Closing Bell: वौलेटिलिटी के बीच सपाट बंद हुआ बाजार, रियल्टी, आईटी, मेटल शेयर चमके - live stock market today feb 16 updates bse nse sensex nifty latest news interGlobe aviation shree cement garden Reach shipbuilders share price | Moneycontrol Hindi

लाइव ब्लॉग

FEBRUARY 16, 2023/ 3:41 PM

Closing Bell: वौलेटिलिटी के बीच सपाट बंद हुआ बाजार, रियल्टी, आईटी, मेटल शेयर चमके

Closing Bell: वीकली एक्सपायरी पर बाजार में ऊपरी स्तर से मुनाफावसूली देखने को मिली। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी रही। वहीं IT, रियल्टी, मेटल शेयरों मे तेजी देखने को मिली। फार्मा, इंफ्रा, एनर्जी इंडेक्स बढ़त पर बंद हुआ। बैंकिंग, ऑटो शेयरों में दबाव रहा

Story continues below Advertisement

 

Closing Bell: वौलेटिलिटी के बीच सपाट बंद हुआ बाजार

वीकली एक्सपायरी पर बाजार में ऊपरी स्तर से मुनाफावसूली देखने को मिली। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी रही। वहीं IT, रियल्टी, मेटल शेयरों मे तेजी देखने को मिली। फार्मा, इंफ्रा, एनर्जी इंडेक्स बढ़त पर बंद हुआ। बैंकिंग, ऑटो शेयरों में दबाव रहा।

ONGC, Tech Mahindra, Apollo Hospitals, Divis Labs और Nestle India निफ्ट

Closing Bell:  वौलेटिलिटी के बीच सपाट बंद हुआ बाजार, रियल्टी, आईटी, मेटल शेयर चमके Stock Market Today Live:
FEBRUARY 16, 20233:38 PM IST
Closing Bell: वौलेटिलिटी के बीच सपाट बंद हुआ बाजार
वीकली एक्सपायरी पर बाजार में ऊपरी स्तर से मुनाफावसूली देखने को मिली। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी रही। वहीं IT, रियल्टी, मेटल शेयरों मे तेजी देखने को मिली। फार्मा, इंफ्रा, एनर्जी इंडेक्स बढ़त पर बंद हुआ। बैंकिंग, ऑटो शेयरों में दबाव रहा। ONGC, Tech Mahindra, Apollo Hospitals, Divis Labs और Nestle India निफ्टी के टॉप गेनर रहा। वहीं BPCL, Bajaj Finance, HUL, HDFC Life और M&M निफ्टी के टॉप लूजर रहें। आईटी, मेटल और रियल्टी इंडेक्स 1 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुए।

आज के कारोबार में निफ्टी बैंक इंडेक्स 99.70 अंक यानी 0.24 फीसदी टूटकर 41,631.35 के स्तर पर बंद हुआ। वॉल्यूम के लिहाज से आज FEDERAL BNK और KOTAK BANK में सबसे ज्यादा बढ़त देखने को मिली।

वहीं निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में PI IND, HAL, MPHASIS, LTIM, SRF में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली और यह निफ्टी मिडकैप इंडेक्स के टॉप गेनर रहें।

FEBRUARY 16, 20233:26 PM IST
ALEMBIC PHARMA पर फोकस
- KARKHADI में F-3 यूनिट को EIR मिला।
- US FDA से F-3 यूनिट को EIR मिला।
- 18-30 अगस्त 2022 के बीच इकाई की जांच हुई थी।
FEBRUARY 16, 20233:10 PM IST
BEL पर फोकस
- LORA WEAPON SYSTEM के लिए करार किया
- इजराइल की कंपनी IAI के साथ करार किया।
FEBRUARY 16, 20232:51 PM IST

Kotak Mahindra बैंक ने बढ़ाई MCLR दर

कोटक महिंद्रा बैंक ने आज गुरुवार को मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट (K-MCLR) में 5 आधार अंकों (BPS) यानी 0.05 फीसदी की बढ़ोतरी की है। ये नई दरें 16 फरवरी 2023 से लागू होंगी। बैंक की वेबसाइट के अनुसार ओवरनाइट एमसीएलआर को रिवाइज कर 8.20 प्रतिशत कर दिया गया है। एक महीने के की एमसीएलआर को बढ़ाकर 8.45 फीसदी कर दिया गया है। तीन महीने के लिए बैंक ने MCLR को रिवाइज कर 8.60 फीसदी कर दिया है।

FEBRUARY 16, 20232:39 PM IST
HDFC ने NCDs के जरिए 25,000 करोड़ रुपए जुटाए
HDFC ने NCDs ( Non Convertible Debentures) के जरिए 25,000 करोड़ रुपये जुटा लिए है। कंपनी की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि 7.97 फीसदी ब्याज वाले एनसीडी को जबरदस्त बोली मिली है। इस खबर के बाद कंपनी के शेयर में आधा फीसदी की तेजी देखने को मिली।
FEBRUARY 16, 20232:28 PM IST

Tech Mahindra के शेयरों में तेजी,

Tech Mahindra का शेयर दो दिन में 15 फीसदी चढ़ गया है। बाजार में नये CEO की घोषणा की अटकलों से शेयर में तेजी का रुझान बना हुआ है। 3 मार्च को कंपनी की इंवेस्टर्स के साथ बैठक है। इस बैठक में नए CEO की घोषणा हो सकती है। एक्सर्ट्स का कहना है कि सस्ते वैल्यूएशन के चलते भी शेयर को सपोर्ट मिला है। हालिया तेज़ी के बाद भी शेयर 20x PE पर है। PE यानी price to earning ratio होता है । PE का आंकड़ा शेयर की वैल्युएशन की सही परख करता है। यानी जिस कंपनी का PE जितना कम होगा। वह वैल्युएशन के हिसाब से उतनी ही आकर्षक होगी।

FEBRUARY 16, 20232:11 PM IST
SHILPA MEDICARE पर फोकस
- बंगलुरु की यूनिट-6 UAE स्वास्थ्य मंत्रालय में रजिस्टर हुई है।
- रजिस्ट्रेशन के बाद कंपनी UAE में प्रोडक्ट बेच पाएगी।
FEBRUARY 16, 20231:53 PM IST

PI इंडस्ट्री का शेयर 9 फीसदी भागा

अच्छे नतीजों के बाद PI इंडस्ट्री में लगातार दूसरे दिन तेजी देखने को मिल रही है। PI Industries का शेयर 9 फीसदी भागा है। वहीं नवीन फ्लोरीन, दीपक नाइट्रेट, मंगलम ऑर्गैनिक जैसे दूसरे केमिकल शेयर भी जोश में नजर आ रहे है।

FEBRUARY 16, 20231:43 PM IST

q4 नतीजों के बाद नेस्ले का शेयर 2.5 फीसदी से ज्यादा भागा

नेस्ले के चौथी तिमाही में शानदार नतीजे पेश किए है। 10 सालों में सबसे बड़ी डबल डिजिट ग्रोथ देखने को मिली है। मार्जिन ने भी चौंकाया है। मुनाफा भी अनुमान से ज्यादा निकला है। नतीजों के बाद शेयर करीब 2.3 फीसदी की छलांग लगाता नजर आया है। फिलहाल स्टॉक 19764 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आज का इसका हाई 19,799.85 रुपये है जबकि डे लो 19,140.00 रुपये है।

FEBRUARY 16, 20231:39 PM IST

Vodafone Idea पर Nomura


इस शेयर पर Nomura ने अपनी रिपोर्ट में 'Reduce' की राय के साथ ही 5 रुपए प्रति शेयर का लक्ष्य दिया है। Nomura का कहना है कि कंपनी को लेकर अनिश्चितता बरकरार है और कंपनी के लिए बड़े स्तर पर फंड जुटाना अहम है. तीसरी तिमाही के नतीजे अनुमान से थोड़े बेहतर रहे । कंपनी पर भारी कर्ज के अलावा कई तरह के बकाये हैं, जिसके भुगतान के लिए फंड जुटाना अहम होगा। Nomura ने कहा है कि EV/EBITDA का अनुमान करीब 11.5x पर है।

FEBRUARY 16, 20231:23 PM IST

COMEX पर सोना 1 महीने के निचले स्तर पर फिसला

COMEX पर सोना 1 महीने के निचले स्तर पर फिसला है। 1 महीने में COMEX सोना 4% से ज्यादा फिसला है। COMEX पर सोना 1844 डॉलर के निचले स्तर पर पहुंचा है। वहीं MCX पर सोना 5 हफ्तों के निचले स्तर पर पहुंचा है। 2 दिन में MCX पर सोने का भाव 2.5% फिसला है। जबकि COMEX पर चांदी 3 महीनों के निचले स्तर पर- आ गई है। MCX पर चांदी 2 महीनों के निचले स्तर पर पहुंची है। डॉलर में मजबूती, अमेरिका में अनुमान से अच्छे आर्थिक आंकड़े से सोने की कीमतों पर दबाव बना हुआ है। आज डॉलर इंडेक्स 104 की ऊंचाई पहुंचा है।डॉलर इंडेक्स 1 महीने की ऊंचाई पर पहुंचा। जनवरी में US रिटेल सेल्स बढ़कर 3% हुई है। US में रिटेल सेल्स का अनुमान 1.2% था। US कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स बढ़कर 6.4% पर रहा है। US के बेहतर आंकड़ो से फेड की चिंता बढ़ी है।

FEBRUARY 16, 20231:10 PM IST

बाजार की अब तक की बड़ी बातें

वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार ऊपर से फिसला है। निफ्टी 18000 के ऊपर कारोबार कर रहा है। बैंक निफ्टी ने सारी बढ़त गंवाई है। मिडकैप में आउटपरफॉर्मेंस कर रहा है। IT, रियल्टी, हेल्थकेयर शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है। जबकि फाइनेंशियल सर्विस, ऑटो शेयरों में दबाव दिख रहा है। मिडकैप केमिकल, होटल शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है।

FEBRUARY 16, 202312:49 PM IST

Prestige Estates पर CLSA

सीएलएसए ने Prestige Estates पर खरीदारी की राय दी है। और स्टॉक के लिए 566 रुपये का लक्ष्य दिया है। सीएलएसए ने कहा है कि प्री-सेल मोमेंटम में मजबूती जारी लेकिन मार्जिन खास आकर्षक नहीं है। गाइडेंस से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। प्री-सेल का अनुमान बढ़ा है और वैल्युएशन आकर्षक स्तर पर नजर आ रहा है । सेक्टर की दूसरे शेयरों के मुकाबले डिस्काउंट पर है।

FEBRUARY 16, 202312:24 PM IST

पूरी हुई गेहूं के दूसरे चरण की नीलामी

गेहूं के दूसरे चरण की बिक्री ई-नीलामी के माध्यम से पूरी हो गई है। फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (Food Corporation of India) ने नीलामी के दूसरे चरण में 3.85 लाख मैट्रिक टन गेहूं की बिक्री की है। इस नीलामी में 1000 से भी ज्यादा व्यापारियों ने हिस्सा लिया और गेहूं की बिक्री की कीमत औसतन 2338 रुपए रही। नीलाम किए गए गेहूं की कीमत 901 करोड़ रुपए रही । जबकि गेहूं की औसत कीमत 2338 रुपए रही। इस नीलामी में फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (FCI) ने 15.25 लाख मैट्रिक टन गेहूं की बोलियां मंगाई थी।

FEBRUARY 16, 202312:06 PM IST
फोकस में BHARAT FORGE
- PARAMOUNT GROUP के साथ करार किया है।
- हेलीकॉप्टर के रोटर ब्लेड सिस्टम को बनाने के लिए करार किया है।
- हेलीकॉप्टर के रोटर ब्लेड, स्टोर मैनेजमेंट सिस्टम के लिए करार किया है।
- शेयर 2.35 फीसदी की बढ़त के साथ 855.30 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा हैं।
FEBRUARY 16, 202312:03 PM IST
NESTLE INDIA Q4 Result
कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 379 करोड़ रुपये से बढ़कर 628 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है जबकि आय 3,748 करोड़ रुपये से बढ़कर `4,257 करोड़ रुपये पर रही है। वहीं EBITDA 858 करोड़ रुपये से बढ़कर `973 करोड़ रुपये पर रही है। चौथी तिमाही में कंपनी का एक्सपोर्ट 150 करोड़ रुपये से बढ़कर 170 करोड़ रुपये पर रहा है। घरेलू बिक्री 14% बढ़कर `4,062 करोड़ रुपये पर रही है। `75/Sh के अंतरिम डिविडेंड का एलान है।
FEBRUARY 16, 202311:50 AM IST


Q3 नतीजों के बाद Torrent Power के शेयरों में उछाल

Q3 नतीजों के बाद Torrent Power के शेयर 10 फीसदी की तेजी दिखा रहे है। बता दें कि दिसंबर तिमाही में कंपनी का कंसालिडेटेड नेट मुनाफा सालाना आधार पर हायर इनकम के चलते 88 फीसदी बढ़कर 695 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। वहीं इसका ऑपरेशनल रेवेन्यू समान अवधि में 71 फीसदी उछलकर 6443 करोड़ रुपये हो गया। इसके अलावा कंपनी के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 22 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड को भी मंजूरी दी है जिसमें 13 रुपये का स्पेशल डिविडेंड भी शामिल है। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 22 फरवरी 2023 फिक्स किया गया है।

FEBRUARY 16, 202311:44 AM IST

Biocon पर Jefferies की राय

जेफरीज ने बायोकॉन में होल्ड रेटिंग दी है और इसके लिए 260 रुपये का लक्ष्य दिया है। जेफरीज ने कहा है कि तीसरी तिमाही के नतीजे हमारे अनुमान से कमजोर दिखे है।
नये बायोसिमिलर लॉन्च और Viatris के इंटीग्रेशन सबसे बड़ी चुनौती होगी। हालांकि जेनेरिक और रिसर्च सर्विसेज तीसरी तिमाही में मजबूत रहे है। Viatris के अधिग्रहण से बायोसिमिलर सेगमेंट की आय को बूस्ट मिला है। जेनेरिक के आउटलुक में सुधार दिख रहा है।

FEBRUARY 16, 202311:34 AM IST
जनवरी में गोल्ड इंपोर्ट 76% घटा (YoY)
रॉयटर्स के सरकारी सूत्रों के हवाले से मिली खबर के मुताबिक जनवरी में गोल्ड इंपोर्ट सालाना आधार पर 76% घटा है। जनवरी में गोल्ड इंपोर्ट 32 महीने में सबसे कम रही है। जनवरी में गोल्ड इंपोर्ट 76% घटकर 11 टन पररहा है। जबकि
FEBRUARY 16, 202311:18 AM IST
SIEMENS पर फोकस
- भारत में पहला 5G राउटर लॉन्च किया
- कंपनी ने भारत में अपना पहला INDUSTRY-READY 5G राउटर लॉन्च किया।
- मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री में डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन के लिए 5G राउटर लॉन्च किया है।
- कंपनी का कहना है कि इंडस्ट्रियल 5G से मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। इंडस्ट्रियल 5G से एक बड़े कस्टमर सेगमेंट को फायदा पहुंचेगा।
FEBRUARY 16, 202311:11 AM IST

Motherson Wiring पर Nomura

नोमुरा ने Motherson Wiring पर 'खरीदारी' की राय के साथ कवरेज शुरू किया है और इसके लिए 62 रुपये प्रति शेयर का लक्ष्य दिया है। नोमुरा का कहना है कि वायरिंग हारनेस में लीडर कंपनी, Sumitomo की हाई वोल्डेट में एक्सपर्ट होने का EV शेयर को फायदा होगा । प्रीमियमाइजेशन, ऑटोनॉमस/कनेक्टेड फीचर्स से EV की WH कंटेंट ड्राइव करने में मदद मिलेगी। FY23-25 के लिए EPS CAGR 27% तक रहने का अनुमान है जबकि FY25 के लिए वैल्यू 35x पर रह सकती है।
प्रीमियम वैल्युएशन बरकरार रहने का अनुमान है। ऊंचे ग्रोथ के मौकों से EVs में मार्केट शेयर बढ़ने का अनुमान है।

FEBRUARY 16, 202310:58 AM IST

Apollo Hospitals पर Jefferies की राय

जेफरीज ने Apollo Hospitals पर खरीदारी की राय दी है और स्टॉक के लिए 5,375 रुपये का लक्ष्य दिया है। जेफरीज का कहना है कि तीसरी तिमाही के नतीजे अनुमान से बेहतर दिखे है। EBITDA अनुमान से बेहतर लेकिन ज्यादा टैक्स की वजह से मुनाफा अनुमान से कमजोर रहा है। Apollo 24/7 में किसी तिमाही की सबसे बड़ी निवेश की वजह से EBITDA में गिरावट रही है। मैनेजमेंट ने कहा कि तिमाही निवेश ऊपरी स्तर पर जा चुका है, यहां से अब गिरावट की उम्मीद है। HealthCo की ब्रेकइवेन Q4FY24 तक पहुंचने का अनुमान है। चौथी तिमाही से ऊंचे हॉस्पिटल ऑक्यूपेंसी रह सकती है। FY24/25 के लिए EBITDA में 7%/8% की बढ़ोतरी का अनुमान है।

FEBRUARY 16, 202310:43 AM IST
AUROBINDO PHARMA फोकस में
- AUROBINDO PHARMA ने US FDA ने तेलंगाना API यूनिट I & III को VAI लिस्ट में डाला है।
- यूएस एफडीए ने कहा आपत्तियों पर कंपनी को खुद कदम उठाने की जरूरत है।
FEBRUARY 16, 202310:31 AM IST

Uskalvagu Limestone ब्लॉक के अंबुजा सीमेंट ने लगाई कम बोली

AMBUJA CEMENT ने ओडिशा में Uskalvagu Limestone ब्लॉक के लिए सबसे ज्यादा बोली लगाई है। ओडिशा में Uskalvagu Limestone ब्लॉक की अनुमानित भंडारण क्षमता 14.1 करोड़ टन रही है। फिलहाल एनएसई पर यह शेयर 8.40 रुपये यानी 2.44 फीसदी की बढ़त के साथ 346.85 रुपये का स्तर दिख रहा है।

FEBRUARY 16, 202310:16 AM IST

Heidelberg Cement पर Jefferies

जेफरीज ने Heidelberg Cement पर अंडरपफॉर्म रेटिंग की राय दी है और 140 रुपये का लक्ष्य दिया है। जेफरीज का कहना है कि EBITDA/टन में वॉल्यूम/रियलाइजेशन और ऊंचे खर्च की वजह से कमजोरी रही है। रियलाइजेशन में सुधार की रणनीति से वॉल्यूम और रियलाइजेशन पर असर संभव है। FY23/24 के लिए EBITDA में 26%/11% तक कटौती तीसरी तिमाही में कमजोरी को दर्शाता है । कंपनी ने जॉयदीप मुखर्जी को अगले मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त किया है।

FEBRUARY 16, 202310:09 AM IST

Vodafone Idea पर सीएलएसए की राय


सीएलएसए ने Vodafone Idea पर बिकवाली की राय दी है और इसके लिए 5 रुपये का लक्ष्य दिया है। सीएलएसए का कहना है कि तीसरी तिमाही की आय और EBITDA अनुमान से कम रहा है। ARPU बढ़ा लेकिन सब्सक्राइबर में गिरावट जारी है। सरकार ने बकाये पर ब्याज को इक्विटी में तब्दील किया है। FY23/25 के लिए अनुमान में 2-16% की कटौती की है। कंपनी को फंड जुटाने का इंतजार है।

FEBRUARY 16, 202310:06 AM IST

मार्केट अपडेट

बाजार में बढ़त के साथ कामकाज हो रहा है। 10 बजे के सेंसेक्स 379.85 अंक यानी 0.62 फीसदी की बढ़त के साथ 61654.94 के स्तर पर नजर आ रहा था। जबकि निफ्टी 111.50 अंक यानी 0.62 फीसदी की बढ़त के साथ 18127.30 के स्तर पर नजर आ रहा था।

FEBRUARY 16, 20239:56 AM IST

अदाणी ग्रुप के शेयरों में तेजी

वेटेज घटाने पर MSCI का फैसला टलने से अदाणी ग्रुप के शेयरों में रौनक देखने को मिल रही है। अदाणी टोटाल गैस में 17 सत्रों की गिरावट थमी है। शेयर 4 परसेंट से ज्यादा चढ़ा है। अदाणी ट्रांसमिशन में भी खरीदारी लौटी है। शेयर 5 सत्रों से लगातार लोअर सर्किट पर बंद हो रहा था ।

FEBRUARY 16, 20239:39 AM IST

INTERGLOBE AVIATION का शेयर ब्लॉक डील के बाद टूटा

INTERGLOBE AVIATION के शेयरों में ब्लॉक डील हुई है। 1.70 करोड़ शेयरों में कई बड़े सौदे हुए है। ब्लॉक डील की कुल वैल्यू 3,241 करोड़ रुपये है। ब्लॉक डील की खबर के बाद स्टॉक 5 फीसदी की गिरावट के साथ 1,904.05 रुपये पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

FEBRUARY 16, 20239:18 AM IST

बाजार की मजबूत शुरुआत

भारतीय बाजार की शुरुआत आज बढ़त के साथ हुई है। निफ्टी आज 18100 के आसपास खुला है। भारतीय बाजार की शुरुआत आज बढ़त के साथ हुई है। निफ्टी आज 18100 के आसपास खुला है। सेंसेक्स 328.28 अंक यानी 0.54 फीसदी की बढ़त के साथ 61,603.37 के स्तर पर नजर आ रहा था। जबकि निफ्टी 84.80 अंक यानी 0.48 फीसदी की बढ़त के साथ 18101.75 के स्तर पर नजर आ रहा था।

Adani Enterprises, Adani Ports, ONGC, Apollo Hospitals और Tech Mahindra निफ्टी के टॉप गेनर हैं। वहीं HDFC Life, SBI Life Insurance, Hero MotoCorp और Titan Company निफ्टी के टॉप लूजर हैं।

FEBRUARY 16, 20239:15 AM IST

NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर

16 फरवरी को NSE पर 4 स्टॉक BHEL,Punjab National Bank,Ambuja Cements और Indiabulls Housing Finance F&O बैन में हैं। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।

FEBRUARY 16, 20239:08 AM IST

प्री-ओपनिंग में बाजार की मजबूत चाल

बेंचमार्क इंडेक्स प्री-ओपनिंग के दौरान मजबूती के साथ बाजार खुलने के संकेत दे रहा है। 09:02 बजे के आसपास सेंसेक्स 215.43 अंक यानी 0.35 फीसदी की बढ़त के साथ 61490.52 के स्तर पर नजर आ रहा था। जबकि निफ्टी 78.50 अंक यानी 0.44 फीसदी की बढ़त के साथ 18094.30 के स्तर पर नजर आ रहा था।

FEBRUARY 16, 20238:57 AM IST

बिटकॉइन और इथेरियम में जबरदस्त तेजी

आज बिटकॉइन और इथेरियम में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। बीते 24 घंटे में बिटकॉइन करीब 11.28% की तेजी देखने को मिल रही, जिसके बाद ये 24,637 डॉलर के करीब पहुंच चुका है। इथेरियम में भी करीब 9% की तेजी देखने को मिली है। इसके पहले बिटकॉइन ने अंतिम बार अगस्त 2022 में 25,000 डॉलर का आंकड़ा पार किया था।

FEBRUARY 16, 20238:56 AM IST

Vedanta पर फोकस

कंपनी को ओडिशा में Sijimali Bauxite ब्लॉक के लिए चुना गया है. ब्लॉक की लोकेशन, साइज और क्वॉलिटी के लिए कंपनी रणनीतिक रूप से सबसे फिट पाया गया है। अनुमान के मुताबिक इस ब्लॉक में कुल 31.1 करोड़ टन बॉक्साइट का रिजर्व है।

FEBRUARY 16, 20238:51 AM IST

Bharat Dynamics पर फोकस

डिफेंस सेक्टर की इस कंपनी ने कई विदेशी और भारतीय कंपनियों के साथ 10 MoU साइन किया है। कंपनी ने ये MoU एयरो इंडिया 2023 के दौरान किया है। इन 10 कंपनियों में Thales, EDGE Group, AL Tariq (UAE) जैसी कंपनियों का नाम है।

FEBRUARY 16, 20238:33 AM IST

Patel Engineering पर फोकस

मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र सरकार के प्रोजेक्ट के लिए ये कंपनी अपनी जॉइंट वेंचर के साथ मिलाकर सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी बनकर उभरी है। इस नए ऑर्डर में कंपनी का हिस्सा करीब 1,006 करोड़ रुपए का है, जिसमें MP में सिंचाई सिस्टम प्रेशर का कंस्ट्रक्शन भी शामिल है। दोनों कंपनियों को कुल 16,809 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला है।

FEBRUARY 16, 20238:26 AM IST

FIIs-DIIs के आंकड़े

विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को कैश मार्केट में 432 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने कल 517 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। फरवरी महीने में अब तक FIIs ने कुल 2,354 करोड़ रुपए और DIIs ने 7,696 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।

FEBRUARY 16, 20238:14 AM IST

बुधवार को क्रूड की चाल में रही सुस्त

बुधवार को क्रूड ऑयल फ्यूचर्स में लगभग सपाट कारोबार रहा। दरअसल, डॉलर में मजबूती और ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका के बीच संभव है कि अर्थव्यवस्था में एक बार फिर सुस्ती देखने को मिले और ईंधन की मांग में कमी आए। ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 0.2% की हल्की गिरावट के साथ 85.38 डॉलर प्रति बैरल रहा। जबकि, WTI क्रूड का भाव 0.6% की गिरावट के साथ 78.59 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

FEBRUARY 16, 20238:06 AM IST

क्रूड प्रोडक्शन पर विंडफॉल टैक्स घटा

क्रूड प्रोडक्शन पर विंड फॉल टैक्स में 700 रुपए प्रति टन की कमी आई है। ATF और डीजल एक्सपोर्ट पर भी विंडफॉल टैक्स घटा है।

FEBRUARY 16, 20238:00 AM IST

IndiGo में आज बड़ी ब्लॉक डील संभव

INTERGLOBE AVIATION में आज करीब 3000 करोड़ की ब्लॉक डील संभव है। शोभा गंगवाल 4 परसेंट हिस्सेदारी बेच सकती हैं । फ्लोर प्राइस 5 परसेंट डिस्काउंट पर 1,875 रुपए प्रति शेयर है ।

FEBRUARY 16, 20237:57 AM IST

Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 17899 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 17856 और 17788 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 18037 फिर 18079 और 18148 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

Nifty Bank

निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 41531 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 41451 और 41321 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 41790 फिर 41871 और 42000 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

FEBRUARY 16, 20237:53 AM IST

15 फरवरी को कैसी रही थी बाजार की चाल

कल 15 फरवरी को बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी देखने को मिली। कारोबारी सत्र के आखिरी घंटे में आई अच्छी खरीदारी के दम पर निफ्टी इस साल 24 जनवरी के बाद पहली बार 18000 के अपने मनोवैज्ञानिक स्तर के ऊपर बंद होने में कामयाब रहा है। सेंसेक्स 243 अंकों की बढ़त के साथ 61275 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 86 अंकों की तेजी लेकर 18016 के स्तर पर बंद हुआ था। एफएमसीजी को छोड़कर कल लगभग सभी अहम सेक्टरों में खरीदारी देखने को मिली थी।

FEBRUARY 16, 20237:47 AM IST

ग्लोबल बाजारों से अच्छे संकेत


ग्लोबल मार्केट आज SUPPORTIVE नजर आ रहे है। एशिया मजबूत कारोबार कर रहा है। वहीं SGX निफ्टी में भी करीब 50 प्वाइंट की तेजी आई है। इधर अच्छे रिटेल सेल्स आंकड़ों के बावजूद अमेरिकी बाजारों में मजबूती दिखी और अमेरिकी बाजार बढ़त पर बंद हुए । वहीं नैस्डेक करीब 1% चढ़कर बंद हुआ। बता दें कि लगातार तीसरे दिन नैस्डेक में तेजी दिखी। इस बीच डाओ जोन्स 0.11 फीसदी और , S&P 500 इंडेक्स 0.28फीसदी चढ़े। S&P के 11 में से 9 सेक्टरों में तेजी दिखी।

FEBRUARY 16, 20237:47 AM IST

Stock Market Today Live: सुप्रभात दोस्तों, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।