Get App

लाइव ब्लॉग

Curated By: Sujata Yadav FEBRUARY 21, 2023 / 3:40 PM IST

Closing Bell: उतार-चढ़ाव के बीच सपाट बंद हुआ बाजार, पीएसयू बैंक, रियल्टी इंडेक्स 1% टूटे

Closing Bell: उतार-चढ़ाव के बीच बाजार में दायरे में कारोबार करता नजर आया। आज एनर्जी, PSE, इंफ्रा इंडेक्स हल्की बढ़त पर बंद हुए जबकि रियल्टी, IT शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। वहीं फार्मा, मेटल, ऑटो शेयरों पर दबाव रहा। सरकारी बैंकों से जुड़े शेयरों में गिरावट रही। ब्रॉडर मार्केट की बात करें तो मिडकैप, स्मॉलकैप इंडेक्स गिरावट पर बंद हुए। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 18.82 अंक यानी 0.03 फीसदी की गिरावट के साथ 60,672.72 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 17.90 अंक यानी 0.1 फीसदी की गिरावट के साथ 17,826.70 के स्तर पर बंद हुआ

Closing Bell: उतार-चढ़ाव के बीच सपाट बंद हुआ बाजार

उतार-चढ़ाव के बीच बाजार में दायरे में कारोबार करता नजर आया। आज एनर्जी, PSE, इंफ्रा इंडेक्स हल्की बढ़त पर बंद हुए जबकि रियल्टी, IT शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। वहीं फार्मा, मेटल, ऑटो शेयरों पर दबाव रहा। सरकारी बैंकों से जुड़े शेयरों में गिरावट रही। ब्रॉडर मार्केट की बात करें तो मिडकैप, स्मॉलकैप इंडेक्स गिरावट पर बंद हुए।

 Stock Market Today Live:
Stock Market Today Live:
FEBRUARY 21, 2023 / 3:34 PM IST
Closing Bell: उतार-चढ़ाव के बीच सपाट बंद हुआ बाजार
उतार-चढ़ाव के बीच बाजार में दायरे में कारोबार करता नजर आया। आज एनर्जी, PSE, इंफ्रा इंडेक्स हल्की बढ़त पर बंद हुए जबकि रियल्टी, IT शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। वहीं फार्मा, मेटल, ऑटो शेयरों पर दबाव रहा। सरकारी बैंकों से जुड़े शेयरों में गिरावट रही। ब्रॉडर मार्केट की बात करें तो मिडकैप, स्मॉलकैप इंडेक्स गिरावट पर बंद हुए।
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 18.82 अंक यानी 0.03 फीसदी की गिरावट के साथ 60,672.72 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 17.90 अंक यानी 0.1 फीसदी की गिरावट के साथ 17,826.70 के स्तर पर बंद हुआ।
NTPC, Britannia Industries, Reliance Industries, Divis Labs और Tata Steel निफ्टी के टॉप गेनर रहें। वहीं Adani Enterprises, Apollo Hospitals, Coal India, UPL और Bajaj Auto निफ्टी के टॉप लूजर रहें।
वहीं निफ्टी बैंक आज 0.07 फीसदी की गिरावट के साथ 40673.60 के स्तर पर बंद हुआ। FEDERAL BNK, HDFC BANK, ICICI BANK, AU BANK शेयरों में 1 फीसदी से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली जबकि BANK BARODA, BANDHAN BNK, INDUSIND BK, IDFC FIRSTB में करीब 2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली।
    FEBRUARY 21, 2023 / 3:20 PM IST

    Minda Corp के शेयरों में 4% की गिरावट

    मिंडा कॉर्पोरेशन (MCL) के शेयरों में आज मंगलवार को 4 फीसदी तक टूटे है। दरअसल, MCL ने Pricol में 15.7 फीसदी हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया है। इस डील के बाद से ही कंपनी के शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है।ऑटो पार्ट्स, कंपोनेंट्स से जुड़ी कंपनी मिंडा कॉर्पोरेशन ने Pricol में 15.7 फीसदी हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया है। यह डील 400 करोड़ रुपये में हुई है। MCL ने Pricol के लगभग 2 करोड़ इक्विटी शेयर 208.98 रुपये प्रति शेयर के भाव पर खरीदे हैं।

      FEBRUARY 21, 2023 / 3:18 PM IST

      इंडिया विक्स 14.12 के स्तर पर पहुंचा

      वौलेटिलिटी इंडेक्स इंडिया विक्स 14.12 के स्तर पर पहुंच गया है। जो कि एक दिन पहले 13.38 पर था। वौलेटिलिटी इंडेक्स का मतलब है कि अब पहले से ज्यादा निवेशकों को आशंका है कि आने वाले समय में बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। फिलहाल बाजार की नजर फेडरल रिजर्व की बैठक के मिनट्स पर है जिससे पता चलेगा कि आने वाले समय में दरों में बढ़ोतरी का क्या रुख रह सकता है।

        FEBRUARY 21, 2023 / 3:02 PM IST

        दिन के निचले स्तर पर फिसला बाजार,

        बाजार दिन के निचले स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी ऊपर से 120 प्वाइंट फिसला है। निफ्टी के 50 में से 35 शेयरों में गिरावट देखने को मिली जबकि सेंसेक्स के 30 में से 18 शेयरों में गिरावट रही। वहीं IT, रियल्टी शेयरों में गिरावट रही जबकि मेटल, फार्मा, ऑटो शेयरों पर दबाव देखने को मिल रहा है।

          FEBRUARY 21, 2023 / 2:44 PM IST

          अगले 5 दिनों तक सामान्य से ज्यादा तापमान संभव- मौसम विभाग

          मौसम विभाग के मुताबिक अगले 5 दिन तापमान ज्यादा रहेगा। ये तापमान सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले पांच दिन सेंट्रल और वेस्टर्न इंडिया में तापमान ज्यादा रहने की उम्मीद है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि 23 फरवरी तक पूर्वोत्तर भारत में छिटपुट से लेकर बड़े पैमाने पर बारिश हो सकती है। इससे पहले 20 फरवरी यानि कल दिल्ली में रिकॉर्ड तापमान दर्ज किया गया था। बीते 55 सालों में 20 फरवरी 2023 का दिन तीसरा सबसे गर्म दिन रहा है। इस दिन मौसम विभाग ने सफदरजंग में 33.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया था।

            FEBRUARY 21, 2023 / 2:40 PM IST
            DIVIS LAB ने JUNIPER NETWORKS के साथ करार किया
            DIVIS LAB ने JUNIPER NETWORKS के साथ करार किया है। कंपनी ने यह करार फार्मा मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के ऑटोमेटेड नेटवर्क इंफ्रा के लिए किया है। डिविश लैब्स का शेयर 0.57 फीसदी की बढ़त के साथ 2918 रुपये के आसपास एनएसई पर कारोबार कर रहा है। स्टॉक का डे हाई 2,928.30 रुपये है जबकि ड़े लो 2,883.20 रुपये है।
              FEBRUARY 21, 2023 / 2:26 PM IST

              IRB INFRA ने गुजरात में हाइवे प्रोजेक्ट के लिए जीती बोली

              - कंपनी को 2,132 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मिला है।

              - कंपनी ने गुजरात में हाइवे प्रोजेक्ट के लिए बोली जीती है।

              - कंपनी की मौजूदा ऑर्डर बुक 20,892 करोड़ रुपये है।

                FEBRUARY 21, 2023 / 2:12 PM IST

                Delhivery का शेयर 5 फीसदी भागा

                डेल्हीवरी आज 5.53 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। ब्रोकरेज फर्म ने इसमें निवेश के लिए 425 रुपये का टारगेट प्राइस (Delhivery Target Price) फिक्स किया है जो मौजूदा भाव से करीब 21 फीसदी अपसाइड है। डेल्हीवरी के शेयर अभी बीएसई पर 2.97 फीसदी के उछाल के साथ 350 रुपये के भाव (Delhivery Share Price) पर हैं। इसके शेयर अभी 482 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले 27 फीसदी डिस्काउंट पर है। डेल्हीवरी की घरेलू मार्केट में 24 मई 2022 को लिस्टिंग हुई थी।

                  FEBRUARY 21, 2023 / 1:49 PM IST

                  LUPIN पर फोकस

                  - US में Lurasidone Hydrochloride दवा लॉन्च की है।

                  - दवा का इस्तेमाल मानसिक बीमारी के इलाज में होता है।

                    FEBRUARY 21, 2023 / 1:33 PM IST

                    CYIENT ने THINGTRAX के साथ किया करार

                    CYIENT ने THINGTRAX के साथ करार किया है। कंपनी ने कॉस्ट घटाने और विस्तार बढ़ाने के लिए करार किया है। मैन्युफैक्चरर्स के लिए डाटा के जरिए कम लागत पर बेहतर आउटपुट मुहैया कराएगी। CYIENT का शेयर एनएसई पर 8.55 रुपये यानी 0.91 फीसदी की बढ़त के साथ 947.30 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है।

                      FEBRUARY 21, 2023 / 1:29 PM IST

                      IEX में 3% का उछाल

                      गर्मियों में बिजली की किल्लत कम करने के लिए सरकार का एक्शन शुरु हो गया है। इंपोर्टेड कोयले से चलने वाले प्लांट से पावर एक्सचेंजों को बिजली बेचने को कहा है। खबर से IEX में 3% का उछाल देखने को मिल रहा है। वहीं दूसरे पावर शेयर भी दौड़े है।

                        FEBRUARY 21, 2023 / 1:10 PM IST

                        CAPACITE INFRA को मिला 181 करोड़ रुपये ऑर्डर

                        - CAPACITE INFRA को IOC से `181 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला।

                        - अंधेरी में रेजिडेंशियल टावर बनाने के लिए ऑर्डर मिला ।

                          FEBRUARY 21, 2023 / 1:03 PM IST
                          GST के मोर्चे पर स्टील इंडस्ट्री को झटका
                          स्टील मैनुफैक्चिरिंग कंपनियों के लिए बुरी ख़बर है। सूत्रों के मुताबिक Metal Scarp पर रिवर्स चार्जेज के ज़रिए जीएसटी लगाने के प्रस्ताव को वित्तमंत्रालय ने खारिज कर दिया है। दरअसल इंडस्ट्री चाहती थी कि सरकार Scrap डीलरों की बजाय जीएसटी उन्हीं से वसूले ताकि वो आसानी से इस पर ITC रिफंड ले सकें। Ferrous and Non Ferrous दोनों तरह के स्क्रैप पर 18% GST लगता है।
                            FEBRUARY 21, 2023 / 12:45 PM IST

                            चीन के सहारे चढ़ा क्रूड

                            ब्रेंट क्रूड 84 डॉलर के करीब कारोबार कर रहा है। ब्रेंट कल 84.30 डॉलर तक पहुंचा था। 17 फरवरी को 81.80 डॉलर तक दाम लुढ़के थे। WTI में भी $77 के करीब कारोबार कर रहा है। आज भी WTI $77.38 तक पहुंचा है । IEA ने कहा कि 2023 में मांग बढ़ने की उम्मीद है। चीन में मांग बढ़ने की उम्मीद से कच्चे तेल के भाव चढ़े है।

                            बता दें कि चीन का इंपोर्ट 1.12 करोड़ BDP पहुंचने की उम्मीद है। चीन की रिफाइनिंग क्षमता बढ़कर 1.88 करोड़ BDP संभव है। मार्च से 5 लाख BPD उत्पादन रूस घटाएगा। EU प्रतिबंधों के विरोध में रूस उत्पादन घटाएगा। बाजार को 23 फरवरी को आनेवाले अमेरिकी फेड के मिनट्स का इंतजार है।

                              FEBRUARY 21, 2023 / 12:23 PM IST
                              BEST AGROLIFE पर फोकस
                              - नई कीटनाशक AMETRYN+2 और 4D+HALOSULFURON के लिए 20 साल का पेटेंट हासिल किया है।
                              - गन्ने की खेत में खरपतवार की रोकथाम में कीटनाशक मदद करेगा।
                                FEBRUARY 21, 2023 / 12:13 PM IST
                                PTC INDUSTRIES की सब्सिडियरी ने DASSAULT AVIATION साथ किया MoU
                                - कंपनी की सब्सिडियरी ने DASSAULT AVIATION के साथ MoU किया।
                                - TITANIUM CAST की सप्लाई के लिए MoU किया है।
                                - सब्सिडियरी ने TITANIUM CAST की सप्लाई के लिए DASSAULT AVIATION के साथ करार किया है।
                                - PTC INDUSTRIES का शेयर एनएसई पर 2.38 फीसदी की बढ़त के साथ 2800 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
                                  FEBRUARY 21, 2023 / 12:03 PM IST

                                  सोने-चांदी के दामों में गिरावट

                                  सोने-चांदी के दामों में गिरावट जारी है। इस महीने सोना अपने रिकॉर्ड हाई से सीधे 2700 रुपये तक सस्ता हुआ है। सोने ने अपनी कई महीनों की तेजी खो दी है और अब 56,100 रुपये के आसपास चल रहा है। वहीं, 70,000 का लेवल छूने वाली चांदी 65,200 के लेवल पर आ गई है। पिछले कई हफ्तों से सोना दबाव में कारोबार कर रहा है। इंटरनेशनल गोल्ड की बात करें तो यूएस गोल्ड 0.09% की गिरावट के साथ 1,850.20 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था। सिल्वर फ्यूचर 0.02% की गिरावट के साथ 21.715 डॉलर प्रति औंस पर था।
                                  वहीं एमसीएक्स पर सोना 56,148 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर चल जाता नजर आया जबकि चांदी 65,520 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

                                    FEBRUARY 21, 2023 / 11:44 AM IST
                                    GUJARAT AMBUJA EXPORTS का शेयर करीब 3% भागा
                                    GUJARAT AMBUJA EXPORTS ने गुजरात सरकार के साथ 333 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट के लिए MoU किया है। कंपनी हिम्मतनगर में प्लांट लगाएगी । कंपनी यह प्लांट 330 करोड़ रुपये की लागत से लगाएगी। फिलहाल शेयर एनएसई पर 6.70 रुपये यानी 2.83 फीसदी की बढ़त के साथ 244.85 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है।
                                      FEBRUARY 21, 2023 / 11:29 AM IST

                                      संवर्धन मदरसन पर नोमुरा और सीएलएसए की राय

                                      - नोमुरा संवर्धन पर न्यूट्रल है और स्टॉक के लिए 88 का लक्ष्य दिया है। नोमुरा का मानना है कि एसएएस की खऱीद से कंपनी को आय बढ़ाने के नए मौके मिलेंगे।

                                      - सीएलएसए ने संवर्धन मदरसन में 98 के लक्ष्य के साथ खरीद की सलाह दी है. सीएलएसए के मुताबिक स्टॉक के वैल्यूएशन अच्छे हैं और कंपनी को बड़े ईवी ओईएम में मौके मिल सकते हैं।

                                        FEBRUARY 21, 2023 / 11:14 AM IST
                                        UPI-PAYNOW पेमेंट सिस्टम लॉन्च
                                        UPI-PAYNOW पेमेंट सिस्टम लॉन्च हुआ है। UPI-PAYNOW भारत-सिंगापुर का पेमेंट सिस्टम है । क्रॉस बॉर्डर कनेक्टिविटी के लिए पेमेंट सिस्टम है। UPI-PAYNOW रियल टाइम पेमेंट सिस्टम है। भारत के UPI और सिंगापुर के PAYNOW के बीच करार हुआ है। भारत-सिंगापुर के बीच डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए UPI-PAYNOW पेमेंट सिस्टम लॉन्च किया गया है।
                                          FEBRUARY 21, 2023 / 11:05 AM IST

                                          मैरिको पर सिटी की राय

                                          सिटी ने मैरिको में 585 के लक्ष्य के साथ निवेश की सलाह दी है। सिटी ने उम्मीद जताई है कि कुछ प्रमुख ब्रांड के वॉल्यूम में उछाल देखने को मिल सकता है। वहीं मौजूदा तिमाही के शुरुआत से कारोबार में बढ़त के संकेत हैं। फूड और डिजिटल ब्रांड के संकेत भी अच्छे बने हुए हैं।

                                            FEBRUARY 21, 2023 / 10:49 AM IST
                                            SPICEJET
                                            - कंपनी 24 फरवरी को बोर्ड बैठक करेगी।
                                            - नई पूंजी जुटाने के विकल्पों पर विचार करेगी।
                                            - कर्ज को इक्विटी में बदलने पर विचार करेगी।
                                              FEBRUARY 21, 2023 / 10:47 AM IST

                                              अंबुजा सीमेंट, अदाणी पोर्ट में रौनक

                                              हिमाचल प्रदेश में ट्रक भाड़े का विवाद सुलझने से अंबुजा सीमेंट में रौनक देखने को मिल रही है। शेयर में करीब 3% का उछाल देखने को मिल रहा है। ACC में भी खरीदारी का मूड है। म्युचुअल फंड्स का बकाया चुकाने की खबर से अदाणी पोर्ट भी 2% चढ़ा है।

                                                FEBRUARY 21, 2023 / 10:38 AM IST

                                                हीरो मोटोकॉर्प पर सिटी की राय

                                                सिटी ने हीरो मोटोकॉर्प पर 3300 के लक्ष्य के साथ खरीद की सलाह दी है। सिटी के मुताबिक मैनेजमेंट को मांग में बढ़त की पूरी उम्मीद है। हालांकि रिकवरी 2 या 3 तिमाही से देखने को मिल सकती है। मिड लेवल की बाइक्स को लेकर कुछ चिंताएं बनी हुई हैं।

                                                  FEBRUARY 21, 2023 / 10:32 AM IST

                                                  भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन पर फोकस

                                                  BPCL चालू वित्त वर्ष (FY23) के दौरान NCDs के जरिए 1,500 करोड़ रुपये तक जुटाने की योजना बना रही है। डिबेंचर को बीएसई के डेट मार्केट सेगमेंट और भारत के नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव है।

                                                    FEBRUARY 21, 2023 / 10:22 AM IST

                                                    Samvardhana Motherson International पर मॉर्गेन स्टेनली की राय

                                                    -मॉर्गेन स्टेनली ने संवर्धन को अंडरवेट की सलाह दी है और इसके लिए 70 का लक्ष्य रखा है।

                                                    - मॉर्गेन के मुताबिक एसएएस से मार्जिन बेहतर हो सकते हैं।

                                                    - इससे कंपनी के लिए नई संभावनाएं खुल सकती हैं।

                                                      FEBRUARY 21, 2023 / 10:19 AM IST


                                                      OMCs शेयरों पर फोकस

                                                      मूडीज ने OMCs सेक्टर पर अपनी रिपोर्ट में IOCL, BPCL और HPCL का आउटलुक स्टेबल रखा है। मूडीज का कहना है कि कच्चे तेल में कमी से OMCs को फायदा होगा। क्रूड कीमतों में कमी से मार्केटिंग घाटा भी कम होगा। सरकार पिछले मार्केटिंग घाटे का भुगतान कर सकती है ।

                                                        FEBRUARY 21, 2023 / 10:08 AM IST

                                                        Bharti Airtel शेयर फोकस में, कंपनी ने 2 और सर्कल में बढ़ाया मिनिमम टैरिफ प्लान

                                                        कंपनी ने महाराष्ट्र और केरल सर्कल में मिनिमम टैरिफ प्लान बढ़ाया है। 22 में से 19 सर्कल में मिनिमम टैरिफ प्लान बढ़ा है। कोलकाता, गुजरात, MP में मिनिमम टैरिफ प्लान में बदलाव नहीं है। मॉर्गन स्टैनली का कहना है कि टैरिफ बढ़ने से आय में 1.3% से 1.5% की बढ़त संभव है। हालांकि मॉर्गन स्टैनली ने यह भी कहा है कि 4G टैरिफ दरें बढ़ाना कंपनी के लिए बड़ा ट्रिगर होगा।

                                                          FEBRUARY 21, 2023 / 9:57 AM IST

                                                          एशियन पेंट्स पर फोकस

                                                          सब्सिडियरी एशियन पेंट्स (पॉलिमर) ने दाहेज में विनाइल एसीटेट-एथिलीन इमल्शन (VAE) और विनाइल एसीटेट मोनोमर (VAM) के लिए एक मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी स्थापित करने के लिए गुजरात सरकार के साथ एक MoU में साइन किया है।

                                                            FEBRUARY 21, 2023 / 9:41 AM IST

                                                            मेटल इंडेक्स 1 फीसदी चढ़ा

                                                            बीएसई का मेटल इंडेक्स 1 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। APL Apollo, JSW Steel, Jindal Steel, Tata Steel, NALCO, sail, vedanta जैसे शेयरों 1-2 में तेजी देखने को मिल रही है।

                                                              FEBRUARY 21, 2023 / 9:32 AM IST

                                                              Bharti Airtel ने बढ़ाया टैरिफ, जानिए क्या है मॉर्गन स्टैनली की राय

                                                              भारती एयरटेल के इस कदम के बाद मॉर्गन स्टैनली ने कहा है कि अनुमान है कि ये प्लान जल्द ही पूरे देश में लागू हो जाएंगे। कंपनी ने एंट्री लेवल के टैरिफ प्लान को बढ़ाने में सबसे पहले कदम उठाया है। ऐसे मे दूसरी कंपनियों के कदमों को देखना जरूरी है। जिन्होने अभी तक प्रतिक्रिया नहीं दी। वहीं एयरटेल के द्वारा दरे बढ़ाने से कंपनी के मोबाइल कारोबार से आय बढ़ने की पूरी उम्मीद है। मॉर्गन स्टैनली ने भारती एयरटेल को ओवरवेट की रेटिंग दी और 860 का लक्ष्य दिया है. स्टॉक फिलहाल 780 के स्तर पर है।

                                                                FEBRUARY 21, 2023 / 9:20 AM IST

                                                                सेंसेक्स में बढ़त, निफ्टी 17,900 के आसपास खुला,

                                                                बाजार की शुरुआत आज पॉजिटीव नोट के साथ हुई है। निफ्टी आज 17900 के आसपास खुला है। 09.16 बजे के आसपास सेंसेक्स 139.96 अंक यानी 0.23 फीसदी की बढ़त के साथ 60,831.50 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 39.60 अंक यानी 0.22 फीसदी की बढ़त के साथ 17,884.20 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

                                                                  FEBRUARY 21, 2023 / 9:15 AM IST

                                                                  G R Infraprojects पर फोकस

                                                                  कंपनी ने दो प्रोजेक्ट के लिए बोलियां जीती हैं। जिनके लिए नेशनल हाइवे लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट द्वारा टेंडर आमंत्रित किए गए थे। इन प्रोजेक्ट में 1,875 करोड़ रुपये और 1,738 करोड़ रुपये की लागत से उत्तराखंड में गौरीकुंड से केदारनाथ और गोविंद घाट - घांघरिया - हेमकुंड साहिब से रोपवे का विकास, संचालन और रखरखाव शामिल है।

                                                                    FEBRUARY 21, 2023 / 9:06 AM IST

                                                                    प्री-ओपनिंग में बाजार में दिखी बढ़त

                                                                    प्री-ओपनिंग सेशन में बाजार में बढ़त दिखी है। सेंसेक्स 198.66 अंक यानी 0.33 फीसदी की बढ़त के साथ 60,890.20 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 69.90 क यानी 0.39 फीसदी की बढ़त के साथ 17914.50 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

                                                                      FEBRUARY 21, 2023 / 8:55 AM IST

                                                                      FII और DII के आंकड़ें

                                                                      NSE के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने 158.95 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 20 फरवरी को 86.23 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

                                                                        FEBRUARY 21, 2023 / 8:48 AM IST


                                                                        NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर

                                                                        21 फरवरी को NSE पर कोई स्टॉक F&O बैन में नहीं है। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।

                                                                          FEBRUARY 21, 2023 / 8:32 AM IST

                                                                          हिमाचल में ट्रक भाड़े का विवाद सुलझा

                                                                          अदाणी सीमेंट ने अंबुजा और ACC के लिए हिमाचल प्रदेश में ट्रक भाड़े का विवाद सुलझाया है। दरों में 10 से 12 फीसदी कटौती पर बात बनी है। उधर अदाणी पोर्ट ने SBI Mutual Funds का 1500 करोड़ का बकाया चुकाया है।

                                                                            FEBRUARY 21, 2023 / 8:23 AM IST

                                                                            Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

                                                                            निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 17818 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 17774 और 17703 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 17960 फिर 18004 और 18075 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

                                                                            Nifty Bank

                                                                            निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 40586 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 40418 और 40146 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 41130 फिर 41298 और 41571 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

                                                                              FEBRUARY 21, 2023 / 8:16 AM IST

                                                                              कल कैसी रही थी बाजार की चाल

                                                                              ऑटो और आईटी को छोड़कर सभी सेक्टरों में आई बिकवाली के चलते 20 फरवरी को बाजार में लगातार दूसरे दिन दबाव देखने को मिला। इस दबाव के चलते बेंचमार्क इंडेक्स अपने हाल के हाई से 1.6 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 311 अंक गिरकर 60692 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 100 अंकों की गिरावट के साथ 17845 के स्तर पर बंद हुआ।

                                                                                FEBRUARY 21, 2023 / 8:13 AM IST

                                                                                प्रिकॉल में सिर्फ वित्तीय निवेश: मिंडा

                                                                                मिंडा कॉर्प ने अपनी कॉनकॉल में साफ किया है कि प्रिकॉल के जबरन अधिग्रहण का इरादा नहीं है। 15.7% हिस्सेदारी के जरिये कंपनी ने सिर्फ financial investment किया है । भविष्य के दूसरे निवेश के लिए बैलेंस शीट मजबूत है।

                                                                                  FEBRUARY 21, 2023 / 8:08 AM IST

                                                                                  ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेत

                                                                                  ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेत नजर आ रहे है। एशिया में MIXED कामकाज हो रहा है। SGX NIFTY फ्लैट कारोबार कर रहा है। US FUTURES पर चौथाई परसेंट से ज्यादा का दबाव देखने को मिल रहा है। एक दिन की छुट्टी के बाद आज अमेरिकी बाजारों में फिर ट्रेडिंग शुरु होगी।

                                                                                    FEBRUARY 21, 2023 / 8:08 AM IST

                                                                                    Stock Market Today Live: सुप्रभात दोस्तों, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।