Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News FEBRUARY 03, 2025 / 3:42 PM IST

Stock Market Highlights: सेंसेक्स 319 अंक टूटा, निफ्टी 23,361 पर हुआ बंद, मिड-स्मॉलकैप इंडेक्स 2% लुढ़के

Stock Market Highlights:कारोबार के अंत में सेंसेक्स 319.22 अंक यानी 0.41 फीसदी की गिरावट के साथ 77,186.74 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 121.10 अंक यानी 0.52 फीसदी की गिरावट के साथ 23,361.05 के स्तर पर बंद हुआ।

Stock Market Highlights:ट्रंप के टैरिफ वॉर और खराब ग्लोबल संकेतों का असर आज भारतीय बाजार पर भी दिखा। सेंसेक्स- निफ्टी लाल निशान में बंद हुए।  PSE, एनर्जी, तेल-गैस इंडेक्स सबसे ज्यादा फिसला है जबिक मेटल, PSU बैंक शेयरों में दबाव रहा। IT, फार्मा, ऑटो इंडेक्स बढ़त पर बंद हुआ। सेक्टोरल फ्रंट पर देखें तो कंज्यूमर ड्यूरेबल और आईटी को छोड़कर सभी सेक्टर इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। आज क

 Stock Market LIVE Updates:  बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 1 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 2 फीसदी टूटा है।
Stock Market LIVE Updates: बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 1 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 2 फीसदी टूटा है।
FEBRUARY 03, 2025 / 3:39 PM IST

Stock Market Highlights: सेंसेक्स- निफ्टी लाल निशान में बंद हुए

ट्रंप के टैरिफ वॉर और खराब ग्लोबल संकेतों का असर आज भारतीय बाजार पर भी दिखा। सेंसेक्स- निफ्टी लाल निशान में बंद हुए। PSE, एनर्जी, तेल-गैस इंडेक्स सबसे ज्यादा फिसला है जबिक मेटल, PSU बैंक शेयरों में दबाव रहा। IT, फार्मा, ऑटो इंडेक्स बढ़त पर बंद हुआ।

L&T, ONGC, Bharat Electronics, Hero MotoCorp और Coal India निफ्टी के टॉप लूजर रहे। वहीं Bajaj Finance, M&M, Wipro, Shriram Finance, Maruti Suzuki निफ्टी का टॉप गेनर रहा।

बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 1.2 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 2 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुआ।

सेक्टोरल फ्रंट पर देखें तो कंज्यूमर ड्यूरेबल और आईटी को छोड़कर सभी सेक्टर इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। आज कैपिटल गुड्स इंडेक्स 4 फीसदी टूटा, मेटल, ऑयल एंडगैस, पावर, पीएसयू इंडेक्स 2-3 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुए।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 319.22 अंक यानी 0.41 फीसदी की गिरावट के साथ 77,186.74 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 121.10 अंक यानी 0.52 फीसदी की गिरावट के साथ 23,361.05 के स्तर पर बंद हुआ।

    FEBRUARY 03, 2025 / 3:23 PM IST

    ADITYA BIRLA CAPITAL Q3: मुनाफा घटा, आय में दिखी बढ़त

    कंसो मुनाफा 736 करोड़ रुपये से घटकर 708 करोड़ रुपये पर रहा जबकि कंसो आय 1,750 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,876 करोड़ रुपये पर रही है।

      FEBRUARY 03, 2025 / 3:17 PM IST

      Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

      आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 23400, 23500 और 23600 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 23400, 23300 और 23200 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 49500, 49800 और 50000 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 49200, 49000 और 48800 के स्तर पर एक्टिव नजर आये।

        FEBRUARY 03, 2025 / 3:11 PM IST

        ALEMBIC PHARMA Q3: मुनाफा `181 करोड़ रुपये से घटकर 140 करोड़ रुपये पर रहा

        कंसो मुनाफा `181 करोड़ रुपये से घटकर 140 करोड़ रुपये पर रहा जबकि कंसो आय 1,631 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,693 करोड़ रुपये पर रही है। EBITDA 266 करोड़ रुपये से घटकर 260 करोड़ रुपये पर रहा जबकि EBITDA मार्जिन 16.3% से घटकर 15.4% पर आया ।

          FEBRUARY 03, 2025 / 3:01 PM IST

          Stock Market LIVE Updates:Adani Power पर जेफरीज की राय

          जेफरीज ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि अदाणी पावर एनटीपीसी के बाद भारत की दूसरी सबसे बड़ी थर्मल पावर जनरेशन कंपनी है। कंपनी 2030 तक अपनी क्षमता को 1.7 गुना बढ़ाकर 17.6 गीगावाट से 30.7 गीगावाट करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। कंपनी आठ राज्यों में 12 पावर प्लांट्स ऑपरेट करती है, जिनकी 87% क्षमता पावर परचेज एग्रीमेंट्स (PPA) के तहत है। जेफरीज को उम्मीद है कि वित्तीय वर्ष 2030 तक अदाणी पावर की मर्चेंट कैपिसिटी 12% से 13% हो जाएगी, जिसमें EBITDA का योगदान 19% से 20% होगा। मर्चेंट रियलाइजेशन में हर 5% की वृद्धि अदाणी पावर के वित्तीय वर्ष 2027 EBITDA में 2% की बढ़ोतरी है।

            FEBRUARY 03, 2025 / 2:55 PM IST

            Stock Market Live Updates: ITC पर मॉर्गन स्टैनली की राय

            मॉर्गन स्टैनली ने इस शेयर को 'ओवरवेट' की रेटिंग दी है और इसका टारगेट प्राइस ₹554 प्रति शेयर रखा है। यह शनिवार के बंद भाव से इस शेयर में करीब 20 फीसदी रिटर्न की संभावना है। ब्रोकरेज हाउस का मानना है कि तंबाकू पर टैक्स में बढ़ोतरी की आशंका अब समाप्त हो गई है, जिससे ITC के व्यापार को स्थिरता मिलेगी और कंपनी लंबे समय तक अच्छा प्रदर्शन कर सकती है।

              FEBRUARY 03, 2025 / 2:41 PM IST

              TUBE INVESTMENTS Q3: मुनाफा `4,197 करोड़ रुपये से बढ़कर `4,812 करोड़ रुपये

              कंसो मुनाफा `4,197 करोड़ रुपये से बढ़कर `4,812 करोड़ रुपये पर रहा जबकि कंसो आय 470 करोड़ रुपये से बढ़कर 492 करोड़ रुपये पर रही है। EBITDA 11.15करोड़ रुपये से बढ़कर 492 करोड़ रुपये पर रहा जबकि EBITDA मार्जिन 11.15% से घटकर 10.2% पर आया।2 रुपये प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड का एलान किया है।

                FEBRUARY 03, 2025 / 2:18 PM IST

                SNOWMAN LOGISTICS Q3: मुनाफे से घाटे में आई कंपनी

                कंपनी मुनाफे से घाटे में आई है। 4.2 करोड़ रुपये मुनाफे के मुकाबले 60 लाख घाटा हुआ। EBITDA 26.3 करोड़ रुपये से घटकर `19.8 करोड़ रुपये पर रहा। EBITDA मार्जिन 21.32% से घटकर 14.98% पर रहा।

                  FEBRUARY 03, 2025 / 2:13 PM IST

                  Stock Market LIVE Updates:RBI से दरों में कटौती की मांग- नीलकंठ मिश्रा

                  सरकार के टैक्स कटौती के बाद अब RBI भी दरें कम करें। PMEAC मेंबर और एक्सिस कैपिटल के चीफ इकोनॉमिस्ट नीलकंठ मिश्रा ने सीएनबीसी-आवाज से बातचीत में कहा लिक्विडिटी और क्रेडिट ग्रोथ को बढ़ाने के लिए LDR रेश्यो भी कम किया जाए।

                    FEBRUARY 03, 2025 / 1:56 PM IST

                    Stock Market LIVE Updates:HUDCO का शेयर 10% टूटा

                    HUDCO के शेयरों में सोमवार 3 फरवरी को भारी गिरावट आई। कारोबार के दौरान शेयर 10% तक गिर गया। इससे पहले शनिवार 1 फरवरी को बजट के दिन भी इस शेयर में करीब 5.5% की गिरावट आई थी। ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने एक रिपोर्ट में बताया कि इस कटौती का अफोर्डेबल हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों के शेयरों पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।

                      FEBRUARY 03, 2025 / 1:55 PM IST

                      KAMAT HOTELS Q3: एडजस्टेड मुनाफा 9 करोड़ रुपये से बढ़कर `26 करोड़ रुपये पर रहा

                      एडजस्टेड मुनाफा 9 करोड़ रुपये से बढ़कर `26 करोड़ रुपये पर रहा जबकि EBITDA 26 करोड़ रुपये से बढ़कर `44 करोड़ रुपये पर रही। EBITDA मार्जिन 30.2% से बढ़कर 39.8% पर रही। FY24 Q3 में 32 करोड़ रुपये की एकमुश्त आय थी।

                        FEBRUARY 03, 2025 / 1:53 PM IST

                        Stock Market LIVE Updates:बिटक्वॉइन टूटकर आया $91250 के नीचे

                        क्रिप्टोकरेंसी बिटक्वॉइन को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ऐलान से करारा झटका लगा है। करीब दो हफ्ते पहले 20 जनवरी को बिटक्वॉइन 1.09 लाख डॉलर पर पहुंच गया था और अब आज यह 91250 डॉलर के भी नीचे तक फिसल गया। आज इसने 1 लाख डॉलर का लेवल छोड़ दिया।

                          FEBRUARY 03, 2025 / 1:33 PM IST

                          KALYANI STEELS Q3: मुनाफा 65 करोड़ रुपये से घटकर 55 करोड़ रुपये पर रहा

                          कंसो मुनाफा 65 करोड़ रुपये से घटकर 55 करोड़ रुपये पर रहा जबकि कंसो आय 478 करोड़ रुपये से बढ़कर 480 करोड़ रुपये पर रही है। EBITDA 95 करोड़ रुपये से बढ़कर 743 करोड़ रुपये पर रहा जबकि EBITDA मार्जिन 19.9 % से घटकर 17.2% पर आया।

                            FEBRUARY 03, 2025 / 1:26 PM IST

                            Stock Market Live Updates: कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज की स्विगी पर राय

                            ब्रोकरेज फर्म कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने स्विगी के शेयर के लिए 'बाय' रेटिंग के साथ कवरेज शुरू किया है। ब्रोकरेज ने टारगेट प्राइस 500 रुपये प्रति शेयर रखा है। यह शेयर के पिछले बंद भाव से 15 प्रतिशत ज्यादा है। कोटक को उम्मीद है कि 2025 से 2028 तक फूड डिलीवरी बिजेनस सालाना 19% की स्थिर दर से बढ़ेगा। वहीं क्विक कॉमर्स सालाना 63% की तेज रफ्तार से बढ़ेगा।ब्रोकरेज ने कहा कि फूड डिलीवरी मार्जिन में सुधार से वित्त वर्ष 25-28E के दौरान इस सेगमेंट के लिए कंपनी का एडजस्टेड EBITDA 62% हो जाएगां हालांकि क्विक कॉमर्स में इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास और कस्टमर एक्वीजीशन को सपोर्ट करने के लिए निवेश की जरूरत होगी।

                              FEBRUARY 03, 2025 / 1:13 PM IST

                              DIVIS LAB Q3: मुनाफा 358 करोड़ रुपये से बढ़कर 589 करोड़ रुपये पर रहा

                              कंसो मुनाफा 358 करोड़ रुपये से बढ़कर 589 करोड़ रुपये पर रहा जबकि कंसो आय 1,855 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,319 करोड़ रुपये पर रही है। EBITDA 489 करोड़ रुपये से बढ़कर 743 करोड़ रुपये पर रहा जबकि EBITDA मार्जिन26.3% से बढ़कर 32% पर आया।

                                FEBRUARY 03, 2025 / 1:02 PM IST

                                DAM CAPITAL Q3: मुनाफा बढ़कर 52 करोड़ रुपये पर पहुंचा

                                कंसो मुनाफा 21 करोड़ रुपये से बढ़कर 52 करोड़ रुपये पर रहा जबकि कंसो आय 45 करोड़ रुपये से बढ़कर 45 करोड़ रुपये पर रही।

                                  FEBRUARY 03, 2025 / 12:58 PM IST

                                  DHANUKA AGRITECH Q3: मुनाफा 45 करोड़ रुपये से बढ़कर `55 करोड़ रुपये पर रहा

                                  कंसो मुनाफा 45 करोड़ रुपये से बढ़कर `55 करोड़ रुपये पर रहा जबकि कंसो आय `403 करोड़ रुपये से बढ़कर `445 करोड़ रुपये पर रही है। EBITDA `62 करोड़ रुपये से बढ़कर `76 करोड़ रुपये पर रहा जबकि EBITDA मार्जिन 15.4% से बढ़कर 17% पर आया।

                                    FEBRUARY 03, 2025 / 12:50 PM IST

                                    Stock Market Live Updates:रेलवे से जुड़ी सरकारी कंपनियों के शेयरों की पिटाई

                                    रेलवे से जुड़ी सरकारी कंपनियों के शेयरों में सोमवार 3 फरवरी को तगड़ी गिरावट देखने को मिली। राइट्स (RITES), रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL), इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन (IRFC), इरकॉन इंटरनेशनल और रेलटेल कॉरपोरेशन जैसी कंपनियों के शेयर कारोबार के दौरान लगभग 8% तक गिर गए। बजट के बाद से ही इन शेयरों में बिकवाली का दबाव बना हुआ है और इनमें ये गिरावट का आज दूसरा दिन है।

                                      FEBRUARY 03, 2025 / 12:18 PM IST

                                      Stock Market LIVE Updates: कंज्यूमर ड्यूरेबल इंडेक्स 1% बढ़ा

                                      कंज्यूमर ड्यूरेबल को छोड़ सभी सेक्टर इंडेक्स लाल निशान में कामकाज कर रहे है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 1 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 2 फीसदी टूटा है। इस बीच Bajaj Finance, L&T, Zomato, Bharat Electronics, Hindustan Aeronautics का शेयर एनएसई पर सबसे ज्यादा एक्टिव शेयरों में है।

                                        FEBRUARY 03, 2025 / 12:10 PM IST

                                        Stock Market Live Updates:यूपीएल पर Investec की राय

                                        ब्रोकरेज फर्म इनवेस्टेक (Investec) ने इस शेयर को लेकर अपनी राय बदली है और अब इसे बेचने के बजाय खरीदने की सलाह दी है। ब्रोकरेज हाउस ने इसका टारगेट प्राइस ₹450 से बढ़ाकर ₹700 प्रति शेयर कर दिया है। यह शनिवार के बंद भाव से इस शेयर में करीब 16 फीसदी रिटर्न की संभावना है। उसका मानना है कि ग्लोबल स्तर पर मांग में सुधार हो रहा है और ऑपरेशनल एफिशियंसी बढ़ने से कंपनी अपने लक्ष्यों को हासिल सकती है। साथ ही, वित्त वर्ष 2025 में कंपनी अपने कुल कर्ज को भी कम कर सकती है।

                                          FEBRUARY 03, 2025 / 11:53 AM IST

                                          Stock Market Live Updates:ROYAL ORCHID ने गुजरात में नया रिसॉर्ट खोला

                                          ROYAL ORCHID ने गुजरात के एकता नगर में नया रिसॉर्ट खोला है।

                                            FEBRUARY 03, 2025 / 11:37 AM IST

                                            Stock Market Live Updates: जीएमआर एयरपोर्ट्स (GMR Airports) पर जेफरीज की राय

                                            जेफरीज ने इस शेयर में खरीदारी की सलाह दी है, लेकिन इसका टारगेट प्राइस ₹100 से घटाकर ₹92 प्रति शेयर कर दिया है। यह शनिवार के बंद भाव से इस शेयर में करीब 25 फीसदी रिटर्न की संभावना है। ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि एयरपोर्ट इको रेगुलेटरी अथॉरिटी (AERA) के डेटा के अनुसार, वित्त वर्ष 2026 से 2029 के लिए औसत एयरो टैरिफ अनुमानों से कम रहेगा। इस वजह से कंपनी की वित्तीय संभावनाओं पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। पहले अनुमान था कि GMR एयरपोर्ट्स की EBITDA ग्रोथ वित्त वर्ष 2024 से 2027 के बीच 30% होगी, लेकिन अब इसे घटाकर 25% कर दिया गया है।

                                              FEBRUARY 03, 2025 / 11:27 AM IST

                                              INDIA PMI DATA :6 महीने के ऊपरी स्तर पर मैन्युफैक्चरिंग PMI आकंड़ा आया

                                              6 महीने के ऊपरी स्तर पर मैन्युफैक्चरिंग PMI आकंड़ा आया है। महीने दर महीने आधार पर जनवरी मैन्युफैक्चरिंग PMI 56.4 से बढ़कर 57.7 पर आया

                                                FEBRUARY 03, 2025 / 11:15 AM IST

                                                Stock Market Live Updates:फाइव स्टार फाइनेंस पर नोमुरा की राय

                                                ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने इस शेयर में खरीदारी की सलाह दी है और इसका टारगेट प्राइस 870 रुपये प्रति शेयर रखा है। यह शनिवार के बंद भाव से इस शेयर में करीब 17 फीसदी रिटर्न की संभावना है। एनालिस्ट्स का कहना है कि कंपनी क्रेडिट साइकिल को अच्छी तरह संभालने में सक्षम है। हालांकि, लोन डिस्ट्रीब्यूशन में नरमी के कारण इसका एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) ग्रोथ 25% सालाना रही। एसेट क्वालिटी में हल्की गिरावट देखी गई, लेकिन क्रेडिट लागत तिमाही आधार पर स्थिर बनी रही। ग्रॉस और नेट NPA में मामूली ग्रोथ देखी गई, लेकिन कंपनी की लागत संरचना मजबूत बनी हुई है।

                                                  FEBRUARY 03, 2025 / 10:55 AM IST

                                                  Stock Market Live Updates: ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) पर जेफरीज की राय

                                                  ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) को लेकर Jefferies का कहना है कि सरकार ने बजट में LPG सब्सिडी में कटौती की है, जिसके चलते OMCs को वित्त वर्ष 2025 में अंडर-रिकवरी का 69% वहन करना पड़ेगा। नौ सालों के बाद यह पहली बार है जब OMCs को इतना बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। सरकार ने इन कंपनियों की मार्केटिंग प्रॉबिटिबिलटी को सीमित कर दिया है। अगर क्रूड ऑयल की कीमतों में अचानक बढ़ोतरी होती है, तो OMCs के मुनाफे पर और अधिक दबाव आ सकता है। BPCL, HPCL और IOCL के वैल्यूएशन भी इससे प्रभावित हो सकते हैं।

                                                    FEBRUARY 03, 2025 / 10:50 AM IST

                                                    Stock Market Live Updates:EIL को 1,200 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मिला

                                                    EIL को 1,200 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मिला। अकेडमिक इन्स्टिट्यूट के लिए प्रोजेक्ट मिला है। प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंट का ऑर्डर मिला है।

                                                      FEBRUARY 03, 2025 / 10:47 AM IST

                                                      Stock Market Live Updates:केमिकल शेयरों में बहार

                                                      चीन और कनाडा पर टैरिफ लगने से भारतीय केमिकल कंपनियों के लिए अच्छा हो सकता है। UPL और PI इंडस्ट्रीज में 4% की तेजी आई है। साथ ही नवीन फ्लोरीन, दीपक नाइट्राइट जैसे शेयरों में भी रौनक नजर आ रही है।

                                                        FEBRUARY 03, 2025 / 10:28 AM IST

                                                        Stock Market Live Updates: OMCs के लिए बजट निगेटिव

                                                        बजट में LPG अंडररिकवरी का करीब 70% बोझ पड़ने से OMCs में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। HPCL 6% से ज्यादा फिसला है। साथ ही BPCL, IOC भी 4% गिरे है। जैफरीज ने सभी OMCs के टार्गेट घटाए है।

                                                          FEBRUARY 03, 2025 / 10:13 AM IST

                                                          Stock Market Live Updates: SHAKTI PUMPS ने Mundra Solar PV Limited के साथ करार बढ़ाया

                                                          कंपनी ने Mundra Solar PV Limited के साथ करार बढ़ाया है। DCR सेल बेस्ड सोलर मॉड्यूल की सप्लाई के लिए करार बढ़ाया है। ReNew Photovoltaic Private के साथ करार किया। `1,300 Cr के DCR सेल बेस्ड सोलर मॉड्यूल की अतिरिक्त सप्लाई के लिए करार किया है। .

                                                            FEBRUARY 03, 2025 / 10:05 AM IST

                                                            Stock Market Live Updates:PSUs, मेटल और कैपिटल गुड्स टूटे

                                                            PSUs, मेटल और कैपिटल गुड्स शेयर में सबसे ज्यादा बिकवाली देखने को मिली। PSUs में हुडको 7% से ज्यादा फिसलकर वायदा का टॉप लूजर बना है । साथ ही BEL और HAL भी 6% गिरे है। वहीं फार्मा और IT में हल्की खरीदारी रही।

                                                              FEBRUARY 03, 2025 / 9:55 AM IST

                                                              Stock Market Live Updates:रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर

                                                              डॉलर की मजबूती रुपए पर भारी पड़ी है।डॉलर के मुकाबले रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया है। रुपया 87.25 प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तरों तक फिसला। डोनल्ड ट्रंप के टैरिफ लगाने से डॉलर इंडेक्स का भाव 110 के करीब पहुंचा।

                                                                FEBRUARY 03, 2025 / 9:46 AM IST

                                                                Stock Market Live Updates:बजट पर सीएलएसए की राय

                                                                सीएलएसए ने बजट पर राय देते हुए कहा कि बजट के बाद कंजम्पशन पर फोकस बढ़ेगा। बड़े विनिवेश आंकड़े से PSUs शेयरों पर दबाव बढ़ेगा। PSU शेयर अंडर परफॉर्म कर सकते हैं। हालांकि इंडस्ट्रियल पर हमारा अंडरवेट नजरिया बरकरार है। लेकिन स्टेपल्स से जुड़े शेयरों पर ओवरवेट नजरिया है

                                                                  FEBRUARY 03, 2025 / 9:19 AM IST

                                                                  Market Open: सेंसेक्स 600 अंक टूटा, निफ्टी 23300 के नीचे खुला

                                                                  बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई है। सेंसेक्स 712.53 अंक यानी 0.92 फीसदी की गिरावट के साथ 76,819.08 के स्तर पर कारोबार कर रहा जबकि निफ्टी 226.90 अंक यानी 0.97 फीसदी की गिरावट के साथ 23,255.25 के स्तर पर कारोबार कर रहा

                                                                    FEBRUARY 03, 2025 / 9:06 AM IST

                                                                    Stock Market Live Updates:प्री-ओपनिंग में सेंसेक्स 400 अंक टूटा , निफ्टी 23300 के नीचे

                                                                    प्री-ओपनिंग में बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 432.32 अंक यानी 0.56 फीसदी की गिरावट के साथ 77,080.07 के स्तर पर कारोबार कर रहा जबकि निफ्टी 195.15 अंक यानी 0.83 फीसदी की गिरावट के साथ 23,287.00 के स्तर पर कारोबार कर रहा

                                                                      FEBRUARY 03, 2025 / 9:02 AM IST

                                                                      Stock Market Live Updates:निफ्टी पर रणनीति

                                                                      अनुज सिंघल ने कहा कि पहला सपोर्ट 23,250-23,350 (10 और 20 DEMA) पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 22,750-22,850 (हाल का निचला स्तर) पर है। पहला रजिस्टेंस 23,600-23,650 (बजट दिन का शिखर) पर है । वहीं बड़ा रजिस्टेंस 23,650-23,750 (ऑप्शंस जोन) पर है। अगर आप compulsive ट्रेडर हों तभी ट्रेड करें। शुरुआत के 30-45 मिनट इंतजार करें और नजर रखें। अगर निफ्टी 23,350 बचाता है तो 23,250 के स्टॉप लॉस के साथ खरीदारी करें।

                                                                        FEBRUARY 03, 2025 / 9:02 AM IST

                                                                        Stock Market Live Updates: बैंक निफ्टी पर रणनीति

                                                                        अनुज सिंघल ने कहा कि बैंक निफ्टी यहां से आउटपरफॉर्म कर सकता है। कंजम्पशन में रिकवरी बैंकों के लिए लंबे समय में पॉजिटिव रहा। दरों में कटौती भी बैंकों के लिए लंबे समय में पॉजिटिव रहा। HDFC बैंक और ICICI बैंक में FIIs की बिकवाली से ही फिक्र रहा। पहला सपोर्ट 49,000-49,400 (10 और 20 DEMA) पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 48,500-48,800 (ऑप्शंस जोन) पर है। पहला रजिस्टेंस 59,850-50,050 (बजट के दिन का शिखर) पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 50,500-50,800 (50 DEMA) पर है। शुरुआत के 30-45 मिनट इंतजार करें और नजर रखें। अगर बैंक निफ्टी 49,050-49,200 बचाता है तो 48,800 के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करें।

                                                                          FEBRUARY 03, 2025 / 8:33 AM IST

                                                                          Stock Market Live Updates: एशियाई बाजार

                                                                          इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 194.50 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 2.48 फीसदी की गिरावट के साथ 38,612.96 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.23 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 3.90 फीसदी गिरकर 22,648.46 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 1.26 फीसदी की गिरावट के साथ 19,970.53 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 2.94 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है।

                                                                            FEBRUARY 03, 2025 / 8:26 AM IST

                                                                            Stock Market Live Updates:मिरे एसेट कैपिटल मार्केट्स के मनीष जैन की बाजार पर राय

                                                                            मिरे एसेट कैपिटल मार्केट्स के मनीष जैन ने कहा कि डायरेक्ट टैक्स को युक्तिसंगत बनाने के साथ, यह देखने की जरूरत है कि सरकार कैपेक्स टारगेट किस प्रकार तय करती है। कुल मिलाकर, एफएमसीजी, कंजम्प्शन, रिटेल, रियल्टी, ऑटो और नए युग की कंपनियों के लिए बजट पॉजिटिव है। बैंकिंग के लिए उतना अच्छा नहीं है। कुल उधारी में बढ़त बैंकों के लिए निगेटिव है क्योंकि इससे यील्ड बढ़ सकती है जो ट्रेजरी इनकम को प्रभावित कर सकती है।

                                                                              FEBRUARY 03, 2025 / 8:19 AM IST

                                                                              Stock Market Live Updates:हीरो मोटो की कुल बिक्री 2% बढ़ी

                                                                              जनवरी में हीरो मोटो की कुल बिक्री 2 परसेंट बढ़ी है। लेकिन घरेलू सेल्स में 2 परसेंट की कमी आई। वही आयशर की Royal Enfield सेल्स में करीब 20 परेंट का तगड़ा उछाल आया।

                                                                                FEBRUARY 03, 2025 / 8:04 AM IST

                                                                                Stock Market Live Updates:हीरो मोटो की कुल बिक्री 2% बढ़ी

                                                                                जनवरी में हीरो मोटो की कुल बिक्री 2 परसेंट बढ़ी है। लेकिन घरेलू सेल्स में 2 परसेंट की कमी आई। वही आयशर की Royal Enfield सेल्स में करीब 20 परेंट का तगड़ा उछाल आया।

                                                                                  FEBRUARY 03, 2025 / 8:01 AM IST

                                                                                  Stock Market Live Updates: ट्रंप ने शुरू किया टैरिफ वॉर, तीनों देशों ने की जवाबी कार्रवाई की

                                                                                  अमेरिका राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कनाडा और मैक्सिको पर 25% तो चीन पर 10% टैरिफ लगाया। ट्रंप के एक्शन के बाद, तीनों देशों ने की जवाबी कार्रवाई की है। टैरिफ वॉर से कनाडा का डॉलर 2003 के बाद के सबसे निचले स्तर पर पहुंचा है।

                                                                                    FEBRUARY 03, 2025 / 7:58 AM IST

                                                                                    Stock Market Live Updates:1 फरवरी को कैसी रही थी बाजार की चाल

                                                                                    1 फरवरी (बजट दिवस) को उतार-चढ़ाव भरे सत्र में भारतीय इक्विटी इंडेक्स सपाट बंद हुए। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 5.39 अंक या 0.01 फीसदी बढ़कर 77,505.96 पर और निफ्टी 26.25 अंक या 0.11 फीसदी गिरकर 23,482.15 पर बंद हुआ।

                                                                                      FEBRUARY 03, 2025 / 7:58 AM IST

                                                                                      मार्केट लाइव ब्लॉग

                                                                                      सुप्रभात दोस्तों, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।