Stock Market Highlights: सेंसेक्स, निफ्टी लगातार दूसरे दिन बढ़त लेकर बंद हुए
निफ्टी वीकली एक्सपायरी पर बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला और सेंसेक्स, निफ्टी लगातार दूसरे दिन बढ़त लेकर बंद हुए। 2 दिनों की गिरावट के बाद मिडकैप, स्मॉलकैप में तेजी देखने को मिली। IT, फार्मा, ऑटो शेयरों में तेजी रही। रियल्टी, FMCG, PSE इंडेक्स बढ़त पर बंद हुआ जबकि तेल-गैस, बैंकिंग शेयरों में दबाव रहा।
UltraTech Cement, Grasim Industries, Wipro, Shriram Finance, M&M निफ्टी के टॉप गेनर रहें। वहीं BPCL, Kotak Mahindra Bank, HCL Technologies, Power Grid Corp, Reliance Industries निफ्टी के टॉप लूजर रहें।
निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 2 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 1 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ।
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 115.39 अंक यानी 0.15 फीसदी की बढ़त के साथ 76,520.38 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 50.00 अंक यानी 0.22 फीसदी की बढ़त के साथ 23,205.35 के स्तर पर बंद हुआ।