्टिंग संभव है। FY24-27 में सालाना 22% अर्निंग्स ग्रोथ की उम्मीद है। FY25-27 के दौरान 20% RoE संभव है।

                          DECEMBER 23, 2024 / 12:29 PM IST

                          Stock Market Live Updates: Prithvi Finmart के हरीश जुजारे की बाजार पर राय

                          हरीश जुजारे ने कहा कि मार्केट में पिछले हफ्ते के सेल ऑफ के बाद आज थोड़ी रिकवरी देखने को मिल रही है। मुझे लगता है कि ये रिकवरी जारी रह सकती है या एक्सटेंड भी हो सकती है। लेकिन टेक्निकली देखें तो निफ्टी 200 डे मूविंग एवरेज लेवल से नीचे चल रहा है। ये लेवल 23800-23850 के बीच नजर आ रहा है। निफ्टी में ये लेवल अहम होगा। इंडेक्स के इसके ऊपर जाने पर ही इसमें अगला मोमेंटम देखने को मिल सकता है। मुझे लगता है कि मार्केट में साइडवे मोमेंटम देखने को मिल सकता है।

                            DECEMBER 23, 2024 / 12:15 PM IST

                            Stock Market Live Updates: एंजेल वन के ओशो कृष्ण की बाजार पर राय

                            एंजेल वन के ओशो कृष्ण का कहना है कि निफ्टी के लिए 23,800, 24,000, 24,150, 24,300 पर रजिस्टेंस और 23,200, 23,100, 22,800 पर सपोर्ट है। 24,000 के आसपास बढ़ने पर निफ्टी फ्यूचर्स को 24,200 के स्टॉप-लॉस के साथ बेचें, और 23,200 के आसपास मुनाफा बुक करें।ओशो कृष्ण का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए 51,200, 51,300, 51,500, 51,600 पर रजिस्टेंस और 50,660, -50,600, 49,800 पर सपोर्ट है। बैंक निफ्टी फ्यूचर्स को 51,400 के आसपास बेचें, 51,700 के स्टॉप-लॉस के साथ, 50,600 का लक्ष्य रखें।

                              DECEMBER 23, 2024 / 12:05 PM IST

                              Stock Market Live Updates:अल्ट्राटेक के 7,000 करोड़ रुपये के सौदे को सीसीआई की मंजूरी, इंडिया सीमेंट्स के शेयरों में 11% का उछाल

                              कॉम्पिटिशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) द्वारा 7,000 करोड़ रुपये से अधिक के सौदे को मंजूरी दिए जाने के बाद इंडिया सीमेंट्स के शेयरों में 23 दिसंबर के कारोबार में लगभग 11 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। सीसीआई ने 20 दिसंबर को इस सौदे को मंजूरी दे दी थी। इस सौदे के तहत दिग्गज उद्योगपति कुमार मंगलम बिड़ला की अल्ट्राटेक सीमेंट, इंडिया सीमेंट्स लिमिटेड में मेजोरिटी हिस्सेदारी हासिल करेगी।

                                DECEMBER 23, 2024 / 12:03 PM IST

                                Stock Market Live Updates:सीमेंस पर यूबीएस की राय

                                यूबीएस ने स्टॉक को "NEUTRAL" रेटिंग दी है और स्टॉक के लिए 8000 रुपये प्रति शेयर का लक्ष्य निर्धारित किया है। यूबीएस का कहना है कि दूसरी छमाही में सरकारी कैपेक्स में बढ़ोतरी संभव है। हालांकि मेटल, ऑटो में प्राइवेट कैपेक्स सुस्त रहे।डेटा सेंटर्स, फार्मा, फूड एंड बेवरेजेज में अच्छी ग्रोथ संभव है। साथ ही मशीन बिल्डर्स, सेमीकंडक्टर्स में भी अच्छी ग्रोथ देखने को मिल सकती है।

                                  DECEMBER 23, 2024 / 11:30 AM IST

                                  TRAI OCTOBER DATA: VI ने अक्टूबर में करीब 19 लाख ग्राहक गंवाए

                                  TRAI ने अक्टूबर के सब्सक्राइबर डाटा जारी किए है जिसके मुताबिक जियो ने करीब 37 लाख ग्राहक गंवाए है। जबकि AIRTEL ने अक्टूबर में करीब 19 लाख ग्राहक जोड़े है। वहीं VI ने अक्टूबर में करीब 19 लाख ग्राहक गंवाए है।

                                    DECEMBER 23, 2024 / 11:24 AM IST

                                    Stock Market Live Updates: एक्सिस सिक्योरिटीज के राजेश पलवीय की बाजार पर राय

                                    एक्सिस सिक्योरिटीज के राजेश पलवीय का कहना है कि निफ्टी के लिए 23,700, 23,900 पर रजिस्टेंस और 23,350, 23,200 पर सपोर्ट है। 23,700 के आसपास निफ्टी फ्यूचर्स बेचें, 23,800 के स्टॉप-लॉस के साथ, 23,500-23,400 का लक्ष्य रखें। राजेश पलवीय का कहना है कि निफ्टी के लिए 50,950, 51,200 पर रजिस्टेंस और 50,600, 50,550 पर सपोर्ट है। बैंक निफ्टी फ्यूचर्स को 51,200 के आसपास बेचें, 51,500 के स्टॉप लॉस के साथ, 50,550–50,400 का लक्ष्य रखें।

                                      DECEMBER 23, 2024 / 11:06 AM IST

                                      Stock Market Live Updates:Niva Bupa पर मॉर्गन स्टैनली की राय

                                      मॉर्गन स्टेनली ने निवा बूपा के शेयर को 'इक्वल-वेट' रेटिंग के साथ कवर करना शुरू किया है। ब्रोकरेज की ओर से दिया गया टारगेट कंपनी के शेयरों में शुक्रवार के बंद भाव से करीब 16 फीसदी और तेजी का अनुमान जताता है। ब्रोकरेज फर्म ने अपनी रिपोर्ट में लिखा कि निवा बूपा भारत की हेल्थ इंश्योरेंस इंडस्ट्री में देखी जा रही टिकाऊ ग्रोथ का लाभ उठाने के लिए अच्छी स्थिति में है। साथ ही यह उन कुछ कंपनियों में से एक होगी जो तेज कॉम्पिटीशन के बीच 15% के आसपास की FRS रिटर्न ऑन इक्विटी (ROE) हासिल कर सकती है।

                                        DECEMBER 23, 2024 / 10:50 AM IST

                                        Stock Market Live Updates:निफ्टी के 50 में से 42 शेयरों में तेजी

                                        बाजार में बढ़त के साथ कामकाज हो रहा है। निफ्टी के 50 में से 42 शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है जबकि सेंसेक्स के 30 में से 24 शेयरों में खरीदारी रही। वहीं बैंक निफ्टी के सभी 12 शेयरों में खरीदारी रही।

                                          DECEMBER 23, 2024 / 10:39 AM IST

                                          Stock Market Live Updates: स्टॉक्सबॉक्स के अमेय रानाडिवे की बाजार पर राय

                                          स्टॉक्सबॉक्स के अमेय रानाडिवे का कहना है कि निफ्टी के लिए 24,100, 24,350 पर रजिस्टेंस और 23,500, 23,000 पर सपोर्ट है। सपोर्ट जोन के आसपास होने के कारण, हम 23,550-23,600 के आसपास निफ्टी फ्यूचर्स खरीदने की सलाह है। 23,400 पर स्टॉप-लॉस रखें और 23,850-23,915 का लक्ष्य रखें।अमेय रानाडिवे का कहना है कि निफ्टी के लिए 52,400, 53,000 पर रजिस्टेंस और 50,000 पर सपोर्ट है। बैंक निफ्टी अपने अहम सपोर्ट के निकट है, इसलिए एक टैक्टिकल खरीदारी का अवसर है। 50,050 पर स्टॉप-लॉस के साथ 50,500 पर लॉन्ग ट्रेड की सलाह होगी। अपसाइड टारेगट 51,450-51,800 होगा। इस पुलबैक पर दांव लगाने के इच्छुक शॉर्ट टर्म ट्रेडरों के लिए एक आकर्षक रिस्क-रिवार्ड रेशियो नजर आ रहा है।

                                            DECEMBER 23, 2024 / 10:28 AM IST

                                            Stock Market Live Updates: सीमेंस में दूसरे दिन तेज गिरावट

                                            आगे की ग्रोथ पर मैनेजमेंट की कमजोर कमेंट्री से सीमेंस में लगातार दूसरे दिन गिरावट रही। शेयर करीब 3% फिसलकर बना वायदा का टॉप लूजर बना है। दो दिन में सीमेंस का शेयर 13% टूटा है।

                                              DECEMBER 23, 2024 / 10:16 AM IST

                                              Stock Market Live Updates:इंटरग्लोब एविएशन पर एलारा की राय

                                              एलारा ने स्टॉक पर खरीदी की सलाह दी है और लक्ष्य 5309 रुपये पर है जबकि एविएशन सेक्टर में डिमांड अच्छी है। बड़े एयरपोर्ट के विस्तार से ग्रोथ बढ़ेगी। FY28 तक ओवर सप्लाई की आशंका नहीं है। नए विमानों के ऑर्डर से फायदा मिलेगा। आगे मार्केट शेयर और बढ़ने की उम्मीद है।

                                                DECEMBER 23, 2024 / 9:43 AM IST

                                                Stock Market Live Updates:L&T TECH SVCS ने Siemens के साथ करार बढ़ाया

                                                कंपनी ने Siemens के साथ करार बढ़ाया है। तकनीकी सहयोग को लेकर Siemens के साथ करार बढ़ाया है।

                                                  DECEMBER 23, 2024 / 9:20 AM IST

                                                  Market Open:सेंसेक्स 600 अंक चढ़ा, निफ्टी 23750 के ऊपर खुला

                                                  बाजार में बढ़त देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 574.17 अंक यानी 0.74 फीसदी की बढ़त के साथ 78,625.25 के स्तर पर कारोबार कर रहा जबकि निफ्टी 176.35 अंक यानी 176.35 फीसदी की बढ़त के साथ 23,761.40 के स्तर पर कारोबार कर रहा।

                                                    DECEMBER 23, 2024 / 9:14 AM IST

                                                    Stock Market Live Updates:डॉलर इंडेक्स

                                                    पिछले महीने अमेरिकी महंगाई के आंकड़ों में मामूली बढ़त के आंकड़े आने के बाद सोमवार को डॉलर सपाट रहा जिससे अगले वर्ष अमेरिकी ब्याज दरों में कटौती की गति के बारे में कुछ चिंताएं कम हुईं हैं। जबकि येन 156 प्रति डॉलर के आसपास टिका रहा, जिससे हस्तक्षेप की संभावना बढ़ गई हैं। फिलहाल डॉलर इंडेक्स 107.80 के स्तर पर दिख रहा है।

                                                      DECEMBER 23, 2024 / 9:14 AM IST

                                                      Stock Market Live Updates:US बॉन्ड यील्ड में बढ़त

                                                      शुक्रवार के शुरुआती कारोबार में अमेरिका की 10-ईयर ट्रेजरी यील्ड 13 बेसिस प्वाइंट बढ़ कर 4.54 फीसदी पर आ गई, जबकि 2-ईयर ट्रेजरी 5 बेसिस प्वाइंट बढ़कर 4.31 फीसदी पर आ गई।

                                                        DECEMBER 23, 2024 / 9:05 AM IST

                                                        Market At Pre-Open: प्री-ओपनिंग में सेंसेक्स 450 अंक चढ़ा, निफ्टी 23600 के पार

                                                        प्री-ओपनिंग में बाजार में बढ़त देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 433.86 अंक यानी 0.55 फीसदी की बढ़त के साथ 78,536.74 के स्तर पर कारोबार कर रहा जबकि निफ्टी 97.15 अंक यानी 0.41 फीसदी की बढ़त के साथ 23,680.35 के स्तर पर कारोबार कर रहा।

                                                          DECEMBER 23, 2024 / 9:00 AM IST

                                                          Stock Market Live Updates:वीके विजयकुमार की बाजार पर राय

                                                          जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के चीफ इनवेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट वीके विजयकुमार का कहना है कि 10 ईयर यूएस बॉन्ड यील्ड के 4.52 फीसदी पर रहने और भारत में अर्निंग्स में सुस्त ग्रोथ के कारण एफआईआई के पास फिलहाल यहां निवेश करने के लिए कोई ठोस कारण नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि डॉलर के स्थिर होने के बाद एफआईआई वापस आ सकते हैं,लेकिन निकट अवधि में निवेश पर दबाव बना हुआ है। फरवरी में भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति बैठक से पहले हल्की रिकवरी देखने को मिल सकती है। लेकिन बाजार का ओवरऑल नजरिया सतर्कता का है। वीके विजयकुमार ने आगे कहा कि मौजूदा गिरावट ने चुनिंदा लार्ज-कैप शेयरों,खास तौर पर बैंकिंग सेक्टर के शेयरों का वैल्यूएशन अच्छा बना दिया है। आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक में इस समय खरीदारी के अच्छे मौके दिख रहे हैं।

                                                          हालांकि,उन्होंने निवेशकों को सावधानी से कदम उठाने की सलाह दी। एफएमसीजी सेक्टर,जो कभी डिफेंसिव सेक्टर माना जाता था, खपत में लगातार बनी मंदी के बीच हाई वैल्यूएशन वाले जोन में चला गया है। उन्होंने कहा कि निवेशकों को इस समय वेट एंड वॉच मोड में रहना चाहिए। ऐसे हाई क्वालिटी शेयरों पर फोकस करें जिनके भाव सही लग रहे हों।

                                                            DECEMBER 23, 2024 / 8:45 AM IST

                                                            Stock Market Live Updates: निफ्टी बैंक पर रणनीति

                                                            बैंक निफ्टी का पहला रजिस्टेंस 51,000-51,200 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 51,500-51,600 पर है। रैली के फेल होने पर बेचें और स्टॉपलॉस 100 अंक का लगाए। पहला सपोर्ट 50,500 (200 DMA) पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 50,000 (Psychological) पर है।

                                                              DECEMBER 23, 2024 / 8:45 AM IST

                                                              Stock Market Live Updates: निफ्टी पर रणनीति

                                                              अनुज सिंघल ने आगे कहा कि निफ्टी का पहला रजिस्टेंस 23,834 (200 DMA) पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 23,914 (सीरीज का शुरुआती प्वाइंट) पर है। 23,750-23,900 तक की रैली में बेचें और स्टॉपलॉस 23,950 परहै। पहला सपोर्ट 23,537 (शुक्रवार का निचला स्तर) पर है। बड़ा सपोर्ट 23,350 (हाल का क्लोजिंग निचला स्तर) पर है। स्क्रीन पर दिखे तो दूसरे हाफ में खरीदारी करें।

                                                                DECEMBER 23, 2024 / 8:30 AM IST

                                                                Stock Market Live Updates: सेकेंड हैंड EV पर लगेगा अब 18% GST

                                                                Stock Market Live Updates: सभी सेकेंड हैंड EV गाड़ियों पर GST 12 परसेंट से बढ़ाकर 18% करने का फैसला लिया गया है। GST काउंसिल ने मंजूरी दी है। होटल को 18% की बजाय बैगर Input Tax Credit के 5% GST चुकाने की छूट मिली है।

                                                                  DECEMBER 23, 2024 / 8:07 AM IST

                                                                  Stock Market Live Updates: हेल्थ इंश्योरेंस पर GST कटौती पर फैसला टला

                                                                  हेल्थ इंश्योरेंस और फूड एग्रीगेटर पर GST घटाने का फैसला टला है। टोबैको समेत कई प्रोडक्ट पर GST बढ़ाने पर भी चर्चा नहीं हुई है। कमेटी ने नहीं सौंपी रिपोर्ट।

                                                                    DECEMBER 23, 2024 / 8:03 AM IST

                                                                    Stock Market Live Updates:स्टील कंपनियों को राहत की तैयारी

                                                                    घरेलू स्टील कंपनियों को राहत की तैयारी है। DGTR ने स्टील इंपोर्ट पर सेफगार्ड ड्यूटी लगाने के लिए जांच शुरू की है। Indian Steel Association ने सेफगार्ड ड्यूटी लगाने की मांग की थी ।

                                                                      DECEMBER 23, 2024 / 7:59 AM IST

                                                                      Stock Market Live Updates सेंसेक्स में जोमैटो की एंट्री, JSW स्टील बाहर

                                                                      जोमैटो आज से सेंसेक्स में शामिल होगा। JSW स्टील बाहर हुआ । वहीं M&M, इन्फोसिस, ITC और सन फार्मा का सेंसेक्स में वेटेज घटा है। साथ ही FTSE में भारती हेक्सकॉम और गो डिजिट की एंट्री हुई है।

                                                                        DECEMBER 23, 2024 / 7:51 AM IST

                                                                        Stock Market Live Updates:वायदा से बाहर होंगे 16 शेयर

                                                                        बाटा, PVR, GNFC, UBL, IPCA LAB समेत 16 शेयर वायदा से बाहर होंगे। NSE ने सर्कुलर जारी किया। मार्च एक्सपायरी से फैसला लागू होगा।

                                                                          DECEMBER 23, 2024 / 7:51 AM IST

                                                                          Stock Market Live Updates:20 दिसंबर को कैसी रही थी बाजार की चाल

                                                                          20 दिसंबर को सभी सेक्टरों में आई बिकवाली के बीच भारतीय इक्विटी इंडेक्स कमजोर रुख के साथ बंद हुए और निफ्टी 23,600 से नीचे फिसल गया। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 1,176.46 अंक या 1.49 फीसदी की गिरावट के साथ 78,041.59 पर और निफ्टी 364.2 अंक या 1.52 फीसदी की गिरावट के साथ 23,587.50 पर बंद हुआ

                                                                            DECEMBER 23, 2024 / 7:46 AM IST

                                                                            मार्केट लाइव ब्लॉग

                                                                            सुप्रभात दोस्तों, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।