Closing Bell: उतार-चढ़ाव के बीच लाल निशान में बंद हुआ बाजार
Closing Bell: उतार-चढ़ाव के बीच लाल निशान में बंद हुआ बाजार
कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन बाजार में दायरे में कारोबार करता नजर आया । वौलेटिलिटी के बीच सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में बंद हुए। आज के कारोबार में मेटल, एनर्जी, FMCG शेयरों में बिकवाली रही जबकि रियल्टी, ऑटो शेयरों में हल्की बढ़त देखने को मिली। वही निफ्टी बैंक की फ्लैट क्लोजिंग हुई है। इस बीच डॉलर के मुकाबले रुपया 1 पैसे
Adani Enterprises, HCL Technologies, Hindalco Industries, Tata Steel और Coal India निफ्टी के सबसे बड़े लूजर रहे। वहीं Tata Motors, UPL, Cipla, HDFC Life और Apollo Hospitals निफ्टी के टॉप गेनर रहे।
बीएसई का मिडकैप इंडेक्स फ्लैट बंद हुआ। वहीं स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.4 फीसदी की बढ़त देखने को मिली।
Q3 में BEML का मुनाफा 15.5 फीसदी घटा
दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर कंपनी का मुनाफा 15.5 फीसदी घटा है और यह 66.3 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। वहीं पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी का मुनाफा 78.5 करोड़ रुपये पर रहा था। वहीं कंपनी की आय 11.7 फीसदी की गिरावट के साथ 1,037 करोड़ रुपये पर रही है जो कि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 1,174.5 करोड़ रुपये पर रही थी। वहीं एबिटडा 115.6 करोड़ रुपये से घटकर 91.6 करोड़ रुपये पर रही है जबकि एबिट मार्जिन 9.8% से घटकर 8.8% पर आ गई है।
Q3 में West Coast Paper का मुनाफा 263.7 करोड़ रुपए रहा
दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर कंपनी का मुनाफा 263.7 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। वहीं पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी का मुनाफा 78 करोड़ रुपये पर रहा था। वहीं कंपनी की आय 42.1 फीसदी की बढ़त के साथ 1,239 करोड़ रुपये पर रही है जो कि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 872.2 करोड़ रुपये पर रही थी। वहीं एबिटडा 160.3 करोड़ रुपये से घटकर 461.2 करोड़ रुपये पर रही है जबकि एबिट मार्जिन 18.4 % से बढ़कर 37.2% पर आ गई है।
Q3 में Gokaldas Exports का मुनाफा 34.9 फीसदी बढ़ा
दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर कंपनी का मुनाफा 34.9 फीसदी बढ़ा है और यह 40.6 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। वहीं पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी का मुनाफा 30.1 करोड़ रुपये पर रहा था। वहीं कंपनी की आय 0.3 फीसदी की गिरावट के साथ 518.8 करोड़ रुपये पर रही है जो कि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 520.6 करोड़ रुपये पर रही थी। वहीं एबिटडा 59.3 करोड़ रुपये से घटकर 63.1 करोड़ रुपये पर रही है जबकि एबिट मार्जिन11.4% से घटकर 12.2% पर आ गई है।
Q3 में VST Tillers का मुनाफा 7.6 फीसदी घटा
दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर कंपनी का मुनाफा 7.6 फीसदी घटा है और यह 19.4 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। वहीं पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी का मुनाफा 21.0 करोड़ रुपये पर रहा था। वहीं कंपनी की आय 2.5 फीसदी की बढ़त के साथ 213.7 करोड़ रुपये पर रही है जो कि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 208.4 करोड़ रुपये पर रही थी। वहीं एबिटडा 30.2 करोड़ रुपये से घटकर 23.2 करोड़ रुपये पर रही है जबकि एबिट मार्जिन- 14.5% से घटकर 10.9% पर आ गई है।
Q3 में Kirloskar Bros को हुआ 89.2 करोड़ रुपए का मुनाफा
दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर कंपनी का मुनाफा 89.2 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। वहीं पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी का मुनाफा 20 करोड़ रुपये पर रहा था। वहीं कंपनी की आय 32 फीसदी की बढ़त के साथ 957.5 करोड़ रुपये पर रही है जो कि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 725.3 करोड़ रुपये पर रही थी। वहीं एबिटडा 43.2 करोड़ रुपये से बढ़कर 149.3 करोड़ रुपये पर रही है जबकि एबिट मार्जिन 6% से बढ़कर 15.6% पर आ गई है।
Q3 में Dredging का मुनाफा 52.6 फीसदी घटा
दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर कंपनी का मुनाफा 52.6 फीसदी घटा है और यह 13.8 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। वहीं पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी का मुनाफा 29.1 करोड़ रुपये पर रहा था। वहीं कंपनी की आय 54.7 फीसदी की बढ़त के साथ 371.3 करोड़ रुपये पर रही है जो कि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 240 करोड़ रुपये पर रही थी। वहीं एबिटडा 44.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 61 करोड़ रुपये पर रही है जबकि एबिट मार्जिन 18.5 % से घटकर 16.4% पर आ गई है।
Q3 में Kopran का मुनाफा 65.5 फीसदी घटा
दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर कंपनी का मुनाफा 65.5 फीसदी घटा है और यह 6.9 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। वहीं पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी का मुनाफा 20 करोड़ रुपये पर रहा था। वहीं कंपनी की आय 19.9 फीसदी की बढ़त के साथ 158 करोड़ रुपये पर रही है जो कि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 131.8करोड़ रुपये पर रही थी। वहीं एबिटडा 27.2 करोड़ रुपये से घटकर 12.3 करोड़ रुपये पर रही है जबकि एबिट मार्जिन 20.6% से घटकर 7.8% पर आ गई है।
Q3 में Abbott का मुनाफा 24 फीसदी बढ़ा
दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर कंपनी का मुनाफा 24 फीसदी बढ़ा है और यह 246.8 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। वहीं पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी का मुनाफा 199 करोड़ रुपये पर रहा था। वहीं कंपनी की आय 8.3 फीसदी की बढ़त के साथ 1,326.5 करोड़ रुपये पर रही है जो कि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 1,224.4 करोड़ रुपये पर रही थी। वहीं एबिटडा 269 करोड़ रुपये से बढ़कर 316.5 करोड़ रुपये पर रही है जबकि एबिट मार्जिन 22% से बढ़कर 23.9% पर आ गई है।
Q3 में Alkem Labs का मुनाफा 13.5 फीसदी घटा
दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर कंपनी का मुनाफा 13.5 फीसदी घटा है और यह 454.7 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। वहीं पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी का मुनाफा 525.6 करोड़ रुपये पर रहा था। वहीं कंपनी की आय 16.1 फीसदी की बढ़त के साथ 3,041 करोड़ रुपये पर रही है जो कि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 2,619 करोड़ रुपये पर रही थी। वहीं एबिटडा 498.4 करोड़ रुपये से बढ़कर 599.1 करोड़ रुपये पर रही है जबकि एबिट मार्जिन19% से बढ़कर 19.7% पर आ गई है।
Q3 में Astra Microwave का मुनाफा 27.7 करोड़ रुपए पर रहा
दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर कंपनी का मुनाफा 27.7 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। वहीं पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी का मुनाफा 11.4 करोड़ रुपये पर रहा था। वहीं कंपनी की आय 8.8 फीसदी की बढ़त के साथ 220.3 करोड़ रुपये पर रही है जो कि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 202.4 करोड़ रुपये पर रही थी। वहीं एबिटडा 26 करोड़ रुपये से बढ़कर 51 करोड़ रुपये पर रही है जबकि एबिट मार्जिन 12.8% से बढ़कर 23.1% पर आ गई है
Q3 में Dhanuka Agritech का मुनाफा 8.5 फीसदी बढ़ा
दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर कंपनी का मुनाफा 8.5 फीसदी बढ़ा है और यह 46.1 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। वहीं पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी का मुनाफा 42.5 करोड़ रुपये पर रहा था। वहीं कंपनी की आय 10.2 फीसदी की बढ़त के साथ 393.4 करोड़ रुपये पर रही है जो कि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 356.9 करोड़ रुपये पर रही थी। वहीं एबिटडा 55.1 करोड़ रुपये से घटकर 51.9 करोड़ रुपये पर रही है जबकि एबिट मार्जिन 15.4% से घटकर 13.2% पर आ गई है।
RIL यूपी में 4 साल में 75,000 करोड़ का निवेश करेगी
RIL के चेयरमैन मुकेश अंबानी भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि यूपी के विकास के लिए रिलायंस परिवार काम करता रहेगा। इस कड़ी में अगले 4 साल में यूपी में 75,000 करोड़ का निवेश करेंगे। RIL के निवेश से एक लाख नई नौकरियां पैदा होंगी। यूपी में 50000 करोड़ निवेश किए हैं। उन्होने कहा कि यूपी के लिए जी जान से काम कर रहे हैं
।
Q3 में M&M का मुनाफा 14.5 फीसदी बढ़ा
दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर कंपनी का मुनाफा 14.5 फीसदी बढ़ा है और यह 1,528 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। वहीं पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी का मुनाफा 1,335 करोड़ रुपये पर रहा था। वहीं कंपनी की आय 41 फीसदी की बढ़त के साथ 21,654 करोड़ रुपये पर रही है जो कि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 15,349 करोड़ रुपये पर रही थी। वहीं एबिटडा 1,803 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,814 करोड़ रुपये पर रही है जबकि एबिट मार्जिन 11.7% से बढ़कर 13% पर आ गई है।
टाटा मोटर्स ने टियागो ईवी की कीमत में की बढ़ोतरी
टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने टियागो ईवी की कीमतों में इजाफा किया है। कंपनी ने कार की कीमतों में 20,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। अब टाटा टियागो ईवी की कीमत 8.69 लाख से शुरू होकर 11.99 लाख रुपये तक है। मालूम हो कि टाटा टियागो ईवी भारत में सबसे तेजी से बुक होने वाली इलेक्ट्रिक गाड़ी है। कंपनी को इसके पहले ही दिन 10,000 बुकिंग मिली थीं। अब एक महीने के भीतर 20,000 बुकिंग हो चुकी हैं। कंपनी ने टियागो ईवी की डिलीवरी भी शुरू कर दी है।
HCL Technologies का शेयर 3 फीसदी टूटा, MSCI में वेटेज घटने से लगा झटका
MSCI की समीक्षा के बाद इस इंडेक्स में हुए बदलाव के बाद एचसीएल टेक्नोलॉजी (HCL Technologies) के शेयरों पर दबाव देखने को मिल रहा है। नुवामा अल्टरनेटिव एंड क्वांटिटेटिव रिसर्च (Nuvama Alternative & Quantitative Research) के अभिलाष पगारिया (Abhilash Pagaria) का कहना है कि MSCI इंडेक्स में HCL टेक्नोलॉजीज का वेटेज कम कर दिया गया है, जिससे चलते इस शेयर से लगभग 9.7 करोड़ डॉलर की निकासी हो सकती है। ब्रोकरेज फर्म नुवामा अल्टरनेटिव ने इस बारे में जारी अपने नोट में रहा है कि MSCI इंडेक्स में इस स्टॉक का प्रोफार्मा वेटेज 1.5 फीसदी है और अब वेटेज में 0.2 बेसिस प्वाइंट की कमी की गई है। इसके चलते HCL Technologies के 70 लाख शेयरों की बिक्री होगी।
Q3 में Electronics Mart का मुनाफा 20.9 फीसदी गिरा
दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर कंपनी का मुनाफा 20.9 फीसदी गिरा है और यह 21.9 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। वहीं पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी का मुनाफा 27.7 करोड़ रुपये पर रहा था। वहीं कंपनी की आय 17.1 फीसदी की बढ़त के साथ 1,481.7 करोड़ रुपये पर रही है जो कि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 1,265.3 करोड़ रुपये पर रही थी। वहीं एबिटडा 76.9 करोड़ रुपये से घटकर 72.2 करोड़ रुपये पर रही है जबकि एबिट मार्जिन 6.1% से घटकर 4.9% पर आ गई है।
ई-कॉमर्स कंपनियों पर लगेगी पेनल्टी
सीट बेल्ट अलार्म स्टॉपर बिक्री मामले में सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी ई-कॉमर्स कंपनियों पर पेनल्टी लगाने की तैयारी कर रही है। पांच ई-कॉमर्स कंपनियों पर ₹1 लाख से ₹10तक की पेनल्टी लग सकती है। सरकारी निर्देश के बावजूद कंपनियां सीट बेल्ट अलार्म स्टॉपर पर बेच रही है। अमेजॉन, फ्लिपकार्ट , स्नैपडील जैसी कंपनियों पर कार्रवाई होगी।
Q3 में Venkys का मुनाफा 23.6 फीसदी गिरा
दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर कंपनी का मुनाफा 23.6 फीसदी गिरा है और यह 16.5 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। वहीं पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी का मुनाफा `22 करोड़ रुपये पर रहा था। वहीं कंपनी की आय 5.7 फीसदी की गिरावट के साथ 1,035.7 करोड़ रुपये पर रही है जो कि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 1,098.5 करोड़ रुपये पर रही थी। वहीं एबिटडा 32.2 करोड़ रुपये से घटकर 27.4 करोड़ रुपये पर रही है जबकि एबिट मार्जिन 2.9% से घटकर 2.6% पर आ गई है।
पेटीएम का शेयर 8 फीसदी टूटा
पेटीएम के शेयर 8 फीसदी टूटे है। दरअसल कंपनी में में 2 करोड़ से ज्यादा शेयरों की बड़ी ब्लॉक डील हुई है। 3.4% हिस्सेदारी ने हाथ बदले । सौदे के बाद शेयर में जोरदार गिरावट आई है। फिलहाल एनएसई पर यह शेयर 6.08 फीसदी की गिरावट के साथ 663 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। आज के इसका डे हाई 705.00 रुपये का है जबकि डे लो 640.00 रुपये का है। वर्तमान में स्टॉक का वॉल्यूम 38,149,639 शेयरों का है। आज यह शेयर 705.00 रुपये पर खुला था
Varun Beverages के शेयर 1 फीसदी से ज्यादा टूटे
प्रमोटर हिस्सेदारी बेचने की खबरों के चलते Varun Beverages का शेयर आज 1 फीसदी से ज्यादा टूटा है। खबर है कि Varun Beverages के प्रमोटर अपनी हिस्सेदारी को बेच सकते हैं। प्रमोटर एक ब्लॉक डील के जरिए हिस्सा बेच सकती है। CNBC Awaaz के सूत्रों के मुताबिक इस ब्लॉक डील के ब्रोकर EdelWeiss और Nuvama हो सकते हैं। आवाज़ को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक करेंट मार्केट प्राइज यानि CMP से 5 से 7 फीसदी डिस्काउंट पर डील संभव हो सकती है।
2023 तक पूरे यूपी में 5G सेवा देंगे- मुकेश अंबानी
UP ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में मुकेश अंबानी ने कहा कि भारत अमृतकाल में प्रवेश कर चुका है। भारत तेजी से तकनीक की ओर बढ़ रहा है। भारत में दुनिया की सबसे बड़ी युवा आबादी है। ग्रामीण और शहरी भारत की दूरी कम हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि भारतीय इकोनॉमी की बुनियाद काफी मजबूत है। यूपी भारत का उत्तम प्रदेश बनकर उभर रहा है। नए भारत के लिए यूपी आशा का केंद्र बना है। मुकेश अंबानी ने कहा कि 2023 तक पूरे यूपी में 5G सेवा देंगे।
कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट
शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तेल की कीमतों में गिरावट आई। लेकिन अमेरिका में मंदी की आशंकाओं और दुनिया के शीर्ष तेल इंपोर्टर चीन में तेल की डिमांड में सुधार की उम्मीद के बीच साप्ताहिक आधार पर तेल में तेजी थी। आज ब्रेंट क्रूड हल्की गिरावट के साथ 84 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है जबकि WTI क्रूड 77.74 पर कारोबार कर रहा था।
नतीजों के बाद Lupin का शेयर 5 फीसदी टूटा
नतीजों के बाद Lupin का शेयर 5 फीसदी टूटा है। दिसंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा 71.9 फीसदी टूटकर 153.4 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी का मुनाफा 546 करोड़ रुपये पर था। वहीं आय की बात करें तो दिसंबर तिमाही में यह 4,160.9 करोड़ रुपये से बढ़कर 4,322.2 करोड़ रुपये पर रहा है। जो कि सालाना आधार पर 3.9 फीसदी बढ़ा है।
जोमैटो के शेयर पर क्या है दिग्गज की राय
गोल्डमैन सैक्स ने जोमैटो पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 100 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि फूड डिलीवरी में ग्रॉस ऑर्डर वैल्यू कमजोर है। फूड डिलीवरी में GOV के आंकड़े अनुमान के मुताबिक रहे हैं। जबकि Blinkit के कारोबार से एडजस्टेड रेवेन्यू को सपोर्ट मिला है।जेफरीज ने जोमैटो पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 100 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि जोमैटो गोल्ड को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।
नोमुरा ने जोमैटो पर राय देते हुए कहा है कि फूड डिलीवरी बिजनेस, GOV से निराशा हाथ लगी है। उन्होंने कहा कि हमारा मानना है कि हाई मार्जिन और हाई ग्रोथ एक साथ हासिल करना मुश्किल है। लिहाजा ब्रोकरेज ने इस स्टॉक पर रिड्यूस रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 50 रुपये प्रति शेयर तय किया है।
नतीजों के बाद जोमैटो का शेयर 4% टूटा
आज शुरुआती कारोबार में ZOMATO का स्टॉक सुबह 9.19 बजे 4.04 फीसदी या 2.20 रुपये टूटकर 52.20 रुपये के स्तर पर कारोबार करता नजर आया। दरअसल दिसंबर तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड घाटा पिछले साल के दिसंबर तिमाही में 63.2 करोड़ रुपए से बढ़कर 346.6 करोड़ रुपए पर पहुंच चुका है। कंसोलिडेटड आय सलाना आधार पर 75.2% की बढ़त के साथ 1,948.2 करोड़ रुपए रही। कंपनी की EBITDA घाटे दिसंबर तिमाही के दौरा 366.2 करोड़ रुपए पर रही है।
MTAR Technologies पर फोकस
दिसंबर तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोन मुनाफा 31.4 करोड़ रुपए पर रहा। पिछले साल समान तिमाही में ये आंकड़ा 136.2 करोड़ रुपए पर रहा था। कंपनी की आय की बात करें तो यह भी करीब दोगुना होकर 160.2 करोड़ रुपए रही है।EBITDA 45 करोड़ रुपए से बढ़कर 97.4 करोड़ रुपए पर रही।इस दौरान मार्जिन करीब 110 बेसिस प्वॉइंट घटकर 28.09% पर रही।
बैंक ऑफ इंडिया में एफआईआई और एफपीआई की होल्डिंग
बैंक ऑफ इंडिया में एफआईआई/एफपीआई ने अपनी होल्डिंग को दिसंबर तिमाही में 1.12 फीसदी से बढ़ाकर 2.23 फीसदी कर दिया है। बैंक में अब विदेशी निवेशकों की संख्या 143 से बढ़कर 197 हो गई है। वहीं दिसंबर तिमाही में एमएफ ने भी अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है अब उनकी होल्डिंग 0.57 फीसदी से बढ़कर 1.34 फीसदी हो गई ।
10 फरवरी को आने वाले नतीजे
आज यानी 10 फरवरी को Mahindra and Mahindra, ABB India, PB Fintech, Abbott India, Alkem Laboratories, Ashoka Buildcon, Astrazeneca Pharma, BEML, BHEL, Dilip Buildcon, Delhivery, EIH, Glenmark Pharmaceuticals, JK Lakshmi Cement, KFin Technologies, Lemon Tree Hotels, Metropolis Healthcare, NALCO, Info Edge India और Oil India के दिसंबर तिमाही के नतीजे आने वाले हैं।
NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर
10 फरवरी को NSE पर सिर्फ 2 स्टॉक Ambuja Cements और Indiabulls Housing Finance F&O बैन में हैं। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।
Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल
निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 17811और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 17779 और 17726 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 17916 फिर 17948 और 18000 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
Nifty Bank
निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 41335और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 41245 और 41099 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 41626 फिर 41716 और 41861 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
09 फरवरी को कैसी थी बाजार की चाल
9 फरवरी को बाजार एक दायरे में ऊपर-नीचे होता रहा। कारोबार के अंत में सेंसेक्स-निफ्टी हल्की बढ़त के साथ बंद हुए। बाजार में किसी ताजे ट्रिगर के अभाव में जोश देखने को नहीं मिला। हालांकि राहत की बात ये रही की वोलैटिलिटी कुछ कम होती नजर आई। सेंसेक्स कल 142 अंकों की बढ़त के साथ 60806 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 22 अंकों की हल्की बढ़त लेकर 17893 पर बंद हुआ। बाजार को टेक्नोलॉजी, बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज शेयरों से सहारा मिला। लेकिन मेटल, फार्मा, चुनिंदा ऑटो और एफएमसीजी शेयरों ने बाजार पर दबाव बनाया।
LIC पर फोकस
दिसंबर तिमाही में इस बीमा कंपनी का मुनाफा 8,334.2 करोड़ रुपए रहा है। पिछले साल की समान तिमाही यें आंकड़ा करीब 235 करोड़ रुपए का था। प्रीमियम से कंपनी की कुल आय सलाना आधार पर करीब 14.5% की बढ़त के साथ 1.11 लाख करोड़ रुपए रही है। पहले साल का नए बिजनेस का प्रीमियम भी सलाना आधार पर करीब 11% की बढ़त के साथ 9,725 करोड़ रुपए रही है।
FIIs - DIIs के आंकड़े
घरेलू शेयर बाजार में कल यानी गुरूवार को कैश मार्केट में 145 करोड़ रुपए के शेयर बेचा है। घरेलू निवेशकों ने भी कल 205 करोड़ रुपए के शेयर बेचे हैं। फरवरी महीने में अब तक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने कुल 6,872 करोड़ रुपए की बिकवाली की है। जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने इस महीने अब तक कुल 6,744 करोड़ रुपयए की खरीदारी की है।
MSCI: अडानी ग्रुप की 4 कंपनियों का वेटेज घटा
MSCI ने अडानी ग्रुप के चार शेयर अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी ट्रांसमिशन, अडानी टोटाल गैस और ACC का वेटेज घटाया है। अदानी एंटरप्राइजेज के 16 करोड़ डॉलर के शेयर बिकेंगे। वहीं CG पावर और बैंक ऑफ बड़ौदा MSCI ग्लोबल इंडेक्स में शामिल हुआ। बायोकॉन इस इंडेक्स से बाहर हुआ है।
ग्लोबल मार्केट से संकेत कमजोर
ग्लोबल मार्केट से संकेत कमजोर नजर आ रहे है। एशियाई बाजार मिलाजुला कारोबार कर रहे है। SGX NIFTY में आधा परसेंट से ज्यादा की कमजोरी आई है। US FUTURES में भी फ्लैट कामकाज हुआ है।अमेरिकी बाजार कल एक परसेंट तक गिरे थे। Alphabet में गिरावट के चलते NASDAQ पर ज्यादा दबाव दिखा था।