Closing Bell: सेंसेक्स -निफ्टी रिकॉर्ड स्तर पर हुए बंद
बाजार में तेजी का बूस्टर डोज देखने को मिला। निफ्टी लगातार 8वें दिन बढ़त पर बंद हुआ। सेंसेक्स -निफ्टी और मिडकैप रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए हैं। ऑटो इंडेक्स रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में जोश रहा। रियल्टी, एनर्जी, PSE शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। ऑटो, फार्मा, मेटल इंडेक्स बढ़त पर बंद हुआ।
M&M, Apollo Hospitals, Power Grid Corporation, Reliance Industries और Tata Motors निफ्टी के सबसे बड़े गेनर रहे। वहीं Eicher Motors, HDFC Life Insurance, Maruti Suzuki, HCL Technologies और Bajaj Finance निफ्टी का टॉप लूजर रहा।
पावर, ऑयल एंड गैस और रियल्टी इंडेक्स 2 फीसदी की उछला लेकर बंद हुए। वहीं ऑटो और हेल्थकेयर सेक्टर में 1 फीसदी की बढ़त देखने को मिली।
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 339.60 अंक यानी 0.52 फीसदी की बढ़त के साथ 65,785.64 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 98.80 अंक यानी 0.51 फीसदी की बढ़त के साथ 19497.30 के स्तर पर बंद हुआ।