Get App

लाइव ब्लॉग

Curated By: Sujata Yadav JUNE 02, 2023 / 3:42 PM IST

Closing Bell: सेंसेक्स 119 अंक चढ़ा, निफ्टी 18500 के पार हुआ बंद, ऑटो, रियल्टी , मेटल शेयरों में रही तेजी

Closing Bell: कारोबार के अंत में सेंसेक्स 118.57 अंक यानी 0.19 फीसदी की बढ़त के साथ 62,547.11 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 46.35अंक यानी 0.25 फीसदी की बढ़त के साथ 18534.10 के स्तर पर बंद हुआ

Closing Bell: कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन बाजार बढ़त पर बंद हुए। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रहा है जबकि मिडकैप इंडेक्स की रिकॉर्ड क्लोजिंग हुई। रियल्टी, मेटल, ऑटो शेयरों में तेजी जारी है। FMCG, फार्मा, इंफ्रा इंडेक्स बढ़त पर बंद हुआ। वहीं बैंकिंग, PSE इंडेक्स में खरीदारी देखने को मिल रही है। IT, एनर्जी शेयरों पर दबाव देखने को मिल रहा है।कारोबार के अंत में से

 - Stock Market LIVE Updates:
- Stock Market LIVE Updates:
JUNE 02, 2023 / 3:38 PM IST
Market Close:कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन बाजार बढ़त पर बंद हुए
कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन बाजार बढ़त पर बंद हुए। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रहा है जबकि मिडकैप इंडेक्स की रिकॉर्ड क्लोजिंग हुई। रियल्टी, मेटल, ऑटो शेयरों में तेजी जारी है। FMCG, फार्मा, इंफ्रा इंडेक्स बढ़त पर बंद हुआ। वहीं बैंकिंग, PSE इंडेक्स में खरीदारी देखने को मिल रही है। IT, एनर्जी शेयरों पर दबाव देखने को मिल रहा है।
Hindalco Industries, Apollo Hospitals, Hero MotoCorp, Tata Steel और JSW Steel निफ्टी के टॉप गेनर हैं। वहीं Adani Enterprises, Infosys, BPCL, HDFC Life और TCS निफ्टी के टॉप लूजर है।
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 118.57 अंक यानी 0.19 फीसदी की बढ़त के साथ 62,547.11 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 46.35अंक यानी 0.25 फीसदी की बढ़त के साथ 18534.10 के स्तर पर बंद हुआ।
    JUNE 02, 2023 / 3:32 PM IST

    Crypto Price: बिटकॉइन में उछाल

    बिटकॉइन अभी 0.69 फीसदी के उछाल के साथ 27,127.13 डॉलर (22.33 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। वहीं दूसरा सबसे बड़ा क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) भी करीब डेढ़ फीसदी मजबूत होकर 1900 डॉलर के करीब पहुंच गया है।पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 1.02 फीसदी की तेजी आई है और यह 1.14 लाख करोड़ डॉलर (93.86 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है।

      JUNE 02, 2023 / 3:19 PM IST

      Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

      आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 18500, 18600 और 18700 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 18500, 18400 और 18300 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 44000, 44100 और 44200 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 44100, 44000 और 43900 के स्तर पर नजर आये।

        JUNE 02, 2023 / 3:11 PM IST

        Market Update:Hindustan Aeronautics, Hindustan Copper और Jindal Steel में शॉर्ट कवरिंग

        पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन, एस्ट्रॉल और हीरो मोटोकॉर्प उन शेयरों में शामिल हैं, जिनमें ट्रेडर्स ने लॉन्ग पोजीशन ली है। हिंडाल्को और टाटा कम्युनिकेशन ने भी लंबी बिल्ड-अप देखने को मिला है। लॉन्ग बिल्ड-अप तब होता है जब शेयर की कीमत और ओपन इंटरेस्ट एक साथ बढ़ते हैं। ये एक पॉजिटिव संकेत है। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स, हिंदुस्तान कॉपर और जिंदल स्टील में शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली है, ये भी तेजी का संकेत है।

          JUNE 02, 2023 / 2:57 PM IST

          Market Update:BAJAJ FIN ने TOYOTA KIRLOSKAR के साथ करार किया

          कंपनी ने TOYOTA KIRLOSKAR के साथ करार किया है। रिटेल फाइनेंसिंग के लिए करार किया है। फिलहाल एनएसई पर BAJAJ FIN का शेयर 22.50 रुपये यानी 0.32फीसदी की गिरावट के साथ कामकाज कर रहा है।

            JUNE 02, 2023 / 2:47 PM IST

            Market Update:Aster DM ने पद्मावती मेडिकल फाउंडेशन के साथ किया करार

            पद्मावती मेडिकल फाउंडेशन के साथ करार किया है। केरल के कोल्लम में 130 बेड के अस्पताल ऑपरेट करेगी। फिलहाल शेयर एनएसई पर 0.55 रुपये यानी 0.20 फीसदी की बढ़त के साथ 271.55 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है।

              JUNE 02, 2023 / 2:34 PM IST

              Market Update:NHPC ने नेपाल के विद्युत उत्पादन कंपनी के साथ करार किया, शेयर में एक्शन

              नेपाल के विद्युत उत्पादन कंपनी के साथ करार किया है। फुकोट करनाली हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट के निर्माण के लिए करार है। फुकोट करनाली हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट 480 MW का होगा। फिलहाल शेयर एनएसई पर 1.40 रुपये यानी 0.76 फीसदी की बढ़त के साथ 186.35 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है।

                JUNE 02, 2023 / 2:24 PM IST

                Market Update:BK OF BARODA को बॉन्ड्स के जरिए `5,000 करोड़ रुपये जुटाने को मिली मंजूरी


                बॉन्ड्स के जरिए `5,000 करोड़ रुपये जुटाने को बोर्ड मंजूरी मिली है। फिलहाल बैंक ऑफ बड़ौदा का शेयर एनएसई पर 1.30 रुपये यानी 0.65 फीसदी की बढ़त के साथ 186.10 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था। स्टॉक का डे हाई 187.10 रुपये है जबकि डे लो 185.10 रुपये है।

                  JUNE 02, 2023 / 2:11 PM IST

                  Market Update:जोमैटो में लगा तेजी का तड़का

                  जोमैटो में तेजी का तड़का लगा है। शेयर में करीब 5 परसेंट का उछाल दिखा रहा है। कल मुंबई में HNI और दूसरे निवेशकों के लिए कंपनी नेरोड शो किया था।

                    JUNE 02, 2023 / 1:47 PM IST

                    Market Update:AB Capital प्रोमोटर्स को शेयर जारी कर रकम जुटाने को बोर्ड की मंजूरी मिली, शेयर में बढ़त

                    प्रोमोटर्स को शेयर जारी कर रकम जुटाने को बोर्ड की मंजूरी मिली है। 165 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 1250 करोड़ के शेयर जारी होंगे। ग्रासिम को 1000 करोड़ के शेयर जारी होंगे। वहीं सूर्य किरण इन्वेस्टमेंट को 250 करोड़ के शेयर जारी होंगे। प्रोमोटर्स को 3.1% हिस्सेदारी बेची जाएगी। डील के बाद ग्रासिम का हिस्सा बढ़कर 54.93% होगा। सूर्य किरण इन्वेस्टमेंट का हिस्सा बढ़कर 1.52% होगा।

                    फिलहाल AB Capital का शेयर एनएसई पर 1.00 रुपये यानी 0.64 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था।

                      JUNE 02, 2023 / 1:24 PM IST

                      Market Update: Jefferies ने बजाज फाइनेंस पर राय

                      जेफरीज ने बजाज फाइनेंस पर अपनी रिसर्च रिपोर्ट में मजबूत लोन ग्रोथ और फंडिंग की लागत में गिरावट के चलते ब्रोकरेज बजाज फाइनेंस में निवेश को लेकर पॉजिटिव है। जेफरीज ने इसमें 8310 रुपये के टारगेट (Bajaj Finance Target Price) पर पैसे लगाने की सलाह दी है जो मौजूदा लेवल से 18 फीसदी से भी अधिक अपसाइड है। पहले इसका टारगेट जेफरीज ने 7280 रुपये रखा था।

                        JUNE 02, 2023 / 1:16 PM IST

                        Market Update:बाजार की बड़ी बातें

                        बाजार में निचले स्तरों से थोड़ी रिकवरी देखने को मिल रही है। निफ्टी 18500 के ऊपर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी बैंक करीब 200 अंक ऊपर है और मिडकैप इंडेक्स रिकॉर्ड ऊंचाई पर नजर आ रहा है। मेटल, कैपिटल गुड्स और रियल्टी शेयर चमके है। मिडकैप बैंक, सीमेंट और ऑटो शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है।

                          JUNE 02, 2023 / 12:58 PM IST

                          Market Update:रियल सेक्टर 1 महीने में 10% चढ़ा इंडेक्स

                          ब्याज दरें पीक आउट होने की उम्मीद में रियल्टी सेक्टर में रौनक देखने को मिल रही है। निफ्टी रियल्टी इंडेक्स में लगातार तीसरे दिन तेजी नजर आ रही है। निफ्टी रियल्टी इंडेक्स इस हफ्ते करीब 4 परसेंट चढ़ा है। शोभा 1 महीने में 25 परसेंट तो DLF करीब 15 परसेंट ऊपर कारोबार कर रहा है।

                            JUNE 02, 2023 / 12:53 PM IST

                            Market Update: महीने में अदाणी पोर्ट्स का कॉर्गो वॉल्यूम में दिखी बढ़त

                            मई के महीने में कंपनी का कॉर्गो वॉल्यूम अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया है। मई 2023 में उसके बंदरगाहों से कुल 36 एमएमटी कार्गो का संचालन किया गया जिसमें पिछले साल के मुकाबले 19 फीसदी की ग्रोथ रही है। वही साल 2022 में अब तक अदाणी पोर्ट्स का कुल कार्गो वॉल्यूम 68.5 एमएमटी रहा है जो कि पिछले साल के मुकाबले 16 फीसदी की ग्रोथ दिखाता है। अधिकांश पोर्ट्स में ग्रोथ देखने को मिली है।और सभी सेग्मेंट में भी अच्छी ग्रोथ दर्ज हुई है। कंटेनर सेग्मेंट में 24 फीसदी, ड्राई बल्क सेग्मेंट में 12 फीसदी और लिक्विड एंड गैस सेग्मेंट में 10 फीसदी की ग्रोथ दर्ज हुई है।

                            फिलहाल एनएसई पर Adani Ports का शेयर 3.95 रुपये यानी 0.57 फीसद की बढ़त के साथ कामकाज कर रहा है।

                              JUNE 02, 2023 / 12:34 PM IST

                              Market Update:MCX पर मॉर्गन स्टैनली की राय

                              मॉर्गन स्टैनली ने एमसीएक्स पर अंडरवेट रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 1125 रुपये तय किया है। मई 2023 में ADTV (Futures + 50% options) मासिक आधार पर 16% ऊपर था।

                                JUNE 02, 2023 / 12:13 PM IST

                                Market Update:TRENT पर मॉर्गन स्टैनली की राय

                                मॉर्गन स्टैनली ने ट्रेंट इक्वल वेट रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 1381 रुपये तय किया है। कंपनी का स्टैंडअलोन बिजनेस के लिए ग्रोथ रेट मजबूत है। मार्जिन में सुधार नजर आ रहा है। जबकि FCF सकारात्मक रहा है। Zudio Stores के लिए स्टोरों की संख्या में वृद्धि मजबूत है जबकि Westside Store के खुलने की गति धीमी है। कंसोलिडेटे आधार पर FCF नकारात्मक बना हुआ है।

                                  JUNE 02, 2023 / 11:57 AM IST
                                  Market Update:SPANDANA SPHOORTYके बोर्ड ने 100 करोड़ रुपये के NCDs को मंजूरी दी, शेयर 1% से ज्यादा चढ़ा
                                  कंपनी के बोर्ड ने 100 करोड़ रुपये के NCDs को मंजूरी दी है। प्राइवेट प्लेसमेंट पर 50 करोड़ रुपये का ग्रीनशू ऑप्शन भी शामिल है। फिलहाल स्टॉक एनएसई पर 9.05 रुपये यानी 1.31 फीसदी की बढ़त के साथ 700 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।
                                    JUNE 02, 2023 / 11:43 AM IST

                                    Market Update:M&M की कुल ट्रैक्टर बिक्री घटी, शेयर की चाल सपाट

                                    मई 2023 में महिंद्रा एंड महिंद्रा की कुल ट्रैक्टर बिक्री सालाना आधार पर 4 फीसदी की गिरावट के साथ 34126 यूनिट पर रही है। वहीं, मई 2022 में कंपनी की कुल ट्रैक्टर बिक्री 35722 यूनिट रही थी। मई 2023 में कंपनी का कुल ट्रैक्टर एक्सपोर्ट सालाना आधार पर 35 फीसदी की गिरावट के साथ 1,013 यूनिट पर रहा है। वहीं, मई 2022 में कंपनी का कुल ट्रैक्टर एक्सपोर्ट 1,569 यूनिट रहा था।

                                    फिलहाल M&M का शेयर एनएसई पर 8.50 रुपये यानी 0.64 फीसदी की बढ़त के साथ 1327.30 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                      JUNE 02, 2023 / 11:28 AM IST

                                      Market Update:Bajaj Auto की कुल बिक्री 3.55 लाख यूनिट रही, शेयर चढ़े


                                      मई 2023 में बजाज ऑटो की कुल बिक्री 3.55 लाख यूनिट रही है। जबकि नोमुरा ने मई में 3.50 लाख यूनिट की बिक्री का अनुमान लगाया था। मई 2023 में बजाज ऑटो की कुल बिक्री सालाना आधार पर 29 फीसदी की बढ़त के साथ 3.55 लाख यूनिट रही है। जबकि कंपनी ने मई 2022 में 2.75 लाख यूनिट की बिक्री की थी। मई 2023 में कंपनी की घरेलू बिक्री सालाना आधार पर 103 फीसदी बढ़कर 2.28 लाख यूनिट रही है जो मई 2022 में 1.12 लाख यूनिट रही थी।

                                      फिलहाल Bajaj Auto का शेयर एनएसई पर 45.40 रुपये यानी 0.91 फीसदी की बढ़त के साथ 4688.00 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                        JUNE 02, 2023 / 11:09 AM IST
                                        Market Update:MPHASIS ने eBECS Limited का अधिग्रहण करने के लिए करार किया
                                        कंपनी ने eBECS Limited का अधिग्रहण करने के लिए करार किया है। eBECS Limited में 100% हिस्से का अधिग्रहण करेगी। बता दें कि eBECS Limited UK की कंपनी DXC की सब्सिडियरी है।
                                        फिलहाल MPHASIS का शेयर एनएसई पर 22.80 रुपये यानी 1.21 फीसदी की बढ़त के साथ 2001.30 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।
                                          JUNE 02, 2023 / 11:01 AM IST
                                          Market Update:MPHASIS ने eBECS Limited का अधिग्रहण करने के लिए करार किया
                                          कंपनी ने eBECS Limited का अधिग्रहण करने के लिए करार किया है। eBECS Limited में 100% हिस्से का अधिग्रहण करेगी। बता दें कि eBECS Limited UK की कंपनी DXC की सब्सिडियरी है। फिलहाल MPHASIS का शेयर एनएसई पर 22.80 रुपये यानी 1.21 फीसदी की बढ़त के साथ 2001.30 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।
                                            JUNE 02, 2023 / 10:52 AM IST

                                            Market Update:Tata Motors की कुल बिक्री 1.6% गिरी, शेयर की चाल सपाट

                                            मई में कंपनी की कुल बिक्री में 1.6 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है और यह 74,973 यूनिट पर रही है जबकि घरेलू बिक्री में 2 फीसदी गिरकर 73,448 यूनिट पर आ गई है। फिलहाल टाटा मोटर्स का शेयर एनएसई पर 1.20 रुपये यानी 0.21 फीसदी की बढ़त के साथ 536.45 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                              JUNE 02, 2023 / 10:37 AM IST

                                              Market Update:कोल इंडिया का ऑफर फॉर सेल पर क्या है मोतीलाल ओसवाल की राय


                                              वहीं मोतीलाल ओसवाल ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि आने वाले समय में बिजली की मांग बढ़ेगी। जिससे प्लांट्स के लिए कोयले की मांग पर भी असर दिखेगा। आगे के संकेतो को देखते हुए ब्रोकरेज हाउस ने 290 के लक्ष्य के साथ स्टॉक में निवेश की सलाह दी है। वहीं नुवामा ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि कोयले की कीमतों में 8 फीसदी की बढ़त के एलान का कंपनी को फायदा मिलेगा जिससे मौजूदा वित्त वर्ष के लिए एबिटडा के लिए अनुमान बढ़ा दिया है। रिपोर्ट में 365 के लक्ष्य के साथ निवेश की सलाह दी गई है।

                                                JUNE 02, 2023 / 10:22 AM IST

                                                Market Update:ग्रासिम पर मॉर्गेन स्टेनली की राय

                                                मॉर्गेन स्टेनली ने ग्रासिम को ओवरवेट की रेटिंग दी है और इसके लिए लक्ष्य 1910 प्रति शेयर का लक्ष्य रखा है। स्टॉक फिलहाल 1703 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. रिपोर्ट में कहा गया है कि फिलहाल कंपनी के कैपेक्स और कैपिटल अलोकेशन प्लान का इंतजार किया जा रहा है जिसके आधार पर आगे समीक्षा संभव है।

                                                  JUNE 02, 2023 / 10:00 AM IST

                                                  बल्क डील

                                                  एमटीएआर टेक्नोलॉजीज (MTAR Technologies): फ्रांस स्थित वित्तीय सेवा कंपनी सोसाइटी जेनरेल ने 1880 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर खुले बाजार लेनदेन के माध्यम से एमटीएआर टेक्नोलॉजीज में 4.16 लाख इक्विटी शेयर या 1.35 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल की है। हालांकि, प्रमोटर लीलावती पार्वता रेड्डी ने कंपनी में 3.47 लाख शेयर औसतन 1880.04 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर बेचे हैं।

                                                    JUNE 02, 2023 / 9:43 AM IST

                                                    Market Update:RateGain Travel Technologies में हुए कई बड़े सौदे

                                                    विदेशी कंपनी अवतार होल्डिंग्स ने रेटगेन में 55 लाख इक्विटी शेयरों या 5.07 प्रतिशत शेयरहोल्डिंग को खुले बाजार में 375.02 रुपये प्रति शेयर के औसत मूल्य पर बेचा है। हालांकि, आदित्य बिड़ला सन लाइफ म्यूचुअल फंड एसी बिड़ला सन लाइफ एडवांटेज फंड ने 13.34 लाख शेयर खरीदे, आदित्य बिड़ला सन लाइफ म्यूचुअल फंड एसी आदित्य बिड़ला सन लाइफ इक्विटी हाइब्रिड '95 फंड ने 12 लाख शेयर खरीदे है। सोसाइटी जेनरेल ने रेटगेन में 9.11 लाख शेयर खरीदे हैं

                                                      JUNE 02, 2023 / 9:28 AM IST

                                                      अमेरिकी बाजारों की चाल

                                                      शुक्रवार के कारोबार में अमेरिकी स्टॉक फ्यूचर्स में अच्छी तेजी देखने को मिली। डाओ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज वायदा 42 अंक या 0.13 फीसदी बढ़ा, जबकि एसएंडपी 500 वायदा 0.1 फीसदी बढ़ा। वहीं, नैस्डैक-100 वायदा 0.13 फीसदी बढ़त के साथ बंद हुआ था। रेग्यूलर मार्केट की बात करें तो नए कारोबारी महीने की शुरुआत तेजी के साथ हुई है। एसएंडपी 500 और नैस्डैक कंपोजिट ने क्रमशः 0.99 फीसदी और 1.28 फीसदी की बढ़त हासिल की। वहीं डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 153.3 अंक या 0.47 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ

                                                        JUNE 02, 2023 / 9:22 AM IST

                                                        old Price:सोने-चांदी की कीमतों में उछाल

                                                        डॉलर और डॉलर इंडेक्स में गिरावट से सोने-चांदी की कीमतों में उछाल है. कल COMEX पर सोना $2000 के पार निकल गया और आज भी भाव $2000 के करीब बने हुए हैं। चांदी भी कल $24 के पार निकल गई। 13-14 जून को अमेरिकी फेड की बैठक होनी है। जिसर तरह से अमेरिका के हालात में सुधार हो रहे हैं, उसे देखते हुए बाजार ये मान रहा है कि इस बार फेड दरों में बढ़ोतरी नहीं करेगा।

                                                          JUNE 02, 2023 / 9:19 AM IST

                                                          Market Open: बाजार मे बढ़त

                                                          बाजार में बढ़त देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 216.55 अंक यानी 0.35 फीसदी की बढ़त के साथ 62,645.09 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 68.10 अंक यानी 0.37 फीसदी की बढ़त के साथ 18555.30 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

                                                            JUNE 02, 2023 / 9:12 AM IST

                                                            Market Update:बजाज फाइनेंस पर जैफरीज की राय

                                                            जैफरीज ने बजाज फाइनेंस पर खरीद की राय बनाई हुई है और लक्ष्य को 7280 से बढ़ाकर 8310 पर कर दिया है. स्टॉक फिलहाल 7041 के स्तर पर है. रिपोर्ट में अनुमान है कि कर्ज बांटने में 2022-23 से 2025-26 के बीच 27 फीसदी की सीएजीआर देखने को मिल सकती है. फंड्स की लागत घटने और मार्जिन में सुधार से आगे मुनाफे में बढ़त देखने को मिल सकती है

                                                              JUNE 02, 2023 / 9:05 AM IST

                                                              Market At Pre-Open: ओपनिंग में बाजार में दिखी बढ़त

                                                              प्री-ओपनिंग में बाजार में बढ़त देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 154.32 अंक यानी 0.25 फीसदी की बढ़त के साथ 62,582.86 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 59.55अंक यानी 0.32 फीसदी की बढ़त के साथ 18547.30 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

                                                                JUNE 02, 2023 / 9:00 AM IST

                                                                Market Update:NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर

                                                                01 जून को NSE पर कोई स्टॉक F&O बैन में नहीं है। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।

                                                                  JUNE 02, 2023 / 8:54 AM IST

                                                                  Market Update:FII और DII आंकड़े

                                                                  01 जून को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 71.07 करोड़ रुपए की बिकवाली की। इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 488.93 करोड़ रुपए की खरीदारी की।

                                                                    JUNE 02, 2023 / 8:48 AM IST

                                                                    Market Update:बैंक ऑफ महाराष्ट्र QIP के जरिए जुटाएगी पैसी

                                                                    बैंक ऑफ महाराष्ट्र की 1000 करोड़ रुपये तक जुटाने की तैयारी है। हालांकि, बैंक ने फिलहाल 500 करोड़ रुपये का क्यूआईपी लॉन्च किया है। अगर रिस्पॉन्स अच्छा मिलता है तो इसे 1000 करोड़ रुपये तक बढ़ाया जाएगा।क्यूआईपी की भाव 28.5 रुपये प्रति शेयर है. जो कि गुरुवार के क्लोजिंग भाव से 9 फीसदी कम है।

                                                                      JUNE 02, 2023 / 8:46 AM IST

                                                                      Market Update:कोटक सिक्योरिटीज में डेरिवेटिव्स रिसर्च हेड सहज अग्रवाल की राय

                                                                      कोटक सिक्योरिटीज में डेरिवेटिव्स रिसर्च हेड सहज अग्रवाल का कहना है कि 18150 पर स्थित ट्रेंड सपोर्ट के साथ निफ्टी तेजी में बना हुआ है। जब तक 18150 का स्तर नहीं टूटता तब तक निफ्टी के 18800-19000 को तरफ जाने की संभावना कायम है। शॉर्ट टर्म में निफ्टी के लिए 18400-18450 पर सपोर्ट दिख रहा है। अगर ऊपर बताया गया ट्रेंड लेवल टूटता है तो बाजार में वोलैटिलिटी बढ़ जाएगी। वैल्यू और जोखिम के नजरिए से चुनिंदा कमोडिटी स्टॉक अच्छे नजर आ रहे हैं। जबकि फ्रंटलाइन आईटी शेयरों में निकट अवधि में कमजोरी देखने को मिल सकती है।

                                                                        JUNE 02, 2023 / 8:43 AM IST

                                                                        Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

                                                                        निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 18467 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 18439 और 18395 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 18555 फिर 18582 और 18627 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

                                                                        Nifty Bank

                                                                        निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 43711और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 43599 और 43418 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 44073 फिर 44185 और 44366 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

                                                                          JUNE 02, 2023 / 8:39 AM IST

                                                                          Market Update: एलकेपी सिक्योरिटीज को रूपक डे की बाजार पर राय

                                                                          एलकेपी सिक्योरिटीज को रूपक डे का कहना है कि निफ्टी आज एक सीमित दायरे में घूमता रहा। हालांकि, बंद होने के करीब पहुंचने पर बिकवाली का दबाव देखने को मिली। अब जब तक निफ्टी इंडेक्स 18500 के स्तर को पार नहीं कर लेता, तब तक बाजार का ओवर ऑल सेंटीमेंट निगेटिव बने रहने की उम्मीद है। अगर निफ्टी 18500 को फिर से हासिल नहीं कर पाता तो बाजार में और करेक्शन देखने को मिलेगा। निफ्टी के लिए 18300-18350 पर सपोर्ट और 18650 के आसपास रजिस्टेंस दिख रहा है।

                                                                            JUNE 02, 2023 / 8:34 AM IST

                                                                            Global Market Cues:एशियाई बाजारों की चाल

                                                                            इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। SGX NIFTY 76.50 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.75 फीसदी की बढ़त के साथ 31,384.93 के आसपास दिख रहा है। ताइवान का बाजार 1.08 फीसदी चढ़कर 16,690.95 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 3.18 फीसदी की बढ़त के साथ 18,797.11 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.84 फीसदी चढ़ा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.49 फीसदी की बढ़त के साथ 3,220.21 के स्तर पर दिख रहा है।

                                                                              JUNE 02, 2023 / 8:30 AM IST

                                                                              Crude Oil:क्रूड को मिला सपोर्ट

                                                                              OPEC PLUS देशों की बैठक से पहले क्रूड ने उछाल मारा है और कच्चे तेल का भाव 3% चढ़कर 74 डॉलर के पार निकला है। एक दिन में कच्चे तेल का भाव 3% चढ़ा है जबकि ब्रेंट का भाव कल $75.25 तक पहुंचा है। वहीं WTI का भाव कल $71.06 तक पहुंचा। डॉलर में कमजोरी से कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है। बाजार को डेट सीलिंग बिल पास होने की उम्मीद से भी कच्चे तेल में उछाल आया है।

                                                                                JUNE 02, 2023 / 8:25 AM IST

                                                                                Dollar: 2 महीनों की ऊंचाई से लुढ़का डॉलर

                                                                                इस बीच डॉलर इंडेक्स104 के नीचे फिसला है। 8 दिनों के निचले स्तरों पर डॉलर इंडेक्स पहुंचा । डॉलर का भाव 2 महीनों की ऊंचाई से लुढ़का है। यूरो में 2 महीनों के निचले स्तरों से रिकवरी आई है। इधर ECB की प्रेसिडेंट क्रिस्टीन लेगार्ड ने कहा है कि महंगाई दर अब भी ज्यादा है जबकि दरों में बढ़ोतरी की जरूरत है।

                                                                                  JUNE 02, 2023 / 8:16 AM IST

                                                                                  Market Update:01 जून को कैसी रही थी बाजार की चाल

                                                                                  मजबूत जीडीपी आंकड़े, मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई के 31 महीने के हाई पर पहुंचने और बेहतर ऑटो बिक्री आंकड़े जैसे पाॉजिटिव फैक्टर के बावजूद बाजार में आज लगातार दूसरे दिन कमजोरी देखने को मिली। निफ्टी 18500 के नीचे फिसल गया। कारोबार के अंत में आज 1 जून को सेंसेक्स 193.70 अंक या 0.31 की गिरावट के साथ 62428.54 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 46.60 अंक या 0.25 फीसदी की गिरावट के साथ 18487.80 पर बंद हुआ है।

                                                                                    JUNE 02, 2023 / 8:12 AM IST

                                                                                    बाजार की आज मजबूत शुरुआत संभव

                                                                                    बाजार की आज मजबूती के साथ शुरुआत के संकेत मिले है। आज ग्लोबल मार्केट साथ दे रहे हैं। SGX NIFTY 60 प्वाइंट ऊपर नर आ रहा है। वहीं एशिया भी मजबूत है। डेट सीलिंग बिल पर सीनेट में वोटिंग से पहले DOW FUTURES भी हरे निशान में कामकाज कर रहा है। कल अमेरिकी बाजार भी तेजी के साथ बंद हुए थे।

                                                                                      JUNE 02, 2023 / 8:10 AM IST

                                                                                      Stock Market LIVE Updates: सुप्रभात दोस्तो, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।