Closing Bell: लाल निशान में सेंसेक्स, निफ्टी 17750 के ऊपर हुआ बंद
Closing Bell: लाल निशान में सेंसेक्स, निफ्टी 17750 के ऊपर हुआ बंद
फरवरी एक्सपायरी के दिन बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला और बाजार गिरावट पर बंद हुआ। आज निफ्टी लगातार 5वें दिन गिरावट पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी बैंक निचले स्तर से सुधरकर बंद हुआ। आज के कारोबार में रियल्टी, एनर्जी, इंफ्रा शेयरों में गिरावट देखने को मिली। जबकि मेटल, FMCG इंडेक्स हल्की बढ़त पर बंद हुए।
कारोबार के
Closing Bell: लाल निशान में सेंसेक्स, निफ्टी 17750 के ऊपर हुआ बंद, रियल्टी, पावर स्टॉक टॉप लूजर
फरवरी एक्सपायरी के दिन बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला और बाजार गिरावट पर बंद हुआ। आज निफ्टी लगातार 5वें दिन गिरावट पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी बैंक निचले स्तर से सुधरकर बंद हुआ। आज के कारोबार में रियल्टी, एनर्जी, इंफ्रा शेयरों में गिरावट देखने को मिली। जबकि मेटल, FMCG इंडेक्स हल्की बढ़त पर बंद हुए।
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 139.18 अंक यानी 0.23 फीसदी की गिरावट के साथ 59,605.80 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 43.05 अंक यानी 0.25 फीसदी की गिरावट के साथ 17,511.25 के स्तर पर बंद हुआ।
घाटे में आया एलआईसी का अदाणी ग्रुप में निवेश
अदाणी ग्रुप की कंपनियों के स्टॉक में आई तेज गिरावट का असर एलआईसी के ग्रुप कंपनियों में निवेश पर पड़ा है। सीएनबीसी टीवी 18 की अपनी कैलकुलेशन के मुताबिक एलआईसी के निवेश का मौजूदा बाजार मूल्य उसके निवेश की कीमत से नीचे पहुंच गया है। गणना के मुताबिक 22 फरवरी के बंद भाव के आधार पर एलआईसी की ग्रुप कंपनियों में निवेश की वैल्यू 30221 करोड़ रुपये थी। हालांकि आज दोपहर के भाव के आधार वैल्यू 30 हजार करोड़ रुपये के करीब रह गई है। इससे पहले एलआईसी ने जानकारी दी थी कि खरीद वैल्यू 30127 करोड़ रुपये थी। यानि आज अदाणी ग्रुप में एलआईसी का निवेश मूल्य उसकी खरीद मूल्य से भी नीचे आ गया है।
मार्च के अंत तक ONDC पर रोज़ 5000 ट्रांजेक्शन होगा
मार्च के अंत ई कॉमर्स के ओपन प्लेटफॉर्म ONDC पर रोजाना 5 हज़ार ट्रांजेक्शन होने लगेगा। फिलहाल बीटा मोड पर चल रहे इस प्लेटफॉर्म से करीब 18000 मर्चेन्ट जुड़ चुके है। प्राईवेट ई कॉमर्स कंपनियों की मोनोपॉली से निपटने के लिए सरकार ने सबके लिए फ्री ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स ला रही है।
उत्पादन बढ़ाने की मिली मंजूरी, Sandur Manganese का शेयर 11% चढ़ा
बीएसई पर आज Sandur Manganese का शेयर इंट्राडे में 11 फीसदी भागा। दरअसल कंपनी को Central Empowered Committee से उत्पादन बढ़ाने को मंजूरी मिली है। उत्पादन 2.86 लाख टन से बढ़ाकर 5.82 लाख टन करने को मंजूरी मिली है। हालांकि कंपनी को अभी राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से मंजूरी का इंतजार है। अगले वित्तीय साल में उत्पादन बढ़ने की शुरुआत हो सकती है।
Sonata Software का शेयर 4 फीसदी चढ़ा
Sonata Software का शेयर बीएसई पर आज इंट्राडे में 4.5 फीसदी की बढ़त के साथ 721 रुपये के आसपास कारोबार करता नजर आया। बता दें कि कंपनी क्वांट सिस्टम्स का अधिग्रहण करेगी । कंपनी की नॉर्थ अमेरिका यूनिट अधिग्रहण करेगी। कंपनी डील के लिए $9.5 Cr का अपफ्रंट पेमेंट करेगी । शेयर में यह तेजी इस डील के कारण दिख रही है।
सोने-चांदी की चमक घटी
सोने का भाव MCX पर 5 हफ्तों के नीचे फिसला है। MCX पर सोने में 56000 के नीचे कारोबार हो रहा है। आज सोने का भाव MCX पर 55,851 तक गिरा है जबकि MCX पर सोने में लगातार तीसरे हफ्ते दबाव बना है। सोने का भाव 3 हफ्तों में करीब 3% गिरा है जबकि MCX पर चांदी में 65300 के नीचे कारोबार हो रहा है। 2 महीनों में चांदी का भाव 6% से ज्यादा गिरा है। इस बीच COMEX पर सोना 7 हफ्तों के निचले स्तर पर कारोबार कर रहा है। COMEX पर सोने में $1830 के नीचे कारोबार हो रहा है।
Yes Bank ने बढ़ाई अपनी FD दरें
यस बैंक ने अपनी एफडी की दरों में बढ़ोतरी कर दी है। बैंक ने जानकारी दी है कि उसने कुछ चुनिंदा अवधि वाली फिक्स्ड डिपॉजिट के लिए दरों में 0.25 फीसदी से 0.5 फीसदी तक की बढ़त की है। ये बढ़त 2 करोड़ से कम की जमा पर लागू होगी। बैंक के मुताबिक 21 फरवरी से नई दरों का फायदा उठाया जा सकता है। बढ़त के बाद अब यस बैंक में जमा रकम पर अधिकतम 8 फीसदी का ब्याज पाया जा सकता है। बैंक के मुताबिक 181 दिन से लेकर 271 दिन के बीच की अवधि के लिए दरों में 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। इस अवधि के लिए ग्राहक 6 फीसदी की दर पर ब्याज पा सकेंगे ।
THOMAS COOK ने PINE LABS के साथ किया पार्टनरशिप करार
- PINE LABS के साथ पार्टनरशिप करार किया है।
- विदेशी नागरिकों के लिए UPI पेमेंट सेवा मुहैया कराने का करार किया है।
- विदेशी नागरिकों को UPI सेवा मुहैया कराने के लिए PINE LABS के साथ पार्टनरशिप करार किया है।
- एनएसई पर 0.56 फीसदी की बढ़त के साथ शेयर 62.45 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है। स्टॉक का डे हाई 62.80 रुपये है और डे लो 61.50 रुपये है।
लोन डिफॉल्ट मामले 10% टूटा जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज के शेयर
जी एंटरटेनमेंट के खिलाफ दिवालिया याचिका मंजूर होने के बाद शेयर में बड़ी गिरावट आई है। लोन डिफॉल्ट मामले 10 परसेंट तक फिसला है। एनसीएलटी ने जी एंटरटेनमेंट के दिवाला प्रक्रिया को मंजूरी दे दी है। जी एंटरटेनमेंट के शेयर फिलहाल 9.18 फीसदी की गिरावट के साथ 187 रुपये के भाव पर ट्रेड हो रहे हैं। एनसीएलटी ने यह आदेश इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) की याचिका पर दिया है।
कैसा है आज सेक्टर का प्रदर्शन
आज बैंकिंग शेयरों को थोड़ी राहत मिली। शुरुआती कारोबार में निचले स्तरों पर आई खरीद की मदद से बैंकिंग और पीएसयू बैंक इंडेक्स हरे निशान में आने में कामयाब रहे। वहीं मेटल सेक्टर में आज तेजी का रुख रहा और इंडेक्स शुरुआती कारोबार में ही एक फीसदी की बढ़त के साथ दूसरे सेक्टर से आगे रहा। मीडिया और रियल्टी पहले घंटे के दौरान नुकसान में ही बने रहे, मीडिया इंडेक्स 2 फीसदी से ज्यादा टूटे।
फोकस में ओरिएंट सीमेंट
कंपनी ने अदाणी पावर महाराष्ट्र के साथ करार रद्द किया है। सितंबर 2021 में नॉन-बाइंडिंग करार किया था। महाराष्ट्र में 2 mt सीमेंट प्लांट लगाने की योजना थी। APML (Adani Power Maharashtra Ltd) ने इस करार को रद्द करने का अनुरोध किया। APML को MIDC (Maharashtra Industrial Development Corp) से जमीन लीज की मंजूरी नहीं मिली।
Tata Steel ने नीलाचल इस्पात में निवेश का पहला चरण पूरा किया
टाटा स्टील ने 21 फरवरी को 300 करोड़ रुपये में NINL (Neelachal Ispat Nigam Ltd) के 4.68 लाख शेयर खरीदे। NINL ने कंपनी में निवेश का पहला चरण पूरा किया है। डील के बाद NINL में हिस्सा बढ़कर 5.23% होगा। NINL के वर्किंग कैपिटल, कैपेक्स पर रकम का इस्तेमाल होगा। कलिंगनगर प्लांट और देनदारी में भी रकम का इस्तेमाल किया जाएगा। बता दें कि नीलांचल इस्पात निगम , टाटा स्टील की सब्सिडयरी है।
बाजार की सपाट शुरुआत
मिलेजुले ग्लोबल संकेतों के बीच बाजार की शुरुआत सपाट हुई है। सेंसेक्स 20.46 अंक यानी 0.03 फीसदी की गिरावट के साथ 59,724.52 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 23.00 अंक यानी 0.13 फीसदी की गिरावट के साथ 17,531.00 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
ONGC, HCL Tech, UPL, BPCL और TCS निफ्टी के टॉप गेनर हैं। वहीं Adani Enterprises, Adani Ports, Bajaj Finance, Asian Paints और Titan Company निफ्टी के टॉप लूजर हैं
प्री-ओपनिंग में बाजार में दिखी गिरावट
प्री-ओपनिंग में बाजार की कमजोर शुरुआत हुई है। सेंसेक्स 185.20 अंक यानी 0.31 फीसदी की गिरावट के साथ 59,559.78 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 69.30 अंक यानी 0.39 फीसदी की गिरावट के साथ 17,485.00 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं डॉलर के मुकाबले रुपया आज 7 पैसे मजबूत होकर 82.78 के स्तर पर खुला है। वहीं कल यानी बुधवार के कारोबार में 82.85 के स्तर पर बंद हुआ था।
क्रूड 3% फिसला, सोना भी नरम
फेडरल रिजर्व के मिनट्स जारी होने के बाद क्रूड में गिरावट बढ़ी है। भाव 3% से ज्यादा फिसलकर 80 डॉलर के करीब पहुंचा है। सोने की चमक भी फीकी पड़ी है। ब्रेंट का भाव कल $80.44 तक लुढ़का था। आज भी ब्रेंट में $81 के नीचे कारोबार कर रहा है। जबकि WTI में भी $75 के नीचे कारोबार कर रहा है। आज WTI का भाव $73.88 तक लुढ़का है। ब्रेंट, WTI का भाव 2 दिनों में करीब 4.50% गिरा है।
फेसबुक (मेटा) नई छंटनी की तैयारी
फेसबुक (मेटा) नई छंटनी की तैयारी कर रहा है । पिछले साल मेटा ने 13% कर्मचारियों की छंटनी की थी। गूगल ने कुछ कर्मचारियों से डेस्क दूसरों से बांटने को कहा है।एक रिपोर्ट्स के अनुसार मेटा के जारी रीस्ट्रक्चरिंग और डाउनसाइजिंग (वर्कफॉर्स यानी कम लोगों को रखना) प्रयास हजारों कर्मचारियों को प्रभावित कर सकते हैं।
क्या रहें केंद्रीय बैंकों के संकेत
बुधवार को ही भारतीय रिजर्व बैंक और फेडरल रिजर्व की पॉलिसी समीक्षा बैठक से जुड़े मिनट्स जारी हुए हैं। जिसके मुताबिक केंद्रीय बैंकों के लिए महंगाई फिलहाल सबसे बड़ी प्राथमिकता है। हालांकि अब केंद्रीय बैंकों को ग्रोथ को लेकर भी चिंता है। पहले शाम को रिजर्व बैंक की जानकारियां सामने आईं। बैठक के मिनट्स के मुताबिक रिजर्व बैंक महंगाई दर को नियंत्रित करने के लिए प्रतिबद्ध है। हालांकि उसकी नजर ग्रोथ पर भी बनी हुई है। वहीं ज्यादातर फेड अधिकारी दरें 0.25% बढ़ाने के पक्ष में है। कुछ फेड अधिकारी 0.50% दरें बढ़ाने के समर्थन में दिखाई दे रहे है।
Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल
निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 17526 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 17469 और 17376 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 17712 फिर 17769 और 17862 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
Nifty Bank
निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 39901 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 39752 और 39511पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 40382 फिर 40531 और 40772 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
एफएंडओ स्टॉक्स
एफएंडओ के संकेतों पर नजर रखें तो गेल, परसिस्टेंट सिस्टम्स, संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल और ग्लेनमार्क में लॉन्ग बिल्डअप देखने को मिला. वहीं टोरेंट पावर, जेके सीमेंट, एमसीएक्स इंडिया, रेमको सीमेंट्स और पॉलिकैब इंडिया में ओआई और कीमतों दोनों में गिरावट दर्ज हुई। जूबिलैंट फूडवर्क्स, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, कंटेनर कॉर्पोरेशन और नवीन फ्लोरीन में शॉर्ट बिल्डअप देखने को मिला है। दूसरी तरफ वोल्टास, एल्कैम लैब, बजाज ऑटो, इप्का लैब और कमिंस इंडिया में शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली।
22 फरवरी को कैसी रही थी बाजार की चाल
बुधवार के कारोबार में शेयर बाजार 1.5 फीसदी से ज्यादा टूट कर बंद हुआ है। बैंकिंग सेक्टर में लगातार पांचवे सत्र में नुकसान देखने को मिला है। वहीं अदाणी ग्रुप के स्टॉक्स निफ्टी में सबसे ज्यादा नुकसान दर्ज करने वाले स्टॉक रहे। सेंसेक्स 928 अंक गिरकर 59,745 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 272 अंक टूटकर 17554 के स्तर पर बंद हुआ।
ग्लोबल बाजारों से मिले-जुले संकेत
ग्लोबल बाजारों से मिलेजुले संकेत मिल रहे है। एशिया में नरमी देखने को मिल रही है। SGX निफ्टी और डाओ फ्यूचर्स में हल्की बढ़त देखने को मिल रही है। अमेरिकी बाजारों में कल MIXED कारोबार रहा । डाओ जोन्स, S&P500 इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। 11 में से 9 सेक्टोरल इंडेक्स में दबाव दिखा।