Closing Bell: सेंसेक्स 326 अंक टूटा, निफ्टी 17,300 के आसपास हुआ बंद
Closing Bell: FIN NIFTY एक्सपायरी के दिन बाजार में बिकवाली देखने को मिली। निफ्टी लगातार 8वें दिन गिरावट के साथ बंद हुआ। निफ्टी में करीब 4 साल बाद लगातार 8वें सत्र में दबाव देखने को मिला। 5 सत्रों में गिरावट के बाद मिडकैप में रिकवरी आई है। फार्मा, एनर्जी, मेटल, IT शेयरों में बिकवाली देखने को मिल रहा है। इंफ्रा, FMCG शेयरों पर दबाव देखने को मिला। फरवरी बिक्री आंकड़े से पहले ऑटो शेयरों में तेजी देखने को मिला
Closing Bell: सेंसेक्स 326 अंक टूटा, निफ्टी 17,300 के आसपास हुआ बंद
FIN NIFTY एक्सपायरी के दिन बाजार में बिकवाली देखने को मिली। निफ्टी लगातार 8वें दिन गिरावट के साथ बंद हुआ। निफ्टी में करीब 4 साल बाद लगातार 8वें सत्र में दबाव देखने को मिला। 5 सत्रों में गिरावट के बाद मिडकैप में रिकवरी आई है। फार्मा, एनर्जी, मेटल, IT शेयरों में बिकवाली देखने को मिल रहा है। इंफ्रा, FMCG शेयरों पर
Closing Bell: सेंसेक्स 326 अंक टूटा, निफ्टी 17,300 के आसपास हुआ बंद
FIN NIFTY एक्सपायरी के दिन बाजार में बिकवाली देखने को मिली। निफ्टी लगातार 8वें दिन गिरावट के साथ बंद हुआ। निफ्टी में करीब 4 साल बाद लगातार 8वें सत्र में दबाव देखने को मिला। 5 सत्रों में गिरावट के बाद मिडकैप में रिकवरी आई है। फार्मा, एनर्जी, मेटल, IT शेयरों में बिकवाली देखने को मिल रहा है। इंफ्रा, FMCG शेयरों पर दबाव देखने को मिला। फरवरी बिक्री आंकड़े से पहले ऑटो शेयरों में तेजी देखने को मिला।
Cipla, Hindalco Industries, Dr Reddy's Laboratories, ONGC और Tata Steel निफ्टी का सबसे बड़ा लूजर रहा। वहीं Adani Enterprises, Adani Ports, Asian Paints, Britannia Industries और Power Grid Corporation निफ्टी का सबसे बड़ा गेनर रहा।
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 326.23 अंक यानी 0.55 फीसदी की गिरावट के साथ 58,962.12 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी 88.75 अंक यानी 0.51 फीसदी की गिरावट के साथ 17,303.95 के स्तर पर बंद हुआ।
NTPC पर फोकस
- कंपनी ने 660 MW क्षमता वाले नॉर्थ करनपुरा यूनिट में कामकाज शुरू किया है।
- शेयर एनएसई पर इस वक्त 0.46 फीसदी की गिरावट के साथ 171.60 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है। स्टॉक का डे हाई 173.00 रुपये है जबकि डे लो 170.45 रुपये है।
SEBI ने इन कंपनियों के आईपीओ को दी मंजूरी
- SEBI ने LOHIA CORP के IPO को मंजूरी दी ।
- SEBI ने IRM ENERGY के IPO को मंजूरी दी है
- IRM ENERGY, CADILA PHARMA ग्रुप की कंपनी है ।
- SEBI ने FIRSTMERIDIAN BUSINESS के IPO को भी मंजूरी दी है।
जी एंटरटेंनमेंट का शेयर 7% से ज्यादा भागा
मई वायदा कॉन्ट्रैक्ट शुरू करने के NSE के फैसले से जी एंटरटेंनमेंट में रौनक देखने को मिल रही है। शेयर करीब 7 परसेंट उछला है। निफ्टी मीडिया इंडेक्स में भी 1.5 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिल रही है। बता दें कि NSE ने ज़ी एंटरटेनमेंट के मई वायदा कॉन्ट्रैक्ट शुरू किए। NCLAT से राहत के बाद NSE ने फैसला लिया। 24 फरवरी को NCLAT ने NCLT के आदेश पर रोक लगाई। दिवालिया प्रक्रिया मामले में NCLAT से राहत मिली।
ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत
बाजारों के लिए ग्लोबल संकेत पॉजिटिव नजर आ रहे है। एशिया में मजबूती देखने को मिल रही है। SGX NIFTY में फ्लैट कामकाज हो रहा है। US FUTURES भी करीब चौथाई परसेंट ऊपर नजर आ रहा है। अमेरिकी मार्केट कल चढ़कर बंद हुए थे।
क्रूड में हल्की गिरावट
ब्याज दरों में और ज्यादा बढ़ोतरी की आशंका से क्रूड का उबाल ठंडा पड़ा है। भाव 1% फिसलकर 82 डॉलर के करीब पहुंचा है। वहीं सोना एक छोटी रेंज में घूम रहा है ।
MSCI इंडेक्स में आएंगे BoB, CG पावर
बैंक ऑफ बड़ौदा आज से MSCI के Global Standard index में शामिल होगा। CG पावर और श्रीराम फाइनेंस भी हिस्सा होंगे लेकिन बायोकॉन इंडेक्स से बाहर होगा।
4.7% रह सकती है Q3 GDP ग्रोथ
Q3 में GDP ग्रोथ की रफ्तार में थोड़ी सुस्ती संभव है। पिछले साल के 5.4% के मुकाबले 4.7% पर ग्रोथ रह सकती है। आज शाम साढ़े 5 बजे आंकड़े आएंगे ।
त्रिपुरा, नागालैंड में BJP की वापसी: एग्जिट पोल
एग्जिट पोल से त्रिपुरा और नागालैंड में BJP की वापसी के संकेत मिल रहे है। मेघालय में त्रिशुंकु सरकार के आसार दिख रहे है। 2 मार्च को विधानसभा चुनाव के नतीजे आएंगे।
Closing Bell: सेंसेक्स 326 अंक टूटा, निफ्टी 17,300 के आसपास हुआ बंद
FIN NIFTY एक्सपायरी के दिन बाजार में बिकवाली देखने को मिली। निफ्टी लगातार 8वें दिन गिरावट के साथ बंद हुआ। निफ्टी में करीब 4 साल बाद लगातार 8वें सत्र में दबाव देखने को मिला। 5 सत्रों में गिरावट के बाद मिडकैप में रिकवरी आई है। फार्मा, एनर्जी, मेटल, IT शेयरों में बिकवाली देखने को मिल रहा है। इंफ्रा, FMCG शेयरों पर दबाव देखने को मिला। फरवरी बिक्री आंकड़े से पहले ऑटो शेयरों में तेजी देखने को मिला।
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 326.23 अंक यानी 0.55 फीसदी की गिरावट के साथ 58,962.12 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी 88.75 अंक यानी 0.51 फीसदी की गिरावट के साथ 17,303.95 के स्तर पर बंद हुआ।
Cipla, Hindalco Industries, Dr Reddy's Laboratories, ONGC और Tata Steel निफ्टी का सबसे बड़ा लूजर रहा। वहीं Adani Enterprises, Adani Ports, Asian Paints, Britannia Industries और Power Grid Corporation निफ्टी का सबसे बड़ा गेनर रहा।
मेटल्स की कीमतों में गिरावट
MCX और LME दोनों पर बेस मेटल्स में दबाव है। जिसकी वजह से मेटल्स शेयरों में दबाव में कारोबार हो रहा। एल्युमीनियम 7 महीने के नीचे कारोबार कर रहा है जबकि कॉपर 2 महीने के नीचे लुढ़का है। वहीं आयरन 8 महीने के नीचे पहुंचा है। जबकि निकेल 3 महीनों के नीचे पहुंचा है। बता दें कि जनवरी महीने में 12 फीसदी की शानदार रिटर्न देने के बाद फरवरी में कॉपर की कीमतों में 6 फीसदी की गिरावट आई है। चीन से मांग को लेकर साफ संकेत न मिलने और फेडरल रिजर्व के द्वारा दरों को लेकर सख्त रुख के कारण इस महीने मेटल में दबाव देखने को मिला। वहीं डॉलर में लगातार जारी मजबूती ने भी मेटल्स की कीमतों पर अपना असर दिखाया है। बाजार को आशंका है कि महंगाई के नीचे आने तक या फिर चीन से स्थिर मांग के संकेत मिलने तक मेटल्स पर दबाव बना रह सकता है। चीन में स्टील मिलों की खरीदारी घटने से दाम गिरे है।
सोने-चांदी में दबाव जारी
सोने-चांदी में दबाव जारी है। COMEX पर सोना 2 महीनें के निचले स्तर पर पहुंचा है। COMEX पर चांदी का भाव 3 महीनों के नीचे पहुंचा है। जबकि 1825 डॉलर के नीचे सोना आज COMEX पर कारोबार कर रहा है। 24 फरवरी को COMEX सोना $1808 तक गिरा था। फरवरी में COMEX पर सोना करीब 6% तक लुढ़का है। COMEX पर चांदी 3 महीनों के निचले स्तर पर पहुंची है। इधर फरवरी में COMEX पर चांदी का भाव 13% फिसला है। एमसीएक्स पर सोने में कारोबार 55,400 के नीचे आज कर रहा है। 5वें दिन एमसीएक्स पर चांदी दबाव के साथ कारोबार कर रहा है। MCX पर चांदी
63,000 के नीचे कारोबार कर रहा है।
NTPC पर फोकस
- कंपनी ने 660 MW क्षमता वाले नॉर्थ करनपुरा यूनिट में कामकाज शुरू किया है।
- शेयर एनएसई पर इस वक्त 0.46 फीसदी की गिरावट के साथ 171.60 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है। स्टॉक का डे हाई 173.00 रुपये है जबकि डे लो 170.45 रुपये है।
Punjab National Bank पर फोकस
Punjab National Bank ने MCLR में 0.10% तक बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है। नई दरें 1 मार्च से लागू होंगी।
- शेयर एनएसई पर इस वक्त 0.73 फीसदी की बढ़त के साथ 48.45 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
अदाणी एंटरप्राइजेज का शेयरों में आई तेजी
अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) का शेयर BSE पर 14 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ 1366.10 पर था। एनएसई पर इसकी कीमत 1,370.45 है। इसका मार्केट कैप 1,55,735.55 करोड़ रुपए है। बीएसई और NSE पर अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (Adani Ports) का शेयर 5 फीसदी से ज्यादा की के साथ क्रमश: 595.00 और 595.80 पर है। कंपनी की मार्केट वैल्यू 1,28,377.06 करोड़ रुपए है।
बाजार में बेहद सीमित दायरे में कारोबार
फाइनेंस निफ्टी एक्सपायरी के दिन बाजार में बेहद सीमित दायरे में कारोबार हो रहा है। सिर्फ 100 अंकों में निफ्टी और निफ्टी बैंक 180 अंकों में घूम रहा है । लेकिन आज बाजार में मिडकैप का बोलबाला है। इंडेक्स पौने एक परसेंट चला है। फरवरी के बिक्री आंकड़ों से पहले ऑटो शेयरों में रफ्तार दिख रही है। निफ्टी ऑटो इंडेक्स करीब पौने 1% चढ़ा है। IT और रियलिटी में भी खरीदारी हो रही है। लेकिन मेटल शेयरों परदबाव दिख रहा है।
एलआईसी पर Emkay Global Financial की राय
Emkay Global Financial ने अपनी रिसर्च रिपोर्ट में एलआईसी के शेयर पर न्यूट्रल व्यू बरकरार रखते हुए कहा कि हम 700 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ शेयर के लिए अपनी होल्ड रेटिंग को दोहराते हैं। हालांकि, ब्रोकरेज ने एलआईसी पर सुस्त ग्रोथ और ऊंची कॉस्ट से लेकर धीरे-धीरे मार्केट शेयर में कमी से जुड़ी अपनी पिछली राय में कोई बदलाव नहीं किया है। एलआईसी के शेयर मंगलवार को बीएसई पर रिकॉर्ड लो के आसपास बने हुए हैं। शुरुआती कारोबार में शेयर 567.75 रुपये के स्तर पर खुला।
वेदांता- हिंदुस्तान ज़िंक डील का असर, शेयरों में आई गिरावट
वेदांता- हिंदुस्तान ज़िंक डील में आ रही रुकावटों की वजह से दोनों कंपनियों के शेयर पर असर दिख रहा है। वेदांता में 6 परसेंट तो हिंदुस्तान ज़िंक में 4 परसेंट की भारी गिरावट आई है। सरकार ने अनिल अग्रवाल को उनके इंटरनेशनल जिंक एसेट को अपनी सब्सिडियरी हिंदुस्तान जिंक को बेचने से रोक दिया है। ये डील 2.98 बिलियन डॉलर यानी करीब 24,500 करोड़ रुपए में होने जा रही थी।
म्यूचुअल फंड्स ने पेटीएम में बढ़ाई हिस्सेदारी
दिसंबर तिमाही में बेहतर प्रदर्शन की मदद की वजह से पेटीएम पर म्यूचुअल फंड्स का भरोसा बढ़ रहा है और कंपनी में उनकी हिस्सेदारी बढ़ गई है। हालांकि दूसरी तरफ विदेशी निवेशकों का हिस्सा घट गया है। तीसरी तिमाही में कंपनी ने ऑपरेटिंग मुनाफा हासिल कर लिया है। आंकड़ों के मुताबिक तीसरी तिमाही के प्रदर्शन के बाद म्यूचुअल फंड्स की हिस्सेदारी 1.73 फीसदी से बढ़कर 2.68 फीसदी हो गई है। इसी बढ़त की मदद से घरेलू निवेशकों की कुल हिस्सेदारी में 1.11 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। दूसरी तरफ एफआईआई की हिस्सेदारी घटी है और वो 72.8 फीसदी से कम होकर 71.9 फीसदी पर आ गई. जानकारी के मुताबिक अलीबाबा ने अपना पूरा हिस्सा बेच दिया है और वो कंपनी से बाहर हो चुकी है। अलीबाबा की कंपनी में 6.26 फीसदी की हिस्सेदारी थी जो उसने दो चरणों में जनवरी और फरवरी में बेच दी है ।
NHPC पर फोकस
CCEA से अरुणाचल प्रदेश में 2,880 MW प्रोजेक्ट को मंजूरी मिली। दिबांग Multipurpose प्रोजेक्ट में 1600 करोड़ रुपये का निवेश होगा। प्रोजेक्ट पर कुल 31,876 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। दिबांग प्रोजेक्ट से 11223 मिलियन यूनिट्स बिजली उत्पादन होगा। प्रोजेक्ट को NHPC डेवलप करेगी। दिबांग में देश का सबसे बड़ा हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट होगा। अगले 9 साल में प्रोजेक्ट पूरा होने की उम्मीद है।
DR REDDY’S पर मॉर्गन स्टैनली की राय
मॉर्गन स्टैनली ने डॉ रेड्डीज पर ओवरवेट रेटिंग दी है। इनका कहना है कि US जेनेरिक फार्मा कंपनी Mayne का अधिग्रहण फायदेमंद रहेगा। अधिग्रहण से अमेरिकी पोर्टफोलियो मजबूत होगा। इससे OCs, Nuvaring जैसे प्रोडक्ट बेहतर रिटर्न देंगे। ग्रोथ के लिए M&A पर कंपनी का फोकस कायम है। ब्रोकरेज ने शेयर का टारगेट 5,099 रुपये तय किया है
WIPRO पर मॉर्गन स्टैनली की राय
मॉर्गन स्टैनली ने विप्रो पर अंडरवेट रेटिंग दी है। इन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 375 रुपये/शेयर तय किया है। पिछले ढाई सालों में कंपनी ने पर्याप्त Organic & Inorganic ग्रोथ दिखाई है। अब 4 ग्लोबल बिजनेस लाइंस में अपनी सर्विसेज के प्रस्ताव को रीअलाइन करने से पता चलता है कि इस दिशा में कंपनी का फोकस बढ़ा है।
मास्टेक ने Netail के साथ किया करार
AI बेस्ड डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन के लिए Netail से करार किया है। करार से ई-कॉमर्स और Omni चैनल रिटेलर्स को मदद मिलेगी। करार से कंपनी को नए डिजिटल ग्राहक मिलने की उम्मीद है।
अदाणी ग्रुप में शेयरो में गिरावट जारी
अदाणी ग्रुप में शेयरो में आज भी गिरावट जारी है। अदाणी ग्रीन, अदाणी टोटाल गैस, अदाणी ट्रांसमिशन में 5 परसेंट की गिरावट आई है जबकि अदाणी इंटरप्राइजेज करीब 7 परसेंट लुढ़का है।
जी एंटरटेंनमेंट का शेयर 7% से ज्यादा भागा
मई वायदा कॉन्ट्रैक्ट शुरू करने के NSE के फैसले से जी एंटरटेंनमेंट में रौनक देखने को मिल रही है। शेयर करीब 7 परसेंट उछला है। निफ्टी मीडिया इंडेक्स में भी 1.5 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिल रही है। बता दें कि NSE ने ज़ी एंटरटेनमेंट के मई वायदा कॉन्ट्रैक्ट शुरू किए। NCLAT से राहत के बाद NSE ने फैसला लिया। 24 फरवरी को NCLAT ने NCLT के आदेश पर रोक लगाई। दिवालिया प्रक्रिया मामले में NCLAT से राहत मिली।
फोकस में प्रिज्म जॉनसन
संस्कार सेरोमिक्स ने गुजरात के मोरबी नई यूनिट लगाई है। नई यूनिट से उत्पादन क्षमता बढ़कर 1.2 mn sq मीटर होगी। संस्कार सेरोमिक्स , प्रिज्म जॉनसन की JV कंपनी है । नई यूनिट से वॉल और Vitrified टाइल्स का उत्पादन होगा।
चीनी की कीमतें इंटरनेशनल मार्केट में बढ़ी
इंटरनेशनल मार्केट में शुगर यानी चीनी की कीमतें बढ़कर $22/Lbs पर पहुंच गई है। कीमतें 7 साल की ऊंचाई पर है । एक्सपर्ट्स का कहना है कि घरेलू स्तर पर भी प्रोडक्शन में गिरावट की आशंका है। वहीं, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर दाम बढ़ने की खबरों के चलते मंगलवार को चीनी कारोबार से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में तेजी की उम्मीद है।
बाजार की शुरुआत सपाट
28 फरवरी को बाजार की शुरुआत आज सपाट हुई है। सेंसेक्स 103.68 अंक यानी 0.17 फीसदी की बढ़त के साथ 59,392.03 के स्तर पर नजर आ रहा था। वहीं निफ्टी 31.80 अंक यानी 0.18 फीसदी की बढ़त के साथ 17,425.30 के स्तर पर नजर आ रहा था।
प्री-ओपनिंग में बाजार की मिली-जुली चाल
प्री-ओपनिंग में बाजार की मिली-जुली शुरुआत देखने को मिल रही है। 09:02 बजे सेंसेक्स 187.46 अंक यानी 0.32 फीसदी की बढ़त के साथ59,475.81 के स्तर पर नजर आ रहा था। वहीं निफ्टी 72.40 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट के साथ 17,320.30 के स्तर पर नजर आ रहा था।
MSCI इंडेक्स में आएंगे BoB, CG पावर
रीबैलेंसिंग के तहत ग्लोबल इंडेक्स में बैंक ऑफ बड़ौदा को शामिल किया गया है। वहीं इंडिया इंडेक्स में सीजी पावर और श्रीराम फाइनेंस को शामिल किया गया है। वहीं बायोकॉन को बाहर किया गया है। ये बदलाव आज की क्लोजिंग से लागू होगा और कल ये बदलाव दिखेंगे। जानकारों ने अनुमान दिया है कि इस कदम से बैंक ऑफ बड़ौदा में 13.5 करोड़ डॉलर और सीजी पावर में 15 करोड़ डॉलर का पॉजिटिव इंपेक्ट दिखेगा वहीं बायोकॉन में 7.8 करोड़ डॉलर के बराबर निगेटिव इंपेक्ट पड़ेगा।
FII और DII आंकड़े
27 फरवरी को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 2022.52 करोड़ रुपए की बिकवाली की। लेकिन इसी दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 2231.66 करोड़ रुपए की खरीदारी की।
NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर
28 फरवरी को NSE पर कोई स्टॉक F&O बैन में नहीं है। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।
Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल
निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 17323 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 17287 और 17228 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 17439 फिर 17475 और 17534 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
Nifty Bank
निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 39902 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 39754 और 39515 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 40380 फिर 40528 और 40767 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
डॉ रेड्डीज पर बर्नस्टीन की राय
बर्नस्टीन ने डॉ रेड्डीज को आउटपरफॉर्म की रेटिंग दी है और 4947 का लक्ष्य दिया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी के कुछ उत्पाद काफी आकर्षक हैं हालांकि उनका लंबे समय तक फायदा नहीं मिलेगा। हालांकि Mayne का पोर्टफोलियो की खरीद के साथ कंपनी को अगले कुछ सालों तक ग्रोथ बनाए रखने में मदद मिलेगी।
कल कैसी रही थी बाजार की चाल
सोमवार को शेयर बाजार एक बार फिर गिरावट के साथ बंद हुआ था। ये गिरावट का 7वां सत्र रहा। एफआईआई ने 2022 करोड़ रुपये के बराबर शेयरों की बिक्री की जबकि डीआईआई ने शेयर बाजार से 2231 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री की है। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 175.58 अंक यानी 0.30 फीसदी की गिरावट के साथ 59,288.35 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 73.10 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट के साथ 17,392.70 के स्तर पर बंद हुआ।
एफएंडओ में कब होगी Zee Entertainment की वापसी
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने ऐलान किया है। Zee Entertainment को वापस फ्यूचर्स और ऑप्शंस सेगमेंट में शामिल करेगा। NSE का कहना है कि एनसीएलएटी के आदेश के बाद, जी एंटरटेनमेंट IBC से बाहर हो जाएगा, इसलिए स्टॉक में निगरानी कार्रवाई वापस ले ली जाएगी। इसके अलावा, एनएसई ने बताया कि मई 2024 के फ्यूचर्स और ऑप्शंस कॉन्ट्रैक्ट ज़ी एंटरटेनमेंट पर उपलब्ध होंगे। सोमवार को जी एंटरटेनमेंट का शेयर 6.65 फीसदी गिरकर 182.55 रुपये के भाव पर बंद हुआ।
4.7% रह सकती है Q3 GDP ग्रोथ
Q3 में GDP ग्रोथ की रफ्तार में थोड़ी सुस्ती संभव है। पिछले साल के 5.4% के मुकाबले 4.7% पर ग्रोथ रह सकती है। आज शाम साढ़े 5 बजे आंकड़े आएंगे । वहीं स्टेट बैंक के अर्थशास्त्रियों की रिपोर्ट में अनुमान दिया गया है कि दिसंबर तिमाही में घरेलू अर्थव्यवस्था 4.6 फीसदी की रफ्तार से बढ़ सकती है। हालांकि रिजर्व बैंक का अनुमान इससे भी कम 4.4 फीसदी का है। एसबीआई की रिपोर्ट में कहा गया है कि कच्चे माल की ऊंची लागत की वजह से कंपनियों के मार्जिन पर दबाव देखने को मिला है। हालांकि रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि पूरे वित्त वर्ष में अर्थव्यवस्था की ग्रोथ 6.8 फीसदी के पिछले अनुमान से बेहतर होकर 7 फीसदी रह सकती है। इससे पहले सितंबर तिमाही में जीडीपी 6.3 फीसदी की रफ्तार से बढ़ी थी।
ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत
बाजारों के लिए ग्लोबल संकेत पॉजिटिव नजर आ रहे है। एशिया में मजबूती देखने को मिल रही है। SGX NIFTY में फ्लैट कामकाज हो रहा है। US FUTURES भी करीब चौथाई परसेंट ऊपर नजर आ रहा है। अमेरिकी मार्केट कल चढ़कर बंद हुए थे।
Stock Market Today Live: सुप्रभात दोस्तों, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।