Closing Bell: सेंसेक्स -निफ्टी लाल निशान में हुए बंद
Closing Bell: सेंसेक्स -निफ्टी लाल निशान में हुए बंद
कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार में बिकवाली का दबाव देखने को मिला। बैंकिंग, फार्मा, एनर्जी शेयरों में बिकवाली देखने को मिली । वहीं मेटल, PSE, रियल्टी, FMCG शेयरों में दबाव रहा। हालांकि मिडकैप, स्मॉलकैप इंडेक्स में दायरें में कारोबार करते नजर आए। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 311.03 अंक यानी 0.51 फीसदी की गिरावट के साथ 60,691.5
Stock Market Today Live:दिलीप बिल्डकॉन के शेयर 4 फीसदी भागे
दिलीप बिल्डकॉन के शेयर में 4 फीसदी की तेजी देखने को मिली।दरअसल कंपनी को 1,947.06 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। जिसके चलते आज इसके शेयरों में बढ़त देखने को मिली है। एक घोषणा में कंपनी ने कहा कि उन्हें मध्य प्रदेश जल निगम मर्यादित, भोपाल से एक प्रोजेक्ट के लिए मंजूरी मिली है। यह प्रोजेक्ट दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड-स्काईवे इंफ्राप्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड (DBL-SIPL JV) द्वारा की जाएगी।
बीएसई के ऑयल एंड शेयरों मे दबाव
बीएसई के ऑयल एंड गैस शेयरों में दबाव देखने को मिल रहा है। Aban, Hindustan Oil शेयरों में 2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल रही है। Asian Energy में 5.44 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है। Selan Expl. Tech का शेयर 3.13 फीसदी टूटा है जबकि ONGC और Oil India का शेयर करीब 1 फीसदी टूटा है।
BEML बोर्ड ने शांतनु रॉय को डायरेक्टर नियुक्त किया
BEML के बोर्ड मेंबर ने शांतनु रॉय (Shantanu Roy) को माइनिंग एंड कंस्ट्रक्शन बिजनेस के लिए डायरेक्टर पद पर नियुक्त किया है। शांतनु रॉय की नियु्क्ति 5 सालों के लिए की गई है। बीईएमएल का शेयर का भाव 2 फीसदी गिरावट के साथ 1,400.25 के स्तर पर नजर आ रहा था।
Lumax Auto का शेयर 12% भागा
ल्यूमैक्स ने इंटरनेशनल ऑटोमोटिव इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (IAC India) की 75 फीसदी हिस्सेदारी खरीद लिया है। इस खबर के बाद शेयर आज इंट्राडे में 12 फीसदी भागा है। ल्यूमैक्स ने यह हिस्सेदारी आईएसी ग्रुप से 587 करोड़ रुपये में खरीदी है। यह सौदा पूरी तरह से एसपीवी (एक्वीजिशन व्हीकल) के जरिए होगा और नगदी पेमेंट होगा। आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज इस सौदे को लेकर काफी उत्साहित हैं।ब्रोकरेज को यह सौदा सस्ता दिख रहा क्योंकि इसका लक्ष्य 90 करोड़ रुपये का ईबीआईटीडीए, 15 फीसदी मार्जिन और 35 फीसदी RoCE हासिल करने की है।
United Breweries के शेयरों में गिरावट
United Breweries का शेयर आज 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO ऋषि पार्डल (Rishi Pardal) ने 16 फरवरी को अपना इस्तीफा दे दिया था। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने यूनाइटेड ब्रेवरीज पर सीसीआई द्वारा लगाए गए जुर्माने को बरकरार रखने वाले NCLAT के आदेश पर रोक लगा दी है। बता दें कि UBL हाइनेकेन (HEINEKEN) का एक हिस्सा है।
SAMVARDHANA MOTHERSON पर जैफरीज की राय
जैफरीज ने SAMVARDHANA MOTHERSON को होल्ड रेटिंग दी है और स्टॉक के लिए 70 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। कंपनी ने एसएएस ऑटो सिस्टमटेकनिक में 100 फीसदी हिस्सेदारी ली है। जैफरीज का कहना है कि एसएएस कॉकपिट मॉड्यूल असेंबली और ऑटो सेक्टर को लॉजिस्टिक सर्विसेज मुहैया कराती है।
Sonata Software का शेयर 10 फीसदी भागा
सोनाटा सॉफ्टवेयर आज 10 फीसदी भागे है। Sonata Software को दिसंबर, 2022 में समाप्त तिमाही के दौरान दमदार नतीजों को फायदा मिल रहा है। दिसंबर तिमाही के नतीजों के बाद आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज (ICICI Securities) के एनालिस्ट्स ने सोनाटा की रेटिंग ‘होल्ड’ से बढ़ाकर ‘बाई’ कर दी है। हालांकि, स्टॉक उसके 725 रुपये के टारगेट प्राइस से ऊपर कारोबार कर रहा है।ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि नए सीईओ ने बड़ी डील्स और एक्विजिशन के दम पर कंपनी का आईटी सर्विसेज रेवन्यू चार साल में दोगुना करने का ऐलान किया है।
सालाना आधार पर ऑयलमील एक्सपोर्ट में बढ़ोतरी
ऑयलमील एक्सपोर्ट सालाना आधार पर 1.76 लाख टन से बढ़कर 4.72 लाख टन पर आ गई है। वहीं सोयामील एक्सपोर्ट 52,771 टन से बढ़कर 1.1 लाख टन पहुंच गई है। मस्टर्ड मील एक्सपोर्ट 16,164 टन से बढ़कर 2.3 लाख टन पर आ गई है जबकि कैस्टर मील एक्सपोर्ट 35,142 टन से बढ़कर38,847 टन रही है। ग्राउंडनट मील एक्सपोर्ट 152 टन से बढ़कर 6,020 टन रही है।
क्रूड प्राइस
आज ब्रेंट में हल्की खरीदारी देखने को मिल रही है। 84 डॉलर के नीचे ब्रेंट में कारोबार हो रहा है। 1 हफ्ते ब्रेंट 5% तक गिरा है। वहीं 78 डॉलर के नीचे WTI में कारोबार कर रहा है। आज WTI में हल्की खरीदारी देखने को मिली है। वहीं एमसीएक्स पर कच्चा तेल 6400 के नीचे पहुंच गया है। इस बीच जनवरी में भारत का रूस से तेल का आयात रिकॉर्ड 14 लाख बैरल प्रति दिन (बीपीडी) के स्तर पर पहुंच गया, जो दिसंबर की तुलना में 9.2 फीसदी ज्यादा है।
निफ्टी बैंक में गिरावट
निफ्टी बैंक दिन के निचले स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी बैंक के 12 में से 10 शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है। निफ्टी बैंक ऊपर से 350 प्वाइंट फिसला है। फिलहाल 12 बजे के आसपास सेंसेक्स 0.10 अंक नीचे टूटकर 61002.47 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 17.70 अंक की गिरावट के साथ 17926.50 के स्तर पर नजर आ रहा था।
वोडाफोन आइडिया पर गोल्डमैन सैक्स की राय
गोल्डमैन सैक्स ने अपने रिसर्च रिपोर्ट मे कहा है कि वोडाफोन आइडिया का स्टॉक अब तक से सबसे निचले स्तरों पर पहुंच सकता है। गोल्डमैन ने स्टॉक में 2.5 के लक्ष्य के साथ बिकवाली की सलाह दी है। यानि यहां से भी स्टॉक अपने एक तिहाई के स्तर तक नीचे गिर सकता है। आज के कारोबार में वोडाफोन आइडिया के स्टॉक में 4 फीसदी से ज्यादा गिरावट देखने को मिली है और स्टॉक आज 6.86 के स्तर तक टूट गया है।
NMDC Steel की मार्केट में एंट्री
NMDC Steel के शेयरों की शेयर मार्केट में आज शानदार एंट्री हुई और पहले ही दिन इसके शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए। पिछले साल नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (NMDC) ने अपने कारोबार को दो हिस्सों में बांटने का एलान किया था। इस डीमर्जर के तहत एनएमडीसी और एनएमडीसी स्टील का एलान किया गया। डीमर्जर के तहत एनएमडीसी के शेयरहोल्डर्स को एक इक्विटी शेयर पर एनएमडीसी स्टील के एक शेयर अलॉट हुए हैं। एनएमडीसी में सरकार की 60.79 फीसदी हिस्सेदारी है। यह कंपनी मिनिस्ट्री ऑफ स्टील के अंतर्गत आती है और इसका मुख्यालय हैदराबाद में स्थित है। यह देश में लोहे का अयस्क निकालने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी है।
Cipla पर मैक्वायरी की राय
मैक्वायरी ने सिप्ला पर आउटपरफॉर्म रेटिंग की राय दी है और इसके लिए 1235 रुपये का लक्ष्य दिया है। यूएस एफडीए ने कंपनी के एक प्लांट के लिए 8 ऑब्जर्वेशन के साथ फॉर्म 483 जारी किया है। प्लांट में प्रोवेंटिल, ब्रोवाना और पल्मीकोर्ट जैसी दवाओं का उत्पादन होता है। वहीं कई पाइपलाइन प्रोडक्ट का भी प्लांट से उत्पादन हो रहा है।
PNC Infratech की सब्सडियरी कंपनी ने फाइनेंशियल क्लोजर किया हासिल, शेयर 1.5% से ज्यादा चढ़ा
कंपनी की सब्सडियरी कंपनी सोनौली गोरखपुर हाईवे प्राइवेट लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश में हाईब्रिड एन्यूटी मोड पर NH-29E के सोनौली-गोरखपुर सेगमेंट को चार लेन का बनाने के लिए फाइनेंशियल क्लोजर हासिल किया है। परियोजना की बोली लागत 1,458 करोड़ रुपये है और रोड प्रोडक्ट के लिए कंस्ट्रक्शन पीरियड 730 दिन है। शेयर 1.61 फीसदी की बढ़त के साथ 321.20 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है।
BHARTI AIRTEL पर GOLDMAN SACHS की राय
गोल्डमैन सैक्स ने भारती एयरटेल पर खरीदारी की रेटिंग दी है। इसका टारगेट प्राइस 870 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि रिस्क रिवॉर्ड बेहतर है। बुल केस में 40% की तेजी संभव है। बेयर केस में 10% की गिरावट मुमकिन है। FY23-25 में वायरलेस रेवेन्यू में CAGR 15% ग्रोथ संभव है। रेवेन्यू बढ़ने से मार्जिन और फ्री कैश फ्लो में सुधार संभव है। 4G/5G कंवर्जन के चलते FY24 में टैरिफ हाइक संभव है।
शुरुआती कारोबार में सिप्ला 6% टूटा
सिप्ला का शेयर बाजार खुलने के शुरुआती कारोबार में 6 फीसदी से ज्यादा टूटा है। दरअसल US FDA ने फार्मा कंपनी की पीथमपुर मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी को 8 आपत्तियां जारी की हैं। US FDA ने 6 से 17 फरवरी, 2023 के दौरान फ्लांट का निरीक्षण किया था।
फिलहाल शेयर 58.40 रुपये 5.62 फीसदी की गिरावट के साथ 967.67 रुपये के आसपास कारोबार करता नजर आ रहा था।
सेंसेक्स में बढ़त, निफ्टी 18,000 के आसपास खुला
बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। निफ्टी आज 18000 के आसपास खुला है। सेंसेक्स 49.85 अंक यानी 0.08 फीसदी बढ़त के साथ 61052.42 के स्तर पर नजर आ रहा था। वहीं निफ्टी 0.30 अंक यानी 0.00 फीसदी की सपाट चाल के साथ 17944.50 के स्तर पर नजर आ रहा था।
Eicher Motors, Asian Paints, Dr Reddy's Labs, Power Grid Corp और Bajaj Finserv निफ्टी के टॉप गेनर हैं। वहीं Cipla, Adani Enterprises, Adani Ports, Wipro और Divis Labs टॉप लूजर हैं
प्री-ओपनिंग में बाजार की चाल सपाट
मिलेजुले ग्लोबल संकेतों के बीच प्री-ओपनिंग बाजार की सपाट शुरुआत देखने को मिल रही है। 09:02 बजे के आसपास सेंसेक्स 31.84 अंक यानी 0.05 फीसदी गिरकर 60,970.73 के स्तर पर नजर आ रहा था। वहीं निफ्टी 32.10 अंक यानी 0.18 फीसदी की बढ़त के साथ 17,976.30. के स्तर पर नजर आ रहा था।
Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल
निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 17897 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 17862 और 17805 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 18011 फिर 18047 और 18104 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
Nifty Bank
निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 40935 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 40785 और 40543 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 41419 फिर 41568 और 41811 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
बल्क डील
Pricol:ऑटोमोटिव कंपोनेंट मैन्युफैक्चरर मिंडा कॉरपोरेशन ने ओपन मार्केट ट्रांजैक्शन के जरिए प्रिकोल में 15.7 प्रतिशत हिस्सेदारी या 1.91 करोड़ इक्विटी शेयर हासिल की है। मिंडा ने प्रिकोल के 1.44 करोड़ शेयर 209 रुपये प्रति शेयर के औसत मूल्य पर खरीदे।
Prince Pipes and Fittings सरकारी पेंशन फंड ग्लोबल के खाते में Norges Bank ने ओपन मार्केट में लेनदेन के माध्यम से प्रिंस पाइप्स में 9.02 लाख शेयर या 0.81 प्रतिशत हिस्सेदारी 585 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर खरीदी है। हालांकि प्रमोटर्स विपुल जयंत छेडा और पराग जयंत छेडा ने समान एवरेज प्राइस पर कंपनी में 21.5 लाख शेयर या 1.94 प्रतिशत हिस्सेदारी बेची है।