Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News FEBRUARY 28, 2025 / 3:39 PM IST

Stock Market Highlights: सेंसेक्स 1414 अंक टूटा, निफ्टी 22150 के नीचे हुआ बंद, लाल निशान में रहा सभी सेक्टर

Stock Market Highlights: कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1414.33 अंक यानी 1.90 फीसदी की गिरावट के साथ 73,198.10 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 420.35 अंक यानी 1.86 फीसदी की गिरावट के साथ 22,124.70 के स्तर पर बंद हुआ।

Stock Market Highlights: मार्च सीरीज के पहले दिन बाजार में लालिमा छाई रही। बाजार करीब 9 महीने के निचले स्तर पर बंद हुआ निफ्टी में 8 महीने की बड़ी इंट्रा-डे गिरावट रही। BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स में बिकवाली देखने को मिली। मिडकैप, स्मॉलकैप इंडेक्स में जोरदार बिकवाली रही। IT, ऑटो, PSE इंडेक्स सबसे ज्यादा गिरे । एनर्जी, फार्मा, मेटल शेयरों में बिकवाली रही। कारोबार के अंत में सेंसेक्स

 Stock Market Live Updates: निफ्टी में 8 महीने की बड़ी इंट्राडे गिरावट देखने को मिला। निफ्टी IT इंडेक्स में करीब 4.5% की गिरावट आई जबकि निफ्टी ऑटो इंडेक्स में करीब 4% की गिरावट देखने को मिल रही हैं
Stock Market Live Updates: निफ्टी में 8 महीने की बड़ी इंट्राडे गिरावट देखने को मिला। निफ्टी IT इंडेक्स में करीब 4.5% की गिरावट आई जबकि निफ्टी ऑटो इंडेक्स में करीब 4% की गिरावट देखने को मिल रही हैं
FEBRUARY 28, 2025 / 3:37 PM IST

Stock Market Highlights:बाजार करीब 9 महीने के निचले स्तर पर बंद हुआ

मार्च सीरीज के पहले दिन बाजार में लालिमा छाई रही। बाजार करीब 9 महीने के निचले स्तर पर बंद हुआ । निफ्टी में 8 महीने की बड़ी इंट्रा-डे गिरावट रही। BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स में बिकवाली देखने को मिली। मिडकैप, स्मॉलकैप इंडेक्स में जोरदार बिकवाली रही। IT, ऑटो, PSE इंडेक्स सबसे ज्यादा गिरे । एनर्जी, फार्मा, मेटल शेयरों में बिकवाली रही।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1414.33 अंक यानी 1.90 फीसदी की गिरावट के साथ 73,198.10 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 420.35 अंक यानी 1.86 फीसदी की गिरावट के साथ 22,124.70 के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 29 शेयरों में गिरावट रही जबकि निफ्टी के 50 में से 45 शेयर लाल निशान में बंद हुए। निफ्टी बैंक के 12 में से 10 शेयरों में गिरावट रही । रुपया 30 पैसे कमजोर होकर 87.50/$ पर बंद हुआ। मिडकैप 1,222 प्वाइंट गिरकर 47,915 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक 399 प्वाइंट गिरकर 48,345 पर बंद हुआ।

    FEBRUARY 28, 2025 / 3:25 PM IST

    Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

    आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 22300, 22400 और 22500 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 22200, 22100 और 22000 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 48600, 48800 और 49000 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 48200, 48000 और 47700 के स्तर पर एक्टिव नजर आये।

      FEBRUARY 28, 2025 / 3:02 PM IST

      Stock Market Live Updates:CROMPTON पर मॉर्गन स्टैनली की राय

      मॉर्गन स्टैनली ने CROMPTON पर अंडरवेट रेटिंग की राय दी है और इसके लिए 352 रुपये का टारगेट सेट किया है। ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी ने नया मोटर Nucleus लॉन्च किया। रेवेन्यू मिक्स में प्रीमियम का हिस्सा बढ़ाने पर फोकस है। पोर्टफोलियो में प्रीमियमाइजेशन का हिस्सा 40% करने का लक्ष्य है। औसत फैंस की तुलना में प्रीमियम फैंस के मार्केट में दोगुनी ग्रोथ है

        FEBRUARY 28, 2025 / 2:37 PM IST

        Stock Market Live Updates: कैपिटल मार्केट से जुड़े शेयरों की पिटाई

        बाजार में भारी गिरावट से कैपिटल मार्केट से जुड़े शेयर भी टूटे है। BSE 10% फिसलकर वायदा का टॉप लूजर बना। MCX भी 7% गिरा है। साथ ही एंजेल वन, CDSL और CAMS में भी तेज गिरावट देखने को मिल रही है

          FEBRUARY 28, 2025 / 2:24 PM IST

          Stock Market Live Updates:Nirmal Bang Securities के नीरव छेड़ा की निफ्टी पर

          Nirmal Bang Securities के नीरव छेड़ा ने कहा कि निफ्टी ने 22500 के अहम लेवल्स को तोड़ दिया है। इसमें अब अगला सपोर्ट 22011 पर दिख रहा है। उसके बाद 21950 ये निफ्टी के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण सपोर्ट है। अगर इंट्राडे में निफ्टी ये अमह लेवल तोड़ता है तो इसमें और ज्यादा बिकवाली देखने को मिल सकती है। वैसे भी निफ्टी में करेंट लेवल से और 100 प्वाइंट तक गिरावट आ सकती है। लिहाजा निफ्टी में आज के दिन बाईंग के मौके नहीं तलाशने चाहिए। पिछले 5 महीनों के दौरान स्टॉक्स में 40 परसेंट से ज्यादा की गिरावट नजर आई है। इंडेक्स करीब 20 परसेंट डाउन हुआ है।अब यहां से छोटा सा बाउंस देखने को मिल सकता है। अगर ऐसा हुआ तो अगले आठ दस दिने अच्छे गुजर सकते हैं। निफ्टी में 22000 के करीब तीन से चार दिन के शॉर्टटर्म के लिए बाईंग मौके देखे जा सकते हैं लेकिन इंट्राडे में दूर रहना चाहिए।

            FEBRUARY 28, 2025 / 2:11 PM IST

            Stock Market Live Updates:क्या ₹1,000 से ऊपर जा सकता है टाटा मोटर्स का शेयर

            हालिया गिरावट के बावजूदअभी भी कम से कम 3 एनालिस्ट्स को टाटा मोटर्स के शेयरों का भाव दोबारा ₹1,000 से ऊपर जाने की उम्मीद है। Haitong Securities ने स्टॉक का सबसे ऊंचा 1,300 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है, जो मौजूदा स्तर से लगभग दोगुना बढ़ने का संकेत देता है। Axis Capital और Reliance Securities ने टाटा मोटर्स के लिए 1,100 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। टाटा मोटर्स के शेयर को कवर करने वाले 34 एनालिस्ट्स में से 20 ने इसे खरीदने, 9 ने होल्ड करने और 5 ने इसे बेचने की सलाह दी है। Jefferies ने टाटा मोटर्स के लिए सबसे कम 625 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है।

              FEBRUARY 28, 2025 / 1:55 PM IST

              Stock Market Live Updates:Afcons Infra पर IT का सर्वे

              Afcons Infra समेत शापूरजी पलोनजी ग्रुप की कुछ कंपनियों पर IT का सर्वे आया। मुंबई और दिल्ली के ठिकानों पर सर्वे हो रहा है।

                FEBRUARY 28, 2025 / 1:46 PM IST

                Stock Market Live Updates:बाजार में गिरावट क्यों?

                ट्रेड वॉर बढ़ने का डर, Nvidia के नतीजों के बाद IT सेक्टर में गिरावट, एफआईआई की लगातार भारी बिकवाली बाजार में गिरावट का कारण है। वहीं निफ्टी में अहम टेक्निकल स्तर टूटे है। रिकॉर्ड ऊंचाई के निफ्टी करीब 16% फिसला है और यह 9 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा। मिडकैप रिकॉर्ड ऊंचाई के करीब 22% फिसला है

                  FEBRUARY 28, 2025 / 1:31 PM IST

                  Stock Market Live Updates:जीईपीएल कैपिटल के रिसर्च हेड विज्ञान एस सावंत की बाजार पर राय

                  जीईपीएल कैपिटल के रिसर्च हेड विज्ञान एस सावंत का कहना है कि निफ्टी के लिए 22,800, 23,250 पर रेजिस्टेंस और 22,000, 21,800 पर सपोर्ट है। 22,000 के लक्ष्य के लिए 22,500 से नीचे निफ्टी फ्यूचर्स बेचें। 22,800 पर स्टॉप-लॉस लगाएं। विज्ञान एस सावंत का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए 49,800, 50,800 पर रेजिस्टेंस और 47,800, 46,000 पर सपोर्ट है। बैंक निफ्टी फ्यूचर्स को 47,800 से नीचे बेचें, 46,000 के लक्ष्य के लिए, 48,550 का स्टॉप-लॉस लगाएं।

                    FEBRUARY 28, 2025 / 1:03 PM IST

                    Stock Market Live Updates:निफ्टी 22,150 के नीचे फिसला

                    निफ्टी 400 प्वाइंट से ज्यादा फिसलकर करीब 9 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा है

                    । निफ्टी 22150 के नीचे कामकाज कर रहा है। बैंक निफ्टी की भी सेहत खराब है। बैंक निफ्टी 550 अंक टूटा है। मिडकैप और स्मॉलकैप का हाल बेहाल है ये दोनों इंडेक्स 3 परसेंट से ज्यादा फिसले है।

                      FEBRUARY 28, 2025 / 12:53 PM IST

                      Stock Market Live Updates:VOLTAS को 15 करोड़ रुपये का टैक्स डिमांड ऑर्डर मिला

                      वोल्टास को 15 करोड़ रुपये का टैक्स डिमांड ऑर्डर मिला है। उत्तराखंड GST कमिश्नर से 15 करोड़ रुपये का टैक्स डिमांड ऑर्डर मिला है।

                        FEBRUARY 28, 2025 / 12:25 PM IST

                        Stock Market Live Updates:2024-25 के लिए EPFO ब्याज दर 8.25% पर बरकरार- सूत्र

                        सूत्रों के हवाले से मिली खबर के मुताबिक EPFO ने 2024-25 के लिए 8.25% ब्याज दर तय किया। 2024-25 के लिए EPFO ब्याज दर 8.25% पर बरकरार रखा। भविष्य निधि (PF) पर FY25 के लिए ब्याज 8.25% है।

                          FEBRUARY 28, 2025 / 12:19 PM IST

                          Stock Market Live Updates: सेंसेक्स करीब 1,000 प्वाइंट फिसला

                          निफ्टी में 300 प्वाइंट से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल रही है । मिडकैप इंडेक्स करीब 1,500 प्वाइंट फिसला है। मिडकैप इंडेक्स दिन के निचले स्तर पर कामकाज कर रहा है। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली बढ़ी है। सेंसेक्स करीब 1,000 प्वाइंट फिसला है।

                            FEBRUARY 28, 2025 / 11:59 AM IST

                            Stock Market Live Updates:ANGEL ONE के कुछ डाटा पर साइबर अटैक हुए

                            ANGEL ONE के कुछ डाटा पर साइबर अटैक हुए। कल ANGEL ONE के कुछ डाटा पर साइबर अटैक की शिकायतें मिलीं। साइबर अटैक की शिकायत मिलने के बाद कंपनी ने तत्काल क्रेडेंशियल बदले है। फॉरेंसिक पार्टनर के साथ मिलकर साइबर अटैक केअसर की जांच कर रहे हैं। साइबर अटैक का क्लाइंट की सिक्योरिटी पर कोई असर नहीं।

                              FEBRUARY 28, 2025 / 11:50 AM IST

                              Stock Market Live Updates:मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के चंदन तापड़िया की बाजार पर राय

                              मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के चंदन तापड़िया का कहना है कि निफ्टी के लिए 22,650, 22,800 पर रेजिस्टेंस और 22,250, 22,400 पर सपोर्ट है। 22,650 पर रेजिस्टेंस के साथ उछाल पर निफ्टी वायदा बेचें और 22,400/22,250 के स्तर तक टारगेट रखें। चंदन तापड़िया का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए 48,950, 49,150 पर रेजिस्टेंस और 48,250, 48,500 पर सपोर्ट है। 48,950 पर रेजिस्टेंस के साथ उछाल पर बैंक निफ्टी वायदा बेचें और 48,500/48,250 के स्तर तक नीचे की ओर लक्ष्य रखें।

                                FEBRUARY 28, 2025 / 11:32 AM IST

                                Stock Market Live Updates:OLA ELECTRIC ने फरवरी में 25,000 यूनिट बेचे

                                ओला इलेक्टिक ने फरवरी में 25,000 यूनिट बेचे है। 2Ws EV में कंपनी का मार्केट शेयर 28% बरकरार है।

                                  FEBRUARY 28, 2025 / 11:20 AM IST

                                  Stock Market Live Updates:चॉइस ब्रोकिंग में डेरिवेटिव विश्लेषक हार्दिक मटालिया की बाजार पर राय

                                  चॉइस ब्रोकिंग में डेरिवेटिव विश्लेषक हार्दिक मटालिया का कहना है कि निफ्टी के लिए 22,700, 22,800 पर रेजिस्टेंस और 22,500, 22,300 पर सपोर्ट है। 22,800 के स्तर के करीब बढ़ने पर निफ्टी फ्यूचर्स को बेचें। 22,300-22,000 के लक्ष्य के लिए, क्लोजिंग बेसिस पर 23,000 का स्टॉप-लॉस रखें।हार्दिक मटालिया का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए 49,000, 49,300 पर रेजिस्टेंस और 48,500, 48,200 पर सपोर्ट है। बैंक निफ्टी वायदा को 49,300 के स्तर के निकट बढ़ने पर बेचें, 48,500-48,000 के लक्ष्य के लिए, क्लोजिंग बेसिस पर 49,500 का स्टॉप-लॉस लगाएं।

                                    FEBRUARY 28, 2025 / 11:08 AM IST

                                    Stock Market Live Updates:HP Telecom का शेयर 6% प्रीमियम पर हुआ लिस्ट

                                    एचपी टेलीकॉम के शेयर ढहते मार्केट में प्रीमियम भाव पर लिस्ट होने के बाद टूट गए। इसका आईपीओ 2 गुना से कम ही सब्सक्राइब हो पाया था। आईपीओ के तहत 108 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज NSE SME पर इसकी 115.05 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 6.53 फीसदी का लिस्टिंग गेन (HP Telecom Listing Gain) मिला। हालांकि आईपीओ निवेशकों की खुशी थोड़ी ही देर में फीकी हो गई जब शेयर 118 रुपये तक पहुंचने के बाद टूट गए।

                                      FEBRUARY 28, 2025 / 10:57 AM IST

                                      Stock Market Live Updates:कोल इंडिया का शेयर 2.5% चढ़ा

                                      कमजोर बाजार में भी कोल इंडिया मजबूत खड़ा है। कोल इंडिया का शेयर 2.5 फीसदी की बढ़त के साथ वायदा का टॉप गेनर्स में शामिल हुआ कंपनी ने SUBSIDIRY के कोयले के दाम बढ़ाए है। ब्रोकरेज भी बुलिश MORGAN STANLEY की ओवरवेट रेटिंग दी है।

                                        FEBRUARY 28, 2025 / 10:36 AM IST

                                        Stock Market Live Updates:Swasth Foodtech की फ्लैट लिस्टिंग के बाद लगा लोअरसर्किट

                                        जीरो वेस्ट कंपनी चलाने वाली स्वस्थ फूडटेक के शेयर आज BSE SME पर फ्लैट लिस्ट होने के बाद टूटकर लोअर सर्किट पर आ गए। सबसे तगड़ा शॉक खुदरा निवेशकों को लगा क्योंकि उन्होंने ही इसमें सबसे अधिक पैसे लगाए थे। आईपीओ के तहत 94 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE SME पर इसकी 94 रुपये पर ही एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को कोई लिस्टिंग गेन नहीं मिला। आईपीओ निवेशकों की और शॉक तब लगा जब शेयर टूट गए। टूटकर यह 89.30 रुपये (Krystal Integrated Services Share Price) के लोअर सर्किट पर आ गया यानी कि आईपीओ निवेशक अब 5 फीसदी घाटे में हैं।

                                          FEBRUARY 28, 2025 / 10:28 AM IST

                                          Stock Market Live Updates:वायदा के नए खिलाड़ियों की जमकर पिटाई

                                          वायदा के नए खिलाड़ियों की जमकर पिटाई हो रही है। पतंजलि फूड्स 9% टूटा है। टाटा टेक भी 4% फिसलकर अब तक के निचले स्तर पर पहुंचा है। टीटागढ़ और IREDA भी 4-6% गिरे है IIFL फाइनेंस पर भी दबाव देखने को मिल रहा है।

                                            FEBRUARY 28, 2025 / 10:11 AM IST

                                            Stock Market Live Updates: IT इंडेक्स 3% से ज्यादा फिसला

                                            IT शेयरों में जोरदार पिटाई देखने को मिल रही है। आईटी इंडेक्स 3% से ज्यादा फिसला है। 200 DMA तोड़ने के 4 दिन के अंदर 3 हजार प्वाइंट गंवाए है। विप्रो, टेक महिंद्रा और PERSISTENT 5% तक की गिरावट आई है।

                                              FEBRUARY 28, 2025 / 9:59 AM IST

                                              Stock Market Live Updates:मेटल और ऑटो शेयरों का बुरा हाल

                                              मेटल और ऑटो शेयरों का भी बुरा हाल हुआ है। निफ्टी ऑटो इंडेक्स करीब 2.5 फीसदी टूटा है। M&M, अशोक लेलैंड, मारुति में 3-4% की गिरावट देखने को मिली है तो वहीं WELCORP, हिदुस्तान जिंक और वेदांता 2-3% लुढ़के है।

                                                FEBRUARY 28, 2025 / 9:54 AM IST

                                                Stock Market Live Updates:जुबिलेंट फूडवर्क्स पर एमके ग्लोबल की राय

                                                घरेलू ब्रोकरेज कंपनी एमके ग्लोबल ने जुबिलेंट फूडवर्क्स पर 'ऐड' रेटिंग बरकरार रखते हुए कंपनी के लिए अपना टारगेट पहले के 800 रुपये से घटाकर 750 रुपये प्रति शेयर कर दिया। ब्रोकरेज ने कहा, "मार्जिन गाइडेंस से हमारे मार्जिन अनुमान में 120-130 बीपीएस की कटौती होती है। हमारे एसओटीपी-आधारित लक्ष्य मूल्य में एक प्रतिशत की कटौती होती है।"

                                                  FEBRUARY 28, 2025 / 9:40 AM IST

                                                  Stock Market Live Updates:निफ्टी 8 महीने के निचले स्तर पर

                                                  बाजार में गिरावट बढ़ी है। निफ्टी 8 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा। निफ्टी 22300 के नीचे फिसला है। मिडकैप, स्मॉलकैप में बिकवाली बढ़ी है। स्मॉलकैप इंडेक्स 2% से ज्यादा फिसला है जबकि मिडकैप इंडेक्स 48,000 के नीचे फिसला है। निफ्टी के 50 में से 47 शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है।

                                                    FEBRUARY 28, 2025 / 9:18 AM IST

                                                    Stock Market Live Updates:सेंसेक्स 620 अंक लुढ़का, निफ्टी 22350 के नीचे

                                                    बाजार की शुरुआत आज गिरावट के साथ हुई। सेंसेक्स 620.32 अंक यानी 0.92 फीसदी की गिरावट के साथ 73,932.14 के स्तर पर कारोबार कर रहा। वहीं निफ्टी 216.70 अंक यानी 0.96 फीसदी की गिरावट के साथ 22,328.35 के स्तर पर कारोबार कर रहा।

                                                      FEBRUARY 28, 2025 / 9:06 AM IST

                                                      Stock Market Live Updates:निफ्टी पर रणनीति

                                                      अनुज सिंघल ने कहा कि STBT ट्रेडर्स खुलते ही मुनाफा बुक कर सकते हैं। निफ्टी के 21,400 के बड़े सपोर्ट पर खुलने की उम्मीद है। पोजिशनल शॉर्ट्स पर स्टॉप लॉस ट्रेल करके कैरी किया जा सकता है। निफ्टी के लिए नया ट्रेलिंग स्टॉप लॉस 22,600 पर होगा। अगर आज भी दिन के निचले स्तर पर बंद हुए तो ट्रेलिंग स्टॉप लॉस फिर बदला जा सकता है। मौजूदा स्विंग में निफ्टी 21,800-22,000 तक फिसल सकता है। निफ्टी का पहला सपोर्ट 22,400 पर है जबकि अगला सपोर्ट 22,200 पर है। इस बाजार में अब कोई लेवल आधारित रजिस्टेंस नहीं है। इस बाजार में सेंटिमेंट आधारित रजिस्टेंस है। जहां रैली फेल हो वहां बेचने की रणनीति जारी रखें।

                                                        FEBRUARY 28, 2025 / 9:06 AM IST

                                                        Stock Market Live Updates:प्री-ओपनिंग में बाजार में दबाव

                                                        प्री-ओपनिंग में बाजार में दबाव देखने को मिल रहा है। सेंसेक्स 311.03 अंक यानी 0.41 फीसदी की गिरावट के साथ 74,291.67 के स्तर पर कारोबार कर रहा। वहीं निफ्टी 58.90 अंक यानी -0.26 फीसदी की गिरावट के साथ 22,486.15के स्तर पर कारोबार कर रहा।

                                                          FEBRUARY 28, 2025 / 9:01 AM IST

                                                          Stock Market Live Updates:बैंक निफ्टी पर रणनीति

                                                          बैंक निफ्टी एक बार फिर जनवरी और फरवरी के निचले स्तर 48,000 तक फिसल सकता है। 48,000 के बाद अगला बड़ा सपोर्ट 47,000 पर आएगा। जैसे निफ्टी का शुरुआती प्वाइंट 21,800 था, वैसे बैंक निफ्टी के लिए 47,000 था। दिक्कत ये है कि बीच-बीच में ताकतवर शॉर्ट कवरिंग भी हो सकती है। शॉर्ट करके कैरी करने वालों का ही पैसा बन रहा है। इंट्रा-डे में मार्केट शॉर्ट्स को इतना रिवॉर्ड नहीं कर रहा है। कल भी सुबह एक रैली हुई जो बंद होते-होते फेल हो गई। जहां रैली फेल हो वहां शॉर्ट ट्रेड लें।

                                                            FEBRUARY 28, 2025 / 8:44 AM IST

                                                            Stock Market Live Updates:मेहता इक्विटीज के प्रशांत तापसे की बाजार पर राय

                                                            मेहता इक्विटीज के प्रशांत तापसे का कहना है कि बाजार आज मिलेजुले रुझान के साथ बंद हुआ। ट्रेडरों ने पिछले कुछ हफ्तों में बिकवाली देखने के बाद एक्सपायरी के दिन सावधानी बरतना पसंद किया। भारत के महंगे वैल्यूशन के चलते पिछले 3-5 महीनों से विदेशी फंड भारी बिकवाली कर रहे हैं वहीं कमजोर होते रुपए के साथ चल रही टैरिफ संबंधी चिंताओं ने निवेशकों को बेचैन किया हुआ है।

                                                              FEBRUARY 28, 2025 / 8:42 AM IST

                                                              Stock Market Live Updates: जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के रिसर्च हेड विनोद नायर की बाजार पर राय

                                                              जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के रिसर्च हेड विनोद नायर का कहना है कि माइक्रोफाइनेंस कंपनियों और एनबीएफसी के लिए लेंडिंग नियमों को आसान बनाने के आरबीआई के फैसले से फाइनेंशियल सेक्टर में तेजी आई। हालांकि सेंसेक्स-निफ्टी सपाट बंद हुए। ग्लोबल मार्केट में निगेटिव रुख रहा और अमेरिकी टैरिफ नीतियों को लेकर नई चिंताओं के कारण घरेलू ब्रॉडर मार्केट की धारणा कमजोर रही। चल रहे ट्रेड टेंशन के बीच,निवेशकों की नजर अब अमेरिकी और घरेलू जीडीपी आंकड़ों पर लगी हुई है।

                                                                FEBRUARY 28, 2025 / 8:30 AM IST

                                                                Stock Market Live Updates:तुहिन कांता पांडे SEBI के नए चेयरमैन

                                                                वर्तमान में वित्त और राजस्व सचिव के रूप में कार्यरत तुहिन कांत पांडे को तीन साल के कार्यकाल के लिए भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) का नया चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है। ओडिशा कैडर के 1987 बैच के भारतीय प्रशासनिक अधिकारी (आईएएस) पांडे, माधबी पुरी बुच का स्थान लेंगे, जिनका सेबी प्रमुख के रूप में कार्यकाल 28 फरवरी को समाप्त हो रहा है।

                                                                  FEBRUARY 28, 2025 / 8:16 AM IST

                                                                  Stock Market Live Updates: प्रोग्रेसिव शेयर्स के निदेशक आदित्य गग्गर की बाजार पर राय

                                                                  प्रोग्रेसिव शेयर्स के निदेशक आदित्य गग्गर का कहना है कि भारतीय शेयर बाजारों ने मंथली एक्सपायरी वाले दिन कारोबार की शुरुआत बढ़त के साथ की लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही बढ़त बनाए रखा मुश्किल हो गया। निफ्टी आज सीमित दायरे में रहा और अंततः 2.50 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 22,545.05 पर बंद हुआ। सेक्टोरल फ्रंट पर मेटल और बैंक निफ्टी स्टॉक सबसे अच्छे प्रदर्शन करने वाले रहे। जबकि मीडिया और रियल्टी सेक्टर में कमजोरी रही। मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स ने फ्रंटलाइन इंडेक्स की तुलना में खराब प्रदर्शन किया। इनमें 1.14 फीसदी और 1.64 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। तकनीकी नजरिए से देखें तो निफ्टी 50 के लेवल्स अपरिवर्तित रहे हैं। इसके लिए 22,400 पर सपोर्ट और 22,720 पर रेजिस्टेंस कायम है। कुल मिलाकर मंदी का रुख जारी है।

                                                                    FEBRUARY 28, 2025 / 8:13 AM IST

                                                                    Stock Market Live Updates: NFOs के लिए SEBI का नया नियम

                                                                    सेबी ने NFO में जुटाई रकम के निवेश के लिए समय सीमा तय की है। नई रकम को 30 दिनों के अंदर निवेश करना होगा। नया नियम 1 अप्रैल से लागू होगा। AMCs शेयरों पर फोकस रहेगा।

                                                                      FEBRUARY 28, 2025 / 8:12 AM IST

                                                                      Stock Market Live Updates:सब्सिडियरी पर अतिरिक्त चार्ज लगाएगी

                                                                      कोल इंडिया पर फोकस रहेगा। कंपनी सब्सिडियरी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स के माइन्स पर एक्स्ट्रा चार्ज लगाएगी। 1 मई से 300 रुपए प्रति टन चार्ज लगाने का एलान किया है। एस्ट्रा चार्ज से करीब 4000 करोड़ अतिरिक्त आय संभव है।

                                                                        FEBRUARY 28, 2025 / 8:03 AM IST

                                                                        Stock Market Live Updates:आज से वायदा में नए शेयरों की एंट्री

                                                                        आज से वायदा में 5 नए शेयर शामिल होंगे । टाटा टेक, IREDA, IIFL, PATANJALI FOODS, TITAGARH RAIL की एंट्री होगी।

                                                                          FEBRUARY 28, 2025 / 8:01 AM IST

                                                                          Stock Market Live Updates: SEBI ने छोटू PMS की गाइडलाइंस जारी की

                                                                          मार्केट रेगुलेटर सेबी ने छोटू PMS यानी SPECIALIZED INVESTMENT FUNDS की गाइडलाइंस जारी की। हर AMC 7 SIF लॉन्च कर सकेगी। कम से कम 10 लाख रुपये का निवेश करना होगा। फंड मैनेजर F&O में लॉन्ग और शॉर्ट दोनों तरह की पोजिशन ले सकेगा। 25% पोजिशन UNHEDGED रख सकता है।

                                                                            FEBRUARY 28, 2025 / 8:01 AM IST

                                                                            Stock Market Live Updates:27 फरवरी को कैसी रही थी बाजार की चाल

                                                                            27 फरवरी को भारतीय इक्विटी इंडेक्स सपाट स्तर पर बंद हुए। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 10.31 अंक या 0.01 फीसदी बढ़कर 74,612.43 पर और निफ्टी 2.50 अंक या 0.01 फीसदी गिरकर 22,545.05 पर बंद हुआ।

                                                                              FEBRUARY 28, 2025 / 7:58 AM IST

                                                                              मार्केट लाइव ब्लॉग

                                                                              सुप्रभात दोस्तों, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।