Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News FEBRUARY 06, 2025 / 3:37 PM IST

Stock Market Highlights: सेंसेक्स 213 अंक टूटा, निफ्टी 23600 पर हुआ बंद, रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद रुपया

Stock Market Highlights:फार्मा, आईटी और प्राइवेट बैंक को छोड़कर सभी सेक्टर इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। ऑटो, एफएमसीजी, रियल्टी, कंज्यूमर ड्यूरेबल, मेटल, पीएसयू बैंक इंडेक्स 1-2 फीसदी गिरकर बंद हुआ।

Stock Market Highlights: निफ्टी एक्सपायरी के दिन बाजार में दबाव देखने को मिला और सेंसेक्स-निफ्टी दोनों अंत में गिरावट लेकर बंद हुए। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली रही जबकि रियल्टी, PSE, FMCG शेयरों में गिरावट देखने को मिली। ऑटो, मेटल, तेल-गैस इंडेक्स गिरावट पर बंद हुए। फार्मा, IT, बैंकिंग इंडेक्स हल्की बढ़त पर बंद हुए। निजी बैंकों में रिकवरी से निफ्टी बैंक नीचे से सुधरकर बंद

Stock Market Highlights: निफ्टी एक्सपायरी के दिन बाजार में दबाव देखने को मिला और सेंसेक्स-निफ्टी दोनों अंत में गिरावट लेकर बंद हुए।
Stock Market Highlights: निफ्टी एक्सपायरी के दिन बाजार में दबाव देखने को मिला और सेंसेक्स-निफ्टी दोनों अंत में गिरावट लेकर बंद हुए।
FEBRUARY 06, 2025 / 3:33 PM IST

Stock Market Highlights: सेंसेक्स-निफ्टी दोनों अंत में गिरावट लेकर बंद हुए

निफ्टी एक्सपायरी के दिन बाजार में दबाव देखने को मिला और सेंसेक्स-निफ्टी दोनों अंत में गिरावट लेकर बंद हुए। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली रही जबकि रियल्टी, PSE, FMCG शेयरों में गिरावट देखने को मिली। ऑटो, मेटल, तेल-गैस इंडेक्स गिरावट पर बंद हुए। फार्मा, IT, बैंकिंग इंडेक्स हल्की बढ़त पर बंद हुए। निजी बैंकों में रिकवरी से निफ्टी बैंक नीचे से सुधरकर बंद हुआ।

फार्मा, आईटी और प्राइवेट बैंक को छोड़कर सभी सेक्टर इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। ऑटो, एफएमसीजी, रियल्टी, कंज्यूमर ड्यूरेबल, मेटल, पीएसयू बैंक इंडेक्स 1-2 फीसदी गिरकर बंद हुआ।

निफ्टी का मिडकैप इंडेक्स 1 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुआ। जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स 0.3 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ।

Trent, Bharat Electronics, Bharti Airtel, Titan Company, NTPC निफ्टी का टॉप लूजर रहा। वहीं Cipla, Adani Ports, Infosys, HDFC Life, Tata Consumer निफ्टी का टॉप गेनर रहा।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 213.12 अंक यानी 0.27 फीसदी की गिरावट के साथ 78,058.16 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 92.95 अंक यानी 0.39 फीसदी की गिरावट के साथ 23,603.35 के स्तर पर बंद हुआ।

    FEBRUARY 06, 2025 / 3:13 PM IST

    REC Q3: मुनाफा बढ़ा, 4.30/Sh अंतरिम डिविडेंड का ऐलान

    कंसो मुनाफा 3308 करोड़ रुपये से बढ़कर 4076 करोड़ रुपये पर रहा जबकि कंसो आय 12,052 करोड़ रुपये से बढ़कर 14,272 करोड़ रुपये पर रही। NII 4,158 करोड़ रुपये से बढ़कर `4,855 करोड़ रुपये पर रहा। 4.30/Sh अंतरिम डिविडेंड का एलान किया।

      FEBRUARY 06, 2025 / 3:04 PM IST

      DHAMPUR SUGAR Q3: कंसो मुनाफा 32 करोड़ रुपये से घटकर `16 करोड़ रुपये पर रहा

      कंसो मुनाफा 32 करोड़ रुपये से घटकर `16 करोड़ रुपये पर रहा जबकि कंसो आय `482 करोड़ रुपये से बढ़कर `587 करोड़ रुपये पर आया। EBITDA `53 करोड़ रुपये से घटकर `40 करोड़ रुपये पर रहा। जबकि EBITDA मार्जिन 11% से घटकर 6.8% पर रहा।

        FEBRUARY 06, 2025 / 2:46 PM IST

        Stock Market LIVE Updates:MTAR Tech को `200 करोड रुपये का ऑर्डर मिला

        कंपनी को `200 करोड रुपये का ऑर्डर मिला है। क्लीन एनर्जी और एयरोस्पेस सेक्टर से ऑर्डर मिला है।

          FEBRUARY 06, 2025 / 2:37 PM IST

          SBI Q3: मुनाफा सालाना आधार पर 9,164 करोड़ रुपये से बढ़कर `16,891करोड़ रुपये पर रहा

          मुनाफा सालाना आधार पर 9,164 करोड़ रुपये से बढ़कर `16,891करोड़ रुपये पर रहा जबकि NII `39,816 करोड़ रुपयेसे बढ़कर `41,446 करोड़ रुपये पर पहुंचा। वहीं तिमाही आधार पर प्रोविजनिंग `4,506 करोड़ रुपये से घटकर `911 करोड़ रुपये पर रहा जबकि नेट NPA `20,294 Cr से बढ़कर `21,378 करोड रुपये पर रहा। सालाना आधार पर Q3 में लोन ग्रोथ 14% पर रही। Q3 में डिपॉजिट ग्रोथ 10% पर रहा। तिमाही आधार पर घरेलू NIM 3.27% से घटकर 3.15% पर आया।

            FEBRUARY 06, 2025 / 2:23 PM IST

            Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

            आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 23600, 23700 और 23800 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 23500, 23400 और 23300 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 50300, 50400 और 50500 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 50200, 50100 और 50000 के स्तर पर एक्टिव नजर आये।

              FEBRUARY 06, 2025 / 2:04 PM IST

              Trent Q3 Results: दिसंबर तिमाही में मुनाफा 34% बढ़कर ₹496 करोड़

              ट्रेंट का अक्टूबर-दिसंबर 2024 तिमाही में शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा 496.54 करोड़ रुपये रहा। यह एक साल पहले के मुनाफे 370.64 करोड़ रुपये से लगभग 34 प्रतिशत ज्यादा है। ​तिमाही के दौरान कंपनी का कंसोलिडेटेड बेसिस पर ऑपरेशंस से रेवेन्यू एक साल पहले के मुकाबले 34 प्रतिशत बढ़कर 4,656.56 करोड़ रुपये हो गया। दिसंबर 2023 तिमाही में रेवेन्यू 3466.62 करोड़ रुपये रहा था।कंसोलिडेटेड रेवेन्यू में ट्रेंट हाइपरमार्केट बिजनेस का रेवेन्यू शामिल नहीं है।

                FEBRUARY 06, 2025 / 1:58 PM IST

                PVR INOX Q3:कंसो मुनाफा 13 करोड़ रुपये से बढ़कर 36 करोड़ रुपये पर रहा

                कंसो मुनाफा 13 करोड़ रुपये से बढ़कर 36 करोड़ रुपये पर रहा जबकि कंसो आय 1,546 करोड़ रुपयेसे बढ़कर 1,717 करोड़ रुपये पर रही। EBITDA 472 करोड़ रुपये से बढ़कर 528 करोड़ रुपये पर रहा। EBITDA मार्जिन 30.6% से बढ़कर 30.7% पर रहा।

                  FEBRUARY 06, 2025 / 1:47 PM IST

                  UNICHEM LAB Q3:कंसो मुनाफा `73 करोड़ रुपये से घटकर `58 करोड़ रुपये पर रहा

                  कंसो मुनाफा `73 करोड़ रुपये से घटकर `58 करोड़ रुपये पर रहा जबकि कंसो आय 466 करोड़ रुपये से बढ़कर 533 करोड़ रुपये पर रही। EBITDA 32 करोड़ रुपये से बढ़कर 86 करोड़ रुपये पर रहा। EBITDA मार्जिन 6.9% से बढ़कर 16.1% पर रहा।

                    FEBRUARY 06, 2025 / 1:22 PM IST

                    Stock Market LIVE Updates:VRL लॉजिस्टिक्स में लगा अपरसर्किट

                    VRL लॉजिस्टिक्स के शेयरों में आज 6 फरवरी को 20% तक की तेजी आई और इसने अपनी अपर सर्किट सीमा को छू लिया। कंपनी के शेयरों में भारी वॉल्यूम देखने को मिला। शुरुआती कारोबार में NSE और BSE पर कंपनी के 8 लाख शेयरों का कारोबार हुआ। यह दोनों एक्सचेंजों पर इस शेयर के पिछले एक सप्ताह के औसत 66,000 शेयरों से काफी अधिक है।

                      FEBRUARY 06, 2025 / 1:16 PM IST

                      Stock Market LIVE Updates:EICHER MOTORS ने Shotgun 650 लिमिटेड एडिशन लॉन्च किया

                      Shotgun 650 लिमिटेड एडिशन लॉन्च किया। Royal Enfield ने Shotgun 650 का लिमिटेड एडिशन लॉन्च किया है। Shotgun 650 की कीमत `4.25 Lk से शुरू किया।

                        FEBRUARY 06, 2025 / 1:03 PM IST

                        MRF Q3: कंसो मुनाफा 504 करोड़ रुपये से घटकर `330 करोड़ रुपये पर रहा

                        कंसो मुनाफा 504 करोड़ रुपये से घटकर `330 करोड़ रुपये पर रहा जबकि कंसो आय 6,162 करोड़ रुपये से बढ़कर 7,001 करोड़ रुपये पर रही। EBITDA 1,054 करोड़ रुपये से घटकर 835 करोड़ रुपये पर रहा। EBITDA मार्जिन 17.1% से घटकर 12% पर रहा। 3/Sh अंतरिम डिविडेंड का एलान किया। रिकॉर्ड डेट 14 फरवरी को रखी गई है।

                          FEBRUARY 06, 2025 / 12:44 PM IST

                          Stock Market LIVE Updates:कतर कोर्ट ने VOLTAS की OHL JV का `1,755 करोड़ रुपये का क्लेम खारिज किया

                          कतर कोर्ट ने कंपनी की OHL JV का `1,755 करोड़ रुपये का क्लेम खारिज किया है। क्लेम खारिज होने से VOLTAS पर `402 करोड़ रुपयेकी लाइबिलिटी का अनुमान है। कतर कोर्ट के आदेश को चुनौती देने की योजना पर चर्चा कर रहे हैं।

                            FEBRUARY 06, 2025 / 12:31 PM IST

                            BEML Q3: मुनाफा 48 करोड़ रुपये से घटकर `25 करोड़ रुपये पर रहा

                            कंसो मुनाफा 48 करोड़ रुपये से घटकर `25 करोड़ रुपये पर रहा जबकि कंसो आय `1,047 करोड़ रुपयेसे घटकर `876 करोड़ रुपये पर रही। EBITDA `56 करोड़ रुपये से बढ़कर `60 करोड़ रुपये पर रहा। EBITDA मार्जिन 5.3% से बढ़कर 6.9% पर रहा।

                              FEBRUARY 06, 2025 / 12:19 PM IST

                              Stock Market LIVE Updates:INFOEDGE पर BERNSTEIN की राय

                              INFOEDGE पर BERNSTEIN ने आउटपरफॉर्म की रेटिंग दी है और स्टॉक के लिए 8690 रुपये का टारगेट दिया है। BERNSTEIN का कहना है कि रिक्रूटमेंट सेगमेंट में सुधार के चलते मजबूत तिमाही रही। दो तिमाहियों से रिक्रूटमेंट बिलिंग में डबल डिजिट ग्रोथ देखने को मिली। IT में सुधार और नॉन IT में मजबूती का फायदा मिला । 99acres रेवेन्यू/ बिलिंग में 17%/16% की ग्रोथ रही।

                                FEBRUARY 06, 2025 / 11:56 AM IST

                                Stock Market LIVE Updates:OMCs शेयरों पर बढ़ा गोल्डमैन सैक्स का भरोसा

                                तेल बेचने वाली सरकारी कंपनियों इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम पर वैश्विक ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन सैक्स का भरोसा और मजबूत हुआ है। गोल्डमैन ने हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPCL) और भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL) की रेटिंग को अपग्रेड कर खरीदारी कर दी है तो इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) को न्यूट्रल रेटिंग दी है। इसके चलते शेयरों को सपोर्ट मिला है।

                                  FEBRUARY 06, 2025 / 11:43 AM IST

                                  Stock Market LIVE Updates: एसएमसी ग्लोबल सिक्योरिटीज के शितिज गांधी की बाजार पर राय

                                  एसएमसी ग्लोबल सिक्योरिटीज के शितिज गांधी का कहना है कि निफ्टी के लिए 23,800, 24,000 पर रजिस्टेंस और 23,600, 23,500 पर सपोर्ट है। 23,600 के निकट गिरावट पर निफ्टी वायदा खरीदें, 23,500 से नीचे स्टॉप-लॉस रखें, 23,800 का लक्ष्य रखें। शितिज गांधी का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए 50,600, 51,000 पर रजिस्टेंस और 50,000, 49,700 पर सपोर्ट है। 50,100 के निकट गिरावट पर बैंक निफ्टी वायदा खरीदें, 49,700 से नीचे स्टॉप-लॉस रखें और 50,800 का लक्ष्य रखें।

                                    FEBRUARY 06, 2025 / 11:34 AM IST

                                    BHARAT DYNAMICS Q3 (STANDALONE): मुनाफा 135 करोड़ रुपये से बढ़कर `147 करोड़ रुपये पर रहा

                                    मुनाफा 135 करोड़ रुपये से बढ़कर `147 करोड़ रुपये पर रहा जबकि आय `602 करोड़ रुपये से बढ़कर `832 करोड़ रुपये पर रही। EBITDA मार्जिन 19.8% से घटकर 15.3% पर रहा। EBITDA `119 करोड़ रुपये से बढ़कर `127 करोड़ रुपये पर रहा।

                                      FEBRUARY 06, 2025 / 11:25 AM IST

                                      Stock Market LIVE Updates: RAILTEL को `50 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला

                                      रेलटेक को `50 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला। विडियो सर्विलांस सिस्टम के लिए ऑर्डर मिला। North Frontier Railway से 50 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला।

                                        FEBRUARY 06, 2025 / 11:17 AM IST

                                        Stock Market LIVE Updates:मिरे एसेट शेयरखान के तकनीकी अनुसंधान विश्लेषक जतिन गेडिया की बाजार पर राय

                                        मिरे एसेट शेयरखान के तकनीकी अनुसंधान विश्लेषक जतिन गेडिया का कहना है कि निफ्टी के लिए 23,810, 23,830 पर रजिस्टेंस और 23,600, 23,550 पर सपोर्ट है। 23,600 के स्तर पर गिरावट पर निफ्टी फ्यूचर्स खरीदें, 23,480 के स्टॉप-लॉस के साथ, 23,900-24,000 का लक्ष्य रखें।जतिन गेडिया का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए 50,866, 51,000 पर रजिस्टेंस और 49,850, 49,800 पर सपोर्ट है। बैंक निफ्टी फ्यूचर्स को 49,900 के स्टॉप-लॉस के साथ खरीदें और लक्ष्य 50,866-51,000 रखें।

                                          FEBRUARY 06, 2025 / 11:05 AM IST

                                          Stock Market LIVE Updates:अच्छे नतीजों से कमिंस में खरीदारी

                                          तीसरी तिमाही में उम्मीद से बेहतर नतीजों के बाद कमिंस में हल्की खरीदारी रही। Q3 में मुनाफा 13% तो रेवेन्यू 22% बढ़ा है। वहीं गुजरात गैस सुस्त रिजल्ट के बाद करीब 2% फिसला है।।

                                            FEBRUARY 06, 2025 / 10:58 AM IST

                                            Stock Market LIVE Updates:Swiggy पर यूबीएस की राय

                                            यूबीएस ने Swiggy स्टॉक के लिए ₹615 प्रति शेयर के टारगेट प्राइस के साथ "बाय" रेटिंग बरकरार रखी है। यूबीएस ने कहा कि मैनेजमेंट ने समूह स्तर के ब्रेक-ईवन लक्ष्यों को दोहराया है। साथ ही यह भी कहा कि क्विक कॉमर्स सेक्टर में कॉम्पिटीशन तगड़ा है और अगली कुछ तिमाहियों में कंपनी के मार्जिन पर दबाव जारी रहेगा। नुवामा ने भी स्विगी के डार्क स्टोर एक्सपेंशन को मार्च तिमाही के लिए एक प्रमुख बाधा बताया है। क्विक कॉमर्स आर्म इंस्टामार्ट में भारी निवेश ने ब्लिंकइट और जेप्टो के साथ तगड़े कॉम्पिटीशन के बीच कंपनी के मार्जिन को और भी कम कर दिया है।

                                              FEBRUARY 06, 2025 / 10:40 AM IST

                                              Stock Market LIVE Updates:HCLTECH ने CHARGEPOINT के साथ करार किया

                                              CHARGEPOINT के साथ करार किया है। EV चार्जिंग टेक्नोलॉजी के लिए करार किया। CHARGEPOINT ने EV चार्जिंग टेक्नोलॉजी के लिए करार किया है।

                                                FEBRUARY 06, 2025 / 10:26 AM IST

                                                Stock Market LIVE Updates:अच्छे नतीजों से कमिंस में खरीदारी

                                                तीसरी तिमाही में उम्मीद से बेहतर नतीजों के बाद कमिंस में हल्की खरीदारी देखने को मिली। Q3 में मुनाफा 13% तो रेवेन्यू 22% बढ़ा है। वहीं सुस्त रिजल्ट के बाद करीब गुजरात गैस 2% फिसला है।

                                                  FEBRUARY 06, 2025 / 10:24 AM IST

                                                  Stock Market LIVE Updates:ऑटो, FMCG, रियल्टी में दबाव

                                                  ऑटो, FMCG और रियल्टी शेयरों में सबसे ज्यादा दबाव दिख रहा है। रियल्टी शेयरों में लोढ़ा और फीनिक्स मिल्स 2 से 3% फिसले है। वहीं फार्मा और IT में हल्की रौनक रही। मेट्रोपोलिस और एबट 5% तक उछलकर वायादा के टॉप गेनर्स बना।

                                                    FEBRUARY 06, 2025 / 10:00 AM IST

                                                    Stock Market LIVE Updates:TRIVENI ENGG ने Rolls-Royce के साथ करार किया

                                                    Rolls-Royce के साथ करार किया है। 4 MW मरीन गैस टरबाइन जनरेटर के लिए करार किया है। 4 MW मरीन गैस टरबाइन की मैन्युफैक्चरिंग, डेवलपमेंट और डिजाइनिंग के लिए करार किया है।

                                                      FEBRUARY 06, 2025 / 9:43 AM IST

                                                      FADA JANUARY DATA: जनवरी कुल रिटेल वाहन बिक्री 6.6% बढ़ी

                                                      जनवरी कुल रिटेल वाहन बिक्री 6.6% बढ़ी है। जनवरी रिटेल PV बिक्री 15.5% बढ़ी है।

                                                        FEBRUARY 06, 2025 / 9:41 AM IST

                                                        Stock Market Live Updates:जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के रिसर्च हेड विनोद नायर की बाजार पर राय

                                                        जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के रिसर्च हेड विनोद नायर का कहना है कि घरेलू बाजार में नकारात्मक माहौल में सीमित दायरे में कारोबार हुआ। निवेशक एक तरफ तो अनुकूल बजट से उत्साहित हैं। वहीं, टैरिफ वॉर से उपजी ग्लोबल अनिश्चितताओं से डरे हुए हैं। अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में गिरावट और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी ने बाजार को सपोर्ट दिया है। लेकिन रुपए की कमजोरी इन सभी अच्छे फैक्टरों को बेअसर कर दे रही है। आरबीआई द्रारा ब्याज दरों में संभावित कटौती से पहले ब्याज दरों के प्रति संवेदनशील सेक्टरों पर फोकस है। इस बीच,लार्ज-कैप स्टॉक अच्छी स्थिति में दिख हैं। इन्हें अच्छे वैल्यूएशन का फायदा मिल रहा है।

                                                          FEBRUARY 06, 2025 / 9:21 AM IST

                                                          Stock Market LIVE Updates:बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई

                                                          बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई है। सेंसेक्स 128.48 अंक यानी 0.16 फीसदी की बढ़त के साथ 78,396.49 के स्तर पर कारोबार कर रहा जबकि निफ्टी 31.90 अंक यानी 0.13 फीसदी की बढ़त के साथ 23,730.20 के स्तर पर नजर आ रहा है ।

                                                            FEBRUARY 06, 2025 / 9:08 AM IST

                                                            Market At Pre-Open: प्री-ओपनिंग में सेंसेक्स-निफ्टी में दिखी बढ़त

                                                            प्री-ओपनिंग में बाजार में बढ़त देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 78.58 अंक यानी 0.10 फीसदी की बढ़त के साथ 78,349.86 के स्तर पर कारोबार कर रहा जबकि निफ्टी 100.55 अंक यानी 0.42 फीसदी की बढ़त के साथ 23,796.85 के स्तर पर नजर आ रहा है ।

                                                              FEBRUARY 06, 2025 / 8:44 AM IST

                                                              Stock Market Live Updates:निफ्टी पर रणनीति

                                                              अनुज सिंघल ने कहा कि कल निफ्टी 7 दिन बाद दिन के निचले स्तरों पर बंद हुआ। आज जरूरी है निफ्टी कल का निचला स्तर ना तोड़े। अगर कल का हाई 23,807 पार हुआ तो बड़ी तेजी होगी। पहला सपोर्ट जोन 23,650-23,700 पर है जबकि बड़ा सपोर्ट जोन 23,550-23,600 पर है। 23,650 तक हर गिरावट में खरीदारी करें और इसके लिए 23,550 का स्टॉपलॉस लगाए। पहला रजिस्टेंस 23,800-23,850 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 23,950-24,000 पर है। स्विंग ट्रेडर्स 24,000 पर कुछ मुनाफावसूली करें। जो ट्रेडर पॉलिसी का रिस्क नहीं ले सकते वो मुनाफावसूली कर सकते हैं।

                                                                FEBRUARY 06, 2025 / 8:44 AM IST

                                                                Stock Market Live Updates:निफ्टी बैंक पर रणनीति

                                                                अनुज सिंघल ने आगे कहा कि निफ्टी के मुकाबले निफ्टी बैंक एक पायदान बेहतर रहा। इस महीने निफ्टी 0.8% बैंक निफ्टी 1.5% चढ़ा है। पहला सपोर्ट 50,200-50,300 पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 49,900-50,100 पर है। पहला रजिस्टेंस 50,500-50,600 पर है । बड़ा रजिस्टेंस 50,800-51,000 पर है। लॉन्ग रहें और SL को बढ़ाकर 50,000 पर लाएं।

                                                                  FEBRUARY 06, 2025 / 8:36 AM IST

                                                                  Stock Market Live Updates:उम्मीद से बेहतर रहे कमिंस के नतीजे

                                                                  तीसरी तिमाही में कमिंस के नतीजे उम्मीद से बेहतर रहे। मुनाफा 13% तो रेवेन्यू 22% बढ़ा है। हालांकि मार्जिन पर हल्का दबाव दिखा। वहीं गुजरात गैस के रिजल्ट मिले-जुले रहे । मुनाफा फ्लैट, रेवेन्यू में 6% की बढ़त दिखी। मार्जिन पर हल्का दबाव देखने को मिला।

                                                                    FEBRUARY 06, 2025 / 8:31 AM IST

                                                                    Stock Market Live Updates:स्विगी का बढ़ा घाटा

                                                                    तीसरी तिमाही में स्विगी का घाटा 574 करोड़ से बढ़कर 800 करोड़ हुआ। EBITDA Loss में भी बढ़ोतरी हुई। हालांकि Quick Commerce Revenue 114% बढ़ा है। वहीं सुला का मुनाफा 35% घटा है। मार्जिन पर तगड़ी मार पड़ी है।

                                                                      FEBRUARY 06, 2025 / 8:30 AM IST

                                                                      Stock Market Live Updates:प्रोग्रेसिव शेयर्स के निदेशक आदित्य गग्गर की बाजार पर राय

                                                                      प्रोग्रेसिव शेयर्स के निदेशक आदित्य गग्गर का कहना है कि बाजार आज मजबूती के साथ खुले,लेकिन 23,800 के स्तर पर रेजिस्टेंस का सामना करना पड़ा और यहां से बाजार का रुख उलट गया। कारोबार के अंत में निफ्टी 42.95 अंकों के नुकसान के साथ 23,696.30 पर बंद हुआ। मीडिया और एनर्जी शेयरों ने अच्छा प्रदर्शन किया,जबकि रियल्टी और FMCG सेक्टर में 1.5 फीसदी से अधिक की गिरावट देखी गई। छोटे-मझोले शेयरों में तेजी रही। इसके चलते मिड और स्मॉलकैप इंडेक्स ने बेंचमार्क इंडेक्सों से बेहतर प्रदर्शन किया। निफ्टी को 23,780 पर रजिस्टेंस का सामना करना पड़ा। जहां फॉलिंग वेज पैटर्न और 50DMA दोनों ही स्थित हैं। यह स्तर अब तत्काल रेजिस्टेंस के रूप में काम कर रहा है। जबकि नीचे की ओर 23,520 पर अहम सपोर्ट। यह "गिरावट पर खरीदें" का बाजार है। जिसमें 23,780 का रेजिस्टेंस टूटने पर निफ्टी में 24,000 तक जाने की अच्छी संभावना दिख रही है।

                                                                        FEBRUARY 06, 2025 / 8:12 AM IST

                                                                        Stock Market Live Updates:निफ्टी की 6 कंपनियों के नतीजे आज

                                                                        नतीजों के लिहाज से आज बड़ा दिन है। SBI, ITC, ब्रिटानिया, भारती एयरटेल समेत निफ्टी की 6 कंपनियां अपने रिजल्ट पेश करेंगी। पेश करेंगी 88% बढ़ सकता है। ब्याज से कमाई में 7% की बढ़त संभव है। वायदा की 11 कंपनियों के नतीजों का भी इंतजार रहेगा।

                                                                          FEBRUARY 06, 2025 / 8:11 AM IST

                                                                          Stock Market Live Updates:05 फरवरी को कैसी रही थी बाजार की चाल

                                                                          5 फरवरी को भारतीय इक्विटी इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए । निफ्टी 23,700 से नीचे आ गया । कारोबार के अंत में सेंसेक्स 312.53 अंक या 0.40 फीसदी की गिरावट के साथ 78,271.28 पर और निफ्टी 42.95 अंक या 0.18 फीसी की गिरावट के साथ 23,696.30 पर बंद हुआ। एफएमसीजी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, रियल्टी और ऑटो को छोड़कर अन्य सभी इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। तेल एवं गैस,मेटल,मीडिया, एनर्जी और पीएसयू बैंक में 1-1.8 फीसदी की बढ़त हुई। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में 0.7 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स में लगभग 2 फीसदी की बढ़त हुई।

                                                                            FEBRUARY 06, 2025 / 8:11 AM IST

                                                                            मार्केट लाइव ब्लॉग

                                                                            सुप्रभात दोस्तों, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।