Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News JANUARY 15, 2025 / 3:42 PM IST

Stock Market Highlights: बाजार में दूसरे दिन भी रही बढ़त, सेंसेक्स 224 अंक चढ़ा, निफ्टी 23200 के ऊपर हुआ बंद

Stock Market Highlights: कारोबार के अंत में सेंसेक्स 224.45 अंक यानी 0.29 फीसदी की बढ़त के साथ 76,724.08 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 37.15 अंक यानी 0.16 फीसदी की बढ़त के साथ 23,213.20 के स्तर पर बंद हुआ।

Stock Market Highlights:उतार-चढ़ाव के बीच बाजार में दायरे में कारोबार करता नजर आया  और अंत में सेंसेक्स, निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए। निफ्टी बैंक की फ्लैट क्लोजिंग रही। रियल्टी, इंफ्रा, PSE शेयरों में खरीदारी रही जबकि फार्मा, ऑटो, FMCG शेयरों पर दबाव देखने को मिला। IT, एनर्जी, मेटल इंडेक्स बढ़त पर बंद हुआ। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 224.45 अंक यानी 0.29 फीसदी की बढ़त के साथ 76,724

 Stock Market Highlights:उतार-चढ़ाव के बीच बाजार में दायरे में कारोबार करता नजर आया  और अंत में सेंसेक्स, निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए।
Stock Market Highlights:उतार-चढ़ाव के बीच बाजार में दायरे में कारोबार करता नजर आया और अंत में सेंसेक्स, निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए।
JANUARY 15, 2025 / 3:39 PM IST

Stock Market Highlights: सेंसेक्स, निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए

उतार-चढ़ाव के बीच बाजार में दायरे में कारोबार करता नजर आया और अंत में सेंसेक्स, निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए। निफ्टी बैंक की फ्लैट क्लोजिंग रही। रियल्टी, इंफ्रा, PSE शेयरों में खरीदारी रही जबकि फार्मा, ऑटो, FMCG शेयरों पर दबाव देखने को मिला। IT, एनर्जी, मेटल इंडेक्स बढ़त पर बंद हुआ।

सेक्टोरल फ्रंट पर देखें तो ऑटो, मीडिया, फार्मा इंडेक्स 0.5-1 फीसदी की गिरावट रही। वहीं आईटी, रियल्टी, पावर इंडेक्स 0.5-1 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुए ।

Axis Bank, M&M, Bajaj Finserv, Shriram Finance, Bajaj Finance निफ्टी के टॉप लूजर रहा। वहीं Trent, Power Grid Corp, NTPC, Kotak Mahindra Bank, Maruti Suzukiनिफ्टी का टॉप गेनर रहा।

बीएसई का मिड और स्मॉलकैप इंडेक्स सपाट बंद हुआ ।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 224.45 अंक यानी 0.29 फीसदी की बढ़त के साथ 76,724.08 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 37.15 अंक यानी 0.16 फीसदी की बढ़त के साथ 23,213.20 के स्तर पर बंद हुआ।

    JANUARY 15, 2025 / 3:14 PM IST

    Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

    आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 23300, 23400 और 23500 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 23200, 23100 और 23000 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 49000, 49200 और 49500 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 48800, 48700 और 48500 के स्तर पर एक्टिव नजर आये।

      JANUARY 15, 2025 / 3:04 PM IST

      Stock Market LIVE Updates:Premier Energies का शेयर 6% चढ़ा

      Premier Energies के शेयरों में आज 15 जनवरी को करीब 6 फीसदी तक की शानदार तेजी देखी गई। इस समय यह स्टॉक BSE पर 2.53 फीसदी की बढ़त के साथ 1143.65 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। दरअसल, कंपनी ने घोषणा की कि उसकी तीन सब्सिडियरी कंपनियों को सोलर पीवी सेल और मॉड्यूल की सप्लाई के लिए 1460 करोड़ रुपये के कई ऑर्डर मिले हैं।

        JANUARY 15, 2025 / 3:02 PM IST

        Stock Market LIVE Updates:Persistent Systems के शेयरों में 5% की शानदार तेजी

        पर्सिस्टेंट सिस्टम्स के शेयरों में आज 15 जनवरी को 5 फीसदी तक की शानदार तेजी आई है। इस समय यह स्टॉक BSE पर 4.29 फीसदी की बढ़त के साथ 6144.10 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। दरअसल, कंपनी ने ContractAssIst लॉन्च किया, जो कि माइक्रोसॉफ्ट के साथ साझेदारी में डेवलप एक AI-पॉवर्ड कॉन्ट्रैक्ट मैनेजमेंट सॉल्यूशन है। इस खबर के बाद कंपनी के शेयरों में जमकर खरीदारी हो रही है।

          JANUARY 15, 2025 / 2:36 PM IST

          Stock Market LIVE Updates:कल आएंगे RIL के नतीजे

          कल बाजार के दिग्गज रिलायंस इंड्स्ट्रीज के नतीजे आएंगे। तीसरी तिमागी मेंRIL का रेवेन्यू फ्लैट रह सकता है। मुनाफे में 10% दबाव संभव है। लेकिन मार्जिन में सुधार दिख सकता है। टैरिफ बढ़ने से जियो के APRU में भी बढ़ोतरी संभव है।

            JANUARY 15, 2025 / 2:34 PM IST

            Stock Market LIVE Updates:वी के विजयकुमार की बाजार पर राय

            जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार ने कहा कि जैसे-जैसे अमेरिका के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का शपथग्रहण नजदीक आ रहा है,ट्रम्प के कार्यों और बादार पर उनके संभावित प्रभाव पर स्पष्टता आने की उम्मीद है। उन्होंने आगे कहा कि ऐसी रिपोर्टें हैं कि ट्रंप मामूली टैरिफ बढ़त के साथ शुरुआत कर सकते हैं। इससे बड़े अमेरिकी निर्यातकों पर दबाव पड़ेगा,लेकिन बातचीत के लिए गुंजाइश बनी रहेगी। अगर ऐसा होता है तो यह डॉलर और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में आगे की बढ़ोतरीरुक सकती है। ऐसा होने तक एफआईआई की बिकवाली जारी रह सकती है। जिसके चलते बाजार में फिलहाल कोई तेजी नहीं आएगी।

              JANUARY 15, 2025 / 2:07 PM IST

              Stock Market LIVE Updates:नोमुरा ने इन सेक्टर पर दांव लगाने की स्ट्रैटेजी

              नोमुरा ने इस साल निवेशकों को वैल्यूएशन को देखते हुए ही स्टॉक्स और सेक्टर्स चुनने की सलाह दी है। नोमुरा की बात करें तो फाइनेंशियल्स, कंज्यूमर स्टेपल्स/एफएमसीजी, ऑयल एंड गैस, फार्मा, टेलीकॉम, पावर, इंटरनेट और रियल एस्टेट पर यह ओवरवेट है तो आईटी सर्विसेदज इंफ्रा पर न्यूट्रल जबकि कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, ऑटो, कैपिटल गुड्स, डिफेंस, सीमेंट, हॉस्पिटल्स और मेटल्स पर अंडरवेट है।

                JANUARY 15, 2025 / 2:01 PM IST

                Stock Market LIVE Updates:Nazara Tech ने Bigg Boss का गेमिंग वर्जन लॉन्च के लिए करार किया

                सब्सिडियरी Fusebox Games ने Banijay Rights के साथ करार किया है। महाराष्ट्र कस्टम विभाग से `13.29 Cr का कस्टम ड्यूटी नोटिस मिला है।Bigg Boss का गेमिंग वर्जन लॉन्च के लिए करार किया है। Bigg Boss का गेमिंग वर्जन लॉन्च करने के लिए BANIJAY RIGHTS के साथ करार किया है।

                  JANUARY 15, 2025 / 1:43 PM IST

                  Stock Market LIVE Updates: HDFC AMC पर सिटी की राय

                  सिटी ने एचडीएफसी एएमसी पर बिकवाली की राय दी है। उनका कहना है कि 8% ग्रोथ के साथ मजबूत कोर अर्निंग्स ग्रोथ देखने को मिली। इसके साथ ही कॉस्ट कंट्रोल से नतीजे को सपोर्ट मिला है। कंपनी के नेट इक्विटी फ्लो में मजबूती कायम है। दिसंबर में ग्रॉस SIP फ्लो मार्केट शेयर में कमी देखने को मिली। SIP फ्लो मार्केट शेयर सितंबर 2024 में 15% के मुकाबले दिसंबर में 14.4% रहा।

                    JANUARY 15, 2025 / 1:05 PM IST

                    Stock Market LIVE Updates:बदलेगा वेदांता का पूरा बिजनेस

                    वेदांता के रिस्ट्रक्चरिंग प्लान को लेकर अगले महीने फरवरी में लेंडर्स की बैठक है। इसमें वेदांता के कारोबार को कम से कम पांच अलग-अलग हिस्से में बांटने की योजना पर आखिरी फैसला होगा। वेदांता ग्रुप के कारोबारी ढांचे को आसान बनाने और कर्ज के बोझ का मैनेज करने की महीनों से चल रही कोशिशों के तहत यह अहम कदम है। अगले महीने जो बैठक होगी, वह भी अदालत के आदेश पर ही हो रही है। कोर्ट के आदेश पर 18 फरवरी को जो बैठक बुलाई जा रही है।

                      JANUARY 15, 2025 / 12:48 PM IST

                      Stock Market LIVE Updates:ALEMBIC PHARMA के नई दवा को US FDA से मंजूरी मिली

                      नई दवा को US FDA से मंजूरी मिली है।Brexpiprazole दवा को US FDA से अंतिम मंजूरी मिली है। Brexpiprazole मानसिक रोग की दवा है।

                        JANUARY 15, 2025 / 12:33 PM IST

                        ORIENTAL HOTELS LTD Q3: मुनाफा 17 करोड़ रुपये से घटकर `14 करोड़ रुपये पर रहा

                        कंसो मुनाफा सालाना आधार पर 17 करोड़ रुपये से घटकर `14 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि कंसो आय `102 Cr से बढ़कर `122 Cr पर आया है। EBITDA मार्जिन 27.9% से बढ़कर 28.4% पर रही जबकि EBITDA `29 Cr से बढ़कर `35 Cr पर रहा है।

                          JANUARY 15, 2025 / 12:16 PM IST

                          Stock Market LIVE Updates: BSE पर नुवामा की राय

                          ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि रेगुलेटरी सख्ती के बावजूद वायदा ट्रेडिंग बढ़ने की उम्म्मीद है। FY24–27 में 39.9%/70.8% रेवेन्यू/PAT CAGR का अनुमान है। कम क्लीयरिंग चार्ज से मार्जिन बढ़ सकते हैं। आगे रेवेन्यू ग्रोथ बढ़ाने के लिए कई ट्रिगर मौजूद है। शेयर FY26E/27 के अनुमानित P/E 43.9x/37 पर ट्रेड कर रहा है। नुवामा ने बीएसई पर खरीदारी की राय दी है और इसके लिए 6730 रुपये का टारगेट दिया है।

                            JANUARY 15, 2025 / 11:52 AM IST

                            Stock Market LIVE Updates:NBCC को 405.08 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला

                            कंपनी को 405.08 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। कंपनी का ऑर्डरबुक कंसो आधार पर `1 Lk Cr के पार निकला है।

                              JANUARY 15, 2025 / 11:29 AM IST

                              Stock Market LIVE Updates: HDFC AMC पर सिटी की राय

                              सिटी ने एचडीएफसी एएमसी पर बिकवाली की राय दी है। उनका कहना है कि 8% ग्रोथ के साथ मजबूत कोर अर्निंग्स ग्रोथ देखने को मिली। इसके साथ ही कॉस्ट कंट्रोल से नतीजे को सपोर्ट मिला है। कंपनी के नेट इक्विटी फ्लो में मजबूती कायम है। दिसंबर में ग्रॉस SIP फ्लो मार्केट शेयर में कमी देखने को मिली। SIP फ्लो मार्केट शेयर सितंबर 2024 में 15% के मुकाबले दिसंबर में 14.4% रहा।

                                JANUARY 15, 2025 / 11:06 AM IST

                                Stock Market LIVE Updates:CARE RATING ने UCO BANK लॉन्ग टर्म रेटिंग AA- से बढ़ाकर AA की

                                CARE RATING ने लॉन्ग टर्म रेटिंग AA- सेबढ़ाकर AA की है। आउटलुक पॉजिटिव से बदलकर स्टेबल किया है।

                                  JANUARY 15, 2025 / 10:53 AM IST

                                  ADANI GREEN BIZ UPDATE: 9MFY25 एनर्जी बिक्री 23% बढ़कर 2,010.8 Cr यूनिट

                                  सालाना आधार पर 9MFY25 में ऑपरेशनल क्षमता 37% बढ़ी है जबकि 9MFY25 में एनर्जी बिक्री 23% बढ़ी है। 9MFY25 ऑपरेशनल क्षमता 37% बढ़कर 11,609 MW पर रहा जबकि 9MFY25 एनर्जी बिक्री 23% बढ़कर 2,010.8 Cr यूनिट रहा।

                                    JANUARY 15, 2025 / 10:44 AM IST

                                    Stock Market LIVE Updates:बाजार में निचले स्तर से अच्छी रिकवरी

                                    बाजार दिन के ऊपरी स्तर पर कारोबार कर रहा। निफ्टी के 50 में से 31 शेयरों में तेजी आई जबकि मिडकैप नीचे से करीब 600 प्वाइंट सुधरा हुआ। बैंक निफ्टी नीचे से करीब 350 प्वाइंट चढ़ा है।

                                      JANUARY 15, 2025 / 10:40 AM IST

                                      Stock Market LIVE Updates: BSE, HDFC AMC में जोरदार तेजी

                                      कैपिटल मार्केट से जुड़े शेयरों में आज अच्छी रौनक देखने को मिली। नुवामा की बुलिश रिपोर्ट से BSE में तेजी की बहार आई। शेयर 4% से ज्यादा उछाल के साथ वायदा का टॉप गेनर बना। वहीं अच्छे नतीजों के बाद CNBC आवाज़ के BIG STOCKS में शामिल HDFC AMC भी करीब 4% दौड़ा है।

                                        JANUARY 15, 2025 / 10:29 AM IST

                                        Stock Market LIVE Updates:सरकारी कंपनियों में बहार

                                        सरकारी कंपनियों में आज अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है । निफ्टी PSE इंडेक्स डेढ़ परसेंट से ज्यादा चढ़ा है। सरकारी कंपनियों में NTPC, पावरग्रिड, PFC, कोल इंडिया में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिल रहा है। साथ ही मेटल और कैपिटल गुड्स में भी रौनक, लेकिन फार्मा और FMCG में आज मुनाफावसूली देखने को मिली।

                                          JANUARY 15, 2025 / 10:13 AM IST

                                          Stock Market LIVE Updates:AB Fashion & Retail प्रोमोटर को 4.1 करोड़ शेयर जारी करेगी

                                          प्रोमोटर को 4.1 करोड़ शेयर जारी करेगी। 317.45/Sh के भाव पर प्रोमोटर को 4.1 Cr शेयर जारी करेगी। नॉन प्रोमोटर को 3.97 Cr शेयर जारी करेगी। 272.37/Sh के भाव पर नॉन प्रोमोटर को 3.97 Cr शेयर जारी करेगी। QIP और प्रेफरेंशियल इश्यू के जरिए शेयर जारी करने को बोर्ड मंजूरी मिली है। कंपनीप्रोमोटर को 4.1 Cr शेयर जारी कर `1,298 Cr जुटाएगी । कंपनी नॉन प्रोमोटर को QIP के जरिए 3.97 Cr शेयर जारी कर `1,081 Cr जुटाएगी।

                                            JANUARY 15, 2025 / 9:52 AM IST

                                            Stock Market LIVE Updates:HSBC On HDFC AMC

                                            एचएसबीसी ने एचडीएफसी एएमसी पर होल्ड रेटिंग दी है। उन्होंने इसका टारगेट 4350 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि कमीशन भुगतान के रेशनलाइजेशन और नियंत्रित ऑपरेटिंग कॉस्ट के कारण तीसरी तिमाही में मुनाफे में मजबूत वृद्धि हुई। इसके मार्केट शेयर ने इक्विटी एयूएम और एसआईपी फ्लो में स्थिरता ला दी है। इससे मजबूत मूल्यांकन पर दबाव बना रह सकता है। इन्होंने FY25-27 के लिए EPS को 0.4-4.1% तक बढ़ाया है।

                                              JANUARY 15, 2025 / 9:21 AM IST

                                              Market Open:सेंसेक्स 300 अंक चढ़ा, निफ्टी 23,250 पर खुला

                                              बाजार की शुरुआत आज बढ़त के साथ हुई। सेंसेक्स 224.77 अंक यानी 0.30 फीसदी की बढ़त के साथ 76,736.43 के स्तर पर कारोबार कर रहा । जबकि निफ्टी 51.60 अंक यानी 0.22 फीसदी की बढ़त के साथ 23,227.65 के स्तर पर नजर आ रहा है।

                                                JANUARY 15, 2025 / 9:05 AM IST

                                                Market At Pre-Open: प्री-ओपनिंग में सेंसेक्स-निफ्टी में बढ़त

                                                प्री-ओपनिंग में सेंसेक्स 616.33 अंक यानी 0.84 फीसदी की बढ़त के साथ 77,107.08 के स्तर पर कारोबार कर रहा । जबकि निफ्टी 125.45 अंक यानी 0.54 फीसदी की बढ़त के साथ 23,301.50 के स्तर पर नजर आ रहा है।

                                                  JANUARY 15, 2025 / 8:55 AM IST

                                                  Stock Market Live Updates: निफ्टी पर रणनीति

                                                  अनुज सिंघल ने कहा कि पहला रजिस्टेंस 23,265-23,340 (पिछले 2 दिन का हाई) पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 23,350-23,450 (ऑप्शन जोन) पर है। पहला सपोर्ट 23,134 (कल का निचला स्तर) पर और बड़ा सपोर्ट 23,047 (सोमवार का निचला स्तर) पर है। दोनों तरफ ट्रेड करने के लिए तैयार रहें। अगर पहले घंटे का लो बचा तो इंट्राडे लॉन्ग भी ले सकते हैं। अगर पहले घंटे का लो टूटा तो शॉर्ट पोजीशन बना सकते हैं। दोनों तरफ 60-80 अंकों का सख्त SL लगाएं।

                                                    JANUARY 15, 2025 / 8:51 AM IST

                                                    Stock Market Live Updates:निफ्टी बैंक पर रणनीति

                                                    अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी बैंक में कल relief rally देखने को मिली। चार्ट पर निफ्टी बैंक काफी oversold है। रैली का पहला टेस्ट 49,600 के 10 DEMA पर होगा। निफ्टी बैंक का 20 DEMA 50,390 पर है। निफ्टी बैंक को पोजीशनली ट्रेड करना अब नामुमकिन है। अगले कुछ दिन निफ्टी बैंक को इंट्राडे ट्रेड करें। ICICI बैंक ने कल 200 DMA को बचाया। HDFC बैंक भी इंट्राडे रैली दिखाने में कामयाब रहा। बैंक निफ्टी का टेक्सचर अब ICICI बैंक, HDFC बैंक पर निर्भर है।

                                                      JANUARY 15, 2025 / 8:47 AM IST

                                                      Stock Market Live Updates:आज कहां रहेगी नजर?

                                                      आज जेपी मॉर्गन, Goldman Sachs के नतीजे आएंगे। सिटीग्रुप, वेल्स फ़ार्गो, ब्लैकरॉक नतीजे पेश करेंगे। साथ ही यूरोजोन इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन के आंकड़े भी आएंगे।

                                                        JANUARY 15, 2025 / 8:47 AM IST

                                                        Stock Market Live Updates:एशियाई बाजार

                                                        इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। SGX NIFTY 25.00 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.40 फीसदी की बढ़त के साथ 38,628.61 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.30 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.57 फीसदी गिरकर 22,668.14 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.23 फीसदी की बढ़त के साथ 19,264.40 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.19 फीसदी की बढ़त देखने को मिल रही है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.11 फीसदी की गिरावट के साथ 3,237.30 के स्तर पर दिख रहा है।

                                                          JANUARY 15, 2025 / 8:32 AM IST

                                                          Stock Market Live Updates: मिरे एसेट शेयरखान के जतिन गेडिया की बाजार पर राय

                                                          मिरे एसेट शेयरखान में तकनीकी अनुसंधान विश्लेषक जतिन गेडिया का कहना है कि निफ्टी आज गैप अप खुला और दिन के दौरान कंसोलीडेट होकर 90 अंक ऊपर हरे रंग में बंद हुआ। पिछले कुछ कारोबारी सत्रों में तेज गिरावट के बाद यह एक राहत की रैली रही। कारोबार के दौरान निफ्टी को 23277 पर स्थित 20 ऑवर मूविंग एवरेज से बिक्री के दबाव का सामना करना पड़ा।

                                                          डाउनट्रेंड अभी भी बरकरार है और इसलिए रजिस्टेंस जोन (23270 – 23300) की ओर मामूली डिग्री पुलबैक को बिक्री के अवसर के रूप में माना जाना चाहिए। उम्मीद है कि नीचे की ओर निफ्टी शॉर्ट टर्म में 23000 –22670 की ओर गिर सकता है। वहीं, 23340 से ऊपर जाने पर आगे शॉर्ट कवरिंग देखने को मिल सकती है।

                                                            JANUARY 15, 2025 / 8:19 AM IST

                                                            Stock Market Live Updates:केमिकल सेक्टर के लिए इंसेंटिव संभव

                                                            CNBC-आवाज एक्सक्लूसिव खबर के मुताबिक केमिकल सेक्टर के लिए बजट में इंसेंटिव स्कीम का ऐलान हो सकता है। उत्पादन बढ़ाने और R&D पर फोकस होगा ।

                                                              JANUARY 15, 2025 / 8:15 AM IST

                                                              Stock Market Live Updates:सरकारी बैंक और वित्त मंत्रालय की बैठक आज

                                                              आज सरकारी बैंकों के प्रमुखों के साथ वित्त मंत्रालय बैठक करेगा। FINANCIAL INCLUSION स्कीम की समीक्षा होगी।

                                                                JANUARY 15, 2025 / 8:05 AM IST

                                                                Stock Market Live Updates:HDFC लाइफ के नतीजे आज

                                                                आज निफ्टी में शामिल HDFC LIFE के नतीजे आएंगे। annual premium equivalent में 11% से ज्यादा की बढ़त संभव है। VNB मार्जिन में दो परसेंट की बढ़त मुमकिन है। हालांकि मार्जिन पर दबाव संभव है। साथ ही LTTS और ऑरेकल फाइनेंस के नतीजों का भी इंतजार रहेगा।

                                                                  JANUARY 15, 2025 / 8:03 AM IST

                                                                  Stock Market Live Updates: प्रोग्रेसिव शेयर्स के निदेशक आदित्य गग्गर की बाजार पर राय

                                                                  प्रोग्रेसिव शेयर्स के निदेशक आदित्य गग्गर का कहना है कि पिछले कुछ दिनों में लगातार बिकवाली के बाद आज के कारोबार में कुछ राहत देखने को मिली। आज भारतीय शेयर बाजारों ने कारोबारी सत्र की शुरुआत सकारात्मक रुख के साथ की थी। हालांकि,आगे की तेजी के अभाव में बाजार सीमित दायरे में रहा और कारोबारी सत्र के अंत में निफ्टी 90.10 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 23,176.05 पर बंद हुआ। अलग-अलग सेक्टरों में पीएसयू बैंक और मेटल्स ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया,जबकि एफएमसीजी और आईटी में गिरावट आई। छोटे-मझोले शेयरों में मजबूत रिकवरी देखने को मिली। जिसके चलते मिड और स्मॉल कैप इंडेक्स में 2.45 फीसदी और 1.98 फीसदी की तेजी आई। इन इंडेक्सों ने आज बेंचमार्क इंडेक्स से बेहतर प्रदर्शन किया है।डेली चार्ट पर, इंडेक्स ने बुलिश हरामी कैंडलस्टिक के साथ-साथ एक ग्रेवस्टोन डोजी का फॉर्मेशन किया है। ये आरएसआई में संभावित बुलिश डायवर्जेंस के साथ मिला हुआ है। हालांकि,तेजी लौटने की पुष्टि करने के लिए 23,360 से ऊपर एक मजबूत क्लोजिंग जरूरी है। निफ्टी के लिए तत्काल रजिस्टेंस 23,300 पर है, जबकि 23,000 का मनोवैज्ञानिक स्तर मजबूत सपोर्ट के रूप में कार्य करेगा।

                                                                    JANUARY 15, 2025 / 8:03 AM IST

                                                                    Stock Market Live Updates: 14 जनवरी को कैसी रही थी भारतीय बाजार की चाल

                                                                    14 जनवरी को भारतीय इक्विटी इंडेक्स सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए हैं और निफ्टी 23,150 के आसपास पहुंच गया। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 169.62 अंक या 0.22 फीसदी बढ़कर 76,499.63 पर और निफ्टी 90.10 अंक या 0.39 फीसदी बढ़कर 23,176.05 पर बंद हुआ।

                                                                      JANUARY 15, 2025 / 8:03 AM IST

                                                                      मार्केट लाइव ब्लॉग

                                                                      सुप्रभात दोस्तों, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।