Get App

लाइव ब्लॉग

Stock Market Highlights: सेंसेक्स 566 अंक चढ़ा, निफ्टी 23150 के ऊपर हुआ बंद, IT, फार्मा शेयरों में रही खरीदारी

Stock Market Highlights:सेंसेक्स 566.63 अंक यानी 0.75 फीसदी की बढ़त के साथ 76,404.99 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 130.70 अंक यानी 0.57 फीसदी की बढ़त के साथ 23,155.35 के स्तर पर बंद हुआ।

MoneyControl News JANUARY 22, 2025 / 3:39 PM IST

Stock Market Highlights: HDFC BANK के नतीजों के बाद बाजार में जोश देखने को मिला और शानदार रिकवरी के साथ बाजार ऊपरी स्तर पर बंद हुआ। IT, फार्मा शेयरों में खरीदारी रही। मिडकैप, स्मॉलकैप इंडेक्स नीचे से सुधरकर बंद हुआ। रियल्टी, PSE, एनर्जी शेयरों में बिकवाली रही। सेंसेक्स 566.63 अंक यानी 0.75 फीसदी की बढ़त के साथ 76,404.99 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 130.70 अंक यानी 0.57 फीसदी की

 Stock Market Highlights:सेंसेक्स के 30 में से 19 शेयरों में खरीदारी रही जबकि निफ्टी के 50 में से 27 शेयरों में तेजी आई। निफ्टी बैंक के 12 में से 7 शेयरों में खरीदारी रही।
Stock Market Highlights:सेंसेक्स के 30 में से 19 शेयरों में खरीदारी रही जबकि निफ्टी के 50 में से 27 शेयरों में तेजी आई। निफ्टी बैंक के 12 में से 7 शेयरों में खरीदारी रही।
JANUARY 22, 2025 / 3:36 PM IST

Stock Market Highlights:शानदार रिकवरी के साथ बाजार ऊपरी स्तर पर बंद हुआ

HDFC BANK के नतीजों के बाद बाजार में जोश देखने को मिला और शानदार रिकवरी के साथ बाजार ऊपरी स्तर पर बंद हुआ। IT, फार्मा शेयरों में खरीदारी रही। मिडकैप, स्मॉलकैप इंडेक्स नीचे से सुधरकर बंद हुआ। रियल्टी, PSE, एनर्जी शेयरों में बिकवाली रही।

सेंसेक्स 566.63 अंक यानी 0.75 फीसदी की बढ़त के साथ 76,404.99 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 130.70 अंक यानी 0.57 फीसदी की बढ़त के साथ 23,155.35 के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 19 शेयरों में खरीदारी रही जबकि निफ्टी के 50 में से 27 शेयरों में तेजी आई। निफ्टी बैंक के 12 में से 7 शेयरों में खरीदारी रही।

    JANUARY 22, 2025 / 3:24 PM IST

    Stock Market Live Updates:एमसीएक्स पर मोतीलाल ओसवाल की राय

    मोतीलाल ओसवाल ने इस शेयर को न्यूट्रल रेटिंग दी है और इसके लिए 6,100 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस तय किया है। ब्रोकरेज का कहना है कि Q3 में नई उत्पाद लॉन्चिंग पर फोकस। वॉल्यूम में 102% की सालाना ग्रोथ दर्ज की गई।

      JANUARY 22, 2025 / 3:05 PM IST

      Stock Market LIVE Updates:रिलायंस इंडस्ट्रीज पर मॉर्गन स्टैनली की राय

      विदेशी ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टैनली ने इस शेयर को ओवरवेट की रेटिंग दी है और इसके लिए 1606 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस तय किया है। ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी का फोकस अब पुराने एनर्जी मॉडल से न्यू एनर्जी और रिटेल से जनरल AI पर केंद्रित होगा। नई एनर्जी अगले दो सालों में कंपनी के जनरल AI इंफ्रास्ट्रक्चर को सपोर्ट करेगी। रिफाइनिंग और रिटेल में मांग में सुधार देखने को मिला।

        JANUARY 22, 2025 / 3:01 PM IST

        Stock Market Live Updates:पीएनबी हाउसिंग पर मॉर्गन स्टैनली की राय

        मॉर्गन स्टैनली ने इस शेयर को ओवरवेट की रेटिंग दी है और इसके लिए 1520 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस तय किया है। ब्रोकरेज का कहना है कि दिसंबर तिमाही (Q3) में प्रमुख ड्राइ

          JANUARY 22, 2025 / 2:31 PM IST

          HDFC BANK Q3: मुनाफा `16,372 करोड़ रुपये से बढ़कर `16,735 करोड़ रुपये पर रहा

          मुनाफा `16,372 करोड़ रुपये से बढ़कर `16,735 करोड़ रुपये पर रहा जबकि NII `28,471 करोड़ रुपये से बढ़कर `30,653 करोड़ रुपये पर रही। वहीं प्रोविजनिंग `2700 करोड़ रुपये से बढ़कर `3,154 करोड़ रुपये पर रहा जबकि ग्रॉस NPA `34,250.6 करोड़ रुपये से बढ़कर `36,018.6 करोड़ रुपये पर रहा। नेट NPA `10,308.5 करोड़ रुपये से बढ़कर `11,587.5 करोड़ रुपये पर रहा।

            JANUARY 22, 2025 / 2:10 PM IST

            Stock Market LIVE Updates:IndiaMart पर नोमुरा की राय

            ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने इस शेयर की रेटिंग को घटाकर 'रेड्यूस' कर दिया है। साथ ही इसके टारगेट प्राइस को भी 3150 रुपये से घटाकर 1900 रुपये कर दिया है। ब्रोकरेज ने कहा कि पिछले 5 तिमाहियों में कमजोर सब्सक्राइबर एडिशन के कारण पेइंग सब्सक्राइबर्स की संख्या में गिरावट आई है। ग्राहकों के छोड़ने की ऊंच दर से कलेक्शन ग्रोथ पर दबाव देखा जा रहा है।

              JANUARY 22, 2025 / 1:43 PM IST

              Stock Market LIVE Updates:केईआई इंडस्ट्रीज पर यूबीएस की राय

              ब्रोकरेज फर्म यूबीएस ने इस शेयर में खरीदारी की सलाह दी है और इसके लिए 5,750 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस तय किया है। ब्रोकरेज का कहना है कि दिसंहर तिमाह में रेवेन्यू अनुमानों के मुताबिक रहा, लेकिन मार्जिन और मुनाफा उम्मीद से कम। EHV केबल सेगमेंट में 55% गिरावट आई। लेकिन HT केबल्स में मजबूत ग्रोथ दर्ज की गई।

                JANUARY 22, 2025 / 1:25 PM IST

                POLYCAB Q3: मुनाफा 417 करोड़ रुपये से बढ़कर 464 करोड़ रुपये पर रहा

                कंपनी का कंसो मुनाफा 417 करोड़ रुपये से बढ़कर 464 करोड़ रुपये पर रहा। जबकि कंसो आय 4340 करोड़ रुपये से बढ़कर 5226 करोड़ रुपये पर रही है। कंसो EBITDA 721 करोड़ रुपये ये पर आया। EBITDA मार्जिन 13.8% पर रहा जबकि इसके 12.03% पर रहने का अनुमान लगाया गया था।

                  JANUARY 22, 2025 / 1:15 PM IST

                  Stock Market Live Updates:विप्रो बना वायदा का टॉप गेनर

                  IT सेक्टर से आज बाजार को सहारा दे रहा है। निफ्टी IT इंडेक्स एक परसेंट चढ़ा है । विप्रो करीब 3% उछलकर वायदा के टॉप गेनर में शामिल हुआ। TCS और इंफोसिस में भी रौनक दिख रही है। लेकिन निफ्टी रियल्टी इंडेक्स 4 परसेंट से ज्यादा टूटा है। सरकारी कंपनियों, मेटल शेयरो में भी भारी बिकवाली हावी हुई है।

                    JANUARY 22, 2025 / 1:00 PM IST

                    ELECON ENGG Q3: मुनाफा 90 करोड़ रुपये से बढ़कर 108 करोड़ रुपये पर रहा

                    कंपनी का मुनाफा 90 करोड़ रुपये से बढ़कर 108 करोड़ रुपये पर रहा। जबकि कंसो आय 474 करोड़ रुपये से बढ़कर 529 करोड़ रुपये पर रही है। कंसो EBITDA 120 करोड़ रुपये से बढ़कर 143 करोड़ रुपये पर आया। EBITDA मार्जिन 25.4% से बढ़कर 27% पर रही।

                      JANUARY 22, 2025 / 12:55 PM IST

                      VARDHMAN TEXTILE Q3:कंसो मुनाफा 160 करोड़ रुपये से बढ़कर `210 करोड़ रुपये पर आया

                      कंपनी का कंसो मुनाफा 160 करोड़ रुपये से बढ़कर `210 करोड़ रुपये पर रहा। जबकि कंसो आय 2340 करोड़ रुपये से बढ़कर `2465करोड़ रुपये पर रही है। कंसो EBITDA 254 करोड़ रुपये से बढ़कर `313 करोड़ रुपये पर आया। EBITDA मार्जिन 10.9% से बढ़कर 12.7% पर रही।

                        JANUARY 22, 2025 / 12:40 PM IST

                        Stock Market Live Updates:Zomato पर एचएसबीसी की राय

                        HSBC ने इस शेयर में खरीदारी की सलाह दी है और इसके लिए 315 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस तय किया है। ब्रोकरेज ने कहा कि जोमैटो ने तीसरी तिमाही में क्विक कॉमर्स बिजनेस के मुनाफे में गिरावट की सूचना दी। हालांकि फूड डिलीवरी में मुनाफा बढ़ा। कंपनी ने बाजार हिस्सेदारी बनाए रखने में कामयाबी हासिल की, इसलिए मजबूत ग्रोथ दर्ज की गई।

                          JANUARY 22, 2025 / 12:24 PM IST

                          Stock Market LIVE Updates:ITI को 167 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला

                          कंपनी को 167 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। महाराष्ट्र सरकार से 167 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। Aaple Sarkar Seva Kendra से ऑर्डर मिला है।

                            JANUARY 22, 2025 / 12:06 PM IST

                            Stock Market Live Updates: डालमिया भारत पर नोमुरा की राय

                            ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने इस शेयर की रेटिंग घटाकर रेड्यूस कर दी है और इसके लिए 1680 रुपये प्रति शेयर का टारगेट तय किया है। ब्रोकरेज ने कहा कि दिसंबर तिमाही के नतीजों में EBITDA में कमी, क्योंकि वॉल्यूम निराशाजनक रहा। सीमेंट वॉल्यूम भी अनुमान से कम रहा।

                              JANUARY 22, 2025 / 11:54 AM IST

                              Stock Market Live Updates:डिक्सन टेक्नोलॉजीज पर एचएसबीसी की राय

                              HSBC ने इस शेयर को खरीदने की सलाह दी है और इसके लिए 20,000 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस रखा है। ब्रोकरेज ने कहा कि मोबाइल व्यवसाय में तेज़ी से सुधार हुआ है और कंपनी ने डिस्प्ले फैब में बड़े निवेश की योजना बनाई है, जो आगे चलकर इसकी ग्रोथ को तेज कर सकता है।

                                JANUARY 22, 2025 / 11:30 AM IST

                                Stock Market Live Updates:मिडकैप इंडेक्स दिन के निचले स्तर पर पहुंचा

                                मिडकैप इंडेक्स दिन के निचले स्तर पर पहुंचा है। मिडकैप इंडेक्स करीब 1000 प्वाइंट फिसला है। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में गिरावट बढ़ी है।

                                  JANUARY 22, 2025 / 11:29 AM IST

                                  Stock Market Live Updates:मुनाफा, मार्जिन लुढ़कने से सायंट 13% टूटा

                                  Cyient DLM के Q3 नतीजों से बाजार निराश है। शेयर 13 परसेंट लुढ़का है। पिछली तिमाही के मुकाबले मुनाफा 30 परसेंट लुढ़काहै। मार्जिन में भी दबाव दिख रहा है।

                                    JANUARY 22, 2025 / 11:19 AM IST

                                    Stock Market Live Updates:इंडियामार्ट 7 परसेंट नीचे

                                    अनुमान से कमजोर नतीजों के बाद इंडियामार्ट 7 परसेंट नीचे आया। पिछले 5 तिमाही में सबसे कम पेड सब्सक्राइबर हुआ। नोमुरा ने डाउनग्रेड किया है। 3,150 से लक्ष्य घटाकर 1,900 किया है।

                                      JANUARY 22, 2025 / 11:15 AM IST

                                      Stock Market LIVE Updates : वेव्स स्ट्रैटेजी एडवाइजर्स के संस्थापक और सीईओ आशीष क्याल की बाजार पर राय

                                      वेव्स स्ट्रैटेजी एडवाइजर्स के संस्थापक और सीईओ आशीष क्याल का कहना है कि निफ्टी के लिए 23,430 पर रेजिस्टेंस और 22,800 पर सपोर्ट है। निफ्टी फ्यूचर्स में 22,970 से नीचे शॉर्ट पोजीशन बनाई जा सकती है, जिसमें 23,050 का स्टॉप-लॉस होना चाहिए तथा 22,877 तथा उसके बाद 22,800 का लक्ष्य रखना चाहिए।आशीष क्याल का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए 49,600 पर रेजिस्टेंस और 47,800 पर सपोर्ट है। बैंक निफ्टी फ्यूचर्स में 48,200 से नीचे शॉर्ट पोजीशन बनाई जा सकती है, जिसमें 48,000 का लक्ष्य, उसके बाद 47,800 और 48,420 के स्तर पर स्टॉप-लॉस रखा जा सकता है।

                                        JANUARY 22, 2025 / 11:01 AM IST

                                        Stock Market Live Update: पेटीएम पर सिटी की राय

                                        सिटी ने इस शेयर में खरीदारी की सलाह दी है और इसके लिए 1,000 रुपये प्रति शेयर का टारगेट तय किया है। ब्रोकरेज ने कहा कि दिसंबर 2024 में मासिक लेन-देन वाले यूजर्स की संख्या में गिरावट आई, लेकिन मासिक आधार पर रिकवरी पॉजिटिव रही। कंपनी की आगे UPI कंज्यूमर पेमेंट में बाजार हिस्सेदारी बढ़ाने पर नजर है। पेटीएम की डिफॉल्ट हानि गारंटी मर्चेंट लोन अच्छी तरह से बढ़ रहे हैं। कंपनी ने पूरी तरह से ‘विकास’ पर ध्यान केंद्रित किया है।

                                          JANUARY 22, 2025 / 10:58 AM IST

                                          Stock Market LIVE Updates:डिफेंस से जुड़े बड़े ऑर्डर की वजह से मार्जिन पर असर देखने को मिला- CYIENT DLM

                                          डिफेंस से जुड़े बड़े ऑर्डर की वजह से मार्जिन पर असर देखने को मिला। 30% CAGR रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस दिया है। डबल डिजिट EBITDA मार्जिन बनाए रखने पर फोकस रहा।

                                            JANUARY 22, 2025 / 10:39 AM IST

                                            Stock Market LIVE Updates:ट्रेड डेल्टा की संस्थापक प्रीति के छाबड़ा की बाजार पर राय

                                            ट्रेड डेल्टा की संस्थापक प्रीति के छाबड़ा का कहना है कि निफ्टी के लिए 23,250, 23,400 पर रेजिस्टेंस और 23,000, 22,800, 22,444 पर सपोर्ट है। ट्रेडरों को सलाह है कि वे निफ्टी में उछाल पर बिकवाली का नजरिया जारी रखें। मंदी के ट्रेंड का फायदा उठाने के लिए, हम 22,800 पर बियर पुट बटरफ्लाई स्प्रेड का प्रयोग कर सकते हैं, जो कम लागत वाली रणनीति है और इसका रिवॉर्ड-रिस्क रेशियो ज्यादा है। प्रीति के छाबड़ा का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए 49,083, 49,650 पर रेजिस्टेंस और 48,286, 48,078, 47,898 पर सपोर्ट है। बैंक निफ्टी फ्यूचर्स को 48,078 के लक्ष्य पर बेचें, स्टॉपलॉस 49,083 रखें।

                                              JANUARY 22, 2025 / 10:29 AM IST

                                              Stock Market LIVE Updates: Kabra Jewels का शेयर ₹128 पर हुआ लिस्ट

                                              काबरा ज्वैल्स के शेयरों की आज NSE SME पर धांसू एंट्री हुई। इसके आईपीओ को भी निवेशकों का धांसू रिस्पांस मिला था और ओवरऑल 356 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत 128 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज NSE SME पर इसकी 243.20 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 90 फीसदी का लिस्टिंग गेन (Kabra Jewels Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद शेयर और ऊपर चढ़े।

                                                JANUARY 22, 2025 / 10:22 AM IST

                                                Stock Market LIVE Updates:IT, FMCG में खरीदारी

                                                IT शेयर आज बाजार को थोड़ा सहारा दे रहे हैं। विप्रो 2% से ज्यादा उछाल के साथ वायदा के टॉप गेनर में शामिल हुआ। साथ ही TCS और इंफोसिस में भी रौनक देखने को मिली। FMCG में भी खरीदारी रही। लेकिन रियल्टी, सरकारी कंपनियों में कैपिटल गुड्स में भारी बिकवाली रही।

                                                  JANUARY 22, 2025 / 10:20 AM IST

                                                  Stock Market LIVE Updates:Rikhav Securities का शेयर 163 रुपये पर हुआ लिस्ट

                                                  रिखव सिक्योरिटीज के शेयरों की आज BSE SME पर धांसू एंट्री हुई। इसके आईपीओ को भी निवेशकों का धांसू रिस्पांस मिला था और ओवरऑल इसे 307 गुना बोली मिली थी। आईपीओ के तहत 86 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE SME पर इसकी 163.40 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 90 फीसदी का लिस्टिंग गेन (Rikhav Securities Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद शेयर और ऊपर चढ़े। उछलकर यह 171.57 रुपये (Rikhav Securities Share Price) के अपर सर्किट पर पहुंच गया यानी कि आईपीओ निवेशकों का पैसा डबल हो चुका है।

                                                    JANUARY 22, 2025 / 10:06 AM IST

                                                    Stock Market Live Updates:प्रोग्रेसिव शेयर्स के निदेशक आदित्य गग्गर की बाजार पर राय

                                                    प्रोग्रेसिव शेयर्स के निदेशक आदित्य गग्गर का कहना है कि आज बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। बाजार पर मंदड़ियों ने नियंत्रण कर लिया। मिड और स्मॉलकैप सेक्टर में तेज गिरावट देखने के मिली जिससे इंडेक्स नीचे चला गया। हालांकि थोड़ी देर के लिए वी-आकार की रिकवरी हुई। इसके बावजूद, इंडेक्स ऊपरी स्तरों पर टिके रहने के लिए संघर्ष करता रहा और आगे और बिकवाली का सामना करना पड़ा। इसके चलते निफ्टी आज 23,000 के मनोवैज्ञानिक सपोर्ट से नीचे गिर गया। कारोबार के अंतिम घंटे में मामूली रिकवरी दिखी। अंत में 320.10 अंकों की गिरावट के साथ निफ्टी 23,024.65 पर बंद हुआ। सभी सेक्टर लाल निशान में बंद हुए। इसमें रियल्टी और एनर्जी सबसे बड़े अंडरपरफॉर्मर रहे। मिड और स्मॉलकैप इंडेक्स 2 फीसदी से ज्यादा गिरे। इन्होंने बेंचमार्क से कमतर प्रदर्शन किया।

                                                    निफ्टी ने आज अपना रेंज तोड़ते हुए एक बड़ा बियरिश कैंडल बनाया है। यह एक मजबूत मंदी के ट्रेंड का संकेत देती है। आगे ये कमजोरी जारी रहने की उम्मीद है। निफ्टी के लिए 22,800 पर सपोर्ट नजर आ रहा है। यह लॉन्ग टर्म ट्रेंडलाइन सपोर्ट के साथ मेल खाता है। इसके लिए तत्काल रजिस्टेंस 23,140 के आसपास है।

                                                      JANUARY 22, 2025 / 9:54 AM IST

                                                      Stock Market LIVE Updates: ICICI Prudential Life पर मैक्यावरी की राय

                                                      मैक्वायरी ने आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ पर न्यूट्रल रेटिंग दी है। इसका टारगेट 725 रुपये तय किया है। उनके मुताबिक 3QFY25 VNB ग्रोथ से फिर निराशा हुई है। FY25 में VNB में गिरावट का खतरा बना हुआ है। हायर ULIP की वजह से सेविंग्स कम हुई है और बढ़ी हुई लागत से मार्जिन पर असर पड़ा है। IPRU पर रेगुलेटरी ओवरहैंग से अपेक्षाकृत कम असर हुआ लेकिन कमजोर VNB ग्रोथ और कैप्टिव चैनल के मुद्दे चिंता का कारण बने हुए हैं।

                                                        JANUARY 22, 2025 / 9:27 AM IST

                                                        Stock Market Live Updates:मेहता इक्विटीज के प्रशांत तापसे की बाजार पर राय

                                                        मेहता इक्विटीज के प्रशांत तापसे का कहना है कि पिछले कुछ कारोबारी सत्रों में बाजार काफी सतर्क दिख रहा था। आज मंगलवार को भारी बिकवाली देखने को मिली। निवेशकों को अब इस बात का डर है कि अमेरिका के हितों की रक्षा के लिए ट्रंप का उद्घाटन भाषण भारत सहित कई देशों की आर्थिक संभावनाओं को नुकसान पहुंचा सकता है। इस बीच विदेशी निवेशक भारत में बिकवाली जारी रखे हुए हैं। अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में कोई और बढ़त इस बिकवाली को बड़े पैमाने पर बढ़ा सकती है।

                                                          JANUARY 22, 2025 / 9:18 AM IST

                                                          Market Open: सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा, निफ्टी 23100 के आसपास खुला

                                                          बाजार की शुरुआत आज बढ़त के साथ हुई। सेंसेक्स 276.22 अंक यानी 0.35 फीसदी की बढ़त के साथ 76,102.47 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया। वहीं निफ्टी 68.30 अंक यानी 0.3 फीसदी की बढ़त के साथ 23,092.95 के स्तर पर नजर आ रहा है।

                                                            JANUARY 22, 2025 / 9:10 AM IST

                                                            Stock Market LIVE Updates:प्री-ओपनिंग में सेंसेक्स-निफ्टी में बढ़त

                                                            प्री-ओपनिंग में सेंसेक्स 651.50 अंक यानी 0.86 फीसदी की बढ़त के साथ 76,489.86 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया। वहीं निफ्टी 147.75 अंक यानी 0.64 फीसदी की बढ़त के साथ 23,172.40 के स्तर पर नजर आ रहा है।

                                                              JANUARY 22, 2025 / 9:00 AM IST

                                                              Stock Market Live Updates:निफ्टी पर रणनीति

                                                              अब निफ्टी में लेवल का कोई मतलब नहीं है। सारे लेवल अब काल्पनिक हैं

                                                              अब ये बाजार सेंटिमेंट का है, लेवल का नहीं। जबतक शॉर्ट डरेगा नहीं, बाजार चलेगा नहीं। हर छोटी या बड़ी रैली ऐसे ही फेल होगी। जहां रैली फेल हो वहां बेचें, 100 अंकों का SL लगाएं। 22,800-22,900 पर एक छोटा सपोर्ट है लेकिन टिकना मुश्किल है। एक तरफा बिकवाली नहीं होगी, बीच-बीच में कवरिंग आएगी। कल भी एक बार के लिए निफ्टी 250 अंक रिकवर हुआ था।

                                                                JANUARY 22, 2025 / 8:50 AM IST

                                                                Stock Market Live Updates:मिरे एसेट शेयरखान में तकनीकी अनुसंधान विश्लेषक जतिन गेडिया की बाजार पर राय

                                                                मिरे एसेट शेयरखान में तकनीकी अनुसंधान विश्लेषक जतिन गेडिया का कहना है कि निफ्टी आज बढ़त के साथ खुला। हालांकि यह ऊपरी स्तरों पर टिक नहीं सका और 320 अंक नीचे लाल निशान में बंद हुआ। डेली चार्ट पर पिछले छह कारोबारी सत्रों से निफ्टी 23100 - 23500 की सीमा में कंसोलीडेटे हो रहा था। आज ये रेंज नीचे की ओर निर्णायक रूप से टूट गया है। यह टूटना गिरावट के अगले चरण की शुरुआत का संकेत है। नीचे की ओर निफ्टी 22670 की और गिर सकता है जो मार्च, 2023 के लो 16828 से सितंबर, 2024 के हाई 26277 तक की बढ़त का 38.2 फीसदी फिबोनाची रिट्रेसमेंट लेवल है। ऊपर की ओर, 23280 - 23320 पर शॉर्ट टर्म रजिस्टेंस दिख रहा है।

                                                                  JANUARY 22, 2025 / 8:32 AM IST

                                                                  Stock Market Live Updates: HDFC बैंक, HUL के नतीजे आज

                                                                  आज बड़े नतीजों का दिन है। HDFC बैंक, HUL और BPCL के रिजल्ट आएंगे। HDFC बैंक की ब्याज से कमाई 8% बढ़ सकती है। मुनाफे में एक परसेंट की बढ़त संभव है। वहीं HUL के घरेलू वॉल्यूम में एक से दो परसेंट की ग्रोथ संभव है। मार्जिन पर थोड़ा दबाव मुमकिन है। साथ ही परसिस्टेंट, कोफोर्ज समेत वायदा की 6 कंपनियों के नतीजों का भी इंतजार रहेगा।

                                                                    JANUARY 22, 2025 / 8:27 AM IST

                                                                    Stock Market Live Updates: Q3 में इंडियामार्ट का जोरदार प्रदर्शन

                                                                    तीसरी तिमाही में इंडियामार्ट की सालाना आधार पर आय 16% बढ़ी। मुनाफे में भी 48 परसेंट का जोरदार उछाल आया। मार्जिन भी 28 से बढ़कर 39% हुए । इधर Q3 में KEI इंडस्ट्रीज का मुनाफा करीब 9% बढ़ा। वहीं रेवेन्यू में करीब 20% की ग्रोथ दिखी। हालांकि मार्जिन पर हल्का दबाव आया है।

                                                                      JANUARY 22, 2025 / 8:10 AM IST

                                                                      Stock Market Live Updates:21 जनवरी को कैसी रही थी बाजार की चाल

                                                                      21 जनवरी को सभी सेक्टरों में हुई बिकवाली के बीच निफ्टी 23,000 के आसपास रहा और भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स कमजोर रुख के साथ बंद हुए। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 1,235.08 अंक या 1.60 फीसदी की गिरावट के साथ 75,838.36 पर और निफ्टी 320.10 अंक या 1.37 फीसदी की गिरावट के साथ 23,024.65 पर बंद हुआ।

                                                                        JANUARY 22, 2025 / 8:09 AM IST

                                                                        Stock Market Live Updates: डालमिया भारत के नतीजे कमजोर

                                                                        तीसरी तिमाही में डालमिया भारत का प्रॉफिट 75% घटा है। मार्जिन पर भी तगड़ी मार पड़ी है। वहीं इंडिया सीमेंट का घाटा 16 करोड़ से बढ़कर 429 करोड़ पहुंचा है। कंपनी की आय भी घटी है। EBITDA भी 188 करोड़ रुपये निगेटिव हुआ ।

                                                                          JANUARY 22, 2025 / 8:09 AM IST

                                                                          Stock Market Live Updates: टाटा टेक के तीसरी तिमाही में सुस्त नतीजे

                                                                          टाटा टेक के तीसरी तिमाही में नतीजे सुस्त रहे। QoQ आय 1.6% बढ़ी है। मार्जिन में हल्का सुधार देखने को मिला। इधर PNB हाउसिंग का तीसरी तिमाही में मुनाफा 43% बढ़ा है। NII में भी 15% का उछाल आया है।

                                                                            JANUARY 22, 2025 / 8:09 AM IST

                                                                            मार्केट लाइव ब्लॉग

                                                                            सुप्रभात दोस्तों, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।